JAC Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.1

Jharkhand Board JAC Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.1 Textbook Exercise Questions and Answers.

JAC Board Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Exercise 10.1

प्रश्न 1.
खाली स्थान भरिए:
(i) वृत्त का केन्द्र वृत्त के ……………… में स्थित है। (बहिर्भाग/अभ्यंतर)
(ii) एक बिन्दु जिसकी वृत्त के केन्द्र से दूरी त्रिज्या से अधिक हो, वृत्त के ……………… में स्थित होता है। (बहिर्भाग/अभ्यंतर)
(iii) वृत्त की सबसे बड़ी जीवा वृत्त का ……………… होती है।
(iv) एक चाप ……………… होता है, जब इसके सिरे एक व्यास के सिरे हों।
(v) वृत्तखण्ड एक चाप तथा …………… के बीच का भाग होता है।
(vi) एक वृत्त, जिस तल पर स्थित है, उसे …………… भागों में विभाजित करता है।
उत्तर:
(i) अभ्यंतर,
(ii) बहिर्भाग,
(iii) व्यास,
(iv) अर्द्धवृत्त,
(v) एक जीवा,
(vi) दो

JAC Class 9 Maths Solutions Chapter 10 वृत्त Ex 10.1=

प्रश्न 2.
लिखिए, सत्य या असत्य। अपने उत्तर के कारण भी दीजिए:
(i) केन्द्र को वृत्त पर किसी बिन्दु से मिलाने वाला रेखाखण्ड वृत्त की त्रिज्या होती है।
(ii) एक वृत्त में समान लम्बाई की परिमित जीवाएँ होती हैं।
(iii) यदि एक वृत्त को तीन बराबर चापों में बाँट दिया जाए, तो प्रत्येक भाग दीर्घ चाप होता है।
(iv) वृत्त की एक जीवा, जिसकी लम्बाई त्रिज्या से दोगुनी हो, वृत्त का व्यास है।
(v) त्रिज्यखण्ड, जीवा एवं संगत चाप के बीच का क्षेत्र होता है।
(vi) वृत्त एक समतल आकृति है।
हल:
(i) सत्य-(त्रिज्या की परिभाषा से)
(ii) असत्य-वृत्त की परिधि पर स्थित अपरिमित बिन्दुओं में किन्हीं दो बिन्दुओं को मिलाने वाली सरल जीवा होती है।
(iii) असत्य-चूँकि ये चाप लम्बाई में बराबर हैं; इसलिए ये बराबर चाप कहलाते हैं।
(iv) सत्य-वृत्त के केन्द्र से होकर जाने वाली तथा परिधि को मिलाने वाली रेखा व्यास होती है। इसमें केन्द्र के दोनों ओर दो त्रिज्याएँ सम्मिलित होती हैं।
(v) असत्य-जीवा तथा संगत चाप के मध्य का क्षेत्र वृत्तखण्ड कहलाता है।
(vi) सत्य-समतल में स्थित किसी नियत बिन्दु के परितः सदैव नियत दूरी पर गतिमान बिन्दु का पथ, कहलाता वृत्त है।

Leave a Comment