JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या

JAC Board Class 9th Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए
(i) निम्न में से कौन-सा राज्य सबसे घना है?
(क) केरल
(ख) पश्चिम बंगाल
(ग) महाराष्ट्र
(घ) बिहार।
उत्तर:
(घ) बिहार।

(ii) भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य कौन-सा है?
(क) महाराष्ट्र
(ख) उत्तर प्रदेश
(ग) राजस्थान
(घ) मध्य प्रदेश।
उत्तर:
(ख) उत्तर प्रदेश।

(iii) सन् 2011 में साक्षरता का प्रतिशत है
(क) 73.0%
(ख) 75%
(ग) 76.08%
(घ) 78.02%
उत्तर:
(क) 73.0%.

(iv) निम्न में से प्राथमिक व्यवसायों में सम्मिलित नहीं है
(क) मछली पालन
(ख) कृषि
(ग) पशुपालन
(घ) संचार।
उत्तर:
(क) लगभग दो तिहाई।

(v) निम्न में से किस राज्य में सर्वाधिक महिला साक्षरता पाई जाती है
(क) उत्तर प्रदेश
(ख) पंजाब
(ग) केरल
(घ) छत्तीसगढ़।
उत्तर:
(ग) केरल।

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जनगणना क्या है? भारत में प्रथम बार जनगणना कब की गई थी?
उत्तर:
प्रत्येक 10 वर्ष पर आधिकारिक स्तर पर जनसंख्या की गणना को जनगणना कहते हैं। भारत में प्रथम बार जनगणना सन् 1872 में की गयी थी।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या Important

प्रश्न 2.
भारत में सम्पूर्ण जनगणना सबसे पहले किस वर्ष की गयी?
उत्तर:
सन् 1881 में।

प्रश्न 3.
उन 5 राज्यों के नाम लिखिए जिनमें भारत की आधी जनसंख्या निवास करती है?
उत्तर:
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिमी बंगाल एवं आन्ध्र प्रदेश।

प्रश्न 4.
जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन-सा है?
उत्तर:
उत्तर प्रदेश।

प्रश्न 5.
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौन-सा है?
उत्तर:
राजस्थान।

प्रश्न 6.
जनसंख्या घनत्व किसे कहते हैं? इसकी गणना कैसे की जाती है?
उत्तर:
प्रति इकाई क्षेत्रफल में रहने वाले लोगों की संख्या को जनसंख्या घनत्व कहते हैं। कुल जनसंख्या को जितने क्षेत्रफल में लोग निवास करते हैं उससे भाग देकर जनसंख्या घनत्व की गणना की जाती है।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या Important

प्रश्न 7.
भारत का जनसंख्या घनत्व क्या है? सर्वाधिक एवं न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाले राज्यों के नाम बताइए।
उत्तर:
भारत का जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. है। सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य बिहार है जहाँ जनसंख्या का घनत्व 1,102 व्यक्ति प्रति किमी है) एवं न्यूनतम जनसंख्या वाला राज्य अरुणाचल प्रदेश (17 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.) है।

प्रश्न 8.
जनसंख्या में प्राकृतिक वृद्धि का क्या अर्थ है?
उत्तर:
जन्म-दर एवं मृत्यु-दर के बीच के अन्तर को प्राकृतिक वृद्धि कहते हैं।

प्रश्न 9.
सन् 2011 की जनगणना के अनुसार साक्षर किसे माना गया है?
उत्तर:
सन् 2011 की जनगणना के अनुसार 7 वर्ष या इससे अधिक उम्र का व्यक्ति जो किसी भी भाषा को ठीक से समझते हुए पढ़ और लिख सके, साक्षर माना गया

प्रश्न 10.
उन कारकों के नाम बताइए जिनके कारण जनसंख्या बदलती रहती है?
उत्तर:

  1. जन्म-दर,
  2. मृत्यु-दर,
  3. प्रवास।

प्रश्न 11.
प्रवास किसे कहते हैं? यह कितने प्रकार का होता है?
उत्तर:
लोगों का एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में चले जाने को प्रवास कहते हैं। प्रवास दो प्रकार का होता है:

  1. आन्तरिक प्रवास,
  2. अन्तर्राष्ट्रीय प्रवास।

प्रश्न 12.
जनसंख्या पर प्रवास का क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
प्रवास के कारण जिस क्षेत्र से लोग जाते हैं वहाँ की जनसंख्या घट जाती है तथा जिस क्षेत्र में लोग आते हैं वहाँ की जनसंख्या बढ़ जाती है।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या Important

प्रश्न 13.
भारत की साक्षरता दर कितनी है? देश की पुरुष एवं महिला साक्षरता को भी बताइए।
उत्तर:
भारत की साक्षरता दर 73 प्रतिशत है जिसमें पुरुषों की साक्षरता दर 80.9 प्रतिशत एवं महिलाओं की साक्षरता दर 64.6 प्रतिशत है।

प्रश्न 14.
व्यवसाय में तीन वर्ग कौन-कौन से हैं? प्रत्येक के दो-दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:

  1. प्राथमिक व्यवसाय-कृषि एवं पशुपालना
  2. द्वितीयक व्यवसाय-उद्योग एवं निर्माण कार्य।
  3. तृतीयक व्यवसाय-परिवहन एवं संचार।

प्रश्न 15.
किशोर जनसंख्या का आयु वर्ग कौन-सा है?
उत्तर:
10 से 19 वर्ष।

प्रश्न 16.
नवीनतम राष्ट्रीय जनसंख्या नीति कब घोषित की गयी?
उत्तर:
सन् 2000 में।

प्रश्न 17.
राष्ट्रीय जनसंख्या नीति का एक प्रमुख उद्देश्य लिखिए।
उत्तर:
परिवार नियोजन को एक जनकेन्द्रित कार्यक्रम बनाने के लिए नीतिगत ढाँचा तैयार करना।

प्रश्न 18.
उत्तरी मैदान के अधिक जनसंख्या वाले तीन राज्यों के नाम बताइए।
उत्तर:

  1. उत्तर प्रदेश,
  2. बिहार,
  3. पश्चिमी बंगाल।

प्रश्न 19.
किन राज्यों का जनसंख्या घनत्व 100 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. से कम है और क्यों?
उत्तर:

  1. जम्मू और कश्मीर,
  2. अरुणाचल प्रदेश,
  3. मिजोरम। इन राज्यों में जनसंख्या घनत्व कम होने का प्रमुख कारण विषम जलवायु एवं पर्वतीय क्षेत्र होना

JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या Important

प्रश्न 20.
हमारे देश में समस्त विश्व का कुल कितना क्षेत्रफल पाया जाता है?
उत्तर:
2.4 प्रतिशत।

प्रश्न 21.
भारत के किन 2 राज्यों में लिंगानुपात महिलाओं के पक्ष में है?
उत्तर:
केरल तथा पुडुच्चेरी में।

प्रश्न 22.
आंध्र प्रदेश के पुनर्गठन के बाद कौन-सा नया राज्य बना?
उत्तर:
आंध्र प्रदेश के पुनर्गठन के बाद 2 जून 2014 को तेलंगाना भारत का नया राज्य बना।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जनसंख्या अध्ययन से सम्बन्धित तीन प्रमुख बिन्दु क्या हैं? व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
जनसंख्या अध्ययन से सम्बन्धित तीन प्रमुख बिन्दु निम्नलिखित हैं

  1. जनसंख्या का आकार एवं वितरण-व्यक्तियों की संख्या कितनी है एवं वह कहाँ रहते हैं?
  2. जनसंख्या वृद्धि एवं जनसंख्या परिवर्तन की प्रक्रिया-समय के साथ जनसंख्या में वृद्धि तथा इसमें परिवर्तन किस प्रकार हुआ?
  3. जनसंख्या की विशेषताएँ-जनसंख्या की उम्र, लिंगानुपात, साक्षरता स्तर, व्यावसायिक संरचना एवं स्वास्थ्य की अवस्था क्या है?

प्रश्न 2.
250 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. से कम जनसंख्या घनत्व वाले राज्यों के नाम बताइए।
उत्तर:
250 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी. से कम जनसंख्या घनत्व वाले राज्य निम्नलिखित हैं
मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नागालैण्ड, जम्मू और कश्मीर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम।

प्रश्न 3.
भारत में जनसंख्या वृद्धि को संक्षेप में बताइए।
उत्तर:

  1. भारत में जनसंख्या 1951 में 3,610 लाख से बढ़कर 2011 में 12,100 लाख हो गई।
  2. 1951 से 1981 तक भारत में तीव्र जनसंख्या वृद्धि दर्ज की गयी। यह जनसंख्या में तीव्र वृद्धि की व्याख्या करता है जो 1951 में 3,610 लाख से 1981 में 6,830 लाख हो गयी।
  3. 1981 से वृद्धि दर धीरे-धीरे कम होना शुरू हो गई, इस दौरान जन्म दर में तेजी से कमी आयी है फिर भी केवल 1990 में कुल जनसंख्या में 1,820 लाख की वृद्धि हुई।
  4. सरकारी प्रभावों एवं जनचेतना से सन् 2011 में भारत में 1.64 प्रतिशत जनसंख्या वृद्धि दर्ज की गई।

प्रश्न 4.
प्रवास के कारण जनसंख्या में किस तरह बदलाव आता है ? संक्षेप में बताइए।
उत्तर:

  1. प्रवास जनसंख्या परिवर्तन का महत्वपूर्ण घटक है, इससे न केवल जनसंख्या के आकार में परिवर्तन होता है बल्कि नगरीय एवं ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में आयु एवं लिंग संरचना की दृष्टि से जनसंख्या में परिवर्तन आता है।
  2. भारत में ग्रामीण क्षेत्रों से प्रवास के कारण शहरों और नगरों की जनसंख्या में नियमित वृद्धि हुई है।
  3. भारत में नगरीय जनसंख्या जहाँ 1951 में कुल जनसंख्या का 17.29 प्रतिशत थी, वहीं यह 2011 में बढ़कर 31.80 प्रतिशत हो गई है।
  4. 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरों की संख्या में पिछले दशक (2001 से 2011) के मध्य वृद्धि हुई है। यह संख्या 35 से बढ़कर 53 हो गई है।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या Important

प्रश्न 5.
किसी भी देश की जनसंख्या को कितने वर्गों में बाँटा जा सकता है ? संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
किसी भी देश की जनसंख्या को निम्नलिखित तीन वर्गों में बाँटा जा सकता है

  1. बच्चे-इस वर्ग में सामान्यतया 15 वर्ष से कम उम्र की जनसंख्या आती है। ये आर्थिक रूप से उत्पादक नहीं होते हैं यह एक आश्रित जनसंख्या है।
  2. वयस्क-इस वर्ग में 15 से 59 वर्ष की उम्र की जनसंख्या आती है। यह आर्थिक रूप से उत्पादक होते हैं, यह जनसंख्या का कार्यशील वर्ग है।
  3. वद्ध-इस वर्ग में 59 वर्ष से अधिक उम्र की जनसंख्या आती है। यह आर्थिक रूप से उत्पादनशील अथवा अवकाश प्राप्त हो सकते हैं, यह स्वैच्छिक रूप से कार्य करते हैं।

प्रश्न 6.
लिंग संरचना से क्या तात्पर्य है? भारत के लिंग संरचना की प्रमुख विशेषता बताइए।
उत्तर:
लिंग संरचना से तात्पर्य महिला-पुरुष अनुपात से है। भारत की जनसंख्या में महिलाओं का अनुपात पुरुषों की अपेक्षा निरन्तर घटता जा रहा है। देश में सन् 1951 में 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 946 थी जो 1961 में 941, 1971 में 930, 1981 में 934, 1991 में 929, 2001 में 933 एवं 2011 में 943 रही है।

प्रश्न 7.
भारत की साक्षरता दर पर टिप्पणी कीजिए।
उत्तर:
सन् 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की साक्षरता दर 73 प्रतिशत थी जिसमें 80.9 प्रतिशत पुरुष तथा 64.6 प्रतिशत महिलाएँ साक्षर थीं। 2011 की जनगणना के अनुसार 7 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्ति जो किसी भाषा को लिख या पढ़ सकते हैं उन्हें साक्षर की श्रेणी में रखा गया था। साक्षरता के स्तर में यह कमी देश के आर्थिक एवं सामाजिक विकास में बाधक है। अतः पूर्ण साक्षरता हेतु अभी और भी गम्भीरतापूर्वक प्रयास करने की आवश्यकता है।

प्रश्न 8.
भारत में व्यावसायिक गतिविधियों के तीन प्रमुख वर्ग कौन-से हैं? क्या वर्तमान समय में कोई व्यावसायिक बदलाव दर्ज किया गया?
उत्तर:
भारत में व्यावसायिक गतिविधियों के निम्न वर्ग हैं

  1. प्राथमिक व्यवसाय-इसमें कृषि, पशुपालन, वृक्षारोपण, मत्स्यपालन एवं खनन आदि क्रियाएँ सम्मिलित हैं।
  2. द्वितीयक व्यवसाय-इसमें विनिर्माण उद्योग, भवन एवं निर्माण कार्य आदि क्रियाएँ सम्मिलित हैं।
  3. तृतीयक व्यवसाय-इसमें परिवहन, संचार, वाणिज्य, प्रशासन एवं सेवाएँ आदि क्रियाएँ सम्मिलित हैं। वर्तमान समय में बढ़ते हुए औद्योगीकरण एवं शहरीकरण में वृद्धि के कारण भारत में व्यावसायिक गतिविधियों का झुकाव द्वितीयक एवं तृतीयक गतिविधियों की ओर हुआ है।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या Important

प्रश्न 9.
राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000 में किशोरों की भलाई के लिए सरकार द्वारा कौन-कौन से कदम उठाए गए हैं?
उत्तर:
राष्ट्रीय जनसंख्या नीति-2000 में किशोरों की भलाई के लिए सरकार द्वारा निम्नलिखित कदम उठाये गये हैं

  1. पोषणीय आवश्यकताओं के अतिरिक्त राष्ट्रीय जनसंख्या नीति-2000 में अवांछित गर्भधारण एवं यौन सम्बन्धों से फैलने वाली बीमारियों से सुरक्षा की ओर सरकार द्वारा बहुत अधिक ध्यान दिया जा रहा है।
  2. राष्ट्रीय जनसंख्या नीति-2000 के अन्तर्गत ऐसे कार्यक्रम चलाए गए जो देर से विवाह करने एवं देर से सन्तानोत्पत्ति को प्रोत्साहित करते हैं।
  3. बाल विवाह को रोकने के कानूनों को मजबूत करना।
  4. खाद्य सम्पूरक एवं पोषणिक सेवाएँ उपलब्ध कराना।
  5. किशोर एवं किशोरियों को असुरक्षित यौन सम्बन्ध के कुप्रभावों के बारे में शिक्षित करना।
  6. गर्भनिरोधक सेवाओं की जनसाधारण तक पहुँच सुनिश्चित करना एवं उन्हें खरीद के भीतर लाना।

मानचित्र कार्य

प्रश्न 1.
2011 की जनगणना के अनुसार भारत के मानचित्र में सभी राज्यों की जनसंख्या की स्थिति को दर्शाइए।
उत्तर:
नोट-आंध्र प्रदेश के पुनर्गठन के बाद 2 जून 2014 को तेलंगाना भारत का 29 वां राज्य बना। लेकिन 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख को अलग-अलग केन्द्रशासित प्रदेश बनाया गया जिससे राज्यों की संख्या पुन: 28 हो गयी।

इस प्रकार दमन व दीव तथा दादरा नगर हवेली का 26 जनवरी, 2020 को विलय करके एक केन्द्रशासित प्रदेश दमन-दीव और दादरा नगर हवेली बनाया गया है जिसमें केन्द्र शासित प्रदेश 9 से घटकर 8 हो गये हैं। वर्तमान में 28 राज्य तथा 8 केन्द्रशासित प्रदेश हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत के राज्यों एवं केन्द्र शासित क्षेत्रों की जनसंख्या घनत्व की स्थिति को दर्शाता हुआ मानचित्र
JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या 1

प्रश्न 2.
2011 की जनगणना के आधार पर भारत की जनसंख्या वृद्धि दर को ग्राफ पर दर्शाइए।
उत्तर:
JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 6 जनसंख्या 2

JAC Class 9 Social Science Important Questions

Leave a Comment