JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 6 मृदा

Jharkhand Board JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 6 मृदा Important Questions and Answers.

JAC Board Class 11 Geography Important Questions Chapter 6 मृदा

बहु-विकल्पी प्रश्न(Multiple Choice Questions)

प्रश्न – दिए गए चार वैकल्पिक उत्तरों में से सही उत्तर चुनिए-
1. महाराष्ट्र राज्य में किस मृदा का अधिक विस्तार है?
(A) काली मृदा
(B) लाल मृदा
(C) जलोढ़ मृदा
(D) लेटराइट मृदा।
उत्तर:
(A) काली मृदा।

2. रेगड़ मृदा किसे कहते हैं?
(A) लाल मृदा
(B) लेटराइट मृदा
(C) काली मृदा
(D) जलोढ़ मृदा
उत्तर:
(C) काली मृदा।

3. मृदा निर्माण का प्रमुख साधन है।
(A) नदी
(B) वायु
(C) जनक सामग्री
(D) लहरें
उत्तर:
(C) जनक सामग्री।

4. मृदा की किस परत में जैव पदार्थ अधिक होते हैं?
(A) ‘क’ परत
(B) ‘ख’ परत
(C) ‘ग’ परत
(D) चट्टान
उत्तर:
(A) ‘क’ परत।

5. भारत में प्रथम मृदा सर्वेक्षण कब हुआ?
(A) 1936 में
(B) 1946 में
(C) 1956 में
(D) 1966 में।
उत्तर:
(C) 1956 में।

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 6 मृदा

6. जलोढ़ मृदा का देश के क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत पर विस्तार है?
(A) 30%
(B) 35%
(C) 40%
(D) 45%.
उत्तर:
(C) 40%.

7. नए जलोढ़क मृदा को कहते हैं
(A) तराई
(B) भाबर
(C) खादर
(D) बांगर
उत्तर;
(C) खादर।

8. ‘स्वयं जुताई मृदा’ किसे कहते हैं?
(A) जलोढ़
(B) काला
(C) लेटराइट
(D) लाल।
उत्तर:
(B) काली।

9. लेटराइट शब्द का अर्थ है।
(A) चीका
(B) ईंट
(C) तलछट
(D) पोटाश
उत्तर:
(B) ईंट

10. लवण मृदाएं अधिकतर किस राज्य में हैं?
(A) पंजाब
(B) महाराष्ट्र
(C) गुजरात
(D) केरल।
उत्तर:
(A) पंजाब।

11. किस घाटी में बीहड़ अधिक है?
(A) गंगा घाटी
(B) चम्बल घाटी
(C) उष्ण घाटी
(D) नर्मदा घाटी
उत्तर:
(B) चम्बल घाटी।

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 6 मृदा

12. शिवालिक में मृदा अपरदन का मुख्य कारण है।
(A) वर्षा
(B) अति-चराई
(C) वनोन्मूलन
(D) नदी बांध|
उत्तर:
(C) वनोन्मूलन।

13. कृषि के लिए पहाड़ी क्षेत्र की ढलान कितनी है?
(A) 5-10% से कम
(B) 10–15% से कम
(C) 15-20% से कम
(D) 20-25% से कम
उत्तर:
(D) 20–25% से कम।

14. शुष्क प्रदेशों में बालू के टीलों का विस्तार कैसे रोका जा सकता है?
(A) वृक्षों की रक्षक मेखला
(B) वृक्षों की कटाई
(C) जल सिंचाई
(D) नदी बांध।
उत्तर:
(A) वृक्षों की रक्षक मेखला।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
मृदा महत्त्वपूर्ण क्यों है?
उत्तर:
यह सभी जीवित वस्तुओं के लिये भोजन उत्पादन करती है।

प्रश्न 2.
मिट्टी में पाये जाने वाले मुख्य आवश्यक तत्त्व लिखो।
उत्तर:
सिलीका, चीका तथा ह्यूमस।

प्रश्न 3.
मिट्टी में चीका का क्या कार्य है?
उत्तर:
यह जल को सोख लेती है।

प्रश्न 4.
मृदा की तीन परतों के नाम लिखो।
उत्तर:
A स्तर, B स्तर, C स्तर

प्रश्न 5.
मृदा की परिभाषा दें।
उत्तर:
यह असंगठित पदार्थों की पतली परत होती है।

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 6 मृदा

प्रश्न 6.
उन तत्त्वों के नाम बतायें जिन पर मृदा की बनावट निर्भर करती है?
उत्तर:
मूल पदार्थ, धरातल, जलवायु

प्रश्न 7.
भारत में मृदा के तीन व्यापक प्रादेशिक भागों के नाम लिखें।
उत्तर:

  1. प्रायद्वीप की मिट्टियां।
  2. त्तरी मैदान की मिट्टियां।
  3.  हिमालय की मिट्टियां।

प्रश्न 8.
बनावट के आधार पर मृदा की तीन किस्में लिखो।
उत्तर:

  1. रेतीली मिट्टियां
  2. चीका मिट्टी
  3. दोमट मिट्टी

प्रश्न 9.
भारत में पाई जाने वाली अधिकतर व्यापक मिट्टी का नाम लिखो।
उत्तर:
जलोढ़ मिट्टी

प्रश्न 10.
उत्तरी भारत में पाई जाने वाली जलोढ़ मिट्टी की दो मुख्य किस्में लिखो।
उत्तर:
खाद्दर तथा बांगर मिट्टी।

प्रश्न 11.
भारतीय मैदानों में विशाल क्षेत्रों में पाई जाने वाली मिट्टी का नाम लिखो।
उत्तर:
जलोढ़ मिट्टी।

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 6 मृदा

प्रश्न 12.
खाद्दर तथा बांगर मिट्टी के दो स्थानीय नाम लिखें।
उत्तर:
खाद्दर मिट्टी – बैठ, बांगर मिट्टी – धाया।

प्रश्न 13.
तीन क्षेत्रों के नाम बतायें जहां पर खाद्दर मिट्टी पाई जाती है।
उत्तर:
सतलुज बेसिन, गंगा का मैदान, यमुना बेसिन।

प्रश्न 14.
जलोढ़ मिट्टी में उत्पादित होने वाले दो खाद्य पदार्थों के नाम लिखो।
उत्तर:
गेहूँ, चावल।

प्रश्न 15.
पश्चिम बंगाल के जलोढ़ मिट्टी सबसे अधिक किस फसल के लिये उपयोगी है?
उत्तर:
पटसन के लिये।

प्रश्न 16.
दक्कन पठार के छोर पर कौन-सी मिट्टी मिलती है?
उत्तर:
लाल मिट्टी।

प्रश्न 17.
कौन-सी मृदा प्रायद्वीपीय भारत में पाई जाती है?
उत्तर:
लाल मिट्टी

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 6 मृदा

प्रश्न 18.
उन दो राज्यों के नाम बतायें जहां पर लाल मिट्टी अधिकतर पाई जाती है।
उत्तर:
तमिलनाडु तथा छत्तीसगढ़।

प्रश्न 19.
उन तीन रंगों के नाम बतायें जिनसे लाल मिट्टी का निर्माण होता है।
उत्तर:
भूरा, चाकलेट तथा पीला।

प्रश्न 20.
रेगड़ मिट्टी का रंग बताओ।
उत्तर:
काला।

प्रश्न 21.
उन दो राज्यों के नाम लिखो जहां पर काली मिट्टी पाई जाती है?
उत्तर:
महाराष्ट्र तथा मध्य प्रदेश

प्रश्न 22.
काली मिट्टी के दो अन्य नाम लिखो।
उत्तर:
कपास मिट्टी तथा रेगड़ मिट्टी

प्रश्न 23.
काली मिट्टी का निर्माण कैसे होता है?
उत्तर:
दक्कन ट्रैप के ज्वालामुखी चट्टानों के लावा द्वारा।

प्रश्न 24.
एक फसल का नाम लिखें जिसके लिये काली मिट्टी बहुत उपयोगी है।
उत्तर:
कपास।

प्रश्न 25.
क्रिस प्रकार के जलवायु में लेटराइट मिट्टी का निर्माण होता है?
उत्तर:
उष्ण कटिबन्धीय मानसून जलवायु।

प्रश्न 26.
लेटराइट मिट्टी की दो किस्में लिखो।
उत्तर:
उच्च मैदान लेटराइट मिट्टी तथा निम्न मैदान लेटराइट मिट्टी

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 6 मृदा

प्रश्न 27.
उन तीन राज्यों के नाम लिखो जहां पर लेटराइट मिट्टी पाई जाती है।
उत्तर:
आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु तथा उड़ीसा

प्रश्न 28.
लेटराइट मिट्टी किस फसल के लिए सबसे अधिक उपयोगी है?
उत्तर:
बागानी फसल लगाने के लिये।

प्रश्न 29.
मरुस्थलीय मिट्टी किस प्रदेश में पाई जाती है?
उत्तर:
शुष्क मरुस्थल।

प्रश्न 30.
भारत के किस क्षेत्र में मरुस्थलीय मिट्टी पाई जाती है?
उत्तर:
थार मरुस्थल ( राजस्थान तथा सिंध )।

प्रश्न 31.
मरुस्थलीय मिट्टी में उपज का क्या कारण है?
उत्तर:
सिंचाई

प्रश्न 32.
रेतीले मरुस्थल में पाई जाने वाली मिट्टी के दो प्रकार लिखो।
उत्तर:
तेज़ाबी तथा नमकीन।

प्रश्न 33.
उस क्षेत्र का नाम बतायें जहां पर्वतीय मिट्टी पाई जाती है।
उत्तर:
हिमालय पर्वत।

प्रश्न 34.
पर्वतीय मिट्टी किस फसल के लिये उपयोगी है?
उत्तर:
चाय।

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 6 मृदा

प्रश्न 35.
पर्वतीय मिट्टी चाय के लिये उपयोगी क्यों है?
उत्तर:
पर्वतीय मिट्टियां तेज़ाबी होती हैं जो चाय को विशेष स्वाद देती हैं।

प्रश्न 36.
भारत के किस भाग में मृदा अपरदन के कारण अस्त-व्यस्त धरातल का निर्माण होता है?
उत्तर:
चम्बल घाटी।

प्रश्न 37.
परत अपरदन का क्या कार्य है?
उत्तर:
पहाड़ी ढलानों पर कृषि

प्रश्न 38.
चो से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
चो शिवालिक की तलछटी में मौसमी नालों को कहा जाता है

प्रश्न 39.
जलोढ़ मृदाएँ कहां पाई जाती हैं? ये देश के कुल क्षेत्रफल के कितने भाग पर विस्तृत हैं?
उत्तर:
जलोढ़ मृदाएँ उत्तरी मैदान और नदी घाटियों के विस्तृत भागों में पाई जाती हैं। ये मृदाएँ देश के कुल क्षेत्रफल के लगभग 40 प्रतिशत भाग पर विस्तृत हैं।

प्रश्न 40.
भारत में जलोढ़ मृदाओं के क्षेत्र बताइए।
उत्तर:
भारत में जलोढ़ मृदाएँ राजस्थान के एक संकीर्ण गलियारे से होती हुई गुजरात के मैदान तक फैली हुई हैं।

प्रश्न 41.
भारत में काली मृदाएँ कहां पाई जाती हैं?
उत्तर:
भारत में काली मृदाएँ दक्कन के पठार के अधिकतर भाग पर पाई जाती हैं। इसमें महाराष्ट्र के कुछ भाग, गुजरात, आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के कुछ भाग शामिल हैं।

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 6 मृदा

प्रश्न 42.
काली मृदाओं में मिलने वाले रासायनिक तत्त्व बताइये।
उत्तर:
रासायनिक दृष्टि से काली मृदाओं में चूने, लौह, मैग्नीशिया और ऐलुमिना के तत्त्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं।

प्रश्न 43.
भारत में लाल और काली मृदाएँ कहां पाई जाती हैं?
उत्तर:
भारत में पश्चिमी घाट के गिरिपद क्षेत्र की एक लम्बी पट्टी में लाल दुमट मृदा पाई जाती है। पीली और लाल मृदाएँ उड़ीसा तथा छत्तीसगढ़ के कुछ भागों तथा मध्य गंगा के मैदान के दक्षिणी भागों में पाई जाती हैं।

प्रश्न 44.
लैटेराइट का अर्थ बताइये लैटेराइट मृदाएँ किन क्षेत्रों में विकसित होती हैं?
उत्तर:
लैटेराइट लैटिन शब्द ‘लेटर’ से बना है जिसका शाब्दिक अर्थ ईंट होता है। लैटेराइट मृदाएँ उच्च तापमान और भारी वर्षा के क्षेत्रों में विकसित होती हैं।

प्रश्न 45.
शुष्क मृदाओं में नमी और ह्यूमस की मात्रा कम क्यों होती है?
उत्तर:
शुष्क जलवायु, उच्च तापमान और भी तीव्र गति से होने वाले वाष्पीकरण के फलस्वरूप शुष्क मृदाओं में नमी और ह्यूमस कम होती है।

प्रश्न 46.
लेटेराइट मिट्टी का सबसे अधिक उपयोग किस काम में होता है?
उत्तर:
भवन निर्माण।

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
मृदा क्या है? इसका निर्माण कैसे होता है?
उत्तर:
भू-पृष्ठ (Crust) पर मिलने वाले असंगठित पदार्थों की ऊपरी पर्त को मृदा कहते हैं। इस पर्त की मोटाई कुछ सें० मी० से लेकर कई मीटर तक हो सकती है। इसमें कई तत्त्व जैसे मिट्टी के बारीक कण, ह्यूमस, खनिज तथा जीवाणु मिले होते हैं। इन तत्त्वों के कारण इसमें कई परतें होती हैं। मृदा का निर्माण आधार चट्टानों के मूल पदार्थों तथा वनस्पति के सहयोग से होता है। किसी प्रदेश में यान्त्रिक तथा रासायनिक ऋतु अपक्षय द्वारा मूल चट्टानों के टूटने पर मिट्टी का निर्माण आरम्भ होता है । इसमें वनस्पति के गले – सड़े अंश के मिलने से कई भौतिक तथा रासायनिक कारकों के सहयोग से मृदा का पूर्ण विकास होता है। इस प्रकार मृदा की परिभाषा है, “Soil is the end product of the physical, chemical, biological and cultural factors which act and react together.”

प्रश्न 2.
मृदा जनन की प्रक्रिया क्या है?
उत्तर:
मृदा जनन एक जटिल प्रक्रिया है जिसके द्वारा विशेष प्राकृतिक परिस्थितियों में मृदा का निर्माण होता है। वातावरण के भौतिक, रासायनिक तथा जैविका तत्त्वों के योग से इस प्रक्रिया द्वारा मृदा का निर्माण होता है। विभिन्न प्रकार की जलवायु चट्टानों, जीव-जन्तुओं तथा वनस्पति के क्षेत्र से प्राप्त पदार्थों के इकट्ठा होने से मृदा का निर्माण होता है

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 6 मृदा

प्रश्न 3.
मृदा का मूल पदार्थ क्या है?
उत्तर:
आधार चट्टानों के रासायनिक तथा यान्त्रिक अपक्षरण से प्राप्त होने वाले पदार्थों को मृदा का मूल पदार्थ कहा जाता है। इन सभी पदार्थों से मृदा का निर्माण होता है। मृदा का रंग, उपजाऊपन आदि मूल पदार्थों पर निर्भर करता है। लावा चट्टानों से बनने वाली मृदा का रंग काला होता है।

प्रश्न 4.
पर्यावरण के छः तत्त्वों के नाम बताइए जो मृदा जनन की प्रक्रिया में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उत्तर:
मृदा जनन एक जटिल प्रक्रिया है जिसके द्वारा विशेष प्राकृतिक परिस्थितियों में मृदा का निर्माण होता है। वातावरण के भौतिक, रासायनिक तथा जैविका तत्त्वों के योग से इस प्रक्रिया द्वारा मृदा का निर्माण होता है। विभिन्न प्रकार की जलवायु, चट्टानों, जीव-जन्तुओं तथा वनस्पति के क्षेत्र से प्राप्त पदार्थों के इकट्ठा होने से मृदा का निर्माण होता है। धरातल तथा भूमि की ढाल भी मृदा जनन पर प्रभाव डालते हैं।

प्रश्न 5.
जलोढ़ मृदा की विशेषताएं क्या हैं?
उत्तर:
जलोढ़ मृदा की विशेषताएं-

  1. इसका निक्षेपण मुख्यतः नदी द्वारा होता है।
  2. इसका विस्तार नदी बेसिन तथा मैदानों तक सीमित होता है।
  3. यह अत्यधिक उपजाऊ मृदा होती है।
  4. इसमें बारीक कणों वाली मृदा पाई जाती है।
  5. इसमें काफ़ी मात्रा में पोटाश पाया जाता है, परन्तु फॉस्फोरस की कमी होती है।
  6. यह मृदा बहुत गहरी होती है।

प्रश्न 6.
भारत में उपलब्ध मिट्टी के प्रकारों में प्रादेशिक विभिन्नता के क्या कारण है?
उत्तर:
भारत की मिट्टियों में पाई जाने वाली प्रादेशिक विभिन्नता निम्नलिखित घटकों पर निर्भर करती है

  1. शैल – समूह
  2. उच्चावच के धरातलीय लक्षण
  3. ढाल का रूप
  4. जलवायु तथा प्राकृतिक वनस्पति
  5. पशु तथा कीड़े-मकौड़े।

प्रश्न 7.
पठारों तथा मैदानों की मिट्टी में क्या अन्तर है?
उत्तर:
पठारों तथा मैदानों की मिट्टी में मुख्य अन्तर मूल पदार्थों में पाया जाता है। पठारों में आधार चट्टानें कठोर होती हैं। इसकी मिट्टी में मूल पदार्थों की प्राप्ति इन चट्टानों से होती है। यह मिट्टी मोटे कणों वाली तथा कम उपजाऊ होती है। मैदानों में मिट्टी का निर्माण नदियों के निक्षेपण कार्य से होता है। मैदानों में प्रायः जलोढ़ मिट्टी मिलती है। नदी में प्रत्येक बाढ़ के कारण महीन सिल्ट (Silt) तथा मृतिका (Clay) का निक्षेप होता रहता है।

प्रश्न 8.
चट्टानों में जंग लगने से कौन-सी मिट्टी का निर्माण होता है ? भारत में इस मिट्टी के तीन प्रमुख लक्षण बताओ।
उत्तर:
इस क्रिया से लाल मिट्टी का निर्माण होता है।

(i) विस्तार (Extent ):
भारत की सब मिट्टियों में से लाल मिट्टी विस्तार सबसे अधिक है। यह मिट्टी लगभग 8 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पाई जाती है। दक्षिणी में तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश, छोटा नागपुर पठार तथा प्रायद्वीप पठार के बाहरी भागों में लाल मिट्टी का विस्तार मिलता है।

(ii) विशेषताएं (Characteristics):
इस मिट्टी का निर्माण प्रायद्वीप की आधारभूत आग्नेय चट्टानों, ग्रेनाइट तथा नीस चट्टानों की टूट-फूट से हुआ है। इस मिट्टी का रंग लौहयुक्त चट्टानों में ऑक्सीकरण (oxidation) की क्रिया से लाल हो जाता है। वर्षा के कारण ह्यूमस नष्ट हो जाता है तथा आयरन ऑक्साइड ऊपरी सतह पर आ जाता है। इस मिट्टी में लोहा और एल्यूमीनियम की अधिकता होती है, परन्तु नाइट्रोजन और फॉस्फोरस की कमी होती है। यह मिट्टी कम गहरी तथा कम उपजाऊ होती है। इस मिट्टी में ज्वार, बाजरा, कपास, दालें, तम्बाकू की कृषि होती है।

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 6 मृदा

प्रश्न 9.
समोच्च रेखा बन्धन किसे कहते हैं? मृदा को विनाश से बचाने के लिए इसका किस प्रकार प्रयोग कर सकते हैं?
उत्तर:
समोच्च रेखा बन्धन (Contour Bunding) – पर्वतीय ढलानों पर सम ऊंचाई की रेखा के साथ-साथ सीढ़ीदार खेत बनाए जाते हैं ताकि मिट्टी के कटाव को रोका जा सके। ऐसे प्रदेश में खड़ी ढाल वाले खेतों में समान ऊंचाई की रेखा के साथ बांध या ढाल बनाई जाती है। ऐसे बांध को समोच्च रेखा बन्धन कहते हैं। इससे वर्षा के जल को रोक कर मृदा अपरदन से बचाया जा सकता है। इससे वर्षा के जल को नियन्त्रित करके बहते हुए पानी द्वारा मृदा अपरदन को कम किया जा सकता है।

प्रश्न 10.
मृदा की उर्वरा शक्ति को विकसित करने के लिए कौन-कौन से उपाय करने चाहिएं?
उत्तर:
मृदा की उर्वरा शक्ति का विकास करने के लिए निम्नलिखित उपाय करने चाहिएं।

  1. मृदा अपरदन को रोकने के उपाय होने चाहिएं।
  2. मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए उर्वरकों और खादों का प्रयोग करना चाहिए।
  3. फसलों के हेर-फेर की प्रणाली का प्रयोग करना चाहिए।
  4. कृषि की वैज्ञानिक विधियों को अपनाना चाहिए।
  5. मिट्टी के उपजाऊ तत्त्वों का संरक्षण करके रासायनिक तत्त्वों को मिलाना चाहिए।

प्रश्न 11.
किसी प्रदेश के आर्थिक विकास में मृदा की विशेषता किस प्रकार महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा करती है? इसकी व्याख्या करने के लिए दो उदाहरण बताइए।
उत्तर:
मृदा मानव के लिए बहुत मूल्यवान् प्राकृतिक सम्पदा है। मिट्टी पर बहुत-सी मानवीय क्रियाएं आधारित हैं। मिट्टी पर कृषि, पशु पालन तथा वनस्पति जीवन निर्भर करता है। किसी प्रदेश का आर्थिक विकास मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर निर्भर करता है। कई देशों की कृषि अर्थव्यवस्था मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर निर्भर करती है। संसार के प्रत्येक भाग में जनसंख्या का एक बड़ा भाग भोजन की पूर्ति के लिए मिट्टी पर निर्भर करता है।

अनुपजाऊ क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व तथा लोगों का जीवन स्तर दोनों ही निम्न होते हैं। उदाहरण के लिए पश्चिमी बंगाल के डेल्टाई प्रदेश तथा केरल तट जलोढ़ मिट्टी से बने उपजाऊ क्षेत्र हैं। यहां उन्नत कृषि का विकास हुआ है । यह प्रदेश भारत में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला प्रदेश है। दूसरी ओर तेलंगाना में मोटे कणों वाली मिट्टी मिलती है तथा राजस्थान के शुष्क प्रदेश में रेतीली मिट्टी कृषि के अनुकूल नहीं है। इन प्रदेशों में विरल जनसंख्या पाई जाती है।

प्रश्न 12.
मृदा की उर्वरता समाप्ति के तीन कारण बताइए।
उत्तर:
मृदा एक मूल्यवान् प्राकृतिक संसाधन है। अधिक गहरी तथा उपजाऊ मिट्टी वाले प्रदेशों में कृषि का अधिक विकास होता है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति के ह्रास के निम्नलिखित कारण हैं।

  1. कृषि भूमि पर निरन्तर कृषि करते रहने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति धीरे-धीरे नष्ट होने लगती है। मृदा को उर्वरा शक्ति प्राप्त करने का पूरा समय नहीं मिलता।
  2. दोषपूर्ण कृषि पद्धतियों के कारण मृदा की उर्वरा शक्ति समाप्त होने लगती ह । स्थानान्तरी कृषि के कारण मृदा के उपजाऊ तत्त्वों का नाश होने लगता है। प्रतिवर्ष एक ही फसल बोने से मृदा के
  3. विशिष्ट प्रकार के खनिज कम होने लगते है।
  4. मृदा अपरदन से, वायु तथा जल द्वारा अपरदन से मृदा की उर्वरता समाप्त होती रहती है।

प्रश्न 13.
दक्षिणी पठार में पाई जाने वाली मृदा का लाल रंग क्यों है?
उत्तर:
दक्षिणी पठार के बाह्य प्रदेशों में लाल मिट्टी का अधिकतर विस्तार है। इस मिट्टी के मूल पदार्थ पठारी प्रदेश के पुराने क्रिस्टलीय तथा रूपान्तरित चट्टानों से प्राप्त होता है। इनमें ग्रेनाइट, नाईस तथा शिष्ट की चट्टानों का विस्तार है। इन चट्टानों में लोहा तथा मैग्नीशियम की अधिक मात्रा पाई जाती है। उष्ण कटिबन्धीय जलवायु जलीकरण की क्रिया के कारण आयरन-ऑक्साइड द्वारा इस मिट्टी का रंग लाल हो जाता है।

तुलनात्मक प्रश्न ( Comparison Type Questions)

प्रश्न 1.
वनस्पति जाति और वनस्पति में क्या अन्तर है?
उत्तर:

वनस्पति जाति (Flora)वनस्पति (Vegetation)
(1) विभिन्न समय में किसी प्रदेश में उगने वाले पेड़पौधों के विभिन्न वर्गों को वनस्पति जाति कहा जाता है।(1) किसी प्रदेश में उगने वाले पेड़-पौधों की जातियों के समुच्चय को वनस्पति कहा जाता है।
(2) वनस्पति जातियां वातावरण के अनुसार पनपती हैं।(2) पेड़-पौधों की विभिन्न जातियां एक-दूसरे से सम्बन्धित होती हैं।
(3) वनस्पति जातियों को एक वर्ग में रखकर उसे वनस्पति जाति का नाम दिया जाता है। जैसे-चीन तथा तिब्बत से प्राप्त होने वाले पेड़-पौधों को बोरियल कहा जाता है।(3) किसी पारिस्थितिक ढांचे में वन, पेड़-पौधे, घास एक-दूसरे से सम्बन्धित होते हैं इसलिए इन्हें वनस्पति कहा जाता है।

प्रश्न 2.
वनस्पति और वन में अन्तर स्पष्ट करो।
उत्तर:

वनस्पति (Vegetation)वन (Forest)
(1) किसी प्रदेश में उगने वाले पेड़-पौधों की जातियों के समूह को वनस्पति कहा जाता है।(1) पेड़-पौधों तथा झाड़ियों से घिरे हुए एक बड़े क्षेत्र को वन कहा जाता है।
(2) वनस्पति में एक वातावरण में उगने वाले पेड़पौधे और, झाड़ियों को शामिल किया जाता है। ऐसे भूदृश्य को wood land, grassland आदि नाम दिए जाते हैं।(2) घने तथा एक-दूसरे के निकट उगने वाले वृक्षों के क्षेत्र को वन कहा जाता है। वन शब्द का प्रयोग भूगोलवेत्ता तथा वन रक्षक करते हैं ताकि इनका आर्थिक मूल्यांकन किया जा सके।

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 6 मृदा

प्रश्न 3.
संरचना, संकेन्द्रण क्षेत्र तथा रासायनिक रचना के संदर्भ में भारत की जलोढ़ तथा काली मिट्टी में अन्तर स्पष्ट करो।
उत्तर:

जलोढ़ मिट्टीकाली मिट्टी
(1) क्षेत्र-इस मिट्टी का विस्तार उत्तरी मैदान की नदी घाटियों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा पश्चिमी बंगाल राज्यों में है।(1) इस मिट्टी का विस्तार दक्षिणी भारत में लावा क्षेत्र में है जो कि गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश, तथा तमिलनाडु राज्यों में है।
(2) गठन-यह मिट्टी रेतीली, दोमट और चिकनी होती है।(2) यह मिट्टी गहरी तथा दानेदार, चिकनी तथा अप्रवेशी है।
(3) रचना-इस मिट्टी में पोटाश अधिक होती है पर फॉस्फोरस कम होती है।(3) इस मिट्टी में चूना, लोहा, एल्यूमीनियम और पोटाश अधिक होते हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न (Essay Type Questions)

प्रश्न 1.
मृदा निर्माण के मुख्य घटकों के प्रभाव का वर्णन करो।
उत्तर:
मृदा निर्माण कई भौतिक तथा रासायनिक तत्त्वों पर निर्भर करता है। इन तत्त्वों के कारण मृदा प्रकारों के वितरण भिन्नता पाई जाती है। ये तत्त्व स्वतन्त्र रूप से या अलग से नहीं बल्कि एक-दूसरे के सहयोग से काम करते हैं।

1. मूल पदार्थ:
मृदा निर्माण करने वाले पदार्थों की प्राप्ति आधार चट्टानों से होती है। इन चट्टानों के अपक्षरण से मूल पदार्थ प्राप्त होते हैं। प्रायः पठारों की मिट्टी का सम्बन्ध आधार चट्टानों से होता है। मैदानी भागों में मृदा निर्माण का मूल पदार्थ नदियों द्वारा जमा किए जाते हैं। नदियों में बाढ़ के कारण प्रत्येक वर्ष मिट्टी की नई परत बिछ जाती है।

2. उच्चावच:
किसी प्रदेश का उच्चावच तथा ढाल मृदा निर्माण पर कई प्रकार से प्रभाव डालता है। मैदानी भागों में गहरी मिट्टी मिलती है जबकि खड़ी ढाल वाले प्रदेशों में कम गहरी मिट्टी का आवरण होता है। पठारों पर भी मिट्टी की परत कम गहरी होती है। तेज़ ढाल वाले क्षेत्रों में अपरदन के कारण मिट्टी की ऊपरी परत बह जाती है। इस प्रकार किसी प्रदेश के धरातल तथा ढाल के अनुसार जल प्रवाह की मात्रा मृदा निर्माण को प्रभावित करती है।

3. जलवायु:
वर्षा, तापमान तथा पवनें किसी प्रदेश में मृदा निर्माण पर महत्त्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं। जलवायु के अनुसार सूक्ष्म जीव तथा प्राकृतिक वनस्पति भी मृदा पर प्रभाव डालते हैं। शुष्क प्रदेशों में वायु मिट्टी के ऊपरी परत को उड़ा ले जाती है। अधिक वर्षा वाले प्रदेशों में मिट्टी कटाव अधिक होता ह।

4. प्राकृतिक वनस्पति:
किसी प्रदेश में मिट्टी का विकास प्राकृतिक वनस्पति की वृद्धि के साथ ही आरम्भ होता है। वनस्पति के गले – सड़े अंश के कारण मिट्टी में ह्यूमस की मात्रा बढ़ जाती है जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है। इसी कारण घास के मैदानों में उपजाऊ मिट्टी का निर्माण होता है। भारत के विभिन्न प्रदेशों में मृदा तथा वनस्पति के प्रकारों में गहरा सम्बन्ध पाया जाता है।

प्रश्न 2.
मिट्टी की परिभाषा दो भारत की मिट्टियों का वर्गीकरण कर इन मिट्टियों के वितरण का वर्णन करो।
उत्तर:
मिट्टी (Soil) मिट्टी भूतल की ऊपरी सतह का आवरण है। भू-पृष्ठ पर मिलने वाले असंगठित पदार्थों की ऊपरी पर्त को मृदा या मिट्टी कहते हैं। भारत एक कृषि प्रधान देश है। कृषि की सफलता मिट्टी के उपजाऊपन पर निर्भर है। भारत की मिट्टियों को तीन परम्परागत वर्गों में बांटा जाता है।
(A) प्रायद्वीप की मिट्टिया।
(B) उत्तरी मैदान की मिट्टियां।
(C) हिमालय प्रदेश की मिट्टियां।

(A) प्रायद्वीप की मिट्टियां (Soils of the Peninsular India):
भारतीय प्रायद्वीप की रब्बेदार चट्टानों से बनने वाली मिट्टियां निम्नलिखित प्रकार की हैं।

1. काली मिट्टी (Black Soil):
(i) विस्तार (Extent ): इस मिट्टी का विस्तार प्रायद्वीप के उत्तर-पश्चिमी भाग में लगभग 5 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में है। यह गुजरात, महाराष्ट्र के अधिकांश भाग, मध्य प्रदेश, दक्षिणी उड़ीसा, उत्तरी कर्नाटक, दक्षिणी आंध्र प्रदेश में मिलती है। यह मिट्टी नर्मदा, ताप्ती, गोदावरी तथा कृष्णा नदी की घाटियों में पाई जाती है।

(ii) विशेषताएं (Characteristics):
इस मिट्टी का निर्माण लावा प्रवाह से बनी आग्नेय चट्टानों के टूटने-फूटने से हुआ है। यह अधिकतर दक्कन लावा (Deccan Trap) के क्षेत्र में मिलता है। इसलिए इसे लावा मिट्टी भी कहते हैं । इस मिट्टी का रंग काला होता है इसलिए इसे काली मिट्टी (Black Soil) भी कहते हैं । इसे रेगड़ मिट्टी (Regur Soil) भी कहा जाता है। इस मिट्टी में चूना, लोहा, मैग्नीशियम की मात्रा अधिक होती है, परन्तु फॉस्फोरस, पोटाश, नाइट्रोजन तथा जैविक पदार्थों की कमी होती है। इस मिट्टी में नमी धारण करने की शक्ति अधिक है। इसलिए सिंचाई की आवश्यकता कम होती है। इस मिट्टी की तुलना में इसकी ‘शर्नीज़म’ तथा अमेरिका की ‘प्रेयरी’ मिट्टी से की जाती है ।

(iii) फसलों की उपयुक्तता (Suitability to Crops ):
यह मिट्टी कपास की कृषि के लिए उपयुक्त है। इसलिए इसे ‘कपास की मिट्टी’ (Cotton Soil) भी कहते हैं। पठारों की उच्च भूमि में कम उपजाऊ होने के कारण यहां ज्वार – बाजरा, दालों आदि की कृषि होती है। मैदानी भाग में गेहूं, कपास, तम्बाकू, मूंगफली तथा तिलहन की कृषि की जाती है।

2. लाल मिट्टी (Red Soil)
(i) विस्तार (Extent ): भारत की सब मिट्टियों में से लाल मिट्टी का विस्तार सबसे अधिक है। यह मिट्टी लगभग 8 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में पाई जाती है। दक्षिणी भारत में तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश, छोटानागपुर पठार तथा प्रायद्वीप पठार के बाहरी भागों में लाल मिट्टी का विस्तार मिलता है.

(ii) विशेषताएं (Characteristics): इस मिट्टी का निर्माण प्रायद्वीप की आधारभूत आग्नेय चट्टानों ग्रेनाइट तथा नीस चट्टानों की टूट-फूट से हुआ है। इस मिट्टी का रंग लौहयुक्त चट्टानों में ऑक्सीकरण (oxidation) की क्रिया से लाल हो जाता है। वर्षा के कारण ह्यूमस नष्ट हो जाता है तथा आयरन ऑक्साइड ऊपरी सतह पर आ जाता है। इस मिट्टी में लोहा और एल्यूमीनियम की अधिकता होती है परन्तु नाइट्रोजन और फॉस्फोरस की कमी होती है । यह मिट्टी कम गहरी तथा कम उपजाऊ होती है।

(iii) फसलों की उपयुक्तता (Suitability to Crops ): उच्च प्रदेशों में यह मिट्टी कम गहरी तथा अनुपजाऊ होती है। यहां केवल ज्वार – बाजरा की फसलें उगाई जाती हैं। नदी घाटियों में अधिक उपजाऊ मिट्टी में कपास, गेहूं, दालें अलसी, मोटे अनाज, तम्बाकू की कृषि की जाती है।

3. लैटेराइट मिट्टी (Laterite Soil):
(i) विस्तार (Extent ): लैटेराइट मिट्टी का विस्तार एक विशाल क्षेत्र में लगभग 2.5 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर है। इस मिट्टी का विस्तार असम, राजमहल की पहाड़ियों, पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट, मध्य प्रदेश में विन्ध्याचल और सतपुड़ा पहाड़ियों के बसाल्ट क्षेत्र में है।

(ii) विशेषताएं (Characteristics): इस मिट्टी का रंग ईंट (Brick) के समान लाल होता है। इस मिट्टी में लोहा, एल्यूमीनियम आदि तत्त्वों की अधिकता होती है। परन्तु नाइट्रोजन तथा वनस्पति अंश की कमी होती है। उष्ण-आर्द्र जलवायु में अपक्षालन क्रिया (Leaching of Soil) के कारण इस मिट्टी में से सिलिका की मात्रा कम रह जाती है तथा लौह पदार्थों की अधिकता हो जाती है। यह मिट्टी तुरन्त जल सोख लेती है। कणों के आधार पर यह मिट्टी दो प्रकार की है।
(क) उच्च प्रदेशों की लैटेराइट (Upland Laterite ): यह मिट्टी कम गहरी तथा कंकरीली होती है। यह कृषि के लिए उपजाऊ नहीं होती।
(ख) निचले प्रदेशों की लैटेराइट (Lowland Laterite ): यह मिट्टी बारीक कणों तथा दोमट के कारण अधिक उपजाऊ है।

(iii) फसलों की उपयुक्तता (Suitability to Crops ): मैदानी भागों में चाय, रबड़, कहवा, सिनकोना तथा मोरे- अनाज की कृषि की जाती है।

4. जलोढ़ मिट्टी (Alluvial Soil)
(i) विस्तार (Extent):
यह प्रवाहित मिट्टी है जो नदियों द्वारा डेल्टाई क्षेत्रों में पाई जाती है। इस मिट्टी का विस्तार महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी आदि नदी घाटियों में तथा डेल्टाई प्रदेशों में मिलता है।

(ii) विशेषताएं (Characteristics):
यह मिट्टी उत्तरी मैदान की मिट्टियों की भान्ति उपजाऊ है। इसमें पोटाश तथा चूने की अधिकता है परन्तु नाइट्रोजन की कमी है। इस मिट्टी में पटसन, चावल, गन्ना आदि फसलों की कृषि की जाती है।

(B) उत्तरी मैदान की मिट्टियां (Soils of the Northern Plain): उत्तरी मैदान की अधिकांश मिट्टियां जलोढ़ तथा नवीन हैं। यह मिट्टियां नदियों द्वारा पर्वतीय भागों से लाए गए तलछट के जमाव से बनी हैं।1. जलोढ़ मिट्टियां (Aluvial Soils):
(i) विस्तार (Extent ): इन मिट्टियों का विस्तार पश्चिम में पंजाब से लेकर असम तक मिलता है। यह मिट्टियां पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल असम तथा राजस्थान के लगभग 7.7 लाख वर्ग कि०मी० क्षेत्र में पाई जाती हैं। भारत के 43.7% क्षेत्र पर जलोढ़ मिट्टियों का विस्तार है।
JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 6 मृदा 1

(ii) विशेषताएं (Characteristics): यह गहरी तथा उपजाऊ मिट्टी है। गंगा – सतलुज का मैदान इसी मिट्टी से बना हुआ है। यह मिट्टी लगभग 400 मीटर गहरी है। इस मिट्टी में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और जीवांश की कमी होती है परन्तु पोटॉश तथा चूना पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। उपजाऊपन तथा रचना के आधार पर जलोढ़ मिट्टियों को तीन उपविभागों में बांटा जाता है।

(क) बांगर मिट्टी (Banger Soil): यह पुरातन जलोढ़ मिट्टियां हैं। पुराने जलोढ़ निक्षेप से बने ऊंचे प्रदेश को बांगर कहते हैं, जहां बाढ़ का पानी नहीं पहुंच पाता इसे धाया भी कहते हैं।
(ख) खादर मिट्टियां (Khadar Soils ): नदी के समीप नवीन मिट्टी से बने निचले प्रदेश को खादर कहते हैं। नदियों बाढ़ कारण प्रति वर्ष जलोढ़ की नई पर्त बिछ जाने से यह अधिक उपजाऊ मिट्टी है। इसे बेट भी कहा जाता है।
(ग) नूतनतम जलोढ़ मिट्टियां (Newest Alluvial Soils): नदी डेल्टाई प्रदेशों में बारीक कणों के निक्षेप से इन मिट्टियों का विस्तार मिलता है।

(iii) फसलों की उपयुक्तता (Suitability to Crops ): इन मिट्टियों को कांप की मिट्टी तथा दोमट मिट्टी भी कहा जाता है। इसकी तुलना संसार के उपजाऊ मैदानों से की जाती है। यह वास्तव में भारत का अन्न भण्डार है। इन मिट्टियों में गेहूं, चावल, पटसन की कृषि भी की जाती है। जल सिंचाई की सहायता से गन्ना, कपास, तम्बाकू तथा तिलहन की कृषि की जाती है।

2. मरुस्थलीय मिट्टी (Desert Soil):
इस मिट्टी का विस्तार शुष्क प्रदेशों में राजस्थान, गुजरात, पंजाब, हरियाणा में मिलता है। इसका क्षेत्रफल लगभग 2 लाख वर्ग कि०मी० है। यह मोटे कणों वाली बलुआही मिट्टी होती है। इसमें जल सिंचाई की सहायता से ज्वार, बाजरा, कपास की कृषि की जाती है। राजस्थान प्रदेश में इन्दिरा नहर के निर्माण से इस मिट्टी में जल सिंचाई की सहायता से अधिक उत्पादन हो सकेगा।

3. नमकीन एवं क्षारीय मिट्टियां (Saline and Alkaline Soils):
यह शुष्क प्रदेशों तथा दलदली भागों में पाई जाती है। इनका विस्तार लगभग 1 लाख वर्ग कि० मी० में है। इन्हें प्रायः थूर, ऊसर, कल्लर, रेह आदि नामों से पुकारा जाता है। इस मिट्टी में लवणों की मात्रा अधिक जमा हो जाती है जिससे यह अनुपजाऊ बन जाती है।

(C) हिमालय प्रदेश की मिट्टियां (Soils of the Himalayas ) इन मिट्टियों की पर्याप्त खोज अभी नहीं हो पाई है। अधिकांश मिट्टियां पतली, अनुपजाऊ तथा कम गहरी हैं। हिमालय प्रदेश की मिट्टियों को तीन उपविभागों में बांटा जाता है।

  1. पथरीली मिट्टी (Stony Soil): दक्षिणी स्थानों पर मोटे कणों वाली पथरीली मिट्टी मिलती है जो अनुपजाऊ है।
  2. चाय की मिट्टी (Soil of Tea): पर्वतीय ढलानों पर तथा दून घाटियों में उपजाऊ मिट्टी मिलती है जिसमें चूना तथा लोहे का अंश अधिक होता है। इसमें चाय की कृषि अधिक की जाती है।
  3. लावा मिट्टी (Volcanic Soil): पर्वतीय ढलानों पर लावा से बनी मिट्टी मिलती है।

(D) पीटमय तथा जैव मृदाएँ
वनस्पति की अच्छी बढ़वार वाले तथा भारी वर्षा और उच्च आर्द्रता से युक्त क्षेत्रों में ये मृदाएँ पाई जाती हैं। वनस्पति की तीव्र वृद्धि के कारण इन क्षेत्रों में जैव पदार्थ भारी मात्रा में इकट्ठे हो जाते हैं। इससे मृदाओं में पर्याप्त मात्रा में जैव तत्त्व और ह्यूमस होता है। इसीलिए ये पीटमय और जैव मृदाएँ हैं। इन मृदाओं में जैव पदार्थों की मात्रा 40 से 50 प्रतिशत तक हो सकती है। ये मृदाएँ सामान्यतः भारी और काले रंग की होती है। अनेक स्थानों पर ये क्षारीय भी हैं। बिहार के उत्तरी भाग, उत्तराखंड के दक्षिणी भाग, बंगाल के तटीय क्षेत्रों, उड़ीसा और तमिलनाडु में ये मृदाएँ अधिकतर पाई जाती हैं। ये मृदाएँ हल्की और कम उर्वरता का उपभोग करने वाली फसलों की खेती के लिए उपयुक्त हैं।

(E) वन मृदाएँ
नाम के अनुरूप ये मृदाएँ पर्याप्त वर्षा वाले वन क्षत्रो में ही बनती हैं। इन मृदाओं का निर्माण पर्वतीय पर्यावरण में होता है। इस पर्यावरण में परिवर्तन के अनुसार इन मृदाओं का गठन और संरचना बदलती रहती है। घाटियों में ये दुमटी और गादयुक्त होती है तथा ऊपरी ढालों पर ये मोटे कणों वाली होती है। हिमालय के हिम से ढके क्षेत्रों में इन मृदाओं में अनाच्छादन होता रहता है तथा ये अम्लीय और कम ह्यूमस वाली होती हैं। निचली घाटियों में पाई जाने वाली मृदाएँ उपजाऊ होती हैं और इनमें चावल तथा गेहूँ की खेती की जाती है।

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 6 मृदा

प्रश्न 3.
मृदा अपरदन से क्या अभिप्राय है? भारत बीहड़ों की रचना तथा विवरण बताओ
उत्तर:
मृदा अपरदन जब तक मृदा निर्माण की प्रक्रियाओं और मृदा अपरदन में सन्तुलन बना रहता है, तब तक कोई समस्या नहीं पैदा होती। इस सन्तुलन के बिगड़ते ही, मृदा अपरदन एक खतरा बन जाता है। वृक्षों की अंधाधुंध कटाई, चरागाहों में बेफिक्री से अति चराई, अवैज्ञानिक अपवाह प्रक्रियाएं तथा भूमि का अनुचित उपयोग इस सन्तुलन को बिगाड़ने के महत्त्वपूर्ण कारणों में से कुछ हैं। पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक,
JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 6 मृदा 2
दिल्ली, राजस्थान और देश के अन्य अनेक भागों में मृदा अपरदन एक समस्या रही है। पहाड़ी ढालों पर गो- पशुओं द्वारा अति चराई से मृदा अपरदन की गति तेज़ हो जाती है। मेघालय और नीलगिरि की पहाड़ियों पर आलू की खेती और हिमालय और पश्चिमी घाट पर वनों के विनाश तथा देश के विभिन्न भागों में जन- जातीय लोगों द्वारा की जाने वाली झूम कृषि के कारण मृदाओं का उल्लेखनीय क्षरण हुआ है।

बीहड़ (Ravines)

  1. चम्बल नदी की द्रोणी में बीहड़ (Ravines) बहुत विस्तृत हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर, मोरैना और भिंड ज़िलों में तथा उत्तर प्रदेश के आगरा, इटावा और जालौन जिलों में बीहड़ 6 लाख हेक्टेयर भूमि में फैले हैं।
  2. तमिलनाडु के दक्षिणी व उत्तरी अर्काट, कन्याकुमारी, तिरूचिरापल्ली, चिंगलीपुत, सेलम और कोयंबटूर जिलों में भी बीहड़ खूब हैं।
  3. पश्चिमी बंगाल के पुरुलिया जिले की कंगसाबती नदी के ऊपर जलग्रहण क्षेत्रों में अनेक अवनालिकाएँ (gullies) और बीहड़ हैं। देश की लगभग 8,000 हेक्टेयर भूमि प्रतिवर्ष बीहड़ बन जाती है।

मृदा अपरदन के दुष्प्रभाव:

  1. भारत की कृषि भूमि में से 80,000 हेक्टेयर भूमि अब तक बेकार हो गई है तथा इससे भी बड़ा क्षेत्र प्रतिवर्ष मृदा अपरदन के कारण कम उत्पादक हो जाता है।
  2. मृदा अपरदन भारतीय कृषि के लिए एक राष्ट्रीय संकट बन गया है। इसके दुष्प्रभाव अन्य क्षेत्रों में भी दिखाई पड़ते हैं।
  3. नदी की घाटियों में अपरदित पदार्थों के जमा होने से उनकी जल-प्रवाह क्षमता घट जाती है, इससे प्रायः बाढ़ें आती हैं तथा कृषि भूमि को क्षति पहुंचती है।
  4. उदाहरण के लिए तमिलनाडु के तिरूचिरापल्ली में कावेरी नदी का तल क्रमशः ऊपर उठ गया है। इसके परिणामस्वरूप सिंचाई के पुराने जल कपाट और अपवाह धाराएँ अवरुद्ध हो गई हैं।
  5. ब्रह्मपुत्र नदी के उथले होने से प्रतिवर्ष बाढ़ें आती हैं।
  6. तालाबों में गाद जमा होना, मृदा अपरदन का अन्य गंभीर परिणाम हैं। देश के विभिन्न भागों में अनेक तालाबों में प्रतिवर्ष गाद जमा हो जाती है।

मृदा अपरदन के प्रकार:
भारत में मृदा अपरदन के दो सबसे अधिक सक्रिय कारक हैं- पवन और प्रवाहित जल पवन द्वारा अपरदन गुजरात, राजस्थान और हरियाणा के शुष्क और अर्द्धशुष्क क्षेत्रों में सामान्य रूप से होता है। भारी मृदाओं की तुलना में हल्की मृदाओं पर पवन – अपरदन का अधिक प्रभाव पड़ता है। पवन द्वारा उड़ाकर लाया गया बालू समीप की कृषि भूमि पर फैलकर जमा हो जाता है और उसकी उर्वरता को नष्ट कर देता है। जल- अपरदन अपेक्षाकृत अधिक गम्भीर है।

इससे भारत के विभिन्न भाग विस्तृत रूप से प्रभावित हैं। जल अपरदन के मुख्यतः दो रूप हैं- परतदार अपरदन और अवनालिका अपरदन। समतल भूमि पर मूसलाधार वर्षा के बाद परतदार अपरदन होता है। इसमें मृदा के हटने का आसानी से पता ही नहीं चलता है। तीव्र ढालों पर सामान्यतः अवनालिका अपरदन होता है। वर्षा के द्वारा अवनालिकाएं गहरी होती जाती हैं। ये कृषि भूमि को छोटे-छोटे टुकड़ों में बाँट देती है। इससे भूमि खेती के लिए अनुपयुक्त हो जाती है।

मृदा अपरदन के कारक:
मृदा के गुण ह्रास में अनेक कारकों का योगदान रहता है। उदाहरणार्थ, जब जंगल काट दिए जाते हैं, तब मृदा में ह्यूमस की आपूर्ति ठप्प हो जाती है। यही नहीं, मृदा की ऊपरी परत को हटाने में प्रवाहित जल की क्षमता बढ़ जाती है। यदि अपवाह तन्त्र गड़बड़ा जाता है, तो जल भराव या मृदा की नमी का ह्रास होने लगता है। मृदा के अत्यधिक उपयोग से इसकी उर्वरता समाप्त हो जाती है। आर्द्र क्षेत्रों में प्रवाहित जल और शुष्क क्षेत्रों में पवन द्वारा मृदा के हटाए जाने को मृदा अपरदन कहते हैं। इसके विपरीत इसके जैव और खनिज तत्त्वों के हटाए जाने को मृदाक्षय कहते हैं। मृदा के दुरुपयोग से इसका अपक्षरण होता है।

मृदा अपरदन, क्षय और अपक्षरण में लिप्त कारक हैं- प्रवाहित जल, पवन, हिम, जीव-जन्तु और मानव । मानव वनोन्मूलन अति चराई और कृषि के अवैज्ञानिक तरीकों से मृदा के पारितन्त्र को अस्त-व्यस्त कर देता है । विरल वनस्पति वाले क्षेत्रों और तीव्र ढालों पर विशेष रूप से ऊबड़-खाबड़ भूमि पर तथा नदी भागों के साथ-साथ प्रायः बीहड़ दिखाई पड़ जाते हैं। कोसी नदी के द्वारा किया गया अपरदन कुख्यात हो गया है। राजस्थान के शुष्क प्रदेश पवन – अपरदन की चपेट में हैं। गहन कृषि और अतिचराई अपरदन और मरुस्थलीकरण की प्रक्रियाओं को तेज़ कर देते हैं

वनोन्मूलन तथा मृदा अपरदन।
वनोन्मूलन मृदा अपरदन के प्रमुख कारकों में से एक है। पौधों की जड़ें मृदा को बांधे रखकर अपरदन को रोकती हैं। पत्तियां और टहनियां गिरा कर वे मृदा में ह्यूमस की मात्रा में वृद्धि करते हैं। वास्तव में सम्पूर्ण भारत में वनों का विनाश हुआ है। लेकिन देश के पहाड़ी भागों, विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी घाट पर मृदा अपरदन में इसका बड़ा हाथ है।

राज्य & क्षेत्रफल12.30
उत्तर प्रदेश6.83
मध्य प्रदेश4.52
राजस्थान4.00
गुजरात0.20
महाराष्ट्र1.20
पंजाब6.00
बिहार0.60
तमिलनाडु 1.04
पश्चिम बंगाल12.30

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 6 मृदा

प्रश्न 4.
मृदा अपरदन किसे कहते हैं? इसके क्या कारण हैं ? मानव ने मृदा अपरदन से बचाव के कौन- कौन से तरीके अपनाए हैं?
उत्तर:
मृदा अपरदन (Soil Erosion ):
भूतल की ऊपरी सतह से उपजाऊ मिट्टी का उड़ जाना या बह जाना मृदा अपरदन कहलाता है। भूतल की मिट्टी धीरे-धीरे अपना स्थान छोड़ती रहती है जिससे कृषि के अयोग्य हो जाती है। मृदा अपरदन के प्रकार (Types of Soil Erosion) – मृदा अपरदन तीन प्रकार से होता है।

  1. धरातलीय कटाव (Sheet Erosion)
  2. नालीदार कटाव ( Guly Erosion)
  3. वायु द्वारा कटाव (Wind Erosion )

मृदा अपरदन के कारण (Causes of Soil Erosion):

  1. मूसलाधार वर्षा (Torrential Rain): पर्वतीय प्रदेशों की तीव्र ढलानों पर मूसलाधार वर्षा का जल मिट्टी की परत बहा कर ले जाता है। इससे यमुना घाटी में उत्खात भूमि की रचना हुई है।
  2. वनों की कटाई (Deforestation ): वनों के अन्धाधुन्ध कटाव से मृदा अपरदन बढ़ जाता है; जैसे – पंजाब में शिवालिक पहाड़ियों पर तथा मैदानी भाग में चो (Chos) द्वारा मृदा अपरदन एक गम्भीर समस्या है।
  3. स्थानान्तरी कृषि (Shifting Agriculture ): वनों को जला कर कृषि के लिए प्राप्त करने की प्रथा से झुमिंग (Jhumming) से उत्तर पूर्वी भारत में मृदा अपरदन होता है।
  4. नर्म मिट्टी (Soft Soils): कई प्रदेशों में नर्म मिट्टी के कारण मिट्टी की परत बह जाती है।
  5. अनियन्त्रित पशु चारण (Uncontrolled Cattle Grazing ): पर्वतीय ढलानों पर चरागाहों में अनियन्त्रित पशुचारण से मिट्टी के कण ढीले होकर बह जाते हैं।
  6. धूल भरी आन्धियां (Dust Storms ): मरुस्थलों के निकटवर्ती प्रदेशों में तेज़ धूल भरी आन्धियों के कारण मिट्टी का परत अपरदन होता है।

मृदा अपरदन रोकने के उपाय (Methods to Check Soil Erosion) मिट्टी के उपजाऊपन को कायम रखने के लिए मिट्टी का संरक्षण आवश्यक है। मृदा अपरदन रोकने के लिए कई प्रकार के उपाय प्रयोग किए जाते हैं।
(i) वृक्षारोपण (Afforestation ):
पर्वतीय ढलानों पर मिट्टी को संगठित रखने के लिए वृक्ष लगाए जाते हैं नदियों के ऊपरी भागों में वन क्षेत्रों का विस्तार करके मृदा अपरदन को रोका जा सकता है। इसी प्रकार राजस्थान मरुस्थल की सीमाओं पर वन लगाकर वायु द्वारा अपरदन रोकने के लिए उपाय किए गए हैं।

(ii) नियन्त्रित पशु चारण (Controlled Grazing ):
ढलानों पर चरागाहों में बे-रोक-टोक पशु चारण को रोका जाए ताकि घास को फिर से उगने और बढ़ने का समय मिल सके।

(iii) सीढ़ीनुमा कृषि (Terraced Agricuture ):
पर्वतीय ढलानों पर सम ऊंचाई की रेखा के साथ सीढ़ीदार खेत बनाकर वर्षा के जल को रोक कर मृदा अपरदन को रोका जा सकता है।

(iv) बांध बनाना (River Dams):
नदियों के ऊपरी भागों पर बांध बनाकर बाढ़ नियन्त्रण द्वारा मृदा अपरदन को रोका जा सकता है।

(v) अन्य उपाय:
भूमि को पवन दिशा के समकोण पर जोतना चाहिए जिससे पवन द्वारा मिट्टी कटाव कम हो सके स्थानान्तरी कृषि को रोका जाए। वायु की गति को कम करने के लिए वृक्ष लगा कर वायु रोक (wind break) क्षेत्र बनाना चाहिए। फसलों के हेर-फेर तथा भूमि को परती छोड़ देने से मृदा अपरदन कम किया जा सकता है।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 5 खनिज एवं शैल

Jharkhand Board JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 5 खनिज एवं शैल Textbook Exercise Questions and Answers.

JAC Board Class 11 Geography Solutions Chapter 5 खनिज एवं शैल

बहु-विकल्पी प्रश्न (Multiple Choice Questions)

प्रश्न-दिए गए चार वैकल्पिक उत्तरों में से सही उत्तर चुनिए
1. निम्न में से कौन ग्रेनाइट के दो प्रमुख घटक हैं?
(A) लौह व निकल
(B) सिलिका एवं एल्यूमीनियम
(C) लौह व चांदी
(D) लौह ऑक्साइड एवं पोटाशियम।
उत्तर:
सिलिका एवं एल्यमीनियम।

2. निम्न में से कौन-सी कायान्तरित शैलों का प्रमुख लक्षण है?
(A) परिवर्तनीय
(B) क्रिस्टलीय
(C) शान्त
(D) पल्लवन।
उत्तर:
परिवर्तनीय।

3. निम्न में से कौन-सा एकमात्र तत्त्व वाला खनिज नहीं है?
(A) स्वर्ण
(B) माइका
(C) चांदी
(D) ग्रेफाइट।
उत्तर:
माइका।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 5 खनिज एवं शैल

4. निम्न में से कौन-सा कठोरतम खनिज है?
(A) टोपाज़
(B) क्वार्ट्ज़
(C) हीरा
(D) फेल्डस्पार।
उत्तर:
फेल्डस्पार।

5. निम्न में से कौन-सी शैल अवसादी नहीं है?
(A) टायलाइट
(B) ब्रेशिया
(C) बोरैक्स
(D) संगमरमर।
उत्तर:
संगमरमर।

6. स्थलमण्डल के लगभग तीन-चौथाई हिस्से में कौन-सी चट्टानें पाई जाती हैं?
(A) आग्नेय
(B) अवसादी
(C) कायांतरित
(D) सभी बराबर-बराबर
उत्तर:
अवसादी।

7. निम्नलिखित में से कौन-सी अवसादी शैल है?
(A) बलुआ पत्थर
(B) अभ्रक
(C) ग्रेनाइट
(D) नीस।
उत्तर:
बलुआ पत्थर।

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
शैल से आप क्या समझते हैं ? शैल के तीन प्रमुख वर्गों के नाम बताएं।
उत्तर:
भूपृष्ठ का निर्माण करने वाले सम्पूर्ण ठोस, जैव और अजैव पदार्थों को शैल करते हैं। इनके तीन प्रमुख वर्ग हैं

  1. आग्नेय शैल
  2. अवसादी शैल
  3. कायांतरित शैल।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 5 खनिज एवं शैल

प्रश्न 2.
भूपृष्ठीय शैलों में प्रमुख प्रकार की शैलों की प्रकृति एवं उनकी उत्पत्ति की पद्धति का वर्णन करें। आप उनमें अन्तर कैसे स्थापित करेंगे?
उत्तर:
भूपृष्ठीय शैलों के प्रमुख तीन प्रकार हैं। इनको निर्माण पद्धति के आधार पर तीन समूहों में विभाजित किया जाता है

  1. आग्नेय शैल-मैगमा तथा लावा से धनीभूत
  2. अवसादी शैल-बहि स्रोत प्रक्रियाओं से निक्षेपण।
  3. कायांतरित शैल-उपस्थित शैलों में पुनः क्रिस्टलीकरण।

प्रश्न 3.
शैली चक्र के अनुसार प्रमुख प्रकार की शैलों के मध्य क्या सम्बन्ध होता है।
उत्तर:
एक वर्ग की चट्टानों का दूसरे वर्ग की चट्टानों में बदलने की क्रिया को चट्टानी चक्र (Rock Cycle) कहते हैं। इस चक्र में दो प्रकार की शक्तियां कार्य करती हैं
1. पृथ्वी की भू-गर्भ में गर्मी।

2. बाह्य शक्तियों से अपरदन। पृथ्वी पर सबसे पहले आग्नेय चट्टानों का निर्माण हुआ। विभिन्न कारकों द्वारा अपरदन से तलछट प्राप्त होने पर तथा जमाव से तलछटी चट्टानें बनती हैं! ये चट्टानें ताप, दाब तथा रासायनिक क्रिया से रूपांतरित चट्टानें बन जाती हैं। रूपांतरित चट्टानें फिर पिघल कर आग्नेय चट्टानें बन जाती हैं। अपक्षय तथा अपरदन से ये फिर तलछटी चट्टानें बन जाती हैं। इस प्रकार चट्टानों के एक वर्ग से दूसरे वर्ग में परिवर्तन की क्रिया एक चक्र (Cycle) में चलती है।

निबन्धात्मक प्रश्न (Essay Type Questions)

प्रश्न 1.
आग्नेय शैलें क्या हैं? आग्नेय शैलों की निर्माण पद्धति एवं लक्षणों का वर्णन करो।
उत्तर:
भू-पृष्ठ निर्माणकारी शैलों में आग्नेय शैल सबसे प्रमुख है। आग्नेय चट्टानें (Igneous Rocks):
आग्नेय चट्टानें वे चट्टानें हैं जो पृथ्वी के पिघले हुए पदार्थों के ठण्डा व ठोस हो जाने से बनी हैं। (Igneous rocks have been formed by cooling of molten matter of the earth.) ये पृथ्वी पर सर्वप्रथम बनीं, इसलिए इन्हें प्राथमिक चट्टानें (Primary Rocks) भी कहते हैं।

इग्नियस (Igneous) शब्द लैटिन शब्द इग्निस (Ignis) से बना है जिसका अर्थ अग्नि (Fire) है। पृथ्वी के भीतरी भाग में पिघला हुआ पदार्थ मैग्मा (Magma) है जिसका औसत तापमान 600 से 1200°C होता है। इस मैग्मा के ठोस होने तथा ग्रेनाइटीकरण की क्रिया से आग्नेय शैलें बनती हैं।आग्नेय चट्टानों के प्रकार (Types of Igneous Rocks): उत्पत्ति के स्थान के आधार पर आग्नेय शैलें मुख्य रूप से दो प्रकार की हैं

  1. बाह्य चट्टानें (Extrusive Rocks): जब मैग्मा पृथ्वी के धरातल पर बाहर आकर ठण्डा होता है तो बाह्य चट्टानें (Extrusive Rocks) बनती हैं।
  2. भीतरी चट्टानें (Intrusive Rocks): जब मैग्मा पृथ्वी के तल के नीचे ही जम जाता है तो भीतरी चट्टानें (Intrusive Rocks) बनती हैं।

इस प्रकार लावा के ठोस होने की क्रिया तथा स्थान के आधार पर ये चट्टानें तीन प्रकार की हैं
1. ज्वालामुखी चट्टानें (Volcanic Rocks):
ये चट्टानें ज्वालामुखी के लावा प्रवाह (Lava flow) के कारण ज्वालामुखी चट्टानें ज्वालामुखी बनती हैं। यह पिघला हुआ पदार्थ मैग्मा वायुमण्डल के सम्पर्क
बाह्य चट्टानें में आकर ठण्डा हो जाता है। गैस रहित मैग्मा को लावा कहते हैं। धरातल पर लावा शीघ्र ठण्डा हो जाता है तथा पूर्ण रूप से – डाइक – सिल – रवे (crystals) नहीं बनते। इन शैलों के रवों का आकार छोटा होता है। ये चट्टानें शीशे (glass) की भांति होती हैं। इन शैलों में रवों का विकास नहीं होता, जैसे-ऐन्डेसाइट, प्यूमिस तथा आन्तरिक चट्टानें – पातालीय चट्टानें ऑबसीडियन।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 5 खनिज एवं शैल 1

उदाहरण: बसॉल्ट (Basalt) तथा गैब्रो (Gabbro) इसके अच्छे उदाहरण हैं। भारतीय प्रायद्वीप के उत्तर-पश्चिमी भाग में बसॉल्ट चट्टानों के बने एक विशाल क्षेत्र को दक्कन ट्रैप (Deccan Trap) कहते हैं जो 5 लाख वर्ग कि० मी० में फैला हुआ है।

2. मध्यवर्ती चट्टानें (Intermediate Rocks):
ये भीतरी चट्टानें धरातल से नीचे कुछ गहराई पर छिद्रों तथा दरारों में लावा जम जाने से बनती हैं। बाह्य तथा भीतरी चट्टानों के मध्य स्थित होने के कारण मध्यवर्ती चट्टानें कहते हैं। धरातल के समानान्तर (Horizontal) बनने वाली चट्टानों को सिल (Sill) तथा धरातल पर लम्बाकार (Vertical) बनने वाली चट्टानों को डाइक (Dyke) कहते हैं। ये भीतरी चट्टानें हैं। मैग्मा धीरे-धीरे ठण्डा होता है। इनमें छोटे-छोटे रवे बनते हैं। उदाहरण: डोलेराइट (Dolerite) चट्टान तथा माइका पेग्मेटाइट इसके उदाहरण हैं। ।

3. पातालीय चट्टानें (Plutonic Rocks):
ये चट्टानें अधिक गहराई पर बनती हैं। जब मैग्मा बाहर आने में असमर्थ होता है। तब लावा स्रोत में ही जम जाता है। अधिक गहराई पर लावा धीरे-धीरे ठण्डा तथा कठोर होता है तथा बड़े आकार के मोटे रवे बनते हैं। इन चट्टानों का नाम “प्लूटो” (Pluto) के नाम पर रखा गया है जिसका अर्थ “पाताल देवता” है। पृथ्वी तल पर अपरदन के पश्चात् ये चट्टानें ऊपर प्रकट होती हैं। कई प्रकार के गुम्बद (Domes) तथा बैथोलिथ (Batholith) बनते हैं।

उदाहरण: (i) ग्रेनाइट (Granite) नाम को कठोर चट्टान इसका विशेष उदाहरण है।
(ii) भारत में रांची का पठार तथा सिंहभूम प्रदेश (बिहार) में दक्कन पठार तथा राजस्थान में ग्रेनाइट चट्टानें मिलती हैं।

अम्ल तथा क्षारीय चट्टानें (Acid and Basic Rocks):
संरचना की दृष्टि से जिन चट्टानों में सिलिका की मात्रा 66% से अधिक होती है, उन्हें अम्ल चट्टानें (Acid Rocks) कहते हैं, जैसे-क्वार्ट्ज तथा ग्रेनाइट। जिन शैलों में सिलिका की मात्रा कम होती है, उन्हें क्षारीय चट्टानें (Basic Rocks) कहते हैं, जैसे बसॉल्ट व गैब्रो। जिन शैलों में सिलिका अनुपस्थित होता है, उन्हें अत्यल्पसिलिक (Ultra Basic) शैल कहते हैं।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 5 खनिज एवं शैल

प्रश्न 2.
अवसादी शैल का क्या अर्थ है? अवसादी शैल की निर्माण पद्धति बताओ।
उत्तर:
अवसादी चट्टानें (Sedimentary Rocks):
अपरदन द्वारा प्राप्त अवसाद (Sediments) जमाव से बनी चट्टानों को अवसादी चट्टानें कहते (Sedimentary Rocks are those rocks which have been formed by deposition of Sediments.) तलछट में छोटे व बड़े आकार के कण पत्थर बादल – जैविक निक्षेप होते हैं। इन कणों के एकत्र होकर नीचे बैठ जाने (settle down) से अवसादी चट्टानों का निर्माण होता है।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 5 खनिज एवं शैल 2

तलछट के साधन (Sources of Sediments): पृथ्वी के धरातल पर अपरदन से प्राप्त पदार्थ को जल, वायु, हिम नदी जमा करते रहते हैं।

तलछट जमा होने का स्थान (Places of Deposition): ये तलछट समुद्रों, झीलों, नदियों, डेल्टाओं या मरुस्थलों के धरातल आदि क्षेत्रों में जमा होते हैं।

रचना (Formation): इन चट्टानों की रचना कई पदों (stages) में पूर्ण होती है। तलछट की परतों के संवहन (compaction) तथा संयोजन (cementation) से अवसादी शैलों का निर्माण होता है।

  1. तलछट का निक्षेप (Deposition): यह पदार्थ एक निश्चित क्रम के अनुसार जमा होते रहते हैं। पहले बड़े कण तथा उसके बाद छोटे कण (During the deposition the material is sorted out according to size.)
  2. परतों का निर्माण (Layers): लगातार जमाव के कारण परतों का निर्माण होता है। पदार्थ एक परत के ऊपर दूसरी परत के रूप में जमा होते हैं।
  3. ठोस होना (Solidification): ऊपरी परतों के भार के कारण परतें संगठित होने लगती हैं। सिलिका, कैलसाइट, चिकनी मिट्टी आदि संयोजक (Cementing agent) चट्टानों को ठोस रूप दे देते हैं । इस प्रकार इन दोनों क्रियाओं के सम्मिलित रूप’को शिला भवन (Lithification) कहते हैं।

अवसादी चट्टानों के प्रकार (Types of Sedimentary Rocks): तलछटी चट्टानें तीन प्रकार से बनती हैं

  1. यान्त्रिक क्रिया द्वारा (Mechanically Formed Rocks)
  2. जैविक पदार्थों द्वारा (Organically Formed Rocks)
  3. रासायनिक तत्त्वों द्वारा (Chemically Formed Rocks)

अवसादी चट्टानें निर्माण के साधनों तथा जमाव के स्थान के अनुसार निम्नलिखित प्रकार की हैं
(i) यान्त्रिक क्रिया द्वारा (Mechanically Formed Rocks):
इन चट्टानों का निर्माण अपरदन व परिवहन करने वाली शक्तियों द्वारा होता है, जैसे-नदी, पवन, हिम नदी आदि। इन चट्टानों के पदार्थ यान्त्रिक रूप से प्राप्त होते हैं।

(क) बालुकामय चट्टानें (Arenaceous Rocks):
इन शैलों में बालू (Sand) व बजरी की अधिकता होती है। क्वार्टज (Quartz) इसका मुख्य निर्माणकारी खनिज है। बालू पत्थर (Sandstone) इसका मुख्य उदाहरण है। बजरी तथा कई गोल पत्थरों के परस्पर मिलने से कांग्लोमरेट का निर्माण होता है।

(ख) मृणमय चट्टानें (Argillaceous Rocks):
इन चट्टानों में चिकनी मिट्टी (Clay) के बारीक कणों की अधिकता होती है। ये चट्टानें प्रायः कीचड़ के ठोस होने से बनती हैं। शैल (Shale) इस वर्ग की सब से महत्त्वपूर्ण तथा प्रचुर मात्रा में मिलने वाली चट्टान है। यह मूलतः सिल्ट एवं मृतिका का जमाव है। यह मिट्टी के बर्तन तथा ईंटें बनाने के काम आती है। गंगा के मैदान में चिकनी तथा दोमट मिट्टी मिलती है।

(ii) जैविक अवसादी चट्टानें (Organically Formed Rocks):
इन चट्टानों का निर्माण जीव-जन्तुओं तथा वनस्पति के अवशेषों के दब जाने से होता है। . ये चट्टानें मुख्य रूप से तीन प्रकार की होती हैं

1. कार्बन प्रधान चट्टानें (Carbonaceous Rocks):
भूमि के उथल-पुथल के कारण जीव-जन्तु तथा वनस्पति भूमि के नीचे दब जाते हैं। ऊपरी तलछट के दबाव तथा गर्मी के कारण दलदली क्षेत्रों में, वनस्पति कोयले के रूप में बदल जाती है जिसमें कार्बन की प्रधानता होती है। कार्बन की मात्रा के अनुसार पीट (Peat), लिग्नाइट (Lignite), बिटुमिनस (Bituminous) तथा एंथ्रासाइट (Anthracite) कोयले का निर्माण इसी प्रकार होता है। भारत में कोयला दामोदर घाटी में मिलता है।

2. चूना प्रधान चट्टानें (Calcareous Rocks):
समुद्र के जीव-जन्तु समुद्र के जल से चूना ग्रहण करके अपने पिंजर (Skeleton) का निर्माण करते हैं। जब ये जीव मर जाते हैं तो यह कवच तथा अस्थि पिंजर परतों के रूप में संगठित होकर । चट्टान बन जाते हैं, जैसे चूने का पत्थर (Lime Stone), खड़िया मिट्टी (Chalk), डोलोमाइट (Dolomite)। इनमें मुख्यत: कैलसाइट खनिज पाया जाता है। प्रवाल भित्तियों (Coral reefs) का निर्माण भी इसी प्रकार होता है।

3. रासायनिक चट्टानें (Chemically Formed Rocks):
जल में कई रासायनिक तत्त्व घुले होते हैं। जब जल भाप बन कर उड़ जाता है तो रासायनिक पदार्थ तहों के रूप में रहते हैं तथा कठोर चट्टानें बन जाते हैं, जैसे नमक (Rock Salt), जिप्सम (Gypsum)। इन चट्टानों के निर्माण में अधिक समय लगता है। इनका संघटन कैल्शियम सल्फेट तथा सोडियम क्लोराइड से होता है।

अवसादी चट्टानों की विशेषताएं (Characteristics):

  1. इन चट्टानों में विभिन्न परतें पाई जाती हैं, इसलिए इन्हें परतदार चट्टानें (Stratified Rocks) कहते हैं। ये परतें एक-दूसरे के समानान्तर मिलती हैं। दो परतों के तल को अलग करने वाले तल को संस्तरण तल कहते हैं।
  2. इनका निर्माण छोटे-छोटे कणों (Particles) से होता है।
  3. इनमें जीव-जन्तु तथा वनस्पति के अवशेष (Fossils) पाए जाते हैं।
  4. जल में निर्माण के कारण इनमें लहरों, धाराओं और कीचड़ के चिह्न मिलते हैं।
  5. ये चट्टानें मुलायम तथा प्रवेशीय होती हैं तथा इनका अपरदन शीघ्र होता है। अधिकतर चट्टानें क्षैतिज स्थिति में पाई जाती हैं।
  6. ये पृथ्वी के धरातल के 75% भाग पर फैली हुई हैं, परन्तु पृथ्वी की गहराई में इनका विस्तार केवल 5% है। (The Sedimentary Rocks are important for extent, not for depth.)

अवसादी चट्टानों का आर्थिक महत्त्व (Economic Importance): परतदार चट्टानें मानव जीवन के लिए मूल्यवान् हैं।

  1. कोयला तथा पेट्रोलियम शक्ति के मुख्य साधन हैं।
  2. इन चट्टानों में सोना, टिन तथा तांबा आदि खनिज पाए जाते हैं।
  3. चिकनी मिट्टी से ईंटें, चूने से सीमेंट, बालू से कांच बनता है।
  4. चूने का पत्थर भवन निर्माण में प्रयोग होता है।
  5. कई प्रकार के रासायनिक पदार्थ बनाए जाते हैं।
  6. तलछटी चट्टानों से बने मैदान कृषि के लिए महत्त्वपूर्ण हैं।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 5 खनिज एवं शैल

प्रश्न 3.
रूपांतरित शैल क्या है? इसके प्रकार व निर्माण पद्धति का वर्णन करें।
उत्तर:
रूपांतरित चट्टानें (Metamorphic Rocks):
Metamorphose शब्द का अर्थ है “रूप में परिवर्तन” (Change in form)। ये वे चट्टानें हैं जो गर्मी तथा दबाव के प्रभाव से अपना रंग, रूप, गुण, आकार तथा खनिज बदल देती हैं। आग्नेय तथा तलछटी चट्टानों के मूल रूप में इतना परिवर्तन हो जाता है कि नवीन चट्टानों को पहचानना कठिन होता है। परिवर्तन की इस क्रिया को रूपान्तरण कहते हैं जो धरातल से हज़ारों मीटर की गहराई पर होता है। ये परिवर्तन दो प्रकार के होते हैं
(1) भौतिक परिवर्तन
(2) रासायनिक परिवर्तन।

इन परिवर्तनों के होते हुए भी चट्टानों में विघटन या तोड़-फोड़ नहीं होता। यह परिवर्तन दो कारकों से होता हैपरिवर्तन के कारक (Agents of Change) : ताप,  दबाव।

(a) सम्पर्क रूपान्तरण (Contact Metamorphism): गर्म लावा के स्पर्श से आस-पास के प्रदेश की चट्टानें जब झुलस जाती हैं तब उनके रवे पूर्णतः बदल जाते हैं। जैसे-गर्म लावा के स्पर्श से चूने का पत्थर (Lime Stone), संगमरमर (Marble) बन जाता है। इसे स्थानीय रूपान्तरण (Local Metamorphism) भी कहते हैं। इसे तापीय रूपांतरण भी कहते हैं। एवरेस्ट शिखर पर ये चट्टानें पाई जाती हैं।

(b) क्षेत्रीय रूपान्तरण (Regional Metamorphism): पृथ्वी की उथल-पुथल, भूकम्प, पर्वत-निर्माण के कारण चट्टानों पर दबाव पड़ता है। ऊपरी परतों के दबाव से निचली चट्टानों के गुणों में परिवर्तन आ जाता है। यह परिवर्तन बड़े पैमाने पर विशाल प्रदेशों में होता है। रूपान्तरण की तीव्रता जैसे-जैसे बढ़ती है, शैल स्लेट में, स्लेट शिस्ट में तथा शिस्ट नीस में रूपान्तरित हो जाती है। इसे गतिक रूपान्तरण भी कहते हैं। इसके कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं

मूल चट्टानरूपान्तरित चट्टान
(1) शैल (Shale)(1) स्लेट (Slate)
(2) अभ्रक (Mica)(2) शिस्ट (Schist)
(3) ग्रेनाइट (Granite)(3) नीस (Gneiss)
(4) रेत का पत्थर (Sand stone)(4) क्वार्टजाइट (Quartzite)
(5) कोयला (Coal)(5) ग्रेफाइट (Graphite)

विशेषताएं (Characteristics):

  1. इन चट्टानों की कठोरता बढ़ जाती है।
  2. चट्टानों के खनिज पिघल कर इकट्ठे हो जाते हैं।
  3. ठोस होने के कारण अपरदन कम होता है।
  4. इन चट्टानों में रत्न, मणिक, नीलम जैसे बहुमूल्य जवाहरात मिलते हैं।
  5. इनमें खनिज मिश्रित जल के स्रोत मिलते हैं जिससे त्वचा के रोग मिट जाते हैं।
  6. गृह-निर्माण के कई पदार्थ संगमरमर, स्लेट, क्वार्टजाइट मिलते हैं।

खनिज एवं शैल JAC Class 11 Geography Notes

→ पृथ्वी की संरचना (Structure of Earth): हमारी जानकारी पृथ्वी की संरचना के बारे में सीमित है। पृथ्वी की रचना तीन परतों से हुई है-भूपर्पटी, मैंटल तथा क्रोड। सबसे बाहरी परत को भूपृष्ठ कहते हैं। ।
इसे सियाल या स्थल मण्डल भी कहते हैं। इससे निचली पर्त सीमा है, पृथ्वी के आन्तरिक भाग को क्रोड या नाइफ या बैरी स्फीयर कहते हैं।

→ शैल (Rocks): शैल आमतौर पर खनिजों के इकट्ठे होने से बनती है। एक साधारण मनुष्य के लिए शैल एक कठोर पदार्थ है। भू-पृष्ठ का निर्माण करने वाले सम्पूर्ण ठोस जैव एवं अजैव पदार्थों को शैल (चट्टान) कहते हैं।

→ चट्टानों की किस्में (Types of Rocks): रचना के आधार पर चट्टानों को तीन भागों में विभाजित किया गया है

  • आग्नेय चट्टानें
  • तलछटी चट्टानें
  • रूपान्तरित चट्टानें।

→ आग्नेय चट्टानें (Igneous Rocks): आग्नेय चट्टानें वे चट्टानें हैं जो पृथ्वी के पिघले हुए पदार्थों के ठण्डा व ठोस हो जाने से बनी हैं।

→ आग्नेय चट्टानों के प्रकार (Types of Ingneous Rocks): उत्पत्ति स्थान के आधार पर आग्नेय शैलें मुख्य रूप से दो प्रकार की हैं

(क) बाह्य चट्टानें (Extrusive Rocks): जब मैग्मा पृथ्वी के धरातल पर बाहर आकर ठण्डा होता है तो बाह्य चट्टानें (Extrusive Rocks) बनती है।
(ख) भीतरी चट्टानें (Intrusive Rocks): जब मैग्मा पृथ्वी के तल के नीचे ही जम जाता है तो भीतरी चट्टानें बनती हैं। लावा के ठोस होने की क्रिया तथा स्थान के आधार पर आग्नेय चट्टानें तीन प्रकार की हैं

→ ज्वालामुखी चट्टानें (Volcanic Rocks): जब लावा पृथ्वी के धरातल पर तेजी से ठण्डा होता है तथा धरातल पर ही ठण्डा हो जाता है तब ज्वालामुखी चट्टानें बनती हैं। उदाहरण: बेसॉल्ट।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 5 खनिज एवं शैल

→ मध्यवर्ती चट्टानें (Hypabyssal Rocks): जब लावा पृथ्वी के भीतर दरारों में जम कर ठोस हो जाता है तो मध्यवर्ती चट्टानें बनती हैं, जैसे सिल तथा डाइक।

→ पातालीय चट्टानें (Plutonic Rocks): जब मैग्मा गहराई में धीरे-धीरे जम जाता है तो पातालीय चट्टानें बनती हैं। उदाहरण-बैथोलिथ आदि।

→ आग्नेय चट्टानों की विशेषताएं (Characteristics of Igneous Rocks): ये चट्टानें ढेरों पर पाई जाती ! हैं। इनमें रवे होते हैं। ये ठोस तथा पिण्ड अवस्था में मिलती हैं ।

→ अवसादी चट्टानें (Sedimentary Rocks): अपरदन द्वारा प्राप्त अवसाद के जमाव से बनी चट्टानों को अवसादी चट्टानें कहते हैं। ये तलछट नदियों, समुद्रों, झीलों में वायु, हिमनदी तथा नदियों द्वारा निक्षेप की जाती हैं।

→ तलछटी चट्टानों की विशेषताएं (Characteristics of Sedimentary Rocks): ये चट्टानें परतों में पाई जाती हैं। इन चट्टानों में जीव-जन्तु तथा वनस्पति के अवशेष पाए जाते हैं। ये चट्टानें नरम होती हैं, इन्हें आसानी से अपरदित किया जा सकता है।

→ रूपान्तरित चट्टानें (Metamorphic Rocks): रूपान्तरित शब्द का अर्थ है-रूप में परिवर्तन। इसलिए रूपान्तरित चट्टानें वे चट्टानें हैं जो गर्मी तथा दबाव के प्रभाव से अपना रंग, रूप, आकार तथा खनिज बदल लेती हैं। उच्च तापमान के प्रभाव के कारण चूने का पत्थर संगमरमर बन जाता है। अधिक दबाव के कारण शैल, स्लेट में बदल जाती है। ये कठोर चट्टानें हैं।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 4 महासागरों और महाद्वीपों का वितरण

Jharkhand Board JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 4 महासागरों और महाद्वीपों का वितरण Textbook Exercise Questions and Answers.

JAC Board Class 11 Geography Solutions Chapter 4 महासागरों और महाद्वीपों का वितरण

बहु-विकल्पी प्रश्न (Multiple Choice Questions)

दिए गए चार वैकल्पिक उत्तरों में सही उत्तर चुनिए
1. निम्नलिखित में से किसने सर्वप्रथम यूरोप, अफ्रीका व अमेरिका के साथ स्थित होने की सम्भावना व्यक्त की थी?
(A) अल्फ्रेड वेगनर
(B) अब्राह्म आरटेलियस
(C) एनटोनियो पेलग्रिनी
(D) एडमंड हैस।
उत्तर:
अब्राह्म आरटेलियस।

2. पोलर फ्लींग बल (Polar fleeing force) निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है?
(A) पृथ्वी का परिक्रमण
(B) पृथ्वी का घूर्णन
(C) गुरुत्वाकर्षण
(D) ज्वारीय बल।
उत्तर:
पृथ्वी का घूर्णन।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 4 महासागरों और महाद्वीपों का वितरण

3. इनमें से कौन-सी लघु (Minor) प्लेट नहीं है?
(A) नाजका
(B) फिलिप्पिन
(C) अरब
(D) अंटार्कटिक।
उत्तर:
अंटार्कटिक।

4. सागरीय तल विस्तार सिद्धान्त की व्याख्या करते हुए हेस ने निम्न से किस अवधारणा को नहीं विचारा?
(A) मध्य-महासागरीय कटकों के साथ ज्वालामुखी क्रियाएं
(B) महासागरीय नितल की चट्टानों में सामान्य व उत्क्रमण चुम्बकत्व क्षेत्र की पट्टियों का होना
(C) विभिन्न महाद्वीपों में जीवाश्मों का वितरण
(D) महासागरीय तल की चट्टानों की आयु।
उत्तर:
विभिन्न महाद्वीपों में जीवाश्मों का वितरण।

5. हिमालय पर्वतों के साथ भारतीय प्लेट की सीमा किस तरह की प्लेट सीमा है?
(A) महासागरीय-महाद्वीपीय अभिसरण
(B) अपसारी सीमा
(C) रूपान्तर सीमा
(D) महाद्वीपीय-महाद्वीपीय अभिसरण।
उत्तर:
महाद्वीपीय-महाद्वीपीय अभिसरण।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 4 महासागरों और महाद्वीपों का वितरण

6. निम्न में से कौन-सी मुख्य प्लेट नहीं है?
(A) अफ्रीकी
(B) अंटार्कटिका
(C) यूरेशियाई
(D) अरेबियन।
उत्तर:
अरेबियन।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
महाद्वीपों के प्रवाह के लिए वैगनर ने किन-किन बलों का उल्लेख किया है?
उत्तर:
प्रवाह सम्बन्धी बल (Force for drifting): वेगनर के अनुसार महाद्वीपीय विस्थापन के दो कारण थे

  1. पोलर या ध्रुवीय फ्लीइंग बल (Polar fleeing force)
  2. ज्वारीय बल (Tidal force)। ध्रुवीय फ्लीइंग बल पृथ्वी के घूर्णन से सम्बन्धित है। ज्वारीय बल सूर्य व चन्द्रमा के आकर्षण से सम्बद्ध है, जिससे महासागरों में ज्वार पैदा होते हैं।

प्रश्न 2.
मैंटल में संवहन धाराओं के आरम्भ होने तथा बने रहने के क्या कारण थे?
उत्तर:
संवहन-धारा सिद्धान्त (Convectional current theory):
1930 के दशक में आर्थर होम्स (Arthur Holmes) ने मैंटल (Mantle) भाग में संवहन-धाराओं के प्रभाव की संभावना व्यक्त की। ये धाराएँ रेडियो एक्टिव तत्त्वों से उत्पन्न ताप भिन्नता से मैंटल भाग में उत्पन्न होती हैं। होम्स ने तर्क दिया कि पूरे मैंटल भाग में इस प्रकार की धाराओं का तंत्र विद्यमान है। यह उन प्रवाह बलों की व्याख्या प्रस्तुत करने का प्रयास था, जिसके आधार पर समकालीन वैज्ञानिकों ने महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धान्त को नकार दिया।

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धान्त व प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त में मूलभूत अन्तर बताइए।
उत्तर:
वैगनर के महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धान्त के अनुसार प्राचीन काल में एक सुपर महाद्वीप पेंजिया के रूप में विद्यमान था। इस के विभिन्न भाग महाद्वीप गतिमान हैं। महाद्वीप विभिन्न कालों में विस्थापन के कारण विभिन्न स्थितियों में थे। परन्तु प्लेट विवर्तनिकी के सिद्धान्त के अनुसार महाद्वीपों के ठोस पिण्ड प्लेटों पर स्थित थे। पेंजिया अलग-अलग प्लेटों के ऊपर स्थित महाद्वीपों के खण्डों से बना था। महाद्वीपीय खण्ड एक या दूसरी प्लेट के भाग थे। ये प्लेटें लगातार विचरण कर रही हैं। ये भूतकाल में गतिमान थी और भविष्य में भी गतिमान रहेंगी।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 4 महासागरों और महाद्वीपों का वितरण

प्रश्न 2.
महाद्वीपीय प्रवाह सिद्धान्त के उपरान्त की प्रमुख खोज क्या है जिससे वैज्ञानिकों ने महासागर व महाद्वीपीय वितरण के अध्ययन में पुनः रुचि ली?
उत्तर:
प्रवाह सिद्धान्त के उपरान्त कई वैज्ञानिक खोजें हुईं। मोरगन तथा मैकेन्ज़ी द्वारा प्लेट विवर्तनिकी अवधारणा का विकास किया। ये प्लेटें दुर्बलता मण्डल पर एक इकाई के रूप में चलायमान हैं। चट्टानों के पुरा चुम्बकीय अध्ययन तथा महासागरीय तल के मानचित्रण ने कई नए तथ्यों को उजागर किया। महासागरीय कटकों के साथ-साथ ज्वालामुखी उद्गार से लावा बाहर निकलता है। इस विभेदन से लावा दरारों को भर कर पर्पटी को दोनों तरफ धकेलता है जिससे महासागरीय अधस्तल का विस्तार होता है।

प्रश्न 3.
प्लेट की रूपान्तर सीमा, अभिसरण सीमा और अपसारी सीमा में मुख्य अन्तर क्या है?
उत्तर:
(क) रूपान्तर सीमा-इस सीमा पर प्लेटें एक-दूसरे के साथ-साथ क्षैतिज दिशा में सरक जाती हैं।
(ख) अभिसरण सीमा-इस सीमा पर एक प्लेट दूसरी प्लेट के नीचे धंसती है।
(ग) अपसारी सीमा-इस सीमा पर दो प्लेटें एक-दूसरे से विपरीत दिशा में अलग हटती हैं।

प्रश्न 4.
दक्कन ट्रैप के निर्माण के दौरान भारतीय स्थल खण्ड की स्थिति क्या थी?
उत्तर:
लगभग 6 करोड़ वर्ष पूर्व लावा प्रवाह से दक्कन ट्रैप का निर्माण हुआ। उस समय भारतीय स्थल खण्ड सुदूर दक्षिण में 50° दक्षिणी अक्षांश पर स्थित था। उस समय भारतीय प्लेट ने एशियाई प्लेट की ओर प्रवाह किया।

प्रश्न 5.
प्लेट किसे कहते हैं ? स्पष्ट करें।
उत्तर:
ठोस स्थलखण्ड के विभाजित भागों को प्लेट कहा जाता है। प्लेट बड़ी या छोटी हो सकती है। ‘प्लेट’ शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग टूजो विल्सन ने किया था।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 4 महासागरों और महाद्वीपों का वितरण

प्रश्न 6.
प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त प्लेटों के स्वभाव एवं प्रवाह से सम्बन्धित अध्ययन है। इस सिद्धान्त का प्रतिपादन 1960 के दशक में किया गया। हैरी हेस, विल्सन, मॉर्गन, मैकन्जी तथा पार्कट आदि विद्वानों ने इस दिशा में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया है। इस सिद्धान्त के अनुसार पृथ्वी का भू-पटल सात बड़ी प्लेटों में बंटा हुआ है तथा ये प्लेटें लगातार गति कर रही हैं। ये प्लेटें एक दूसरे के सन्दर्भ में तथा पृथ्वी की घूर्णन-अक्ष के सन्दर्भ में निरंतर गति कर रही हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न (Essay Type Questions)

प्रश्न 1.
महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धान्त के पक्ष में दिए गए प्रमाणों का वर्णन करें।
अथवा
महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धान्त क्या है? व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
वैगनर का महाद्वीपीय विस्थापन का सिद्धान्त (Wegner’s Continental Drift Theory)-सन् 1912 में जर्मनी के प्रसिद्ध जलवायु ज्ञाता वैगनर ने यह सिद्धान्त प्रस्तुत किया। वैगनर ने महाद्वीप बहाव का सिद्धान्त प्रस्तुत किया कि प्राचीन काल में महाद्वीप एक-दूसरे से अलग खिसक गए। सिद्धान्त के पक्ष में प्रमाण (Proofs): वैगनर के महाद्वीपीय बहाव सिद्धान्त के पक्ष में निम्नलिखित प्रमाण प्रस्तुत किए जाते हैं

1. महाद्वीपों में साम्य:
अन्ध महासागरों के दोनों तटों की समानता एक आरी के दांतों (Jig-saw-fit) की तरह है। इन तटों को यदि आपस में मिला दिया जाए तो यह स्पष्ट हो जाता है कि यह महाद्वीप कभी एक इकाई थे। सन् 1964 में बुलर्ड (Bullard) ने कम्प्यूटर प्रोग्राम की सहायता से अटलांटिक तटों को जोड़ते हुए एक मानचित्र तैयार किया।

2. भू-गर्भिक प्रमाण (Geological Proofs):
मध्य अफ्रीका, मैडागास्कर, दक्षिणी भारत, ब्राज़ील तथा ऑस्ट्रेलिया के तटों पर पाई जाने वाली चट्टानों में समानता पाई जाती है। 200 करोड़ वर्ष प्राचीन शैल समूहों की पट्टी सिद्ध करता है कि यह महाद्वीप कभी गौंडवानालैंड के भाग थे। भू-वैज्ञानिक क्रियाओं के फलस्वरूप 47 करोड़ वर्ष पुरानी पर्वत पट्टी का निर्माण एक निरन्तर कटिबन्ध के रूप में हुआ था। यह रेडियो मीट्रिक काल निर्धारण विधि (Radiomitric dating) से ज्ञात हुआ।

3. जीवाश्मों का वितरण (Distribution of LAURASIA fossils):
अर्जेन्टीना, दक्षिणी अफ्रीका, भारत, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका में पाए जाने वाले जीवाश्मों में समानता भी इस सिद्धान्त की पुष्टि करती है। उदाहरण के लिए मैसोसोरस नामक जन्तुओं के जीवाश्म गौंडवानालैंड के सभी महाद्वीपों में मिलते हैं जबकि आज के महाद्वीप एक-दूसरे से काफ़ी दूर हैं। लैमूर भारत, मैडागास्कर व अफ्रीका में मिलते हैं। कुछ वैज्ञानिक इन तीनों स्थल खण्डों को जोड़कर एक सतत् स्थल खण्ड लैमूरिया (Lemuria) की उपस्थिति को स्वीकार करते हैं।

4. टिलाइट (Tillite):
टिलाइट वे अवसादी चट्टानें हैं जो हिमानी निक्षेप में बनती हैं। भारत में पाए जाने वाले गोंडवाना श्रेणी के निक्षेप दक्षिणी गोलार्द्ध के 6 विभिन्न स्थल खण्डों में मिलते हैं। इसी क्रम के निक्षेप भारत, अफ्रीका, फ़ॉकलैंड द्वीप, मैडागास्कर, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया में मिलते हैं। टिलाइट की समानता महाद्वीपों के विस्थापन को स्पष्ट करती हैं।
JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 4 महासागरों और महाद्वीपों का वितरण 1

5. ग्लेशियरी प्रभावों के प्रमाण (Glacial Proofs):
महान् हिम युग के प्रभाव ब्राजील, दक्षिणी अफ्रीका, भारत, ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं जो सिद्ध करते हैं कि ये महाद्वीप उस समय इकटे थे।

6. पुरा जलवायवी एकरूपता:
जलवायविक प्रमाणों से पता चलता है कि दक्षिणी महाद्वीप एक दूसरे से जुड़े हुए थे। यहां एक जैसी जलवायविक दशाएं थीं। आज ये महाद्वीप विभिन्न कटिबन्धों में स्थित है।

7. प्लेसर निक्षेप (Placer Deposits):
घाना तट व ब्राज़ील तट पर सोने के बड़े निक्षेप मिलते हैं। यह स्पष्ट करता है कि दोनों महाद्वीप एक-दूसरे से जुड़े थे।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 4 महासागरों और महाद्वीपों का वितरण

महासागरों और महाद्वीपों का वितरण JAC Class 11 Geography Notes

→ महाद्वीपीय संचलन सिद्धान्त: सन् 1912 में अल्फ्रेड वैगनर ने महाद्वीपीय संचालन का सिद्धान्त प्रचलित किया।

→ पेंजियायह एक महा: महाद्वीप था जो दो भागों में विभक्त हो गया-अंगारालैंड तथा गोंडवानालैंड यह घटना। एक सौ पचास (150) मिलियन वर्ष पूर्व हुई।

→ गोंडवानालैंड: पेंजिया के दक्षिणी भू-खण्ड को गोंडवानालैंड कहते हैं जिसमें दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका के महाद्वीप शामिल थे।

→ महाद्वीपीय संचलन के प्रमाण:

  • Jig-Saw-Fit
  • भू-गर्भिक संरचना
  • जीव-जन्तुओं के जीवाश्म
  • ध्रुवों का घूमना
  • प्लेट सिद्धान्त।

→ प्लेट विवर्तनिक सिद्धान्त: इसके अनुसार भू-मण्डल सात दृढ़ प्लेटों में विभक्त है।

→ प्रशान्त महासागरीय प्लेट: यह सबसे बड़ी प्लेट है जो भू-पृष्ठ के 20% भाग पर विस्तृत है।।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 3 पृथ्वी की आंतरिक संरचना

Jharkhand Board JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 3 पृथ्वी की आंतरिक संरचना Textbook Exercise Questions and Answers.

JAC Board Class 11 Geography Solutions Chapter 3 पृथ्वी की आंतरिक संरचना

बहु-विकल्पी प्रश्न (Multiple Choice Questions)

दिए गए चार वैकल्पिक उत्तरों में सही उत्तर चुनिए
1. निम्नलिखित में से कौन भूगर्भ की जानकारी का प्रत्यक्ष साधन है?
(A) भूकम्पीय तरंगें
(B) गुरुत्वाकर्षण बल
(C) ज्वालामुखी
(D) पृथ्वी का चुम्बकत्व।
उत्तर:
ज्वालामुखी।

2. दक्कन ट्रैप की शैल समूह किस प्रकार के ज्वालामुखी उद्गार का परिणाम है?
(A) शील्ड
(B) मिश्र
(C) प्रवाह
(D) कुण्ड।
उत्तर:
प्रवाह।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 3 पृथ्वी की आंतरिक संरचना

3. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थलमण्डल को वर्णित करता है?
(A) ऊपरी व निचले मैंटल
(B) भूपटल व क्रोड
(C) भूपटल व ऊपरी मैंटल
(D) मैंटल व क्रोड।
उत्तर:
भूपटल व ऊपरी मैंटल।

4. निम्न में भूकम्प तरंगें चट्टानों में संकुचन व फैलाव लाती हैं?
(A) ‘P’ तरंगें
(B) ‘S’ तरंगें
(C) रेले तरंगें।
(D) ‘L’ तरंगें।
उत्तर:
‘P’ तरंगें।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
भूकम्पीय तरंगें क्या हैं?
उत्तर:
भूकम्प का अर्थ है पृथ्वी का कम्पन। भूकम्प के कारण ऊर्जा निकलने से तरंगें उत्पन्न होती हैं जो सभी दिशाओं में फैलकर प्रभाव डालती हैं। इन्हें भूकम्पीय तरंगें कहते हैं।

प्रश्न 2.
भूकम्प की जानकारी के लिए प्रत्यक्ष साधनों के नाम बताइए।
उत्तर:
खनन, प्रवेधन, ज्वालामुखी।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 3 पृथ्वी की आंतरिक संरचना

प्रश्न 3.
भूकम्पीय गतिविधियों के अतिरिक्त भू-गर्भ की जानकारी सम्बन्धी अप्रत्यक्ष साधनों का संक्षेप में वर्णन करो।
उत्तर:

  1. तापमान, दबाव व घनत्व में परिवर्तन दर
  2. उल्काएं
  3. गुरुत्वाकर्षण
  4. चुम्बकीय क्षेत्र
  5. भूकम्प। प्रश्न

प्रश्न 4. भूकम्पीय तरंगों के संचरण का उन चट्टानों पर प्रभाव बताएं जिनसे होकर यह तरंगें गुज़रती हैं।
उत्तर:
इन तरंगों के संचरण से शैलों में कम्पन होती है। तरंगों से कम्पन की दिशा तरंगों की दिशा के समान्तर होती है तथा शैलों में संकुचन व फैलाव की प्रक्रिया होती है। अन्य तरंगें संचरण गति के समकोण दिशा में कम्पन पैदा करती हैं। इनसे शैलों में उभार व गर्त बनते हैं।

प्रश्न 5.
रिक्टर स्केल से क्या अभिप्राय है? स्पष्ट करें।
उत्तर:
भूकम्प के वेग की तीव्रता को मापने के लिए चार्ल्स एफ रिक्टर द्वारा निर्मित उपकरण को रिक्टर स्केल कहते हैं। चार्ल्स एफ रिक्टर एक अमेरिकी वैज्ञानिक थे, जिन्होंने 1935 में इस पैमाने को विकसित किया था। इसमें 1 से 10 तक अंक लिखे होते हैं जो भूकम्प की तीव्रता को दर्शाते हैं। 1 का अंक न्यूनतम वेग और 10 अधिकतम वेग को दर्शाता है। रिक्टर स्केल सामान्य रूप में लॉगरिथम के अनुसार काम करता है।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 3 पृथ्वी की आंतरिक संरचना

प्रश्न 6.
भूकम्प विज्ञान क्या होता है?
उत्तर:
विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत भूकम्प का अध्ययन किया जाता है, भूकंप विज्ञान (Seismology) कहलाता है और भूकम्प विज्ञान का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों को भूकंप विज्ञानी कहते हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न (Essay Type Questions)

प्रश्न 1.
अंतर्वेधी आकृतियों से आप क्या समझते हैं? विभिन्न अंतर्वेधी आकृतियों का संक्षेप में वर्णन करें।
उत्तर:
अंतर्वेधी आकृतियाँ:
ज्वालामुखी उद्गार से लावा निकलता है, उसके ठंडा होने से आग्नेय शैल बनती हैं। लावा का यह जमाव या तो धरातल पर पहुंच कर होता है या धरातल तक पहुंचने से पहले ही भूपटल के नीचे शैल परतों में ही हो जाता है। लावा के ठंडा होने के स्थान के आधार पर आग्नेय शैलों का वर्गीकरण किया जाता है

1. ज्वालामुखी शैलों (जब लावा धरातल पर पहुंच कर ठंडा होता है) और
2. पातालीय (Plutonic): शैल (जब लावा धरातल के नीचे ही ठंडा होकर जम जाता है।) जब लावा भूपटल के भीतर ही ठंडा हो जाता है तो कई आकृतियां बनती हैं। ये आकृतियां अंतर्वेधी आकृतियां (Intrusive forms) कहलाती हैं।

1. बैथोलिथ (Batholiths):
यदि मैग्मा का बड़ा पिंड भूपर्पटी में अधिक गहराई पर ठंडा हो जाए तो यह एक गुंबद के आकार में विकसित हो जाता है। अनाच्छादन प्रक्रियाओं के द्वारा ऊपरी पदार्थ के हट जाने पर ही यह धरातल पर प्रकट होते हैं। ये विशाल क्षेत्र में फैले होते हैं और कभी-कभी इनकी गहराई भी कई कि० मीट तक होती है। ये ग्रेनाइट के बने पिंड हैं। इन्हें बैथोलिथ कहा जाता है जो मैग्मा भंडारों के जमे हुए भाग हैं।
JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 3 पृथ्वी की आंतरिक संरचना 1

2. लैकोलिथ (Lacoliths):
ये गुंबदनुमा विशाल अन्तर्वेधी चट्टानें हैं जिनका तल समतल व क पानरूपी वाहक नली से नीचे से जुड़ा होता है। इनकी आकृति धरातल पर पाए जाने वाले मिश्रित ज्वालामुखी के गुंबद से मि तती है। अंतर केवल यह होता है कि लैकोलिथ गहराई में पाया जाता है। कर्नाटक के पठार में ग्रेनाइट चट्टानों की बनी ऐसी ही गुंबदनुमा पहाड़ियां हैं। इनमें से अधिकतर अब अपपत्रित (Exfoliated) हो चुकी हैं व धरातल पर देखी जा सकती हैं। ये लैकोलिथ व बैथोलिथ के अच्छे उदाहरण हैं।

3. लैपोलिथ, फैकोलिथ व सिल (Lapolith, phacolith and sills):
ऊपर उठते लावे का कुछ भाग क्षैतिज दिशा में पाये जाने वाले कमजोर धरातल में चला जाता है। यहां यह अलग-अलग आकृतियों में जम जाता है। यदि यह तश्तरी (Saucer) के आकार में जम जाए तो यह लैपोलिथ कहलाता है। कई बार अन्तर्वेधी आग्नेय चट्टानों की मोड़दार अवस्था में अपनति (Anticline) के ऊपर व अभिनति (Syncline) के तल में लावा का जमाव पाया जाता है।

ये परतनुमा/लहरदार चट्टानें एक निश्चित वाहक नली से मैग्मा भंडारों से जुड़ी होती हैं। (जो क्रमशः बैथोलिथ में विकसित होते हैं) यह ही फैकोलिथ कहलाते हैं। अंतर्वेधी आग्नेय चट्टानों का क्षैतिज तल में एक चादर के रूप में ठंडा होना सिल या शीट कहलाता है। जमाव की मोटाई के आधार पर इन्हें विभाजित किया जाता है-कम मोटाई वाले जमाव को शीट व घने मोटाई वाले जमाव सिल कहलाते हैं।

4. डाइक (Dyke):
जब लावा का प्रवाह दरारों में धरातल के लगभग समकोण होता है और अगर यह इसी अवस्था में ठंडा हो जाए तो एक दीवार की भांति संरचना बनाता है। यही संरचना डाइक कहलाती है। पश्चिम महाराष्ट्र क्षेत्र की अंतर्वेधी आग्नेय चट्टानों में यह आकृति बहुतायत में पाई जाती है। ज्वालामुखी उद्गार से बने दक्कन ट्रेप के विकास में डाइक उद्गार की वाहक समझी जाती हैं।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 3 पृथ्वी की आंतरिक संरचना

प्रश्न 2.
भूकंपीय तरंगें छाया क्षेत्र कैसे बनाती हैं?
उत्तर:
छाया क्षेत्र का उद्भव: भूकम्पलेखी यन्त्र (Seismograph) पर दूरस्थ स्थानों से आने वाली भूकम्पीय तरंगें अभिलेखित होती हैं। यद्यपि कुछ ऐसे क्षेत्र भी हैं जहां कोई भी भूकम्पीय तरंग अभिलेखित नहीं होती। ऐसे क्षेत्र को भूकम्पीय छाया क्षेत्र (Shadow zone) कहा जाता है। विभिन्न भूकम्पीय घटनाओं के अध्ययन से पता चलता है कि एक भूकम्प का छाया क्षेत्र दूसरे भूकम्प के छाया क्षेत्र से सर्वथा भिन्न होता है। यह देखा जाता है कि भूकम्पलेखी
JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 3 पृथ्वी की आंतरिक संरचना 2
भूकम्प अधिकेन्द्र से 105° के भीतर किसी भी दूरी पर ‘P’ व ‘S’ दोनों ही तरंगों का अभिलेखन करते हैं। भूकम्पलेखी, अधिकेन्द्र से 145° से परे केवल ‘P’ तरंगों के पहुंचने को ही दर्ज करते हैं और ‘S’ तरंगों को अभिलेखित नहीं करते। अतः वैज्ञानिकों का मानना है कि भूकम्प अधिकेन्द्र से 105° और 145° के बीच का क्षेत्र (जहां कोई भी भूकम्पीय तरंग

अभिलेखित नहीं होती) दोनों प्रकार की तरंगों के लिए छाया क्षेत्र (Shadow zone) हैं। 105° के परे पूरे क्षेत्र में ‘S’ तरंगें नहीं पहुंचतीं। ‘S’ तरंगों का छाया क्षेत्र ‘P’ तरंगों के छाया क्षेत्र से अधिक विस्तृत है। भूकम्प अधिकेन्द्र के 105° से 145° तक ‘P’ तरंगों का छाया क्षेत्र एक पट्टी (Band) के रूप में पृथ्वी के चारों तरफ प्रतीत होता है। ‘S’ तरंगों का छाया क्षेत्र न केवल विस्तार में बड़ा है, वरन् यह पृथ्वी के 40 प्रतिशत भाग से भी अधिक है। अगर आपको भूकम्प अधिकेन्द्र का पता हो तो आप किसी भी भूकम्प का छाया क्षेत्र रेखांकित कर सकते हैं।

प्रश्न 3.
पृथ्वी के आन्तरिक भाग की जानकारी परोक्ष प्रमाणों पर आधारित है। क्यों?
उत्तर:
पृथ्वी की आन्तरिक संरचना की जानकारी के लिए मनुष्य के पास कोई प्रत्यक्ष (Direct) साधन नहीं है। इस संरचना के बारे में मनुष्य का ज्ञान बहुत कम गहराई तक ही सीमित है। पृथ्वी की संरचना का प्रत्यक्ष ज्ञान कुओं, खदानों तथा संछिद्रों द्वारा केवल 4 किलोमीटर की गहराई तक ही प्राप्त होता है। पृथ्वी के अन्दर वर्तमान अत्यधिक तापमान के कारण प्रत्यक्ष निरीक्षण लगभग असम्भव है। खनिज तेल की खोज के लिए मनुष्य ने लगभग 6 कि० मी० गहरी छेद (Bore hole) बनाई है।

पृथ्वी के केन्द्र की गहराई (लगभग 6400 कि० मी०) की तुलना में यह बहुत ही कम है। इसी कारण से पृथ्वी की आन्तरिक संरचना की जानकारी के लिए अप्रत्यक्ष स्त्रोत (Indirect methods) प्रयोग किए जाते हैं। पृथ्वी की संरचना के आंकड़े केवल अनुमान से प्राप्त किए जाते हैं तथा इनके पश्चात् इन आंकड़ों की पुष्टि भूकम्प विज्ञान के कई प्रमाणों द्वारा की जाती है।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 3 पृथ्वी की आंतरिक संरचना

प्रश्न 4.
भूकम्पीय तरंगें कौन-कौन सी हैं ? इनकी विशेषताओं का वर्णन करो।ये पृथ्वी की आन्तरिक संरचना की विभिन्नताओं की जानकारी कैसे देती हैं?
उत्तर:
1. अनुदैर्ध्य तरंगें(Longitudinal Waves):
ये तरंगें ध्वनि तरंगों (Sound Waves) की भान्ति होती हैं। ये तरल, गैस तथा ठोस तीनों माध्यमों से गुज़र सकती। ये तरंगें आगे-पीछे एक-समान गति से चलती हैं। इन्हें अभिकेन्द्र प्राथमिक तरंगें (Primary waves) या केवल P-waves भी कहा जाता है।

2. अनुप्रस्थ तरंगें (Transverse Waves):
ये तरंगें दोलन की दिशा पर समकोण बनाती हुई चलती हैं। इनकी गति धीमी होती है। ये तरंगें केवल ठोस माध्यम से ही गुज़र सकती हैं। इन्हें साधारणत: माध्यमिक तरंगें (Secondary waves) या (S-waves) भी कहा उद्गम जाता है।
JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 3 पृथ्वी की आंतरिक संरचना 3

3. धरातलीय तरंगें (Surface Waves):
ये तरंगें धरातल पर अधिक प्रभावकारी होती हैं। गहराई के साथ-साथ इनकी तीव्रता कम हो जाती है। ये एक लम्बे समय में पृथ्वी के भीतरी भागों तक पहुंच पाती हैं। ये तरंगें ठोस, तरल एवं गैसीय माध्यमों की सीमाओं से गुज़रती हैं। इन्हें रैले तरंगें (Rayliegh waves) या (R-waves) भी कहा जाता है।

पृथ्वी की आंतरिक संरचना JAC Class 11 Geography Notes

→ भू-गर्भ का ज्ञान: पृथ्वी के भू-गर्भ की जानकारी सीमित है। भू-गर्भ का ज्ञान परोक्ष प्रमाणों पर आधारित है।

→ भू-गर्भ ज्ञान के विभिन्न स्रोत: पृथ्वी का तापमान दबाव, विभिन्न परतों का घनत्व, भूकम्प तथा उल्कायें भू-गर्भ की जानकारी प्रदान करती हैं।

→ तापमान तथा दबाव: गहराई के साथ-साथ औसत रूप से तापमान प्रति 32 मीटर पर °C बढ़ जाता है। ऊपरी। चट्टानों के कारण दबाव भी बढ़ता है।

→ पृथ्वी की संरचना: पृथ्वी की संरचना तहदार है। बाहरी परत को सियाल, मध्यवर्ती परत को सीमा तथा। आन्तरिक परत को नाइफ कहा जाता है। इन परतों को भू-पृष्ठ, मैंटल, क्रोड या स्थलमण्डल, मैसोस्फीयर तथा। बैरीस्फीयर भी कहते हैं।

→ ज्वालामुखी (A Volcano): ज्वालामुखी धरातल पर एक गहरा छिद्र है जिससे भू-गर्भ से गर्म गैसें, लावा, तरल व ठोस पदार्थ बाहर निकलते हैं।

→ ज्वालामुखी के भाग: (i) छिद्र (ii) ज्वालामुखी नली (ii) ज्वालामुखी क्रेटर।

→ भूकम्प (An Earthquake): भू-पृष्ठ के किसी भी भाग के अचानक हिल जाने को भूकम्प कहते हैं। यह ! भू-पृष्ठ के अचानक हिलने के कारण होता है जिसके फलस्वरूप झटके अनुभव होते हैं। भूकम्प के मुख्य कारण हैं

  • ज्वालामुखीय विस्फोट
  • विवर्तनिक कारण
  • लचक शक्ति
  • स्थानीय कारण।

→ भूकम्पीय तरंगें (Earthquake Waves): ये तरंगें पृथ्वी के भीतर जिस स्थान से उत्पन्न होती हैं, उसे उद्गम केन्द्र (Focus) कहते हैं। इस केन्द्र के ऊपर धरातल पर स्थित स्थान को अभिकेन्द्र (Epicenter) कहते ! हैं। भूकम्पीय तरंगों का भूकम्प मापी यन्त्र (Sesimograph) द्वारा आलेखन किया जाता है। भूकम्पीय तरंगें तीन प्रकार की होती हैं

  • अनुदैर्ध्य तरंगें या प्राथमिक तरंगें (P-waves)
  • अनुप्रस्थ तरंगें या माध्यमिक तरंगें (S-waves)
  • धरातलीय तरंगें (L-waves)

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 2 पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास

Jharkhand Board JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 2 पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास Textbook Exercise Questions and Answers.

JAC Board Class 11 Geography Solutions Chapter 2 पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास

(क) बहु-विकल्पी प्रश्न (Multiple Choice Questions)

प्रश्न-दिए गए चार वैकल्पिक उत्तरों में से सही उत्तर चुनिए
1. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या पृथ्वी की आयु को प्रदर्शित करती है?
(A) 46 लाख वर्ष
(B) 4600 मिलियन वर्ष
(C),13.7 अरब वर्ष
(D) 13.7 खरब वर्ष।
उत्तर:
4600 मिलियन वर्ष।

2. निम्न में कौन-सी अवधि सबसे लम्बी है?
(A) 531197 (Eons)
(B) महाकल्प (Era)
(C) कल्प (Period)
(D) युग (Epoch)
उत्तर:
इओन (Eons)

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 2 पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास

3. निम्न में कौन-सा तत्त्व वर्तमान वायुमण्डल के निर्माण व संशोधन में सहायक नहीं है?
(A) सौर पवन
(B) गैस उत्सर्जन
(C) विभेदन
(D) प्रकाश संश्लेषण।
उत्तर:
विभेदन।

4. निम्नलिखित में से भीतरी ग्रह कौन-से हैं?
(A) पृथ्वी व सूर्य के बीच पाए जाने वाले ग्रह
(B) सूर्य व क्षुद्र ग्रहों की पट्टी के बीच पाए जाने वाले ग्रह
(C) वे ग्रह जो गैसीय हैं।
(D) बिना उपग्रह वाले ग्रह।
उत्तर:
सूर्य व क्षुद्र ग्रहों की पट्टी के बीच पाए जाने वाले ग्रह।

5. पृथ्वी पर जीवन निम्नलिखित में से लगभग कितने वर्षों पहले आरम्भ हुआ?
(A) 1 अरब 37 करोड़ वर्ष पहले
(B) 460 करोड़ वर्ष पहले
(C) 38 लाख वर्ष पहले
(C) 3 अरब, 80 करोड़ वर्ष पहले।
उत्तर”:
460 करोड़ वर्ष पहले।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 2 पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास

6. निम्न में से कौन-सा सौर परिवार का सदस्य नहीं है?
(A) सूर्य
(B) उपग्रह
(C) ग्रह
(C) तारे।
उत्तर:
तारे।

(स्व) लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
पार्थिव ग्रह चट्टानी क्यों हैं?
उत्तर: पार्थिव ग्रह आरम्भ में चट्टानी ग्रह थे। ये ग्रह जनक तारे के निकट थे। यहां अधिक तापमान के कारण गैसें संघनित नहीं हुईं। ये ग्रह आकार में छोटे थे। इनमें गुरुत्वाकर्षण शक्ति कम थी तथा यह चट्टानी रूप में थे।

प्रश्न 2.
पृथ्वी की उत्पत्ति सम्बन्धी दिए गए तर्कों में निम्न वैज्ञानिकों के मूलभूत अन्तर बताइए।
(क) कान्त व लाप्लेस
(ख) चैम्बरलेन व मोल्टन।
उत्तर:
कान्त व लाप्लेस के अनुसार पृथ्वी की उत्पत्ति धीमी गति से घूमते हुए पदार्थों के बादल (नीहारिका) से हुई परन्तु चैम्बरलेन व मोल्टन के अनुसार द्वैतारक सिद्धान्त के अनुसार एक भ्रमणशील तारे के सूर्य से टकराने से पृथ्वी की उत्पत्ति हुई।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 2 पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास

प्रश्न 3.
विभेदन प्रक्रिया से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
उल्काओं के अध्ययन से हमें इस बात का पता चलता है। बहुत से ग्रहाणुओं के इकट्ठा होने से ग्रह बनें। पृथ्वी की रचना भी इसी प्रक्रम के अनुरूप हुई है। भारी पदार्थ (जैसे लोहा), पृथ्वी के केन्द्र में चले गए और हल्के पदार्थ पृथ्वी की सतह या ऊपरी भाग की तरफ आ गए। हल्के व भारी घनत्व वाले पदार्थों के पृथक होने की इस प्रक्रिया को विभेदन (Differentiation) कहा जाता है। विभेदन की इस प्रक्रिया द्वारा पृथ्वी का पदार्थ अनेक पर्तों में अलग हो गया जैसे पर्पटी, प्रावार, क्रोड़ आदि।

प्रश्न 4.
प्रारम्भिक काल में पृथ्वी के धरातल का स्वरूप क्या था?
उत्तर:
क्या आप जानते हैं कि प्रारम्भ में पृथ्वी चट्टानी, गर्म और वीरान ग्रह थी, जिसका वायुमण्डल विरल था जो हाइड्रोजन व हीलियम से बना था। यह आज की पृथ्वी के वायुमण्डल से बहुत अलग था। अत: कुछ ऐसी घटनाएँ एवं क्रियाएँ अवश्य हुई होंगी जिनके कारण चट्टानी, वीरान और गर्म पृथ्वी एक ऐसे सुन्दर ग्रह में परिवर्तित हुई जहाँ बहुत-सा पानी तथा जीवन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध हुआ।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 2 पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास

प्रश्न 5.
पृथ्वी के वायुमण्डल को निर्मित करने वाली प्रारम्भिक गैसें कौन-सी थीं?
उत्तर:
पृथ्वी के ठण्डा होने और विभेदन के दौरान, पृथ्वी के अंदरूनी भाग से बहुत-सी गैसें व जलवाष्प बाहर निकले। इसी से आज के वायुमण्डल का उद्भव हुआ। आरम्भ में वायुमण्डल में जलवाष्प, नाइट्रोजन, कार्बन डाइऑक्साइड, मीथेन व अमोनिया अधिक मात्रा में और स्वतन्त्र ऑक्सीजन बहुत कम थी। वह प्रक्रिया जिससे पृथ्वी के भीतरी भाग से गैसें धरती पर आईं, इसे गैस उर्ल्सजन (Degassing) कहा जाता है।

(ग) निबन्धात्मक प्रश्न (Essay Type Questions)

प्रश्न 1. बिग
बैंग सिद्धान्त की आलोचनात्मक समीक्षा करते हुए वर्णन करो।
अथवा
ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति सम्बन्धी बिग बैंग सिद्धान्त क्या है?
उत्तर:
बिग बैंग सिद्धान्त (Big Bang Theory):
वैज्ञानिकों ने पृथ्वी या अन्य ग्रहों की ही नहीं वरन् पूरे ब्रह्मांड की उत्पत्ति सम्बन्धी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। आधुनिक समय में ब्रह्मांड की उत्पत्ति सम्बन्धी सर्वमान्य सिद्धान्त बिग बैंग सिद्धान्त (Big bang theory) है। इसे विस्तरित ब्रह्मांड परिकल्पना (Expending universe hypothesis) भी कहा जाता है। 1920 ई० में एडविन हब्बल (Edwin Hubble) ने प्रमाण दिये कि ब्रह्मांड का विस्तार हो रहा है। समय बीतने के साथ आकाशगंगाएं एक-दूसरे से दूर हो रही हैं।

प्रयोग: आप प्रयोग कर जान सकते हैं कि ब्रह्मांड विस्तार का क्या अर्थ है। एक गुब्बारा लें और उस पर कुछ निशान लगाएँ जिनको आकाशगंगाएं मान लें। जब आप इस गुब्बारे को फुलाएँगे, गुब्बारे पर लगे ये निशान गुब्बारे के फैलने के साथ-साथ एक-दूसरे से दूर जाते प्रतीत होंगे। इसी प्रकार आकाशगंगाओं के बीच की दूरी भी बढ़ रही है और परिणामस्वरूप ब्रह्मांड विस्तारित हो रहा है।

यद्यपि आप यह पाएँगे कि गुब्बारे पर लगे चिह्नों के बीच की दूरी के अतिरिक्त चिह्न स्वयं भी बढ़ रहे हैं। जबकि यह तथ्य के अनुरूप नहीं है। वैज्ञानिक मानते हैं कि आकाशगंगाओं के बीच की दूरी बढ़ रही है, परन्तु प्रेक्षण आकाशगंगाओं के विस्तार को नहीं सिद्ध करते। अत: गुब्बारे का उदाहरण आंशिक रूप से ही मान्य है। बिग बैंग सिद्धान्त के अनुसार ब्रह्मांड का विस्तार निम्न अवस्थाओं में हुआ है।

  1. आरम्भ में वे सभी पदार्थ, जिनसे ब्रह्मांड बना है, अति छोटे गोलक (एकाकी परमाणु) के रूप में एक ही स्थान पर स्थित थे जिसका आयतन अत्यधिक सूक्ष्म एवं तापमान तथा घनत्व अनन्त था।
  2. बिग बैंग की प्रक्रिया में इस अति छोटे गोलक में भीषण विस्फोट हुआ। इस प्रकार की विस्फोट प्रक्रिया से वृहत् विस्तार हुआ।
  3. वैज्ञानिकों का विश्वास है कि बिग बैंग की घटना आज से 13.7 अरब वर्ष पहले हुई थी। ब्रह्मांड का विस्तार आज भी जारी है।
  4. विस्तार के कारण कुछ ऊर्जा पदार्थ में परिवर्तित हो गई। विस्फोट (Bang) के बाद एक सैकेंड के अल्पांश के अन्तर्गत ही वृहत् विस्तार हुआ। इसके बाद विस्तार की गति धीमी पड़ गई। बिग बैंग होने के आरम्भिक तीन (3) मिनट के अन्तर्गत ही पहले परमाणु का निर्माण हुआ।
  5. बिग बैंग से 3 लाख वर्षों के दौरान, तापमान 4500 केल्विन तक गिर गया और आण्विक पदार्थ का निर्माण हुआ। ब्रह्मांड पारदर्शी हो गया।

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भूगोल एक विषय के रूप में  3
आलोचना: ब्रह्मांड के विस्तार का अर्थ है आकाशगंगाओं के बीच की दूरी में विस्तार का होना। हॉयल (Hoyle) ने इसका विकल्प ‘स्थिर अवस्था संकल्पना’ (Steady state concept) के नाम से प्रस्तुत किया। इस संकल्पना के अनुसार ब्रह्मांड किसी भी समय में एक ही जैसा रहा है। यद्यपि ब्रह्मांड के विस्तार सम्बन्धी अनेक प्रमाणों के मिलने पर वैज्ञानिक समुदाय अब ब्रह्मांड विस्तार सिद्धान्त के ही पक्षधर हैं।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 2 पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास

प्रश्न 2.
पृथ्वी के विकास सम्बन्धी अवस्थाओं को बताते हुए हर अवस्था का संक्षिप्त में वर्णन करें।
उत्तर:
पृथ्वी के विकास की निम्नलिखित अवस्थाएं मानी जाती हैं
1. तश्तरी का निर्माण:
तारे नीहारिका के अन्दर गैस के गुन्थित झुण्ड हैं। इस गुन्थित झुण्डों में गुरुत्वाकर्षण बल से गैसीय बादल में क्रोड का निर्माण हुआ और इस गैसीय क्रोड के चारों तरफ गैस व धूलकणों की घूमती हुई तश्तरी (Rotating disc) विकसित हुई।

2. ग्रहाणुओं का निर्माण:
अगली अवस्था में गैसीय बादल का संघनन आरम्भ हुआ और क्रोड को ढकने वाला पदार्थ छोटे गोलों के रूप में विकसित हुआ। ये छोटे गोले संसंजन (अणुओं में पारस्परिक आकर्षण) प्रक्रिया द्वारा ग्रहाणुओं (Planetesimals) में विकसित हुए।

3. संघट्टन की क्रिया:
संघट्टन की क्रिया द्वारा बड़े पिण्ड बनने शुरू हुए और गुरुत्वाकर्षण बल के परिणामस्वरूप ये आपस में जुड़ गए। छोटे पिण्डों की अधिक संख्या ही ग्रहाणु है।

4. ग्रहों का निर्माण: अन्तिम अवस्था में इन अनेक छोटे ग्रहाणुओं के सहवर्धित होने पर कुछ बड़े पिण्ड ग्रहों के रूप में बने।

पृथ्वी की उत्पत्ति एवं विकास JAC Class 11 Geography Notes

→ सौर मण्डल (Solar System): सौर मण्डल में ग्रह, उपग्रह, अवान्तर ग्रह, धूमकेतु, उल्का पिण्ड आदि शामिल हैं।

→ आन्तरिक ग्रह (Inner Planets): पृथ्वी, बुध, शुक्र तथा मंगल आन्तरिक ग्रह हैं तथा सूर्य के निकट

→ नीहारिका परिकल्पना (Nebular Hypothesis): 1755 में एमैनुल कांत नामक जर्मन दार्शनिक ने यह परिकल्पना की कि सौर मण्डल की उत्पत्ति एक घूमते गैस के बादल, नीहारिका से हुई है।
फ्रांसीसी गणितज्ञ लाप्लास ने भी इस सिद्धान्त का प्रस्ताव किया।

→ संघट्ट (टक्कर) परिकल्पना (Collision Hypothesis): इंग्लैंड के प्रसिद्ध विद्वान् सर जेम्स जींस तथा हैरोल्ड जैफ्रोज़ ने सूर्य तथा एक गुज़रते तारे की टक्कर का सिद्धान्त पेश किया। टूटे हुए ग्रहाणुओं से ।
मिलकर ग्रहों की रचना हुई।

→ चन्द्रमा (Moon) एक उपग्रह: पृथ्वी का एक ही उपग्रह चन्द्रमा है। इसका जन्म पृथ्वी के साथ ही हुआ था। यह चन्द्रमा से प्राप्त शैलों के विकिरणमितिक काल निर्धारण से पता चलता है।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

Jharkhand Board JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य Important Questions and Answers.

JAC Board Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

1. सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दियों के कृषि इतिहास की जानकारी देने वाला प्रमुख ऐतिहासिक ग्रन्थ था –
(अ) अकबरनामा
(स) बादशाहनामा
(ब) आइन-ए-अकबरी
(द) बाबरनामा
उत्तर:
(ब) आइन-ए-अकबरी

2. बाबरनामा’ का रचयिता था –
(अ) हुमायूँ
(स) बाबर
(ब) अकबर
(द) जहाँगीर
उत्तर:
(स) बाबर

3. पंजाब में शाह नहर की मरम्मत किसके शासनकाल में करवाई गई –
(अ) बाबर
(ब) हुमायूँ
(स) अकबर
(द) शाहजहाँ
उत्तर:
(द) शाहजहाँ

4. तम्बाकू का प्रसार सर्वप्रथम भारत के किस भाग में हुआ?
(अ) उत्तर भारत
(ब) दक्षिण भारत
(स) पूर्वी भारत
(द) पूर्वोत्तर भारत
उत्तर:
(ब) दक्षिण भारत

5. किस मुगल सम्राट ने तम्बाकू के धूम्रपान पर प्रतिबन्ध लगा दिया था?
(अ) अकबर
(स) जहाँगीर
(ब) बाबर
(द) शाहजहाँ
उत्तर:
(स) जहाँगीर

6. कौनसी फसल नकदी फसल ( जिन्स-ए-कामिल) कहलाती थी –
(अ) कपास
(ब) गेहूँ
(स) जौ
(द) चना
उत्तर:
(अ) कपास

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

7. अफ्रीका और स्पेन से किसकी फसल भारत पहुँची ?
(अ) गेहूँ
(ब) बाजरा
(स) मक्का
(द) चना
उत्तर:
(स) मक्का

8. सत्रहवीं शताब्दी में लिखी गई एक पुस्तक मारवाड़ में में किसकी चर्चा किसानों के रूप में की गई है?
(अ) वैश्यों
(ब) राजपूतों
(स) ब्राह्मणों
(द) योद्धाओं
उत्तर:
(ब) राजपूतों

9. गांव की पंचायत का मुखिया कहलाता था –
(अ) फौजदार
(ब) ग्राम-प्रधान
(स) चौकीदार
(द) मुकद्दम (मंडल)
उत्तर:
(द) मुकद्दम (मंडल)

10. खुदकाश्त तथा पाहिकारत कौन थे?
(अ) किसान
(ब) सैनिक
(स) जमींदार
(द) अधिकारी
उत्तर:
(अ) किसान

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

11. मिरासदार कौन थे?
(अ) महाराष्ट्र प्रांत के धनी अथवा सम्पन्न कृषक
(ब) राजस्थान के धनी व्यापारी तथा कृषक
(स) राजस्थान में अधिकारियों का एक समूह
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) महाराष्ट्र प्रांत के धनी अथवा सम्पन्न कृषक

12. वह भूमि जिसे कभी खाली नहीं छोड़ा जाता था, कहलाती थी –
(अ) परौती
(ब) चचर
(स) उत्तम
(द) पोलज
उत्तर:
(द) पोलज

13. मनसबदार कौन थे?
(अ) मुगल अधिकारी
(ब) मुगल जमींदार
(स) मुगल दरबारी
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) मुगल अधिकारी

14. इटली का यात्री जोवनी कारेरी कब भारत आया ?
(अ) 1560 ई.
(ब) 1690 ई.
(स) 1590 ई.
(द) 1670 ई.
उत्तर:
(ब) 1690 ई.

15. आइन-ए-अकबरी में कुल कितने भाग हैं?
(अ) दो
(ब) तीन
(स) चार
(द) पाँच
उत्तर:
(द) पाँच

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. 1526 ई. में ……………. को पानीपत के युद्ध में हराकर बाबर पहला मुगल बादशाह बना।
2. मुगल काल के भारतीय फारसी स्रोत किसान के लिए रैयत या …………… शब्द का उपयोग करते थे।
3. सामूहिक ग्रामीण समुदाय के तीन घटक …………… और …………….. थे।
4. पंचायत का सरदार एक मुखिया होता था जिसे ………………. या मण्डल कहते थे।
5. मुद्रा की फेरबदल करने वालों को …………….. कहा जाता था।
6. जोवान्नी कारेरी ………………. का मुसाफिर था जो लगभग ……………. ई. में भारत से होकर गुजरा था।
उत्तर:
1. इब्राहिम लोदी
2. मुजरियान
3. खेतिहर किसान, पंचायत, गाँव का मुखिया
4. मुकद्दम
5. सर्राफ
6. इटली, 1690

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जिन्स-ए-कामिल’ फसल के बारे में बताइये।
उत्तर:
‘जिन्स-ए-कामिल’ सर्वोत्तम फसलें थीं जैसे कपास और गन्ने की फसलें।

प्रश्न 2.
आइन-ए-अकबरी किसके द्वारा लिखी गई ?
उत्तर:
अबुल फ़सल।

प्रश्न 3.
सोलहवीं और सत्रहवीं सदी में राज्य द्वारा जंगलों में घुसपैठ के क्या कारण थे ?
उत्तर:
(1) सेना के लिए सभी प्राप्त करना
(2) शिकार अभियान द्वारा न्याय करना।

प्रश्न 4.
सत्रहवीं शताब्दी के स्रोत भारत में कितने प्रकार के किसानों का उल्लेख करते हैं?
उत्तर:
दो प्रकार के किसानों की –
(1) खुद काश्त
(2) पाहि काश्त

प्रश्न 5.
अबुल फ़सल द्वारा रचित पुस्तक का नाम लिखिए।
उत्तर:
‘आइन-ए-अकबरी’।

प्रश्न 6.
मुगलकाल में गाँव की पंचायत के मुखिया को किस नाम से जाना जाता था?
उत्तर:
मुकद्दम या मंडल।

प्रश्न 7.
मुगलकाल के भारतीय फारसी स्रोत किसान के लिए किन शब्दों का प्रयोग करते थे?
उत्तर:
(1) रैयत
(2) मुजरियान
(3) किसान
(4) आसामी

प्रश्न 8.
खुद काश्त किसान कौन थे?
उत्तर:
खुद काश्त किसान उन्हीं गाँवों में रहते थे, जिनमें उनकी जमीनें थीं।

प्रश्न 9.
लगभग सोलहवीं सत्रहवीं शताब्दियों में कृषि के निरन्तर विस्तार होने के तीन कारक लिखिए।
उत्तर:

  • जमीन की प्रचुरता
  • मजदूरों की उपलब्धता
  • किसानों की गतिशीलता.

प्रश्न 10.
इस काल में सबसे अधिक उगाई जाने वाली तीन प्रमुख फसलों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
(1) चावल
(2) गेहूँ
(3) ज्यार

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 11.
चावल, गेहूँ तथा ज्वार की फसलें सबसे अधिक उगाई जाने का क्या कारण था?
उत्तर:
इस काल में खेती का प्राथमिक उद्देश्य लोगों का पेट भरना था।

प्रश्न 12.
मौसम के किन दो मुख्य चक्रों के दौरान खेती की जाती थी?
उत्तर;
(1) खरीफ (पतझड़ में) तथा
(2) रबी (बसन्त में)।

प्रश्न 13.
16वीं – 17वीं शताब्दी के दौरान भारत में कितने प्रतिशत लोग गाँवों में रहते थे?
उत्तर:
85 प्रतिशत।

प्रश्न 14.
भारत में कपास का उत्पादन कहाँ होता था?
उत्तर:
मध्य भारत तथा दक्कनी पठार में।

प्रश्न 15.
दो नकदी फसलों के नाम बताइये।
उत्तर:
(1) तिलहन (जैसे-सरसों) तथा
(2) दलहन

प्रश्न 16.
सत्रहवीं शताब्दी में दुनिया के विभिन्न भागों से भारत में पहुंचने वाली चार फसलों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • मक्का
  • टमाटर
  • आलू
  • मिर्च

प्रश्न 17.
सामूहिक ग्रामीण समुदाय के तीन घटकों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
(1) खेतिहर किसान
(2) पंचायत
(3) गाँव का मुखिया (मुकद्दम या मंडल)।

प्रश्न 18.
1600 से 1700 के बीच भारत की जनसंख्या में कितनी वृद्धि हुई?
उत्तर:
लगभग 5 करोड़ की।

प्रश्न 19.
ग्राम की पंचायत में कौन लोग होते थे?
उत्तर:
ग्राम के बुजुर्ग।

प्रश्न 20.
ग्राम की पंचायत का मुखिया कौन होता
उत्तर:
मुकद्दम या मंडल।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 21.
पंचायत के मुखिया का प्रमुख कार्य क्या
उत्तर:
गांव की आमदनी एवं खर्चे का हिसाब-किताब अपनी निगरानी में बनवाना

प्रश्न 22.
इस कार्य में मुकद्दम की कौन राजकीय कर्मचारी सहायता करता था ?
उत्तर:
पटवारी

प्रश्न 23.
पंचायतों के दो अधिकारों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
(1) जुर्माना लगाना
(2) दोषी व्यक्ति को समुदाय से निष्कासित करना।

प्रश्न 24.
पंचायत के निर्णय के विरुद्ध किसान विरोध का कौनसा अधिक उम्र रास्ता अपनाते थे? उत्तर- गाँव छोड़कर भाग जाना।

प्रश्न 25
उन दो प्रान्तों के नाम लिखिए जहाँ महिलाओं को जमींदारी उत्तराधिकार में मिलती थी जिसे बेचने व गिरवी रखने के लिए वे स्वतंत्र थीं।
उत्तर:
(1) पंजाब
(2) बंगाल

प्रश्न 26.
जंगल के तीन उत्पादों का उल्लेख कीजिए, जिनकी बहुत माँग थी।
उत्तर:
(1) शहद
(2) मधुमोम
(3) लाख

प्रश्न 27.
‘मिल्कियत’ का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जमींदारों की विस्तृत व्यक्तिगत जमीन ‘मिल्कियत’ कहलाती थी।

प्रश्न 28.
जमींदारों की समृद्धि का क्या कारण था?
उत्तर:
जमींदारों की समृद्धि का कारण था उनकी विस्तृत व्यक्तिगत जमीन।

प्रश्न 29.
जमींदारों की शक्ति के दो स्रोत बताइये।
उत्तर:
(1) जमींदारों द्वारा राज्य की ओर से कर वसूल करना
(2) सैनिक संसाधन।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 30.
भू-राजस्व के प्रबन्ध के दो चरण कौन- कौन से थे?
उत्तर:
(1) कर निर्धारण
(2) वास्तविक वसूली।

प्रश्न 31.
अमील गुजार कौन था?
उत्तर:
अमील गुजार राजस्व वसूली करने वाला अधिकारी था।

प्रश्न 32.
अकबर ने भूमि का किन चार भागों में वर्गीकरण किया?
उत्तर:

  • पोलज
  • परौती
  • चचर
  • अंजर

प्रश्न 33.
मध्यकालीन भारत में कौन-कौनसी फसलें सबसे अधिक उगाई जाती थीं?
उत्तर:
गेहूं, चावल, ज्वार इत्यादि।

प्रश्न 34.
भारत के किस भाग में सबसे पहले तम्बाकू की खेती की जाती थी?
उत्तर:
दक्षिण भारत में।

प्रश्न 35.
मुगलकाल में खेतिहर समाज की बुनियादी इकाई क्या थी?
उत्तर:
गाँव

प्रश्न 36.
मुगल राज्य किसने को ‘जिन्स-ए-कामिल’ फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहन क्यों देते थे?
उत्तर:
क्योंकि इन फसलों से राज्य को अधिक कर मिलता था।

प्रश्न 37.
चीनी के उत्पादन के लिए कौनसा प्रान्त प्रसिद्ध था?
उत्तर:
बंगाल।

प्रश्न 38.
19वीं शताब्दी के कुछ अंग्रेज अधिकारियों ने गाँवों को किसकी संज्ञा दी थी?
उत्तर:
‘छोटे गणराज्य’।

प्रश्न 39.
आइन-ए-दहसाला किसने जारी किया?
उत्तर:
अकबरअकबर ने

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 40.
मुगल साम्राज्य की वित्तीय व्यवस्था की देख-रेख करने वाला कौनसा दफ्तर था?
उत्तर;
दीवान का दफ्तर।

प्रश्न 41.
अकबर के समय में वह जमीन क्या कहलाती थी, जिसे कभी खाली नहीं छोड़ा जाता था?
उत्तर:
पोलज

प्रश्न 42.
अकबर के शासन काल में वह जमीन क्या कहलाती थी, जिस पर कुछ दिनों के लिए खेती रोक दी जाती थी?
उत्तर:
परौती।

प्रश्न 43.
आइन-ए-अकबरी’ के अनुसार भू-राजस्व वसूल करने के लिए कौनसी प्रणालियाँ अपनाई जाती थीं?
उत्तर:
(1) कणाकृत
(2) बटाई
(3) खेत बटाई।

प्रश्न 44.
आइन-ए-अकबरी’ को कब पूरा किया गया?
उत्तर:
1598 ई. में

प्रश्न 45.
अकबरनामा’ की कितनी जिल्दों में रचना
की गई?
उत्तर:
तीन जिल्दों में।

प्रश्न 46.
‘अकबरनामा’ का रचयिता कौन था?
उत्तर:
अबुल फजल।

प्रश्न 47
रैयत कौन थे?
उत्तर:
मुगल काल के भारतीय फारसी खोत किसान के लिए आमतौर पर रैयत या मुजरियान शब्द का इस्तेमाल करते थे। था।

प्रश्न 48.
‘परगना’ से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
परगना मुगल प्रान्तों में एक प्रशासनिक प्रमंडल

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 49.
ग्राम पंचायत (मुगलकाल) के मुखिया के दो कार्यों का वर्णन कीजिये।
उत्तर:
(1) गाँव के आय-व्यय का हिसाब-किताब तैयार करवाना
(2) जाति की अवहेलना को रोकने के लिए लोगों के आवरण पर नजर रखना।

प्रश्न 50.
पाहि काश्त किसान कौन थे?
उत्तर:
पाहि कारण किसान के खेतिहर थे, जो दूसरे गाँव से ठेके पर खेती करने आते थे।

प्रश्न 51.
बाबरनामा’ के अनुसार खेतों की सिंचाई साधन कौनसे थे?
गई ?
उत्तर:
(1) रहट के द्वारा
(2) बाल्टियों से।

प्रश्न 52.
भारत में नई दुनिया से कौनसी फसलें लाई
उत्तर:
टमाटर, आलू, मिर्च, अनानास, पपीता

प्रश्न 53.
पंचायत का प्रमुख कार्य क्या था?
उत्तर:
गाँव में रहने वाले अलग-अलग समुदायों के लोगों को अपनी जाति की सीमाओं के अन्दर रखना।

प्रश्न 54.
राजस्थान की जाति पंचायतों के दो अधिकारों का उल्लेख कीजिये।
उत्तर:

  • दीवानी के झगड़ों का निपटारा करना
  • जमीन से जुड़े दावेदारियों के झगड़े सुलझाना।

प्रश्न 55.
पंचायत के मुखिया का चुनाव किस प्रकार किया जाता था?
उत्तर:
(1) गाँव के बुजुर्गों की आम सहमति से और
(2) उसे इसकी स्वीकृति जमींदार से लेनी होती थी।

प्रश्न 56.
खेतिहर किन ग्रामीण दस्तकारियों में संलग्न रहते थे?
उत्तर:
रंगरेजी, कपड़े पर छपाई, मिट्टी के बर्तनों को पकाना, खेती के औजार बनाना।

प्रश्न 57.
सोलहवीं तथा सत्रहवीं सदी के प्रारम्भ में कृषि इतिहास को जानने के दो स्त्रोतों का उल्लेख करो।
उत्तर:
(1) आइन-ए-अकबरी
(2) ईस्ट इण्डिया कम्पनी के बहुत सारे दस्तावेज

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 58.
गाँव के प्रमुख दस्तकारों का उल्लेख कीजिये।
उत्तर:
कुम्हार, लुहार, बढ़ई, नाई, सुनार

प्रश्न 59.
कौनसी दस्तकारियों के काम उत्पादन के लिए महिलाओं के श्रम पर निर्भर थे?
उत्तर:
सूत कातना, बर्तन बनाने के लिए मिट्टी साफ करना और गूंधना, कपड़ों पर कढ़ाई करना।

प्रश्न 60.
‘पेशकश का क्या अर्थ है?
उत्तर:
पेशकरा’ मुगल राज्य के द्वारा ली जाने वाली एक प्रकार की भेंट थी। था?

प्रश्न 61.
मुगल राज्य के लिए जंगल कैसा भू-भाग
उत्तर;
मुगल राज्य के अनुसार जंगल बदमाशों, विद्रोहियों आदि को शरण देने वाला अड्डा था।

प्रश्न 62.
जमींदार कौन थे?
उत्तर;
जमींदार अपनी जमीन के स्वामी होते थे उन्हें ग्रामीण समाज में उच्च प्रतिष्ठा प्राप्त थी।

प्रश्न 63.
जमींदारों की उच्च स्थिति के दो कारण लिखिए।
उत्तर:
(1) उनकी जाति
(2) जमींदारों के द्वारा राज्य को दी जाने वाली कुछ विशिष्ट सेवाएँ।

प्रश्न 64.
‘जमा’ और ‘हासिल’ में भेद कीजिये।
उत्तर:
‘जमा निर्धारित रकम थी, जबकि ‘हासिल’ वास्तव में वसूल की गई रकम थी।

प्रश्न 65.
जमींदारी पुख्ता करने के दो तरीकों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
(1) नयी जमीनों को बसाकर
(2) अधिकारों के हस्तान्तरण के द्वारा।

प्रश्न 66.
अमीन कौन था?
उत्तर:
अमीन एक मुगल अधिकारी था, जिसका काम यह सुनिश्चित करना था कि राजकीय कानूनों का पालन हो रहा है।

प्रश्न 67.
मनसबदारी व्यवस्था क्या थी?
उत्तर:
मनसबदारी मुगल प्रशासनिक व्यवस्था के शीर्ष पर एक सैनिक नौकरशाही तत्व था, जिसे मनसबदारी व्यवस्था कहते हैं।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 68.
अकबर के समय का प्रसिद्ध इतिहासकार कौन था? उसके द्वारा रचित दो ग्रन्थों के नाम लिखिए।
उत्तर:
(1) अकबर के समय का प्रसिद्ध इतिहासकार अबुल फजल था।
(2) अबुल फजल ने ‘अकबरनामा’ तथा आइन-ए-अकबरी’ की रचना की।

प्रश्न 69.
चंडीमंगल नामक बंगाली कविता के रचयिता कौन हैं ?
उत्तर:
सोलहवीं सदी में मुकुंदराम चक्रवर्ती ने चंडीमंगल नामक कविता लिखी थी।

प्रश्न 70.
पेशकश क्या होती थी?
उत्तर:
पेशकश मुगल राज्य के द्वारा की जाने वाली एक तरह की भेंट थी।

प्रश्न 71.
गाँवों में कौनसी पंचायतें होती थीं?
उत्तर:
(1) ग्राम पंचायत
(2) जाति पंचायत ।

प्रश्न 72.
किस प्रांत में चावल की 50 किस्में पैदा की
जाती थीं?
उत्तर:
बंगाल में।

प्रश्न 73
गाँवों में पाई जाने वाली दो सामाजिक असमानताओं का उल्लेख कीजिये।
उत्तर:
(1) सम्पति की व्यक्तिगत मिल्कियत होती थी।
(2) जाति और सामाजिक लिंग के नाम पर समाज में गहरी विषमताएँ थीं।

प्रश्न 74.
शाह नहर कहाँ है?
उत्तर:
पंजाब में।

प्रश्न 75.
अकबर द्वारा अमील गुजार को क्या आदेश दिए गए थे?
उत्तर:
इस बात की व्यवस्था करना कि खेतिहर नकद भुगतान करे और वहीं फसलों में भुगतान का विकल्प भी खुला रहे।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 76
जमींदारी को पुख्ता करने के क्या तरीके थे?
उत्तर:
(1) नई जमीनों को बतकर
(2) अधिकारों के हस्तान्तरण के द्वारा
(3) राज्य के आदेश से
(4) जमीनों को खरीद कर

प्रश्न 77.
वाणिज्यिक खेती का प्रभाव जंगलवासियाँ के जीवन पर कैसे पढ़ता था?
उत्तर:
(1) शहद, मधु, मोम, लाक की अत्यधिक माँग होना
(2) हाथियों को पकड़ना और बेचना
(3) व्यापार के अन्तर्गत वस्तुओं की अदला-बदली।

प्रश्न 78.
जंगली (जंगलवासी) कौन थे?
उत्तर:
जिन लोगों का गुजारा जंगल के उत्पादों, शिकार और स्थानान्तरित खेती से होता था, वे जंगली (जंगलवासी) कहलाते थे।

लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
खेतिहर समाज के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर:
खेतिहर समाज की मूल इकाई गाँव थी जिसमें किसान रहते थे। किसान वर्ष भर भिन्न-भिन्न मौसमें में फसल की पैदावार से जुड़े समस्त कार्य करते थे। इन कार्यों में जमीन की जुताई, बीज बोना और फसल पकने पर उसे काटना आदि सम्मिलित थे। इसके अतिरिक्त वे उन वस्तुओं के उत्पादन में भी शामिल थे जो कृषि आधारित थीं, जैसे कि शक्कर, तेल इत्यादि ।

प्रश्न 2.
सत्रहवीं शताब्दी के खोत किन दो प्रकार के किसानों का उल्लेख करते हैं?
उत्तर- सत्रहवीं शताब्दी के स्रोत निम्नलिखित दो प्रकार के किसानों का उल्लेख करते हैं- (1) खुद काश्त तथा (2) पाहि कार खुद काश्त किसान उन्हीं गाँवों में रहते थे जिनमें उनकी जमीन थी। पाहि काश्त वे किसान थे जो दूसरे गाँवों से ठेके पर खेती करने आते थे। कुछ लोग अपनी इच्छा से भी पाहि-कारत बनते थे, जैसे दूसरे गाँव में करों की शर्तें उत्तम मिलने पर कुछ लोग अकाल या भुखमरी के बाद आर्थिक परेशानी से बाध्य होकर भी पाहि कार किसान बनते थे।

प्रश्न 3.
मुगल काल में कृषि की समृद्धि से भारत में आबादी में किस प्रकार बढ़ोतरी हुई?
उत्तर:
कृषि उत्पादन में अपनाए गए विविध और लचीले तरीकों के परिणामस्वरूप भारत में आवादी धीरे-धीरे बढ़ने लगी। आर्थिक इतिहासकारों की गणना के अनुसार समय- समय पर होने वाली भुखमरी और महामारी के बावजूद 1600 से 1700 के बीच भारत की आबादी लगभग 5 करोड़ बढ़ गई। 200 वर्षों में यह लगभग 33 प्रतिशत बढ़ोतरी थी।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 4.
सोलहवीं सत्रहवीं शताब्दी का ग्रामीण समाज किन-किन रिश्तों के आधार पर निर्मित था ?
उत्तर:
सोलहवीं सत्रहवीं शताब्दी का ग्रामीण समाज छोटे किसानों एवं धनिक जमींदारों दोनों से निर्मित था। ये दोनों ही कृषि उत्पादन से जुड़े थे और फसल में हिस्सों के दावेदार थे। इससे उनके मध्य सहयोग, प्रतियोगिता एवं संघर्ष के रिश्ते निर्मित हुए कृषि से जुड़े इन समस्त रिश्तों से ग्रामीण समाज बनता था।

प्रश्न 5.
मुगल साम्राज्य के अधिकारी ग्रामीण समाज को नियन्त्रण में रखने का प्रयास क्यों करते थे?
उत्तर:
मुगल साम्राज्य अपनी आय का एक बड़ा भाग कृषि उत्पादन से प्राप्त करता था इसलिए राजस्व निर्धारित करने वाले, राजस्व की वसूली करने वाले एवं राजस्व का विवरण रखने वाले अधिकारी ग्रामीण समाज को नियन्त्रण में रखने का पूरा प्रयास करते थे। वे चाहते थे कि खेती की नियमित जुताई हो एवं राज्य को उपज से अपने हिस्से का कर समय पर मिल जाए।

प्रश्न 6.
ग्रामीण भारत के खेतिहर समाज पर संक्षेप में तीन पंक्तियाँ लिखिए।
उत्तर;
खेतिहर समाज की मूल इकाई गाँव थी; जिमसें किसान रहते थे। किसान वर्ष भर भिन्न-भिन्न मौसमों में फसल की पैदावार से जुड़े समस्त कार्य करते थे। इन कार्यों में जमीन की जुताई, बीज बोना एवं फसल पकने पर उसकी कटाई करना आदि कार्य सम्मिलित थे। इसके अतिरिक्त वे उन वस्तुओं के उत्पादन में भी सम्मिलित थे जो कृषि आधारित थीं जैसे कि शक्कर, तेल आदि ।

प्रश्न 7.
” सत्रहवीं सदी में दुनिया के अलग-अलग भागों से कई नई फसलें भारतीय उपमहाद्वीप पहुंचीं।” स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
सत्रहवीं सदी में दुनिया के विभिन्न भागों से कई नई फसलें भारतीय उपमहाद्वीप पहुंचीं। उदाहरणार्थ, मक्का भारत में अफ्रीका और स्पेन से पहुँचा और सत्रहवीं सदी तक इसकी गिनती पश्चिम भारत की मुख्य फसलों में होने लगी। टमाटर, आलू और मिर्च जैसी सब्जियाँ नई दुनिया से लाई गई। इसी प्रकार अनानास तथा पपीता जैसे फल भी नई दुनिया से आए।

प्रश्न 8.
मुगल काल में गाँव की पंचायत का गठन किस प्रकार होता था?
उत्तर:
गाँव की पंचायत बुजुर्गों की सभा होती थी। प्रायः वे गाँव के महत्त्वपूर्ण लोग हुआ करते थे जिनके पास अपनी सम्पत्ति के पैतृक अधिकार होते थे। जिन गाँवों में कई जातियों के लोग रहते थे, वहाँ प्रायः पंचायत में भी विविधता पाई जाती थी यह एक ऐसा अल्पतंत्र था, जिसमें गाँव के अलग-अलग सम्प्रदायों एवं जातियों का प्रतिनिधित्व होता था। पंचायत का निर्णय गाँव में सबको मानना पड़ता था।

प्रश्न 9.
गाँव की पंचायत का जाति सम्बन्धी प्रमुख काम क्या था?
उत्तर:
गांव की पंचायत का जाति सम्बन्धी प्रमुख काम यह सुनिश्चित करना था कि गाँव में रहने वाले अलग-अलग सम्प्रदायों के लोग अपनी जाति की सीमाओं के अन्दर रहें। पूर्वी भारत में सभी विवाह मंडल की उपस्थिति में होते थे। दूसरे शब्दों में ” जाति की अवहेलना के लिए” लोगों के आचरण पर नजर रखनां गाँव की पंचायत के मुखिया की एक महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी थी।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 10.
गाँव की पंचायतों को कौनसे न्याय सम्बन्धी अधिकार प्राप्त थे?
उत्तर:
गाँव की पंचायतों को दोषियों पर जुर्माना लगाने और समुदाय से निष्कासित करने जैसे दंड देने के अधिकार प्राप्त थे। समुदाय से निष्कासित करना एक कड़ा कदम था, जो एक सीमित समय के लिए लागू किया जाता था। इसके अन्तर्गत दण्डित व्यक्ति को (निर्धारित समय के लिए) गाँव छोड़ना पड़ता था। इस अवधि में वह अपनी जाति तथा व्यवसाय से हाथ धो बैठता था। इन नीतियों का उद्देश्य जातिगत परम्पराओं की अवहेलना को रोकना था।

प्रश्न 11.
सत्रहवीं सदी में गाँवों में मुद्रा के प्रचलन के बारे में फ्रांसीसी यात्री ज्याँ बैप्टिस्ट तैवर्नियर ने क्या लिखा है?
उत्तर:
सत्रहवीं सदी में भारत की यात्रा करने वाले फ्रांसीसी यात्री ज्याँ बैप्टिस्ट तैवर्नियर ने गाँवों में मुद्रा के प्रचलन के बारे में लिखा है कि, “भारत में वे गाँव बहुत ही छोटे कहे जायेंगे, जिनमें मुद्रा की फेरबदल करने वाले हाँ ये लोग सराफ कहलाते थे। एक बैंकर की भाँति सराफ हवाला भुगतान करते थे और अपनी इच्छा के अनुसार पैसे के मुकाबले रुपयों की कीमत तथा कौड़ियों के मुकाबले पैसों की कीमत बढ़ा देते थे।”

प्रश्न 12.
सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दी में भारत द में जंगलों के प्रसार का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दी में भारत में जमीन के विशाल भाग जंगल या शादियों से घिरे हुए थे। के ऐसे प्रदेश झारखंड सहित सम्पूर्ण पूर्वी भारत, मध्य भारत, उत्तरी क्षेत्र (जिसमें भारत-नेपाल की सीमावर्ती क्षेत्र की ि तराई शामिल है), दक्षिण भारत का पश्चिमी घाट और प दक्कन के पठारों में फैले हुए थे। समसामयिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यह भारत में जंगलों के फैलाव का औसत लगभग 40 प्रतिशत था।

प्रश्न 13.
जंगलवासियों पर कौनसे नए सांस्कृतिक प्रभाव पड़े?
उत्तर:
जंगलवासियों पर नए सांस्कृतिक प्रभाव पड़े। कुछ इतिहासकारों की यह मान्यता है कि नए बसे इलाकों के खेतिहर समुदायों ने जिस प्रकार से धीरे-धीरे इस्लाम को अपनाया, उसमें सूफी सन्तों (पीर) ने एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस प्रकार जंगली प्रदेशों में नए सांस्कृतिक प्रभावों के विस्तार से शुरूआत हुई। प्रश्न 14. जमींदार कौन थे?
उत्तर- जमींदारों की आय तो खेती से आती थी, परन्तु ये कृषि उत्पादन में सीधे भागीदारी नहीं करते थे। वे अपनी जमीन के मालिक होते थे। उन्हें ग्रामीण समाज में ऊँची स्थिति के कारण कुछ विशेष सामाजिक और आर्थिक सुविधाएँ प्राप्त थीं। जमींदारों की ऊँची स्थिति के दो कारण थे-
(1) उनकी जाति तथा
(2) उनके द्वारा राज्य को कुछ विशेष प्रकार की सेवाएं देना।

प्रश्न 15.
जमींदारों की समृद्धि का क्या कारण था?
उत्तर:
जमींदारों की विस्तृत व्यक्तिगत जमीन उनकी समृद्धि का कारण था उनकी व्यक्तिगत जमीन मिल्कियत कहलाती थी अर्थात् सम्पत्ति मिल्कियत जमीन पर जमींदार के निजी प्रयोग के लिए खेती होती थी। प्रायः इन जमीनों पर दिहाड़ी मजदूर या पराधीन मजदूर कार्य करते थे जमींदार अपनी इच्छानुसार इन जमीनों को बेच सकते थे, किसी और के नाम कर सकते थे या उन्हें गिरवी रख सकते थे।

प्रश्न 16.
जमींदारी को पुख्ता करने की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जमींदारी को पुख्ता करने की प्रक्रिया धीमी थी। इसके निम्नलिखित तरीके थे—

  • नयी जमीनों को बसा कर
  • अधिकारों के हस्तान्तरण के द्वारा
  • राज्य के आदेश से
  • या फिर खरीदकर इन प्रक्रियाओं के द्वारा अपेक्षाकृत ‘निचली जातियों के लोग भी जमींदारों के दर्जे में शामिल हो सकते थे, क्योंकि इस काल में जमींदारी धड़ल्ले से खरीदी और बेची जाती थी।

प्रश्न 17.
1665 में औरंगजेब ने जमा निर्धारित करने के लिए अपने राजस्व अधिकारियों को क्या आदेश दिया?
उत्तर:
1665 में औरंगजेब ने जमा निर्धारित करने के लिए अपने राजस्व अधिकारियों को वह आदेश दिया कि वे परगनाओं के अमीनों को निर्देश दें कि वे प्रत्येक गाँव, प्रत्येक किसान (आसामीवार) के बारे में खेती की वर्तमान स्थितियों का पता करें बारीकी से उनकी जाँच करने के बाद सरकार के वित्तीय हितों व किसानों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए जमा निर्धारित करें।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 18.
मुगल काल में कृषि की समृद्धि और भारत की आबादी की बढ़ोत्तरी में क्या सम्बन्ध था?
उत्तर:
मुगलकाल में शासकों की दूरदर्शिता द्वारा किसानों के हितों एवं कृषि उत्पादन के लिए विविध तकनीकों के प्रयोग के कारण कृषि आधारित समृद्धि में व्यापक वृद्धि हुई। इसके परिणामस्वरूप आबादी धीरे-धीरे बढ़ने लगी। आर्थिक इतिहासकारों की गणना के अनुसार 1600 से 1700 के बीच समय-समय पर होने वाली भुखमरी और महावारी के उपरान्त भी भारत की आबादी लगभग 5 करोड़ बढ़ गई। 200 वर्षों में आबादी की यह बढ़ोत्तरी करीब 33 प्रतिशत थी।

प्रश्न 19
सत्रहवीं शताब्दी में दुनिया के अलग- अलग हिस्सों से कई नई फसलें भारतीय उपमहाद्वीप पहुँची।” कथन को सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।
अथवा
नई फसलों जैसे मक्का, ज्वार, आलू आदि का भारत में प्रवेश कैसे हुआ?
उत्तर:
सत्रहवीं शताब्दी में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से व्यापारिक आवागमन में वृद्धि के कारण कई नई फसलें भारतीय उपमहाद्वीप पहुँचीं। उदाहरण के रूप में मक्का भारत में अफ्रीका व स्पेन से पहुँची और सत्रहवीं शताब्दी तक इसकी गिनती पश्चिम भारत की मुख्य फसलों में होने लगी। टमाटर, आलू व मिर्च जैसी सब्जियाँ नई दुनिया से लाई गई। इसी प्रकार अनन्नास एवं पपीता भी नई दुनिया से आए।

प्रश्न 20.
जजमानी व्यवस्था क्या थी?
उत्तर:
18वीं शताब्दी में बंगाल में जमींदार लोहारों, बढ़ई व सुनारों जैसे ग्रामीण दस्तकारों को उनकी सेवाओं के बदले दैनिक भत्ता तथा खाने के लिए नकदी देते थे। इस व्यवस्था को जजमानी व्यवस्था कहा जाता था। यद्यपि यह प्रथा सोलहवीं व सत्रहवीं शताब्दी में अधिक प्रचलित नहीं थी।

प्रश्न 21.
मुगलकाल में गाँवों और शहरों के मध्य व्यापार से गाँवों में नकदी लेन-देन होना प्रारम्भ हुआ, सोदाहरण कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
मुगल काल में गाँवों और शहरों के मध्य व्यापार के कारण गाँवों में भी नकदी लेन-देन होने लगा। मुगलों के केन्द्रीय प्रदेशों से भी कर की गणना और वसूली नकद में दी जाती थी जो दस्तकार निर्यात के लिए उत्पादन करते थे, उन्हें उनकी मजदूरी अथवा पूर्ण भुगतान नकद में ही किया जाता था। इसी प्रकार कपास, रेशम या नील जैसी व्यापारिक फसलें उत्पन्न करने वाले किसानों का भुगतान भी नकदी में ही होता है।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 22.
आइन-ए-अकबरी’ में किन मसलों पर विस्तार से चर्चा की गई है?
अथवा
‘आइन-ए-अकबरी’ पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
आइन-ए-अकबरी’ में अनेक मसलों पर विस्तार से चर्चा की गई है; जैसे दरबार, प्रशासन और सेना का गठन, राजस्व के स्रोत और अकबरी साम्राज्य के प्रान्तों का भूगोल, लोगों के साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक रिवाज अकबर की सरकार के समस्त विभागों और प्रान्तों (सूखों) के बारे में जानकारी दी गई है। ‘आइन’ में इन सूबों के बारे में जटिल और आँकड़ेबद्ध सूचनाएँ बड़ी बारीकी से दी गई हैं।

प्रश्न 23.
‘आइन’ कितने भागों (दफ्तरों) में विभक्त है? उनका सक्षिप्त उल्लेख कीजिए।
उत्तर- ‘आइन’ पाँच भागों (दफ्तरों में विभक्त है-
(1) मंजिल आबादी, शाही घर-परिवार और उसके रख- रखाव से सम्बन्ध रखती है
(2) सिपह- आबादी- सैनिक व नागरिक प्रशासन और नौकरों की व्यवस्था के बारे में है।
(3) मुल्क आबादी में साम्राज्य व प्रान्तों के वित्तीय पहलुओं तथा राजस्व की दरों के आँकड़े वर्णित हैं तथा बारह प्रान्तों का वर्णन है। चौथे और पाँचवें भाग भारत के लोगों के धार्मिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक रीति-रिवाजों से सम्बन्ध रखते हैं।

प्रश्न 24.
अकबर के समय भूमि का वर्गीकरण किस प्रकार किया गया था?
अथवा
चाचर और बंजर भूमि की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:

  • पोलज पोलज भूमि में एक के बाद एक हर फसल की वार्षिक खेती होती थी जिसे कभी खाली नहीं छोड़ा जाता था।
  • परीती परौती जमीन पर कुछ दिनों के लिए खेती रोक दी जाती थी ताकि वह अपनी खोई हुई उर्वरा शक्ति वापस पा सके।
  • चचर पचर जमीन तीन या चार वर्षों तक खाली रहती थी।
  • बंजर – बंजर जमीन वह थी जिस पर पाँच या उससे अधिक वर्षों से खेती नहीं की जाती थी।

प्रश्न 25.
कणकुत प्रणाली क्या थी?
उत्तर:
अकबर के समय कनकृत प्रणाली राजस्व निर्धारण की एक प्रणाली थी। हिन्दी में ‘कण’ का अर्थ है ‘अनाज’ और कुंत का अर्थ है अनुमान’। इसके अनुसार फसल को अलग-अलग पुलिन्दों में काटा जाता था-
(1) अच्छा
(2) मध्यम
(3) खराब इस प्रकार सन्देह दूर किया जाना चाहिए। प्रायः अनुमान से किया गया जमीन का आकलन भी पर्याप्त रूप से सही परिणाम देता था।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 26.
भारत में सोलहवीं तथा सत्रहवीं सदी के ग्रामीण समाज की क्या स्थिति थी?
उत्तर:
सोलहवीं तथा सत्रहवीं सदी में भारत में लगभग 85 प्रतिशत लोग गाँवों में रहते थे छोटे खेतिहर तथा भूमिहर जमींदार दोनों ही कृषि उत्पादन से जुड़े हुए थे और दोनों ही फसल के हिस्सों के दावेदार थे। इससे उनके बीच सहयोग, प्रतियोगिता तथा संघर्ष के सम्बन्ध बने खेती से जुड़े इन समस्त सम्बन्धों के ताने-बाने से गाँव का समाज बनता था। मुगल-राज्य अपनी आय का बहुत बड़ा भाग कृषि उत्पादन से वसूल करता था राजस्व अधिकारी ग्रामीण समाज पर नियन्त्रण रखते थे

प्रश्न 27.
खेतिहर समाज का परिचय दीजिए। कृषि समाज की भौगोलिक विविधताओं का भी उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
खेतिहर समाज की मूल इकाई गाँव थी, जिसमें किसान रहते थे किसान वर्ष भर फसल की पैदावार से जुड़े समस्त कार्य करते थे। इन कार्यों में जमीन की जुताई, बीज बोना और फसल पकने पर उसे काटना आदि सम्मिलित थे। इसके अतिरिक्त वे उन वस्तुओं के उत्पादन में भी शामिल थे, जो कृषि आधारित थीं जैसे शक्कर, तेल इत्यादि । परन्तु सूखी भूमि के विशाल हिस्सों से लेकर पहाड़ियों वाले क्षेत्र में उस प्रकार की खेती नहीं हो सकती थी जैसी कि अधिक उपजाऊ जमीनों पर।

प्रश्न 28.
सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दी का कृषि- इतिहास लिखने के लिए ‘आइन-ए-अकबरी’ का मुख्य स्रोत के रूप में विवेचन कीजिए।
उत्तर:
सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दी का कृषि इतिहास लिखने के लिए ‘आइन-ए-अकबरी’ एक महत्त्वपूर्ण स्रोत है। ‘आइन-ए-अकबरी’ की रचना मुगल सम्राट अकबर के दरवारी इतिहासकार अबुल फतल ने की थी खेतों की नियमित जुलाई सुनिश्चित करने के लिए राज्य के प्रतिनिधियों द्वारा करों की वसूली करने के लिए तथा राज्य व जमींदारों के बीच के सम्बन्धों के नियमन के लिए राज्य द्वारा किये गए प्रबन्धों का लेखा-जोखा ‘आइन’ में प्रस्तुत किया गया है।

प्रश्न 29.
आइन-ए-अकबरी’ के लेखन का मुख्य उद्देश्य स्पष्ट कीजिये।
उत्तर:
आइन-ए-अकबरी’ का मुख्य उद्देश्य अकबर के साम्राज्य की एक ऐसी रूप-रेखा प्रस्तुत करना था, जहाँ एक सुदृढ़ सत्ताधारी वर्ग सामाजिक मेल-जोल बनाकर रखता था। अबुल फजल के अनुसार मुगल साम्राज्य के विरुद्ध कोई भी विद्रोह या किसी भी प्रकार की स्वायत्त सत्ता की दावेदारी का असफल होना निश्चित था अतः ‘आइन’ से किसानों के बारे में जो कुछ पता चलता है, वह मुगल शासक वर्ग का ही दृष्टिकोण है।

प्रश्न 30.
सोलहवीं सत्रहवीं शताब्दी के कृषि- इतिहास की जानकारी के लिए ‘आइन’ के अतिरिक्त अन्य स्रोतों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
(1) ‘आइन’ के अतिरिक्त सत्रहवीं व अठारहवीं सदियों के गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान से उपलब्ध होने वाले वे दस्तावेज भी हैं जो सरकार की आय की विस्तृत जानकारी देते हैं।
(2) इसके अतिरिक्त ईस्ट इण्डिया कम्पनी के भी बहुत से दस्तावेज हैं जो पूर्वी भारत में कृषि सम्बन्धों की उपयोगी रूपरेखा प्रस्तुत करते हैं। इन सभी स्रोतों में किसानों, जमींदारों तथा राज्य के बीच होने वाले झगड़ों के विवरण मिलते हैं। इनसे किसानों के राज्य के प्रति दृष्टिकोण की जानकारी मिलती है।

प्रश्न 31.
सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दी में किसान की समृद्धि का मापदंड क्या था ?
उत्तर:
सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दी में उत्तर भारत के एक औसत किसान के पास शायद ही कभी एक जोड़ी बैल तथा दो हलों से अधिक कुछ होता था। अधिकांश किसानों के पास इससे भी कम था। गुजरात के वे किसान समृद्ध माने जाते थे जिनके पास 6 एकड़ के लगभग जमीन थी दूसरी ओर, बंगाल में एक औसत किसान की जमीन की ऊपरी सीमा 5 एकड़ थी वहाँ 10 एकड़ जमीन वाले किसान को धनी माना जाता था। खेती व्यक्तिगत स्वामित्व के सिद्धान्त पर आधारित थी।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 32.
‘बाबरनामा’ में बाबर ने कृषि-समाज की विशेषताओं का किस प्रकार वर्णन किया है?
उत्तर:
‘बाबरनामा’ के अनुसार भारत में बस्तियाँ और गाँव, वस्तुत: शहर के शहर, एक क्षण में ही बीरान भी हो जाते थे और बस भी जाते थे। दूसरी ओर, यदि वे किसी पर बसना चाहते थे तो उन्हें पानी के रास्ते खोदने की आवश्यकता नहीं पड़ती थी क्योंकि उनकी समस्त फसलें वर्षा के पानी में उगती थीं भारत की अनगिनत आबादी होने के कारण लोग उमड़ते चले आते थे । यहाँ झोंपड़ियाँ बनाई जाती थीं और अकस्मात एक गाँव या शहर तैयार हो जाता था।

प्रश्न 33.
भारत में सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दी में कृषि क्षेत्र में हुए विकास का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जमीन की प्रचुरता, मजदूरों की उपलब्धता तथा किसानों की गतिशीलता के कारण कृषि का निरन्तर विकास हुआ। चूँकि खेती का प्राथमिक उद्देश्य लोगों का पेट भरना था, इसलिए दैनिक भोजन में काम आने वाले खाद्य पदार्थों जैसे चावल, गेहूं, ज्वार इत्यादि फसलें सबसे अधिक उगाई जाती थीं। जिन प्रदेशों में प्रतिवर्ष 40 इंच या उससे अधिक वर्षा होती थी, वहाँ न्यूनाधिक चावल की खेती होती थी कम वर्षा वाले प्रदेशों में गेहूँ तथा ज्वार बाजरे की खेती होती थी।

प्रश्न 34.
भारत में सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दी में सिंचाई के साधनों में हुए विकास का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
आज की भाँति सोलहवीं सत्रहवीं शताब्दी में भी मानसून को भारतीय कृषि की रीढ़ माना जाता था। परन्तु कुछ फसलों के लिए अतिरिक्त पानी की आवश्यकता थी। इसके लिए सिंचाई के कृत्रिम साधनों का सहारा लेना पड़ा। राज्य की ओर से सिंचाई कार्यों में सहायता दी जाती थी उदाहरणार्थ, उत्तर भारत में राज्य ने कई नई नहरें व नाले खुदवाये तथा कई पुरानी नहरों की मरम्मत करवाई। शाहजहाँ के शासन काल में पंजाब में ‘शाह नहर’ इसका उदाहरण है।

प्रश्न 35.
मुगलकालीन कृषि समाज में महिलाओं की स्थिति बताइए।
उत्तर:
मुगलकालीन कृषि समाज में महिलाएँ व पुरुष मिलजुलकर खेती का कार्य करते थे। पुरुष खेत जोतते थे तथा हल चलाते थे जबकि महिलाएँ बुआई, निराई व कटाई के साथ-साथ पकी हुई फसल से दाना निकालने का कार्य करती थीं। सूत कातना, वर्तन बनाने के लिए मिट्टी को साफ करना व गूंथना तथा कपड़ों पर कढ़ाई जैसे दस्तकारी के कार्य भी महिलाएँ ही करती थीं महिलाओं पर परिवार और समुदाय के पुरुषों का नियन्त्रण बना रहता था।

प्रश्न 36.
सामाजिक कारणों से जंगलवासियों के जीवन में किस प्रकार परिवर्तन आया?
उत्तर:
सामाजिक कारणों से जंगलवासियों के जीवन में परिवर्तन आया। ग्रामीण समुदाय के बड़े आदमियों की तरह जंगली कबीलों के भी सरदार होते थे। कई कबीलों के सरदार धीरे-धीरे जमींदार बन गए। कुछ तो राजा भी बन गए। 16वीं- 17वीं शताब्दी में कुछ राजाओं ने पड़ोसी कवीलों के साथ एक के बाद एक युद्ध किया और उन पर अपना अधिकार स्थापित कर लिया।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 37.
जंगलवासियों पर कौनसे नए सांस्कृतिक प्रभाव पड़े?
उत्तर:
जंगलवासियों पर नए-नए सांस्कृतिक प्रभाव पड़े कुछ इतिहासकारों की यह मान्यता है कि नए बसे क्षेत्रों के खेतिहर समुदायों ने जिस प्रकार से धीरे-धीरे इस्लाम को अपनाया, उसमें सूफी सन्तों ने एक बड़ी भूमिका निभाई थी।

प्रश्न 38.
सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दियों में भारत में खेती के विकास के लिए किसानों द्वारा अपनायी गई तकनीकों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
(1) किसान लकड़ी के ऐसे हल्के हल का प्रयोग करते थे जिसको एक छोर पर लोहे की नुकीली धार या फाल लगा कर सरलता से बनाया जा सकता था।
(2) बैलों के जोड़े के सहारे खींचे जाने वाले बरमे का प्रयोग बीज बोने के लिए किया जाता था परन्तु बीजों को हाथ से छिड़क कर बोने की पद्धति अधिक प्रचलित थी।
(3) मिट्टी की गुड़ाई और निराई के लिए लकड़ी के मूठ वाले लोहे के पतले धार प्रयुक्त किए जाते थे।

प्रश्न 39.
भारत में तम्बाकू का प्रसार किस प्रकार हुआ? जहाँगीर ने तम्बाकू के धूम्रपान पर प्रतिबन्ध क्यों लगा दिया?
उत्तर:
तम्बाकू का पौधा सबसे पहले दक्षिण भारत पहुँचा और वहाँ से सरहवीं शताब्दी के प्रारम्भिक वर्षों में इसे उत्तर भारत लाया गया। अकबर और उसके अमीरों ने 1604 ई. में पहली बार तम्बाकू देखा सम्भवत: इसी समय से भारत में तम्बाकू का धूम्रपान (हुक्के या चिलम में) करने के व्यसन ने जोर पकड़ा। परन्तु जहाँगीर ने तम्बाकू के धूम्रपान पर प्रतिबन्ध लगा दिया। इस प्रतिबन्ध का कोई प्रभाव नहीं पड़ा क्योंकि इसका सत्रहवीं शताब्दी के अन्त तक सम्पूर्ण भारत में प्रचलन था।

प्रश्न 40.
मुगलकाल में मौसम के चक्रों में उगाई जाने वाली विविध फसलों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मुगल काल में भारत में मौसम के दो मुख्य चक्रों के दौरान खेती की जाती थी एक खरीफ (पतझड़ में) तथा दूसरी रवी (बसन्त में) अधिकतर स्थानों पर वर्ष में कम से कम दो फसलें उगाई जाती थीं जहाँ वर्षा अथवा सिंचाई के अन्य साधन हर समय उपलब्ध थे, वहाँ यो वर्ष में तीन फसलें भी उगाई जाती थीं ‘आइन-ए- अकबरी’ के अनुसार दोनों मौसमों को मिलाकर मुगल- प्रान्त आगरा में 39 तथा दिल्ली प्रान्त में 43 फसलों की उगाई की जाती थी।

प्रश्न 41.
सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दियों में भारत ‘में ‘जिन्स-ए-कामिल’ नामक फसलें क्यों उगाई जाती थीं?
उत्तर:
सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दियों में भारत में ‘जिन्स-ए-कामिल’ (सर्वोत्तम फसलें) नामक फसलें भी उगाई जाती थीं मुगल राज्य भी किसानों को ‘जिन्स-ए- कामिल’ नामक फसलों की खेती करने के लिए प्रोत्साहन देता था क्योंकि इनसे राज्य को अधिक कर मिलता था। कपास और गने जैसी फसलें श्रेष्ठ ‘जिन्स-ए-कामिल’ श्रीं तिलहन (जैसे सरसों) तथा दलहन भी नकदी फसलों में सम्मिलित थीं।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 42.
जाति और अन्य जाति जैसे भेदभावों के कारण खेतिहर किसान किन समूहों में बँटे हुए थे?
उत्तर:
खेतों की जुताई करने वालों में एक बड़ी संख्या उन लोगों की थी जो निकृष्ट समझे जाने वाले कामों में लगे थे अथवा फिर खेतों में मजदूरी करते थे कुछ जातियों के लोगों को केवल निकृष्ट समझे जाने वाले काम ही दिए जाते थे। इस प्रकार वे गरीबी का जीवन व्यतीत करने के लिए बाध्य थे। गाँव की आबादी का बहुत बड़ा भाग ऐसे ही समूहों का था। इनके पास संसाधन सबसे कम थे तथा ये जाति व्यवस्था के प्रतिबन्धों से बंधे हुए थे इनकी स्थिति न्यूनाधिक आधुनिक भारत के दलितों जैसी थी।

प्रश्न 43.
“समाज के निम्न वर्गों में जाति, गरीबी तथा सामाजिक हैसियत के बीच सीधा सम्बन्ध था। परन्तु ऐसा बीच के समूहों में नहीं था।” स्पष्ट कीजिए।
उत्तर- सत्रहवीं सदी में मारवाड़ में लिखी गई एक पुस्तक में राजपूतों का उल्लेख किसानों के रूप में किया गया है। इस पुस्तक के अनुसार जाट भी किसान थे परन्तु जाति व्यवस्था में उनका स्थान राजपूतों की तुलना में नीचा था सत्रहवीं सदी में वृन्दावन (उत्तर प्रदेश) के क्षेत्र में रहने वाले गौरव समुदाय ने भी राजपूत होने का दावा किया, यद्यपि वे जमीन की जुताई के काम में लगे थे। अहीर, गुज्जर तथा माली जैसी जातियों के सामाजिक स्तर में भी वृद्धि हुई।

प्रश्न 44.
पंचायत का मुखिया कौन होता था? उसके कार्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
पंचायत का सरदार एक मुखिया होता था, जिसे ‘मुकदम’ चा ‘मंडल’ कहते थे। मुखिया का चुनाव गाँव के बुजुर्गों की आम सहमति से होता था। इस चुनाव के बाद उन्हें इसकी स्वीकृति जमींदार से लेनी पड़ती थी। मुखिया अपने पद पर तभी तक बना रह सकता था, जब तक गाँव के बुजुगों को उस पर भरोसा था। गाँव की आप व खर्चे का हिसाब-किताब अपनी निगरानी में बनवाना मुखिया का प्रमुख कार्य था। इस कार्य में पंचायत का पटवारी उसको सहायता करता था।

प्रश्न 45.
मुगल काल में गाँव के ‘आम खजाने’ से पंचायत के कौनसे खर्चे बलते थे?
उत्तर:
(1) मुगल काल में पंचायत का खर्चा के आम खजाने से चलता था इस खजाने से उन कर अधिकारियों की खातिरदारी का खर्चा भी किया जाता था, जो समय-समय पर गाँव का दौरा किया करते थे।
(2) इस आम खजाने का प्रयोग बाढ़ जैसी प्राकृतिक विपदाओं से निपटने के लिए भी किया जाता था।
(3) इस कोष का प्रयोग ऐसे सामुदायिक कार्यों के लिए भी किया जाता था जो किसान स्वयं नहीं कर सकते थे, जैसे छोटे-मोटे बांध बनाना या नहर खोदना

प्रश्न 46.
मुगलकालीन जाति पंचायतों के कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:

  • राजस्थान में जाति पंचायतें अलग-अलग जातियों के लोगों के बीच दीवानी के झगड़ों का निपटारा करती थीं।
  • वे जमीन से जुड़े दावेदारियों के झगड़े सुलझाती
  • वे यह निश्चित करती थीं कि विवाह जातिगत मानदंडों के अनुसार हो रहे हैं या नहीं।
  • वे यह निश्चित करती थीं कि गाँव के आयोजन में किसको किसके ऊपर प्राथमिकता दी जाएगी। कर्मकाण्डीय वर्चस्व किस क्रम में होगा।

प्रश्न 47
पंचायतों में ग्रामीण समुदाय के निम्न वर्ग के लोग उच्च जातियों तथा राज्य के अधिकारियों के विरुद्ध कौनसी शिकायतें प्रस्तुत करते थे?
उत्तर:
पश्चिमी भारत, विशेषकर राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे प्रान्तों से प्राप्त दस्तावेजों में ऐसे कई प्रार्थना-पत्र हैं, जिनमें पंचायत से ‘सी’ जातियों अथवा राज्य के अधिकारियों के विरुद्ध जबरन कर वसूली अथवा बेगार वसूली की शिकायत की गई है। इनमें किसी जाति या सम्प्रदाय विशेष के लोग अभिजात वर्ग के समूहों की उन माँगों के विरुद्ध अपना विरोध दर्शाते थे जिन्हें वे नैतिक दृष्टि से अवैध मानते थे। उनमें एक मांग बहुत अधिक कर की माँग थी।

प्रश्न 48
पंचायतों द्वारा इन शिकायतों का निपटारा किस प्रकार किया जाता था ?
उत्तर:
निचली जाति के किसानों और राज्य के अधिकारियों या स्थानीय जमींदारों के बीच झगड़ों में पंचायत के निर्णय अलग-अलग मामलों में अलग-अलग हो सकते थे। अत्यधिक कर की मांगों में पंचायत प्रायः समझौते का सुझाव देती थीं जहाँ समझौते नहीं हो पाते थे, वहाँ किसान विरोध के अधिक उम्र साधन अपनाते थे, जैसे कि गाँव छोड़ कर भाग जाना।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 49.
खेतिहर लोग किन ग्रामीण दस्तकारियों में संलग्न रहते थे?
उत्तर:
खेतिहर और उसके परिवार के सदस्य विभिन्न प्रकार की वस्तुओं के उत्पादन में संलग्न रहते थे जैसे-रंगरेजी, कपड़े पर छपाई, मिट्टी के बर्तनों को पकाना, खेती के औजारों को बनाना अथवा उनकी मरम्मत करना। जब किसानों को खेती के काम से अवकाश मिलता था, जैसे-बुआई और सुड़ाई के बीच या सुहाई और कटाई के बीच, उस अवधि में ये खेतिहर दस्तकारी के काम में संलग्न रहते थे।

प्रश्न 50.
ग्रामीण दस्तकार किस रूप में अपनी सेवाएँ गाँव के लोगों को देते थे? इसके बदले गाँव के लोग उन सेवाओं की अदायगी किन तरीकों से करते थे?
उत्तर:
कुम्हार, लोहार, बढ़ई, नाई, यहाँ तक कि सुनार जैसे ग्रामीण दस्तकार अपनी सेवाएँ गाँव के लोगों को देते थे, जिसके बदले गाँव वाले उन्हें विभिन्न तरीकों से उन सेवाओं की अदायगी करते थे। प्रायः वे या तो उन्हें फसल का एक भाग दे देते थे या फिर गाँव की जमीन का एक टुकड़ा अदायगी का तरीका सम्भवतः पंचायत ही तय करती थी कुछ स्थानों पर दस्तकार तथा प्रत्येक खेतिहर परिवार आपसी बातचीत करके अदायगी का तरीका तय कर लेते थे।

प्रश्न 51.
कुछ अंग्रेज अफसरों द्वारा भारतीय गाँवों को ‘छोटे गणराज्य’ क्यों कहा गया?
अथवा
ग्रामीण समुदाय के महत्त्व का विवेचन कीजिए।
अथवा
‘छोटे गणराज्य’ के रूप में भारतीय गाँवों का महत्त्व स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
उन्नीसवीं सदी के कुछ अंग्रेज अधिकारियों ने भारतीय गाँवों को एक ऐसे ‘छोटे गणराज्य’ की संज्ञा दी, जहाँ लोग सामूहिक स्तर पर भाई चारे के साथ संसाधनों तथा श्रम का विभाजन करते थे परन्तु ऐसा नहीं लगता कि गाँव में सामाजिक समानता थी सम्पत्ति पर व्यक्तिगत स्वामित्व होता था। इसके साथ ही जाति और लिंग के नाम पर समाज में गहरी विषमताएँ थीं कुछ शक्तिशाली लोग गाँव की समस्याओं पर निर्णय लेते थे और कमजोर वर्गों के लोगों का शोषण करते थे।

प्रश्न 52.
भूमिहर भद्रजनों में महिलाओं को प्राप्त पैतृक सम्पत्ति के अधिकार का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भूमिहर भद्रजनों में महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति का अधिकार प्राप्त था। पंजाब में महिलाएँ (विधवा महिलाएँ भी) पैतृक सम्पत्ति के विक्रेता के रूप में ग्रामीण जमीन के क्रय-विक्रय में सक्रिय भागीदारी रखती थीं हिन्दू और मुसलमान महिलाओं को जमींदारी उत्तराधिकार में मिलती थी, जिसे बेचने अथवा गिरवी रखने के लिए वे स्वतंत्र थीं। बंगाल में भी महिला जमींदार थीं। वहाँ राजशाही की जमींदारी की कर्ता-धर्ता एक स्वी थी।

प्रश्न 53.
‘जंगली’ कौन थे? मुगलकाल में जंगली शब्द का प्रयोग किन लोगों के लिए किया जाता था?
उत्तर:
समसामयिक रचनाएँ जंगल में रहने वालों के लिए ‘जंगली’ शब्द का प्रयोग करती हैं। परन्तु जंगली होने का अर्थ यह नहीं था कि वे असभ्य थे। मुगलकाल में जंगली शब्द का प्रयोग ऐसे लोगों के लिए होता था जिनका निर्वाह जंगल के उत्पादों, शिकार और स्थानान्तरीच खेती से होता था। ये काम मौसम के अनुसार होते थे। उदाहरण के लिए, भील बसन्त के मौसम में जंगल के उत्पाद इकट्ठा करते थे, गर्मियों में मछली पकड़ते थे तथा मानसून के महीनों में खेती करते थे।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 54.
राज्य की दृष्टि में जंगल किस प्रकार का क्षेत्र था?
उत्तर:
राज्य की दृष्टि में जंगल राज्य की दृष्टि में जंगल उलटफेर वाला इलाका था अपराधियों को शरण देने वाला अड्डा राज्य के अनुसार अपराधी और विद्रोही जंगल में शरण लेते थे अपराध करने के बाद ये लोग जंगल में छिप जाते थे। बाबर के अनुसार जंगल एक ऐसा रक्षाकवच था जिसके पीछे परगना के लोग कड़े विद्रोही हो जाते थे और कर चुकाने से मुकर जाते थे।”

प्रश्न 55.
मुगल काल में बाहरी शक्तियाँ जंगलों में किसलिए प्रवेश करती थीं?
उत्तर:
(1) मुगलकाल में बाहरी शक्तियाँ जंगलों में कई तरह से प्रवेश करती थीं। उदाहरणार्थ, राज्य को सेना के लिए हाथियों को आवश्यकता होती थी इसलिए जंगलवासियों से ली जाने वाली भेंट में प्रायः हाथी भी सम्मिलित होते थे।
(2) शिकार अभियान के नाम पर मुगल सम्राट अपने साम्राज्य के भिन्न-भिन्न भागों का दौरा करते थे और लोगों की समस्याओं और शिकायतों पर उचित ध्यान देते थे।

प्रश्न 56.
मुगल-राजनीतिक विचारधारा में शिकार अभियान का क्या महत्त्व था?
उत्तर:
मुगल राजनीतिक विचारधारा में गरीबों और अमीरों सहित सबको न्याय प्रदान करने के उद्देश्य से ‘शिकार अभियान’ प्रारम्भ किया गया। शिकार अभियान के नाम पर मुगल सम्राट अपने विशाल साम्राज्य के कोने-कोने का दौरा करता था। इस प्रकार वह अलग-अलग प्रदेशों के लोगों की समस्याओं और शिकायतों पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान देता था और न्याय प्रदान करता था।

प्रश्न 57.
जंगलवासियों के जीवन पर बाहरी कारक के रूप में वाणिज्यिक खेती का क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर:
जंगलवासियों के जीवन पर वाणिज्यिक खेती का काफी प्रभाव पड़ता था। शहद, मधुमोम तथा लाक जैसे जंगल के उत्पादों की बहुत माँग थी। लाक जैसी कुछ वस्तुएँ तो सत्रहवीं सदी में भारत से समुद्र पार होने वाले निर्यात की मुख्य वस्तुएँ थीं। हाथी भी पकड़े और बेचे जाते थे व्यापार के अन्तर्गत वस्तुओं की अदला-बदली भी होती थी। कुछ कवीले भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले स्थलीय व्यापार में लगे हुए थे वे पंजाब के गाँवों और शहरों के बीच होने वाले व्यापार में भी भाग लेते थे।

प्रश्न 58.
सामाजिक कारणों से जंगलवासियों के जीवन में क्या परिवर्तन हुए?
उत्तर:
सामाजिक कारणों से जंगलवासियों के जीवन में महत्त्वपूर्ण परिवर्तन हुए। जंगली कबीलों के भी सरदार होते थे। कई जंगली कबीलों के सरदार जमींदार बन गए। कुछ तो राजा भी बन गए। ऐसे में उन्हें सेना का गठन करने की आवश्यकता हुई। अतः उन्होंने अपने ही वंश के लोगों को सेना में भर्ती किया अथवा फिर उन्होंने अपने ही भाई- बन्धुओं से सैन्य-सेच की मांग की। सिन्ध प्रदेश की कमीलाई सेनाओं में 6000 घुड़सवार और 7000 पैदल सैनिक होते थे।

प्रश्न 59.
मुगलकालीन भारत में जमींदारों की शक्ति के स्रोतों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
(1) जमींदारों को शक्ति इस बात से मिलती धी कि वे प्रायः राज्य की ओर से कर वसूल कर सकते थे। इसके बदले उन्हें वित्तीय मुआवजा मिलता था।
(2) सैनिक संसाधन उनकी शक्ति का एक और स्रोत था अधिकतर जमींदारों के पास अपने किले भी थे और अपनी सैनिक टुकड़ियाँ भी, जिनमें घुड़सवारों, तोपखाने तथा पैदल सैनिकों के जत्थे होते थे।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 60.
जमींदारों की उत्पत्ति का स्रोत क्या था?
उत्तर:
समसामयिक दस्तावेजों से प्रतीत होता है कि युद्ध में विजय जमींदारों की उत्पत्ति का सम्भावित लोत रहा होगा। प्रायः जमींदारी के प्रसार का एक तरीका था शक्तिशाली सैनिक सरदारों द्वारा कमजोर लोगों को बेदखल करना। परन्तु इसकी सम्भावना कम ही दिखाई देती है कि राज्य किसी जमींदार को इतने आक्रामक रुख अपनाने की अनुमति देता हो, जब तक कि एक राज्यादेश के द्वारा इसकी पुष्टि पहले ही नहीं कर दी गई हो।

प्रश्न 61.
कृषि के विकास में जमींदारों के योगदान का वर्णन कीजिए।
उत्तर:

  • जमींदारों ने कृषि योग्य जमीनों को बसने में नेतृत्व प्रदान किया और खेतिहरों को खेती के उपकरण व उधार देकर उन्हें वहाँ बसने में भी सहायता की।
  • जमींदारी के क्रय-विक्रय से गाँवों के मौद्रीकरण की प्रक्रिया में तेजी आई।
  • जमींदार अपनी मिल्कियत की जमीनों की फसल भी बेचते थे।
  • कुछ साक्ष्य दर्शाते हैं कि जमींदार प्रायः बाजार (हाट) स्थापित करते थे जहाँ किसान भी अपनी फसलें बेचने आते थे।

प्रश्न 62.
“किसानों से जमींदारों के सम्बन्धों में पारस्परिकता, पैतृकवाद तथा संरक्षण का पुट था।” व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
यद्यपि जमींदार शोषण करने वाला वर्ग था, परन्तु किसानों से उनके सम्बन्धों में पारस्परिकता, पैतृकवाद तथा संरक्षण का पुट था। भक्ति सन्तों ने बड़ी निर्भीकतापूर्वक जातिगत तथा अन्य प्रकार के अत्याचारों की कटु निन्दा की, परन्तु उन्होंने जमींदारों को किसानों के शोषक या उन पर अत्याचार करने वाले के रूप में नहीं दर्शाया। सत्रहवीं सदी में हुए कृषि विद्रोहों में राज्य के विरुद्ध जमींदारों को प्राय: किसानों का समर्थन मिला।

प्रश्न 63.
मुगलकालीन भू-राजस्व प्रणाली की विवेचना कीजिए।
अथवा
अकबर के शासन में भूमि के वर्गीकरण किये जाने के बारे में अबुल फजल ने अपने ग्रन्थ ‘आइन’ में क्या वर्णन किया है?
अथवा
अकबर के समय में प्रचलित भू-राजस्व व्यवस्था का वर्णन कीजिए।
अथवा
मुगलों की भू-राजस्व व्यवस्था का वर्णन कीजिये ।
अथवा
अकबर की भू-राजस्व व्यवस्था की मुख्य विशेषताओं का उल्लेख कीजिये।
उत्तर:
अकबर ने जमीनों का वर्गीकरण किया और प्रत्येक वर्ग की जमीन के लिए अलग-अलग राजस्व निर्धारित किया। भूमि को चार वर्गों में बाँटा गया-
(i) पोलज
(ii) पोलज और परौती की तीन मध्यम
(iii) चचर
(iv) बंजर। और प्रत्येक वर्ग की तीन किस्में थीं-
(1) अच्छी
(2) किस्म
(3) खराब प्रत्येक की जमीन की उपज को जोड़ा जाता था और उसका तीसरा हिस्सा औसत उपज माना जाता था इसका एक- तिहाई भाग राजकीय शुल्क माना जाता था।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 64.
अकबर के शासन काल में राजस्व की वसूली के लिए अपनाई गई प्रणालियों का ‘आइन’ में किस प्रकार वर्णन किया गया है?
उत्तर:
अकबर के शासन काल में फसल के रूप में राजस्व वसूली की पहली प्रणाली कुणकुत प्रणाली थी। इसमें फसल को तीन अलग-अलग पुलिन्दों में काटा जाता था दूसरी प्रणाली बटाई या भाओली थी, जिसमें फसल काट कर जमा कर लेते थे और फिर सभी पक्षों की सहमति से बंटवारा किया जाता था। खेत बटाई तीसरी प्रणाली थी जिसमें बीज बोने के बाद खेत बाँट लेते थे। लाँग बटाई चौथी प्रणाली थी जिसमें फसल काटने के बाद उसे आपस में बाँट लेते थे।

प्रश्न 65.
मनसबदारी व्यवस्था’ पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
अथवा
मनसबदारी व्यवस्था की मुख्य विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
अथवा
अकबर की मनसबदारी व्यवस्था की विवेचना कीजिये।
उत्तर:
मनसबदारी मुगल प्रशासनिक व्यवस्था के शीर्ष पर एक सैनिक नौकरशाही तन्त्र था। इस पर राज्य के सैनिक व नागरिक मामलों की जिम्मेदारी थी कुछ मनसबदारों को नकदी भुगतान किया जाता था परन्तु अधिकांश मनसबदारों को साम्राज्य के भिन्न-भिन्न भागों में राजस्व के आवंटन के द्वारा भुगतान किया जाता था। सम्राट द्वारा समय-समय पर उनका स्थानान्तरण किया जाता था। प्रायः योग्य और अनुभवी व्यक्ति को ही मनसबदार के पद पर नियुक्त किया जाता था।

प्रश्न 66.
सोलहवीं तथा सत्रहवीं सदी में भारत में चाँदी का बहाव क्यों और किस प्रकार हुआ? उत्तर- सोलहवीं और सत्रहवीं सदी में भारत के व्यापार में अत्यधिक उन्नति हुई। इस कारण भारत के समुद्र पार व्यापार में एक ओर भौगोलिक विविधता आई, तो दूसरी ओर अनेक नई वस्तुओं का व्यापार भी शुरू हुआ। निरन्तर बढ़ते व्यापार के साथ, भारत से निर्यात होने वाली वस्तुओं का भुगतान करने के लिए एशिया में भारी मात्रा में चाँदी आई। इस चाँदी का एक बड़ा भाग भारत पहुँचा। यह भारत के लिए लाभप्रद था; क्योंकि यहाँ चाँदी के प्राकृतिक संसाधन नहीं थे।

प्रश्न 67.
सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दी में भारत में चाँदी के बहाव के क्या परिणाम हुए?
उत्तर:
(1) सोलहवीं से अठारहवीं सदी के बीच भारत में धातु मुद्रा विशेषकर चाँदी के रुपयों की प्राप्ति में अच्छी स्थिरता बनी रही।
(2) अर्थव्यवस्था में मुद्रा संचार और सिक्कों की तलाई में अभूतपूर्व विस्तार हुआ तथा मुगल राज्य को नकदी कर वसूलने में आसानी हुई।
(3) इटली के यात्री जोवान्नी कारेरी के अनुसार चाँदी समस्त विश्व से होकर भारत पहुँचती थी तथा सत्रहवी शताब्दी में भारत में अत्यधिक मात्रा में नकदी और वस्तुओं का आदान-प्रदान हो रहा था।

प्रश्न 68
आइन-ए-अकबरी’ की त्रुटियों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
(1) जोड़ करने में कई गलतियाँ पाई गई हैं।
(2) ‘आइन’ के संख्यात्मक आँकड़ों में विषमताएँ हैं।
(3) जहाँ सूबों से लिए गए राजकोषीय आँकड़े बड़े विस्तार से दिए गए हैं, वहीं उन्हीं प्रदेशों से कीमतों और मजदूरी से सम्बन्धित आँकड़े इतने विस्तार के साथ नहीं दिए गए हैं।
(4) मूल्यों और मजदूरी की दरों की सूची मुगल साम्राज्य की राजधानी आगरा या उसके आस-पास के प्रदेशों से ली गई है।

प्रश्न 69.
“कुछ त्रुटियों के होते हुए भी ‘आइन- ए-अकबरी’ अपने समय के लिए एक असाधारण एवं अनूठा दस्तावेज है।” व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
‘आइन-ए-अकबरी’ अपने समय के लिए एक असाधारण एवं अनूठा दस्तावेज हैं। मुगल साम्राज्य के गठन और उसकी संरचना की अत्यन्त आकर्षक झलकियाँ दर्शाकर और उसके निवासियों व उत्पादों के सम्बन्ध में सांख्यिकीय आँकड़े प्रस्तुत कर, अबुल फजल मध्यकालीन इतिहासकारों से कहीं आगे निकल गए। ‘आइन’ में भारत के लोगों और मुगल साम्राज्य के बारे में विस्तृत सूचनाएँ दी गई हैं। इस प्रकार यह ग्रन्थ सत्रहवीं शताब्दी के भारत के अध्ययन के लिए संदर्भ-बिन्दु बन गया है।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 70.
बटाई प्रणाली तथा लाँग बढाई पद्धतियों | का वर्णन कीजिये।
उत्तर:
(1) कटाई प्रणाली में फसल काटकर जमा कर लेते थे और फिर सभी पक्षों की उपस्थिति तथा सहमति से बँटवारा कर लेते थे।
(2) लॉंग बटाई – इस प्रणाली में फसल काटने के बाद उसके ढेर बना लिए जाते थे तथा फिर उन्हें आपस में बाँट लेते थे। इसमें हर पक्ष अपना हिस्सा घर ले जाता था।

प्रश्न 71.
मुगल सम्राट शिकार अभियानों का क्यों आयोजन करते थे?
उत्तर:
मुगल सम्राट गरीबों और अमीरों सहित सबके साथ न्याय करना अपना प्रमुख कर्त्तव्य मानते थे। इसलिए ये शिकार अभियानों का आयोजन करते थे। वे शिकार आयोजन के नाम पर अपने विशाल साम्राज्य के कोने-कोने का दौरा करते थे और विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुनकर उनका निराकरण करते थे।

प्रश्न 72.
कृषि के अतिरिक्त महिलाएँ दस्तकारी के किन कार्यों में संलग्न रहती थीं?
उत्तर:
कृषि के अतिरिक्त महिलाएं सूत कातने वर्तन बनाने के लिए मिट्टी को साफ करने और गूंधने, कपड़ों पर कढ़ाई जैसे दस्तकारी के कार्यों में संलग्न रहती थीं किसी वस्तु का जितना वाणिज्यीकरण होता था, उसके उत्पादन के लिए महिलाओं के श्रम की उतनी ही माँग होती थी। इस प्रकार महिलाएँ न केवल खेतों में कार्य करतीं थीं, बल्कि नियोक्ताओं के घरों पर भी जाती थीं।

प्रश्न 73.
मुगलकाल में कृषि में प्रयोग होने वाली मुख्य तकनीकी कौनसी थी? संक्षेप में लिखिए।
उत्तर:
मुगलकाल में कृषि अपनी उच्च अवस्था में थी क्योंकि उस समय अनेक तकनीकों का प्रयोग किया जाता था। वस्तुत: उस समय प्रमुख कृषि तकनीकी पशु बल पर आधारित थी। इसे हम निम्नलिखित बिन्दुओं के माध्यम से समझ सकते हैं-
(1) लकड़ी का हल एक प्रमुख कृषि उपकरण था। इसे एक छोर पर लोहे की नुकीली धार अथवा फाल लगाकर बनाया जाता था ऐसे हल मिट्टी को अधिक गहरा नहीं खोदते थे। जिसके कारण तेज गर्मी के महीनों में मिट्टी में पर्याप्त नमी बनी रहती थी जो उपज अथवा फसल के लिए अत्यधिक उपयोगी होती थी
(2) मिट्टी की निराई तथा गुड़ाई के लिए लकड़ी के मूठ वाले लोहे के पतले धार वाले उपकरण प्रयोग होते थे।
(3) बैलों के जोड़े के सहारे खींचे जाने वाले बरमे का प्रयोग बीज बोने के लिए किया जाता था, किन्तु बीजों को अधिकतर हाथ से छिड़ककर ही बोया जाता था
(4) रहट, जो उस समय सिंचाई का मुख्य साधन था, में भी बैलों का प्रयोग किया जाता था।

प्रश्न 74.
फ्रांसीसी यात्री ज्यां बैप्टिस्ट तैवर्नियर ने गाँवों में मुद्रा के प्रचलन के सम्बन्ध में अपने यात्रा वृत्तान्त में क्या वर्णन किया है?
उत्तर:
सत्रहवीं सदी में भारत में आए फ्रांसीसी यात्री ज्यां बैप्टिस्ट तैवर्नियर ने भारत के गाँवों में मुद्रा के प्रचलन के सम्बन्ध में अपने यात्रा वृत्तान्त में उल्लेख किया है कि “भारत के गाँव बहुत ही छोटे कहे जाएँगे, जिसमें मुद्रा के फेर-बदल करने वालों को ‘सर्राफ’ कहा जाता है। सर्राफ का कार्य बैंकरों की भाँति होता था, एक बैंक की भाँति सर्राफ हवाला भुगतान करते हैं और अपनी मर्जी के अनुसार पैसे के मुकाबले रुपयों की कीमत और कौड़ियों के मुकाबले पैसे की कीमत बढ़ा देते हैं।”

प्रश्न 75
ग्राम पंचायतों के कार्यों का उल्लेख कीजिये।
उत्तर:
(1) जाति की अवहेलना को रोकने के लिए लोगों के आचरण पर नजर रखना। (2) दोषियों पर जुर्माना लगाना और समुदाय से निष्कासित करना। इसके अन्तर्गत दण्डित व्यक्ति को निर्धारित समय के लिए गाँव छोड़ना पड़ता था। इस दौरान वह अपनी जाति और व्यवसाय से बचित हो जाता था।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 76.
मध्यकालीन भारत में सिंचाई के कौनसे साधन प्रचलित थे?
उत्तर:
मानसून भारतीय कृषि का रीढ़ था। खेती कृषि पर निर्भर करती थी परन्तु कुछ ऐसी फसलें भी थीं, जिनके लिए अतिरिक्त जल की आवश्यकता थी। अतः कुआँ, नहरों, नदियों, जलाशयों आदि से भी खेती की सिंचाई की जाती थी। बाबर के अनुसार रहट या बाल्टियों से सिंचाई की जाती थी।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
आप कृषि का इतिहास लिखने के लिए ‘आइन’ का स्रोत के रूप में किस प्रकार उपयोग करेंगे? समझाइये
अथवा
कृषि-इतिहास के स्रोत के रूप में ‘आइन-ए- अकबरी’ का वर्णन कीजिये।
अथवा
सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दी के कृषि इतिहास की जानकारी के मुख्य स्रोतों का विवेचन कीजिए।
उत्तर:
सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दी के कृषि – इतिहास की जानकारी के मुख्य स्रोत सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दी के कृषि इतिहास की जानकारी के मुख्य स्रोतों का विवेचन निम्नलखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया जा सकता है –
(1) मुगल दरबार की निगरानी में लिखे गए ऐतिहासिक ग्रन्थ व दस्तावेज-किसान अपने बारे में स्वयं नहीं लिखा करते थे इसलिए खेतों में काम करने वाले ग्रामीण समाज के क्रिया-कलापों की जानकारी हमें उन लोगों से प्राप्त नहीं होती। परिणामस्वरूप सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दियों के कृषि इतिहास की जानकारी देने वाले हमारे मुख्य स्रोत वे ऐतिहासिक ग्रन्थ एवं दस्तावेज हैं, जो मुगल दरबार की निगरानी में लिखे गए थे।

(2) ‘आइन-ए-अकबरी’- सोलहवीं या सत्रहवीं शताब्दियों का कृषि इतिहास लिखने के लिए, ‘आइन- ए-अकबरी’ एक अत्यन्त महत्त्वपूर्ण ग्रन्थ है ‘ आइन-ए- अकबरी’ की रचना मुगल सम्राट अकबर के दरबारी इतिहासकार अबुल फसल ने की थी। ‘आइन-ए-अकबरी’ का मुख्य उद्देश्य अकबर के साम्राज्य की एक ऐसी रूप- रेखा प्रस्तुत करना था, जहाँ एक शक्तिशाली सत्ताधारी वर्ग सामाजिक मेल-जोल बना कर रखता था। ‘आइन’ के तीसरे भाग ‘मुल्क आबादी में उत्तर भारत के कृषि-समाज के बारे में विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया है। इसमें साम्राज्य व प्रान्तों के वित्तीय पहलुओं तथा | राजस्व की दरों के आंकड़ों की विस्तृत जानकारी दी गई है। इसमें प्रत्येक प्रान्त तथा उसकी अलग-अलग इकाइयों की कुल मापी गई जमीन और निर्धारित राजस्व का विवरण भी प्रस्तुत किया गया है।

(3) अन्य स्रोत- सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दियों के कृषि इतिहास की जानकारी के लिए हम निम्नलिखित स्रोतों का भी प्रयोग कर सकते हैं-
(i) मुगलों की राजधानी से दूर के प्रदेशों में लिखे गए ग्रन्थ व दस्तावेज’ आइन’ की जानकारी के साथ- साथ हम उन लोगों का भी प्रयोग कर सकते हैं, जो मुगलों की राजधानी से दूर के प्रदेशों में लिखे गए थे। इनमें सत्रहवीं व अठारहवीं सदियों के गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान से उपलब्ध होने वाले वे दस्तावेज सम्मिलित हैं. जो सरकार की आय की विस्तृत जानकारी देते हैं।

(ii) ईस्ट इण्डिया कम्पनी के दस्तावेज इसके अतिरिक्त ईस्ट इण्डिया कम्पनी के बहुत से दस्तावेज भी हैं जो पूर्वी भारत में कृषि सम्बन्धों की उपयोगी जानकारी देते हैं। इन सभी स्रोतों में किसानों, जमींदारों तथा राज्य के बीच होने वाले झगड़ों के विवरण मिलते हैं। इन स्रोतों से हमें यह समझने में सहायता मिलती है कि किसानों का राज्य के प्रति क्या दृष्टिकोण था तथा राज्य से उन्हें कैसे न्याय की आशा थी।

प्रश्न 2.
खुद काश्त व पाहि काश्त से आप क्या समझते हैं? मुगलकाल में किसानों की दशा का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
किसानों को मुगलकाल में रैयत या मुजरिवान कहा जाता था। किसानों के लिए सत्रहवीं सदी के भारतीय- फारसी स्रोत में इसी शब्द का प्रयोग किया गया है। किसानों के लिए आसामी शब्द का प्रयोग भी किया जाता था। यह शब्द गाँवों में अब भी प्रचलित है। सत्रहवीं शताब्दी के ग्रामीण समाज से सम्बन्धित स्रोतों में दो प्रकार के किसानों का उल्लेख किया गया है; जो इस प्रकार है – खुद काश्त किसन जो उन्हीं गाँवों में निकास करते थे जिनमें उनकी जमीन होती थी अपनी जमीन पर खेती करने वाले किसानों को खुद काश्त किसान कहा जाता था। पाहि काश्त पाहि काश्त उन किसानों को कहा जाता था जो दूसरे गाँवों से आकर ठेके पर खेती लेकर कृषि कार्य करते थे। कभी-कभी लोग दूसरे गाँवों में खेती की अच्छी सम्भावनाओं, जैसेकि ठेके आदि की कम दरें और अच्छी उपज के लालच में पाहि काश्तकारी करते थे।

आर्थिक परेशानी, अकाल या भुखमरी तथा खुद की जमीन न होने पर भी लोग पाहि काश्तकारी करते थे। किसानों के पास उपलब्ध कृषि भूमि किसानों के पास उपलब्ध कृषि भूमि उनकी समृद्धि का मापदण्ड थी। सामान्य तौर पर उत्तर भारत के एक औसत किसान के पास अधिक भूमि न होने के कारण एक जोड़ी बैल और दो हल से अधिक कुछ नहीं होता था। अधिकांश किसानों के पास इससे भी न्यून साधन होते थे किसानों के पास उपलब्ध साधनों के आधार पर हम कह सकते हैं कि भूमि की उपलब्धता कम थी। गुजरात में 6 एकड़ जमीन का स्वामित्व रखने वाले किसान समृद्ध कहे जाते थे। बंगाल में औसत किसान के पास अधिक से अधिक 5 एकड़ जमीन होती थी।

10 एकड़ जमीन रखने वाले किसान अमीर समझे जाते थे। कृषि भूमि की मिल्कियत जिस प्रकार अन्य सम्पत्तियाँ खरीदी और बेची जाती थीं, उसी प्रकार कृषि भूमि भी व्यक्तिगत मिल्कियत के सिद्धान्त पर आधारित थी। व्यक्तिगत मिल्कियत होने के नाते किसान कृषि भूमि तथा क्रय-विक्रय अन्य सम्पत्तियों की भाँति कर सकते हैं। किसानों की मिल्कियत के बारे में एक विवरण उन्नीसवीं सदी के दिल्ली-आगरा प्रदेश के किसानों के सम्बन्ध में प्राप्त होता है। उपर्युक्त विवरण सत्रहवीं सदी के किसानों पर भी इसी भाँति लागू होता है। किसानों की दशा तत्कालीन समय के इतिहासकारों में किसानों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति के बारे में मतभेद है।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 3.
मुगलकाल में प्रचलित सिंचाई साधनों की वर्तमान कृषि में उपयोगिता को समझाइये।
अथवा
‘बाबरनामा’ में वर्णित भारत में सिंचाई के साधनों एवं उपकरणों का विवेचन कीजिए।
उत्तर:
(1) मुगलकाल में प्रचलित सिंचाई साधनों की वर्तमान कृषि में उपयोगिता आज की भाँति मानसून मुगलकाल में भी भारतीय कृषि को रोड़ थी परन्तु कुछ ऐसी फसलें भी थीं जिनके लिए अतिरिक्त पानी की आवश्यकता थी। अतः मुगल काल में वर्षा के अतिरिक्त सिंचाई तालाबों, कुओं, नहरों एवं बांधों के द्वारा होती थी। मुगल काल में प्रचलित सिंचाई साधनों की वर्तमान कृषि में काफी उपयोगिता है। आज भी देश की अधिकांश आबादी गांवों में रहती है। यद्यपि आज धनी लोगों द्वारा ट्यूबवैल आदि आधुनिक साधनों का उपयोग किया जाता है, परन्तु अधिकांशतः खेतों की सिंचाई वर्षा, कुओं, तालाबों, नहरों, बांधों के द्वारा ही की जाती है।

(2) ‘बाबरनामा में वर्णित भारत में सिंचाई के साधन-
(i) बहते पानी के प्रबन्ध का अभाव- भारत का -अधिकतर भाग मैदानी जमीन पर बसा हुआ है। यद्यपि यहाँ शहर और खेती योग्य जमीन की प्रचुरता थी, परन्तु कहीं भी बहते पानी का प्रबन्ध नहीं किया जाता था। इसलिए फसलें उगाने या बागानों के लिए पानी की बिल्कुल आवश्यकता नहीं थी। शरद ऋतु की फसलें वर्षा के पानी से ही पैदा हो जाती थीं यह बड़े आश्चर्य की बात है कि बसन्त ऋतु की फसलें तो वर्षा के अभाव में भी पैदा हो जती थीं।

(ii) रहट द्वारा सिंचाई ‘बाबरनामा’ के अनुसार छोटे पेड़ों तक रहट या बाल्टियों के द्वारा पानी पहुंचाया जाता था लाहौर, दीपालपुर (वर्तमान में पाकिस्तान में) और ऐसे दूसरे स्थानों पर लोग रहट के द्वारा सिंचाई करते थे लोग रस्सी के दो गोलाकार फंदे बनाते थे, जो कुएँ की गहराई के अनुसार लम्बे होते थे। इन फन्दों में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर लकड़ी के गुटके लगाए जाते थे और इन गुटकों पर पड़े बांध दिए जाते थे।

लकड़ी के गुटकों और घड़ों से बंधी इन रस्सियों को कुएँ के ऊपर पहियों से लटकाया जाता था। पहिये की धुरी पर एक ओर पहिया होता था। इस अन्तिम पहिए को बैल के द्वारा घुमाया जाता था इस पहिये के दाँत पास के दूसरे पहिए के दांतों को जकड़ लेते थे और इस प्रकार घड़ों वाला पहिया घूमने लगता था। घड़ों से जहाँ पानी गिरता था, वहाँ एक संकरा नाला खोद दिया जाता था और इस विधि से प्रत्येक स्थान पर पानी पहुँचाया जाता था।

(iii) बाल्टियों से सिंचाई ‘बाबरनामा’ के अनुसार वर्तमान उत्तर प्रदेश में स्थित आगरा, चांदवर तथा बवाना में और ऐसे अन्य प्रदेशों में भी लोग बाग बाल्टियों से सिंचाई करते थे। वे कुएँ के किनारे पर लकड़ी के कन्ने गाड़ देते थे। वे इन फन्नों के मध्य बेलन टिकाते थे, एक बड़ी बाल्टी में रस्सी बांधते थे रस्सी को बेलन पर लपेटते थे और इसके दूसरे छोर को बैल से बाँध देते थे। एक व्यक्ति बैल हाँकता था तथा दूसरा बाल्टी से पानी निकालता था।

प्रश्न 4.
भारत में सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दियों में ग्रामीण दस्तकारों की स्थिति पर प्रकाश डालिए। उत्तर भारत में सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दियों में ग्रामीण दस्तकारों की स्थिति –
(1) गाँवों में बड़ी संख्या में दस्तकारों की उपलब्धता-अंग्रेजी शासन के प्रारम्भिक वर्षों में किए गए गाँवों के सर्वेक्षण तथा मराठाओं के दस्तावेजों से ज्ञात होता है कि गाँवों में दस्तकार काफी बड़ी संख्या में रहते थे। कुछ गाँवों में तो कुल घरों के 25 प्रतिशत घर दस्तकारों के थे।

(2) किसानों और दस्तकारों के बीच सम्बन्ध- कभी-कभी किसानों और दस्तकारों के बीच अन्तर करना कठिन होता था क्योंकि कई ऐसे समूह से जो दोनों प्रकार के काम करते थे। खेतिहर और उसके परिवार के सदस्य अनेक प्रकार की वस्तुओं के उत्पादन में भाग लेते थे। उदाहरणार्थ, वे रंगरेजी, कपड़ों पर छपाई, मिट्टी के बर्तनों को पकाने, खेती के औजार बनाने या उनकी मरम्मत का काम करते थे। बुआई और सुहाई के बीच या सुहाई और के बीच की अवधि में किसानों के पास खेती का काम नहीं होता था, इसलिए इस अवधि में ये खेतिहर दस्तकारी का काम करते थे।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

(3) ग्रामीण दस्तकारों द्वारा गाँव के लोगों को सेवाएँ देना कुम्हार, लोहार, बढ़ई, नाई और सुनार जैसे ग्रामीण दस्तकार अपनी सेवाएं गाँव के लोगों को देते थे। इसके बदले गाँव के लोग उन्हें अलग-अलग तरीकों से उन सेवाओं की अदायगी करते थे। प्रायः वे या तो उन्हें फसल का एक भाग दे दिया करते थे या फिर गाँव की जमीन का एक टुकड़ा यह जमीन का टुकड़ा ऐसा था जो खेती योग्य होने के बावजूद बेकार पड़ा रहता था भुगतान का तरीका सम्भवतः पंचायत ही निश्चित करती थी। महाराष्ट्र में ऐसी जमीन दस्तकारों की ‘मीरास’ या ‘वतन’ बन गई जिस पर दस्तकारों का पैतृक अधिकार होता था।

यही व्यवस्था कभी-कभी थोड़े परिवर्तित रूप में भी पाई जाती थी। इसमें दस्तकार और प्रत्येक खेतिहर परिवार आपसी बातचीत द्वारा सेवाओं के भुगतान की कोई एक व्यवस्था तय कर लेते थे। इस स्थिति में प्रायः वस्तुओं और सेवाओं का विनिमय होता था उदाहरणार्थ, अठारहवीं सदी के स्त्रोतों से ज्ञात होता है कि बंगाल में जमींदार उनकी सेवाओं के बदले लोहारों, बढ़ई और सुनारों तक को “दैनिक भत्ता और खाने के लिए नकदी देते थे। इस व्यवस्था को ‘जजमानी’ कहते थे। इन तथ्यों से पता चलता है कि गाँव के छोटे स्तर पर विनिमय के सम्बन्ध काफी जटिल थे। परन्तु ऐसा नहीं है कि नकद अदायगी का प्रचलन बिल्कुल ही नहीं था।

प्रश्न 5.
भारत में सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दियों में कृषि समाज में महिलाओं की भूमिका का विवेचन कीजिए। समाज में उनकी स्थिति पर प्रकाश डालिए । उत्तर- भारत में सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दियों में कृषि समाज में महिलाओं की भूमिका-
(1) उत्पादन की प्रक्रिया में पुरुष और महिलाओं की भूमिका उत्पादन की प्रक्रिया में पुरुष और महिलाएँ विशेष प्रकार की भूमिकाएं निभाते हैं। भारत में सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दियों में भी महिलाएँ और पुरुष कन्धे से कंधा मिलाकर खेतों में काम करते थे।

पुरुष हल जोतते थे तथा हल चलाते थे और महिलाएँ बुआई, निराई और कटाई के साथ-साथ पकी हुई फसल से दाना निकालने का काम करती थीं। फिर भी महिलाओं की जैव वैज्ञानिक क्रियाओं को लेकर लोगों के मन में पूर्वाग्रह बने रहे। उदाहरण के लिए, पश्चिमी भारत में मासिक धर्म वाली महिलाओं को हल या कुम्हार का चाक छूने की अनुमति नहीं थी। इसी प्रकार बंगाल में अपने मासिक धर्म के समय महिलाएँ पान के बागान में प्रवेश नहीं कर सकती थीं।

(2) दस्तकारी के कामों में महिलाओं का योगदान- सूत कातने वर्तन बनाने के लिए मिट्टी को साफ करने और गूंथने, कपड़ों पर कढ़ाई जैसे दस्तकारी के कार्य महिलाओं के श्रम पर निर्भर थे।

(3) महत्त्वपूर्ण संसाधन के रूप में महिलाएं श्रम प्रधान समाज में बच्चे उत्पन्न करने की अपनी योग्यता के कारण महिलाओं को महत्त्वपूर्ण संसाधन के रूप में देखा
जाता था।

समाज में महिलाओं की स्थिति-
(1) विवाहित महिलाओं की कमी तत्कालीन युग में विवाहित महिलाओं की कमी थी क्योंकि कुपोषण, बार-बार माँ बनने और प्रसव के समय मृत्यु हो जाने के कारण महिलाओं में मृत्यु दर बहुत अधिक थी इससे किसान और दस्तकार समाज में ऐसे सामाजिक रीति- रिवाज उत्पन्न हुए, जो अभिजात वर्ग के लोगों से बहुत अलग थे। कई ग्रामीण सम्प्रदायों में विवाह के लिए ‘दुल्हन की कीमत अदा करनी पड़ती थी, न कि दहेज की। तलाकशुदा महिलाएँ और विधवाएँ दोनों ही कानूनी रूप से विवाह कर सकती थीं।

(2) महिलाओं पर नियन्त्रण रखना प्रचलित रिवाज के अनुसार घर का मुखिया पुरुष होता था। इस प्रकार महिला पर परिवार और समुदाय के पुरुषों का पूर्ण नियन्त्रण बना रहता था दूसरे पुरुषों के साथ अवैध सम्बन्ध रखने के शक पर ही महिलाओं को भयानक दंड दिए जाते थे।

(3) महिलाओं द्वारा अपने पतियों की बेवफाई का विरोध-राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र आदि पश्चिमी भारत के प्रदेशों से प्राप्त दस्तावेजों में ऐसे प्रार्थना-पत्र मिले हैं, जो महिलाओं ने न्याय और मुआवजे की आशा से ग्राम पंचायतों को भेजे थे। इनमें पत्नियाँ अपने पतियों की बेवफाई का विरोध करती हुई दिखाई देती हैं या फिर गृहस्थी के पुरुष पर पत्नी और बच्चों की अवहेलना करने का आरोप लगाती हुई नजर आती हैं।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

(4) महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति का अधिकार- भूमिहर भद्रजनों में महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति का अधिकार प्राप्त था।

प्रश्न 6.
मुगलकाल में सिंचाई, कृषि तकनीक व फसलों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
सिंचाई- भारत के किसानों की पारिश्रमिक प्रवृत्ति और कृषि से प्राप्त उनकी गतिशीलता, कृषि योग्य भूमि व श्रम की उपलब्धता के कारण कृषि का निरन्तर विस्तार हुआ खाद्यान्न फसलों, जैसे गेहूं, चावल, ज्वार आदि की खेती प्रचुरता के साथ की जाती थी। कृषि मुख्य रूप से मानसून पर आधारित थी: अधिक वर्षा वाले इलाकों में धान की खेती एवं कम वर्षा वाले इलाकों में गेहूं व बाजरे आदि की खेती की जाती थी कुछ फसलें ऐसी थीं, जिनके लिए अधिक पानी की आवश्यकता पड़ती थी।

ऐसी फसलों के लिए सिंचाई के कृत्रिम साधन विकसित करने पड़े। सिंचाई के कृत्रिम उपायों के विकास में युगल शासकों ने व्यापक रुचि ली। किसानों को व्यक्तिगत रूप से कुएँ तालाब, बाँध आदि बनाने के लिए राज्य से सहायता दी गई। कई-कई नहरों व नालों का निर्माण राज्य द्वारा करवाया गया।

शाहजहाँ के शासन काल में पुरानी नहरों की मरम्मत करवाई गई, जैसेकि पंजाब की शाह नहर कृषि तकनीकें खेती में मानवीय श्रम को कम करने के लिए किसानों ने पशुबल पर आधारित तकनीकों में नए सुधार किए। पहले जुताई के लिए लकड़ी के फाल वाले हल्के हल का प्रयोग किया जाता था।

लकड़ी के फाल वाले हल जमीन की गहरी जुताई कर सकने में सक्षम नहीं थे इसलिए किसानों ने नुकीली धार वाले लोहे के फाल का प्रयोग करना प्रारम्भ कर दिया लोहे की फाल लगा हल आसानी से गहरी जुताई कर सकता था और हल खींचने वाले पशुओं पर जोर भी कम पड़ता था। मिट्टी की गुड़ाई और निराई के लिए लोहे के पतले धार वाले यन्त्र का प्रयोग किया जाने लगा। बीजों की बुआई के लिए बरमे का प्रयोग किया जाता था, जो बैलों द्वारा खींचा जाता था। हाथ से छिड़क कर भी बीज बोए जाते थे।

भरपूर फसलें मौसम के चक्रों पर आधारित स्त्री और खरीफ की फसलें मुख्य थीं खरीफ की फसल पतझड़ में और रबी की फसल वसंत में ली जाती थी। जहाँ पर सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था होती थी, उन क्षेत्रों में तीन फसलें ली जाती थीं। मुख्यतया खाद्यान्न फसलों की खेती पर अधिक जोर दिया जाता था परन्तु कुछ नकदी फसलें भी उगाई जाती थी, जिन्हें ‘जिन्स-ए-कामिल’ म्यानि सर्वोत्तम फसलें कहा जाता था, जैसे- गन्ना, कपास, सरसों, नील आदि ।

प्रश्न 7.
आइन-ए-अकबरी’ मुगलकालीन
शासन व्यवस्था की जानकारी का एक महत्त्वपूर्ण स्त्रोत है।” विवेचना कीजिए।
अथवा
‘आइन-ए-अकबरी’ पर एक संक्षिप्त निबन्ध लिखिए।
अथवा
‘आइन-ए-अकबरी’ के ऐतिहासिक महत्व की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
अबुल फजल की ‘आइन-ए-अकबरी’
(1) आइन-ए-अकबरी’ का संक्षिप्त परिचय- मुगल सम्राट अकबर के आदेश पर उसके दरबारी इतिहासकार अबुल फजल ने ‘आइन-ए-अकबरी’ की रचना की थी। 1598 ई. में पाँच संशोधनों के बाद, इस ग्रन्थ को पूरा किया गया। ‘आइन’ इतिहास लेखन की एक ऐसी विशाल परियोजना का भाग थी, जिसकी पहल अकबर ने की थी। ‘आइन” अक्रबरनामा’ की तीसरी जिल्द थी।

(2) ‘आइन’ की विषय-वस्तु’ आइन’ में निम्नलिखित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई है-

  • दरबार, प्रशासन और सेना का संगठन
  • राजस्व के स्रोत और अकबर के साम्राज्य के प्रान्तों का भूगोल ।
  • लोगों के साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक रिवाज।
  • अकबर की सरकार के समस्त विभागों एवं प्रान्तों (सूर्वो) के बारे में विस्तार से जानकारी देने के अतिरिक्त, ‘आइन’ इन सूबों के बारे में जटिल और आँकड़ेबद्ध सूचनाएँ बड़ी बारीकी से देती है।

(3) महत्त्व इन सूचनाओं को इकट्ठा करके, उन्हें ‘क्रमबद्ध तरीके से संकलित करना एक महत्त्वपूर्ण शाही प्रक्रिया थी। इसने सम्राट को साम्राज्य के समस्त प्रदेशों में प्रचलित रिवाजें और व्यवसायों की जानकारी दी। इस प्रकार हमारे लिए’ आइन’ अकबर के शासनकाल से सम्बन्धित मुगल साम्राज्य के बारे में सूचनाओं की खान है।

(4) आइन’ के दफ्तर (भाग) आइन पांच भागों (दफ्तरों) का संकलन है। इसके पहले तीन भाग प्रशासन का विवरण देते हैं।
(i) मंजिल आबादी ‘मंजिल आबादी’ के नाम से पहला ग्रन्थ शाही घर-परिवार और उसके रख-रखाव से सम्बन्ध रखता है।

(ii) सिपह- आबादी- दूसरा भाग ‘सिपह आबादी’ सैनिक व नागरिक प्रशासन और नौकरों की व्यवस्था के बारे में है। इस भाग में शाही अधिकारियों (मनसबदारों), विद्वानों, कवियों और कलाकारों की संक्षिप्त जीवनियाँ सम्मिलित हैं।

(iii) मुल्क आबादी- तीसरे भाग ‘मुल्क- आबादी’ में साम्राज्य व प्रान्तों के वित्तीय पहलुओं तथा राजस्व की दरों के आँकड़ों की विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके बाद ‘बारह प्रान्तों का वर्णन’ दिया गया है। इस खण्ड में सांख्यिकी सूचनाएँ विस्तार से दी गई हैं। इसमें सूबों (प्रान्तों) और उनकी समस्त प्रशासनिक तथा वित्तीय इकाइयों (सरकार, परगना और महल) के भौगोलिक, स्थलाकृतिक और आर्थिक रेखाचित्र भी सम्मिलित हैं। इसी खण्ड में प्रत्येक प्रान्त और उसकी अलग-अलग इकाइयों की कुल मापी गई जमीन और निर्धारित राजस्व (जमा) की जानकारी भी दी गई है।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

‘सरकार’ सम्बन्धी जानकारी-
सूबा स्तर की विस्तृत जानकारी देने के बाद, ‘आइन’ हमें सूबों के नीचे की इकाई ‘सरकारों’ के बारे में विस्तृत जानकारी देती है। ये सूचनाएँ तालिकाबद्ध तरीके से दी गई हैं। हर तालिका में आठ खाने हैं जो हमें निम्नलिखित सूचनाएं देते हैं-

परगनात / महल
(ii) किला
(iii) अराजी और जमीन-ए- पाईंमूद (मापे गए इलाके)
(iv) नकदी (नकद निर्धारित राजस्व)
(v) सुयूगल (दान में दिया गया राजस्व अनुदान)
(vi) जमींदार
सातवें तथा आठवें खानों में जमींदारों की जातियों और उनके घुड़सवार, पैदल सैनिक (प्यादा) व हाथी (फ्री) सहित उनकी सेना की जानकारी दी गई है। ‘मुल्क- आबादी’ नामक खण्ड उत्तर भारत के कृषि-समाज का विस्तृत, आकर्षक और जटिल चित्र प्रस्तुत करता है।
(iv) और
(v) भाग-ये भाग भारतवासियों के धार्मिक, साहित्यिक तथा सांस्कृतिक रीति-रिवाजों से सम्बन्ध रखते हैं।

प्रश्न 8.
आइन-ए-अकबरी के महत्त्व एवं सीमाओं की विवेचना कीजिए।
अथवा
महत्व की विवेचना ‘आइन-ए-अकबरी’ के कीजिए और इसकी त्रुटियों पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
‘आइन-ए-अकबरी’ का महत्त्व एवं त्रुटियाँ (सीमाएँ ) यद्यपि ‘आइन-ए-अकबरी’ को मुगल सम्राट अकबर के शासन की सुविधा के लिए आधिकारिक तौर पर विस्तृत सूचनाएँ संकलित करने के लिए प्रायोजित किया गया था, मा फिर भी यह ग्रन्थ आधिकारिक दस्तावेजों की नकल नहीं है। अबुलफजल की ग्रन्थ लेखन में बड़ी रुचि थी इसी कारण उसने इसकी पांडुलिपि को पाँच बार संशोधित किया था।

त्रुटियाँ इतिहासकारों के अनुसार ‘आइन’ की प्रमुख त्रुटियाँ (सीमाएँ ) निम्नलिखित हैं-
(1) जोड़ करने में गलतियाँ जोड़ करने में कई गलतियाँ पाई गई हैं। ऐसा माना जाता है कि या तो ये अंकगणित की छोटी-मोटी चूक है अथवा फिर नकल उतारने के दौरान अबुल फजल के सहयोगियों की भूल।
(2) संख्यात्मक आँकड़ों में विषमताएँ आइन’ के संख्यात्मक आँकड़ों में विषमताएँ हैं सभी सूबों (प्रान्तों) से आँकड़े एक ही रूप में एकत्रित नहीं किए गए हैं।
(3) कीमतों और मजदूरी से सम्बन्धित आँकड़ों का विस्तार से वर्णन नहीं करना इसी प्रकार जहाँ सूर्यो से लिए गए राजकोषीय आँकड़े बड़े विस्तार से दिए गए हैं, वहीं उन्हीं प्रदेशों से कीमतों और मजदूरी जैसे इतने ही महत्वपूर्ण आँकड़े इतने विस्तार से साथ नहीं दिए गए हैं।
(4) मूल्यों और मजदूरों की दरों की अपर्याप्त सूची- मूल्यों और मजदूरी की दरों की जो विस्तृत सूची ‘आइन’ में दी भी गई है, वह मुगल साम्राज्य की राजधानी आगरा या उसके आस-पास के प्रदेशों से ली गई है।

निष्कर्ष –
(1) असामान्य एवं अनूठा ग्रन्थ- कुछ त्रुटियों के होते हुए भी, ‘आइन’ अपने समय के लिए एक असामान्य एवं अनूठा दस्तावेज है। मुगल साम्राज्य के गठन और उसकी संरचना की अत्यन्त आकर्षक झलकियाँ दर्शा कर और उसके निवासियों व उत्पादों के सम्बन्ध में सांख्यिकीय आँकड़े देकर, अबुल फसल मध्यकालीन इतिहासकारों से कहीं आगे निकल गए।

(2) भारत के लोगों और उनके व्यवसायों के बारे में विस्तृत जानकारी देना मध्यकालीन भारत में अबुल फसल से पहले के इतिहासकार अधिकतर राजनीतिक घटनाओं के बारे में ही लिखते थे युद्ध-विजय, राजनीतिक प या वंशीय उथल-पुथल से सम्बन्धित विवरण ग्रन्थों में रहते थे। भारत के लोगों और मुगल साम्राज्य के बारे में विस्तृत सूचनाएँ देकर ‘आइन’ ने स्थापित परम्पराओं को पीछे छोड़ दिया और इस प्रकार सत्रहवीं सदी के भारत के अध्ययन के लिए एक संदर्भ बिन्दु बन गया। जहाँ तक कृषि सम्बन्धों का प्रश्न है, ‘आइन’ के सांख्यिकी प्रमाणों के महत्व को चुनौती नहीं दी जा सकती।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 9.
मुगलों की भू-राजस्व प्रणाली की विवेचना कीजिए।
अथवा
अकबर की भू-राजस्व व्यवस्था का विवेचन कीजिए।
उत्तर:
मुगलों अथवा अकबर की भू-राजस्व व्यवस्था मुगलों अथवा अकबर की भू-राजस्व व्यवस्था की प्रमुख विशेषताओं का विवेचन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया जा सकता है
(1) भू-राजस्व – मुगल साम्राज्य की आय का प्रमुख साधन-भू-राजस्व मुगल साम्राज्य की आय का प्रमुख साधन था अतः कृषि उत्पादन पर नियंत्रण रखने के लिए सम्पूर्ण साम्राज्य में राजस्व आकलन तथा वसूली के लिए एक प्रशासनिक तन्त्र की स्थापना की गई।
(2) भू-राजस्व के सम्बन्ध में सूचनाएँ एकत्रित करना भू-राजस्व प्रबन्ध के अन्तर्गत दो चरण थे-
(1) कर निर्धारण तथा
(2) वास्तविक वसूली जमा निर्धारित रकम थी तथा हासिल वास्तविक वसूली गई रकम राजस्व निर्धारित करते समय राज्य अपना हिस्सा अधिक से अधिक रखने का प्रयास करता था, परन्तु कभी-कभी वास्तव में इतनी वसूली कर पाना सम्भव नहीं हो पाता था।
(3) भूमि की पैमाइश अकबर ने जुती हुई जमीन तथा खेती योग्य भूमि दोनों की पैमाइश करवाई।
(4) भूमि का वर्गीकरण- कृषि योग्य भूमि को निम्नलिखित चार वर्गों में बांटा गया-

  • पोलज पोलज भूमि सबसे उत्तम भूमि थी जिस पर प्रत्येक वर्ष खेती होती थी।
  • परीती इस भूमि पर भी वर्ष भर खेती होती थी, परन्तु उसे पुनः उर्वरा शक्ति प्रदान करने के लिए एक अथवा दो वर्ष के लिए खाली छोड़ दिया जाता था।
  • चचर ऐसी भूमि जिस पर तीन वर्ष या चार वर्ष खेती नहीं की जाती थी, चचर भूमि कहलाती थी।
  • बंजर इस भूमि पर पाँच अथवा इससे भी अधिक वर्षों तक खेती नहीं की जाती थी।

(5) भूमि कर निर्धारण पोलज तथा परौती भूमि को तीन श्रेणियों में बाँटा गया था
(1) अच्छी
(2) मध्यम
(3) खराब प्रत्येक भूमि की औसत पैदावार का पता लगाया जाता था और इसका तीसरा भाग औसत पैदावार माना जाता था। इस औसत पैदावार का एक तिहाई हिस्सा भूमि-कर के रूप में लिया जाता था।

(6) भूमि कर व्यवस्था की अन्य प्रणालियाँ- अकबर ने आदेश दिया कि भूमि कर केवल नकदी के रूप में नहीं, बल्कि फसलों के रूप में भी वसूल किया जाए। इसके लिए निम्नलिखित प्रणालियाँ अपनाई गई

  • कणकुत प्रणाली- इसके अनुसार खड़ी फसल के अनुमान के आधार पर सरकारी लगान निश्चित किया जात था और फसल कटने पर सरकार अपना भाग ले लेती थी।
  • बटाई (भाओली) प्रणाली- इसमें फसल काट कर जमा कर लेते थे और फिर सभी पक्षों की उपस्थिति में व सहमति से बंटवारा करते थे।
  • खेत बटाई- इसमें बीज बोने के बाद खेत बाँट लिए जाते थे।
  • लाँग बटाई- इसमें फसल काटने के बाद उसके ढेर बना लिए जाते थे और फिर उसे आपस में बाँट लेते थे।

(7) अकबर के बाद मुगलों की भू-राजस्व व्यवस्था-अकबर के बाद के मुगल सम्राटों के शासन- काल में भी भूमि की नपाई के प्रयास जारी रहे। 1665 में औरंगजेब ने अपने राजस्व अधिकारियों को आदेश दिया कि प्रत्येक गाँव में खेतिहरों की संख्या का वार्षिक हिसाब रखा जाए। परन्तु इसके बावजूद सभी प्रदेशों की नपाई सफलतापूर्वक नहीं हुई।

प्रश्न 10.
मुगलकाल में भू-राजस्व निर्धारण की कौनसी प्रणालियाँ प्रचलित थीं?
उत्तर:
मुगलकाल के भू-राजस्व निर्धारण की प्रणालियाँ अकबर ने राजस्व अधिकारियों को आदेश दिया था कि वे लगान नकदी में लेने की आदत न डालें, बल्कि फसल भी लेने के लिए तैयार रहें। अतः अकबर के शासनकाल में भूमि कर निर्धारण के लिए निम्नलिखित प्रणालियाँ अपनाई गई-
(1) कणकुत प्रणाली हिन्दी भाषा में ‘कण’ का अर्थ है-‘ अनाज’ और ‘कुल’ का अर्थ है-‘ अनुमान’ इसके अन्तर्गत फसल को तीन अलग-अलग पुलिन्दों में काटा जाता था

  • अच्छा
  • मध्यम
  • खराब इस प्रणाली के अनुसार खड़ी फसल के अनुमान के आधार पर सरकारी लगान निश्चित किया जाता था और फसल कटने पर सरकार अपना भाग लेती थी। प्रायः अनुमान से किया गया जमीन का आकलन भी पर्याप्त रूप से सही परिणाम देता था।

(2) बटाई या भाओली इस प्रणाली के अन्तर्गत फसल काटकर जमा कर लेते थे और फिर सभी पक्षों की उपस्थिति में व आपसी सहमति से बँटवारा कर लेते थे। इसमें फसल का कुछ भाग सरकार द्वारा से लिया जाता था। परन्तु इसमें कई बुद्धिमान निरीक्षकों की आवश्यकता पढ़ती थी वरना दुष्ट बुद्धि मक्कार और धोखेबाज लोग बेइमानी करते थे तथा किसानों को धोखा देते थे।

(3) खेत बढाई इसमें खेत में बीज बो दिए जाते थे और बीज बोने के बाद खेत बाँट लेते थे। जिस प्रकार की फसल बोई जाती थी, उसी के अनुसार लगान निर्धारित होता था।

(4) लॉंग बटाई इसमें फसल काटने के बाद उसके देर बना लिए जाते थे और फिर उन्हें आपस में बाँट लेते थे प्रत्येक पक्ष फसल का अपना भाग लेकर घर ले जाता था और उससे मुनाफा कमाता था।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

प्रश्न 11.
भारत में सोलहवीं तथा सत्रहवीं सदी में चाँदी के प्रवाह का वर्णन कीजिए। भारत में चाँदी के प्रवाह के बारे में इटली के यात्री जोवान्नी कारेरी ने क्या वर्णन किया है?
उत्तर:
भारत में सोलहवीं तथा सत्रहवीं सदी में चाँदी का प्रवाह सोलहवीं तथा सत्रहवीं सदी में भारत में व्यापार की बहुत अधिक उन्नति हुई खोजी यात्राओं से और ‘नई दुनिया’ की खोज से यूरोप के साथ भारत के व्यापार में अत्यधिक विस्तार हुआ। इसके परिणामस्वरूप भारत के समुद्र पार व्यापार की महत्त्वपूर्ण उन्नति हुई तथा कई नई वस्तुओं का व्यापार भी शुरू हो गया। निरन्तर बढ़ते व्यापार के साथ भारत से निर्यात होने वाली वस्तुओं का भुगतान करने के लिए एशिया में भारी मात्रा में चाँदी का आगमन हुआ। इस चाँदी का एक बड़ा हिस्सा भारत पहुँचा। यह स्थिति भारत के लिए लाभप्रद थी क्योंकि यहाँ चाँदी के प्राकृतिक संसाधन नहीं थे। परिणामस्वरूप, सोलहवीं से अठारहवीं सदी के बीच भारत में धातु मुद्रा – विशेषकर चांदी के रुपयों की प्राप्ति में अच्छी स्थिरता बनी रही। इसके दो लाभ हुए-
(1) अर्थव्यवस्था में मुद्रा- संचार तथा सिक्कों की ढलाई में अभूतपूर्व विस्तार हुआ तथा –
(2) मुगल राज्य को नकदी कर वसूलने में आसानी हुई।

इटली के यात्री जोवान्नी कारेरी का वृत्तांत-
लगभग 1690 ई. में इटली का यात्री जोवान्नी कारेरी भारत से होकर गुजरा था वह यहाँ चाँदी की प्रचुरता देखकर आश्चर्यचकित हो गया। उसने अपने यात्रा वृत्तांत में लिखा कि मुगल साम्राज्य में चाँदी भारी मात्रा में समस्त विश्व में से होकर भारत पहुँचती थी। उसने लिखा है कि समस्त है संसार में विचरण करने वाला समस्त सोना-चाँदी अन्ततः भारत पहुँच जाता है। इसका बहुत बड़ा भाग अमेरिका से आता है और यूरोप के कई राज्यों से होते हुए, इसका कुछ भाग कई प्रकार की वस्तुओं के लिए तुर्की में जाता है और थोड़ा-सा भाग रेशम के लिए फारस पहुँचता है। तुर्की लोग कॉफी से अलग नहीं रह सकते और न ही फारस अरविया तथा तुर्की के लोग भारत की वस्तुओं के बिना रह सकते हैं।

चे मुद्रा की विशाल मात्रा मोचा भेजते हैं। इसी प्रकार वे ये वस्तुएँ बसरा भेजते हैं। बाद में यह समस्त सम्पत्ति जहाजों से भारत भेज दी जाती है भारतीय जहाजों के अतिरिक्त जो डच, अंग्रेजी और पुर्तगाली जहाज प्रतिवर्ष भारत की वस्तुएँ लेकर पेगू, स्याम, श्रीलंका, मालद्वीप, मोजाम्बीक और अन्य स्थानों पर ले जाते हैं, इन्हीं जहाजों को निश्चित तौर पर विपुल सोना-चाँदी इन देशों से लेकर भारत पहुँचना पड़ता है। वह सब कुछ, जो डच लोग जापान की खानों से प्राप्त करते हैं अन्ततः भारत चला जाता है। यहाँ से यूरोप को जाने वाली समस्त वस्तुएँ चाहे वे फ्रांस जाएँ या इंग्लैण्ड या पुर्तगाल, सभी नकद में खरीदी जाती हैं, जो नकद भारत में रह जाता है।

प्रश्न 12.
उन स्त्रोतों का उल्लेख कीजिए जिनका प्रयोग अबुल फजल ने अपने ग्रन्थ ‘आइन-ए-अकबरी’ को पूरा करने के लिए किया।
उत्तर:
अबुल फजल द्वारा ‘अकबरनामा’ को पूरा करने के लिए प्रयुक्त किए गए स्त्रोत
(1) दस्तावेजों तथा प्रमाणों को एकत्रित करना- मुगल सम्राट अकबर ने अबुल फसल को आदेश दिया था कि वह साम्राज्य की शानदार घटनाओं और राज्य क्षेत्र अधीन करने वाली उनकी विजयों का ईमानदारी से वर्णन करे। अबुल फसल ने सम्राट के आदेश का पालन करते हुए अनेक दस्तावेज तथा प्रमाण इकट्ठे किये और राज्य के कर्मचारियों तथा शाही परिवार के सदस्यों से सूचनाएँ माँगीं।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

(2) लोगों के विवरणों को नोट करना अबुल फसल ने सच बोलने वाले बुद्धिमान बुजुर्गों और तीव्र बुद्धिवाले, सत्यकर्मी जवानों दोनों की जाँच-पड़ताल की और उनके विवरणों को लिखित रूप में नोट किया।

(3) पुराने कर्मचारियों द्वारा लिखित संस्मरणों का अवलोकन करना- सूबों (प्रान्तों) को शाही आदेश जारी किया गया कि पुराने कर्मचारी अपने संस्मरण लिखें और उसे दरबार भेज दें। इसके बाद एक और शाही आदेश जारी किया गया कि जो सामग्री जमा की जाए, उसे सम्राट की उपस्थिति में पड़कर सुनाया जाए और बाद में जो कुछ भी

लिखा जाना हो, उसे उस महान ग्रन्थ में परिशिष्ट के रूप में जोड़ दिया जाए। अबुल फजल को आदेश दिया गया कि वह ऐसे विवरण जो उसी समय परिणति तक न लाए जा सकें, को बाद में नोट करे –

(4) घटनाओं का इतिहासवृत्त प्राप्त करना इस शाही आदेश के बाद अबुल फजल ने ऐसे कच्चे प्रारूप लिखने शुरू किये जिसमें शैली या विन्यास का सौन्दर्य नहीं था। उन्होंने इलाही संवत के उन्नीसवें वर्ष से जब बादशाह ने दस्तावेज कार्यालय स्थापित किया था, घटनाओं का इतिहासवृत्त प्राप्त किया और उसके पृष्ठों से कई मामलों का वृत्तान्त प्राप्त किया। उन सभी आदेशों की मूल प्रति वा नकल प्राप्त की गई, जो राज्याभिषेक से लेकर आज तक सूबों को जारी किए गए थे। अबुल फसल ने उनमें से कई रिपोर्टों को भी शामिल किया, जो साम्राज्य के विभिन्न मामलों या दूसरे देशों में घटी घटनाओं के बारे में थीं और जिन्हें उच्च अधिकारियों और मन्त्रियों ने भेजा था।

(5) कच्चे मसौदे तथा ज्ञानपत्र प्राप्त करना अबुल | फसल ने वे कच्चे मसौदे तथा ज्ञानपत्र भी प्राप्त किये जिन्हें जानकार और दूरदर्शी लोगों ने लिखा था।

प्रश्न 13.
मुगल काल में कृषि कीजिए।
की दशा का वर्णन
उत्तर:
मुगल काल में कृषि की दशा मुगल काल में कृषि की दशा का वर्णन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया जा सकता है-
(1) फसलें मुगलकाल में भी कृषि भारतीयों के जीवन निर्वाह करने का प्रमुख साधन था किसान फसल की पैदावार से सम्बन्धित विविध प्रकार के कार्य करते थे, जैसे कि जमीन की जुताई, बीज बोना तथा फसल पकने पर उसकी कटाई वे उन वस्तुओं के उत्पादन में भी सम्मिलित होते थे जो कृषि आधारित थीं, जैसे कि शक्कर, तेल इत्यादि।

(2) फसलों की भरमार मौसम के दो मुख्य चक्रों के दौरान खेती की जाती थी एक खरीफ (पतझड़ में) तथा दूसरी रबी (बसन्त में)। अधिकांश स्थानों पर वर्ष में कम से कम दो फसलें होती थीं। जहाँ वर्षा या सिंचाई के अन्य साधन हर समय उपलब्ध थे वहाँ तो वर्ष में तीन फसलें भी उगाई जाती थीं। दैनिक आहार की खेती पर अधिक जोर दिया जाता था। कपास और गन्ना जैसी फसलें श्रेष्ठ ‘जिन्स- ए-कामिल थीं। मध्यभारत तथा दक्कनी पठार में कपास उगाई जाती थी। बंगाल गन्ने के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध था। तिलहन (सरसों) और दलहन भी नकदी फसलों में गिनी जाती थीं। मक्का भारत में अफ्रीका और स्पेन से पहुँचा टमाटर, आलू व मिर्च जैसी सब्जियाँ नई दुनिया से लाई गई।

(3) सिंचाई के साधन आज की भाँति मानसून मुगल काल में भी भारतीय कृषि की रीढ़ था परन्तु कुछ ऐसी फसलें भी थीं, जिनके लिए अतिरिक्त पानी की आवश्यकता थी। ‘बाबरनामा’ से ज्ञात होता है कि छोटे पेड़ों तक रहट एवं बाल्टियों के द्वारा पानी पहुँचाया जाता था। इसके अतिरिक्त सिंचाई तालाबों, कुओं, नहरों एवं बाँधों के द्वारा भी होती थी। सिंचाई कार्यों को राज्य की ओर से प्रोत्साहन दिया जाता था।

(4) किसानों द्वारा तकनीकों का प्रयोग किसान प्राय: पशुबल पर आधारित तकनीकों का प्रयोग करते थे। वे लकड़ी के उस हल्के हल का प्रयोग करते थे जिसको एक छोर पर लोहे की नुकीली धार या फाल लगाकर आसानी से बनाया जा सकता था। ऐसे हल मिट्टी को बहुत गहरे नहीं खोदते थे जिसके कारण तेज गर्मी के महीनों में नमी बची रहती थी। बैलों के जोड़ों के सहारे खींचे जाने वाले बरमे का प्रयोग बीज बोने के लिए किया जाता था। मिट्टी की गुड़ाई और साथ-साथ निराई के लिए लकड़ी के मूठ वाले लोहे के पतले धार काम में लाए जाते थे।

(5) फलों के बाग मुगल सम्राटों ने फलों के अनेक बाग लगवाये।

(6) कृषि की दशा को सुधारने के लिए मुगल- सम्राटों के प्रयास मुगल सम्राटों ने किसानों को अच्छी फसलें गन्ना, कपास, तिलहन, दलहन आदि का उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रश्न 14.
सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दी में किसानों की दशा का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दी में किसानों की दशा सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दी में किसानों की दशा का वर्णन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया जा सकता है-
(1) किसानों के प्रकार-सोलहवीं तथा सत्रहवीं शताब्दी में भारतीय फारसी लोत ‘किसान’ के लिए चार शब्दों का प्रयोग करते थे-
(1) रैयत
(2) मुजरियान
(3) किसान और
(4) आसामी सत्रहवीं शताब्दी के स्रोत निम्नलिखित दो प्रकार के किसानों का उल्लेख करते हैं-
(i) खुद काश्त एवं
(ii) पाहि काश्त

(i) खुद काश्तखुद काश्त किसान वे थे जो उन्हीं गाँवों में रहते थे जिनमें उनकी जमीन थी।
(ii) पाहि काश्त पाहि कारण वे खेतिहर थे जो दूसरे गाँवों से ठेके पर खेती करने आते थे लोग अपनी इच्छा से भी पाहि-कारत बनते थे। उदाहरणार्थ-
(1) यदि करों की शर्तें किसी दूसरे गाँव में अधिक अच्छी मिलती थीं तथा
(2) अकाल या भुखमरी के बाद आर्थिक परेशानी के कारण।

(2) किसानों की समृद्धि का मापदंड उत्तर भारत में एक औसत किसान के पास सम्भवतः एक जोड़ी बैल तथा दो हल से अधिक कुछ नहीं होता था अधिकतर किसानों के पास इससे भी कम था। गुजरात में जिन किसानों के पास 6 एकड़ के लगभग जमीन थी, वे समृद्ध माने जाते थे। दूसरी ओर बंगाल में एक औसत किसान की जमीन की ऊपरी सीमा 5 एकड़ भी वहीं 10 एकड़ जमीन वाले आसामी को धनी समझा जाता था।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 8 किसान, ज़मींदार और राज्य : कृषि समाज और मुगल साम्राज्य

(3) व्यक्तिगत मिल्कियत खखेती व्यक्तिगत मिल्कियत के सिद्धान्त पर आधारित थी। किसानों की जमीन अन्य सम्पति मालिकों की भाँति खरीदी और बेची जाती थी। उन्नीसवीं सदी के दिल्ली-आगरा के प्रदेश में किसानों की मिल्कियत का यह विवरण सत्रहवीं सदी पर भी उतना ही लागू होता है- “हल जोतने वाले खेतिहर किसान हर जमीन की सीमाओं पर मिट्टी, ईंट और काँटों से पहचान के लिए निशान लगाते हैं और जमीन के ऐसे हजारों टुकड़े किसी भी गाँव में देखे जा सकते हैं।”

JAC Class 9 Hindi रचना पत्र लेखन-औपचारिक पत्र

Jharkhand Board JAC Class 9 Hindi Solutions Rachana पत्र लेखन-औपचारिक पत्र Questions and Answers, Notes Pdf.

JAC Board Class 9 Hindi Rachana पत्र लेखन-औपचारिक पत्र

आज के वैज्ञानिक युग में चाहे दूरभाष, वायरलेस, ई-मेल, स्काइप आदि के प्रयोग से दूर स्थित सगे-संबंधियों, सरकारी-गैर-सरकारी संस्थानों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों से पल भर में बात की जा सकती है पर फिर भी पत्र – लेखन का अभी भी हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। पत्र – लेखन विचारों के आपसी आदान-प्रदान का सशक्त, सुगम और सस्ता साधन है। पत्र – लेखन केवल विचारों का आदान- प्रदान ही नहीं है बल्कि इससे पत्र – लेखक के व्यक्तित्व, दृष्टिकोण, चरित्र, संस्कार, मानसिक स्थिति आदि का ज्ञान हो जाता है। पत्र लिखते समय अनेक सावधानियाँ अवश्य ध्यान में रखनी चाहिए, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं –

  • सरल और स्पष्ट भाषा का प्रयोग।
  • स्नेह, शिष्टता और भद्रता का निर्वाह।
  • पत्र प्राप्त करने वाले का पद, योग्यता, संबंध, सामर्थ्य, स्तर, आयु आदि।
  • अनावश्यक विस्तार से बचाव।
  • विषय-वस्तु की पूर्णता।
  • कड़वे, अशिष्ट और अनर्गल भावों तथा शब्दों का निषेध।

JAC Class 9 Hindi रचना पत्र लेखन-औपचारिक पत्र

पत्रों के भेद :

प्रमुख रूप से पत्रों को दो प्रकार का माना जाता है, जिनके आगे अनेक भेद – विभेद हो सकते हैं। वे हैं-
(क) औपचारिक पत्र (Formal Letters)
(ख) अनौपचारिक पत्र ( Informal Letters)

(क) औपचारिक पत्र (Formal Letters) :

जिन लोगों के साथ औपचारिक संबंध होते हैं, उन्हें औपचारिक पत्र लिखे जाते हैं। इन पत्रों में व्यक्तिगत और आत्मीय विचार प्रकट नहीं किए जाते। इनमें अपनेपन का भाव पूरी तरह गायब रहता है। इनमें अपने विचारों को भली-भाँति सोच-विचारकर प्रकट किया जाता है। प्रायः औपचारिक – पत्र सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों के अधिकारियों, निजी संस्थानों, पत्र-पत्रिकाओं के संपादकों, अध्यापकों, प्रधानाचार्यों, व्यापारियों आदि को लिखे जाते हैं। औपचारिक पत्रों की रूपरेखा प्रायः निम्नलिखित आधारों पर निर्धारित की जाती है –

1. पत्र का क्रमांक
2. विभाग / कार्यालय / मंत्रालय का नाम
3. दिनांक
4. प्रेषक का नाम तथा पद
5. प्राप्तकर्ता का नाम तथा पद
6. विषय का संक्षिप्त उल्लेख
7. संबोधन
8. विषय-वस्तु
9. समापन शिष्टता
10. प्रेषक के हस्ताक्षर
11. प्रेषित का पद / नाम / पता

JAC Class 9 Hindi रचना पत्र लेखन-औपचारिक पत्र

औपचारिक पत्र का प्रारूप –

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के सचिव की ओर से मुख्य सचिव, पंजाब राज्य को एक सरकारी- पत्र लिखें, जिसमें राज्य में कानून और व्यवस्था की बिगड़ती हुई स्थिति पर चिंता व्यक्त की गई हो।

JAC Class 9 Hindi रचना पत्र लेखन-औपचारिक पत्र 1

औपचारिक-पत्र के आरंभ और समापन की विधि –

JAC Class 9 Hindi रचना पत्र लेखन-औपचारिक पत्र 2

(ख) अनौपचारिक पत्र (Informal Letters) :

जिन लोगों के आपसी संबंध आत्मीय होते हैं, उनके द्वारा एक-दूसरे को लिखे जाने वाले पत्र अनौपचारिक पत्र कहलाते हैं। ऐसे पत्र प्रायः रिश्तेदारों, मित्रों, स्नेही संबंधियों आदि के द्वारा लिखे जाते हैं। इन पत्रों में एक-दूसरे के प्रति प्रेम, लगाव, गुस्से, उलाहने, आदर आदि के भाव अपनत्व के आधार पर स्पष्ट दिखाई देते हैं। इन पत्रों में बनावटीपन की मात्रा कम होती है। वाक्य संरचना बातचीत के स्तर पर आ जाती है।

मन के भाव और विचार बिना किसी संकोच के प्रकट किए जा सकते हैं। इनमें औपचारिकता का समावेश नहीं किया जाता। प्रायः सभी प्रकार के सामाजिक पत्रों को इसी श्रेणी में सम्मिलित कर लिया जाता है। विवाह, जन्म-दिन, गृहप्रवेश, मुंडन संस्कार, शोक सूचनाओं आदि को इन्हीं के अंतर्गत ग्रहण किया जाता है। अनौपचारिक पत्रों की रूपरेखा प्रायः निम्नलिखित आधारों पर निर्धारित की जाती है –

1. पत्र के बाईं ओर भेजने वाले का पता
2. दिनांक
3. पत्र प्राप्त करने के प्रति संबोधन
4. पत्र प्राप्त करने वाले से संबंधानुसार अभिवादन
5. पत्र में अनुच्छेदानुसार पत्र लिखने का कारण, विषय का विस्तार तथा परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति अभिवादन
6. समापन
7. बाईं ओर पत्र – लेखक का पत्र प्राप्त करनेवाले से संबंध
8. पत्र लिखनेवाले का नाम

JAC Class 9 Hindi रचना पत्र लेखन-औपचारिक पत्र

अनौपचारिक पत्र का प्रारूप –

अपने मित्र को अपने विद्यालय में हुए वार्षिकोत्सव के विषय में पत्र लिखिए।

JAC Class 9 Hindi रचना पत्र लेखन-औपचारिक पत्र 3

JAC Class 9 Hindi रचना पत्र लेखन-औपचारिक पत्र

अनौपचारिक पत्र के आरंभ और समापन की विधि

JAC Class 9 Hindi रचना पत्र लेखन-औपचारिक पत्र 4

I. औपचारिक पत्र

(क) कार्यालयी – पत्र :

1. भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से महाराष्ट्र सरकार को नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए पत्र लिखिए।

रजत शर्मा
सचिव, भारत सरकार
शिक्षा मंत्रालय
दिनांक : 12 मार्च, 20XX
सेवा में
सचिव
शिक्षा विभाग
महाराष्ट्र राज्य मुंबई
विषय – नई शिक्षा नीति लागू करने हेतु पत्र।
महोदय

मुझे आपको यह सूचित करने का निर्देश दिया गया है कि भारत सरकार के निश्चयानुसार शिक्षा सत्र 20…. से संपूर्ण देश में नई शिक्षा नीति को लागू कर दिया जाए। महाराष्ट्र में भी इस नीति को क्रियान्वित किया जाए तथा इस योजना को लागू करने के लिए किए गए प्रयासों से मंत्रालय को भी परिचित कराया जाए।
आपका विश्वासपात्र
ह० रजत शर्मा
(रजत शर्मा)
सचिव, शिक्षा मंत्रालय

JAC Class 9 Hindi रचना पत्र लेखन-औपचारिक पत्र

2. उपायुक्त, सिरसा की ओर से मुख्य सचिव हरियाणा सरकार को एक पत्र लिखकर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए अनुरोध कीजिए।

बी० एस० यादव
उपायुक्त, सिरसा
दिनांक : 16 अगस्त, 20XX
सेवा में
मुख्य सचिव
हरियाणा राज्य
चंडीगढ़
विषय – बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु पत्र।
महोदय
1. मैं आपको सूचित करता हूँ कि इन दिनों हुई भयंकर वर्षा के परिणामस्वरूप सिरसा के आसपास के गाँवों में भीषण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। खड़ी फसलें नष्ट हो गई हैं तथा जन-धन और संपत्ति की भी बहुत हानि हुई है। मैंने अन्य जिला अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण भी किया है।
2. ज़िला – स्तर पर बाढ़ पीड़ितों की यथासंभव सहायता की जा रही है, जो अपर्याप्त है। आपसे प्रार्थना है कि बाढ़ पीड़ितों को राज्य सरकार की ओर से विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, जिससे वे अपने टूटे-फूटे मकान बना सकें तथा नष्ट हुई फ़सल के स्थान पर अगली फसल की तैयारी कर सकें।
3. बाढ़ के कारण बीमारियों का प्रकोप भी बढ़ गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी इन बीमारियों पर नियंत्रण करने में पूर्णरूप से सक्षम नहीं हैं। अतः विशेष चिकित्सकों के दल को भी भेजने का प्रबंध करें।
भवदीय
बी० एस० यादव
उपायुक्त, सिरसा

JAC Class 9 Hindi रचना पत्र लेखन-औपचारिक पत्र

3. भारत सरकार के उद्योग मंत्रालय की ओर से हिमाचल प्रदेश सरकार के उद्योग सचिव को राज्य में उद्योग-धंधों को प्रोत्साहित करने के लिए एक पत्र लिखिए।

भारत सरकार
उद्योग मंत्रालय
नई दिल्ली
दिनांक : 22 सितंबर, 20XX
श्री पी० एस० यादव
सचिव, उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश
विषय – उद्योग धंधों को प्रोत्साहित करने हेतु पत्र।
प्रिय श्री यादव जी
विगत दिनों हिमाचल प्रदेश के कुछ उद्योगपतियों ने इस मंत्रालय को राज्य में उद्योग-धंधों की दयनीय स्थिति से अवगत कराया। मुझे बहुत दुख हुआ कि उद्योग-धंधों की उपेक्षा के कारण जहाँ हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति को आघात पहुँचा है, वहीं देश की प्रगति भी अवरुद्ध हो रही है। इस संबंध में आप व्यक्तिगत रूप से रुचि लें तथा प्रदेश में उद्योग-धंधों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएँ चलाएँ। इस संदर्भ में विस्तृत योजनाएँ आपको अलग से भेजी जा रही हैं।
इन योजनाओं को लागू करने में यदि आपको कोई कठिनाई हो तो मुझसे संपर्क कर सकते हैं।
शुभकामनाओं सहित
आपकी सद्भावी
पूनम शर्मा
शिमला

JAC Class 9 Hindi रचना पत्र लेखन-औपचारिक पत्र

4. शारदा विद्या मंदिर, लखनऊ के प्राचार्य की ओर से महर्षि दयानंद विद्यालय के प्राचार्य को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पद को स्वीकार करने हेतु एक पत्र लिखिए।

शारदा विद्या मंदिर
लखनऊ
दिनांक : 18 अक्तूबर, 20XX
सेवा में
डॉ० नरेश चंद्र मिश्र
प्राचार्य
महर्षि दयानंद विद्यालय
लखनऊ
विषय – मुख्य अतिथि पद के निमंत्रण हेतु पत्र।
प्रिय डॉ० मिश्र जी
हमारे विद्यालय का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 18 जनवरी, 20…. को आयोजित करने का निश्चय किया गया है। इसमें
मुख्य अतिथि
पद को सुशोभित करने हेतु आपसे निवेदन है कि आप अपने अति व्यस्त समय में से कुछ अमूल्य क्षण प्रदान कर हमें अनुगृहीत करें। इस समारोह में विद्यार्थियों को शैक्षणिक तथा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में श्रेष्ठता प्रदर्शित करने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। यदि आप इस विषय में अपनी सुविधानुसार समय दे सकें तो मैं आपका विशेष रूप से आभारी होऊँगा।
शुभकामनाओं सहित
शुभाकांक्षी
डॉ० के० के० मेनन

JAC Class 9 Hindi रचना पत्र लेखन-औपचारिक पत्र

5. अपने क्षेत्र में मलेरिया फैलने की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखिए।

14 / 131, सुभाष नगर
सेलम
दिनांक : 17 मई, 20XX
स्वास्थ्य अधिकारी
नगर-निगम
सेलम
विषय – मलेरिया की रोकथाम हेतु पत्र।
आदरणीय महोदय
इस पत्र के द्वारा मैं अपने क्षेत्र ‘सुभाष नगर’ की सफ़ाई व्यवस्था की ओर आपका ध्यान दिलाना चाहता हूँ। आप जानते हैं कि यह क्षेत्र पर्याप्त ढलान पर बसा हुआ है। बरसात में यहाँ स्थान-स्थान पर पानी रुक जाता है। यही नहीं सड़कों के दोनों ओर गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। सफाई कर्मचारी कोई ध्यान नहीं देते। परिणामस्वरूप यहाँ मक्खियों और मच्छरों का जमघट बना रहता है। रुका हुआ पानी मच्छरों की संख्या में तीव्र गति से वृद्धि करता है। अतः इस तरफ़ ध्यान न दिया गया तो इस क्षेत्र में मलेरिया फैलने की पूरी संभावना है। अतः आपसे प्रार्थना है कि इस क्षेत्र की तुरंत सफ़ाई करवाने का आदेश दें और मलेरिया की रोकथाम के लिए समुचित व्यवस्था करें। यही नहीं यहाँ के निवासियों को आवश्यक दवाइयाँ भी मुफ़्त उपलब्ध करवाई जाएँ।
आशा है कि आप मेरी प्रार्थना की ओर ध्यान देंगे और उचित प्रबंध द्वारा इस क्षेत्र के निवासियों को मलेरिया के प्रकोप से बचा लेंगे। भवदीय
अनुराग छाबड़ा

6. अपने नगर के जलापूर्ति अधिकारी को पर्याप्त और नियमित रूप से पानी न मिलने की शिकायत करते हुए पत्र लिखिए।

512, शास्त्री नगर
रोहतक
दिनांक : 14 मार्च, 20XX
जलापूर्ति अधिकारी
नगरपालिका
रोहतक
विषय – पेयजल की कठिनाई हेतु शिकायती पत्र।
मान्यवर
बड़े खेद की बात है कि पिछले एक मास से ‘शास्त्री नगर’ क्षेत्र में पेयजल की कठिनाई का अनुभव किया जा रहा है। नगरपालिका की ओर से पेयजल की सप्लाई बहुत कम होती जा रही है। कभी-कभी तो पूरा-पूरा दिन पानी नलों में नहीं आता। मकानों की पहली दूसरी मंजिल तक तो पानी चढ़ता ही नहीं। आप पानी की आवश्यकता के विषय में जानते हैं।
पानी की कमी के कारण यहाँ के लोगों का जीवन कष्टमय बन गया है। आप से प्रार्थना है कि इस क्षेत्र में पेयजल की समस्या का समाधान करें।
आशा है कि आप इस विषय पर ध्यान देंगे और शीघ्र ही उचित कार्रवाई करेंगे।
भवदीय
रामसिंह

JAC Class 9 Hindi रचना पत्र लेखन-औपचारिक पत्र

7. अपने मोहल्ले में वर्षा के कारण उत्पन्न हुए जल भराव की समस्या की ओर ध्यान आकृष्ट करने के लिए नगरपालिका अधिकारी को पत्र लिखिए।

4/307, जगाधरी गेट
अंबाला
दिनांक : 18 सितंबर, 20XX
स्वास्थ्य अधिकारी
नगरपालिका
अंबाला
विषय – जल भराव की समस्या हेतु शिकायती पत्र
महोदय
निवेदन यह है कि मैं जगाधरी गेट का निवासी हूँ। यह क्षेत्र सफ़ाई की दृष्टि से पूरी तरह उपेक्षित है। वर्षा के दिनों में तो इसकी और बुरी हालत हो जाती है। इन दिनों प्रायः सभी गलियों में वर्षा का जल भरा हुआ है। नगरपालिका इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही। इस जल- भराव के कारण आवागमन में ही कठिनाई नहीं होती बल्कि बीमारी फैलने का भी खतरा है।
आपसे नम्र निवेदन है कि आप स्वयं एक बार आकर इस जल भराव को देखें। तभी आप हमारी कठिनाई को समझ पाएँगे। कृपया इस क्षेत्र से जल निकास का शीघ्र प्रबंध करें।
आशा है कि आप मेरी प्रार्थना की तरफ़ ध्यान देंगे।
भवदीय
महेश बजाज

8. चुनाव के दिनों में कार्यकर्ता घर, विद्यालयों और मार्गदर्शक आदि पर बेतहाशा पोस्टर लगा जाते हैं। इससे लोगों को होने वाली असुविधा पर अपने विचार व्यक्त करते हुए ‘दैनिक लोक वाणी’ समाचार-पत्र के ‘जनमत’ कॉलम के लिए पत्र लिखिए।

480, नई बस्ती
चंबा
दिनांक : 22 जनवरी, 20XX
संपादक
दैनिक लोकवाणी
चेन्नई
विषय – जगह-जगह राजनीतिक पोस्टर लगाने हेतु शिकायती पत्र।
आदरणीय महोदय
मैं आपके लोकप्रिय पत्र के ‘जनमत कॉलम’ के लिए एक पत्र लिख रहा हूँ। इसे प्रकाशित करने की कृपा करें। आप जानते हैं कि चुनाव के दिनों में कार्यकर्ता बिना सोचे-समझे, विद्यालयों, घरों तथा मार्गदर्शन चित्रों आदि पर अत्यधिक पोस्टर लगा जाते हैं। घर अथवा विद्यालय कोई राजनीतिक संस्थाएँ नहीं। उन पर लगे पोस्टरों से यह भ्रम हो जाता है कि घर तथा विद्यालय भी किसी राजनीतिक दल से संबद्ध है। इन पोस्टरों से मार्गदर्शन चित्र इस तरह ढक जाते हैं कि अजनबी को रास्ते के बारे में कुछ पता नहीं चलता। इन पोस्टरों को लगानेवालों की भीड़ के कारण आम लोगों को तथा छात्रों को असुविधा होती है। अतः मैं सरकार तथा राजनीतिक दलों का ध्यान इस तरफ़ दिलाना चाहता हूँ।
आशा है कि आप लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए मेरे इस पत्र को प्रकाशित करने का आदेश देंगे।
भवदीय
मोहन मेहता

JAC Class 9 Hindi रचना पत्र लेखन-औपचारिक पत्र

(ख) आवेदन-पत्र

9. दिल्ली नगर निगम के अध्यक्ष को एक आवेदन-पत्र लिखिए जिसमें लिपिक के पद के लिए आवेदन किया गया हो।

4/19, अशोक नगर
नई दिल्ली
दिनांक : 15 दिसंबर, 20XX
अध्यक्ष
नगर-निगम
दिल्ली
विषय – लिपिक के पद हेतु आवेदन पत्र।
मान्यवर
निवेदन है कि मुझे विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि आपके कार्यालय में एक क्लर्क की आवश्यकता है। मैं इस रिक्ति के लिए अपनी सेवाएँ प्रस्तुत करता हूँ। मेरी योग्यताएँ इस प्रकार हैं –
(i) बी० ए० द्वितीय श्रेणी
(ii) टाइप का पूर्ण ज्ञान-गति 50 शब्द प्रति मिनट
(iii) अनुभव – एक वर्ष
(iv) आयु – 24वें वर्ष में प्रवेश
मुझे अंग्रेज़ी एवं हिंदी का अच्छा ज्ञान है। पंजाबी भाषा पर भी अधिकार है।
आशा है कि आप मेरी योग्यता को देखते हुए अपने अधीन काम करने का अवसर प्रदान करेंगे। मैं सच्चाई एवं ईमानदारी के साथ काम करने का आश्वासन दिलाता हूँ।
योग्यता एवं अनुभव संबंधी प्रमाण-पत्र इस प्रार्थना-पत्र के साथ संलग्न कर रहा हूँ।
धन्यवाद सहित
भवदीय
सुखदेव गोयल
संलग्न : उपर्युक्त

10. ‘जनसंख्या विभाग’ को घर-घर जाकर सूचनाएँ एकत्रित करने वाले ऐसे सर्वेक्षकों की आवश्यकता है, जो हिंदी और अंग्रेजी में भली-भाँति बात कर सकते हों और सूचनाओं को सही-सही दर्ज कर सकते हों। इसके साथ ही आवेदकों में विनम्रतापूर्वक बात करने की योग्यता होनी चाहिए। इस काम में अपनी रुचि प्रदर्शित करते हुए जनसंख्या विभाग के सचिव को आवेदन-पत्र लिखिए।

7, रामलीला मार्ग
हमीरपुर
दिनांक : 14 दिसंबर, 20XX
प्रशासनिक अधिकारी
जनसंख्या विभाग
कोयंबटूर
विषय – सर्वेक्षक की नौकरी हेतु आवेदन-पत्र।
आदरणीय महोदय
मुझे आज के दैनिक समाचार-पत्र में प्रकाशित विज्ञापन से ज्ञात हुआ है कि आपको घर-घर जाकर सूचनाएँ एकत्रित करने के लिए सर्वेक्षकों की आवश्यकता है। मैं आपके कार्यालय द्वारा निर्धारित योग्यताओं को पूर्ण करता हूँ।
मैंने इसी वर्ष बारहवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है। कुछ समय तक मैंने स्थानीय कार्यालय में कार्य भी किया है। मैं हिंदी तथा अंग्रेज़ी बोलने तथा इन दोनों भाषाओं में वार्तालाप करने में दक्ष हूँ।
मैं अपनी सेवाएँ प्रदान करना चाहता हूँ। आशा है कि आप मुझे अवसर प्रदान करेंगे। आवश्यक प्रमाण-पत्र मैं भेंटवार्ता के अवसर पर साथ लेकर आऊँगा।
भवदीय
महेश महाजन

JAC Class 9 Hindi रचना पत्र लेखन-औपचारिक पत्र

11. ‘प्रचंड भारत’ दैनिक समाचार-पत्र को खेल विभाग के लिए संवाददाताओं की आवश्यकता है। पद के लिए खेलों का ज्ञान और रुचि के साथ-साथ हिंदी भाषा में अच्छी गति से लिखने का अभ्यास अनिवार्य है। इस पद के लिए आवेदन-पत्र लिखिए।

14, पश्चिम विहार,
कोटा
दिनांक : 15 सितंबर, 20XX
संपादक
दैनिक ‘प्रचंड भारत’
कोटा
विषय – खेल संवाददाता के पद हेतु आवेदन पत्र।
मान्यवर
आपके लोकप्रिय समाचार-पत्र में प्रकाशित विज्ञापन से ज्ञात हुआ कि आपको खेल विभाग के लिए संवाददाताओं की आवश्यकता है। इस पद के लिए मैं अपनी सेवाएँ अर्पित करना चाहता हूँ।
मेरी योग्यताओं का विवरण इस प्रकार है –
शैक्षिक योग्यता बी० ए० प्रथम श्रेणी – 2012, पत्रकारिता में डिप्लोमा – 2013
विद्यालय की क्रिकेट टीम का कप्तान – अवधि 2 वर्ष
मुझे खेलों की सामग्री का पर्याप्त अनुभव है। मुझे हिंदी भाषा का अच्छा ज्ञान है। विद्यालय तथा महाविद्यालय की पत्रिका में मेरे लेख भी प्रकाशित होते रहे हैं।
आवश्यक प्रमाण-पत्र इस आवेदन पत्र के साथ संलग्न हैं
आशा है कि आप मुझे सेवा का अवसर प्रदान करेंगे।
भवदीय
प्रतीक राय

(ग) व्यावसायिक पत्र :

12. रिक्तियों के लिए समाचार-पत्र में विज्ञापन के प्रकाशन हेतु पत्र लिखिए।
रेलवे रोड
जालंधर
दिनांक : 29 सितंबर, 20XX
विज्ञापन व्यवस्थापक
दैनिक ट्रिब्यून
चंडीगढ़
विषय – विज्ञापन प्रकाशन हेतु पत्र।
महोदय
इस पत्र के साथ एक विज्ञापन का प्रारूप भेज रहा हूँ जिसे कृपया 7 अक्तूबर तथा 14 अक्तूबर के अंकों में प्रकाशित कर दें। आपका बिल प्राप्त होते ही उसका भुगतान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन का प्रारूप

आवश्यकता है एक ऐसे अनुभवी सेल्स मैनेजर की जो स्वतंत्र रूप से प्रतिष्ठान के बिक्री काउंटर को सँभाल सके। वेतन ₹15000-20000 तथा निःशुल्क आवास की व्यवस्था। बहुत योग्य तथा अनुभवी अभ्यार्थी को योग्यतानुसार उच्च वेतन भी दिया जा सकता है। निम्नलिखित पते पर
15 नवंबर, 20XX तक लिखें या मिलें –
मल्होत्रा बुक डिपो,
रेलवे रोड, जालंधर शहर।
धन्यवाद
भवदीय
एस० के० सिक्का
प्रबंधक
संलग्न : विज्ञापन

JAC Class 9 Hindi रचना पत्र लेखन-औपचारिक पत्र

13. आपको दिल्ली के किसी पुस्तक-विक्रेता से कुछ पुस्तकें मँगवानी हैं। वी० पी० पी० द्वारा मँगवाने के लिए पत्र लिखिए।

5/714, तिलक नगर
कटक
दिनांक : 17 नवंबर, 20XX
प्रबंधक
मल्होत्रा बुक डिपो
गुलाब भवन
6, बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग
नई दिल्ली- 110002
विषय – पुस्तकें मँगवाने हेतु पत्र।
महोदय
निम्नलिखित पुस्तकें स्थानीय पुस्तक – विक्रेता से नहीं मिल रहीं अतः ये पुस्तकें वी० पी० पी० द्वारा शीघ्र भेजने का कष्ट करें। यदि अग्रिम भेजने की आवश्यकता हो तो सूचित करें। पुस्तकों पर उचित कमीशन काटना न भूलें। पुस्तकें नवीन पाठ्यक्रम के अनुसार होनी चाहिए।
1. हिंदी गाइड (कक्षा नौ) …… एक प्रति
2. इंगलिश गाइड (कक्षा नौ) ……… एक प्रति
3. नागरिक शास्त्र के सिद्धांत (कक्षा नौ) …… एक प्रति
4. भूगोल (कक्षा नौ) ……… एक प्रति
5. विज्ञान (कक्षा नौ) ……… एक प्रति
भवदीय
निशा सिंह

JAC Class 9 Hindi रचना पत्र लेखन-औपचारिक पत्र

(घ) प्रार्थना-पत्र :

14. अपने प्रधानाचार्य को एक प्रार्थना-पत्र लिखिए जिसमें कई महीने से अंग्रेज़ी की पढ़ाई न होने के कारण उत्पन्न कठिनाई का वर्णन किया गया हो।

प्रधानाचार्य
केंद्रीय विद्यालय
पुड्डूचेरी
विषय – अंग्रेज़ी की पढ़ाई न हो पाने हेतु शिकायती पत्र।
महोदय
आप भली-भाँति जानते हैं कि हमारे अंग्रेज़ी के अध्यापक श्री ज्ञानचंद जी पिछले तीन सप्ताह से बीमार हैं। अभी भी उनके स्वास्थ्य में विशेष सुधार नहीं हो रहा। डॉक्टर का कहना है कि अभी श्री ज्ञानचंद जी को स्वस्थ होने में कम-से-कम दो सप्ताह और लगेंगे। पिछले तीन सप्ताह से हमारी अंग्रेज़ी की पढ़ाई ठीक ढंग से नहीं हो रही। आपने जो प्रबंध किया है, वह संतोषजनक नहीं है। उधर परीक्षा सिर पर आ रही हैं। अभी पाठ्यक्रम भी समाप्त नहीं हुआ है। पुनरावृत्ति के लिए भी समय नहीं बचेगा। अतः आपसे विनम्र प्रार्थना है कि आप हमारी अंग्रेज़ी की पढ़ाई का उचित एवं संतोषजनक प्रबंध करें। यदि कुछ कालांश बढ़ा दिए जाएँ तो और भी अच्छा रहेगा।
आशा है कि हमारी कठिनाई को शीघ्र ही दूर करने का प्रयास करेंगे।
आपका आज्ञाकारी
नवनीत (नौ ‘क’)

15. अपने प्रधानाचार्य को प्रार्थना-पत्र लिखिए जिसमें पुस्तकालय के लिए नई पुस्तकों और बाल-पत्रिकाओं को मँगाने की प्रार्थना की गई हो।

प्रधानाचार्य
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय
जम्मू
विषय – पुस्तकालय में पुस्तकें मँगवाने हेतु पत्र।
मान्यवर महोदय
गत सप्ताह आपने प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के पुस्तकालय की उपयोगिता पर प्रकाश डाला था। आपने छात्रों को पुस्तकालय से अच्छी-अच्छी पुस्तकें निकलवाकर उनका अध्ययन करने की भी प्रेरणा दी थी। लेकिन पुस्तकालय में छात्रों ने जिन पुस्तकों तथा बाल – पत्रिकाओं की माँग की, वे प्रायः विद्यालय में उपलब्ध नहीं हैं।
आपसे नम्र निवेदन है कि कुछ नई पुस्तकें तथा बालोपयोगी पत्रिकाओं को मँगवाने की व्यवस्था करें। पुस्तकों तथा पत्रिकाओं के अध्ययन से जहाँ छात्र वर्ग के ज्ञान में वृद्धि होती है, वहाँ उनका पर्याप्त मनोरंजन भी होता है।
आशा है कि आप हमारी प्रार्थना पर शीघ्र ध्यान देंगे।
आपका आज्ञाकारी शिष्य
मनोज कुमार
तिथि : 7.11.20XX

JAC Class 9 Hindi रचना पत्र लेखन-औपचारिक पत्र

16. विद्यालय के प्राचार्य को संध्याकालीन खेलों के उत्तम प्रबंध के लिए प्रार्थना-पत्र लिखिए।

प्राचार्य
नवयुग विद्यालय
वर्धमान
विषय – संध्याकालीन खेलों के उत्तम प्रबंध हेतु पत्र।
महोदय
निवेदन यह है कि आप ने प्रातःकालीन सभा में खेलों के महत्त्व पर प्रकाश डाला था। हम विद्यालय परिसर में संध्या के समय खेलना चाहते हैं, परंतु हमारे विद्यालय के परिसर का खेल का मैदान साफ़ नहीं है तथा हमें खेल की उचित सामग्री भी प्राप्त नहीं होती।
आपसे अनुरोध है कि खेल के मैदान को साफ़ करवाने की तथा खेलों की सामग्री दिलवाने की कृपा करें।
धन्यवाद
भवदीय
देबाशीष डे
तथा कक्षा नौवीं के अन्य विद्यार्थी
दिनांक : 24 अप्रैल, 20XX

17. अध्यक्ष परिवहन निगम को अपने गाँव तक बस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रार्थना-पत्र लिखिए।

अध्यक्ष
परिवहन निगम
दिल्ली
विषय – बस सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु पत्र।
आदरणीय महोदय
मैं गाँव ‘सोनपुरा’ का एक निवासी हूँ। वह गाँव दिल्ली से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर है। खेद की बात है कि परिवहन निगम की ओर से इस गाँव तक कोई बस सेवा उपलब्ध नहीं है। यहाँ के किसानों को नगर से कृषि के लिए आवश्यक सामान लाने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। छात्र – छात्राओं को अपने-अपने विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में पहुँचने के लिए भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। अतः आपसे प्रार्थना है कि इस गाँव तक बस सेवा उपलब्ध करवाने की कृपा करें।
आशा है कि हमारी प्रार्थना पर शीघ्र ध्यान दिया जाएगा।
धन्यवाद सहित।
भवदीय
रमेश ‘बाल रत्न’
निवासी ‘सोनपुरा गाँव’
तिथि : 18 मार्च, 20XX

JAC Class 9 Hindi रचना पत्र लेखन-औपचारिक पत्र

18. अपने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को एक प्रार्थना-पत्र लिखिए जिसमें खेलों की आवश्यक तैयारी तथा खेल का सामान उपलब्ध करवाने की प्रार्थना की गई हो।

प्रधानाध्यापक
केंद्रीय विद्यालय
पणजी
विषय – खेलों की आवश्यक तैयारी तथा खेल का सामान उपलब्ध करवाने हेतु पत्र।
मान्यवर
आपने एक छात्र – सभा में भाषण देते हुए इस बात पर बल दिया था कि छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों का महत्व भी समझना चाहिए। खेल शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग है। खेद की बात यह है कि आप खेलों की आवश्यकता तो खूब समझते हैं पर खेल सामग्री के अभाव की ओर कभी आपका ध्यान नहीं गया। खेलों के अनेक लाभ हैं। ये स्वास्थ्य के लिए बड़ी उपयोगी हैं। ये अनुशासन, समयपालन, सहयोग तथा सद्भावना का भी पाठ पढ़ाते हैं।
अतः आपसे नम्र निवेदन है कि आप खेलों का सामान उपलब्ध करवाने की कृपा करें। इससे छात्रों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी। वे अपनी खेल प्रतिभा का विकास कर सकेंगे।
आशा है कि आप मेरी प्रार्थना पर उचित ध्यान देंगे और आवश्यक आदेश जारी करेंगे।
आपका आज्ञाकारी शिष्य
रजत शर्मा
कक्षा : नौवीं ‘ब’
दिनांक : 17 अप्रैल, 20XX

19. अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को भाई के विवाह के कारण चार दिन का अवकाश प्रदान करने हेतु प्रार्थना पत्र लिखिए।

प्रधानाचार्य
एस० एम० उच्च विद्यालय
अहमदाबाद
विषय – भाई के विवाह के कारण अवकाश हेतु पत्र।
महोदय
सविनय प्रार्थना है कि मेरे बड़े भाई का शुभ विवाह 12 अक्तूबर को होना निश्चित हुआ है। मेरा इसमें सम्मिलित होना अति आवश्यक है। इसलिए इन दिनों मैं विद्यालय में उपस्थित नहीं हो सकता। कृपया मुझे 11 से 14 अक्तूबर तक चार दिन की छुट्टी देकर अनुगृहित करें। अति धन्यवाद सहित।
आपका आज्ञाकारी शिष्य
जयदीप
कक्षा : नौवीं ‘बी’
दिनांक : 10 अक्तूबर, 20XX

JAC Class 9 Hindi रचना पत्र लेखन-औपचारिक पत्र

20. शिक्षा-शुल्क क्षमा करवाने के लिए अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को प्रार्थना-पत्र लिखिए।

प्रधानाचार्य
डी० ए० वी० उच्च विद्यालय
अकोला
विषय – शिक्षा शुल्क क्षमा करवाने के लिए पत्र।
महोदय
सविनय निवेदन यह है कि मैं आपके विद्यालय में कक्षा नौवीं ‘ए’ में पढ़ता हूँ। मैं एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखता हूँ। मेरे पिताजी एक स्थानीय कार्यालय में केवल पाँच हज़ार रुपये मासिक पर कार्य करते हैं। हम परिवार में छह सदस्य हैं। इस महँगाई के समय में इतने कम वेतन में निर्वाह होना अति कठिन है। ऐसी स्थिति में मेरे पिताजी मेरा शुल्क अदा करने में असमर्थ हैं।
मेरी पढ़ाई में विशेष रुचि है। मैं सदा अपनी कक्षा में प्रथम रहता आया हूँ। मैं स्कूल की हॉकी टीम का कप्तान भी हूँ। मेरे सभी अध्यापक मुझसे सर्वथा संतुष्ट हैं। अतः आपसे मेरी विनम्र प्रार्थना है कि आप मेरा शिक्षा शुल्क माफ़ कर मुझे आगे पढ़ने का सुअवसर प्रदान करने की कृपा करें।
मैं आपका सदा आभारी रहूँगा।
आपका आज्ञाकारी शिष्य
प्रमोद कुमार
कक्षा नौवीं ‘ए’
दिनांक : 15 मई, 20XX

21. अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को एक पत्र लिखिए जिसमें स्कूल फंड से पुस्तकें लेकर देने की प्रार्थना की गई हो।

प्रधानाचार्य
केंद्रीय विद्यालय
मदुरै
विषय – स्कूल फंड से पुस्तकें लेकर देने हेतु पत्र।
महोदय
निवेदन है कि मैं आपके विद्यालय में कक्षा नौवीं ‘ए’ का अत्यंत निर्धन विद्यार्थी हूँ। जैसा कि आप जानते हैं कि पिछले वर्ष मेरे पिता की मृत्यु हो गई थी। मेरी माँ पढ़ी-लिखी नहीं है। खेती-बाड़ी या आय का अन्य कोई साधन नहीं है। मेरे अलावा मेरे दो छोटे भाई हैं, जिनमें से एक छठी कक्षा में पढ़ता है। माँ हम सब का मेहनत-मज़दूरी करके पालन-पोषण कर रही है और पढ़ा-लिखा रही है। नवंबर का महीना बीत रहा है और अभी तक मेरे पास एक भी पाठ्य पुस्तक नहीं है। अभी तक मैं साथियों से पुस्तकें माँग कर काम चला रहा हूँ। परंतु परीक्षा के समय मेरे साथी चाहकर भी अपनी पाठ्य-पुस्तकें नहीं दे पाएँगे। यह बात स्मरण करके अपनी बेबसी का बेहद एहसास होता है। वार्षिक परीक्षा दो-तीन महीने बाद शुरू होने वाली है।
अतः आपसे विनम्र प्रार्थना है कि आप मुझे निर्धन छात्र- कोष या पुस्तकालय से सभी आवश्यक पाठ्य-पुस्तकें दिलाने की कृपा करें। आपके इस उपकार का मैं जीवन-भर आभारी रहूँगा।
आपका आज्ञाकारी शिष्य
कमल मोहन
कक्षा नौवीं ‘ए’
दिनांक : 11 मई, 20XX

JAC Class 9 Hindi रचना पत्र लेखन-औपचारिक पत्र

22. अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य को विद्यालय-त्याग का प्रमाण-पत्र प्रदान करने के लिए प्रार्थना-पत्र लिखिए।

प्रधानाचार्य
शारदा उच्च विद्यालय
धर्मशाला
विषय – विद्यालय – त्याग प्रमाण पत्र प्रदान करने हेतु।
मान्यवर
सविनय निवेदन है कि मेरे पिताजी का स्थानांतरण शिमला हो गया है। वे कल यहाँ से जा रहे हैं और साथ में परिवार भी जा रहा है। इस अवस्था में मेरा यहाँ अकेला रहना कठिन है। कृपा करके मुझे स्कूल छोड़ने का प्रमाण- पत्र दीजिए ताकि मैं वहाँ जाकर स्कूल में प्रविष्ट हो सकूँ।
कृपा के लिए धन्यवाद।
आपका विनीत शिष्य
सुनील कुमार
कक्षा : नौवीं ‘बी’
दिनांक : 11 फरवरी, 20XX

JAC Class 9 Hindi Solutions Kshitij Chapter 3 उपभोक्तावाद की संस्कृति

Jharkhand Board JAC Class 9 Hindi Solutions Kshitij Chapter 3 उपभोक्तावाद की संस्कृति Textbook Exercise Questions and Answers.

JAC Board Class 9 Hindi Solutions Kshitij Chapter 3 उपभोक्तावाद की संस्कृति

JAC Class 9 Hindi उपभोक्तावाद की संस्कृति Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
लेखक के अनुसार जीवन में ‘सुख’ से क्या अभिप्राय है?
उत्तर :
लेखक के अनुसार जीवन में ‘सुख’ से अभिप्राय उत्पादों का भोगकर उनसे सुख प्राप्त करना है। इस प्रकार वर्तमान जीवन में आधुनिक उपभोगों का भोग करना ही आज सुख है।

प्रश्न 2.
आज की उपभोक्तावादी संस्कृति हमारे दैनिक जीवन को किस प्रकार प्रभावित कर रही है ?
उत्तर :
आज की उपभोक्तावादी संस्कृति हमारे दैनिक जीवन को बहुत अधिक प्रभावित कर रही है। लोग प्रत्येक वस्तु विज्ञापनों से प्रभावित होकर खरीदते हैं। वे वस्तु के गुण-अवगुण का विचार किए बिना ही उस वस्तु के प्रचार से प्रभावित हो जाते हैं। वे बहुविज्ञापित वस्तु खरीदने में ही अपनी विशिष्टता अनुभव करते हैं।

JAC Class 9 Hindi Solutions Kshitij Chapter 3 उपभोक्तावाद की संस्कृति

प्रश्न 3.
लेखक ने उपभोक्ता संस्कृति को हमारे समाज के लिए चुनौती क्यों कहा है ?
उत्तर :
लेखक ने उपभोक्ता संस्कृति को हमारे समाज के लिए चुनौती इसलिए कहा है क्योंकि वे चाहते थे कि हम अपनी परंपराओं पर दृढ़ रहें तथा नवीन सांस्कृतिक मूल्यों को अच्छी प्रकार से जाँच-परखकर ही स्वीकार करें। हमें बिना सोचे-समझे किसी का भी अंधानुकरण नहीं करना चाहिए अन्यथा हमारा समाज पथभ्रष्ट हो जाएगा।

आशय स्पष्ट कीजिए –

(क) जाने-अनजाने आज के माहौल में आपका चरित्र भी बदल रहा है और आप उत्पाद को समर्पित होते जा रहे हैं।
उत्तर :
उपभोग भोग को ही सुख मानने के कारण आज का मनुष्य अधिक-से-अधिक भौतिक सुख-सुविधाओं को जुटाने में लगा हुआ है। इस प्रकार आज के इस उपभोक्तावादी वातावरण में न चाहते हुए भी प्रत्येक व्यक्ति का चरित्र भी बदल रहा है और न चाहने पर भी हम सभी उत्पाद को प्राप्त करने के लिए प्रयास करते हैं और उसके भोग को ही सुख मान बैठे हैं।

JAC Class 9 Hindi Solutions Kshitij Chapter 3 उपभोक्तावाद की संस्कृति

(ख) प्रतिष्ठा के अनेक रूप होते हैं, चाहे वे हास्यास्पद ही क्यों न हों।
उत्तर :
लेखक का मानना है कि लोग प्रतिष्ठा प्राप्त करने के लिए अनेक प्रकार के कार्य करते हैं। उनके कुछ कार्य तो इतनी अधिक मूर्खतापूर्ण हरकतों से युक्त होते हैं कि उन्हें देखकर ही हँसी आ जाती है। इससे उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि नहीं होती बल्कि उनका मजाक ही बन जाता है।

रचना और अभिव्यक्ति –

प्रश्न 5.
कोई वस्तु हमारे लिए उपयोगी हो या न हो, लेकिन टी० वी० पर विज्ञापन देखकर हम उसे खरीदने के लिए अवश्य लालायित होते हैं। क्यों ?
उत्तर :
टी० वी० पर किसी भी वस्तु का विज्ञापन इतने आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया जाता है कि उस विज्ञापन को देखकर हम उस विज्ञापन से इतने अधिक प्रभावित हो जाते हैं कि आवश्यकता न होने पर भी हम उस वस्तु को खरीदने के लिए लालायित हो उठते हैं। विज्ञापन का प्रस्तुतीकरण हमें उस अनावश्यक वस्तु को खरीदने के लिए बाध्य कर देता है।

JAC Class 9 Hindi Solutions Kshitij Chapter 3 उपभोक्तावाद की संस्कृति

प्रश्न 6.
आपके अनुसार वस्तुओं को खरीदने का आधार वस्तु की गुणवत्ता होनी चाहिए या उसका विज्ञापन। तर्क देकर स्पष्ट करें।
उत्तर :
मेरे विचार में किसी भी वस्तु को खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता पर विचार करना चाहिए। इसके साथ ही उस वस्तु की उपयोगिता के संबंध में भी सोचना चाहिए। केवल विज्ञापन से प्रभावित होकर कुछ नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि विज्ञापन में तो उत्पादक अपनी वस्तु को इस प्रकार के लुभावने रूप में प्रस्तुत करता है कि उपभोक्ता उसकी चमक-दमक देखकर ही उसे खरीदने के लिए लालायित हो उठता है। वह उस वस्तु की उपयोगिता तथा गुणों पर विचार नहीं करता है। यदि वह वस्तु हमारे लिए उपयोगी नहीं है तथा उसकी गुणवत्ता से हम संतुष्ट नहीं हैं तो वह वस्तु हमें खरीदनी नहीं चाहिए।

प्रश्न 7.
पाठ के आधार पर आज के उपभोक्तावादी युग में पनप रही ‘दिखावे की संस्कृति’ पर विचार व्यक्त कीजिए।
उत्तर :
आज के इस उपभोक्तावादी युग में प्रत्येक व्यक्ति दूसरे से होड़ लगाने में लगा हुआ है। वह अपनी छोटी गाड़ी के सुख से सुखी नहीं है बल्कि दूसरे की बड़ी गाड़ी देखकर दुखी होता रहता है। एक ने विवाह में जितना खर्च किया तथा शान दिखाई दूसरा उससे दुगुनी शान दिखाना चाहता है चाहे इसके लिए उसे ऋण ही क्यों न लेना पड़े। इस प्रकार आज के इस उपभोक्तावादी युग में दिखावे की संस्कृति पनप रही है।

JAC Class 9 Hindi Solutions Kshitij Chapter 3 उपभोक्तावाद की संस्कृति

प्रश्न 8.
आज की उपभोक्ता संस्कृति हमारे रीति-रिवाज और त्योहारों को किस प्रकार प्रभावित कर रही है? अपने अनुभव के आधार पर एक अनुच्छेद लिखिए।
उत्तर :
कुछ दिन पहले मुझे श्री संतोष कुमार के पुत्र के मुंडन का निमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ। यह निमंत्रण पत्र सुनहरे अक्षरों में छपा हुआ तथा बहुमूल्य मखमल के बने लिफ़ाफ़े में था। जब मैं आयोजन – स्थल पाँच सितारा क्लब में पहुँचा तो वहाँ की सजावट देखकर दंग रह गया। मुंडन से पूर्व शहनाई वादन, संगीत – नृत्य तथा अन्य कार्यक्रम होते रहे। बाद में भव्य पंडाल के नीचे मंत्रोच्चारण में मुंडन संस्कार हुआ।

बच्चे के ननिहाल वालों ने सोने हीरे के उपहारों के अतिरिक्त लाखों के अन्य उपहार दिए। अन्य लोगों ने छोटे साइकिल से लेकर बच्चे के वस्त्रों सहित अनेक उपहार दिए। इसके पश्चात भोजन की अनेक प्रकार की व्यवस्था थी। भारतीय से लेकर चाइनीज़ तक। मैं उपभोक्ता संस्कृति में पनपते दिखावे की प्रवृत्ति को देखता ही रह गया। मुंडन पर ही लाखों खर्च कर दिए गए, जबकि पहले किसी तीर्थ स्थान पर जाकर अथवा घर में ही पूजा करके परिवार जनों के बीच सादगी से मुंडन संस्कार संपन्न हो जाता था।

भाषा-अध्ययन –

प्रश्न 9.
धीरे-धीरे सब कुछ बदल रहा है।
उत्तर :
इस वाक्य में बदल रहा है’ क्रिया है। यह क्रिया कैसे हो रही है-धीरे-धीरे। अतः यहाँ धीरे-धीरे क्रियाविशेषण है। जो शब्द क्रिया की विशेषता बताते हैं, क्रियाविशेषण कहलाते हैं। जहाँ वाक्य में हमें पता चलता है क्रिया कैसे, कब, कितनी और कहाँ हो रही है, वहाँ वह शब्द क्रियाविशेषण कहलाता है।

(क) ऊपर दिए गए उदाहरण को ध्यान में रखते हुए क्रिया-विशेषण से युक्त पाँच वाक्य पाठ में से छाँटकर लिखिए। उत्तर :
1. साबुन आपको दिनभर तरोताजा रखता है।
2. पेरिस से परफ्यूम मँगवाइए, इतना ही खर्च हो जाएगा।
3. विकास के विराट उद्देश्य पीछे हट रहे हैं।
4. अमेरिका में आज जो हो रहा है, कल वह भारत में भी आ सकता है
5. जैसे-जैसे दिखावे की यह संस्कृति फैलेगी, सामाजिक अशांति बढ़ेगी।

JAC Class 9 Hindi Solutions Kshitij Chapter 3 उपभोक्तावाद की संस्कृति

(ख) धीरे-धीरे, ज़ोर से, लगातार, हमेशा, आजकल, कम, ज़्यादा, यहाँ, उधर, बाहर – इन क्रियाविशेषण शब्दों का प्रयोग करते हुए वाक्य बनाइए।
उत्तर :

  • धीरे-धीरे – धीरे-धीरे चलो, नहीं तो गिर जाओगे।
  • ज़ोर से – कल ज़ोर से बारिश हुई थी।
  • लगातार – सोहन लगातार तीन घंटे साइकिल चलाता रहा।
  • हमेशा – सुषमा हमेशा कक्षा में देर से आती है।
  • आजकल – आजकल महँगाई बढ़ गई है।
  • कम – लाला रामलाल कम तोलता है।
  • ज़्यादा – रमेश को ज्यादा बुखार नहीं था।
  • उधर – उधर बरफ़ पड़ रही है।
  • यहाँ – यहाँ सरदी अधिक नहीं है।
  • बाहर – तुम्हें कोई बाहर बुला रहा है।

(ग) नीचे दिए गए वाक्यों में से क्रियाविशेषण और विशेषण शब्द छाँटकर अलग लिखिए –

JAC Class 9 Hindi Solutions Kshitij Chapter 3 उपभोक्तावाद की संस्कृति 1

पाठेतर सक्रियता – 

‘दूरदर्शन पर दिखाए जाने वाले विज्ञापनों का बच्चों पर बढ़ता प्रभाव’ विषय पर अध्यापक और विद्यार्थी के बीच हुए वार्तालाप को संवाद – शैली में लिखिए।
उत्तर :
अध्यापक – अच्छे स्वास्थ्य के लिए हरी सब्ज़ियाँ अवश्य खानी चाहिए। इनसे पेट ही नहीं भरता बल्कि विटामिन भी मिलते हैं।
अनुज – सर, मैगी खाने में क्या बुराई है ? उसमें भी तो कार्बोहाइड्रेट्स हैं।
अध्यापक – इससे शरीर को उतने लाभ नहीं मिलते जितने तुम्हें चाहिए। तुम्हें लंबा कद भी तो चाहिए।
अनुज – उसके लिए तो हार्लिक्स ले लेंगे। टी०वी० रोज़ यही तो कहता है कि लटकने से कद नहीं बढ़ेगा। बल्कि हार्लिक्स से कद बढ़ेगा।

इस पाठ के माध्यम से आपने उपभोक्ता संस्कृति के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। अब आप अपने अध्यापक की सहायता से सामंती संस्कृति के बारे में जानकारी प्राप्त करें और नीचे दिए गए विषय के पक्ष अथवा विपक्ष में कक्षा में अपने विचार व्यक्त करें।
क्या उपभोक्ता संस्कृति सामंती संस्कृति का ही विकसित रूप है ?
उत्तर :
अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से स्वयं कीजिए।

JAC Class 9 Hindi Solutions Kshitij Chapter 3 उपभोक्तावाद की संस्कृति

आप प्रतिदिन टी० वी० पर ढेरों विज्ञापन देखते – सुनते हैं और इनमें से कुछ आपकी ज़बान पर चढ़ जाते हैं। आप अपनी पसंद की किन्हीं दो वस्तुओं पर विज्ञापन तैयार कीजिए।
उत्तर :
अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से स्वयं कीजिए।

यह भी जानें –

सांस्कृतिक अस्मिता – अस्मिता से तात्पर्य है पहचान। हम भारतीयों की अपनी एक सांस्कृतिक पहचान है। यह सांस्कृतिक पहचान भारत की विभिन्न संस्कृतियों के मेल-जोल से बनी है। इस मिली-जुली सांस्कृतिक पहचान को ही हम सांस्कृतिक अस्मिता कहते हैं।

सांस्कृतिक उपनिवेश – विजेता देश जिन देशों पर अपना प्रभुत्व स्थापित करता है, वे देश उसके उपनिवेश कहलाते हैं। सामान्यतः विजेता देश की संस्कृति विजित देशों पर लादी जाती है, दूसरी तरफ़ हीनता ग्रंथिवश विजित देश विजेता देश की संस्कृति को अपनाने भी लगते हैं। लंबे समय तक विजेता देश की संस्कृति को अपनाए रखना सांस्कृतिक उपनिवेश बनना है।

बौद्धिक दासता – अन्य को श्रेष्ठ समझकर उसकी बौद्धिकता के प्रति बिना आलोचनात्मक दृष्टि अपनाए उसे स्वीकार कर लेना बौद्धिक दासता है।

छद्म आधुनिकता – आधुनिकता का सरोकार विचार और व्यवहार दोनों से है। तर्कशील, वैज्ञानिक और आलोचनात्मक दृष्टि के साथ नवीनता का स्वीकार आधुनिकता है। जब हम आधुकिता को वैचारिक आग्रह के साथ स्वीकार न कर उसे फ़ैशन के रूप में अपना लेते हैं तो वह छद्म आधुनिकता कहलाती है।

JAC Class 9 Hindi उपभोक्तावाद की संस्कृति Important Questions and Answers

प्रश्न 1.
‘उपभोक्तावाद की संस्कृति’ निबंध का मूलभाव स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :
‘उपभोक्तावाद की संस्कृति’ निबंध में श्यामाचरण दुबे ने विज्ञापन की चकाचौंध में भ्रमित समाज का यथार्थ चित्र प्रस्तुत किया है। लेखक का विचार है कि आज हम विज्ञापनों से प्रभावित होकर वस्तुओं को खरीदने में लगे हैं, उन वस्तुओं की गुणवत्ता पर ध्यान नहीं देते हैं। समाज का उच्चवर्ग प्रदर्शनपूर्ण जीवनशैली अपना रहा है जिस कारण उच्च और निम्नवर्ग में दूरियाँ बढ़ती जा रही हैं। इससे जो संपन्न नहीं हैं वे अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए गलत मार्ग अपना लेंगे। इससे समाज में सामाजिक अशांति और विषमता बढ़ेगी। इसलिए लेखक गांधी जी के द्वारा दिखाए गए स्वस्थ सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है जिससे हमारे समाज की नींव सुदृढ़ हो सके।

JAC Class 9 Hindi Solutions Kshitij Chapter 3 उपभोक्तावाद की संस्कृति

प्रश्न 2.
उपभोक्तावाद की संस्कृति के फैलाव का परिणाम क्या होगा ?
उत्तर :
उपभोक्तावाद की संस्कृति के फैलाव से आपस में दिखावे की प्रवृत्ति को प्रोत्साहन मिलेगा। जीवन बहुविज्ञापित वस्तुओं को खरीदने में लगा रहेगा। वस्तुओं की गुणवत्ता पर हमारा ध्यान नहीं रहेगा। इससे धन का अपव्यय होगा। डिब्बा बंद खाद्य-पदार्थों को खाने से हमारे स्वास्थ्य की हानि होगी। एक-दूसरे से अधिक दिखावा करने की होड़ से सामाजिक संबंधों में तनाव उत्पन्न हो जाएगा। व्यक्ति केंद्रिकता बढ़ेगी। स्वार्थ के लिए सब कुछ किया जाएगा। मर्यादाएँ टूटेंगी तथा नैतिक मानदंड ढीले पड़ जाएँगे। सर्वत्र भोग की प्रधानता हो जाएगी। इससे हमारी सांस्कृतिक एवं सामाजिक प्रतिष्ठा नष्ट हो जाएगी।

प्रश्न 3.
उपभोक्तावाद क्या है? यह हमारी जीवन-शैली को कैसे प्रभावित कर रहा है ?
उत्तर :
उपभोक्तावाद से अभिप्राय यह है कि जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति उत्पादित की गई वस्तु के उपभोग से आनंद तथा सुख की प्राप्ति का अनुभव करने लगता है और व्यक्ति को जीवन में केवल भोग के द्वारा ही संतोष मिलता है। वह सदा भोग-विलास में डूबा रहता है। उपभोक्तावाद ने हमारी जीवन शैली को प्रभावित किया है। हम अधिक-से-अधिक उत्पादों का आनंद लेने में सुख अनुभव करने लगे हैं। इसके कारण चारों ओर उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। जिससे हम अधिक-से-अधिक उपभोग कर सकें। हमारी स्थिति ऐसी हो गई है कि हमारा जीवन उत्पाद को ही समर्पित हो गया है।

प्रश्न 4.
‘अमेरिका में आज जो हो रहा है, कल वह भारत में भी हो सकता है’। लेखक किस बात की संभावना व्यक्त कर रहा है ?
उत्तर :
लेखक इस बात की संभावना व्यक्त कर रहा है कि भारत में भी अमेरिका की तरह मरने से पहले ही अपनी कब्र के लिए स्थान और अनंत विश्राम का प्रबंध एक निश्चित कीमत पर कर सकते हैं। साथ में आपकी कब्र और भी कई सुविधाओं में उपलब्ध हो सकती है। लेखक यह इसलिए भी कह रहा है क्योंकि आज का युग दिखावे का युग है। हम लोगों की आदत भी दूसरों की आदतों का अनुसरण करना है।

JAC Class 9 Hindi Solutions Kshitij Chapter 3 उपभोक्तावाद की संस्कृति

प्रश्न 5.
आज समाज में व्यक्ति की प्रतिष्ठा का मानदंड क्या है ?
उत्तर :
आज समाज में व्यक्ति की प्रतिष्ठा का चिह्न उसका मान, शान या सम्मान नहीं है। आज के समय में उसी व्यक्ति की समाज में प्रतिष्ठा होती है जिसके पास दिखावे का अधिक-से-अधिक सामान हो। जो एक रुपए का सामान सौ में खरीद सकता हो। जिसकी पसंद फैशन के अनुसार बदलती रहती है। यही आज के समाज में प्रतिष्ठा के चिह्न माने जाते हैं और सामान्य लोगों में सम्मान प्राप्त करते हैं।

प्रश्न 6.
‘यह विशिष्ट जन का समाज है पर सामान्य जन भी इसे ललचाई आँखों से देखता है।’ लेखक ने ऐसा क्यों कहा है ?
उत्तर :
‘यह विशिष्ट जन का समाज है पर सामान्य जन भी इसे ललचाई आँखों से देखता है।’ लेखक ने ऐसा इसलिए कहा है कि आज साधारण मानव भी उच्च लोगों की तरह दिखावे की संस्कृति में दौड़ पड़ा है। उसे भी पाँच सितारा होटलों में जाना अच्छा लगता है। विदेशी सामान का पिटारा उसे भी लुभाता है। वह भी उपभोक्तावादी संस्कृति से प्रभावित होकर नित नए उत्पादों का प्रयोग करने के लिए लालायित है। वह भी अपना जीवन सुख से व्यतीत करना चाहता है, इसलिए सामान्य व्यक्ति भी विशिष्ट जन के समाज को जीने के लिए ललचाई आँखों से देखते हैं।

प्रश्न 7.
सांस्कृतिक अस्मिता से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर :
‘अस्मिता’ का शाब्दिक अर्थ है पहचान। सांस्कृतिक अस्मिता से अभिप्राय अपनी संस्कृति की पहचान। भारतवासियों की अपनी एक पहचान है। यह पहचान विभिन्न भारतीय संस्कृतियों के मेल-जोल से बनी है। इसी मिली-जुली संस्कृति का नाम सांस्कृतिक अस्मिता है। इस पर कभी भी दूसरे लोगों की दृष्टि ने क्षीण अवश्य किया है परंतु समाप्त नहीं किया है।

JAC Class 9 Hindi Solutions Kshitij Chapter 3 उपभोक्तावाद की संस्कृति

प्रश्न 8.
हम बौद्धिक दासता के शिकार किस प्रकार हो रहे हैं ?
उत्तर :
बौद्धिक दासता से अभिप्राय यह है कि दूसरे व्यक्ति को अपने से बुद्धिमान समझकर उसके तर्क या आलोचना को ज्यों-का-त्यों स्वीकार कर लेना तथा बाद में उसी प्रकार का आचरण करना आरंभ कर देना है। हम लोग दूसरे देशों के उत्पादों का उपयोग, उनके कहे अनुसार कि यह बहुत अच्छा है, करने लग जाते हैं। इस स्थिति में हम अपनी बुद्धि का बिलकुल प्रयोग नहीं करते हैं।

प्रश्न 9.
हम पश्चिम के सांस्कृतिक उपनिवेश कैसे बन रहे हैं ?
उत्तर :
सांस्कृतिक उपनिवेश से अभिप्राय है कि किसी देश द्वारा अपनी संस्कृति को दूसरे देश पर लाद देना है। ऐसा उन देशों में पाया जाता है जो देश किसी अन्य देश के गुलाम रहे हों या उनकी संस्कृति से प्रभावित हों। भारत लगभग 200 सालों से अंग्रेज़ों का गुलाम रहा है इसलिए यहाँ के लोगों पर पश्चिम की संस्कृति का बहुत अधिक प्रभाव रहा है। देश के आज़ाद होने पर भी हम अपनी मानसिकता को नहीं बदल पाए हैं। आज भी हम पश्चिमी सभ्यता का दिखावा करते हुए अपने देश की संस्कृति को भूल रहे हैं। आधुनिकता की दौड़ में कहीं हम अन्य देशों से पिछड़ न जाएँ इसलिए पश्चिम के सांस्कृतिक उपनिवेश बन रहे हैं।

प्रश्न 10.
जीवन-स्तर के अंतर के बढ़ने से समाज की स्थिति कैसी हो गई ?
उत्तर :
जीवन-स्तर के अंतर के बढ़ने से समाज के वर्गों से दूरी बढ़ रही है जिससे चारों ओर आक्रोश और अशांति फैल रही है। वर्तमान समाज में जैसे-जैसे यह दिखावे की संस्कृति फैलेगी, वैसे-वैसे सामाजिक अशांति भी बढ़ेगी। इसका कारण एक-दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृत्ति का बढ़ना है। ईर्ष्या की भावना भी समाज में अशांति बन रही है।

JAC Class 9 Hindi Solutions Kshitij Chapter 3 उपभोक्तावाद की संस्कृति

प्रश्न 11.
“स्वार्थ परमार्थ पर हावी हो रहा है।” कैसे ?
उत्तर :
लेखक के अनुसार आज मनुष्य का स्वार्थ परमार्थ पर हावी हो रहा है। मनुष्य समाज के सुख को न सोचकर केवल अपने ही सुख- सुविधाओं को जुटाने में लगा रहता है। वह समाज कल्याण के स्थान पर केवल अपने ही कल्याण के विषय में सोचने लगता है। उसे दूसरों से कोई भी मतलब नहीं रहता है वह केवल अपने अच्छे-बुरे के विषय में सोचता है उसकी इसी स्वार्थी सोच ने परमार्थ की भावना को समाप्त कर दिया है।

प्रश्न 12.
गांधी जी ने उपभोक्ता संस्कृति के विषय में क्या कहा था ?
उत्तर :
गांधी जी ने उपभोक्ता संस्कृति के विषय में कहा था कि हमें अन्य संस्कृतियों की अच्छी बातें ग्रहण करने में संकोच नहीं करना चाहिए तथा अपनी परंपराओं का भी हाथ नहीं छोड़ना चाहिए। उपभोक्ता संस्कृति को संपूर्ण रूप से जीवन में समाहित करने से हम अपने परंपरागत सांस्कृतिक मूल्यों को भूल जाएँगे। इसके लिए हमें खुले मन से किसी की बात सुननी चाहिए या उसके प्रभाव से प्रभावित होकर उसकी बात ग्रहण करनी चाहिए। यह सच हम लोगों की सोच पर निर्भर करता है, इसीलिए गाँधी जी ने इस उपभोक्ता संस्कृति के लिए पहले से ही सचेत कर दिया था।

महत्वपूर्ण गद्यांशों के अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर –

1. धीरे-धीरे सब कुछ बदल रहा है। एक नई जीवन-शैली अपना वर्चस्व स्थापित कर रही है। उसके साथ आ रहा है एक नया जीवन-दर्शन उपभोक्तावाद का दर्शन। उत्पादन बढ़ाने पर जोर है चारों ओर। यह उत्पादन आपके लिए है, आपके भोग के लिए है, आपके सुख के लिए है। ‘सुख’ की व्याख्या बदल गई है। उपभोग भोग ही सुख है। एक सूक्ष्म बदलाव आया है नयी स्थिति में। उत्पाद तो आपके लिए हैं, पर आप यह भूल जाते हैं कि जाने-अनजाने आज के माहौल में आपका चरित्र भी बदल रहा है और आप उत्पाद को समर्पित होते जा रहे हैं।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर –

प्रश्न :
(क) कौन धीरे-धीरे अपना वर्चस्व स्थापित कर रही थी ?
(ख) जीवन-शैली के साथ किसका पदार्पण हो रहा है ?
(ग) समाज में क्या बढ़ाने की होड़ है ?
(घ) सुख की परिभाषा बदल गई है। कैसे ?
(ङ) उपभोक्तावादी दर्शन के परिणामस्वरूप मानव का क्या परिवर्तित हो रहा है ?
उत्तर :
(क) नवीन जीवन शैली धीर-धीरे अपना वर्चस्व स्थापित कर रही थी।
(ख) नवीन जीवन शैली के साथ उपभोक्तावादी दर्शन का पदार्पण हो रहा था।
(ग) समान में उत्पादन बढ़ाने की होड़ है।
(घ) सुख की परिभाषा बदल गई है। अब माना जाने लगा है कि उत्पादन का उपभोग ही सुख है।
(ङ) उपभोक्तावादी दर्शन के परिणामस्वरूप जाने-अनजाने मानव का चरित्र भी परिवर्तित हो रहा है और हम उत्पाद को समर्पित होते जा रहे हैं।

JAC Class 9 Hindi Solutions Kshitij Chapter 3 उपभोक्तावाद की संस्कृति

2. कल भारत में भी यह संभव हो। अमरीका में आज जो हो रहा है, कल वह भारत में भी आ सकता है। प्रतिष्ठा के अनेक रूप होते हैं। चाहे वे हास्यास्पद ही क्यों न हों। यह है एक छोटी-सी झलक उपभोक्तावादी समाज की। यह विशिष्ट जन का समाज है पर सामान्य जन भी इसे ललचाई निगाहों से देखते हैं।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर –

प्रश्न :
(क) विशिष्ट जन का समाज कौन-सा है ?
(ख) जनसामान्य किसे ललचाई आँखों से देखता है और क्यों ?
(ग) भारत में क्या संभव है ?
उत्तर :
(क) विशिष्ट जन का समाज उपभोक्तावादी समाज है।
(ख) अमेरिका में आज जो हो रहा है, वह कल भारत में भी संभव है।
(ग) सामान्य जन विशिष्ट जन के समाज को ललचाई आँखों से देखता है क्योंकि वह उसे आकर्षक लगता है। वह समाज उपभोक्तावाद की झलक दिखलाता है।

JAC Class 9 Hindi Solutions Kshitij Chapter 3 उपभोक्तावाद की संस्कृति

3. हम सांस्कृतिक अस्मिता की बात कितनी ही करें, परंपराओं का अवमूल्यन हुआ है, आस्थाओं का क्षरण हुआ है। कड़वा सच तो यह है कि हम बौद्धिक दासता स्वीकार कर रहे हैं। पश्चिम के सांस्कृतिक उपनिवेश बन रहे हैं। हमारी नई संस्कृति अनुकरण की संस्कृति है। हम आधुनिकता के झूठे प्रतिमान अपनाते जा रहे हैं। प्रतिष्ठा की अंधी प्रतिस्पर्धा में जो अपना है उसे खोकर छद्म आधुनिकता की गिरफ़्त में आते जा रहे हैं।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर

प्रश्न :
(क) लेखक के अनुसार भारतीय किस दासता को स्वीकार रहे हैं ?
(ख) भारतीय नवीन संस्कृति कैसी है ?
(ग) हम किसे गँवाकर छद्म आधुनिकता की ओर प्रवेश कर रहे हैं ?
(घ) उपभोक्तावादी दर्शन का क्या प्रभाव हुआ है ?
उत्तर :
(क) लेखक के अनुसार भारतीय बौद्धिक दासता को स्वीकार कर रहे हैं।
(ख) नवीन भारतीय संस्कृति अनुकरण की संस्कृति है। हम आधुनिकता के झूठे प्रतिमान अपनाते जा रहे हैं।
(ग) हम जो कुछ भी अपना है, उसे खोकर छद्म आधुनिकता की गिरफ्त में आते जा रहे हैं।
(घ) उपभोक्तावादी दर्शन से हमारी परंपराओं का अवमूल्यन हुआ है साथ ही आस्थाओं का भी क्षरण हुआ है। हम बौद्धिक दास बनने के साथ-साथ पश्चिम का सांस्कृतिक उपनिवेश बनते जा रहे हैं।

4. जीवन-स्तर का यह बढ़ता अंतर आक्रोश और अशांति को जन्म दे रहा है। जैसे-जैसे दिखावे की यह संस्कृति फैलेगी, सामाजिक अशांति भी बढ़ेगी। हमारी सांस्कृतिक अस्मिता का ह्रास तो हो ही रहा है, हम लक्ष्य-भ्रम से भी पीड़ित हैं। विकास के विराट उद्देश्य पीछे हट रहे हैं, हम झूठी तुष्टि के तात्कालिक लक्ष्यों का पीछा कर रहे हैं। मर्यादाएँ टूट रही हैं, नैतिक मानदंड ढीले पड़ रहे हैं। व्यक्ति-केंद्रिकता बढ़ रही है, स्वार्थ परमार्थ पर हावी हो रहा है। भोग की आकांक्षाएँ आसमान को छू रही हैं।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर –

प्रश्न :
(क) जीवन स्तर में उत्पन्न अंतर से क्या हानियाँ हैं ?
(ख) ‘लक्ष्य-भ्रम’ से क्या तात्पर्य है ? इससे क्या होगा ?
(ग) झूठी तुष्टि क्या है ? इसका क्या परिणाम होता है ?
(घ) व्यक्ति केंद्रिकता का स्वरूप स्पष्ट कीजिए।
(ङ) दो तत्सम शब्द चुनकर लिखिए।
उत्तर :
(क) जीवन-स्तर में बढ़नेवाले अंतर से चारों ओर आक्रोश और अशांति फैल रही है। वर्तमान जीवन स्तर दिखावे की होड़ में आगे दे बढ़ रहा है। इस कारण एक-दूसरे को नीचा दिखाने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। ईर्ष्या की भावना समाज में अशांति को बढ़ावा रही है।

(ख) ‘लक्ष्य-भ्रम’ का अर्थ अपने लक्ष्य को ठीक से न पहचानकर इधर-उधर भटकते रहना है। इस भ्रम के कारण मनुष्य अपने उद्देश्य से भटक गया है और केवल भोग-विलास को ही अपने जीवन का मुख्य उद्देश्य मान रहा है। इस कारण समाज का नैतिक पतन हो रहा है।

(ग) झूठी तुष्टि से तात्पर्य क्षणिक सुख अथवा अस्थाई सुख की अनुभूति से है। मनुष्य जब झूठे सुख को सच्चा मान बैठता है तो उसे वास्तविक सुख अथवा आनंद का अनुभव कभी नहीं होता है। वह सदा भौतिक सुख-सुविधाओं को प्राप्त करने में और उन्हीं में सुख ढूँढ़ता रहता है।

(घ) जब मनुष्य समाज के सुख की न सोचकर केवल अपने ही सुख-सुविधाओं को जुटाने तथा उन सुख-सुविधाओं का उपभोग करने में लगा रहता है और समाज कल्याण के स्थान पर केवल अपना ही कल्याण सोचता रहता है तब मनुष्य आत्म- केंद्रित हो जाता है। अपने स्वार्थ में लिप्त रहने के कारण ही आज समाज में व्यक्ति केंद्रिकता बढ़ रही है।

(ङ) दो तत्सम शब्द हैं-मर्यादाएँ, आकांक्षाएँ।

JAC Class 9 Hindi Solutions Kshitij Chapter 3 उपभोक्तावाद की संस्कृति

5. गांधी जी ने कहा था कि हम स्वस्थ सांस्कृतिक प्रभावों के लिए अपने दरवाजे-खिड़की खुले रखें पर अपनी बुनियाद पर कायम रहें। उपभोक्ता संस्कृति हमारी सामाजिक नींव को ही हिला रही है। यह एक बड़ा खतरा है। भविष्य के लिए यह एक बड़ी चुनौती है।

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्नोत्तर –

प्रश्न :
(क) गांधी जी ने क्या कहा था ?
(ख) उपभोक्ता संस्कृति से किसे और क्या खतरा है ?
(ग) भविष्य के लिए क्या चुनौती है ?
(घ) ‘दरवाज़े – खिड़की खुले रखने से क्या तात्पर्य है ?
(ङ) बुनियाद से क्या तात्पर्य है ?
उत्तर :
(क) गांधी जी ने कहा था कि हमें अन्य संस्कृतियों की अच्छी बातें ग्रहण करते हुए संकोच नहीं करना चाहिए तथा अपनी परंपराओं को भी नहीं छोड़ना चाहिए।
(ख) उपभोक्तावादी संस्कृति से हमारे सामाजिक जीवन को यह खतरा है कि हम अपने परंपरागत सांस्कृतिक जीवन मूल्यों को भूल जाएँगे।
(ग) उपभोक्तावादी संस्कृति से हम भोगवादी बन जाएँगे तथा भविष्य में अपनी परंपराओं को भूलकर अपनी सांस्कृतिक विरासत खो देंगे।
(घ) दरवाज़े-खिड़की खुले रखने से तात्पर्य यह है कि हमें खुले मन से किसी की बात सुननी चाहिए अथवा किसी प्रभाव से प्रभावित होकर उसे ग्रहण करना चाहिए।
(ङ) इन पंक्तियों में ‘बुनियाद’ का तात्पर्य हमारे जीवन-मूल्यों से है जिन पर टिककर हम जीवन में आगे बढ़ते आए हैं।

उपभोक्तावाद की संस्कृति Summary in Hindi

लेखक – परिचय :

जीवन – सुप्रसिद्ध समाज वैज्ञानिक श्यामाचरण दुबे का जन्म सन 1922 ई० में मध्य प्रदेश में हुआ था। इन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से मानव विज्ञान में पी एच०डी० की उपाधि प्राप्त की थी। इन्होंने देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में अध्यापन कार्य किया था। इनका अनेक संस्थानों से भी संबंध रहा है। सन् 1996 ई० में इनका निधन हो गया था।

रचनाएँ – डॉ॰ श्यामाचरण दुबे ने भारत की जनजातियों तथा ग्रामीण समाज का गहन अध्ययन किया है। इनसे संबंधित इनकी रचनाओं ने समाज का ध्यान इनकी समस्याओं की ओर आकर्षित किया है। इनकी प्रमुख रचनाएँ – मानव और संस्कृति, परंपरा और इतिहास बोध, संस्कृति तथा शिक्षा, समाज और भविष्य, भारतीय ग्राम विकास का समाजशास्त्र, संक्रमण की पीड़ा और समय और संस्कृति हैं।

भाषा-शैली – डॉ० श्यामाचरण दुबे का अपने विषय और भाषा पर पूर्ण अधिकार है। ‘उपभोक्तावाद की संस्कृति’ पाठ में लेखक ने विज्ञापन की चमक-दमक के पीछे भागते हुए लोगों को सावधान किया है कि इस प्रकार से अंधाधुंध विज्ञापनों से प्रभावित होकर कुछ खरीदना समाज में दिखाने की प्रवृत्तियों को बढ़ावा देगा तथा सर्वत्र सामाजिक अशांति और विषमता फैल जाएगी। लेखक ने मुख्य रूप से तत्सम प्रधान शब्दों का प्रयोग किया है, जैसे- उपभोक्ता, संस्कृति, समर्पित, चमत्कृत, प्रसाधन, परिधान, अवमूल्यन, अस्मिता, दिग्भ्रमित संसाधन, उपनिवेश आदि।

कहीं-कहीं लोक प्रचलित विदेशी शब्दों का प्रयोग भी प्राप्त होता है, जैसे- माहौल, टूथ पेस्ट, ब्रांड, माउथवाश, सिने स्टार्स, परफ्यूम, म्यूजिक सिस्टम आदि। लेखक ने अत्यंत रोचक एवं प्रभावपूर्ण शैली में अपनी बात कही है। कहीं-कहीं तो चुटीले कटाक्ष भी किए गए हैं, जैसे- ‘संगीत की समझ हो या नहीं, कीमती म्यूजिक सिस्टम ज़रूरी है। कोई बात नहीं यदि आप उसे ठीक तरह चला भी न सकें। कंप्यूटर काम के लिए तो खरीदे जाते हैं, महज़ दिखावे के लिए उन्हें खरीदनेवालों की संख्या भी कम नहीं है।’ इस प्रकार लेखक ने सहज एवं रोचक भाषा-शैली का प्रयोग किया है।

JAC Class 9 Hindi Solutions Kshitij Chapter 3 उपभोक्तावाद की संस्कृति

पाठ का सार :

‘उपभोक्तावाद की संस्कृति’ पाठ के लेखक डॉ० श्यामाचरण दुबे हैं। इस पाठ में लेखक ने विज्ञापनों की चमक-दमक से प्रभावित होकर खरीदारी करनेवालों को सचेत किया है कि इस प्रकार गुणों पर ध्यान न देकर बाहरी दिखावे से प्रभावित होकर कुछ खरीदने की प्रवृत्ति से समाज में दिखावे को बढ़ावा मिलेगा तथा सर्वत्र अशांति और विषमता फैल जाएगी। लेखक का मानना है कि आज चारों ओर बदलाव नज़र आ रहा है। जीवन जीने का नया ढंग अपनाया जा रहा है। सभी सुख प्राप्त करने के लिए उपभोग की वस्तुओं को खरीद रहे हैं। बाज़ार में विलासिता की सामग्रियों की खूब बिक्री हो रही है।

विज्ञापनों के द्वारा इन वस्तुओं का प्रचार हो रहा है, जैसे-टूथ-पेस्ट के ‘दाँतों को मोती जैसा चमकीला बनाता है’, ‘मुँह की दुर्गंध हटाता है’, ‘मसूड़े मज़बूत बनाता है’, ‘बबूल या नीम के गुणों से युक्त है’ आदि विज्ञापन उपभोक्ताओं को आकर्षित करते हैं। इसी प्रकार से टूथ ब्रश, माउथवाश तथा अन्य सौंदर्य प्रसाधनों के विज्ञापन भी देखे जा सकते हैं। साबुन, परफ्यूम, तेल, आफ़्टर शेव लोशन, कोलोन आदि अनेक सौंदर्य प्रसाधन की सामग्रियों के लुभावने विज्ञापन उपभोक्ता को इन्हें खरीदने के लिए आकर्षित करते रहते हैं। उच्च वर्ग की महिलाओं की ड्रेसिंग टेबल तीस-तीस हज़ार से भी अधिक मूल्य की सौंदर्य सामग्री से भरी रहती है।

इसी प्रकार से परिधान के क्षेत्र में जगह-जगह खुल रहे बुटीक महँगे और नवीनतम फ़ैशन के वस्त्र तैयार कर देते हैं। डिज़ाइनर घड़ियाँ लाख- डेढ़ लाख की मिलती हैं। घर में म्यूजिक सिस्टम और कंप्यूटर रखना फ़ैशन हो गया है। विवाह पाँच सितारा होटलों में होते हैं तो बीमारों के लिए पाँच सितारा अस्पताल भी हैं। पढ़ाई के लिए पाँच सितारा विद्यालय तो हैं ही शायद कॉलेज और विश्वविद्यालय भी पाँच सितारा बन जाएँगे।

अमेरिका और यूरोप में तो मरने से पहले ही अंतिम संस्कार का प्रबंध भी विशेष मूल्य पर हो जाता है। लेखक इस बात से चिंतित है कि भारत में उपभोक्ता संस्कृति का इतना विकास क्यों हो रहा है? उसे लगता है कि उपभोक्तावाद सामंती संस्कृति से ही उत्पन्न हुआ है। इससे हम अपनी सांस्कृतिक पहचान को खोते जा रहे हैं। हम पश्चिम की नकल करते हुए बौद्धिक रूप से उनके गुलाम बन रहे हैं। हम आधुनिकता के झूठे मानदंड अपनाकर मान-सम्मान प्राप्त करने की अंधी होड़ में अपनी परंपरा को खोकर दिखावटी आधुनिकता के मोह बंधन में जकड़े जा रहे हैं।

परिणामस्वरूप दिशाहीन हो गए हैं और हमारा समाज भी भटक गया है। इससे हमारे सीमित संसाधन भी व्यर्थ ही नष्ट हो रहे हैं। लेखक का मानना है कि जीवन में उन्नति आलू के चिप्स खाने अथवा बहुविज्ञापित शीतल पेयों को पीने से नहीं हो सकती। पीजा, बर्गर को लेखक कूड़ा खाद्य मानता है। समाज में परस्पर प्रेमभाव समाप्त हो रहा है। जीवनस्तर में उन्नति होने से समाज के विभिन्न वर्गों में जो अंतर बढ़ रहा है उससे समाज में विषमता और अशांति फैल रही है। हमारी सांस्कृतिक पहचान में गिरावट आ रही है।

मर्यादाएँ समाप्त हो रही हैं तथा नैतिक पतन हो रहा है। स्वार्थ ने परमार्थ पर विजय प्राप्त कर ली है और भोग प्रधान हो गया है। गांधी जी ने कहा था कि हम सब ओर से स्वस्थ सांस्कृतिक मूल्य ग्रहण करें परंतु अपनी पहचान बनाए रखें। यह उपभोक्ता संस्कृति हमारी सामाजिक नींव को ही हिला रही है। इसलिए हमें इस बड़े खतरे से बचना होगा क्योंकि भविष्य में यह हमारे लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

JAC Class 9 Hindi Solutions Kshitij Chapter 3 उपभोक्तावाद की संस्कृति

कठिन शब्दों के अर्थ :

  • उपभोक्ता – उपभोग करनेवाला
  • वर्चस्व – श्रेष्ठता, प्रधानता
  • माहौल – वातावरण
  • बहुविज्ञापित – बहुत अधिक प्रचारित
  • चमत्कृत – हैरान, चकित, विस्मित
  • परिधान – वस्त्र
  • हास्यास्पद – हँसी उत्पन्न करने वाला
  • सामंत – ज़मींदार, योद्धा
  • अवमूल्यन – गिरावट
  • क्षरण – क्षीण होना, धीरे-धीरे नष्ट होना
  • अनुकरण – नकल
  • प्रतिस्पर्धा – होड़, मुकाबला
  • गिरफ़्त – पकड़
  • सम्मोहन – मुग्ध करना
  • ह्रास – गिरावट
  • अपव्यय – फ़िजूलखर्ची
  • स्वार्थ – अपना भला
  • उपभोग – किसी वस्तु के व्यवहार का सुख या आनंद लेना, काम में लाना
  • सूक्ष्म – बहुत कम, बहुत छोटा दुर्गध – बदबू
  • सौंदर्य-प्रसाधन – सुंदरता बढ़ानेवाली वस्तुएँ
  • माह – महीना
  • हैसियत – आर्थिक योग्यता
  • विशिष्टजन – खास लोग
  • अस्मिता – अस्तित्व, पहचान
  • आस्था – श्रद्धा, विश्वास
  • उपनिवेश – एक देश के लोगों की दूसरे देश में आबादी
  • प्रतिमान – मानदंड
  • छद्म – नकली, बनावटी
  • दिग्भ्रमित – दिशाहीन, मार्ग से भटका हुआ
  • वशीकरण – वश में करना
  • तुष्टि – संतुष्टि
  • तात्कालिक – तुरंत का, उसी समय का
  • परमार्थ – दूसरे का भला, परोपकार

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

Jharkhand Board JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन Important Questions and Answers.

JAC Board Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

बहुचयनात्मक प्रश्न

1. इजराइल ने लेबनान पर हमला किया।
(अ) फरवरी, 2006
(स) अक्टूबर, 2006
(ब) जून, 2006
(द) जनवरी, 2006
उत्तर:
(ब) जून, 2006

2. संयुक्त राष्ट्रसंघ के दूसरे महासचिव थे
(अ) एंटोनियो गुटेरेस
(ब) यू थांट
(स) बान की मून
(द) डेग हैमरशोल्ड
उत्तर:
(द) डेग हैमरशोल्ड

3. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में कितने सदस्य हैं?
(अ) 193
(ब) 191
(स) 190
(द) 189
उत्तर:
(द) 189

4. अमरीकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट और ब्रितानी प्रधानमंत्री चर्चिल ने अटलांटिक चार्टर पर हस्ताक्षर किए-
(अ) फरवरी, 1945
(स) अक्टूबर, 1945
(ब) जून, 1941
(द) अगस्त, 1941
उत्तर:
(द) अगस्त, 1941

5. संयुक्त राष्ट्र संघ की वर्तमान सदस्य संख्या कितनी है
(अ) 193
(ब) 190
(स) 189
(द) 191
उत्तर:
(अ) 193

6. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब की गई-
(अ) 24 अक्टूबर, 1945
(ब) 1 जनवरी, 1945
(स) 1 जून, 1945
(द) 31 दिसम्बर, 1945
उत्तर:
(अ) 24 अक्टूबर, 1945

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

7. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय कहाँ है-
(अ) वाशिंगटन में
(ब) न्यूयार्क में
(स) हेग में
(द) जिनेवा में
उत्तर:
(स) हेग में

8. भारत संयुक्त राष्ट्रसंघ में कब शामिल हुआ?
(अ) 24 अक्टूबर, 1995
(ब) 30 अक्टूबर, 1945
(स) 26 जून, 1945
(द) 15 अक्टूबर, 1945
उत्तर:
(ब) 30 अक्टूबर, 1945

9. संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है
(अ) 24 अक्टूबर को
(स) 15 अगस्त को
(ब) 20 जनवरी को
(द) 26 जनवरी को
उत्तर:
(अ) 24 अक्टूबर को

10. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या है।
अ) 11
(ब) 9
(स) 15
(द) 16
उत्तर:
(स) 15

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

1. संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रतीक चिह्न में ……………………….. की पत्तियाँ हैं, जो कि ……………………. का संकेत करती हैं।
उत्तर:
जैतून, विश्व शांति

2. ………………………. का सबसे प्रभावकारी समाधान वैश्विक तापवृद्धि को रोकना है।
उत्तर:
ग्लोबल वार्मिंग

3. अंतराष्ट्रीय मुद्राकोष में समूह -7 के सदस्यों के पास …………………….. प्रतिशत मत है।
उत्तर:
41.29

4. IMF में अमरीका का मताधिकार ……………………. प्रतिशत है।
उत्तर:
16.52

5. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों का चुनाव ………………………. तथा ………………………… में पूर्ण बहुमत द्वारा होता है।
उत्तर:
आम सभा, सुरक्षा परिषद्

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
दूसरा विश्व युद्ध कब समाप्त हुआ?
उत्तर:
दूसरा विश्व युद्ध 1945 में समाप्त हुआ।

प्रश्न 2.
विश्व बैंक की औपचारिक स्थापना कब हुई?
उत्तर:
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सन् 1944 में विश्व बैंक की औपचारिक स्थापना हुई।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 3.
संयुक्त राष्ट्रसंघ का प्रतीक चिह्न क्या है?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रतीक चिह्न में दुनिया का नक्शा बना हुआ है और इसके चारों तरफ जैतून की पत्तियाँ हैं।

प्रश्न 4.
समूह -7 के सदस्य देशों के नाम लिखिए।
उत्तर:
समूह – 7 के सदस्य देशों के नाम- अमरीका, जापान, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली और कनाडा है।

प्रश्न 5.
संयुक्त राष्ट्रसंघ की घोषणा पर हस्ताक्षर कब हुआ?
उत्तर:
धुरी शक्तियों के खिलाफ लड़ रहे 26 मित्र राष्ट्र अटलांटिक चार्टर के समर्थन में वाशिंग्टन में मिले ओर दिसंबर, 1943 में संयुक्त राष्ट्रसंघ की घोषणा पर हस्ताक्षर हुए।

प्रश्न 6.
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर:
सुरक्षा परिषद् की सिफारिश के आधार पर महासभा महासचिव को नियुक्त करती है।

प्रश्न 7.
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के समय कुल कितने सदस्य थे?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के समय कुल 51 सदस्य थे

प्रश्न 8.
संयुक्त राष्ट्रसंघ के नौवें महासचिव कौन हैं?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्रसंघ के नौवें महासचिव एंटोनियो गुटेरेस हैं। इन्होंने महासचिव का पद 1 जनवरी, 2017 को संभाला।

प्रश्न 9.
विश्व की एकमात्र सुपर पॉवर ( महाशक्ति) का नाम बताइये।
उत्तर:
विश्व की एकमात्र महाशक्ति ‘संयुक्त राज्य अमेरिका’ है।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 10.
आई. एम. एफ. का पूरा नाम लिखें।
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund)

प्रश्न 11.
डब्ल्यू. एच. ओ. (W.H.O.) का पूरा नाम लिखें।
उत्तर:
विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization )

प्रश्न 12.
यूनेस्को (UNESCO) का पूरा नाम लिखें।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific Cultural Organization)

प्रश्न 13.
इजरायल ने लेबनान पर कब हमला किया? उसने अपने आक्रमण को क्यों जरूरी बताया?
उत्तर:
इजरायल ने लेबनान पर 2006 में हमला किया। उसने उग्रवादी गुट हिजबुल्लाह पर अंकुश लगाने हेतु आक्रमण को आवश्यक बताया।

प्रश्न 14.
इजरायल के लेबनान पर आक्रमण के प्रति संयुक्त राष्ट्र संघ का क्या दृष्टिकोण रहा?
उत्तर:
इजरायल के लेबनान पर 2006 के आक्रमण के प्रति संयुक्त राष्ट्र संघ का यह दृष्टिकोण रहा कि इजरायली सैन्य बल इस क्षेत्र से वापस जाये।

प्रश्न 15.
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रमुख कार्य क्या है?
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष मांगे जाने पर सदस्य देशों को वित्तीय एवं तकनीकी मदद उपलब्ध कराता है।

प्रश्न 16.
विश्व व्यापार संगठन की स्थापना कब हुई?
उत्तर:
1 जनवरी, 1995 को।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 17.
विश्व व्यापार संगठन की क्या भूमिका है?
उत्तर:
विश्व व्यापार संगठन की मुख्य भूमिका विश्व के देशों में समान आर्थिक नियमों को लागू करना एवं मुक्त व्यापार को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 18.
विश्व व्यापार संगठन की सदस्य संख्या क्या है?
उत्तर:
विश्व व्यापार संगठन की सदस्य संख्या 150 है।

प्रश्न 19.
विश्व व्यापार संगठन में फैसले कैसे लिये जाते हैं?
उत्तर:
विश्व व्यापार संगठन में फैसले आम सहमति से लिये जाते हैं।

प्रश्न 20.
अन्तर्राष्ट्रीय आणविक ऊर्जा एजेन्सी से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
इस संगठन का मुख्य उद्देश्य परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देना तथा सैन्य उद्देश्यों में इसके प्रयोग को रोकना है।

प्रश्न 21.
अन्तर्राष्ट्रीय आणविक ऊर्जा एजेन्सी (आई.ए.ई.ए.) का स्थापना वर्ष लिखिये
उत्तर:
सन् 1957 ई.

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 22.
अन्तर्राष्ट्रीय आणविक ऊर्जा एजेन्सी क्या प्रयास करता है?
उत्तर:
यह संगठन परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने का कार्य करता है।

प्रश्न 23.
संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य उद्देश्य शांति और सुरक्षा कायम करना है।

प्रश्न 24.
संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय न्यूयार्क में स्थित है।

प्रश्न 25.
अमरीका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन को संयुक्त राष्ट्रसंघ का स्थायी सदस्य क्यों चुना गया?
उत्तर:
दूसरे विश्वयुद्ध के तुरंत बाद के समय में ये देश सबसे ज्यादा ताकतवर थे और इस महायुद्ध के विजेता भी रहे, इसलिए इन्हें स्थायी सदस्य के रूप में चुना गया।

प्रश्न 26.
संयुक्त राष्ट्र संघ का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण अंग कौनसा है?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण अंग ‘सुरक्षा परिषद्’ है।

प्रश्न 27.
संयुक्त राष्ट्र संघ का दूसरा महत्त्वपूर्ण अंग कौनसा है, जिसके सभी सदस्य राष्ट्र सदस्य हैं?
उत्तर:
आम सभा या महासभा।

प्रश्न 28.
संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य अंग कितने हैं? उनके नाम लिखिये।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख 6 अंग हैं। ये हैं।

  1. महासभा
  2. सुरक्षा परिषद्
  3. आर्थिक और सामाजिक परिषद्
  4. न्यास परिषद्
  5. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय और
  6. सचिवालय।

प्रश्न 29.
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों का कार्यकाल 9 वर्ष का होता है । प्रश्न 30. संयुक्त राष्ट्र संघ के किन्हीं दो विशिष्ट अभिकरणों के नाम लिखिये।
उत्तर:
कृषि एवं खाद्य संगठन, विश्व स्वास्थ्य संगठन

प्रश्न 31.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्यों की संख्या कितनी है और उनका कार्यकाल कितना है?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्यों की संख्या 10 है तथा उनका कार्यकाल 4 वर्ष का है।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 32.
संयुक्त राष्ट्र संघ के दो उद्देश्यों का वर्णन कीजिये।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख उद्देश्य ये हैं।

  1. सामूहिक व्यवस्था द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा कायम रखना और आक्रामक प्रवृत्तियों को नियंत्रण में रखना।
  2. अन्तर्राष्ट्रीय विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करना।

प्रश्न 33.
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के दो कार्य बताइये।
उत्तर:

  1. साधारण सभा की वार्षिक रिपोर्ट तैयार करना
  2. सुरक्षा सम्बन्धी विवादों को महासभा के समक्ष प्रस्तुत करना।

प्रश्न 34.
अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे किन्हीं दो गैर-सरकारी संगठनों के नाम लिखें।
अथवा
मानवाधिकारों की रक्षा में संलग्न दो गैर सरकारी अन्तर्राष्ट्रीय संगठन कौन से हैं?
उत्तर:

  1. एमनेस्टी इन्टरनेशनल
  2. ह्यमन राइट्स वॉच।

प्रश्न 35.
संयुक्त राष्ट्र संघ के कोई दो कार्य बताइये।
उत्तर:

  1. अन्तर्राष्ट्रीय शांति सुरक्षा बनाये रखना।
  2. अन्तर्राष्ट्रीय कानून सम्बन्धी व्याख्या करना।

प्रश्न 36.
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1950 में ‘शांति के लिए एकता’ प्रस्ताव की दो विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:

  1. महासभा का आपातकालीन अधिवेशन बुलाना
  2. शांति निरीक्षण आयोग की स्थापना करना।

प्रश्न 37.
संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के दो कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:

  1. संयुक्त राष्ट्र संघ का बजट पारित करना।
  2. सुरक्षा परिषद् तथा अन्य संस्थाओं व संगठनों की रिपोर्ट पर विचार करना।

प्रश्न 38.
संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्यों के नाम लिखिये।
उत्तर:
सुरक्षा परिषद् के 5 स्थायी सदस्य हैं। ये हैं।

  1. संयुक्त राज्य अमेरिका
  2.  ब्रिटेन
  3. फ्रांस
  4. रूस व
  5. चीन।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 39.
सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्यों को कौन निर्वाचित करता है? अस्थायी सदस्यों का कार्यकाल कितना होता है?
उत्तर:
सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्यों को महासभा निर्वाचित करती है तथा अस्थायी सदस्यों का कार्यकाल चार वर्ष का होता है।

प्रश्न 40.
वर्तमान में सुरक्षा परिषद् के सदस्यों की कुल संख्या कितनी है?
उत्तर:
वर्तमान में सुरक्षा परिषद् के सदस्यों की कुल संख्या 15 है। इनमें 5 सदस्य स्थायी हैं और 10 अस्थायी हैं । प्रश्न 41. संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रतिष्ठा में वृद्धि के कोई दो कारण बताइये।
उत्तर:

  1. महासभा में प्रायः सभी देशों को प्रतिनिधित्व प्राप्त है।
  2. शांति के लिये एकता प्रस्ताव के कारण।

प्रश्न 42.
जी 8 के सदस्य देशों के नाम लिखिये।
उत्तर:
जी 8 के सदस्य देश हैं।

  1. अमरीका
  2. जापान
  3. जर्मनी
  4. फ्रांस
  5. ब्रिटेन
  6. इटली
  7. कनाडा और
  8. रूस।

प्रश्न 43.
संयुक्त राष्ट्र संघ के वार्षिक बजट में सर्वाधिक योगदान किस देश का है और कितना है?
उत्तर:
संयुक्त राज्य अमेरिका का लगभग 22 प्रतिशत।

प्रश्न 44.
एमनेस्टी इण्टरनेशनल का क्या उत्तरदायित्व है?
उत्तर:
इसका उत्तरदायित्व है। मानवाधिकारों से सम्बद्ध रिपोर्ट तैयार करना तथा उन्हें प्रकाशित करना।

प्रश्न 45.
संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रथम महासचिव कौन थे?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रथम महासचिव ट्राइग्व ली थे।

प्रश्न 46.
संयुक्त राष्ट्रसंघ में अस्थायी सदस्य कितने वर्षों के लिए चुने जाते हैं?
उत्तर:
दो वर्षों के लिए।

प्रश्न 47.
मानवाधिकार परिषद् कब से सक्रिय है?
उत्तर:
मानवाधिकार परिषद् 19 जून, 2006 से सक्रिय है।

प्रश्न 48.
विश्व व्यापार संगठन किसके उत्तराधिकारी के रूप में कार्य करता है?
उत्तर:
जनरल एग्रींट ऑन ट्रेड एंड टैरिफ

प्रश्न 49.
विश्व बैंक के मुख्य कार्य क्या हैं?
उत्तर:
कृषि, ग्रामीण, विकास, पर्यावरण सुरक्षा, सुशासन तथा आधारभूत ढाँचे के लिए काम करता है।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 50.
अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष के कार्य लिखिए।
उत्तर:
विश्व स्तर पर वित्त व्यवस्था की देखरेख तथा वित्तीय व तकनीकी सहायता देना।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सुरक्षा परिषद् के अस्थाई सदस्यों का भौगोलिक वितरण किस प्रकार किया गया है?
उत्तर:
सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्यों का भौगोलिक वितरण इस प्रकार है। अफ्रीका और एशिया के पाँच सदस्य, पूर्वी यूरोप का एक सदस्य, लातीन अमेरिका के दो सदस्य, पश्चिमी यूरोप तथा अन्य राज्यों के दो सदस्य।

प्रश्न 2.
वीटो किसे कहते हैं?
उत्तर:
वीटो का शब्दार्थ है, “मैं मना करता हूँ।” सुरक्षा परिषद् का कोई स्थायी सदस्य यदि किसी महत्त्वपूर्ण या सारवान प्रश्न पर असहमति प्रकट करता है तो उसे अस्वीकृत कर दिया जाता है। उसके इस अधिकार/ शक्ति को ही वीटो शक्ति कहा जाता है।

प्रश्न 3.
संयुक्त राष्ट्र संघ के पुनर्गठन या लोकतंत्रीकरण से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ के पुनर्गठन या लोकतन्त्रीकरण से अभिप्राय है— सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्यों में विस्तार करना तथा उसमें विकासशील देशों को समुचित प्रतिनिधित्व देना।

प्रश्न 4.
संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् में स्थायी सदस्यता हेतु भारत की दावेदारी के समर्थन में दो तर्क लिखिये।
उत्तर:

  1. भारत विश्व का सबसे बड़ा प्रजातंत्रीय देश है।
  2. भारत सैनिक, आर्थिक तथा प्रौद्योगिक दृष्टि से एक सशक्त राष्ट्र- है

प्रश्न 5.
संयुक्त राष्ट्र संघ के संगठन एवं प्रक्रिया में सुधार के लिये कोई दो सुझाव दें।
उत्तर:

  1. वीटो की समाप्ति-सुरक्षा परिषद् की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित एवं लोकतांत्रिक बनाने के लिए वीटो की शक्ति को समाप्त कर देना चाहिए।
  2. समान सदस्यता- सुरक्षा परिषद् में अस्थाई सदस्यों की धारणा को समाप्त करके सबको समान स्तर की. सदस्यता प्रदान करनी चाहिए।

प्रश्न 6.
‘ग्लोबल वार्मिंग’ की समस्या को स्पष्ट करें।
उत्तर:
‘ग्लोबल वार्मिंग’ से आशय है। वातावरण में ग्रीनहाउस गैसों के बढ़ने से तापमान में वृद्धि इससे समुद्रतल की ऊँचाई बढ़ने का खतरा है। ऐसा होने पर विश्व के समुद्रतटीय इलाके जलमग्न हो सकते हैं। इस समस्या का सबसे प्रभावकारी समाधान वैश्विक तापवृद्धि को रोकना है।

प्रश्न 7.
‘लीग ऑव नेशंस’ की उत्पत्ति क्यों हुई?
उत्तर:
प्रथम विश्वयुद्ध के पश्चात् विश्व को एक ऐसे अंतर्राष्ट्रीय संगठन की जरूरत का आभास हुआ जो अंतर्राष्ट्रीय झगड़ों का निपटारा बातचीत द्वारा कर सके जिससे युद्ध जैसे विनाशकारी स्थिति को टाला जा सके। इसके परिणामस्वरूप ‘लीग ऑव नेशंस’ का जन्म हुआ।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 8.
एंटोनियो गुटेरेस के बारे में संक्षेप में लिखिये।
उत्तर:
एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्रसंघ के नौवें महासचिव हैं। उन्होंने महासचिव का पद 1 जनवरी, 2017 को ग्रहण किया। ये 1995 से 2002 तक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री और 2005 से 2015 तक यूनाइटेड नेशंस हाई कमीशनर फॉर रिफ्यूजीज रहे। 1999-2005 तक ये सोशलिस्ट
इंटरनेशनल के अध्यक्ष भी रहे।

प्रश्न 9.
संयुक्त राष्ट्र संघ की चार विशिष्ट एजेन्सियों के नाम लिखो।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ की चार विशिष्ट एजेन्सियों के नाम इस प्रकार हैं।

  1. अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (I.L.O.)
  2. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO)
  3. विश्व स्वास्थ्य संगठन., (W.H.O.)
  4. खाद्य एवं कृषि संगठन।

प्रश्न 10.
संयुक्त राष्ट्र संघ के कोई तीन सिद्धान्त लिखिए।
उत्तर:

  1. संयुक्त राष्ट्र संघ सदस्यों की संप्रभु समानता पर आधारित है।
  2. संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य ईमानदारी से घोषणा-पत्र के अन्तर्गत निर्धारित दायित्वों का पालन करेंगे।
  3. संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य अपने विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से निपटायेंगे ।0

प्रश्न 11.
संयुक्त राष्ट्रसंघ के द्वितीय महासचिव कौन थे? उनके द्वारा किए गए कार्यों का विवरण कीजिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्रसंघ के द्वितीय महासचिव डेग हैमरशोल्ड थे। ये स्वीडन से थे तथा अर्थशास्त्री और वकील थे इन्होंने स्वेज नहर से जुड़े विवादों को सुलझाने तथा अफ्रीका के अनौपनिवेशीकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांगो- संकट को सुलझाने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए मरणोपरांत इन्हें नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया। हालाँकि सोवियत संघ और फ्रांस ने अफ्रीका में इनकी भूमिका की आलोचना की थी।

प्रश्न 12.
सुरक्षा परिषद् में स्थायी सदस्यों को प्राप्त निषेधाधिकार (Veto) शक्ति से क्या आशय है?
उत्तर:
सुरक्षा परिषद् में स्थायी सदस्यों को प्राप्त निषेधाधिकार की शक्ति का अर्थ है कि यदि पांच स्थायी सदस्यों में से कोई भी एक सदस्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में रखे गये प्रस्ताव के विरोध में वोट डाल दे तो वह प्रस्ताव पास नहीं होगा।

प्रश्न 13.
संयुक्त राष्ट्रसंघ के समक्ष कौन से दो बुनियादी सुधारों का मसला है?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्रसंघ के समक्ष निम्न दो बुनियादी सुधारों का मसला है।

  1. एक तो इस संगठन की बनावट और इसकी प्रक्रियाओं में सुधार किया जाए।
  2. दूसरा, इस संगठन के न्यायाधिकार में आने वाले मुद्दों की समीक्षा की जाए।

प्रश्न 14.
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई ? आजकल इसके कितने सदस्य हैं?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ की विधिवत् स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 ई. को हुई थी। इस संस्था का मुख्य कार्यालय न्यूयार्क अमेरिका में है। आजकल संसार के छोटे-बड़े लगभग 193 देश इसके सदस्य हैं। करना।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 15.
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख उद्देश्यों का उल्लेख कीजिये।
उत्तर:
उद्देश्य-संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के मुख्य उद्देश्य निम्न हैं।

  1. अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाये रखना।
  2. भिन्न-भिन्न राष्ट्रों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ाना।
  3. आपसी सहयोग द्वारा आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा मानवीय ढंग की अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं को हल

प्रश्न 16.
संयुक्त राष्ट्र की महासभा के संगठन को संक्षिप्त में बताइये।
उत्तर:
हासभा-महासभा संयुक्त राष्ट्र संघ का सबसे बड़ा अंग है। संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य इसके सदस्य होते हैं और प्रत्येक सदस्य राष्ट्र इसमें पाँच प्रतिनिधि भेजता है परन्तु उनका मत एक ही होता है। प्राय: वर्ष में इसका एक बार अधिवेशन होता है। वर्तमान में इसके सदस्यों की कुल संख्या 193 है।

प्रश्न 17.
सुरक्षा परिषद् के संगठन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
उत्तर:
सुरक्षा परिषद् संयुक्त राष्ट्र की कार्यपालिका के समान है। इसके 15 सदस्य होते हैं। जिनमें पाँच स्थाई सदस्य हैं। अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, चीन और रूस । इसके अलावा 10 अस्थायी सदस्य दो वर्षों के लिये महासभा द्वारा चुने जाते हैं। सुरक्षा परिषद् के पाँच स्थायी सदस्यों को निषेधाधिकार प्राप्त है।

प्रश्न 18.
अन्तर्राष्ट्रीय आणविक ऊर्जा एजेन्सी क्या है?
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय आणविक ऊर्जा एजेन्सी परमाणविक ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने और सैन्य उद्देश्यों में इसके प्रयोग को रोकने की कोशिश करता है। इसके अधिकारी विश्व की परमाणविक सुविधाओं की जाँच करते हैं ताकि नागरिक परमाणु संयंत्रों का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के लिए न हो।

प्रश्न 19.
एमनेस्टी इंटरनेशनल क्या है?
उत्तर:
एमनेस्टी इन्टरनेशनल
एमनेस्टी इंटरनेशनल एक स्वयंसेवी संगठन है। यह पूरे विश्व में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अभियान चलाता है। यह संगठन मानवाधिकारों से जुड़ी रिपोर्ट तैयार और प्रकाशित करता है। ये रिपोर्टें मानवाधिकारों से संबंधित अनुसंधान और तरफदारी में बड़ी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रश्न 20.
ह्यूमन राइट वाच क्या है?
उत्तर:
ह्यूमन राइट वाच (Human Right Watch):
ह्यमन राइट वाच मानवाधिकारों की वकालत और उनसे संबंधित अनुसंधान करने वाला एक अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन है। यह अमरीका का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन है। यह विश्व की मीडिया का ध्यान मानवाधिकारों के उल्लंघन की ओर खींचता है।

प्रश्न 21.
विश्व व्यापार संगठन क्या है?
उत्तर:
विश्व व्यापार संगठन (WTO):
‘विश्व व्यापार संगठन’ (World Trade Organization) एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है। यह वैश्विक व्यापार के नियमों को तय करता है। इसकी स्थापना सन् 1995 में हुई। इसके सदस्यों की संख्या 164 है।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 22.
सन् 2018 तक स्थायी सदस्यों द्वारा वीटो पॉवर का इस्तेमाल कितनी-कितनी बार किया गया है? उत्तर-सन् 2018 तक स्थायी सदस्यों द्वारा वीटो पॉवर का इस्तेमाल इस प्रकार किया गया है।

  1. सोवियत संघ / रूस द्वारा 135 बार
  2. अमरीका द्वारा 84 बार
  3. ब्रिटेन द्वारा 32 बार
  4. फ्रांस द्वारा 18 बार
  5. चीन द्वारा 11 बार।

प्रश्न 23.
सन् 1992 में संयुक्त राष्ट्रसंघ की आमसभा में किन तीन शिकायतों का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था?
उत्तर:
सन् 1992 में संयुक्त राष्ट्रसंघ की आम सभा में निम्न तीन शिकायतों का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था।

  1. सुरक्षा परिषद् राजनीतिक वास्तविकताओं की नुमाइंदगी नहीं करती।
  2. इनके फैसलों पर पश्चिमी देशों के मूल्यों और हितों की छाप होती है और इन फैसलों पर चंद देशों का दबदबा होता है।
  3. सुरक्षा परिषद् में बराबर का प्रतिनिधित्व नहीं है।

प्रश्न 24.
सुरक्षा परिषद् के पांच स्थायी सदस्यों को वीटो का अधिकार क्यों दिया गया?
उत्तर:
सुरक्षा परिषद् के पांच स्थायी सदस्यों को वीटो का अधिकार इसलिये दिया गया क्योंकि-

  1. ये देश द्वितीय विश्व युद्ध के विजेता थे।
  2. राजनीतिक मामलों में इनकी सहमति सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण थी।
  3. वीटो का अधिकार न देने पर संभवतः ये समस्याओं में अधिक रुचि नहीं लेते।

प्रश्न 25.
मानवाधिकार परिषद् के संस्थापक कौन थे? इनके कुछ प्रमुख उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मानवाधिकार परिषद् के आयोग की स्थापना कोफी ए. अन्नान ने की। इनकी कुछ उपलब्धियाँ निम्नलिखित

  1. ये (1997 से 2006 तक) संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव रहे।
  2. इन्होंने एड्स, टीबी और मलेरिया से लड़ने के लिए एक वैश्विक कोष बनाया।
  3. इन्होंने शान्ति संस्थापक आयोग की स्थापना 2005 में की।
  4. महासचिव के रूप में किए गए कार्यों के कारण 2001 में इनको नोबेल शान्ति पुरस्कार दिया गया।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 26.
” सोवियत संघ की गैर मौजूदगी में अमरीका एक भाग महाशक्ति है।” इस कथन का सत्यापन
कीजिए।
उत्तर:
सोवियत संघ की गैर मौजूदगी में अमरीका एकमात्र महाशक्ति है। क्योंकि

  1. अमरीका की ताकत पर आसानी से अंकुश नहीं लगाया जा सकता।
  2. अपनी सैन्य और आर्थिक ताकत के सहारे अमरीका संयुक्त राष्ट्रसंघ या किसी अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठन की अनदेखी कर सकता है।
  3. संयुक्त राष्ट्रसंघ के भीतर अमरीका का खास प्रभाव है क्योंकि वह संयुक्त राष्ट्रसंघ के बजट में सबसे ज्यादा योगदान करता है। संयुक्त राष्ट्रसंघ अमरीकी भू-क्षेत्र में स्थित है। संयुक्त राष्ट्रसंघ के कई नौकरशाह अमरीका के नागरिक हैं।

प्रश्न 27.
“अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के हर सदस्य की राय का वजन बराबर नहीं है।” स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
अंतराष्ट्रीय मुद्राकोष में 189 सदस्य हैं लेकिन हर सदस्य की राय का वजन बराबर नहीं है। क्योंकि

  1. समूह – 7 के सदस्य ( अमरीका, जापान, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली और कनाडा) के पास 41.29% मत हैं। अकेले अमरीका के पास 16.52% मताधिकार है।
  2. अन्य अग्रणी सदस्यों में चीन ( 6.09%), भारत (2.64%), रूस (2.59% ), ब्राजील (2.22%) और सऊदी अरब (0.02%) है।

प्रश्न 28.
अंतर्राष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता क्यों है?
उत्तर:
अंतर्राष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता निम्न कारणों की वजह से है-

  1. समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान हेतु।
  2. ये संगठन सहयोग के उपाय जुटाने मेंसहायक होते हैं।
  3. ये संगठन नियमों तथा नौकरशाही की रूपरेखा तैयार करते हैं।
  4. ये शांति और प्रगति के प्रति मानवता की आशा का प्रतीक़ होते हैं

प्रश्न 29.
संयुक्त राष्ट्र के सिद्धान्तों का वर्णन कीजिये।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र के सिद्धान्त-संयुक्त राष्ट्र संघ अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिये निम्नलिखित सिद्धान्तों के. अनुसार कार्य करता है।

  1. संयुक्त राष्ट्र · सभी सदस्यों की प्रभुसत्ता और समानता के सिद्धान्त में विश्वास रखता है।
  2. सभी राष्ट्रों की अखण्डता और राजनीतिक स्वाधीनता का आदर करें।
  3. संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार कोई कार्यवाही करें तो सभी सदस्य राष्ट्रों को उसकी सहायता करनी चाहिये।
  4. सभी राष्ट्र अपने विवादों को शांतिपूर्ण तरीकों से निपटायें।
  5. संयुक्त राष्ट्र उन मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा जो अनिवार्य रूप से किसी राज्य के आंतरिक अधिकार क्षेत्र में आते हैं।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 30.
क्या संयुक्त राष्ट्र अमरीकी प्रभुत्व के खिलाफ संतुलन के रूप में कार्य कर सकता है?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्रसंघ का अमरीकी प्रभुत्व के खिलाफ संतुलन के रूप में कार्य न कर पाने की निम्न वजहें हैं।

  1. अमरीका अपने वीटो पावर के द्वारा ऐसे किसी भी कदम को रोक सकती है जिससे उसका हित ना सधता हो।
  2. 1991 के बाद से अमरीका एकमात्र महाशक्ति बन कर उभरा है जो अपनी आर्थिक और सैन्य ताकत से किसी भी अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की अनदेखी कर सकता है।
  3. अपनी ताकत और निषेधाधिकार के कारण संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव के चयन में भी अमरीका की बात बहुत वजन रखती है।

प्रश्न 31.
” भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् का स्थायी सदस्य बनना चाहता है।” क्या इस कथन से आप सहमत हैं? तर्कों के माध्यम से स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् का स्थायी सदस्य बनना चाहता है। इस कथन से मैं सहमत हूँ। निम्न कथनों के द्वारा इस कथन को स्पष्ट किया जा सकता है-

  1. भारत विश्व में आबादी वाला दूसरा बड़ा देश है।
  2. भारत में विश्व की कुछ जनसंख्या का 1/5 वाँ हिस्सा निवास करता है।
  3. भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।
  4. भारत ने संयुक्त राष्ट्र की लगभग सभी पहलकदमियों में भाग लिया है।
  5. संयुक्त राष्ट्रसंघ के शांति बहाल करने के प्रयासों में भारत लंबे समय से ठोस भूमिका निभाता आ रहा है।
  6. भारत तेजी से अंतर्राष्ट्रीय फलक पर आर्थिक शक्ति बनकर उभर रहा है।
  7. भारत ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के बजट में नियमित रूप से अपना योगदान दिया है कभी भी यह अपने भुगतान से चुका नहीं है।

प्रश्न 32.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के 5 स्थायी सदस्यों के नाम बताइये तथा इसकी कार्यप्रणाली की कमियाँ बताइये।
उत्तर:

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के 5 स्थायी सदस्य हैं।
    1. अमेरिका
    2. फ्रांस
    3. ब्रिटेन
    4. रूस
    5. चीन।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की कार्यप्रणाली की कमियाँ ये हैं।
    1. सुरक्षा परिषद् अब राजनीतिक वास्तविकताओं की नुमाइंदगी नहीं करती।
    2. इसके फैसलों पर पश्चिमी मूल्यों और हितों की छाप तथा चंद देशों का दबदबा होता है।
    3. इसमें बराबर का प्रतिनिधित्व नहीं है।

प्रश्न 33.
एक ध्रुवीय विश्व में संयुक्त राष्ट्रसंघ की प्रासंगिकता को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:

  1. संयुक्त राष्ट्रसंघ क्षेत्रीय या विश्वव्यापी विवाद के मुद्दों पर सभी देशों का बातचीत करके हल निकालने का मंच देता है।
  2. अमरीकी सरकार यह जानती है कि झगड़ों और सामाजिक आर्थिक विकास के मसलों पर संयुक्त राष्ट्रसंघ के माध्यम से 193 राष्ट्रों को एकत्रित किया जा सकता है।
  3. शेष विश्व के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ एक ऐसा मंच है जहाँ अमरीकी रवैये और नीतियों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 34.
एक ध्रुवीय विश्व में संयुक्त राष्ट्र संघ की क्या भूमिका है? व्याख्या कीजिये।
अथवा
क्या आप इस बात से सहमत हैं कि संयुक्त राष्ट्र संघ जैसा अन्तर्राष्ट्रीय संगठन पूरे विश्व के लिए अपरिहार्य है? अपने उत्तर के पक्ष में कोई चार कारण स्पष्ट कीजिए। एक ध्रुवीय विश्व में संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रासंगिकता को स्पष्ट कीजिये।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ जैसा अन्तर्राष्ट्रीय संगठन पूरे विश्व के लिए अपरिहार्य है। एक ध्रुवीय विश्व में संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रासंगिकता या अपरिहार्यता को निम्न प्रकार स्पष्ट किया जा सकता है।

  1. संयुक्त राष्ट्र संघ अमरीका और शेष विश्व के बीच विभिन्न मुद्दों पर बातचीत कायम कर सकता है।
  2. झगड़ों और सामाजिक-आर्थिक विकास के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र संघ के जरिये 193 देशों को एक साथ किया जा सकता है।
  3. शेष विश्व संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच के माध्यम से अमरीकी रवैये और नीतियों पर कुछ न कुछ अंकुश लगा सकता है।
  4. आज विभिन्न समाजों और मुद्दों के बीच आपसी तार जुड़ते जा रहे हैं। आने वाले दिनों में पारस्परिक निर्भरता बढ़ती जायेगी । इसलिये संयुक्त राष्ट्र संघ का महत्त्व भी निरन्तर बढ़ेगा ।

प्रश्न 35.
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्राकोष पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
अथवा
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्राकोष क्या है? कितने देश इसके सदस्य हैं?
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष: यह संगठन वैश्विक स्तर की वित्त व्यवस्था की देखरेख करता है और मांगे जाने. पर वित्तीय तथा तकनीकी सहायता मुहैया करता है। वैश्विक स्तर की वित्त व्यवस्था का आशय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाली वित्तीय संस्थाओं और लागू होने वाले नियमों से है। वर्तमान में 189 देश अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के सदस्य हैं लेकिन हर सदस्य की राय का वजन बराबर नहीं है। समूह -7 के सदस्य (अमरीका, जापान, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली और कनाडा) के पास 41.29 प्रतिशत मत है। अन्य अग्रणी सदस्यों में चीन ( 6.09%), भारत (2.64%), रूस (2.59%), ब्राजील. (2.22%) और सऊदी अरब (2.02%) है। अकेले अमरीका के पास 16.52% मताधिकार है।

प्रश्न 36.
विश्व बैंक की स्थापना कब हुई? इसके प्रमुख कार्यों को संक्षेप में बताइये।
उत्तर:
विश्व बैंक – दूसरे विश्व युद्ध के तुरन्त बाद सन् 1945 में विश्व बैंक की औपचारिक स्थापना हुई। विश्व बैंक के कार्य-विश्व बैंक की गतिविधियाँ प्रमुख रूप से विकासशील देशों से संबंधित हैं। यथा

  1. यह बैंक मानवीय विकास ( शिक्षा, स्वास्थ्य), कृषि और ग्रामीण विकास (सिंचाई, ग्रामीण सेवाएँ), पर्यावरण सुरक्षा (प्रदूषण में कमी, नियमों का निर्माण और उन्हें लागू करना), आधारभूत ढाँचा (सड़क, शहरी विकास, बिजली) तथा सुशासन ( कदाचार का विरोध, विधिक संस्थाओं का विकास) के लिए काम करता है ।
  2. यह अपने सदस्य देशों को आसान ऋण और अनुदान देता है । ज्यादा गरीब देशों को ये अनुदान वापिस नहीं चुकाने पड़ते। इस अर्थ में यह संस्था समकालीन वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करती है।

प्रश्न 37.
अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता के कोई दो बिन्दु बताइये।
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता – अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता को निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत स्पष्ट किया गया है।

  1. समस्याओं के शांतिपूर्ण समाधान के लिए आवश्यक – बातचीत के माध्यम से दो या अधिक देशों के मध्य के झगड़ों और विभेदों को बिना युद्ध के हल करने की दृष्टि से अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है। अन्तर्राष्ट्रीय संगठन समस्याओं के शांतिपूर्ण समाधान में सदस्य देशों की मदद करते हैं।
  2. चुनौतीपूर्ण समस्याओं को निपटाने में विभिन्न देशों को मिलकर कार्य करने में सहायता करना- अन्तर्राष्ट्रीय संगठन ऐसी चुनौतीपूर्ण समस्याओं को निपटाने के लिए आवश्यक है, जिनसे निपटने के लिए विभिन्न देशों को मिलाकर सहयोग करना आवश्यक होता है।

प्रश्न 38.
1991 के बाद वैश्विक – व्यवस्था में क्या प्रमुख परिवर्तन आये हैं?’
उत्तर:
1991 के बाद विश्व की राजनीतिक और आर्थिक स्थितियों में निम्नलिखित परिवर्तन आए हैं।

  1. 1991 के बाद शीत युद्ध काल की दो महाशक्तियों – सोवियत संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका में से एक महाशक्ति सोवियत संघ का पतन हो गया है तथा वह बिखर गया है।
  2. सोवियत संघ के उत्तराधिकारी राज्य रूस और अमरीका के बीच अब संबंध कहीं ज्यादा सहयोगात्मक हैं।
  3. चीन बड़ी तेजी से एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है।
  4. सोवियत संघ से स्वतंत्र हुए अनेक नये देश संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल हुए हैं।
  5. वर्तमान में विश्व के सामने नयी चुनौतियों की एक पूरी कड़ी विद्यमान है। ये चुनौतियाँ हैं। जनसंहार, गृहयुद्ध, जातीय संघर्ष, आतंकवाद, परंमाणविक प्रसार, जलवायु में बदलाव, पर्यावरण की हानि, महामारी आदि।

प्रश्न 39.
संयुक्त राष्ट्र संघ को अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए हाल ही में क्या कदम उठाये गये हैं?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ को अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए हाल ही में निम्नलिखित कदम उठाये गये हैं।

  1. शांति संस्थापक आयोग का गठन किया गया है।
  2. यदि कोई राष्ट्र अपने नागरिकों को अत्याचारों से बचाने में असफल हो जाए तो विश्व बिरादरी इसका उत्तरदायित्व ले- इस बात की स्वीकृति।
  3. मानवाधिकार परिषद की स्थापना
  4. सहस्राब्दि विकास लक्ष्य को प्राप्त करने पर सहमति
  5. हर रूप रीति के आतंकवाद की निंदा करना
  6. एक लोकतंत्र कोष का गठन।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 40.
सुरक्षा परिषद् के स्थायी व अस्थायी सदस्यों के लिए सुझाये गये कोई चार मानदण्ड बताइये।
उत्तर:
सुरक्षा परिषद् के स्थायी व अस्थायी सदस्यों के लिए चार आवश्यक मानदण्ड ये होने चाहिए:

  1. वह देश क्षेत्र तथा जनसंख्या की दृष्टि से बड़ा देश हो।
  2. वह एक लोकतांत्रिक देश हो।
  3. वह आर्थिक तथा सैनिक शक्ति के रूप में उभर रहा हो तथा संयुक्त राष्ट्र संघ के बजट में अपना नियमित योगदान देता आ रहा हो।
  4. वह संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति बहाल करने के प्रयासों में निरन्तर अपनी प्रभावी भूमिका निभाता आ रहा हो।

प्रश्न 41.
संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्य: संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं।

  1. अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना।
  2. सभी राष्ट्रों के बीच लोगों के समान अधिकार एवं स्वतंत्रता के सिद्धान्तों पर आधारित मैत्रीपूर्ण सम्बन्धों पर विकास करना और विश्व शान्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए उचित उपाय करना।
  3. सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और मानवीय क्षेत्रों में अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित व मजबूत करना तथा सबके लिए मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रताओं के सम्मान को बढ़ाना और प्रोत्साहन देना।
  4. उपर्युक्त सामूहिक उद्देश्यों की प्राप्ति में राष्ट्रों के कार्यों में समन्वय बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ को केन्द्र बनाना।

प्रश्न 42.
एक विश्व संस्था के रूप में संयुक्त राष्ट्रसंघ की असफलताओं पर प्रकाश डालिये।
उत्तर:
एक विश्व संस्था के रूप में संयुक्त राष्ट्रसंघ की असफलताएँ निम्न हैं-

  1. कुछ मसलों पर जैसे निःशस्त्रीकरण, विकसित और विकासशील देशों के बीच आर्थिक असन्तुलन कम करने में आंशिक सफलता ही मिली।
  2. संयुक्त राष्ट्रसंघ अनेक विवादों को सुलझाने तथा महाशक्तियों की मनमानी को रोकने में असफल रहा है।

प्रश्न 43.
‘पारस्परिक निर्भरता’ से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
पारस्परिक निर्भरता – हालाँकि संयुक्त राष्ट्रसंघ में थोड़ी कमियाँ हैं लेकिन इसका अस्तित्व आवश्यक है क्योंकि इसके बिना दुनिया और बदहाल हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्रसंघ विश्व के सात अरब लोगों को एक साथ रहने के लिए मददगार है। आज विभिन्न समाजों और मसलों के बीच तार जुड़ते जा रहे हैं, इसे ही ‘पारस्परिक निर्भरता’ का नाम दिया गया है।

प्रश्न 44.
संयुक्त राष्ट्रसंघ की आर्थिक ओर सामाजिक परिषद् के ऊपर संक्षेप में टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्रसंघ की आर्थिक और सामाजिक परिषद् में कुल 54 सदस्य होते हैं जिनका चुनाव महासभा 2/3 बहुमत से तीन वर्ष के लिए करती है। इसके 1/3 सदस्य प्रतिवर्ष अवकाश ग्रहण करते हैं । इस प्रकार यह परिषद् एक स्थायी संस्था है।

प्रश्न 45.
संयुक्त राष्ट्रसंघ की सफलताओं पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्रसंघ की सफलताओं को निम्न बिन्दुओं द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है।

  1. आतंकवाद का विरोध करने में।
  2. निःशस्त्रीकरण।
  3. शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करने में।
  4. अन्तर्राष्ट्रीय भावना का विकास करने में।
  5. मानवाधिकारों का संरक्षण करने में।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
हमें अन्तर्राष्ट्रीय संगठन क्यों चाहिए? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता हमें अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता है। इसके प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं।

  1. समस्याओं के शांतिपूर्ण समाधान हेतु: अन्तर्राष्ट्रीय संगठन देशों की समस्याओं के शांतिपूर्ण समाधान में सदस्य देशों की सहायता करते हैं। अन्तर्राष्ट्रीय संगठन का निर्माण विभिन्न राज्य ही करते हैं और यह उनके मामलों के लिए जवाबदेह होता है। एक बार इसका निर्माण हो जाने के बाद ये सदस्य देशों की समस्याओं के शांतिपूर्ण समाधान में सहायता करते हैं।
  2. सहयोग के उपाय जुटाने में सहायक: एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन सहयोग करने के उपाय तथा सूचनाएँ एकत्रित करने में मदद कर सकता है।
  3. नियमों तथा नौकरशाही की रूपरेखा: एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन नियमों और नौकरशाही की एक रूपरेखा दे सकता है ताकि सदस्यों को यह विश्वास हो कि आने वाली लागत में सबकी समुचित साझेदारी होगी, लाभ का बँटवारा न्यायोचित होगा और यदि कोई सदस्य उस समझौते में शामिल हो जाता है तो वह इस समझौते के नियम और शर्तों का पालन करेगा।
  4. शांति और प्रगति के प्रति मानवता की आशा का प्रतीक: एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन शांति और प्रगति प्रति मानवता की आशा का प्रतीक होता है। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ इसका प्रतीक है। इस संगठन को विश्व भर के अधिकांश लोग एक अनिवार्य संगठन मानते हैं।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 2.
संयुक्त राष्ट्र संघ के विकास क्रम एवं उसकी स्थापना का वर्णन कीजिये।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ का विकास क्रम एवं स्थापना: संयुक्त राष्ट्र संघ के विकास क्रम को निम्न प्रकार स्पष्ट किया गया है।

  1. अटलांटिक चार्टर ( अगस्त, 1941 ): 14 अगस्त, 1941 को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चर्चिल और अमरीकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने विश्व शांति की स्थापना के आधारभूत सिद्धान्तों की व्यवस्था की। इस पर दोनों देशों के अध्यक्षों ने हस्ताक्षर किये। इसे अटलांटिक चार्टर के नाम से जाना जाता है।
  2. संयुक्त राष्ट्र घोषणा-पत्र: धुरी शक्तियों के खिलाफ लड़ रहे 26 मित्र राष्ट्र अटलांटिक चार्टर के समर्थन में वाशिंगटन में मिले और दिसम्बर 1943 में संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किये।
  3. याल्टा सम्मेलन ( फरवरी, 1945 ): तीन बड़े नेताओं ( रूजवेल्ट, स्टालिन और चर्चिल) ने याल्टा सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र संघ के गठन, उसकी सदस्यता एवं प्रकृति पर विचार किया तथा एक सम्मेलन करने का निर्णय किया।
  4. सेनफ्रांसिस्को सम्मेलन (अप्रेल-मई 1945): सेन फ्रांसिस्को सम्मेलन में 50 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें संयुक्त राष्ट्र संघ का चार्टर तैयार किया गया । 26 जून, 1945 को इस घोषणा पत्र (चार्टर) पर 50 देशों के प्रतिनिधियों ने तथा पोलैंड ने 15 अक्टूबर, 1945 को हस्ताक्षर किये। इस तरह संयुक्त राष्ट्र संघ में 51 मूल संस्थापक सदस्य हैं।
  5. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना: 24 अक्टूबर, 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई । इसीलिए 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र संघ का स्थापना दिवस मनाया जाता है। 10 फरवरी, 1946 को संयुक्त राष्ट्र संघ के विभिन्न पदाधिकारियों के चुनाव हुए।

प्रश्न 3.
संयुक्त राष्ट्र संघ के संगठन पर एक निबन्ध लिखिये।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ का संगठन: संयुक्त राष्ट्र संघ के संगठन का विवेचन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया गया है।

  • संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता: वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्यों की संख्या 193 है।
  • अधिकारिक भाषाएँ तथा मुख्यालय: सामान्य तौर पर संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यवाही की दो भाषाएँ हैं- अंग्रेजी व फ्रेंच। इनके अतिरिक्त चीनी, अरबी, स्पेनिश तथा रशियन भाषाओं को भी मान्यता प्राप्त है। इसका मुख्यालय न्यूयार्क शहर के मैनहट्टन द्वीप में है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य अंग ( निकाय ) संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख 6 अंग हैं। यथा
    1. महासभा (आमसभा ) महासभा संयुक्त राष्ट्र का मुख्य विचार-विनिमय निकाय है। इसमें सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि होते हैं।
    2. सुरक्षा परिषद् सुरक्षा परिषद् में कुल 15 सदस्य होते हैं। इसमें 5 स्थायी तथा 10 अस्थायी होते हैं। 5 स्थायी सदस्य देश हैं। अमरीका, चीन, रूस, ब्रिटेन और फ्रांस पाँचों स्थायी सदस्यों को ‘वीटो’ की शक्ति दी गई है।
    3. आर्थिक व सामाजिक परिषद्: आर्थिक-सामाजिक परिषद् के 54 सदस्य हैं, जिनका चुनाव महासभा 2/3 बहुमत से तीन वर्ष के लिए करती है। इसके 1/3 सदस्य प्रतिवर्ष अवकाश ग्रहण करते हैं। इस प्रकार यह परिषद् एक स्थायी संस्था है।
    4. ट्रस्टीशिप परिषद्: इस परिषद् का उद्देश्य 11 ट्रस्ट क्षेत्रों के प्रशासन की देखभाल करना था। 1994 तक ये . सभी ट्रस्ट स्वतंत्र हो चुके हैं।
    5. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय: अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में 15 न्यायाधीश होते हैं जिनका चयन महासभा और सुरक्षा परिषद् द्वारा एक साथ ही किया जाता है। न्यायाधीशों का कार्यकाल 9 वर्ष का होता है। इसका मुख्यालय हेग में है।
    6. सचिवालय: सचिवालय में महासचिव तथा संघ की आवश्यकता के अनुसार कर्मचारी रहते हैं।

प्रश्न 4.
संयुक्त राष्ट्र संघ के सुधारों में भारत की भूमिका का वर्णन करें।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ के सुधारों में भारत की भूमिका: भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ के ढांचे में सुधार के मुद्दे को निम्नलिखित आधारों पर समर्थन दिया है।

  • (1) संयुक्त राष्ट्र संघ की मजबूती पर बल: बदलते हुए विश्व में संयुक्त राष्ट्र संघ की मजबूती और दृढ़ता जरूरी है।
  • (2) विकास के मुद्दे पर बल: संयुक्त राष्ट्र संघ विभिन्न देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और विकास को बढ़ावा देने में ज्यादा बड़ी भूमिका निभाए ।
  • (3) सुरक्षा परिषद् की संरचना में सुधार किया जाये:  इस संदर्भ में भारत के प्रमुख तर्क अग्रलिखित हैं।
    1. सुरक्षा परिषद् की संरचना प्रतिनिधित्वमूलक हो:  भारत का तर्क है कि सुरक्षा परिषद् का विस्तार करने पर वह ज्यादा प्रतिनिधिमूलक होगी तथा उसे विश्व – बिरादरी का अधिक समर्थन मिलेगा।
    2. सुरक्षा परिषद् में विकासशील देशों की संख्या बढ़ायी जाये – संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा में ज्यादातर विकासशील सदस्य देश हैं। इसलिए सुरक्षा परिषद् में उनका यथोचित प्रतिनिधित्व होना चाहिए।
    3. सुरक्षा परिषद् की गतिविधियों का दायरा बढ़ा है: सुरक्षा परिषद् के काम-काज की सफलता विश्व- बिरादरी के समर्थन पर निर्भर है। इस कारण सुरक्षा परिषद् के पुनर्गठन की कोई योजना व्यापक धरातल पर बननी चाहिए।
    4. भारत को सुरक्षा परिषद् का स्थायी सदस्य बनाया जाये:  भारत स्वयं भी पुनर्गठित सुरक्षा परिषद् में एक स्थायी सदस्य बनना चाहता है।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 5.
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव के पद पर बैठने वाले दो एशियाई व्यक्तियों के नाम लिखिए। उनके कार्यकाल के दौरान उनके कार्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव के पद पर बैठने वाले दो एशियाई व्यक्ति हैं।
1. यू थांट-यू थांट 1961 से 1971 तक संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव के पद पर बने रहे। ये बर्मा (म्यांमार) से थे। पेशे से ये शिक्षक और राजनयिक थे। अपने महासचिव के कार्यकाल के दौरान इन्होंने क्यूबा के मिसाइल – संकट के समाधान और कांगो के संकट की समाप्ति के लिए प्रयास किए। साइप्रस में संयुक्त राष्ट्रसंघ की सेना बहाल की। वियतनाम युद्ध के दौरान अमरीका की आलोचना की।

2. बान की मून-बान की मून कोरिया गणराज्य से थे और 2007 से 2016 तक संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव रहे। ये संयुक्त राष्ट्रसंघ के आठवें महासचिव थे। महासचिव के पद पर बैठने वाले ये दूसरे एशियाई हैं। अपने कार्यकाल के दौरान इन्होंने जलवायु परिवर्तन पर विश्व का ध्यान खींचा। इनका ध्यान सहस्राब्दि विकास लक्ष्य और सतत विकास लक्ष्य की तरफ रहा। इन्होंने यूएन वीमेन के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई । युद्ध वियोजन और परमाणु निरस्त्रीकरण पर जोर दिया।

प्रश्न 6.
1997 के बाद के सालों में सुरक्षा परिषद् की स्थायी और अस्थायी सदस्यता हेतु नए मानदंड सुझाए · गए, इनकी संक्षेप में व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
1997 के बाद के सालों में सुरक्षा परिषद् की स्थायी और अस्थायी सदस्यता हेतु नये मानदंड सुझाए गए। इस सुझावों के अनुसार नए सदस्य को-

  1. बड़ी आर्थिक ताकत होना चाहिए।
  2. बड़ी सैन्य ताकत होना चाहिए।
  3. संयुक्त राष्ट्रसंघ के बजट में ऐसे देशों का योगदान ज्यादा होना चाहिए।
  4. आबादी के लिहाज से वह राष्ट्र बड़ा होना चाहिए।
  5. वह देश लोकतंत्र और मानवाधिकार का सम्मान करता हो।
  6. वह देश ऐसा हो जो अपने भूगोल, अर्थव्यवस्था और संस्कृति के लिहाज से विश्व की विविधता में नुमाइंदगी करता हो।

प्रश्न 7.
एक विश्व संस्था के रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ की सफलताओं और असफलताओं पर एक लेख लिखिए।
उत्तर:
एक विश्व संस्था के रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रमुख सफलताएँ व असफलताएँ निम्नलिखित हैं- संयुक्त राष्ट्र संघ की सफलताएँ

  1. शांति एवं सुरक्षा की स्थापना: संयुक्त राष्ट्र संघ ने अनेक अन्तर्राष्ट्रीय विवादों, मतभेदों व तनावों को अनेक बार युद्ध में परिणत होने से बचाया है।
  2. आतंकवाद का विरोध: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सब प्रकार के आतंकवाद के विरुद्ध एक प्रस्ताव पारित कर विश्व – -समुदाय से आतंकवाद की चुनौती को मिलकर सामना करने का आग्रह किया है।
  3. निःशस्त्रीकरण: संयुक्त राष्ट्र संघ ने निःशस्त्रीकरण के लिए अनेक प्रयास किये हैं।
  4. साम्राज्यवाद और उपनिवेशवाद का विरोध: संयुक्त राष्ट्र संघ ने साम्राज्यवाद और उपनिवेशवाद को समाप्त करने में बहुत सहायता दी है।
  5. आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सफलताएँ – आर्थिक व सामाजिक असन्तोष, भूख, दरिद्रता, निरक्षरता आदि को दूर करने में संयुक्त राष्ट्र संघ ने निरन्तर प्रयत्न किये हैं।
  6. अन्तर्राष्ट्रीय भावना का विकास-संयुक्त राष्ट्र संघ निरन्तर अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग, सद्भावना और सहअस्तित्व की भावना का विकास कर रहा है।
  7. मानवाधिकारों का संरक्षक: मानवाधिकार आयोग के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र संघ विश्व में मानवाधिकारों के संरक्षक की भूमिका निभा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र संघ की असफलताएँ

  1. आंशिक सफलताएँ: संयुक्त राष्ट्र संघ को निःशस्त्रीकरण, हिन्द महासागर को शांति क्षेत्र बनाने, विकसित और विकासशील देशों के बीच आर्थिक असन्तुलन को कम करने, समुद्री सम्पदा के उचित दोहन आदि मामलों में आंशिक सफलता ही मिली है।
  2. पूर्णतः असफलताएँ: संयुक्त राष्ट्र संघ अनेक विवादों को सुलझाने तथा महाशक्तियों की मनमानी रोकने में असफल रहा है।

प्रश्न 8.
एक ध्रुवीय विश्व में संयुक्त राष्ट्र संघ क्या अमरीका की मनमानी को रोक सकता है? यदि नहीं तो क्यों? एक ध्रुवीय विश्व में संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रासंगिकता को स्पष्ट कीजिये।
उत्तर:
एक – ध्रुवीय विश्व में संयुक्त राष्ट्र संघ एक-ध्रुवीय विश्व में संयुक्त राष्ट्र अमरीका की मनमानी को नहीं रोक सकता क्योंकि

  1. अपनी सैन्य और आर्थिक ताकत के बल पर अमरीका संयुक्त राष्ट्र संघ या किसी अन्य अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की अनदेखी कर सकता है।
  2. संयुक्त राष्ट्र संघ के भीतर उसके बजट, अमरीकी भू क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थिति आदि के कारण अमरीका का अत्यधिक प्रभाव है।
  3. सुरक्षा परिषद् का वह स्थायी सदस्य है तथा उसके पास वीटो की शक्ति है।
  4. अमरीका अपनी ताकत और निषेधाधिकार के कारण संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के चयन में भी दखल रखता है।
  5. अमरीका अपनी सैन्य और आर्थिक शक्ति के बल पर विश्व बिरादरी में फूट डाल सकता है।

एक – ध्रुवीय विश्व में संयुक्त राष्ट्र की प्रासंगिकता: एक – ध्रुवीय विश्व में संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रासंगिकता को निम्न प्रकार बताया जा सकता है।

  1. संयुक्त राष्ट्र संघ क्षेत्रीय या विश्वव्यापी विवाद के मुद्दों पर सभी देशों के बीच बातचीत का एक मंच प्रस्तुत करता है।
  2. अमरीकी नेता समझते हैं कि झगड़ों और सामाजिक-आर्थिक विकास के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र संघ के जरिये 193 राष्ट्रों को एक साथ किया जा सकता है।
  3. शेष विश्व के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ एक ऐसा मंच है जहाँ अमरीकी रवैये और नीतियों पर कुछ अंकुश लगाया जा सकता है।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 9.
‘विश्व व्यापार संगठन’ पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
विश्व व्यापार संगठन (WTO):
यह एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो कि वैश्विक व्यापार के नियमों को तय करता है। इस संगठन की स्थापना 1995 में हुई थी। यह संगठन ‘जनरल एग्रीमेंट ऑन ट्रेड एंड टैरिफ के उत्तराधिकारी के रूप में काम करता है जो कि दूसरे विश्वयुद्ध के बाद अस्तित्व में आया था । 29 जुलाई, 2016 तक इसके सदस्यों की संख्या 164 थी।

इस संगठन में हर फैसला सभी सदस्यों की सहमति से किया जाता है लेकिन अमरीका, यूरोपीय संघ तथा जापान जैसी बड़ी आर्थिक शक्तियाँ विश्व व्यापार संगठन में व्यापार के नियमों को इस तरह बना दिया है जिससे उनका हित सधता हो। विकासशील देशों की अक्सर शिकायत रहती है इस संगठन की कार्यविधि पारदर्शी नहीं है और बड़ी आर्थिक ताकतें इन देशों को पीछे ढकेलती है।’

प्रश्न 10.
संयुक्त राष्ट्रसंघ के सुरक्षा परिषद् की संरचना का वर्णन कीजिए। इसके स्थायी और अस्थायी सदस्यों को दिए गए विशेषाधिकारों में क्या अंतर है।
उत्तर:
सुरक्षा परिषद् में पाँच स्थायी और दस अस्थायी सदस्य हैं।

  1. स्थायी सदस्य: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद दुनिया में स्थिरता कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ के घोषणा पत्र में पाँच स्थायी सदस्यों को विशेष हैसियत दी गई। पाँच स्थायी सदस्यों की सदस्यता स्थायी होगी और उन्हें ‘वीटो ‘ का अधिकार होगा।
  2. अस्थायी सदस्य: अस्थायी सदस्य दो वर्षों के लिए चुने जाते हैं और इस अवधि के बाद उनकी जगह नए सदस्यों का चयन होता है। दो साल की अवधि तक अस्थायी सदस्य रहने के तत्काल बाद किसी देश को फिर से इस पद के लिए नहीं चुना जा सकता अस्थायी सदस्यों का निर्वाचन इस प्रकार होता है कि विश्व के सभी महादेशों का प्रतिनिधित्व हो सके अस्थायी देशों को वीटो का अधिकार नहीं है।

प्रश्न 11.
कुछ देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्य के रूप में भारत को शामिल करने के मुद्दे पर सवाल क्यों उठाते हैं? व्याख्या कीजिए।
अथवा
भारत या किसी और देश के लिए भविष्य में संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद् का स्थायी सदस्य बन पाना मुश्किल लगता है। क्यों?
उत्तर:
यद्यपि भारत चाहता है कि वह संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद् का स्थायी सदस्य बने तथा उसे भी निषेधाधिकार प्राप्त हो लेकिन कुछ देश सुरक्षा परिषद् में भारत की स्थायी सदस्यता का विरोध करते हैं। यथा।

  1. सिर्फ पड़ोसी पाकिस्तान ही नहीं, जिनके साथ भारत के संबंध दिक्कततलब रहे हैं, बल्कि कुछ और देश भी चाहते हैं कि भारत को सुरक्षा परिषद् में वीटोधारी सदस्य के रूप में ना शामिल किया जाए।
  2. कुछ देश भारत के परमाणु हथियारों को लेकर चिंतित हैं।
  3. कुछ देशों का मानना है कि पाकिस्तान के साथ संबंधों में कठिनाई के कारण भारत स्थायी सदस्य के रूप में प्रभावी नहीं रहेगा।
  4. कुछ अन्य देशों की राय है कि उभरती हुई ताकत के रूप में अन्य देशों जैसे कि -ब्राजील, जर्मनी, जापान और शायद दक्षिण अफ्रीका को भी शामिल करना पड़ेगा जिसका ये देश विरोध करते हैं।
  5. कुछ देशों का मत है कि यदि सुरक्षा परिषद् में किसी तरह का विस्तार होता है तो अफ्रीका और दक्षिणी अमरीका को जरूर प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए क्योंकि मौजूदा सुरक्षा परिषद् में इन्हीं महादेशों की नुमाइंदगी नहीं है। उपर्युक्त वजहों को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि भारत या किसी और देश के लिए निकट भविष्य में संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद् का स्थायी सदस्य बन पाना मुश्किल है।

प्रश्न 12.
“संयुक्त राष्ट्रसंघ एक अपरिहार्य संगठन है।” स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्रसंघ एक अपरिहार्य संगठन है। इस कथन को निम्न तर्कों से स्पष्ट किया जा सकता है।

  1. संयुक्त राष्ट्रसंघ ही वो माध्यम है जिसके द्वारा अमरीका जो महाशक्ति है और बाकी विभिन्न देशों को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित किया जा सकता है।
  2. संयुक्त राष्ट्रसंघ ने संघर्ष और आर्थिक विकास से निपटने के लिए 190 से अधिक देशों को एक साथ लाने का कार्य किया है।
  3. संयुक्त राष्ट्रसंघ अमरीका के अलावा बाकी देशों को बातचीत करने का मंच प्रदान करवाता है जहाँ अमरीकी दृष्टिकोण और नीतियों को संशोधित करना संभव हो। हालाँकि अमरीका के खिलाफ देशों को शायद ही एकजुट किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र एक ऐसा मंच है जहाँ अमरीकी दृष्टिकोण तथा नीतियों के खिलाफ बहस सुनी जाती है और उसके अनुरूप बदलाव किया जा सकता है।
  4. वैश्वीकरण को इस आधुनिक दुनिया में संयुक्त राष्ट्रसंघ में कमियों के बावजूद इसका अस्तित्व आवश्यक है। आज़ विभिन्न समाजों और मसलों के बीच तार जुड़ते जा रहे हैं। इसे ‘पारस्परिक निर्भरता’ का नाम दिया गया है। प्रौद्योगिकी यह सिद्ध कर रही है कि आने वाले समय में विश्व में पारस्परिक निर्भरता बढ़ती जाएगी। ऐसी स्थिति में संयुक्त राष्ट्रसंघ उन तरीकों को खोजने में मददगार होगा जो अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के हितों के अनुरूप होगा।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया

Jharkhand Board JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया Important Questions and Answers.

JAC Board Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया

बहुचयनात्मक प्रश्न

1. दक्षिण एशिया में सबसे बड़ा देश है।
(अ) भारत
(ब) पाकिस्तान
(स) श्रीलंका
(द) बांग्लादेश
उत्तर:
(अ) भारत

2. दक्षिण एशियाई सहयोग संगठन (सार्क) का गठन किया गया।
(अ) 1985 में
(ब) 1986 में
(स) 1990 में
(द) 1991 में
उत्तर:
(अ) 1985 में

3. कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई कब हुई ?
(अ) 1954
(ब) 1947
(स) 1966
(द) 1955
उत्तर:
(ब) 1947

4. ‘साफ्टा’ सम्बन्धित है।
(अ) आसियान से
(ब) सार्क से
(स) हिमतेक्ष से
(द) ओपेक से
उत्तर:
(ब) सार्क से

5. आजादी के बाद से श्रीलंका की राजनीति पर किस समुदाय का दबदबा रहा?
(अ) तमिल
(ब) हिन्दू
(स) मुस्लिम
(द) सिंहली
उत्तर:
(द) सिंहली

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया

6. भारत और पाकिस्तान के बीच 1948 में हुए युद्ध के फलस्वरूप किस प्रांत के दो हिस्से हुए?
(अ) बांग्लादेश
(ब) बंगाल
(स) कश्मीर
(द) असम
उत्तर:
(स) कश्मीर

7. 1998 में पाकिस्तान ने कहाँ पर परमाणु परीक्षण किया?
(अ) कश्मीर
(ब) पश्चिमी पाकिस्तान
(स) चगाई पहाड़ी
(द) पोखरण
उत्तर:
(स) चगाई पहाड़ी

8. बांग्लादेश एक स्वतन्त्र सम्प्रभु राष्ट्र बना।
(अ) 1947 में
(ब) 1948 में
(स) 1949 में
(द) 1971 में
उत्तर:
(द) 1971 में

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए

1. 1998 में भारत ने …………………………. में परमाणु परीक्षण किया।
उत्तर:
पोखरण

2. …………………… के दशक में भारत तथा पाकिस्तान ने परमाणु हथियार और ऐसे हथियारों को एक-दूसरे पर दागने ………………………की क्षमता वाले मिसाइल हासिल कर लिए।
उत्तर:
1990

3. 1960 में विश्व बैंक की मदद से भारत और पाकिस्तान ने …………………… पर दस्तखत किए।
उत्तर:
सिंधु जल संधि

4. भूटान ………………………. में संवैधानिक राजतंत्र बना।
उत्तर:
2008

5. मालदीव ………………………. में गणतंत्र बना और यहाँ शासन की ……………………… प्रणाली अपनायी गयी।
उत्तर:
1968, अध्यक्षात्मक

6. …………………………. से ………………………………. तक बांग्लादेश पाकिस्तान का अंग था।
उत्तर:
1947, 1971

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
स्वतंत्रता के बाद दक्षिण एशिया के किन दो देशों में आज तक लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम है?
उत्तर:
भारत और श्रीलंका में।

प्रश्न 2.
भारत में स्वतंत्रता के बाद किस प्रकार की शासन प्रणाली अपनाई गई?
उत्तर:
लोकतांत्रिक शासन प्रणाली।

प्रश्न 3.
भारत और पाकिस्तान के बीच हुए 1971 के युद्ध का क्या परिणाम निकला?
उत्तर:
1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध से पूर्वी पाकिस्तान ‘बांग्लादेश’ के रूप में नया स्वतंत्र देश

प्रश्न 4.
भारत के पड़ौसी देश कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
भारत के पड़ौसी देश हैं।

  1. पाकिस्तान,
  2. नेपाल,
  3. भूटान,
  4. बांग्लादेश,
  5. श्रीलंका,
  6. चीन आदि।

प्रश्न 5.
भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता कब हुआ?
उत्तर:
जुलाई, 1972 में भारत-पाक के बीच शिमला समझौता हुआ।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया

प्रश्न 6.
श्रीलंका को आजादी के बाद से ही किस कठिन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है?
उत्तर:
जातीय संघर्ष का।

प्रश्न 7.
दक्षिण एशियायी देशों द्वारा बहुस्तरीय साधनों से आपस में सहयोग के लिए उठाया गया कदम कौनसा है?’ – यह बड़ा कदम है। दक्षेस (सार्क) की स्थापना का।
उत्तर:

प्रश्न 8.
12वें दक्षेस सम्मेलन में किस संधि पर हस्ताक्षर किये गये?
उत्तर:
मुक्त व्यापार संधि पर।

प्रश्न 9.
दक्षेस के देशों ने साफ्टा (SAFTA) पर कब हस्ताक्षर किये?
उत्तर:
दक्षेस के देशों ने सन् 2004 में साफ्टा पर हस्ताक्षर किये।

प्रश्न 10.
साफ्टा में क्या वायदा किया गया है?
उत्तर:
‘साफ्टा’ में पूरे दक्षिण एशिया के लिए मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने का वायदा है।

प्रश्न 11.
सार्क का पूरा नाम लिखिये।
उत्तर:
सार्क का पूरा नाम है। साउथ एशियन एसोसियेशन फॉर रीजनल कोऑपरेशन (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ)।

प्रश्न 12.
सार्क में कितने देश हैं?
उत्तर:
सार्क में कुल आठ देश हैं। ये हैं- भारत, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, मालदीव और अफगानिस्तान।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया

प्रश्न 13.
दक्षिण एशिया का इलाका एक विशिष्ट प्राकृतिक क्षेत्र के रूप में नजर आता है। क्यों?
उत्तर:
उत्तर की विशाल हिमालय पर्वत श्रृंखला, दक्षिण का हिन्द महासागर, पश्चिम का अरब सागर और पूरब में मौजूद बंगाल की खाड़ी से यह इलाका एक विशिष्ट प्राकृतिक क्षेत्र के रूप में नजर आता है। उत्तर- ‘साफ्टा’ का पूरा नाम है।’ दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार क्षेत्र समझौता’ (साउथ एशियन फ्री ट्रेड एरिया)।

प्रश्न 14.
दक्षेस को अधिक प्रभावी बनाने हेतु कोई दो सुझाव दीजिये।
उत्तर:

  1. महाशक्तियों को इस क्षेत्र से दूर रखा जाये।
  2. अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर दक्षेस देशों द्वारा सर्वसम्मत दृष्टिकोण अपनाया जाये।

प्रश्न 15.
ताशकंद समझौता कब और किसके मध्य हुआ?
उत्तर:
सन् 1966 में भारत और पाकिस्तान के मध्य ताशकंद समझौता हुआ।

प्रश्न 16.
दो समझौतों के नाम लिखिये जिन्हें भारत ने पाकिस्तान के साथ किये।
उत्तर:

  1. 1965 में ताशकंद समझौता
  2. 1971 में शिमला समझौता।

प्रश्न 17.
शिमला समझौते के दो प्रावधान लिखिये।
उत्तर:

  1. दोनों देश अपने मतभेदों को द्विपक्षीय वार्ता द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से हल करने का प्रयास करेंगे।
  2. दोनों देश एक-दूसरे के विरुद्ध बल का प्रयोग नहीं करेंगे।

प्रश्न 18.
भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव के दो मुख्य बिन्दु बताइये।
उत्तर:

  1. कमा शरणार्थियों की समस्या।
  2. गंगा – जल के वितरण की समस्या।

प्रश्न 19.
भारत-पाक मैत्री के मार्ग में आने वाली किन्हीं दो बाधाओं का उल्लेख कीजिये।
उत्तर:
ये दो बाधायें हैं।

  1. चीन का पाकिस्तान को सामरिक सहयोग तथा
  2. भारतीय आतंकवादियों को प्रशिक्षण व सहायता देना।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया

प्रश्न 20.
भारत को किन दो कठिनाइयों का सामना पड़ौसियों के साथ अच्छे सम्बन्ध बनाने में करना पड़ता है?
उत्तर:

  1. पड़ौसी देशों द्वारा भारतीय आतंकवादियों को संरक्षण, प्रशिक्षण व सहयोग देना।
  2. सीमा विवाद तथा शरणार्थियों की समस्या।

प्रश्न 21.
राजनीतिक प्रणाली की दृष्टि से भारत और श्रीलंका की किसी एक समानता को बताइये।
उत्तर:
भारत और श्रीलंका में ब्रिटेन से आजाद होने के बाद, लोकतांत्रिक व्यवस्था सफलतापूर्वक कायम है। एक राष्ट्र के रूप में भारत और श्रीलंका हमेशा लोकतांत्रिक रहे हैं।

प्रश्न 22.
पाकिस्तान में शीत युद्ध के बाद के सालों में कौनसी दो लोकतांत्रिक सरकारें बनीं?
उत्तर:
पाकिस्तान में शीत युद्ध के बाद के सालों में लगातार ये दो लोकतांत्रिक सरकारें बनीं

  1. बेनजीर भुट्टो के नेतृत्व में बनी सरकार और
  2. नवाज शरीफ के नेतृत्व में बनी सरकार।

प्रश्न 23.
दक्षिण एशिया के दो सबसे छोटे देशों के नाम लिखिये।
उत्तर:
दक्षिण एशिया के दो सबसे छोटे देश हैं। मालदीव और भूटान।

प्रश्न 24.
मालदीव में 1968 के बाद कौनसी शासन प्रणाली अपनाई गई?
अथवा
मालदीव में कैसी शासन प्रणाली है?
उत्तर:
1968 से मालदीव में लोकतन्त्र की अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली अपनाई गई है।

प्रश्न 25.
दक्षिण एशियायी देशों की जनता किस प्रकार के शासन को वरीयता देती है?
उत्तर:
दक्षिण एशियायी देशों के लोग लोकतंत्र को वरीयता देते हैं।

प्रश्न 26.
दक्षेस का कार्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर:
दक्षेस का कार्यालय नेपाल की राजधानी काठमाण्डू में स्थित है।

प्रश्न 27.
भारत के उत्तर में किन्हीं दो सदस्य देशों का उल्लेख कीजिये जो सार्क में सम्मिलित हैं।
उत्तर:
भारत के उत्तर में स्थित नेपाल और भूटान सार्क के सदस्य देश हैं।

प्रश्न 28.
भारत के दक्षिण में सार्क के किन्हीं दो सदस्य देशों का उल्लेख कीजिये।
उत्तर:
श्रीलंका और मालदीव

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया

प्रश्न 29.
आर्थिक वैश्वीकरण का दक्षिण एशिया पर क्या सकारात्मक प्रभाव पड़ा?
उत्तर:
आर्थिक वैश्वीकरण से दक्षिण एशिया में मुक्त व्यापार को बढ़ावा मिला तथा आर्थिक सुविधाओं में गुणात्मक सुधार हुआ।

प्रश्न 30.
नेपाल को धर्मनिरपेक्ष राज्य में कब परिवर्तित किया गया?
उत्तर:
नेपाल को 17 मई, 2006 को एक धर्मनिरपेक्ष राज्य में परिवर्तित किया गया।

प्रश्न 31.
श्रीलंका में जातीय संघर्ष के कोई दो कारण बताइये।
उत्तर:

  1. श्रीलंका में सिंहली जाति बहुसंख्या में है।
  2. उसमें बहुसंख्यकवाद की भावना है जो अल्पसंख्यक तमिलों की उपेक्षा करती है।

प्रश्न 32
भारत द्वारा शांति सेना कब और किस देश में भेजी गई?
उत्तर:
1987 में श्रीलंका में।

प्रश्न 33.
श्रीलंका के जातीय समुदायों के नाम लिखिये।
उत्तर:
श्रीलंका के जातीय समुदाय ये हैं

  1. सिंहली
  2. श्रीलंकाई तमिल
  3. भारतवंशी तमिल तथा
  4. मुसलमान।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया

प्रश्न 34.
सियाचीन की समस्या किन देशों के बीच मतभेद का प्रमुख कारण है?
उत्तर:
भारत और पाकिस्तान के बीच।

प्रश्न 35.
फरक्का संधि पर हस्ताक्षर कब और किनके बीच हुआ था?
उत्तर:
फरक्का संधि पर हस्ताक्षर दिसंबर, 1996 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुआ था।

प्रश्न 36.
1975 में बांग्लादेश के संविधान में क्या संशोधन किया गया?
उत्तर:
1975 में शेख मुजीबुर्रहमान ने संविधान में संशोधन कराया और संसदीय प्रणाली की जगह अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली को मान्यता मिली।

प्रश्न 37.
श्रीलंका में पैदा हुए जान्ति संघर्ष का निवारण करने हेतु किन दो स्कैंडिनेवियाई देशों ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई?
उत्तर:
नार्वे और आइसलैंड।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
दक्षिण एशिया से क्या आशय है?
उत्तर:
सामान्यतः दक्षिण एशिया प्रदेश का प्रयोग सात देशों

  1. बांग्लादेश,
  2. भूटान,
  3. भारत,
  4. मालदीव,
  5. नेपाल,
  6. पाकिस्तान और
  7. श्रीलंका के लिए किया जाता है। इसमें जब-तब अफगानिस्तान और म्यांमार को भी शामिल किया जाता है।

प्रश्न 2.
पाकिस्तान में लोकतंत्र के स्थायी न बन पाने के क्या कारण हैं?
उत्तर:
पाकिस्तान में लोकतंत्र के स्थायी न बन पाने के प्रमुख कारण ये हैं।

  1. यहाँ सेना, धर्मगुरु और भू-स्वामी अभिजनों का सामाजिक दबदबा है।
  2. भारत के साथ निरन्तरं तनातनी रहने के कारण सेना समर्थक समूह अधिक मजबूत है।
  3. अमरीका तथा अन्य पश्चिमी देशों ने अपने स्वार्थ पूर्ति हेतु पाकिस्तान में सैनिक शासन को बढ़ावा दिया।

प्रश्न 3.
पूर्वी पाकिस्तान के लोग मूलतः पश्चिमी पाकिस्तान के विरोधी क्यों थे?
उत्तर:
पूर्वी पाकिस्तान क्षेत्र के लोग पश्चिमी पाकिस्तान के दबदबे और अपने ऊपर उर्दू भाषा को लादने के खिलाफ थे। पाकिस्तान के निर्माण के तुरंत बाद ही यहाँ के लोगों ने बंगाली संस्कृति और भाषा के साथ किये जा रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ विरोध जताना शुरू कर दिया था ।

प्रश्न 4.
किन कारणों की वजह से अमरीका तथा अन्य पश्चिमी देश पाकिस्तान को ‘पश्चिम’ तथा दक्षिण एशिया में पश्चिमी हितों को रखवाला मानते हैं?
उत्तर:
पाकिस्तान में सेना, धर्मगुरु और भूस्वामी अभिजनों का सामाजिक दबदबा है। परिणामतः कई बार निर्वाचित सरकारों को गिराकर सैनिक शासन कायम हुआ । यद्यपि पाकिस्तान में लोकतंत्र का जज्बा मजबूती के साथ कायम रहा है तथापि लोकतंत्र पूरी तरह से सफल नहीं हो पाया। लोकतांत्रिक शासन के लिए पाकिस्तान को कोई खास अंतर्राष्ट्रीय समर्थन नहीं मिलता। इस वजह से भी सेना को अपना प्रभुत्व कायम करने के लिए बढ़ावा दिया।

अमरीका तथा अन्य पश्चिमी देशों ने अपने-अपने स्वार्थों की वजह से भी पाकिस्तान में सैनिक शासन को प्रोत्साहन दिया। इन देशों को विश्वव्यापी इस्लामी आतंकवाद से भय लगता है कि पाकिस्तान के परमाण्विक हथियार आतंकवादी समूहों के हाथ न लग जाएँ। उपरोक्त बातों के मद्देनजर पाकिस्तान को ये देश ‘पश्चिम’ तथा दक्षिण एशिया में पश्चिमी हितों का रखवाला मानते हैं।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया

प्रश्न 5.
दक्षेस से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
दक्षेस से आशय है। दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन। यह दक्षिण एशिया के आठ देशों:

  1. भारत,
  2. पाकिस्तान,
  3. बांग्लादेश,
  4. श्रीलंका,
  5. नेपाल,
  6. भूटान,
  7. मालदीव,
  8. अफगानिस्तान- का एक क्षेत्रीय आर्थिक संगठन है जिसकी स्थापना इन देशों ने आपसी सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से की है।

प्रश्न 6.
लिट्टे क्या है?
उत्तर:
लिट्टे का पूरा नाम है- लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम । यह 1983 के बाद से श्रीलंका में सक्रिय एक उग्र तमिल संगठन है जो श्रीलंका के तमिलों के लिए एक अलग देश की मांग को लेकर श्रीलंकाई सेना के साथ सशस्त्र संघर्ष कर रहा है।

प्रश्न 7.
श्रीलंका की प्रमुख सफलताएँ क्या हैं?
उत्तर:
श्रीलंका की प्रमुख सफलताएँ निम्न हैं।

  1. श्रीलंका ने अच्छी आर्थिक वृद्धि और विकास के उच्च स्तर को हासिल किया है।
  2. इसने जनसंख्या की वृद्धि दर पर सफलतापूर्वक नियंत्रण स्थापित किया है।
  3. दक्षिण एशियायी देशों में सबसे पहले श्रीलंका ने ही आर्थिक उदारीकरण किया।
  4. श्रीलंका में निरन्तर लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम रही है।

प्रश्न 8.
भारत-श्रीलंका की दो समान विशेषताएँ लिखिये।
उत्तर:

  1. भारत तथा श्रीलंका दोनों ही ब्रिटेन के अधीन रहे तथा कुछ माह के अन्तराल से इन्हें स्वतंत्रता मिली – भारत 1947 में तथा श्रीलंका 1948 में स्वतंत्र हुआ।
  2. स्वतंत्रता के बाद से दोनों ही देशों में लोकतांत्रिक शासन चला आ रहा है।

प्रश्न 9.
‘बांग्लादेश’ के निर्माण पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
जनरल याहिया खान के सैनिक शासन में पश्चिमी पाकिस्तानी सेना ने पूर्वी पाकिस्तान के बंगाली जनता के आंदोलन को कुचलने का प्रयत्न किया। हजारों लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस वजह से पूर्वी पाकिस्तान से बड़ी संख्या में लोग भारत पलायन कर गए। परिणामस्वरूप इन शरणार्थियों को संभालने की समस्या भारत के सामने खड़ी हो गई। अतः भारतीय सरकार ने पूर्वी पाकिस्तान की आजादी का समर्थन किया। इस कारण 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध आरंभ हो गया। युद्ध की समाप्ति पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तनी सेना के आत्मसमर्पण तथा एक स्वतंत्र राष्ट्र ‘बांग्लादेश’ के निर्माण के साथ हुई।

प्रश्न 10.
दक्षिण एशिया के देशों में मुख्य रूप से कौन-कौन सी समस्यायें हैं?
उत्तर:
दक्षिण एशिया के देशों में प्रमुख समस्यायें ये हैं।

  1. निर्धनता और बेरोजगारी की समस्या
  2. अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवाद की समस्या
  3. जातीय संघर्ष
  4. संसाधनों के बंटवारे में होने वाले झगड़े
  5. सीमा एवं नदी जल बंटवारे से संबंधित विवाद

प्रश्न 11.
दक्षिण एशिया क्षेत्र की विशेषताओं को स्पष्ट कीजिये।
उत्तर:

  1. दक्षिण एशिया एक ऐसा क्षेत्र है, जहाँ सद्भाव और शत्रुता, आशा और निराशा तथा पारस्परिक शंका और विश्वास साथ-साथ बसते हैं।
  2. सामान्यतः बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका को इंगित करने के लिए ‘दक्षिण एशिया’ पद का व्यवहार किया जाता है। इस क्षेत्र में जब-तब अफगानिस्तान और म्यांमार को भी शामिल किया जाता है।
  3. उत्तर की विशाल हिमालय पर्वत श्रृंखला, दक्षिण का हिंद महासागर, पश्चिम का अरब सागर और पूरब में मौजूद बंगाल की खाड़ी से यह क्षेत्र एक विशिष्ट प्राकृतिक क्षेत्र के रूप में नजर आता है 1
  4. दक्षिण एशिया विविधताओं से भरा-पूरा इलाका है फिर भी भू-राजनैतिक धरातल पर यह एक क्षेत्र है।

प्रश्न 12.
दक्षिण एशिया के देशों की राजनैतिक प्रणाली किस प्रकार की है?
उत्तर:
दक्षिण एशिया के विभिन्न देशों में एक सी राजनैतिक प्रणाली नहीं है। यथा।

  1. इस क्षेत्र के दो देशों, भारत और श्रीलंका में ब्रिटेन से आजाद होने के बाद, सफलतापूर्वक कायम है। लोकतांत्रिक व्यवस्था
  2. पाकिस्तान और बांग्लादेश में लोकतांत्रिक और सैनिक दोनों तरह की शासन व्यवस्थाएँ बदलती रही हैं। वर्तमान में दोनों में लोकतांत्रिक शासन व्यवस्था है।
  3. नेपाल में 2006 तक संवैधानिक राजतंत्र था। अप्रेल, 2006 से वहाँ लोकतंत्र की स्थापना हुई है।
  4. भूटान में अब भी राजतंत्र है लेकिन यहाँ के राजा ने भूटान में लोकतंत्र स्थापित करने की योजना की शुरुआत . कर दी है।
  5. मालदीव में 1968 तक राजतंत्र (सल्तनत) शासन था। 1968 में यह एक गणतंत्र बना।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया

प्रश्न 13.
” दक्षिण एशियायी देशों की जनता लोकतंत्र की आकांक्षाओं में सहभागी है।” इस कथन की व्याख्या कीजिये।
उत्तर:
दक्षिण एशिया में लोकतंत्र का रिकार्ड मिला-जुला रहा है। इसके बावजूद इस क्षेत्र के देशों की जनता लोकतंत्र की आकांक्षाओं में सहभागी है अर्थात् वह लोकतंत्र को अन्य शासन प्रणालियों से अच्छा समझती है। इस क्षेत्र के पांच बड़े देशों – बांग्लादेश, नेपाल, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका में हाल ही में एक सर्वेक्षण किया गया था जिसमें यह बात स्पष्ट हुई कि इन पांच देशों में लोकतंत्र को व्यापक जन-समर्थन हासिल है। इन देशों में हर वर्ग और धर्म के आम नागरिक लोकतंत्र को अच्छा मानते हैं और प्रतिनिधिमूलक लोकतंत्र की संस्थाओं का समर्थन करते हैं। इन देशों के लोग शासन की किसी और प्रणाली की अपेक्षा लोकतंत्र को वरीयता देते हैं और मानते हैं कि उनके देश के लिए लोकतंत्र ही ठीक है।

प्रश्न 14.
बांग्लादेश में बहुदलीय चुनावों पर आधारित प्रतिनिधि मूलक लोकतंत्र कब से कायम है?
उत्तर:
शेख मुजीब की हत्या के बाद जियाउर्रहमान ने बांग्लादेश में सैनिक शासन की पुनर्स्थापना की तथा बांग्लादेश नेशनल पार्टी बनायी। जियाउर्रहमान की हत्या के बाद लेफ्टिनेंट जनरल एच एम इरशाद ने सैन्य शासन की बागडोर संभाली। परन्तु बांलादेश की जनता लोकतंत्र की माँग करने लगी। इस आंदोलन के फलस्वरूप जनरल इरशाद को राजनीतिक गतिविधियों में छूट देनी पड़ी। इसके बाद जनरल इरशाद पाँच सालों के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। परन्तु 1990 में जनता के विरोध के आगे जनरल इरशाद को राष्ट्रपति पद छोड़ना पड़ा। और 1991 में पुन: चुनाव हुए। इसके बाद से बांगलादेश में बहुदलीय चुनावों पर आधारित प्रतिनिधि मूलक लोकतंत्र कायम है।

प्रश्न 15.
नेपाल में लोकतंत्र की राह कैसे अवरुद्ध हुई?
उत्तर:
नेपाल अतीत में एक हिन्दू-राज्य था फिर आधुनिक काल में कई सालों तक संवैधानिक राजतंत्र रहा। संवैधानिक राजतंत्र के समय में नेपाल की राजनीतिक पार्टियाँ और आम जनता ज्यादा खुले और उत्तरदायी शासन की आवाज उठाते रहे । परन्तु राजा ने सेना की सहायता से शासन पर पूरा नियंत्रण कर लिया और इस प्रकार नेपाल में लोकतंत्र की राह अवरुद्ध हो गई।

प्रश्न 16.
बांग्लादेश का निर्माण क्यों और कैसे हुआ?
उत्तर:
1947 से 1971 तक बांग्लादेश पाकिस्तान का एक अंग था, जिसे ‘पूर्वी पाकिस्तान’ नाम से जाना जाता था। इस क्षेत्र के लोग पश्चिमी पाकिस्तानी दबदबे और अपने ऊपर उर्दू भाषा को लादने के खिलाफ थे।

  1. शेख मुजीब की गिरफ्तारी:
    जब 1970 के चुनावों में शेख मुजीब के नेतृत्व वाली अवामी लीग को संपूर्ण पाकिस्तान के लिए प्रस्तावित संविधान सभा में बहुमत हासिल हो गया तो सरकार ने सभा को आहूत करने से इन्कार कर दिया। शेख मुजीब को गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी प्रतिक्रिया में पूर्वी पाकिस्तान क्षेत्र में शासन के विरुद्ध जन- आंदोलन फैल गया।
  2. भारत-पाक युद्ध और बांग्लादेश का निर्माण: जन-आंदोलन के दौरान पूर्वी पाकिस्तान से बड़ी संख्या में लोग भारत शरणार्थी के रूप में आये भारत सरकार ने लोगों के जन-आंदोलन का समर्थन किया परिणामस्वरूप 1971 में भारत-पाक युद्ध हुआ जिसकी समाप्ति पूर्वी पाकिस्तान के एक स्वतंत्र राष्ट्र ‘बांग्लादेश’ के निर्माण के साथ हुई।

प्रश्न 17.
1975 में बांग्लादेश में सेना ने शासन के खिलाफ बगावत क्यों की?
उत्तर;
स्वतंत्रता के बाद बांग्लादेश ने अपना संविधान बनाकर उसमें अपने को एक धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक तथा समाजवादी देश घोषित किया। लेकिन, 1975 में शेख मुजीबुर्रहमान ने संविधान में संशोधन कराया और संसदीय प्रणाली की जगह अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली को मान्यता दी गई। शेख मुजीब ने अपनी पार्टी अवामी लीग को छोड़कर अन्य सभी पार्टियों को समाप्त कर दिया। इससे तनाव और संघर्ष की स्थिति पैदा हुई। अगस्त, 1975 में सेना ने शेख मुजीब के शासन के खिलाफ बगावत कर दी।

प्रश्न 18.
श्रीलंका की जातीय समस्या पर एक टिप्पणी लिखिये।
उत्तर:
श्रीलंका की जातीय समस्या: श्रीलंका की राजनीति पर बहुसंख्यक सिंहली समुदाय के हितों की नुमाइंदगी करने वालों का दबदबा रहा है। ये लोग भारत से आकर श्रीलंका में बसे तमिलों के खिलाफ हैं। सिंहली राष्ट्रवादियों का मानना है कि श्रीलंका सिर्फ सिंहली लोगों का है। श्रीलंका में तमिलों के साथ कोई रियायत नहीं बरती जानी चाहिए। सिंहलियों के तमिलों के प्रति इस उपेक्षा भरे व्यवहार से श्रीलंका में एक उग्र तमिल राष्ट्रवाद की आवाज बुलंद हुई। 1983 के बाद से उग्र तमिल संगठन ‘लिबरेशन टाइगर्स ऑव तमिल ईलम’ (लिट्टे) श्रीलंका सेना के साथ सशस्त्र संघर्ष कर रहा है। इसने ‘तमिल ईलम’ यानी श्रीलंका के तमिलों के लिए एक अलग देश की माँग की है। इस प्रकार श्रीलंका को जातीय संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है जिसकी मांग है कि श्रीलंका के एक क्षेत्र को अलग राष्ट्र बनाया जाये।

प्रश्न 19.
भारत सरकार श्रीलंका के तमिल मुद्दे पर प्रत्यक्ष रूप से कब और किस रूप में शामिल हुई?
उत्तर:
भारत की तमिल जनता का भारतीय सरकार पर भारी दबाव रहा कि वह श्रीलंकाई तमिलों के हितों की रक्षा करे। भारत सरकार समय-समय पर इस संदर्भ में श्रीलंका सरकार से बातचीत करने की कोशिश करती रही। लेकिन 1987 में भारतीय सरकार श्रीलंका के तमिल मुद्दे पर प्रत्यक्ष रूप से शामिल हुई। सन् 1987 में भारत की सरकार ने श्रीलंका सरकार से तमिल मुद्दे को सुलझाने के लिए एक समझौता किया तथा श्रीलंका सरकार और तमिलों के बीच रिश्ते सामान्य करने के लिए भारत ने शांति सेना को भेजा। लेकिन शांति सेना अन्ततः लिट्टे के साथ संघर्ष में फंस गई। भारतीय सेना की उपस्थिति को श्रीलंका की जनता ने श्रीलंका के अंदरूनी . मामलों में भारत की दखलंदाजी समझा । परिणामस्वरूप ‘शांति सेना’ अपना लक्ष्य हासिल किए बिना वापस बुला ली गई।

प्रश्न 20.
श्रीलंका की आर्थिक व्यवस्था पर एक टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
श्रीलंका ने अच्छी आर्थिक वृद्धि और विकास के उच्च स्तर को हासिल किया है। उसने जनसंख्या की वृद्धि दर पर सफलतापूर्वक नियंत्रण किया है। दक्षिण एशिया के देशों में सबसे पहले श्रीलंका ने ही अपनी अर्थव्यवस्था का उदारीकरण किया । जातीय संघर्ष से गुजरने के बावजूद कई सालों से इस देश का प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद दक्षिण एशिया में सबसे ज्यादा है।

प्रश्न 21.
सार्क की स्थापना के क्या उद्देश्य थे?
उत्तर:
सार्क की स्थापना के मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित थे।

  1. दक्षिण एशिया के लोगों के कल्याण करने की कामना तथा उनके जीवन स्तर को सुधारना।
  2. दक्षिण एशिया क्षेत्र में आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति तथा सांस्कृतिक उन्नति को प्राप्त करना तथा इस क्षेत्र के सभी व्यक्तियों के लिए प्रतिष्ठा के अवसर प्रदान करना।
  3. दक्षिण एशिया के देशों में सामूहिक आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता पैदा करना तथा उसको बढ़ावा देना।
  4. एक-दूसरे की समस्याओं को पारस्परिक विश्वास, सूझ-बूझ तथा अभिमूल्यन की दृष्टि से देखना।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया

प्रश्न 22.
क्षेत्रीय सहयोग के साधन के रूप में सार्क की प्रमुख उपलब्धियों का वर्णन कीजिये।
उत्तर:
दक्षिण एशिया क्षेत्र में सहयोग के साधन के रूप में सार्क की प्रमुख उपलब्धियाँ निम्नलिखित हैं।

  1. इस क्षेत्र में सातों देश एक-दूसरे के काफी नजदीक आए हैं तथा इससे उनमें दिखाई देने वाला तनाव कम हुआ है।
  2. दक्षेस (सार्क) के कारण इस क्षेत्र के देशों के छोटे-मोटे मतभेद अपने-आप आसानी से सुलझ रहे हैं और इन देशों में अपनापन विकसित हुआ है।
  3. सार्क के माध्यम से इस क्षेत्र में विदेशी शक्तियों का इस क्षेत्र में प्रभाव कम हुआ है और ये देश अपने को अधिक स्वतंत्र महसूस करने लगे हैं।
  4. सार्क ने एक संरक्षित अन्न भंडार की स्थापना की है जो इस क्षेत्र के देशों की आत्मनिर्भरता की भावना के प्रबल होने का सूचक है।

प्रश्न 23.
भारत और बांग्लादेश के बीच मतभेद के कारणों पर एक टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
भारत और बांग्लादेश के बीच मतभेद के मुद्दे: भारत और बांग्लादेश के बीच मतभेद के प्रमुख मुद्दे इस प्रकार हैं।
(अ) भारत के बांग्लादेश से अप्रसन्नता के कारण – भारतीय सरकारों के बांग्लादेश से नाखुश होने के कारण हैं।

  1. भारत में अवैध आप्रवास पर ढाका द्वारा खंडन करना।
  2. बांग्लादेश सरकार द्वारा भारत विरोधी इस्लामी कट्टरपंथी जमातों को समर्थन देना।
  3. भारतीय सेना को पूर्वोत्तर भारत में जाने के लिए अपने इलाके से रास्ता देने से बांग्लादेश का इन्कार करना।
  4. म्यांमार को बांग्लादेशी इलाके से भारत को प्राकृतिक गैस निर्यात न करने देना।

(ब) बांग्लादेश भारत पर निम्न कारणों से अप्रसन्न है।

  1. भारतीय सरकार गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी – जल में हिस्सेदारी के प्रश्न पर इलाके के दादा की तरह बरताव करती है।
  2. भारत की सरकार चटगाँव पर्वतीय क्षेत्र में विद्रोह को हवा दे रही है।
  3. भारत उसकी प्राकृतिक गैस में सेंधमारी कर रहा है तथा व्यापार में बेईमानी बरत रहा है।

प्रश्न 24.
भारत और बांग्लादेश के सहयोग के मुद्दों को स्पष्ट कीजिये।
उत्तर:
भारत और बांग्लादेश के बीच सहयोग के मुद्दे भारत और बांग्लादेश निम्नलिखित मुद्दों पर आपस में सहयोग करते हैं।

  1.  पिछले बीस वर्षों के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सम्बन्धं ज्यादा बेहतर हुए हैं।
  2. बांग्लादेश भारत के ‘लुक ईस्ट’ और 2014 से ‘एक्ट ईस्ट’ की नीति का हिस्सा है। इस नीति के अन्तर्गत स्यांमार के जरिए दक्षिण-पूर्व एशिया से सम्पर्क साधने की बात है ।
  3. आपदा प्रबंधन और पर्यावरण के मसले पर भी दोनों देशों ने निरन्तर सहयोग किया है।
  4. इस बात के भी प्रयास किये जा रहे हैं कि साझे खतरों को पहचान कर तथा एक-दूसरे की जरूरतों के प्रति ज्यादा संवेदनशीलता बरत कर सहयोग के दायरे को बढ़ाया जाये।

प्रश्न 25.
भारत-नेपाल के सम्बन्धों के बीच कड़वाहट के मुद्दों पर एक टिप्पणी लिखिये । भारत-नेपाल के सम्बन्धों के बीच तनाव के मुद्दे
उत्तर:
भारत-नेपाल के मधुर सम्बन्धों के बीच निम्नलिखित मुद्दे मनमुटाव पैदा करते रहे हैं।

  1. नेपाल की चीन के साथ मित्रता को लेकर भारत सरकार ने अक्सर अपनी अप्रसन्नता जतायी है।
  2. नेपाल सरकार भारत विरोधी तत्त्वों के विरुद्ध आवश्यक कदम नहीं उठाती है। इससे भी भारत नाखुश है।
  3. भारत की सुरक्षा एजेंसियां नेपाल में चल रहे माओवादी आंदोलन को अपनी सुरक्षा के लिए खतरा मानती हैं।
  4. नेपाल के लोगों की यह सोच है कि भारत की सरकार नेपाल के अंदरूनी मामलों में दखल दे रही है और उसके नदी जल तथा पन बिजली पर आँख गड़ाए हुए है।
  5. नेपाल को यह भी लगता है कि भारत उसको अपने भू-क्षेत्र से होकर समुद्र तक पहुँचने से रोकता है।

प्रश्न 26.
” भारत-नेपाल के बीच मधुर संबंध हैं ।” स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भारत और नेपाल के बीच मधुर संबंध हैं, इसे हम निम्न उदाहरणों से स्पष्ट कर सकते हैं।
1. भारत और नेपाल दोनों देशों के बीच पारगमन संधि है। इस संधि के तहत दोनों देशों के नागरिक एक-दूसरे के देश में बिना पासपोर्ट (पारपत्र) और वीजा के आ-जा सकते हैं और काम कर सकते हैं।
2. दोनों देश व्यापार, वैज्ञानिक सहयोग, साझे प्राकृतिक संसाधन, बिजली उत्पादन और जल प्रबंधन ग्रिड के मसले पर एक साथ हैं।
3. नेपाल में लोकतंत्र की बहाली से दोनों देशों के बीच संबंधों के और मजबूत होने की संभावना है। प्रश्न 27. भारत-श्रीलंका के सम्बन्धों पर एक टिप्पणी लिखिये।
उत्तर:
भारत और श्रीलंका के सम्बन्ध

  1. यद्यपि श्रीलंका और भारत की सरकारों के संबंधों में तनाव इस द्वीप में जारी जातीय संघर्ष को लेकर है तथापि 1987 के सैन्य हस्तक्षेप के बाद से भारतीय सरकार श्रीलंका के अंदरूनी मामलों में असंलग्नता की नीति अपनाये हुए है।
  2. दोनों देशों की सरकारों ने परस्पर एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर अपने सम्बन्धों को और मजबूत किया है।
  3. श्रीलंका में ‘सुनामी’ से हुई तबाही के बाद के पुनर्निर्माण कार्यों में भारतीय मदद से भी दोनों देश एक-दूसरे के नजदीक आये हैं।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया

प्रश्न 28.
भूटान और मालदीव के साथ भारत के सम्बन्धों पर एक टिप्पणी लिखिये।
उत्तर:

  • भारत-भूटान सम्बन्ध – भारत के भूटान के साथ बहुत अच्छे सम्बन्ध हैं तथा भूटानी सरकार के साथ भारत का कोई बड़ा झगड़ा नहीं है।
    1. भूटान से अपने काम का संचालन कर रहे पूर्वोत्तर भारत के उग्रवादियों और गुरिल्लों को भूटान ने अपने क्षेत्र से खदेड़ भगाया। भूटान के इस कदम से भारत को बड़ी सहायता मिली है।
    2. भारत भूटान में पन बिजली की बड़ी परियोजनाओं में हाथ बँटा रहा है
    3. भूटान के विकास कार्यों के लिए सबसे ज्यादा अनुदान भारत से हासिल होता है।
  • भारत और मालदीव सम्बन्ध:
    1. मालदीव के साथ भारत के संबंध सौहार्द्रपूर्ण तथा गर्मजोशी से भरे हैं।
    2. भारत ने मालदीव के आर्थिक विकास, पर्यटन और मत्स्य उद्योग में भी मदद की है।

प्रश्न 29.
‘साफ्टा’ क्या है?
उत्तर:
साफ्टा (SAFTA ) साफ्टा’ का पूरा नाम है। दक्षिण एशिया मुक्त व्यापार क्षेत्र (South Asia Free Trade Area)! दक्षेस के सदस्य देशों ने सन् 2002 में ‘दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार क्षेत्र समझौते’ पर दस्तखत करने का वायदा किया। इसमें पूरे दक्षिण एशिया के लिए मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने का वायदा है। इस समझौते पर 2004 में हस्ताक्षर हुए और यह समझौता 1 जनवरी, 2006 से प्रभावी हो गया है। इस समझौते का लक्ष्य है कि इन देशों के बीच आपसी व्यापार में लगने वाले सीमा शुल्क को 2007 तक 20 प्रतिशत कम कर दिया जाये।

प्रश्न 30.
भारत-पाकिस्तान के बीच सियाचिन की समस्या को संक्षेप में बताइये।
उत्तर:
भारतीय नक्शे में शीर्ष पर स्थित सियाचिन हिमनाद को लेकर भारत पाकिस्तान के बीच विवाद बना हुआ है। सियाचिन सैनिक तथा सामरिक दृष्टि महत्त्वपूर्ण है क्योंकि यहाँ से पाक अधिकृत कश्मीर, चीन के सिक्यांग प्रान्त, रूसी राष्ट्रकुल के देशों तथा अफगानिस्तान पर पैनी दृष्टि रखी जा सकती है। इसलिए इसे भारत और पाकिस्तान दोनों अपने-अपने अधिकार में लेना चाहते हैं। इसे लेकर दोनों देशों में अनेक मुठभेड़ें हो चुकी हैं। वर्तमान में दोनों ही देश इस समस्या के स्थायी हल के लिए वार्ताएँ कर रहे हैं।

प्रश्न 31.
“श्रीलंका की समस्या भारतवंशी लोगों से जुड़ी है।” इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भारत की तमिल जनता का भारतीय सरकार पर भारतीय सरकार पर भारी दबाव है कि वह श्रीलंकाई तमिलों के हितों की रक्षा करे भारतीय सरकार ने समय-समय पर तमिलों के सवाल पर श्रीलंका की सरकार से बातचीत की कोशिश की है। 1987 में भारतीय सरकार श्रीलंका के तमिल मसले में प्रत्यक्ष रूप से शामिल हुई। भारतीय सरकार ने श्रीलंका से समझौता किया तथा श्रीलंका और तमिलों के बीच रिश्ता सामान्य करने के लिए भारतीय सेना भेजा अतः हम कह सकते हैं कि श्रीलंका की समस्या भारतवंशी लोगों से जुड़ी है।

प्रश्न 32.
1989 में भारत को अपनी ‘शांति सेना’ वापस बुलानी पड़ी।
उत्तर:
भारतीय सरकार ने श्रीलंका से समझौता किया और इसके फलस्वरूप भारतीय सरकार ने श्रीलंका सरकार और तमिलों के बीच रिश्ते सामान्य करने के लिए भारतीय सेना भेजी सेना लिट्टे के साथ संघर्ष में फँस गई। भारतीय सेना की उपस्थिति का श्रीलंका की जनता ने विरोध किया। वहाँ की जनता ने यह समझा कि भारतीय सेना उनके अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप कर रही है। फलस्वरूप 1989 में भारत ने अपनी ‘शांति सेना’ लक्ष्य हासिल किए बिना वापस बुला ली।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया

प्रश्न 33.
कश्मीर के दो हिस्सों में विभाजित होने के कारणों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
कश्मीर के दो हिस्सों में विभाजित होने के कारण निम्नलिखित हैं।

  1. दक्षिण एशिया में स्थित देशों के आपसी संघर्षों में सबसे प्रमुख और सर्वग्रासी संघर्षों में सबसे प्रमुख और सर्वग्रासी संघर्ष भारत और पाकिस्तान के बीच का संघर्ष है।
  2. भारत और पाकिस्तान के विभाजन के तुरंत बाद ही दोनों देश कश्मीर के मसले पर लड़ पड़े।
  3. पाकिस्तान सरकार कश्मीर पर अपना दावा कर रही थी।
  4. पाकिस्तान सरकार कश्मीर पर अपना दावा कर रही थी।
  5. 1948 के युद्ध के फलस्वरूप कश्मीर के दो हिस्से हो गए।

प्रश्न 34.
“दक्षिण एशिया के सारे झगड़े सिर्फ भारत और उसके पड़ोसी देशों के बीच ही नहीं है।” इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
दक्षिण एशिया के सारे झगड़े सिर्फ भारत और उसके पड़ोसी देशों के बीच ही नहीं है क्योंकि।

  1. नेपाल – भूटान तथा बांग्लादेश – म्यांमार के बीच जातीय मूल के नेपालियों के भूटान आप्रवास तथा रोहिंग्या लोगों म्यांमार में आप्रवास के मामलों पर मतभेद रहे हैं।
  2. बांग्लादेश और नेपाल के बीच हिमालयी नदियों के जल की हिस्सेदारी को लेकर खटपट है।

प्रश्न 35.
‘साफ्टा’ के उद्देश्य पर भारत और अन्य देश एकमत नहीं है। इस कथन की संक्षेप में व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
दक्षिण एशिया के सभी देशों के बीच 2004 में ‘साफ्टा’ पर हस्ताक्षर हुआ और यह समझौता 1 जनवरी, 2006 से प्रभावी हो गया। यद्यपि इस समझौते का मकसद इन क्षेत्रों के सीमा रेखा मुक्त व्यापार पर सहमत होना था। परंतु कुछ देशों का मानना था कि ‘साफ्टा’ की ओट लेकर भारत उनके बाजार में सेंध मारना चाहता है ओर व्यावसायिक उद्यम तथा व्यावसायिक मौजूदगी जरिये उनके समाज ओर राजनीति पर असर डालना चाहता है।

जबकि भारत सोचता है कि ‘साफ्टा’ के जरिये इस क्षेत्र के हर देश का फायदा होगा और क्षेत्र में मुक्तव्यापार बढ़ने से राजनीतिक मसलों पर सहयोग बेहतर होगा। भारत में कुछ लोगों का मानना है कि भारत को साफ्टा पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए क्योंकि भारत भूटान, नेपाल और श्रीलंका से पहले ही द्विपक्षीय समझौता कर चुका है।

प्रश्न 36.
दक्षिण एशिया के क्षेत्रों की सुरक्षा और शांति के भविष्य से अमरीका के हित बंधे हुए हैं। इस कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर:
शीतयुद्ध के बाद से दक्षिण एशिया में अमरीकी प्रभाव तेजी से बढ़ा है। अमरीका ने शीतयुद्ध के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों देशों से अपने संबंध सुधारे हैं। आवश्यकता पड़ने पर अमरीका ने भारत-पाक के बीच मध्यस्थता की भूमिका भी निभाई है। दोनों देशों में आर्थिक सुधार हुए हैं और उदार नीतियाँ अपनाई गई हैं। इस वजह से दक्षिण एशिया में अमरीकी भागीदारी ज्यादा गहरी हुई है। अमरीका में दक्षिण एशियाई मूल के लोगों की जनसंख्या अच्छी-खासी है। दक्षिण एशिया की जनसंख्या और बाजार भी भारी भरकम है। इस कारण इस क्षेत्र की सुरक्षा और शांति के भविष्य से अमरीका के हित भी बंधे हुए हैं।

प्रश्न 37.
नेपाल में लोकतंत्र की बहाली किस प्रकार हुई ? संक्षेप में लिखिए।
उत्तर:
नेपाल में अप्रेल, 2006 में लोकतंत्र के लिए देशव्यापी आंदोलन हुए। लोकतंत्र के समर्थन में जगह-जगह प्रदर्शन किए गए। संघर्षरत लोकतंत्र – समर्थकों को जीत हासिल हुई और नेपाल के राजा को बाध्य होकर संसद को चलने की अनुमति दे दी इस प्रकार नेपाल में लोकतंत्र की बहाली हुई।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
दक्षिण एशिया से आप क्या समझते हैं? शीत युद्ध के बाद के काल में दक्षिण एशिया के देशों में राजनीतिक प्रणाली की मुख्य प्रवृत्ति क्या रही है?
उत्तर:
दक्षिण एशिया से आशय सामान्य रूप से बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका इन सात देशों को इंगित करने के लिए दक्षिण एशिया पद का इस्तेमाल किया जाता है। इस क्षेत्र की चर्चा में जब-तब अफगानिस्तान और म्यांमार को भी शामिल किया जाता है। दक्षिण एशिया के देशों में राजनीतिक प्रणाली शीत युद्ध के बाद के काल में इस क्षेत्र के देशों में तथा यहाँ के लोगों में मुख्य प्रवृत्ति लोकतांत्रिक राजनीतिक प्रणाली को अपनाने की रही है। यथा

  1. भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश: भारत और श्रीलंका में ब्रिटेन से स्वतंत्र होने के बाद से आज तक लोकतांत्रिक व्यवस्था सफलतापूर्वक कायम है तथा शीत युद्ध के बाद से बांग्लादेश में भी लोकतांत्रिक सरकारें कायम हैं।
  2. पाकिस्तान: पाकिस्तान में शीत युद्ध के बाद के सालों में लगातार दो लोकतांत्रिक सरकारें बनीं। 1999 से 2007 तक सैनिक तख्ता पलट के कारण पाकिस्तान में गैर लोकतांत्रिक सरकार रही लेकिन 2008 से आज तक वहां लोकतांत्रिक सरकार कार्यरत है।
  3. नेपाल: अप्रेल, 2006 तक नेपाल में संवैधानिक राजतंत्र था, लेकिन अप्रेल 2006 से आज तक नेपाल में भी लोकतांत्रिक राजनीतिक व्यवस्था कायम है।
  4. भूटान: भूटान में 2007 तक राजतंत्र शासन रहा। लेकिन मार्च, 2008 से यहाँ भी लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम है।
  5.  मालदीव: मालदीव में 1968 तक राजतंत्र शासन व्यवस्था रही। 1968 से यहाँ भी लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम है। स्पष्ट है कि दक्षिण एशिया के देशों में लोकतंत्र को अपनाने की मुख्य प्रवृत्ति रही है।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया

प्रश्न 2.
पाकिस्तान में लोकतंत्र और उसके सैनिक तंत्र में बदलाव तथा पुनः लोकतंत्र की स्थापना की प्रक्रिया पर एक निबंध लिखिये।
उत्तर:
14 अगस्त, 1947 को भारत का विभाजन करके पाकिस्तान की स्थापना हुई। पाकिस्तान की राजनीतिक व्यवस्था मुस्लिम लीग के अध्यक्ष मुहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के प्रथम गवर्नर जनरल बने और लियाकत अली खां ने प्रधानमंत्री का पद संभाला। लेकिन 1948 में जिन्ना की मृत्यु हो गई और पाकिस्तान के शासन की बागडोर लियाकत अली खां के हाथों में पूरी तरह से आ गई। अक्टूबर, 1951 में लियाकत अली खां की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद ख्वाजा निजामुद्दीन को प्रधानमंत्री तथा गुलाम मोहम्मद को गवर्नर जनरल के पद पर नियुक्त किया गया। 7 अप्रैल, 1953 को गवर्नर जनरल गुलाम मोहम्मद ने निजामुद्दीन मंत्रिमंडल को भंग कर दिया।

अमरीकी प्रभाव में अब मुहम्मद अली को प्रधानमंत्री बनाया गया। सैनिक तानाशाही: 7 अक्टूबर, 1958 को प्रधान सेनापति जनरल अयूब खां के नेतृत्व में सेना ने सरकार के विरुद्ध विद्रोह कर दिया तथा सत्ता प्राप्त कर ली। तब से लेकर 1971 तक तथा पुनः 5 जुलाई, 1977 से 1988 तक पाकिस्तान में सैनिक शासन रहा।

लोकतंत्र: 1971 में बांग्लादेश के निर्माण के बाद पाकिस्तान में जुल्फिकार अली भुट्टो के नेतृत्व में लोकतांत्रिक सरकार बनी जो 1977 तक कायम रही। इसके बाद 1989 से 1999 तक पाकिस्तान में पुनः लोकतान्त्रिक सरकारों ने काम किया।

  1. पुनः सैनिक शासन ( 1999 से 2007 तक ): सन् 1999 में सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को पदच्युत करके अपने आपको वहां का शासक बना लिया जो 2007 तक सत्ता पर काबिज रहे।
  2. पुनः लोकतंत्र की वापसी (2008 से वर्तमान तक ): जन आंदोलनों और जनमत के दबाव में 2008 में पाकिस्तान में चुनाव हुए और तब से वर्तमान तक वहाँ लोकतांत्रिक सरकारें चली आ रही हैं।

प्रश्न 3.
बांग्लादेश का निर्माण क्यों और किस प्रकार हुआ?
उत्तर-
बांग्लादेश का निर्माण क्यों और कैसे?
1947 से 1971 तक बांग्लादेश पाकिस्तान का अंग था, जिसे पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था।

  1. बंगाली संस्कृति की उपेक्षा: पूर्वी पाकिस्तान के लोग पश्चिमी पाकिस्तान के दबदबे और अपने ऊपर उर्दू भाषा को लादने के खिलाफ थे। पाकिस्तान के निर्माण के बाद से ही यहां के लोगों ने बंगाली संस्कृति और भाषा के साथ किये जा रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ विरोध जताना शुरू कर दिया था।
  2. प्रशासन तथा राजनीतिक सत्ता में भागीदारी की माँग- इस क्षेत्र की जनता ने प्रशासन में अपने न्यायोचित प्रतिनिधित्व तथा राजनीतिक सत्ता में समुचित हिस्सेदारी तथा पूर्वी क्षेत्र के लिए स्वायत्तता की मांग उठायी।
  3. 1970 के आम चुनाव और शेख मुजीब की अवामी लीग को बहुमत मिलना:1970 के आम चुनाव में शेख मुजीबुर्रहमान के नेतृत्व वाली अवामी लीग को सम्पूर्ण पाकिस्तान के लिए प्रस्तावित संविधान सभा में बहुमत हासिल हो गया। लेकिन सरकार पर पश्चिमी पाकिस्तान के नेताओं का दबदबा था और सरकार ने इस सभा को आहूत करने से इन्कार कर दिया। शेख मुजीब को गिरफ्तार कर लिया गया।
  4. भारत-पाक युद्ध 1971: पाकिस्तानी सेना ने पूर्वी पाकिस्तान की जनता के आंदोलन को कुचलने हेतु हजारों लोगों को मौत के मुँह सुला दिया। वहाँ के लोगों ने भारत में पलायन किया। इससे भारत में शरणार्थी की समस्या खड़ी हो गई। फलतः भारत-पाक युद्ध 1971 हुआ ।
  5. बांग्लादेश का निर्माण: युद्ध समाप्त होने से पहले ही पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तानी सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया और अन्त में अप्रेल, 1971 में बांग्लादेश का निर्माण हुआ।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया

प्रश्न 4.
बांग्लादेश में लोकतंत्र के समक्ष चुनौतियों की व्याख्या कीजिए। (कोई चार )
अथवा
बांग्लादेश में लोकतंत्र की स्थापना की चर्चा कीजिए।
अथवा
बांग्लादेश में लोकतंत्र की स्थापना की प्रक्रिया को संक्षेप में बताइये।
उत्तर:
बांग्लादेश में लोकतंत्रीय शासन स्थापना की प्रक्रिया: बांग्लादेश में लोकतंत्र की स्थापना निम्न प्रकार हुई।

1. संसदीय लोकतंत्र की स्थापना:
12 अप्रेल, 1971 को स्वतंत्र बांग्लादेश सरकार का गठन हुआ। बांग्लादेश ने अपना एक नवीन संविधान बनाया जिसमें इसे संसदात्मक, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक तथा समाजवादी देश घोषित किया गया।

2. संसदीय लोकतंत्र के स्थान पर अध्यक्षीय लोकतंत्र:
19075 में शेख मुजीब ने संसदीय लोकतंत्र के स्थान पर अध्यक्षात्मक प्रणाली को मान्यता दी। इसके विरोध में सेना ने बगावत कर दी तथा शेख मुजीब की हत्या कर दी।

3. सैनिक शासन:
शेख मुजीब की हत्या के बाद 1975 में सैनिक शासके जियाउर्रहमान ने बांग्लादेश नेशनल पार्टी बनाई तथा 1979 के चुनाव में विजयी रही। लेकिन जियाउर्रहमान की हत्या हुई। अब लेफ्टिनेंट जनरल एम. एम. इरशाद के नेतृत्व में एक और सैनिक शासन ने बागडोर संभाली तथा 1990 तक सत्ता में बने रहे।

4. पुनः लोकतंत्र की स्थापना: जनता के व्यापक विरोध के समक्ष झुकते हुए ले. जनरल इरशाद को राष्ट्रपति का पद 1990 में छोड़ना पड़ा और 1991 में चुनाव हुए। इसके बाद से बांग्लादेश में बहुदलीय लोकतांत्रिक व्यवस्था कायम है।

प्रश्न 5.
नेपाल में लोकतंत्रीकरण की प्रक्रिया की एक समीक्षा प्रस्तुत कीजिये।
उत्तर:
नेपाल में संवैधानिक राजतंत्र: 1947 से 1960 तक नेपाल में संवैधानिक राजतंत्र रहा। संवैधानिक राजतंत्र के दौर में नेपाल की राजनीतिक पार्टियाँ और आम जनता खुले और उत्तरदायी शासन की माँग उठाते रहे। विवश होकर राजा ने 1990 में नए लोकतान्त्रिक संविधान की माँग मान ली। इस प्रकार नेपाल में 1990 से लोकतांत्रिक सरकार का गठन हुआ। लेकिन 1990 के दशक में ही 5-6 जिलों में माओवादियों की समानान्तर शासन व्यवस्था को नियंत्रित करने की प्रक्रिया में शाही सेना व माओवादियों के बीच हिंसक लड़ाई छिड़ गई।

कुछ समय तक राजा की सेना, लोकतंत्र – समर्थकों और माओवादियों के बीच त्रिकोणीय संघर्ष हुआ। अन्त में सन् 2002 में राजा ने संसद को भंग कर दिया और सरकार को गिरा दिया। लोकतंत्र की बहाली ( 2006 ) – अप्रेल, 2006 में नेपाल में देशव्यापी लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन हुए तथा 24 अप्रेल, 2006 को राजा ज्ञानेन्द्र ने बाध्य होकर संसद को बहाल किया।

प्रश्न 6.
भारत के नेपाल व श्रीलंका के साथ सम्बन्धों की विवेचना कीजिये।
अथवा
भारत-श्रीलंका सम्बन्धों का विस्तार से वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारत-नेपाल सम्बन्ध: भारत के नेपाल के साथ सम्बन्धों को निम्न प्रकार स्पष्ट किया गया है।

  1. दोनों देशों के बीच बहुत नजदीकी सांस्कृतिक सम्बन्ध रहे हैं।
  2. 1950 से नेपाल और भारत के बीच पारगमन और व्यापार संधि रही है।
  3. नेपाल के राजनीतिक विकास और लोकतंत्रीकरण में भारत की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है।
  4. भारत ने नेपाल में शिक्षण संस्थाओं के विकास, हवाई सेवा के विकास, भारतीय सशस्त्र बलों से सेवानिवृत्त नेपाली लोगों के कल्याण आदि में नेपाल को सहयोग दिया है।
  5. दोनों देश व्यापार, वैज्ञानिक सहयोग, साझे प्राकृतिक संसाधन, बिजली उत्पादन और जल प्रबंधन ग्रिड के मुद्दों पर एक साथ हैं।
  6. दोनों देशों के बीच पारगमन संधि पर नेपाल के संदेह, नेपाल के चीन से बढ़ते रिश्ते, कालापानी के मुद्दे, जल- विवाद आदि के सम्बन्ध में मतभेद उभरते रहे हैं। उक्त विवादों के होते हुए दोनों देशों के सम्बन्ध मैत्रीपूर्ण बने हुए हैं।

भारत-श्रीलंका सम्बन्ध: भारत और श्रीलंका दोनों पड़ौसी देश हैं। दोनों के बीच घनिष्ठ मैत्री सम्बन्ध हैं। यथा।

  1. दक्षिण एशिया में भारत और श्रीलंका दोनों ही स्वतंत्रता के बाद से लोकतांत्रिक देश रहे हैं।
  2. भारत और श्रीलंका के बीच केवल समुद्र है और दोनों देशों के बीच समुद्री सीमा विषयक समझौता है।
  3. भारत ने समय-समय पर आर्थिक सहयोग दिया है। दोनों गुटनिरपेक्ष देश हैं। दोनों के बीच मुक्त व्यापार समझौता है। यथा।
  4. दोनों देशों के बीच श्रीलंका तमिल समस्या विवाद का विषय रही। उक्त विवेचन से स्पष्ट है कि भारत-श्रीलंका के बीच परस्पर अच्छे पड़ौसी के सम्बन्ध कायम हैं।

प्रश्न 7.
भारत और नेपाल के आपसी सम्बन्धों में विवाद और सहयोग के मुख्य मुद्दों की विवेचना कीजिये भारत और नेपाल सम्बन्ध
उत्तर:
भारत व नेपाल के बीच सम्बन्धों में विवाद और सहयोग दोनों का सुगुंफन है। यथा।
I. भारत और नेपाल के सम्बन्धों में सहयोग के मुद्दे – भारत-नेपाल के बीच सहयोग के प्रमुख मुद्दे निम्नलिखित

  1. दोनों देशों के बीच बहुत नजदीकी सांस्कृतिक सम्बन्ध रहे हैं।
  2. 1950 से नेपाल और भारत के बीच पारगमन और व्यापार संधि रही है।
  3. नेपाल के राजनीतिक विकास और लोकतंत्रीकरण में भारत की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है।
  4. भारत ने नेपाल में शिक्षा के क्षेत्र में भी अनेक संस्थाओं और संगठनों के विकास में योगदान दिया है।
  5. दोनों देशों के बीच हवाई सेवा सम्बन्धी समझौता है।

II. भारत-नेपाल के बीच विवाद के मुद्दे – भारत – नेपाल के बीच अनेक मुद्दों पर विवाद उभरता रहा है।

  1. नेपाल सरकार भारत-विरोधी तत्त्वों के खिलाफ कदम नहीं उठाती।
  2. भारत की सुरक्षा एजेंसियाँ नेपाल में चल रहे माओवादी आंदोलन को अपनी सुरक्षा के लिए खतरा मानती है क्योंकि वे भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं।
  3. नेपाल के चीन से बढ़ते रिश्तों के कारण भारत की चिंता बढ़ी है।
  4. नेपाल के बहुत से लोग सोचते हैं कि भारत सरकार नेपाल के अंदरूनी मामलों में दखल दे रही है और उसके नदी जल तथा पन बिजली पर आँख गड़ाए हुए है।
  5. नेपाल को यह संशय है कि भारत उसको अपने भूक्षेत्र से होकर समुद्र तक पहुँचने से रोकता है।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया

प्रश्न 8.
भारत-पाक के बीच प्रमुख विवादग्रस्त मुद्दे क्या हैं? प्रकाश डालिये।
अथवा
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के प्रमुख मुद्दों का विवेचन कीजिये । भारत – पाकिस्तान के बीच तनाव के प्रमुख मुद्दे
उत्तर;
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के प्रमुख मुद्दे निम्नलिखित हैं।’
1. कश्मीर का मुद्दा: विभाजन के तुरन्त बाद दोनों देश कश्मीर के मुद्दे पर लड़ पड़े। पाकिस्तान की सरकार का दावा था कि कश्मीर पाकिस्तान का है जबकि भारत का कहना है कि कश्मीर भारत का अंग है। दोनों देशों के अपने-अपने तर्क हैं। इस मुद्दे को लेकर भारत पाकिस्तान के बीच 1947-48 तथा 1965 का युद्ध हो चुका है, लेकिन इन युद्धों से इस मसले का समाधान नहीं हो पाया है।

2. सियाचिन ग्लेशियर पर नियंत्रण का मुद्दा:
हिमालय में भारत – पाक-चीन सीमा पर स्थित सियाचिन ग्लेशियर उचित सीमा निर्धारण नहीं किये जा सकने के कारण भारत-पाक के बीच विवाद का मुद्दा बना हुआ है। सामरिक दृष्टि से इस क्षेत्र का अत्यधिक महत्त्व होने के कारण दोनों देश इस पर अपना अधिकार स्थापित करना चाहते हैं।

3. हथियारों की होड़ का मुद्दा: हथियारों की होड़ को लेकर भी भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी रहती है। 1998 में दोनों ने परमाणु परीक्षण किये तथा दोनों परमाणु अस्त्रों से लैस हैं।

4. एक-दूसरे पर संदेह तथा आरोप-प्रत्यारोप: दोनों देशों की सरकारें लगातार एक-दूसरे को संदेह की नजर से देखती हैं। उग्रवाद, आतंकवाद, जासूसी आदि के लिए एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करती रहती है।

5. नदी – जल बँटवारे पर विवाद: भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि की व्याख्या और नदी – जल के इस्तेमाल को लेकर विवाद बना हुआ है।

6. सरक्रीक की समस्या: कच्छ के रन में सरक्रीक की सीमा रेखा को लेकर दोनों देशों के बीच मतभेद हैं।

प्रश्न 9.
पाकिस्तान के साथ भारत के सम्बन्धों को किस प्रकार सुधारा जा सकता है?
अथवा
भारत-पाक सम्बन्धों को सुधारने हेतु सुझाव दीजिये।
उत्तर:
भारत-पाक सम्बन्धों को सुधार हेतु सुझाव: भारत और पाकिस्तान के बीच सम्बन्धों को सुधारने के लिए निम्नलिखित सुझाव दिये जा सकते हैं।

  1. राजनीतिक स्तर पर बातचीत एवं विश्वास बहाली के प्रयास: भारत और पाकिस्तान दोनों राजनीतिक स्तर पर प्रयास करके आपसी विवादों को बातचीत और समझौतों के द्वारा दूर कर सकते हैं।
  2. आर्थिक स्तर पर प्रयास: दोनों देशों को आपसी सम्बन्ध सुधारने के लिए आर्थिक स्तर पर ‘मुक्त व्यापार संधि’ तथा एक-दूसरे की आर्थिक जरूरतों को पूरा करके सम्बन्धों में सुधार के प्रयत्न करने चाहिए।
  3. सांस्कृतिक स्तर पर प्रयास: सांस्कृतिक स्तर पर दोनों देशों को साहित्य, कला और खेल गतिविधियों के आदान-प्रदान, वीजा सुविधा तथा सिनेमा के द्वारा सहयोग बढ़ाना चाहिए।
  4. सामाजिक स्तर पर प्रयास: भारत और पाकिस्तान को अपने सम्बन्ध सुधारने के लिए समय पर इन लोगों को आपस में मिलने की सुविधा प्रदान करें।समय
  5. तकनीकी तथा चिकित्सा सेवा का आदान-प्रदान- दोनों देश तकनीकी ज्ञान तथा चिकित्सा के क्षेत्र में भी साथ काम करके आपसी सम्बन्ध सुधार सकते हैं। गया है।
  6. शिमला समझौते का पालन- दोनों देशों को शिमला समझौते की शर्तों का पालन करना चाहिए।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया

प्रश्न 10.
भारत और बांग्लादेश के मध्य तनाव तथा सहयोग के मुद्दों का विवेचन कीजिये।
उत्तर:
भारत और बांग्लादेश के मध्य तनाव और सहयोग के मुद्दे भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव तथा सहयोग के मुद्दों का विवेचन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया दोनों देशों के मध्य तनाव के मुद्दे भारत और बांग्लादेश के मध्य तनाव के अग्रलिखित प्रमुख मुद्दे हैं।
(अ) भारत सरकार निम्न कारणों से बांग्लादेश से नाराज है।

  1. भारत में अवैध आप्रवास (बांग्लादेशी शरणार्थियों की भारत में घुसपैठ ) पर ढाका द्वारा खंडन करना।
  2. बांग्लादेश सरकार का भारत विरोधी इस्लामी कट्टरपंथी जमातों को समर्थन देना।
  3. भारतीय सेना को पूर्वोत्तर भारत में जाने के लिए अपने इलाके से रास्ता देने से बांग्लादेश का इन्कार करना।
  4. ढाका का भारत को प्राकृतिक गैस निर्यात न करने का फैसला।
  5. म्यांमार को बांग्लादेशी इलाके से होकर भारत को प्राकृतिक गैस निर्यात नहीं करने देना।

(ब) बांग्लादेश सरकार निम्न कारणों से भारत सरकार से नाखुश है।

  • बांग्लादेश सरकार नदी – जल में हिस्सेदारी के सवाल पर भारत सरकार से नाखुश है।
  • भारत की सरकार पर चटगांव पर्वतीय क्षेत्र में विद्रोह को हवा देने, बांग्लादेश के प्राकृतिक गैस में सेंधमारी करने के भी आरोप हैं।
    1. पिछले दस वर्षों के भारत और बांग्लादेश के मध्य सहयोग के मुद्दे. दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक सम्बन्ध ज्यादा बेहतर हुए हैं।
    2. आपदा प्रबंधन और पर्यावरण के मसले पर भी दोनों देशों ने निरंतर सहयोग किया है।
    3.  इस बात के भी प्रयास किये जा रहें हैं कि साझे खतरों को पहचान कर तथा एक-दूसरे की जरूरतों के प्रति ज्यादा संवेदनशीलता बरतकर सहयोग के दायरे को बढ़ाया जाये ।

प्रश्न 11.
दक्षिण एशियायी क्षेत्रीय सहयोग के क्षेत्र में सार्क की स्थापना के उद्देश्यों को स्पष्ट कीजिये तथा उसके संगठन पर प्रकाश डालिये।
उत्तर:
‘सार्क सार्क की स्थापना: दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) की स्थापना दिसम्बर, 1985 में हुई । वर्तमान में, सार्क में आठ सदस्य राष्ट्र हैं। सार्क के उद्देश्य – सार्क के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं।

  1. दक्षिण एशिया के लोगों के कल्याण में वृद्धि तथा उनके जीवन स्तर में उन्नति लाना।
  2. इस क्षेत्र में आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति तथा सांस्कृतिक विकास लाना।
  3. दक्षिण एशिया के देशों के बीच सामूहिक आत्मविश्वास को विकसित करने का प्रयास करना।
  4. एक-दूसरे की समस्याओं को समझने, सुलझाने तथा परस्पर विश्वास को लाने में योगदान करना।
  5. आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, तकनीकी तथा वैज्ञानिक क्षेत्रों में परस्पर सहयोग करना।
  6. दूसरे विकासशील देशों के साथ पारस्परिक सहयोग में वद्धि करना।
  7. समान हितों के मामलों में अन्तर्राष्ट्रीय आधारों पर परस्पर सहयोग में वृद्धि करना।
  8. समान उद्देश्यों वाले क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग करना।

सार्क का संगठन: सार्क की प्रमुख संस्थाएँ निम्नलिखित हैं।

  1. शिखर सम्मेलन: सार्क देशों का प्रतिवर्ष एक शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाता है जिसमें सदस्य देशों के शासनाध्यक्ष भाग लेते हैं।
  2. मंत्रिपरिषद्: सार्क के सभी राष्ट्रों के विदेशमंत्रियों से मिलकर एक मंत्रिपरिषद् का निर्माण किया गया है जो नीतियों का निर्माण करती है ।
  3. स्थायी समिति: सार्क की एक स्थायी समिति है जो परिषद् की योजनाओं की स्वीकृति देती है तथा उनका वित्तीय प्रबन्ध करती है।
  4. तकनीकी समिति: सार्क की तकनीकी समिति क्षेत्रीय सहयोग के विस्तार, योजनाओं का निर्माण व उनके कार्यान्वयन का मूल्यांकन आदि कार्य करती है।
  5. सचिवालय: सार्क का एक सचिवालय है। इसका एक महासचिव होता है जिसका कार्यकाल 2 वर्ष रखा गया है।
  6. वित्तीय व्यवस्था: सार्क के चार्टर के अनुच्छेद 9 में वित्तीय व्यवस्थाओं का प्रावधान किया गया है।

प्रश्न 12.
दक्षिण एशिया में शांति एवं सहयोग हेतु किये गये प्रयासों की विवेचना कीजिए।
अथवा
दक्षिण (सार्क) क्या है? दक्षिण एशिया की शांति व सहयोग में इसका क्या योगदान है।?
उत्तर:
सार्क (दक्षेस) से आशय: सार्क (दक्षेस) दक्षिण एशिया के देशों का इस क्षेत्र में शांति एवं सहयोग की स्थापना हेतु स्थापित किया गया एक क्षेत्रीय संगठन है। इसकी स्थापना 1985 में हुई। वर्तमान में इसके सदस्य देश हैं- भारत, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान, भूटान, मालदीव और अफगानिस्तान। दक्षिण एशिया के देशों में शांति एवं सहयोग के कदम दक्षिण एशिया के देशों ने दक्षिण एशिया में शांति एवं सहयोग की स्थापना की दिशा में निम्न प्रमुख कदम उठाये हैं

(1) सार्क (दक्षेस) की स्थापना तथा उसके कार्य:
सार्क के विभिन्न शिखर सम्मेलनों में दक्षिण एशिया के देशों में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने, पर्यटन के विकास, आपदा प्रबन्ध, खाद्य सुरक्षा भण्डार की स्थापना, पर्यावरण की सुरक्षा, संयुक्त उद्यम स्थापित करने, क्षेत्रीय परियोजनाओं हेतु सामूहिक कोष गठित करने आदि के निर्णय लिये गये

(2) दक्षिण एशिया मुक्त व्यापार क्षेत्र (South Asia Free Trade Area)-SAFTA ): इन देशों ने साफ्टा (SAFTA) लागू करना स्वीकार कर लिया। सन् 2004 में दक्षिण एशिया मुक्त व्यापार क्षेत्र के समझौते पर सार्क के देशों ने हस्ताक्षर किये तथा यह समझौता 2006 से प्रभावी हो गया। इसके अतिरिक्त इन सम्मेलनों में एक गरीबी उन्मूलन कोष गठित करने; दोहरे करारोपण से बचाव, वीसा नियमों में उदारता तथा दक्षेस संचार विषयों पर सहमति हुई है।

(3) भारत-पाकिस्तान सहयोग के प्रयास: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने और शांति बहाल करने के लिए सार्क सम्मेलनों में लगातार प्रयास हुए हैं।

प्रश्न 13
श्रीलंका के जातीय संघर्ष का वर्णन कीजिए।
उत्तर: श्रीलंका का जातीय संघर्ष श्रीलंका 1948 में स्वतंत्र हुआ और स्वतंत्रता के बाद से अब तक वहाँ लोकतंत्र कायम है। लेकिन स्वतंत्रता के बाद से ही श्रीलंका को जातीय संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है।

  1. सिंहली समुदाय व उसका दृष्टिकोण: श्रीलंका की राजनीति में सिंहली समुदाय बहुसंख्यक है। तथा सिंहली समुदाय का ही वहाँ दबदबा रहा है। सिंहलियों का मानना है कि श्रीलंका सिर्फ सिंहली लोगों का है। अतः तमिलों को कोई रियायत नहीं दी जाए।
  2. तमिल समुदाय: श्रीलंका के तमिल समुदाय की माँग रही है कि श्रीलंका के एक क्षेत्र को तमिलों के लिए एक अलग राष्ट्र बनाया जाये। लेकिन सिंहलियों के तमिल अल्पसंख्यकों के उक्त उपेक्षा भरे व्यवहार के कारण वहाँ उग्र- तमिल राष्ट्रवाद की आवाज बुलंद हुई।
  3. जातीय संघर्ष: 1983 के बाद श्रीलंका के एक उग्रवादी तमिल संगठन लिट्टे ने श्रीलंका की सेना के साथ एक पृथक तमिल राष्ट्र की स्थापना के लिए सशस्त्र संघर्ष प्रारंभ कर दिया। श्रीलंका का यह हिंसक संघर्ष लगातार चलता आ रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय मध्यस्थ के रूप में नार्वे और आइसलैंड जैसे देश युद्धरत दोनों पक्षों को बातचीत करने के लिए राजी कर रहे हैं। लेकिन यह संभव नहीं हो पाया है। अंदरूनी संघर्ष के झंझावतों को झेलकर भी श्रीलंका ने लोकतांत्रिक राज व्यवस्था कायम रखी है।

प्रश्न 14.
पूर्वी पाकिस्तान से बड़ी संख्या में लोग पलायन करके भारत आ गए। कारण सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
अंग्रेजी शासन के समय बंगाल और असम के विभाजित हिस्सों से पूर्वी पाकिस्तान बना था। भारत और पाकिस्तान के विभाजन के बाद से ही पूर्वी पाकिस्तान के लोगों ने बंगाली संस्कृति और भाषा के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ विरोध का प्रदर्शन करने लगे। इस क्षेत्र की जनता ने प्रशासन में अपने न्यायोचित प्रतिनिधित्व तथा राजनीतिक सत्ता में हिस्सेदारी की माँग की। पश्चिमी पाकिस्तान के प्रभुत्व के खिलाफ लोगों ने आंदोलन किया तथा पूर्वी क्षेत्र के लिए स्वायत्तता की माँग की।

परिणामस्वरूप शेख मुजीबुर्रहमान के नेतृत्व में आवामी लीग को 1970 में पूर्वी पाकिस्तान की सारी सीटों पर विजय मिली। लेकिन सरकार पर पश्चिमी पाकिस्तान के नेताओं का दबदबा था। जनरल याहिया खान के सैनिक शासन में पाकिस्तानी सेना ने बंगाली जनता के आंदोलन को कुचलने की कोशिश की। हजारों लोग पाकिस्तानी सेना के हाथों मारे गए। इस वजह से पूर्वी पाकिस्तान से बड़ी संख्या में लोग भारत पलायन कर गए।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

Jharkhand Board JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार Important Questions and Answers.

JAC Board Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

प्रश्न-दिए गए चार वैकल्पिक उत्तरों में से सही उत्तर चुनकर लिखें –
1. भारत में सर्वाधिक लम्बा राष्ट्रीय मार्ग है-
(A) NH-1
(B) NH-7
(C) NH-5
(D) NH-3.
उत्तर:
(B) NH-7

2. उत्तर – दक्षिण गलियारा इन स्थानों को जोड़ता है-
(A) श्री नगर – कन्याकुमारी
(B) दिल्ली-चेन्नई
(C) जयपुर – सेलम
(D) पटना- कोच्ची
उत्तर:
(A) श्री नगर – कन्याकुमारी

3. भारत में पहली रेल कब चली ?
(A) 1833
(B) 1843
(C) 1853
(D) 1863
उत्तर:
(C) 1853

4. भारत में आन्तरिक जल मार्गों की लम्बाई है-
(A) 14000 कि०मी०
(B) 14200 कि०मी०
(C) 14300 कि०मी०
(D) 14500 कि०मी०
उत्तर:
(D) 14500 कि०मी०

5. संचार साधन किस तत्त्व को दूसरे स्थान तक नहीं भेजते ?
(A) विचार
(B) संदेश
(C) दर्शन
(D) दिल्ली – चेन्नई
उत्तर:
(D) दिल्ली – चेन्नई

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

6. NH-1 किन नगरों को जोड़ता है ?
(A) दिल्ली-अमृतसर
(B) दिल्ली-कोलकाता
(C) दिल्ली – मुम्बई
(D) यात्रियों
उत्तर:
(A) दिल्ली-अमृतसर

7. भारत में राष्ट्रीय महामार्ग का सड़कों में प्रतिशत है-
(A) 1%
(B) 2%
(C) 3%
(D) 4%.
उत्तर:
(D) 4%.

8. स्वर्णिम चतुर्भुज महामार्गों की लम्बाई है-
(A) 3846 कि०मी०
(B) 4846 कि०मी०
(C) 5846 कि०मी०
(D) 6846 कि०मी०
उत्तर:
(C) 5846 कि०मी०

9. भारत में सर्वाधिक सड़क घनत्व किस राज्य में है ?
(A) पंजाब
(B) केरल
(C) तमिलनाडु
(D) कर्नाटक
उत्तर:
(B) केरल

10. भारत में कितने रेल मंडल हैं ?
(A) 9
(B) 12
(C) 14
(D) 16
उत्तर:
(D) 16

11. बड़े गेज़ की रेल पटरी की चौड़ाई है-
(A) 1.5 मीटर
(B) 1.6 मीटर
(C) 1.3 मीटर
(D) 1.8 मीटर
उत्तर:
(B) 1.6 मीटर

12. भारत में पहली पाइप लाइन कब बनी ?
(A) 1957
(B) 1958
(C) 1959
(D) 1960
उत्तर:
(C) 1959

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions )

प्रश्न 1.
भारत में सड़कों की कुल लम्बाई बताओ।
उत्तर:
-33 लाख कि०मी०।

प्रश्न 2.
पूर्व – पश्चिम गलियारे के दो अन्तिम स्टेशन बताओ।
उत्तर:
सिलचर तथा पोरबन्दर।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 3.
भारत में सबसे लम्बा राष्ट्रीय महामार्ग कौन – सा है ?
उत्तर:
राष्ट्रीय महामार्ग – 7 ( वाराणसी से कन्याकुमारी तक)।

प्रश्न 4.
भारत में सड़कों का राष्ट्रीय घनत्व कितना है ?
उत्तर:
प्रति 100 वर्ग कि०मी० क्षेत्रफल में सड़कों की लम्बाई 75 कि०मी० है।

प्रश्न 5.
भारत में रेलमार्गों की कुल लम्बाई कितनी है ?
उत्तर:
62759 कि०मी०

प्रश्न 6.
भारत में नाव्य जलमार्गों की लम्बाई बताओ।
उत्तर:
14500 कि०मी०

प्रश्न 7.
भारत में कितने अन्तर्राष्ट्रीय विमान पत्तन हैं ?
उत्तर:
11.

प्रश्न 8.
भारत में एक प्रमुख गैस पाइप लाइन बताओ।
उत्तर:
HBJ गैस पाइप लाइन।

प्रश्न 9.
प्रसार भारती का गठन कब हुआ ?
उत्तर:
1997 में।

प्रश्न 10.
भारत में रेडियो प्रसारण कब शुरू हुआ ?
उत्तर:
1923 में।

प्रश्न 11.
परिवहन तन्त्र किन स्तरों पर अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा है ?
उत्तर:
भूमण्डलीय, राष्ट्रीय, प्रादेशिक, स्थानीय स्तर।

प्रश्न 12.
संचार तन्त्र के तीन रूप बताओ।
उत्तर:

  1. भौतिक
  2. तार द्वारा
  3. वायु तरंगों द्वारा।

प्रश्न 13.
भारत में सबसे लम्बा राष्ट्रीय महामार्ग कौन-सा है?
उत्तर:
NH-7 जो वाराणसी से कन्याकुमारी तक 2369 कि०मी० लम्बा

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 14.
भारत में पक्की सड़कों का सबसे अधिक घनत्व तथा सबसे कम घनत्व किन राज्यों में है?
उत्तर:
भारत में पक्की सड़कों का सबसे अधिक घनत्व केरल में – 387 कि०मी० प्रति 100 वर्ग कि०मी० और सबसे कम घनत्व जम्मू-कश्मीर में – 3.5 कि०मी० प्रति 100 वर्ग कि०मी० है।

प्रश्न 15.
भारत के तट रेखा की लम्बाई तथा समुद्री आर्थिक क्षेत्र कितना है ?
उत्तर:
तट रेखा 7516 कि०मी० लम्बी है तथा समुद्री क्षेत्र 20 लाख कि०मी० से अधिक समुद्री आर्थिक क्षेत्र है।

प्रश्न 16.
भारत में वायु परिवहन के दो मुख्य वर्ग बताओ।
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय तथा घरेलू परिवहन।

प्रश्न 17.
भारत में उत्तरी रेलवे क्षेत्र का प्रमुख कार्यालय बताओ।
उत्तर:
नई दिल्ली।

प्रश्न 18.
भारत के राष्ट्रीय जलमार्ग नं० 1 के मार्ग का विस्तार बताओ।
उत्तर:
इलाहाबाद से हल्दिया तक।

प्रश्न 19.
भारत के उस वायु परिवहन सेवा का नाम लिखो जो सभी महाद्वीपों को जोड़ती है ?
उत्तर:
एयर इण्डिया।

प्रश्न 20.
भारत में किस वर्ग की सड़कें कुल सड़क मार्गों की 2% लम्बाई रखती है परन्तु देश के सड़क भार का 40% बोझा परिवहन करती हैं?
उत्तर:
राष्ट्रीय महामार्ग।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
सड़क मार्गों के क्या दोष हैं ?
उत्तर:

  1. सड़क मार्ग महंगे हैं।
  2. इनसे वायु प्रदूषण होता है।
  3. अधिक दूरी तक भारी वस्तुओं का परिवहन नहीं होता।
  4. दुर्घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं।

प्रश्न 2.
स्वर्णिम चतुर्भुज (Golden Quadrangles) से क्या अभिप्राय है ?
अथवा
‘स्वर्णिम चतुर्भुज’ किन चार महानगरों को जोड़ता है ?
उत्तर:
यह एक सुपर महामार्ग है जो देहली-कोलकाता – मुम्बई तथा चेन्नई को आपस में जोड़ता है। इसमें 4 या 6 लेन वाले महामार्ग शामिल हैं। इसका आकार एक चतुर्भुज जैसा है।

प्रश्न 3.
चार राष्ट्रीय महामार्गों के नाम लिखो तथा इनके अन्तिम स्टेशन बताओ।
उत्तर:

  • शेरशाह सूरी मार्ग – राष्ट्रीय महामार्ग नं० 1 – देहली से अमृतसर तक।
  • राष्ट्रीय महामार्ग नं० 3 – आगरा से मुम्बई तक।
  • राष्ट्रीय महामार्ग नं० 7 – वाराणसी से कन्याकुमारी तक।
  • राष्ट्रीय महामार्ग नं० 2 – देहली से कोलकाता तक।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 4.
दो राष्ट्रीय जल मार्ग बताओ।
उत्तर:
(i) राष्ट्रीय जलमार्ग नं० 1 – इलाहाबाद से हल्दिया तक (गंगा नदी)
(ii) राष्ट्रीय जलमार्ग नं० 2 – सदिया से दुबरी तक (ब्रह्मपुत्र नदी )

प्रश्न 5.
भारतीय रेल मार्ग पटरी की चौड़ाई के आधार पर कितने प्रकार की है ?
उत्तर:
भारत में धरातल की विभिन्नता के कारण विभिन्न प्रकार के रेलमार्ग बनाए गए हैं। मैदानी भागों में चौड़ी पटरी वाले रेलमार्ग हैं, जबकि पहाड़ी भागों में तंग पटरी वाले रेलमार्ग हैं।
(i) चौड़ी पटरी (Broad gauge ) – 1.616 मीटर चौड़ाई
(ii) छोटी पटरी (Meter gauge) – 1 मीटर चौड़ाई
(iii) तंग पटरी (Narrow gauge) – 0.76 मीटर और
0.610 मीटर चौड़ाई
कुल लम्बाई – कुल ल० का %
46807 कि० मी० – (74.14%)
13290,, – (21.2%)
3124,, – (4.94%)
63221 – 100%

प्रश्न 6.
संचार तन्त्र के विभिन्न रूप बताओ।
उत्तर:
संचार का जाल एक स्थान से दूसरे स्थान को सूचनाएं भेजता या प्राप्त करता है। इसके तीन रूप हैं भौतिक जैसे डाक सेवाएं, तार द्वारा जैसे टेलीग्राम और टेलीफोन और वायु तरंगों द्वारा जैसे रेडियो और टेलीविजन। कुछ संचार तन्त्र परिवहन के सहयोग से कार्य करते हैं, जैसे डाक सेवाएं लेकिन कुछ संचार के साधन परिवहन तन्त्र से अलग स्वतन्त्र रूप में कार्य करते हैं; जैसे- रेडियो।

प्रश्न 7.
भारत में रेलमार्गों का महत्त्व बताओ।
उत्तर:
(1) भारतीय रेलों का जाल एशिया में प्रथम लेकिन विश्व में चौथा सबसे बड़ा जाल है।
(2) यात्रियों और माल के परिवहन के लिए यह सस्ता साधन है।
(3) यह वस्तुओं के केन्द्रों से मांग के क्षेत्रों में वितरण को जैसे खाद्य पदार्थ, रेशों, कच्चे माल और तैयार माल को, करता है।
(4) रेल मार्गों की लम्बाई 62,759 कि०मी० है जिस पर 6867 स्टेशनों के मध्य प्रतिदिन 12670 गाड़ियां चलती हैं।

प्रश्न 8.
भारत में राष्ट्रीय जलमार्गों के वितरण बताओ।
उत्तर:
देश में राष्ट्रीय जलमार्गों के विकास, रख-रखाव और नियमन के लिए 1986 में भारतीय आन्तरिक जलमार्ग प्राधिकरण का गठन किया गया था। इस समय देश में तीन राष्ट्रीय जलमार्ग हैं। 10 अन्य जलमार्गों को भी राष्ट्रीय जलमार्गों का दर्जा देने पर विचार किया जा रहा है। तीन राष्ट्रीय जलमार्ग ये हैं – राष्ट्रीय जलमार्ग – 1 : गंगा-भागीरथी- हुगली नदी तन्त्र का इलाहाबाद और हल्दिया के बीच का मार्ग ( 1620 कि०मी०); राष्ट्रीय जलमार्ग – 2 : ब्रह्मपुत्र नदी का सदिया – धूबरी भाग ( 891 कि०मी०) और राष्ट्रीय जलमार्ग-3 : पश्चिम तट नहर का कोटापुरम में कोल्लम खण्ड तथा उद्योग मण्डल और चंपाकारा नहरें (205 कि०मी० )।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 9.
परिवहन जाल का भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव है ?
उत्तर:
परिवहन जाल की सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण भूमिका राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को एकीकृत करने में रही है । हमारे देश में स्थानीय स्तरों पर उत्पादन की विशिष्टताएं हैं। इन विशिष्ट उत्पादों के लिए स्थानीय बाज़ार हैं। उत्पादन तथा साथ ही साथ उपभोग की ये विशिष्टताएं हमारे परिधानों, भोजन और कलाकृतियों में झलकती हैं। परिवहन जाल ने इन स्थानीय बाज़ारों को राष्ट्रीय बाज़ार के साथ जोड़ने का बहुत बड़ा काम किया है। इस एकीकरण का विस्तार और आगे अन्तर्राष्ट्रीय बाज़ार के साथ भी हुआ है 1

प्रश्न 10.
भारत में आकाशवाणी के विकास पर टिप्पणी लिखो।
उत्तर:
आकाशवाणी – देश में रेडियो जनसंचार का सशक्त माध्यम है। भारत में सन् 1927 में रेडियो प्रसारण का प्रारम्भ हुआ। इसके लिए मुम्बई और कोलकाता में दो निजी ट्रांसमीटर लगाए गए थे। 1936 में इसे ऑल इण्डिया रेडियो ( ए०आई० आर०) नाम दिया गया। इसे आकाशवाणी भी कहते हैं । स्वतन्त्रता के समय छः रेडियो स्टेशन थे। इस समय आकाशवाणी के 208 स्टेशन तथा 327 प्रसारण केन्द्र हैं। ये स्टेशन और प्रसारण केन्द्र देश की 99 प्रतिशत जनसंख्या तथा देश के 90 प्रतिशत क्षेत्र को प्रसारण सेवाएं प्रदान करते हैं। निजी क्षेत्र में 100 एफ० एम० रेडियो स्टेशन स्थापित किए गए हैं। आकाशवाणी सूचना, शिक्षा और मनोरंजन से सम्बन्धित विविध प्रकार के कार्यक्रम प्रसारित करता है। समाचार सेवा, विविध भारती, व्यावसायिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय चैनल (1988) आदि प्रमुख सेवाएं हैं।

प्रश्न 11.
भारत में दूरदर्शन पर एक टिप्पणी लिखो।
उत्तर:
दूरदर्शन – दूरदर्शन भारत का राष्ट्रीय टेलीविज़न है। यह संसार के सबसे बड़े क्षेत्रीय प्रसारण संगठनों में से एक है। इसने गांवों और नगरों दोनों में ही लोगों के सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन को बदल दिया है । दूरदर्शन – 1 ( डी०डी०- 1 ) 1042 स्थल ट्रांसमीटरों के द्वारा देश की 87 प्रतिशत जनसंख्या तक पहुंचता है। यही नहीं 65 अतिरिक्त ट्रांसमीटर भी हैं, जो अन्य चैनलों को स्थानीय सहायता प्रदान करते हैं। दूरदर्शन का पहला कार्यक्रम 15 सितम्बर, 1959 को प्रसारित किया गया था। भारत में उपग्रह प्रौद्योगिकी से सम्बन्धित पहला प्रयोग 1975-76 में सैटेलाइट इंस्ट्रक्शनल टेलीविजन एक्स्पेरिमेंट (साइट) कार्यक्रम के अन्तर्गत किया गया था। देश में राष्ट्रीय कार्यक्रम और रंगीन टेलीविज़न की शुरुआत 1992 में ही हो सकी।

प्रश्न 12.
कृत्रिम उपग्रहों के विकास और उपयोग बताओ।
उत्तर:
उपग्रह – कृत्रिम उपग्रहों के विकास और उपयोग के द्वारा संसार और भारत के संचार तंत्र में एक क्रान्ति आ गई है। रूस ने पहला कृत्रिम उपग्रह छोड़ा था। उपग्रहों, प्रेक्षपण यानों और सम्बन्धित स्थलीय प्रणालियों का विकास देश के अन्तरिक्ष कार्यक्रमों का अंग है। आकृति और उद्देश्यों के आधार पर भारत की उपग्रह प्रणालियों को दो वर्गों में रखा जा सकता है – भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली (इन्सैट) तथा भारतीय सुदूर संवेदन उपग्रह प्रणाली (आई० आर०एस० )। इन्सैट, दूरसंचार, मौसम विज्ञान सम्बन्धी प्रेक्षण और अन्य विविध आंकड़ों तथा कार्यक्रमों के लिए एक बहु-उद्देशीय उपग्रह प्रणाली है।

दूरदर्शन की तीन स्तरों वाली बुनियादी कार्यक्रम प्रसारण सेवाएं हैं –
(1) राष्ट्रीय
(2) प्रादेशिक और
(3) स्थानीय।

राष्ट्रीय दूरदर्शन से प्रसारित कार्यक्रमों में समाचार, सामयिक विषय, विज्ञान, सांस्कृतिक पत्रिकाएं, वृत्तचित्र, संगीत, नृत्य नाटक, सीरियल और फीचर फिल्में शामिल होती हैं । यह स्कूलों और विश्वविद्यालयों के लिए भी शैक्षिक कार्यक्रम प्रसारित करता है। भारतीय सुदूर संवेदन (आई० आर० एस०) उपग्रह प्रणाली का प्रारम्भ मार्च, 1988 में हुआ जब पहला आई० आर०एस० – 1 ए अन्तरिक्ष में छोड़ा गया। तब से लेकर अब तक दो शृंखलाओं के उपग्रह अन्तरिक्ष में स्थापित किए जा चुके हैं। भारतीय सुदूर संवेदन एजेंसी हैदराबाद में स्थित है। यह आंकड़ों के अर्जन और इनके प्रसंस्करण की सुविधाएं प्रदान करती है। प्रकृति के संसाधनों के प्रबन्धन में ये बहुत उपयोगी सिद्ध हुए हैं।

प्रश्न 13.
मुक्त आकाश नीति से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर:
मुक्त आकाश नीति (Open Sky Policy) – वायु परिवहन के केन्द्रों को विमान पत्तन कहा जाता है। वायु परिवहन किराया अपेक्षाकृत अधिक होता है । अतः इसका मुख्य रूप से यात्री परिवहन के लिए ही उपयोग किया जाता है। केवल हल्की और मूल्यवान वस्तुएं ही मालवाहक वायुयानों द्वारा भेजी जाती हैं । भारतीय निर्यातकों की सहायता करने के लिए तथा उनके निर्यात को और अधिक प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए भारत सरकार ने व्यावसायिक माल के लिए ‘मुक्त आकाश की नीति” शुरू करने का निर्णय लिया है। इस नीति के अनुसार कोई भी विदेशी वायुयान कम्पनी या निर्यातकों का संघ माल ले जाने के लिए देश में मालवाहक जहाज़ ला सकते हैं।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 14.
भारत में अन्तर्राष्ट्रीय विमान पत्तन कौन-कौन से हैं ?
उत्तर:
देश में 11 अन्तर्राष्ट्रीय विमान पत्तन तथा 112 घरेलू विमान पत्तन हैं। भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण इन विमान पत्तनों का प्रबन्ध करता है। इन विमान पत्तनों को चार वर्गों में विभाजित किया गया है – अन्तर्राष्ट्रीय विमान पत्तन, प्रमुख राष्ट्रीय विमान पत्तन, मध्यम विमान पत्तन और लघु विमान पत्तन। अन्तर्राष्ट्रीय विमान पत्तन मुम्बई (सांताक्रूज और सहारा विमान पत्तन), दिल्ली ( इंदिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय विमान पत्तन ), कोलकाता ( दमदम), चेन्नई (मीनेबक्कम् ), बंगलौर, हैदराबाद, अहमदाबाद, पणजी, अमृतसर, गुवाहाटी और कोच्चि हैं। ये पत्तन अन्तर्राष्ट्रीय सेवाओं के साथ-साथ घरेलू सेवाएं भी प्रदान करते हैं।

प्रश्न 15.
भारत में शेरसाह सूरी मार्ग का वर्णन करें।
उत्तर:
शेरशाह सूरी ने अपने साम्राज्य को सिंधु घाटी (पाकिस्तान) से लेकर बंगाल की सोनार घाटी तक सुदृढ़ एवं संघटित (समेकित ) रखने के लिए शाही राजमार्ग का निर्माण कराया था । कोलकाता से पेशावर तक जोड़ने वाले इसी मार्ग को ब्रिटिश शासन के दौरान ग्रांड ट्रंक (जी० टी०) रोड के नाम से पुनः नामित किया गया था। वर्तमान में यह अमृतसर से कोलकाता के बीच विस्तृत है और इसे दो खंडों में विभाजित किया गया है –
(क) राष्ट्रीय महामार्ग दिल्ली से अमृतसर तक और
(ख) राष्ट्रीय महामार्ग दिल्ली से कोलकाता तक।

प्रश्न 16.
भारत में कोंकण रेलवे का वर्णन करो।
उत्तर:
1998 में कोंकण रेलवे का निर्माण भारतीय रेल की एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि है। यह 760 कि० मी० लंबा रेलमार्ग महाराष्ट्र में रोहा को कर्नाटक के मंगलौर से जोड़ता है। इसे अभियांत्रिकी का एक अनूठा चमत्कार माना जाता है। यह रेलमार्ग 146 नदियों व धाराओं तथा 2000 पुलों एवं 91 सुरंगों को पार करता है। इस मार्ग पर एशिया की सबसे लंबी 6.5 कि० मी० की सुरंग भी है। इस उद्यम में कर्नाटक, गोवा तथा महाराष्ट्र राज्य भागीदार हैं।

प्रश्न 17.
भारत में वायु सेवाओं के दो प्रमुख प्रकारों का वर्णन करो।
उत्तर:
भारत में वायु सेवाएं दो प्रकार की हैं – अन्तर्राष्ट्रीय और घरेलू
(1) एयर इंडिया, यात्रियों और माल के परिवहन के लिए अन्तर्राष्ट्रीय वायु सेवाएं प्रदान करती है। इसके द्वारा चार प्रमुख विमान पत्तनों दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई और कोलकाता से 35 देशों के लिए विमान सेवाएं उपलब्ध हैं। सन् 2000-01 में एयर इंडिया के द्वारा 38.3 लाख यात्रियों ने यात्रा की। प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय वायु मार्ग ये हैं – दिल्ली – रोम – फ्रैंकफुर्ट, दिल्ली – मास्को, कोलकाता टोकियो, कोलकाता – पर्थ, मुम्बई – लन्दन – न्यूयार्क।

(2) इंडियन एयरलाइंस दक्षिण पूर्व एशिया और पश्चिम एशिया के पड़ोसी देशों को भी वायु सेवाएं प्रदान करती है। इस समय दो निजी कम्पनियां नियमित घरेलू वायु सेवा प्रदान करती हैं। 38 निजी कम्पनियों के पास अनियमित एयर – टैक्सी चलाने के परमिट हैं। निजी वायु सेवा कम्पनियों की घरेलू वायु यातायात में इस समय 52.8 प्रतिशत की भागीदारी है। उदारीकरण की नीति के लागू होने के बाद वायु सेवा के क्षेत्र में निजी कम्पनियों की भागीदारी बहुत तेज़ी से बढ़ी है।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 18.
अन्तः स्थलीय जलमार्ग के विकास के लिए उत्तरदायी तीन कारकों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
नदियों, नहरों और झीलें महत्त्वपूर्ण अन्तः स्थलीय जलमार्ग हैं। अन्तः स्थलीय जलमार्गों का विकास निम्नलिखित मार्गों पर निर्भर करता है-

  1. जलधारा की चौड़ाई एवं गहराई – कई नदियों की नाव्यता बढ़ाने के लिए सुधार करके जलधारा की चौड़ाई एवं गहराई को बढ़ाया गया है।
  2. जल प्रवाह की निरन्तरता – जल प्रवाह की निरन्तरता को बनाए रखने के लिए बांधों तथा बराजों का निर्माण किया गया है।
  3. परिवहन प्रौद्योगिकी का प्रयोग – नदी में पानी की एक निश्चित गहराई को बनाए रखने के लिए उसकी तलहटी से सिल्ट एवं बालू निकालकर सफ़ाई करना।

प्रश्न 19.
दी गई तालिक का 1 तथा 2 स्थान पर उपयुक्त शब्द लिख कर पूरा करें तथा अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखें।
उत्तर:
JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार - 2

प्रश्न 20.
भारतीय रेलों की तीन मुख्य विशेषताएं बताओ।
उत्तर:

  1. रेलमार्गों की कुल लम्बाई 63229 कि० मी० है जो एशिया में सर्वाधिक है तथा विश्व में चौथे स्थान पर है।
  2. भारतीय रेलों की पटरी की चौड़ाई तीन गेज है-चौड़ी पटरी, मीटर पटरी तथा तंग पटरी।
  3. अधिकतर रेलमार्ग गंगा- सतलुज मैदान में पाए जाते हैं।

प्रश्न 21.
भारत में समुद्र परिवहन की किन्हीं छः विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
(1) संसार के बड़े महामार्गों के जाल में से एक भारत में है।
(2) भारत में सड़कों की कुल लम्बाई 33 लाख कि०मी० है।
(3) सड़कें 85% यांत्री परिवहन तथा 70% भार परिवहन ढोती हैं।
(4) सड़कें नगरीय केन्द्रों के इर्द-गिर्द केन्द्रित हैं।
(5) ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें कम हैं।
(6) 5846 कि०मी० लम्बी स्वर्णिम चतुर्भुज महामार्ग दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई तथा मुम्बई को जोड़ता है।

प्रश्न 22.
भारत में सर्वाधिक प्रभावी और अधुनातन वैयक्तिक संचार प्रणाली कौन-से हैं ? इसकी किन्हीं चार विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
सभी वैयक्तिक संचार तन्त्रों में इन्टरनेट सर्वाधिक प्रभावित एवं अधुनातन है।
विशेषताएं –
(1) इन साधन का नगरीय क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर प्रयोग किया जाता है।
(2) यह उपयोगकर्त्ता को ई मेल के माध्यम से ज्ञान एवं सूचना की दुनिया में सीधे पहुंच बनाने में सहायक होता है।
(3) यह ई कामर्स तथा मौद्रिक लेन-देन के लिए अधिकाधिक प्रयोग में लाया जा रहा है।
(4) यह आंकड़ों का विशाल केन्द्रीय भण्डारागार होता है।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 23.
भारतीय रेल प्रणाली को सोलह मण्डलों में क्यों बांटा गया है ? पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी तथा दक्षिणी मंडलों के मुख्यालयों के नाम लिखिए।
उत्तर:
भारत में रेल मण्डलों की रचना का उद्देश्य रेलों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना है । भार तथा यात्री ढोने में सहायता मिलती है।

रेल मण्डलमुख्यालय
1. पूर्वीकोलकाता
2. पश्चिमीमुम्बई
3. उत्तरीनई दिल्ली
4. दक्षिणीचेन्नई

प्रश्न 24.
भारतीय रेलों की तीन मुख्य विशेषताएं बताओ।
उत्तर:

  1. रेलमार्गों की कुल लम्बाई 63229 कि०मी० है जो एशिया में सर्वाधिक है तथा विश्व में चौथे स्थान पर है।
  2. भारतीय रेलों की पटरी की चौड़ाई तीन गेज है-चौड़ी पटरी, मीटर पटरी तथा तंग पटरी ।
  3. अधिकतर रेलमार्ग गंगा- सतलुज मैदान में पाए जाते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
भारत में सड़कों का वितरण समान नहीं है। स्पष्ट करो।
अथवा
भारत में सड़कों के घनत्व में प्रादेशिक भिन्नता का वर्णन करो।
उत्तर:
देश में सड़कों का वितरण समान नहीं है। सड़कों के घनत्व में प्रादेशिक अन्तर बहुत है। सड़कों के घनत्व का अर्थ है : प्रति 100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सड़कों की लम्बाई। जम्मू और कश्मीर में सड़कों का घनत्व 10 कि०मी० है, जबकि केरल में 375 कि०मी०। सड़कों का राष्ट्रीय घनत्व 75 कि०मी० (1996-97) है। अधिक घनत्व वाले प्रदेश – लगभग सभी उत्तरी राज्यों और प्रमुख दक्षिणी राज्यों में सड़कों का घनत्व अधिक है। कम घनत्व वाले प्रदेश – यह हिमालयी प्रदेश, उत्तर-पूर्वी राज्यों, मध्य प्रदेश और राजस्थान में कम है। भूमि का स्वरूप और आर्थिक विकास का स्तर, सड़कों के घनत्व के मुख्य निर्धारक हैं।

समतल मैदानी क्षेत्र में सड़कों का निर्माण आसान और सस्ता होता है, जबकि पहाड़ी और अत्यधिक ऊबड़-खाबड़ क्षेत्रों में सड़कें बनाना महंगा और कठिन होता है। इसीलिए मैदानी क्षेत्रों में सड़कों का घनत्व और गुणवत्ता दोनों ही ऊंचे होते हैं। दुर्गम भूमियां लगभग सड़क विहीन होती हैं। जनसंख्या के उच्च घनत्व से भी सड़कों के निर्माण को प्रोत्साहन मिलता है।

पक्की सड़कों के घनत्व में और भी अधिक अन्तर पाया जाता है। देश के प्रति 100 वर्ग कि०मी० क्षेत्र में औसतन 75.4 कि०मी० लम्बी सड़कें हैं। गोवा में पक्की सड़कों का घनत्व सबसे अधिक है (153.8 कि०मी०)। इसके विपरीत जम्मू और कश्मीर में सबसे कम घनत्व ( 10.5 कि०मी०) है। अरुणाचल प्रदेश में पक्की सड़कों का घनत्व कुछ अधिक अर्थात् 4.8 कि०मी० है। सड़कों के उच्चतर घनत्व वाले राज्यों में ही पक्की सड़कों का भी घनत्व अधिक है। असम और नागालैंड इसके अपवाद हैं। केरल में 387.2 कि० मी० घनत्व है।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 2.
रेलमार्गों के प्रारूप को प्रभावित करने वाले कारकों का संक्षिप्त वर्णन करो।
उत्तर:
भारत में रेलमार्गों के विकास को निम्नलिखित कारकों ने प्रभावित किया है-
1. भौतिक कारक – भारत के समतल मैदानी भागों में रेलमार्गों का अधिक विकास हुआ है। जैसे उत्तरी मैदान में। परन्तु पर्वतीय दुर्गम प्रदेशों में रेलमार्ग कम हैं; जैसे- असम तथा हिमालय प्रदेश में।
2. आर्थिक कारक – बड़े-बड़े औद्योगिक, व्यापारिक नगरों तथा प्रमुख पत्तनों के समीप रेलमार्गों का अधिक विस्तार हुआ है परन्तु राजस्थान में कम आर्थिक विकास के कारण रेलमार्ग कम हैं।
3. राजनीतिक कारक – ब्रिटिश प्रशासन ने देश के संसाधनों के शोषण की नीति के कारण प्रमुख पत्तनों को देश के आन्तरिक भागों से रेलमार्गों द्वारा जोड़ दिया ।

प्रश्न 3.
हिमालय पर्वत के विभिन्न क्षेत्रों में रेलमार्गों का विकास कम क्यों है ?
उत्तर:
हिमालय प्रदेश में धरातलीय बाधाओं के कारण रेलमार्गों का विकास नहीं किया जा सका। कई प्रदेशों में सुरंगें बनाना तथा तेज़ धारा वाली नदियों पर पुल बनाना कठिन कार्य है । रेलमार्गों को केवल पद स्थली पर स्थित नगरों तक ले जाकर छोड़ देना पड़ा। जैसे पहले रेलमार्ग पठानकोट तक, परन्तु अब इसका विस्तार जम्मू तक है। जम्मू से उधमपुर, जवाहर सुरंग तथा कोजी कुण्ड से होकर कश्मीर घाटी तक रेल बनाने की योजना बनाई गई है। संकरे गेज़ द्वारा शिमला-कालका रेलमार्ग तथा सिलीगुड़ी – दार्जिलिंग रेलमार्ग बनाए गए हैं। इसलिए हिमालय क्षेत्र कटे-फटे भू- भाग पिछड़ी अर्थव्यवस्था तथा विरल जनसंख्या के कारण रेलमार्ग कम हैं।

प्रश्न 4.
रेल तन्त्र में तीन गेज होने के कारण क्या कठिनाइयां हैं ?
उत्तर:
भारतीय रेल तन्त्र में चौड़े गेज, मीटर गेज तथा संकरे गेज के कारण कई कठिनाइयां उत्पन्न हो गई हैं। यात्रियों एवं माल के सुचारू परिवहन में यह बाधक है। एक गेज की रेल पटरी से दूसरी गेज की पटरी पर सामान चढ़ाने बहुत असुविधा होती है। सामान उतारने लादने की प्रक्रिया में समय नष्ट होता है तथा खर्च अधिक होता है।

वर्तमान रेल पटरियों को चौड़े गेज में बदलने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसे Unigauge कहते हैं। पटरियों के तीन गेज यात्रियों एवं माल के सुचारु परिवहन में यह बाधक हैं। एक गेज की रेल पटरी से दूसरी गेज की पटरी पर स्थानान्तरण करने में बार-बार उतारने एवं लादने की क्रिया में समय लगता है तथा यह महंगा होता है। जल्दी नष्ट होने वाली वस्तुएं इस देरी के कारण खराब हो जाती हैं। यात्रियों की संख्या तथा ढोये जाने वाले माल की मात्रा में दिन-प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। वर्तमान रेल पटरियां अधिक भार सहन नहीं कर सकतीं।

प्रश्न 5.
भारतीय सड़क मार्गों को विभिन्न प्रकारों में बांटो।
उत्तर:
भारत में 6 प्रकार के सड़क मार्ग हैं-
1. स्वर्ण चतुष्कोण परम राजमार्ग (Golden Quadrangle Super Highways ) – सरकार ने सड़कों के विकास की एक मुख्य परियोजना तैयार की है। इसके द्वारा दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुम्बई को 6 गलियों वाले परम राजमार्गों द्वारा जोड़ा जा रहा है। श्रीनगर को कन्याकुमारी से जोड़ने वाला उत्तर-दक्षिण गलियारा तथा सिल्चर को पोरबन्दर से जोड़ने वाला पूर्व-पश्चिम गलियारा इसके मुख्य अंग हैं।

2. राष्ट्रीय महामार्ग (National Highways) – जो देश के प्रमुख नगरों को मिलाते हैं। इनका निर्माण केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग करता है। इनकी कुल लम्बाई 65769 कि० मी० है। इन सड़कों की लम्बाई देश की सड़कों की कुल लम्बाई का 2% भाग है परन्तु यातायात में इसकी भागीदारी 40% है।

3. राजकीय मार्ग (State Highways ) – जो राजधानियों को अन्य नगरों से मिलाते हैं। इनकी कुल लम्बाई 1,37,100 लाख कि० मी० है। इनका निर्माण राज्य सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा किया जाता है।

4. जिला सड़क मार्ग (District Roads ) – जो किसी राज्य के मुख्यालयों को अन्य नगरों से जोड़ती हैं। इनकी लम्बाई 6 लाख कि० मी० है।

5. ग्रामीण सड़कें (Village Roads) – जो ग्रामीण केन्द्रों को नगरों से मिलाती हैं। इनमें से लगभग आधी सड़कें पक्की हैं।

6. सीमावर्ती सड़कें ( Border Roads ) – सीमा सड़क संगठन 1960 में बनाया गया था। यह सामरिक महत्त्व की सड़कों का निर्माण करता है। इसके 30,028 कि०मी० लम्बी सड़कों का निर्माण किया है तथा दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन सुगम बनाया है।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 6.
पंजाब में सड़कों की सर्वाधिक सघनता क्यों है ? इसके लिए उत्तरदायी पांच कारकों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
पंजाब में सड़कों की सर्वाधिक सघनता है। सड़कों की घनता 74 कि० मी० प्रति 100 कि०मी० है। इसके लिए निम्नलिखित कारक उत्तरदायी हैं-
(1) पंजाब एक साधारण ढलान वाला जलोढ़ मैदान है। इसलिए यहाँ सड़क निर्माण कार्य सुगम है।
(2) पंजाब एक कृषि प्रधान क्षेत्र है। कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए सड़क निर्माण आवश्यक है।
(3) पंजाब प्रदेश से गेहूँ, चावल आदि उत्पाद बाहर निर्यात किए जाते हैं जिसके लिए सड़क निर्माण आवश्यक है।
(4) पंजाब में लोगों के रहन-सहन का स्तर तथा प्रति व्यक्ति आय अधिक है। इसलिए कच्चे माल तथा तैयार माल के परिवहन के लिए सड़कों के निर्माण की आवश्यकता है।
(5) यात्री परिवहन अधिक है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों द्वारा ही यात्रा सम्भव है।

प्रश्न 7.
सीमान्त प्रदेशों में सड़क निर्माण की प्रगति का वर्णन करो।
उत्तर:
सीमान्त प्रदेशों के सामरिक महत्त्व को देखते हुए सन् 1960 में ‘सीमा सड़क संगठन’ (Border Road Organisation) की स्थापना की गई। इसका उद्देश्य सीमान्त प्रदेशों में सुरक्षा प्रदान करने तथा आर्थिक विकास तेज़ करने के लिए सड़कों का निर्माण करना था । इस संगठन ने मनाली (हिमाचल प्रदेश) से लेह (कश्मीर) तक संसार की सबसे ऊंची सड़क का निर्माण किया है। यह सड़क औसत रूप से 4270 मीटर समुद्र तल से ऊंची है। इस संगठन ने भारत- चीन सीमा हिन्दुस्तान तिब्बत सीमा सड़क का भी निर्माण किया है। इस संगठन ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड सीमान्त प्रदेशों में लगभग 40,450 कि० मी० लम्बी सड़कों का निर्माण किया है तथा 35,577 कि० मी० सड़कों की देखभाल का कार्य किया है।

प्रश्न 8.
सड़क परिवहन के कौन-से गुण एवं अवगुण हैं ?
उत्तर:
छोटी दूरियों के लिए माल तथा यात्रियों के ढोने में सड़क परिवहन लाभदायक है। यह एक प्रकार से तन्त्र है जो ग्रामीण क्षेत्रों को नगरों से जोड़ता है। सड़क परिवहन से सामान ग्राहक के घर तक भेजा जा सकता है। यह एक विश्वसनीय परिवहन साधन है। कई दुर्गम क्षेत्रों में धरातलीय बाधाओं के कारण सड़कें बनाना कठिन है। सड़क परिवहन द्वारा अधिक भारी माल नहीं ढोया जा सकता। वर्षा ऋतु में सड़क परिवहन में कई दुर्घटनाएं हो जाती हैं।

प्रश्न 9.
भारत में वायु परिवहन सेवाओं के प्रकार बताओ।
उत्तर:
भारत में वायु परिवहन के दो खण्ड हैं- आन्तरिक सेवाएं तथा अन्तर्देशीय सेवाएं। एयर इण्डिया संगठन विदेशी उड़ानों का प्रबन्ध करती है। मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई एयर इण्डिया के केन्द्र बिन्दु हैं। इण्डियन एयर लाइन्स देश के भीतरी भागों तथा पड़ोसी देशों के साथ वायु सेवाओं का प्रबन्ध करती है। सन् 1981 से देश के भीतर दुर्गम भागों में वायुदूत एयर लाइन्स सेवाओं का भी प्रारम्भ किया गया है। 1985 में पवन हंस लिमिटेड की स्थापना दूरस्थ क्षेत्रों, वनाच्छादित तथा पहाड़ी क्षेत्रों को जोड़ने हेतु हेलीकाप्टर सेवाएं उत्पन्न करवाने के लिए की गई।

अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (International Airports)

भारत में निम्नलिखित अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं –
(1) इन्दिरा गांधी हवाई अड्डा – देहली ( पालम)
(2) नेताजी सुभाष चन्द्र बोस हवाई अड्डा – कोलकाता (डम डम)
(3) सहार हवाई अड्डा – मुम्बई ( सान्ता क्रूज़)
(4) मीनामबकम हवाई अड्डा – चेन्नई
(5) राजासांसी हवाई अड्डा-अमृतसर
(6) त्रिवनन्तपुरम हवाई अड्डा – तिरुवनन्तपुरम्।

तुलनात्मक प्रश्न (Comparison Type Questions)

प्रश्न 10.
राष्ट्रीय तथा राजकीय महामार्ग में अन्तर स्पष्ट करो
उत्तर:
राष्ट्रीय तथा राजकीय महामार्ग में निम्नलिखित अन्तर हैं-

राष्ट्रीय महामार्ग (National Highways):राजकीय महामार्ग (State Highways)
(1) ये समस्त देश की प्रमुख सड़कें हैं।(1) ये विभिन्न राज्यों की मुख्य सड़कें हैं।
(2) ये महामार्ग प्रमुख व्यापारिक, औद्योगिक नगरों, राजधानियों तथा प्रमुख बन्दरगाहों को आपस में मिलाते हैं।(2) ये महामार्ग विभिन्न राज्यों की राजधानियों को राज्यों के प्रमुख नगरों व कार्यालय को मिलाते हैं।
(3) ये प्रायः केन्द्रीय सरकार द्वारा बनाए जाते हैं।(3) ये महामार्ग राज्य सरकारों के अधीन होते हैं।
(4) भारत में राष्ट्रीय महामार्गों की कुल लम्बाई 33,612 कि० मी० है।(4) भारत में राजकीय महामार्गों की लम्बाई 3,81,000 कि० मी० है।
(5) ये आर्थिक तथा सैनिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण हैं।(5) ये प्रशासकीय दृष्टि से महत्त्वपूर्ण हैं।
(6) अमृतसर – चण्डीगढ़ मार्ग एक राजकीय महामार्ग है।(6) शेरशाह सूरी मार्ग एक राष्ट्रीय महामार्ग है।

प्रश्न 11.
मीटर गेज तथा बड़े गेज वाले मार्ग में अन्तर स्पष्ट करें।
उत्तर:

मीटर गेज पटरी (Metre Gauge)चौड़ी पटरी(Broad Gauge )
(1) ये रेलमार्ग एक मीटर चौड़ी पटरी वाले मार्ग हैं।(1) ये रेल मार्ग 1.68 मीटर चौड़ी पटरी वाले मार्ग हैं।
(2) इनकी चौड़ाई अपेक्षाकृत कम है।(2) इनकी चौड़ाई अधिक है।
(3) ये मार्ग यात्रियों तथा हल्के सामान को सम्भालने के लिए बनाए गए थे।(3) ये मार्ग अधिक भारी सामान तथा यात्रियों के परिवहन के योग्य हैं।
(4) ये मार्ग अधिकतर पहाड़ी भागों में स्थित हैं।(4) ये मार्ग अधिकतर मैदानी भागों में स्थित हैं।

प्रश्न 12.
परिवहन तथा संचार में अन्तर स्पष्ट करो।
उत्तर:
लोगों तथा सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजने के साधन को परिवहन कहते हैं। देश के आर्थिक विकास को गतिशीलता प्रदान करने के लिए परिवहन आवश्यक है। परिवहन साधनों में सड़कें, रेलें, जलमार्ग तथा वायु मार्ग शामिल हैं। एक स्थान से दूसरे स्थान तक सूचनाएं भेजने के साधनों को संचार साधन कहते हैं। देश की सामाजिक प्रगति के लिए संचार साधन आवश्यक है। डाक तार सेवाएं, टेलीफोन, टेलीविज़न आदि संचार साधन हैं।

प्रश्न 13.
व्यक्तिगत संचार और जन संचार में अन्तर स्पष्ट करो
उत्तर:
एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक सूचना भेजने के साधन को व्यक्तिगत संचार कहते हैं। जैसे – डाक सेवा आदि। कम्प्यूटर द्वारा सूचना को शीघ्र भेजा जा सकता है। जब जन साधारण तक संदेश या सूचनाएं भेजनी हों तो उसे जन संचार कहते हैं। जैसे रेडियो, टेलीविज़न आदि आकाशवाणी तथा दूरदर्शन भारत में दो प्रमुख जन संचार साधन हैं।

प्रश्न 14.
यातायात के साधन किसी देश की जीवन रेखाएं क्यों कही जाती हैं ?
उत्तर:
यातायात के साधन राष्ट्र रूपी शरीर की धमनियां हैं। किसी भी देश की आर्थिक व सामाजिक उन्नति यातायात के साधनों के विकास पर निर्भर है। देश के प्राकृतिक साधनों का पूरा लाभ उठाने के लिए इन साधनों का विकास आवश्यक है। परिवहन साधन व्यापार तथा उद्योगों की आधारशिला हैं। देश के दूर-दूर स्थित भागों को यातायात साधनों द्वारा मिलाकर एक राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था का निर्माण होता है। इस प्रकार यातायात के साधन राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने में सहायक होते हैं । विभिन्न प्रदेशों में मानव तथा पदार्थों की गतिशीलता यातायात के साधनों पर निर्भर करती है। जिस प्रकार शरीर में नाड़ियों द्वारा रक्त प्रवाह होता है, उसी प्रकार किसी देश में सड़कों, रेलमार्गों, जलमार्गों आदि द्वारा व्यापारिक वस्तुओं का आदान-प्रदान होता है। इसलिए यातायात के साधनों को देश की जीवन रेखाएं कहा जाता है।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 15.
भारत के किन-किन प्रदेशों में रेलमार्गों का विकास कम है और क्यों ?
उत्तर:
भारत में रेलमार्गों का विकास राजनीतिक, आर्थिक तथा भौगोलिक तत्त्वों से प्रभावित हुआ है। देश के कई भागों में रेलों का विकास कम है।
(1) हिमालय के पर्वतीय क्षेत्र में रेलों की कमी है। अधिक ऊंचाई के कारण रेलमार्ग बनाना कठिन है। इस दुर्गम प्रदेश में विरल जनसंख्या के कारण रेलमार्ग बनाना आर्थिक दृष्टि से लाभदायक नहीं है।
(2) राजस्थान के मरुस्थल में भी रेलमार्ग कम हैं।
(3) उड़ीसा तथा मध्य प्रदेश में घने जंगलों के कारण रेलमार्ग कम हैं।
(4) पश्चिमी बंगाल के डेल्टाई, दलदली भागों में रेलमार्ग बनाना सम्भव नहीं है।
(5) असम में ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ों के कारण रेलमार्ग कम हैं।
(6) दक्षिणी प्रायद्वीप में पहाड़ी तथा ऊँचे-नीचे धरातल के कारण कई बाधाएं हैं तथा रेलमार्ग कम हैं इस प्रकार हम कह सकते हैं कि भारत को तीन भौतिक इकाइयों (पर्वत, पठार तथा मैदान) के स्वरूप देश में रेल यातायात का असमान वितरण है। मैदानी भागों में अधिक रेलमार्ग मिलते हैं जबकि पर्वतीय तथा पठारी भागों में कम। है।

प्रश्न 16.
भारत में भीतरी जलमार्गों का अधिक विकास क्यों नहीं हो पाया है ?
उत्तर:
देश में नदियों तथा नहरों के भीतरी जलमार्गों का कम विकास हुआ है। भारत में नदियों की लम्बाई अधिक परन्तु इनका पूरा उपयोग नहीं किया जाता है। इसके कई कारण हैं-
(1) भारत की अधिकांश नदियों में बाढ़ों के कारण वर्षा ऋतु में जहाज़ तथा नावें नहीं चलाई जा सकतीं।
(2) शुष्क ऋतु में पानी की कमी के कारण नदियों का प्रयोग जलमार्गों के रूप में नहीं होता।
(3) दक्षिणी भारत की नदियां तेज़ गति व ऊंचे-नीचे धरातल के कारण जल प्रपात बनाती हैं तथा जहाज़रानी के अयोग्य हैं।
(4) नदियों के मुहानों पर रेत के जमाव, छिछले डेल्टा के निर्माण के कारण बड़े-बड़े जहाज़ प्रयोग नहीं किए जा सकते।
(5) नदियों के तली पर अवसादों के जमाव के कारण गहराई कम हो जाती है। अधिकतर नदियों का जल सिंचाई के लिए प्रयोग कर लिया जाता है। इसलिए भारत में नदियों का भीतरी जलमार्गों के रूप में बहुत कम विकास हुआ।

प्रश्न 17.
भारत के तीन राष्ट्रीय जलमार्ग कौन-से हैं ? प्रत्येक राष्ट्रीय जलमार्ग की एक मुख्य विशेषता लिखिए ।
उत्तर:
राष्ट्रीय जलमार्ग-
(1) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 1
(2) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 2
(3) राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 3

विशेषताएं –
राष्ट्रीय जलमार्ग 1
(1) यह भारत का सबसे महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय जलमार्ग है।
( 2 ) इसका मुख्य विस्तार इलाहाबाद और हल्दिया के मध्य है। (गंगा – भागीरथी)
( 3 ) यह यन्त्रीकृत नौकाओं द्वारा पटना तक तथा साधारण नौकाओं द्वारा हरिद्वार तक नौकायान योग्य है।
( 4 ) यह 1620 किलोमीटर लम्बा जलमार्ग है तथा सबसे लम्बा जलमार्ग है।

राष्ट्रीय जलमार्ग 2
(1) यह ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली का एक भाग है।
(2) यह सदिया से डिब्रूगढ़ तक विस्तृत है। (891 कि० मी०)
(3) इसका उपयोग भारत और बांग्लादेश साझेदारी से करते हैं। राष्ट्रीय जलमार्ग 3

(1) इस जलमार्ग में तीन नहरें शामिल हैं-
(क) चंपाकारा
(ख) उद्योग मंडल
(ग) पश्चिमी तट नहर।
(2) इस मार्ग की कुल लम्बाई 205 किलोमीटर है।
(3) इस जलमार्ग को कोट्टापुरम कोलम विस्तार के नाम से जाना जाता है।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 18.
भारत के प्रमुख राष्ट्रीय महामार्गों का वर्णन करो।
उत्तर:
राष्ट्रीय महामार्ग वे सड़क मार्ग हैं जो देश के प्रमुख व्यापारिक, औद्योगिक नगरों, राजधानियों तथा बन्दरगाहों को आपस में जोड़ते हैं। इनका निर्माण केन्द्रीय लोक निर्माण विभाग (C. P. W. D.) करता है। देश में इन महामार्गों की कुल लम्बाई 38445 कि० मी० है। प्रमुख महामार्ग निम्नलिखित हैं-

(1) राष्ट्रीय महामार्ग नं०
1. (National Highway ) – यह महामार्ग अमृतसर तथा दिल्ली को आपस में जोड़ता है। इसे शेरशाह सूरी मार्ग या ग्रांड ट्रंक रोड (G. T. Road) भी कहते हैं।
(2) राष्ट्रीय महामार्ग नं० 2. दिल्ली को कोलकाता से मिलाता है।
(3) राष्ट्रीय महामार्ग नं० 3. आगरा व मुम्बई को मिलाता है।
(4) राष्ट्रीय महामार्ग नं० 4. चेन्नई को मुम्बई से जोड़ता है।
(5) राष्ट्रीय महामार्ग नं० 7 देश का सबसे लम्बा मार्ग है जो वाराणसी को कन्याकुमारी तक मिलाता है । इसकी कुल लम्बाई 2369 कि०मी० है।
(6) राष्ट्रीय महामार्ग नं0 5 चेन्नई – कोलकाता मार्ग है।
(7) राष्ट्रीय महामार्ग नं० 6 मुम्बई से कोलकाता तक है ।
(8) राष्ट्रीय महामार्ग नं० 17 मुम्बई – कन्याकुमारी मार्ग है।
(9) राष्ट्रीय महामार्ग नं० 15 एक सीमान्त सड़क है जो कांधला से होकर पंजाब तक चली गई है।

प्रश्न 19.
भारत में स्वर्ण चतुष्कोण पर राजमार्ग का वर्णन करो।
उत्तर:
स्वर्ण चतुष्कोण परम राजमार्ग – सरकार ने सड़कों के विकास की एक मुख्य परियोजना शुरू की है। इसके द्वारा दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई – मुंबई और दिल्ली को छः गलियों वाले परम राजमार्गों द्वारा जोड़ा जा रहा है श्रीनगर ( जम्मू और कश्मीर) को कन्याकुमारी ( तमिलनाडु) से जोड़ने वाला उत्तर-दक्षिण गलियारा तथा सिलचर (असम) को पोरबंदर (गुजरात) से जोड़ने वाला पूर्व-पश्चिम गलियारा इसी परियोजना के अंग हैं। इन राजमार्गों पर बड़ी तेज़ी से काम चल रहा है तथा ये 2013 के अंत तक उपयोग के योग्य हो जाएंगे।
इन परम राजमार्गों के बन जाने से भारत के महानगरों के बीच समय – दूरी काफ़ी घट जाएगी (यात्रा में कम समय लगेगा)। इन राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण का दायित्व भारत के राष्ट्रीय महामार्ग प्राधिकरण का है।

प्रश्न 20.
“ भारत में सड़क यातायात रेल यातायात का प्रतियोगी नहीं है, वरन् यह उसका पूरक है।” इस कथन को पांच तर्क देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
सड़कें तथा रेलमार्ग भारत में यातायात के प्रमुख साधन हैं। ये साधन एक-दूसरे पर निर्भर हैं तथा एक-दूसरे की सहायता करते हैं। रेलें भारी वस्तुओं को सस्ते दर पर लम्बी दूरियों तक होती हैं । परन्तु इन वस्तुओं को ट्रकों द्वारा रेलवे स्टेशनों तक पहुंचाया जाता है। तैयार वस्तुओं को भी सड़क मार्गों द्वारा घरों तक भेजा जाता है। दुर्गम प्रदेशों में कम खर्च पर सड़कें बनाई जा सकती हैं। सड़कें तीव्रगामी साधन हैं। परन्तु रेलों की क्षमता अधिक होती है। रेलें भारत के कुल भार का 80% परिवहन करती हैं। बड़े-बड़े नगर रेलवे द्वारा जोड़े गए हैं। परन्तु ग्राम तथा छोटे नगर सड़कों द्वारा बड़े नगरों से जोड़े जाते हैं। सड़क मार्गों द्वारा कारखानों तक कच्चे माल तथा खनिज पदार्थ पहुंचाए जाते हैं। इस प्रकार दोनों साधनों के अपने-अपने गुण हैं, दोनों साधन ही देश के आर्थिक विकास के लिए अनिवार्य हैं। इसलिए सड़क यातायात रेल यातायात का पूरक है।

प्रश्न 21.
भारत के राज्य महामार्गों की किन्हीं तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
राज्य महामार्गों की विशेषताएं –
(1) इन महामार्गों की निर्माण एवं रखरखाव राज्य सरकारों द्वारा किया जाता है।
(2) ये मार्ग राज्य की राजधानी से जिला मुख्यालयों तथा अन्य महत्त्वपूर्ण नगरों को जोड़ते हैं।
(3) ये मार्ग राष्ट्रीय राज्य में ही बनाए जाते हैं।
(4) देश की कुल सड़कों की लम्बाई में राज्य महामार्गों का योगदान 4 प्रतिशत है तथा इनका प्रशासनिक महत्त्व है।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 22.
पटरियों की चौड़ाई के आधार पर भारतीय रेलों के तीन वर्ग कौन-कौन से हैं ? प्रत्येक वर्ग की मुख्य विशेषता लिखिए।
उत्तर:
पटरियों की चौड़ाई के आधार पर भारतीय रेलों के तीन वर्ग निम्नलिखित हैं-
(क) बड़ी लाइन
(ख) मीटर लाइन
(ग) छोटी लाइन।

मुख्य विशेषताएं –
(क) बड़ी लाइन –
(1) रेल पटरियों के बीच की दूरी 1.616 मीटर (1 मीटर से अधिक) होती है।
(2) बड़ी लाइन के मार्ग की कुल लम्बाई 46807 कि० मी० सबसे अधिक है।
(3) यह देश के कुल रेलमार्गों की लम्बाई का 74.14 प्रतिशत भाग है।

(ख) मीटर लाइन –
(1) रेल पटरियों के बीच की दूरी एक मीटर होती है।
(2) मीटर लाइन की कुल लम्बाई 13290 कि० मी० है।
(3) भारतीय रेल की कुल लम्बाई में इसकी लम्बाई केवल 21.02 प्रतिशत है।

(ग) संकरी लाइन
(1) इसमें दो पटरियों के बीच की दूरी केवल 0.762 मीटर या 0.610 मीटर होती है। (1 मीटर से कम)।
(2) इसकी कुल लम्बाई 3124 कि० मी० है तथा पर्वतीय भाग में है।
(3) भारतीय रेल की कुल लम्बाई की छोटी लाइन का अनुपात मात्र 4.94 प्रतिशत भाग है।

प्रश्न 23.
‘भारत में सड़कों का घनत्व और गुणवत्ता अन्य क्षेत्रों की तुलना में, मैदानों में अधिक अच्छी है।’ इस कथन की उदाहरण सहित पुष्टि कीजिए।
उत्तर:
उत्तरी राज्यों में अधिकतर सड़कों का घनत्व उच्च है। हिमालयाई प्रदेशों में यह घनत्व निम्न है किसी प्रदेश के आर्थिक विकास के स्तर पर सड़क घनत्व निर्भर करता है । पंजाब तथा केरल राज्यों में सड़क घनत्व बहुत ऊँचा है (300 कि० मी० प्रति 100 वर्ग कि० मी०)। सड़कों का घनत्व तथा गुणवत्ता भू-भाग की प्रकृति पर निर्भर करता है। मैदानी क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण आसान एवं सस्ता होता है जबकि पहाड़ी व पठारी क्षत्रों में यह कठिन तथा महंगा होता है। इसलिए मैदानी क्षेत्रों में सड़कों की गुणवत्ता अच्छी होती है। सड़कों का घनत्व बरसाती क्षेत्रों, वन क्षेत्र तथा दक्षिणी राज्यों में कम है।

प्रश्न 24.
भारत की उपग्रह प्रणाली की समाकृति तथा उद्देश्यों के आधार पर दो वर्गों में बांटिए। प्रत्येक वर्ग की मुख्य विशेषताएं स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
उपग्रह – कृत्रिम उपग्रहों के विकास और उपयोग के द्वारा संसार और भारत के संचार तन्त्र में एक क्रान्ति आ गई है। रूस ने पहला कृत्रिम उपग्रह छोड़ा था। उपग्रहों, प्रक्षेपण यानों और सम्बन्धित स्थलीय प्रणालियों का विकास देश के अन्तरिक्ष कार्यक्रमों का अंग है। आकृति और उद्देश्यों के आधार पर भारत की उपग्रह प्रणालियों को दो वर्गों में रखा जा सकता है – भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह प्रणाली (इन्सैट) तथा भारतीय सुदूर संवेदन उपग्रह प्रणाली (आई० आर० एस० ) । इन्सैट दूरसंचार मौसम विज्ञान सम्बन्धी प्रेक्षण और अन्य विविध आंकड़ों तथा कार्यक्रमों के लिए एक बहु-उद्देशीय उपग्रह प्रणाली है।

प्रश्न 25.
भारत में रेलमार्गों के विकास में मुख्य भूमिका निभाने वाले मूल आधारित तीन कारकों का वर्णन करो।
उत्तर:
भारत में रेलमार्गों के विकास को निम्नलिखित कारकों ने मुख्य भूमिका निभाई-
1. भौतिक कारक – भारत के समतल मैदानी भागों में रेलमार्गों का अधिक विकास हुआ है। जैसे उत्तरी मैदान में। परन्तु पर्वतीय दुर्गम प्रदेशों में रेलमार्ग कम हैं, जैसे- असम तथा हिमालय प्रदेश में।

2. आर्थिक कारक – बड़े-बड़े औद्योगिक, व्यापारिक नगरों तथा प्रमुख पत्तनों के समीप रेलमार्गों का अधिक विस्तार हुआ है परन्तु राजस्थान में कम आर्थिक विकास के कारण रेलमार्ग कम हैं।

3. राजनीतिक कारक – ब्रिटिश प्रशासन ने देश के संसाधनों के शोषण की नीति के कारण प्रमुख पत्तनों को देश के आन्तरिक भागों से रेलमार्गों द्वारा जोड़ दिया।

प्रश्न 26.
भारत के भिन्न क्षेत्रों में रेलमार्गों का विकास समान रूप से नहीं हो पाया है। कौन-से ऐसे मूल्य आधारित कारक जिनके चलते ऐसा है ?
उत्तर:
भारत में रेलमार्गों का विकास राजनीतिक, आर्थिक तथा भौगोलिक तत्त्वों से प्रभावित हुआ है। इसके फलस्वरूप देश के कई ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ रेलों का विकास कम हुआ, जैसे कि –
(1) हिमालय के पर्वतीय क्षेत्र में रेलों की कमी है। अधिक ऊंचाई के कारण रेलमार्ग बनाना कठिन है। इस दुर्गम प्रदेश में विरल जनसंख्या के कारण रेलमार्ग बनाना आर्थिक दृष्टि से लाभदायक नहीं है।
(2) राजस्थान के मरुस्थल में भी रेलमार्ग कम हैं। क्योंकि यहाँ के रेतीले क्षेत्रों में पट्टी बिछाना आसान नहीं है।
(3) उड़ीसा तथा मध्य प्रदेश में घने जंगलों के कारण रेलमार्ग कम हैं।
(4) पश्चिमी बंगाल के डेल्टाई, दलदली भागों में रेलमार्ग बनाना सम्भव नहीं है।
(5) असम में ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ों के कारण रेलमार्ग का विस्तार कम है।
(6) दक्षिणी प्रायद्वीप में पहाड़ी तथा ऊँचे-नीचे धरातल के कारण रेलमार्ग के निर्माण में बहुत बाधाएँ हैं। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि भारत को तीन भौतिक इकाइयों (पर्वत, पठार तथा मैदान) के स्वरूप देश में रेल यातायात का असमान वितरण है। मैदानी भागों में अधिक रेलमार्ग मिलते हैं जबकि पर्वतीय तथा पठारी भागों में कम।
JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार - 1

प्रश्न 27.
भारत के वायु परिवहन के क्षेत्र में ‘एयर इण्डिया’ तथा ‘इण्डियन’ के योगदान की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
भारत में वायु परिवहन के दो खण्ड हैं- आन्तरिक सेवाएं तथा अन्तर्देशीय सेवाएं एयर इण्डिया संगठन विदेशी उड़ानों का प्रबन्ध करती है। मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई एयर इण्डिया के केन्द्र बिन्दु हैं। इंण्डियन एयर लाइन्स देश के भीतरी भागों तथा पड़ोसी देशों के साथ वायु सेवाओं का प्रबन्ध करती है। सन् 1981 से देश के भीतर दुर्गम भागों में वायुदूत एयर लाइन्स सेवाओं का भी प्रारम्भ किया गया है। 1985 में पवन हंस लिमिटेड की स्थापना दूरस्थ क्षेत्रों, वनाच्छादित तथा पहाड़ी क्षेत्रों को जोड़ने हेतु हेलीकाप्टर सेवाएं उत्पन्न करवाने के लिए की गई।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

निबन्धात्मक प्रश्न (Essay Type Questions)

प्रश्न 1.
भारतीय रेलमार्गों के वितरण का वर्णन करो।
उत्तर:
रेलमार्गों का वितरण – रेलमार्गों के मानचित्र देखने से रेल – जाल की निम्नलिखित विशेषताएं स्पष्ट हो जाती हैं-
1. उत्तरी मैदान – भारत के उत्तरी मैदान में अमृतसर एवं हावड़ा के बीच रेल मार्गों का घना जाल विकसित हुआ है जिसमें मुगलसराय, लखनऊ, आगरा तथा पटना जैसे मुख्य रेल जंक्शन पाये जाते हैं। उत्तरी मैदान का सम्पूर्ण भाग रेलमार्गों से जुड़ा हुआ है। इस मैदान में पूर्व-पश्चिम की दिशा में संबद्धता अधिक पाई जाती है जबकि उत्तर – दक्षिण की दिशा में यह उतनी सक्षम नहीं है। उदाहरण के लिए दिल्ली से कोलकाता के बीच की 1500 किलोमीटर की दूरी 17 घंटे में तय की जा सकती है। इसके विपरीत दिल्ली से देहरादून पहुँचने में 10 घंटे लगते हैं। जबकि दिल्ली एवं देहरादून के बीच की दूरी कोलकाता की अपेक्षा एक तिहाई भी नहीं है। इस मैदान में रेल – जाल का बहुत घनिष्ठ सह- सम्बन्ध इस के कृषि एवं औद्योगिक विकास के स्तर से है। दिल्ली तक केन्द्र बिन्दु है जहाँ से रेलमार्ग प्रत्येक दिशा में विकीर्ण होते हैं। दिल्ली को सभी पत्तन नगरों से अति शीघ्र (सुपरफास्ट) रेल गाड़ियों द्वारा जोड़ा गया है।

उत्तरी मैदान में रेलमार्गों के विकास के लिए कई अनुकूल दशाएं हैं।
(1) देश का सबसे लम्बा रेलमार्ग उत्तरी रेलवे इसी क्षेत्र में है जिसकी लम्बाई 10,977 किलोमीटर है।
(2) उत्तरी मैदान एक समतल सपाट मैदान है। यहां रेलमार्ग आसानी से बनाए जा सकते हैं। मीलों तक सीधे रेलमार्ग मिलते हैं।
(3) इस क्षेत्र में जनसंख्या बहुत घनी है, बड़े-बड़े नगर बसे हैं, जिनके कारण रेलमार्गों की घनता अधिक है।
(4) यहां औद्योगिक विकास के लिए कृषि पदार्थों के परिवहन के लिए रेलमार्गों की अधिक आवश्यकता है।
(5) कई आर्थिक तथा प्रशासनिक केन्द्रों को एक-दूसरे से मिलाने के लिए रेलमार्गों का अधिक विकास हुआ है।
(6) उत्तरी मैदान के सम्पन्न पृष्ठ प्रदेश को मुम्बई तथा कोलकाता की बन्दरगाहों से मिलाने के लिए रेलमार्गों का निर्माण आवश्यक है।

2. प्रायद्वीपीय पठार – प्रायद्वीपीय भाग, गुजरात तथा तमिलनाडु में अन्य भागों की तुलना में मध्यम सघन रेल – जाल पाया जाता है। सम्पूर्ण प्रायद्वीपीय मैदान एक पहाड़ी भू-भाग है। जनसंख्या का संकेन्द्रण भी मध्यम है। अतः रेल – जाल भी मध्यम सघन है। मुख्य रेलमार्गों को इस प्रकार बिछाया गया है कि मुम्बई – चेन्नई, चेन्नई – कोचीन, चेन्नई-दिल्ली तथा चेन्नई – हैदराबाद के मध्य अधिक सक्षम रेल सेवा उपलब्ध है।

3. तटीय मैदान – पूर्वी तटीय प्रदेशों एवं पश्चिमी तटीय प्रदेशों के रेल- जाल से स्पष्ट भिन्नता देखने को मिलती है। पूर्वी तट के साथ-साथ कोलकाता एवं चेन्नई के बीच एक मुख्य रेलमार्ग बनाया गया है जबकि पश्चिमी तटीय मैदान में मुम्बई एवं कोचीन के मध्य सीधा रेलमार्ग कोंकण रेल मार्ग ( 837 कि०मी० लम्बा) है। पश्चिमी तटीय मैदान में घाट की पहाड़ियां तट के बहुत निकट हैं अतः तटीय मैदान संकरा है तथा समुद्र तट की ओर बढ़ी हुई पहाड़ियाँ रेलमार्ग में अवरोध पैदा करती हैं। इसके विपरीत पूर्वी तटीय मैदान अधिक चौड़ा है एवं पूर्वी घाट की पहाड़ियाँ तट से दूर स्थित हैं।

4. विरल रेल जाल वाले क्षेत्र – देश में हिमालय पर्वत, पश्चिमी राजस्थान ब्रह्मपुत्र घाटी, पूर्वी पर्वतीय प्रदेश में रेल मार्ग कम हैं।
(क) हिमालय पर्वतीय क्षेत्र – इस क्षेत्रों में मुख्य हिमालय का पर्वतीय क्षेत्र है। कटा-फटा भूभाग, पर्वतों एवं उपत्यकाओं का धरातल, पिछड़ी अर्थव्यवस्था एवं विरल जनसंख्या आदि कुछ ऐसे कारक हैं जो रेल – जाल के विरल होने के लिए उत्तरदायी हैं।
(ख) पश्चिमी राजस्थान – पश्चिमी राजस्थान के शुष्क प्रदेश में केवल एक दो मीटर गेज के रेलमार्ग प्रविष्ट हो सके हैं।
(ग) ब्रह्मपुत्र घाटी – ब्रह्मपुत्र घाटी में दो समान्तर रेलमार्ग हैं परन्तु मेघालय पठार पर कोई रेलमार्ग नहीं बनाया जा सका है।
(घ) उत्तर पूर्वी पर्वतीय क्षेत्र – त्रिपुरा, मणिपुर, मिज़ोरम एवं नागालैण्ड में भी कोई रेलमार्ग नहीं है। पर्वतीय धरातल एवं घने वनों से आच्छादित भूमि ही रेलमार्गों के न होने के लिए उत्तरदायी है। इन क्षेत्रों में रेल मार्ग बनाने में बहुत बड़ी लागत आएगी। विरल जनसंख्या होने के कारण भी रेलमार्ग बनाने के कार्य को प्रोत्साहन नहीं मिला।

प्रश्न 2.
भारत के प्रमुख आन्तरिक जलमार्गों का वर्णन करो।
उत्तर:
जब देश के भीतरी भागों झीलों, नदियों का प्रयोग परिवहन के लिए किया जाता है तो इन्हें आन्तरिक जलमार्ग (Inland Water-ways) कहा जाता है। किसी दिशा के प्रादेशिक व्यापार के लिए यह सबसे सस्ते तथा महत्त्वपूर्ण साधन हैं। भारत में 3700 कि० मी० लम्बे नदी मार्गों पर तथा 4300 किलोमीटर लम्बी नहरों के मार्ग पर जल – यातायात के साधन प्रयोग किए जा सकते हैं। भारत में झीलों द्वारा बने जलमार्ग बहुत कम हैं।
(क) नदी परिवहन मार्ग –
(1) गंगा नदी में छोटे स्टीमर कोलकाता से पटना तक चल सकते हैं। नावें हरिद्वार तक चलाई जा सकती हैं। गंगा नदी- भागीरथी – हुगली नदी तन्त्र को राष्ट्रीय जलमार्ग – 1 कहा जाता है। यह इलाहाबाद से हल्दिया तक 1620 कि०मी० लम्बा है।
(2) ब्रह्मपुत्र नदी में, असम में सदिया – धूबरी, राष्ट्रीय जलमार्ग – 2 ( 89 कि०मी०) में नौकाओं द्वारा जाया जा सकता है।
(3) राष्ट्रीय जलमार्ग – 3 पश्चिमी तट नहर को कोटापुरम से कोल्लम खण्ड तथा उद्योगमंडल व चम्पाकर नहरें ( 205 कि०मी०) बराक नदी, गोवा की मांडावी नदी और जुआरी नदी को भी आन्तरिक जलमार्ग के रूप में प्रयोग किया जाता है।
(4) दक्षिणी भारत में गोदावरी, कृष्णा, कावेरी और महानदी नदियों के निचले भाग में नावें चलाई जा सकती हैं।
(ख) नहर परिवहन मार्ग – भारत में कई नहरों का जल-मार्गों के रूप में प्रयोग किया जाता है, जैसे तमिलनाडु में बकिंघम नहर तथा कंवेर जुआ नहर, गंगा की नहरें, केरल प्रदेश में लैगून झीलों द्वारा बने जल-मार्ग तथा गोदावरी डेल्टाई नहरों का जल मार्गों के रूप में प्रयोग किया जाता है।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 3.
भारत में प्रमुख पाइप लाइनों का वर्णन करो।
उत्तर:
1. नहर कटिया – बारौनी पाइप लाइन – आयल इंडिया लिमिटेड कम्पनी ने असम के नहरकाटिया तेल क्षेत्र से बिहार की बरौनी तेल परिष्करणशाला तक नूनमती होकर सबसे पहली 1152 कि०मी० लम्बी पाइप लाइन सन् 1962-68 में बनाई थी।
2. हल्दिया – कानपुर पाइप लाइन – पेट्रोलियम उत्पादों के परिवहन के लिए 1966 में हल्दिया-बरौनी- कानपुर पाइप लाइन बिछाई गई थी। इसके बाद हल्दिया- मौरीग्राम – राजबन्ध पाइप लाइन बनी।
3. अंकलेश्वर- कोयली पाइप लाइन – अंकलेश्वर तेल क्षेत्र को कोयली परिष्करणशाला से जोड़ने वाली पहली पाइप लाइन सन् 1965 में बनाई गई। इसके बाद कलोल – साबरमती कच्चे तेल की पाइप लाइन, नवगांव – कलोल – कोयली पाइप लाइन और मुम्बई हाई – कोयली पाइप लाइन बिछाई गई ।
4. अहमदाबाद – कोयली पाइप लाइन – पैट्रोलियम उत्पादों के परिवहन के लिए अहमदाबाद को पाइप लाइन द्वारा कोयली से जोड़ा गया है।
5. अंकलेश्वर – बड़ोदरा पाइप लाइन – खंभात और धुवरन के मध्य अंकलेश्वर और उत्तरण तथा अंकलेश्वर और बडोदरा के मध्य गैस पाइप लाइनें भी बिछाई गई हैं । भारतीय गैस प्राधिकरण लिमिटेड देश में 4200 कि०मी० पाइप लाइनों का संचालन करता है तथा बिजली घरों को गैस की आपूर्ति करता है ।
6. HBJ गैस पाइप लाइन – 1750 कि०मी० लम्बी हजीरा – विजयपुर – जगदीशपुर गैस पाइप लाइन काफ़ी पहले बन चुकी है। अब इस पाइप लाइन का बीजापुर से उत्तर प्रदेश में दादरी तक विस्तार कर दिया गया है।
7. कांडला – दिल्ली पाइप लाइन – भारतीय गैस प्राधिकरण लिमिटेड आजकल रसोई गैस (एल०पी०जी० ) के परिवहन के लिए 1246 कि०मी० लम्बी पाइप लाइन गुजरात में कांडला – जामनगर से लेकर दिल्ली से होते हुए उत्तर प्रदेश में लोनी तक बना रहा है।
8. मथुरा – जालन्धर तेल पाइप लाइन
9. कांडला – भठिण्डा पाइप लाइन-

प्रश्न 4.
‘भारत में सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक एकीकरण को मज़बूत करने में त्रिविध परिवहन तन्त्र की विशेष भूमिका है’ प्रश्न में निहित चारों तत्त्वों का उदाहरण सहित विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
उत्तर:
परिवहन का एकीकरण कार्य ( Integrating Role of Transport ) – स्वतन्त्रता के पश्चात् देश में परिवहन व्यवस्था के विकास के कई कार्य किए गए हैं। बीस वर्षीय नागपुर सड़क विकास योजना के अधीन सड़कों का विस्तार किया गया। औद्योगिक, व्यापारिक तथा पिछड़े हुए क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य को बढ़ावा दिया गया। इसी प्रकार रेलमार्गों के निर्माण की कई योजनाएं पूरी हो गई हैं। देश की आर्थिक व्यवस्था में भारी सामान को दूर-दूर तक पहुंचाने के लिए रेलों तथा सड़कों को एक-दूसरे के पूरक बनाया गया है। प्रादेशिक विकास के लिए सभी प्रकार के परिवहन साधनों का संगठन किया गया।

देश में राजनीतिक तथा आर्थिक एकता के लिए यातायात के सभी साधनों को एक-दूसरे से पूरक एक संगठित परिवहन व्यवस्था बनाई गई है। यह साधन खाद्यान्नों, कच्चे माल, खनिज पदार्थों तथा तैयार माल को उत्पादन क्षेत्रों से खपत केन्द्रों तक पहुंचाते हैं। यातायात के इन साधनों के एकीकरण के प्रभाव से व्यापारी बाज़ारों का विकास हुआ है। देश के जल पोताश्रयों को आन्तरिक प्रदेशों से जोड़कर राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय बाज़ारों से जोड़ा गया है। इस प्रकार जलीय तथा स्थलीय यातायात के साधन मिलकर एक संगठित व्यवस्था बनाते हैं।

देश के दुर्गम तथा दूरस्थ भागों में वायु परिवहन के तीव्रगामी साधनों द्वारा कम समय में पहुंचा जा सकता है । यह साधन पूर्वी भागों के घने वनों, हिमालय के उच्च पर्वतीय प्रदेशों तथा राजस्थान के मरुस्थल को एक-दूसरे से मिलाकर राष्ट्रीय एकता का आभास कराते हैं। इसी प्रकार जलयान तथा वायुयान सेवाओं द्वारा अण्डमान द्वीप को देश के मुख्य भू-भाग से मिलाया गया है। पीरपंजाल पर्वत श्रेणी में जवाहर सुरंग के निर्माण से कश्मीर घाटी को भारत के अन्य भागों से मिलाया गया है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि भारत में संतुलित विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी परिवहन साधनों का एकीकरण करके एक स्वस्थ, सुसंगठित परिवहन व्यवस्था का निर्माण आवश्यक है ।

प्रश्न 5.
भारत में सड़क महामार्गों के विकास का वर्णन करो।
उत्तर:
भारत में प्राचीनकाल से ही सड़कें महत्त्वपूर्ण रही हैं। शेरशाह सूरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रांड ट्रंक रोड का निर्माण किया । स्वाधीनता के पश्चात् 10 वर्षीय नागपुर योजना के अन्तर्गत सड़क मार्गों का विकास किया गया। भारत में अधिकतर पक्की सड़कें दक्षिणी भारत में हैं, क्योंकि यहां सड़कों को बनाने के लिए दक्षिणी पठार में पर्याप्त मात्रा में पत्थर मिल जाते हैं

भारतीय सड़कों की निम्नलिखित विशेषताएं हैं –
(1) भारत की कुल सड़कों की लम्बाई 33 लाख किलोमीटर है।
(2) देश में राष्ट्रीय महामार्गों की लम्बाई 57,700 किलोमीटर।
(3) प्रमुख महामार्ग मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, बंगलौर तथा श्रीनगर को मिलाते हैं।
(4) भारत में महामार्ग देश को पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर में तिब्बत तथा चीन, पूर्व में बांग्ला देश और बर्मा (म्यानमार) को जोड़ते हैं।
(5) भारत में सीमा प्रदेशों में 30,028 कि० मी० लम्बी सड़कें बनाई गई हैं जिनमें मनाली से लेकर लेह तक सड़क मार्ग 4270 मीटर ऊंचा है।
(6) लगभग पच्चीस लाख मोटरगाड़ियां भारतीय सड़कों पर चलती हैं तथा प्रति वर्ष 1500 करोड़ रुपए की आय होती है।
JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार - 3
Based upon the Survey of India map with the permission of the Surveyor General of India. The responsibility for the correctness of internal details rests with the publisher. The territorial waters of india extend into the sea to a distance of twelve nautical miles measured from the appropriate base line. The external boundaries and coastlines of India agree with the Recored Master copy certified by-the Survey of India.

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 6.
भारत में रेल मार्गों के विकास का वर्णन करो।
उत्तर:
भारतीय रेल मार्ग – परिवहन के साधनों में रेलों का महत्त्व सबसे अधिक है। 1853 ई० में भारत में प्रथम रेल लाइन 34 कि० मी० लम्बी बम्बई (मुम्बई) से थाना स्टेशन तक बनाई गई। भारतीय रेलवे की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं-
(1) भारतीय रेल मार्ग 62,759 कि० मी० लम्बा है।
(2) यह एशिया में सबसे लम्बा रेल मार्ग है।
(3) विश्व में भारत का चौथा स्थान है।
(4) भारतीय रेलों में 18 लाख कर्मचारी काम करते हैं।
(5) प्रतिदिन 12670 रेलगाड़ियां लगभग 13 लाख कि० मी० दूरी चलती हैं तथा 6867 रेलवे स्टेशन हैं।
(6) प्रतिदिन लगभग 130 लाख यात्री यात्रा करते हैं तथा 13 लाख टन भार ढोया जाता है।
(7) भारतीय रेलों में 8000 करोड़ रुपए की पूंजी लगी हुई है तथा प्रतिवर्ष 21,000 करोड़ रुपए की आय होती है।
(8) भारतीय रेलों में 11,000 रेल इंजन, 38,000 सवारी डिब्बे तथा 4 लाख भार ढोने वाले डिब्बे हैं ।
(9) भारत में 80% सामान तथा 70% यात्री रेलों द्वारा ही ले जाए जाते हैं।
(10) भारतीय रेलों का अधिक विस्तार उत्तरी भारत के समतल मैदान में है।
(11) भारत में जम्मू – कश्मीर, पूर्वी पर्वतीय क्षेत्र, पश्चिमी घाट, छोटा नागपुर का पठार तथा थार के मरुस्थल में रेल मार्ग कम हैं।
(12) दक्षिणी भारत में पथरीली, ऊंची-नीची भूमि के कारण, छोटी-छोटी नदियों पर जगह-जगह पुल बनाने की असुविधा है।
(13) अब भारतीय रेलों पर 4259 डीज़ल इंजन तथा 2302 बिजली के इंजन 347 भाप इंजन चलते हैं।
(14) लगभग 13517 कि० मी० लम्बे रेल मार्ग पर विद्युत् गाड़ियां दौड़ती हैं।

भारत में रेल मार्ग तीन प्रकार के हैं –
(1) चौड़ी पटरी ( Broad Gauge ) – 1.676 मीटर चौड़ाई। (कुल लंबाई 44380 कि०मी० – 70.7%)
(2) छोटी पटरी (Metre Gauge ) – 1 मीटर चौड़ाई। ( कुल लंबाई 15013 कि०मी० – 23.9 %)
(3) तंग पटरी (Narrow Gauge ) – 0.76 मीटर और 0.610 मीटर चौड़ाई। (कुल लंबाई 3363 कि०मी० – 5.4%)
रेल क्षेत्र (Railway Zones) – भारत में 16 रेल क्षेत्र हैं। ये रेल तथा प्रमुख कार्यालय इस प्रकार हैं –

रेल क्षेत्रप्रमुख कार्यालयलम्बाई ( कि०मी०)
(1) उत्तर रेलवेनई दिल्ली10977
(2) उत्तर-पूर्वी रेलवेगोरखपुर5163
(3) उत्तर-पूर्वी सीमान्त रेलवेगोहाटी3613
(4) मध्य रेलवेमुम्बई6309
(5) दक्षिण रेलवेचेन्नई6703
(6) दक्षिण मध्य रेलवेसिकन्द्राबाद6932
(7) दक्षिण-पूर्वी रेलवेकोलकाता704
(8) पश्चिमी रेलवेमुम्बई10292
(9) पूर्वी रेलवेकोलकाता4204
(10) मध्य-पूर्वीहाजीपुर
(11) पूर्वतटीयभुवनेश्वर
(12) उत्तर-मध्यवर्तीइलाहाबाद
(13) उत्तर-पश्चिमीजयपुर
(14) दक्षिण-पूर्व मध्यवर्तीबिलासपुर
(15) दक्षिण-पश्चिमहुबली
(16) पश्चिम-मध्यजबलपुर