JAC Class 9 Social Science Important Questions Economics Chapter 1 पालमपुर गाँव की कहानी

JAC Board Class 9th Social Science Important Questions Economics Chapter 1 पालमपुर गाँव की कहानी

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
1. भारत के ग्रामों में उत्पादन की प्रमुख गतिविधि है
(अ) डेयरी
(ब) पशुपालन
(स) कृषि
(द) परिवहन।
उत्तर:
(स) कृषि

2. ज्ञान और उद्यम को कहा जाता है.
(अ) पूँजी
(ब) कार्यशील पूँजी
(स) भौतिक पूँजी
(द) मानव पूँजी।
उत्तर:
(द) मानव पूँजी।

3. एक वर्ष में गन्ने की कटाई होती है
(अ) 1 बार
(ब) 2 बार
(स) 3 बार
(द) कई बार।
उत्तर:
(अ) 1 बार

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
उत्पादन के कारक किसे कहते हैं?
उत्तर:
उत्पादन हेतु आवश्यक भूमि, श्रम, भौतिक पूँजी तथा मानव पूँजी इन चारों को उत्पादन के कारक कहा जाता है।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Economics Chapter 1 पालमपुर गाँव की कहानी

प्रश्न 2.
पालमपुर गाँव में उच्च जाति के कितने परिवार निवास करते हैं?
उत्तर:
पालमपुर गाँव में उच्च जाति के लगभग 80 परिवार निवास करते हैं।

प्रश्न 3.
भूमि को मापने की मानक इकाई क्या है?
उत्तर:
भूमि को मापने की मानक इकाई ‘हेक्टेयर’

प्रश्न 4.
एक हेक्टेयर में कितने वर्ग मीटर होते हैं।
उत्तर:
एक हेक्टेयर में 10,000 वर्ग मीटर होते हैं।

प्रश्न 5.
बहुविध फसल प्रणाली क्या है?
उत्तर:
एक वर्ष में किसी भूमि पर एक से ज्यादा फसल पैदा करने को बहुविध फसल प्रणाली कहते हैं।

प्रश्न 6.
स्थायी पूँजी से क्या आशय है?
उत्तर:
उत्पादन के लिए आवश्यक औजार, मशीन और भवन जिनका उपयोग कई वर्षों तक होता है, स्थायी पूँजी कहा जाता है।

प्रश्न 7.
भारत में मुख्य रूप से कौन-कौन सी फसलें प्राप्त की जाती हैं?
उत्तर:
भारत में मुख्य रूप से दो फसलें-खरीफ और रबी प्राप्त की जाती हैं।

प्रश्न 8.
आधुनिक कृषि का प्रयोग सर्वप्रथम भारत के किन राज्यों में किया गया?
उत्तर:
आधुनिक कृषि का प्रयोग सर्वप्रथम भारत के पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिया गया।

प्रश्न 9.
कृषि के कार्य में जुताई व कटाई के कार्य में शीघ्रता किस साधन से आई?
उत्तर:
कृषि के कार्य में जुताई व कटाई कार्य में शीघ्रता ट्रैक्टर के प्रयोग से आई।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Economics Chapter 1 पालमपुर गाँव की कहानी

प्रश्न 10.
मिट्टी की उर्वरता में कमी किसके प्रयोग से हुई?
उत्तर:
मिट्टी की उर्वरता में कमी रासायनिक खादों के प्रयोग से हुई।

प्रश्न 11.
ग्रामों में विनिर्माण कार्य के लिए श्रम की व्यवस्था कैसे होती है?
उत्तर:
ग्रामों में विनिर्माण कार्य हेतु श्रम की व्यवस्था पारिवारिक सदस्यों से होती है।

प्रश्न 12.
गैर कृषि कार्यों के प्रसार हेतु प्रमुखतः क्या आवश्यक है?
उत्तर:
गैर कृषि कार्यों के प्रसार हेतु आवश्यक है कि ऐसे बाजार उपलब्ध हों जहाँ विनिर्मित वस्तुओं और सेवाओं को बेचा जा सके।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
उत्पादन के लिए आवश्यक चारों चीजों को नाम लिखिए तथा भूमि को समझाइए।
उत्तर:
उत्पादन के लिए भूमि, श्रम, भौतिक पूँजी तथा मानव पूँजी की आवश्यकता होती है। भूमि-भूमि उत्पादन का एक स्थिर साधन है। इसे बढ़ाया नहीं जा सकता है। अतः इसका प्रयोग सावधानीपूर्वक करना चाहिए। भारत में अधिकांश लोग भूमि पर कृषि कार्य करके ही अपनी आजीविका प्राप्त करते हैं। भूमि का नियोजित प्रयोग करके ही इसकी उत्पादकता को बढ़ाया जा सकता है।

प्रश्न 2.
भौतिक पूँजी के अन्तर्गत कौन-कौन सी मदें आती हैं? बताइए।
उत्तर:
भौतिक पूँजी से आशय उत्पादन के प्रत्येक स्तर पर आवश्यक आगतों से है। भौतिक पूँजी को दो भागों में बाँटा गया है
1. स्थायी पूँजी:
उत्पादन के लिए आवश्यक भवन, मशीनरी, औजार जिनमें साधारण औजारों से लेकर परिष्कृत मशीनें भी शामिल होती हैं। साधारणतः ये सभी आगतें उत्पादन में कई वर्षों तक प्रयोग में आते हैं।

2. कार्यशील पूँजी:
उत्पादन के लिये आवश्यक कच्चे माल तथा श्रमिकों और अन्य कई खर्चों के भुगतान करने हेतु कुछ पैसों की आवश्यकता होती है जिसे कार्यशील पूँजी कहते हैं।

प्रश्न 3.
भारतीय कृषि में सिंचाई व्यवस्था पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
भारतीय कृषि का लगभग 60% भाग वर्षा पर निर्भर करता है। भारत के केवल 40% भाग में सिंचाई की सुविधाओं की व्यवस्था है, जैसे-नदीय मैदानों व तटीय क्षेत्रों में। इन्हीं क्षेत्रों में वर्ष में तीन फसलें किसान ले पाते हैं। शेष भाग, जैसे- पठारी, रेगिस्तानी आदि में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार नहीं होने के कारण आज भी वहाँ कृषि पूरी तरह से वर्षा पर ही निर्भर है।

प्रश्न 4.
हरित क्रान्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
कृषि उत्पादन में गुणात्मक वृद्धि के लिए सन् 1960 के दशक के अन्त में पारम्परिक कृषि के तरीकों के स्थान पर कुछ परिवर्तनों के साथ कृषि करने की विधियाँ भारतीय किसानों को बताई गईं जिसमें अधिक उपज देने वाले बीज, रासायनिक खाद, कीटनाशकों, सिंचाई के लिए नलकूप आदि के प्रयोग करना बताया गया। इससे कृषि पैदावार में हुई गुणात्मक वृद्धि को हरित क्रान्ति के नाम से जाना जाता है।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Economics Chapter 1 पालमपुर गाँव की कहानी

प्रश्न 5.
हरित क्रान्ति के कोई दो दुष्परिणाम बताइए।
उत्तर:

  1. मिट्टी की उर्वरता कम होना–हरित क्रान्ति के अन्तर्गत प्रयोग किये जाने वाले रासायनिक खादों, कीटनाशकों तथा बीजों की नई-नई प्रजातियों के उपयोग के कारण भूमि की उवरता में कमी आयी है।
  2. भूमि जल स्तर कम होना–हरित क्रान्ति के कारण नलकूपों से सिंचाई में वृद्धि हुई है। इसके कारण भूमि के अन्दर जल के स्तर में लगातार कमी आ रही है और अब यह चिन्ताजनक स्थिति तक पहुँच गया है।

प्रश्न 6.
कृषि उत्पादन के एक साधन के रूप में श्रम पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
श्रम कृषि उत्पादन का एक महत्वपूर्ण साधन है। इसके बिना कृषि कार्यों की कल्पना नहीं की जा सकती है। छोटे किसान अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर कृषि कार्य कर लेते हैं जिससे उन्हें रोजगार भी प्राप्त हो जाता है जबकि बड़े एवं मझोले किसान कृषि कार्यों के लिए कृषि मजदूरों को काम पर बुलाते हैं। इस प्रकार गाँव में रहने वाले ऐसे लोग जिन पर कृषि भूमि नहीं है उन्हें रोजगार मिल जाता है।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Economics Chapter 1 पालमपुर गाँव की कहानी

प्रश्न 7.
किसान खेती के लिए आवश्यक पूँजी कैसे जुटाते हैं?
उत्तर:
बड़े किसान अपनी बचतों का प्रयोग आगे कृषि उत्पादन हेतु कर लेते हैं लेकिन छोटे एवं मझोले किसान साहूकारों, बड़े किसानों, व्यापारियों एवं बैंकों से उधार लेकर खेती के लिए पूँजी की पूर्ति करते हैं तथा फसल आने पर उनका भुगतान करते हैं। यही क्रम लगातार चलता रहता है।

प्रश्न 8.
गैर-कृषि कार्य के रूप में डेयरी उद्योग पर टिप्पणी कीजिए।
उत्तर:
डेयरी उद्योग गाँव में कई परिवार गाय, भैंस पालकर उनके दूध को बेचकर अपनी आजीविका प्राप्त करते हैं। दूध को गाँव के स्तर पर एकत्रित करके कुछ लोग आस-पास के कस्बों एवं शहरों में बेचने का कार्य भी करते हैं। इससे गाँव में लोगों को रोजगार मिलता है तथा शहर के लोगों को दूध की प्राप्ति हो जाती है। भारत जैसे कृषि प्रधान देश में इस उद्योग के फलने-फूलने की असीमित संभावनाएं हैं।

JAC Class 9 Social Science Important Questions

Leave a Comment