JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत – स्थिति 

Jharkhand Board JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत – स्थिति Important Questions and Answers.

JAC Board Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत – स्थिति

बहु-विकल्पी प्रश्न (Multiple Choice Questions)

प्रश्न-दिए गए चार वैकल्पिक उत्तरों में से सही उत्तर चुनिए
1. भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल (लाख km) है
(A) 32.80
(B) 22.80
(C) 42.08
(D) 30.80.
उत्तर:
(A) 32.80.

2. कौन-सी अक्षांश रेखा भारत को दो भागों में बांटती है?
(A) भूमध्य रेखा
(B) कर्क रेखा
(C) मकर रेखा
(D) आर्कटिक वृत्त।
उत्तर:
(B) कर्क रेखा।

3. भारत का (क्षेत्रफल के अनुसार) सबसे बड़ा राज्य है
(A) महाराष्ट्र
(B) उत्तर प्रदेश
(C) राजस्थान
(D) मध्य प्रदेश।
उत्तर:
(C) राजस्थान।

4. स्वेज नहर किस वर्ष आरम्भ हुई?
(A) 1849
(B) 1859
(C) 1869
(D) 1879
उत्तर:
(C) 1869.

5. सिक्किम राज्य की राजधानी है
(A) दिसपुर
(B) शिलांग
(C) गंगटोक

6. भारत में कुल राज्य हैं-
(A) 18
(B) 24
(C) 28
(D) 30.
उत्तर:
(C) 28.

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत – स्थिति

7. क्षेत्रफल के अनुसार भारत का विश्व में स्थान है
(A) पांचदां
(B) छठा
(C) सातवां
(D) आठवां।
उत्तर:
(C) सातवां।

8. लक्षद्वीप कहां स्थित है?
(A) खाड़ी बंगाल
(B) अरब सागर
(C) हिन्द महासागर
(D) खम्बात खाड़ी
उत्तर:
(B) अरब सागर।

9. भारतीय संघ का दक्षिणतम बिन्दु है-
(A) कन्याकुमारी
(B) इन्दिरा पुआइंट
(C) रामेश्वरम
(D) बैरन द्वीप।
उत्तर:
(B) इन्दिरा पुआइंट।

10. भारत की कुल स्थल सीमा है-
(A) 12200 कि० मी०
(B) 13202 कि० मी०
(C) 14200 कि० मी०
(D) 15200 कि० मी०
उत्तर:
(D) 15200 कि० मी०।

11. भारत की प्रामाणिक देशान्तर रेखा कहां से गुज़रती है?
(A) श्रीनगर
(B) दिल्ली
(C) मिर्ज़ापुर
(D) कोलकाता।
उत्तर:
(C) मिर्ज़ापुर।

12. भारत की तट रेखा है
(A) 10500 कि० मी०
(B) 7500 कि० मी०
(C) 3500 कि० मी०
(D) 9500 कि० मी०।
उत्तर:
(B) 7500 कि० मी०

13. कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है?
(A) राजस्थान
(B) उड़ीसा
(C) छत्तीसगढ़
(D) त्रिपुरा
उत्तर:
(B) उड़ीसा।

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत – स्थिति

14. ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते हैं तो किस केन्द्र शासित क्षेत्र में जाएंगे?
(A) पुड्डुचेरी
(B) लक्षद्वीप
(C) अण्डमान और निकोबार
(D) दीव और दमन।
उत्तर:
(B) लक्षद्वीप।

15. मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए, वह कौन-सा देश है?
(A) भूटान
(B) तज़ाकिस्तान।
(C) बांग्लादेश
(D) नेपाल
उत्तर:
(B) तज़ाकिस्तान

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
कौन-सी अक्षांश रेखा भारत के केन्द्र से गुज़रती है?
उत्तर:
कर्क रेखा (\(23 \frac{1}{2} \circ\) उत्तर)

प्रश्न 2.
कर्क रेखा द्वारा भारत में निर्मित दो प्रदेशों के नाम लिखो।
उत्तर:
उष्ण कटिबन्ध तथा शीतोष्ण कटिबन्ध

प्रश्न 3.
भारत की तट रेखा की कुल लम्बाई लिखो।
उत्तर:
7516.6 किलोमीटर।

प्रश्न 4.
कौन-सी स्ट्रेट भारत को श्रीलंका से अलग करती है?
उत्तर:
पाक स्ट्रेट।

प्रश्न 5.
कौन-सा महासागरीय मार्ग भारत को यूरोप से जोड़ता है?
उत्तर:
स्वेज़ नहर मार्ग।

प्रश्न 6.
भारत का सबसे बड़ा राज्य ( क्षेत्रफल ) कौन-सा है?
उत्तर:
राजस्थान।

प्रश्न 7.
भारत का सबसे छोटा राज्य कौन-सा है?
उत्तर:
गोआ।

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत – स्थिति

प्रश्न 8.
भारत में सबसे छोटे केन्द्र प्रशासित प्रदेश का नाम लिखें।
उत्तर:
लक्षद्वीप।

प्रश्न 9.
कौन-सा राज्य पांच राज्यों से घिरा हुआ है?
उत्तर:
मध्य प्रदेश।

प्रश्न 10.
भारत में कितने तटीय राज्य हैं?
उत्तर:
नौ राज्य तटीय राज्य हैं गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोआ, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा तथा पश्चिमी बंगाल।

प्रश्न 11.
अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह में कुल कितने द्वीप हैं?
उत्तर:
204.

प्रश्न 12.
लक्षद्वीप में कुल कितने द्वीप हैं?
उत्तर:
36.

प्रश्न 13.
मूंगे के द्वीपों के समूह का नाम बताएं
उत्तर:
लक्षद्वीप।

प्रश्न 14.
भारत की वास्तविक शक्ति क्या है?
उत्तर:
अनेकता में एकता।

प्रश्न 15.
भारत का कुल कितना क्षेत्रफल है?
उत्तर:
32,67,263 किलोमीटर 2

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत – स्थिति

प्रश्न 16.
भारत उपमहाद्वीप किस अक्षांश तथा देशांतर के मध्य स्थित है?
उत्तर:
8° उत्तर से 37° उत्तर तथा 68° पूर्व से 97° पूर्व के मध्य।

प्रश्न 17.
भारत के किस राज्य से कर्क रेखा तथा प्रामाणिक रेखाएं अधिक दूरी तय करती हैं?
उत्तर:
मध्य प्रदेश।

प्रश्न 18.
भारत का पूर्व-पश्चिम तथा उत्तर दक्षिण विस्तार लिखो
उत्तर:
पूर्व पश्चिम विस्तार = 2933 किलोमीटर
उत्तर दक्षिण विस्तार = 3214 किलोमीटर।

प्रश्न 19.
भारत के मध्य से कौन-सी अक्षांश रेखा गुज़रती है?
उत्तर:
कर्क रेखा

प्रश्न 20.
भारत में कर्क रेखा पर स्थित दो शहरों के नाम लिखो। अहमदाबाद तथा जबलपुर।
उत्तर:
अहमदाबाद तथा जबलपुर।

प्रश्न 21.
कौन-सी देशांतरीय रेखा भारत के मध्य से गुज़रती है?
उत्तर;
\( 82 \frac{1}{2}^{\circ}\) पूर्व देशांतर।

प्रश्न 22.
\( 82 \frac{1}{2}^{\circ}\) पूर्व देशांतर पर स्थित दो शहरों के नाम लिखो।
उत्तर:
इलाहाबाद तथा राँची।

प्रश्न 23.
भारत-पाक सीमा पर स्थित राज्य बताओ।
उत्तर:

  1. गुजरात
  2. राजस्थान
  3. पंजाब
  4. जम्मू तथा कश्मीर।

प्रश्न 24.
भारत तथा चीन के मध्य सीमा का नाम लिखो।
उत्तर:
मैक्मोहन लाइन।

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत – स्थिति

प्रश्न 25.
भारत-चीन सीमा पर स्थित राज्य व केन्द्र शासित राज्य बताओ।
उत्तर:

  1. उत्तराखण्ड
  2. हिमाचल प्रदेश
  3. सिक्किम
  4. अरुणाचल प्रदेश
  5. लद्दाख ( केन्द्र शासित राज्य )।

प्रश्न 26
भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित राज्य बताओ।
उत्तर:

  1. पश्चिमी बंगाल
  2. असम
  3. मेघालय
  4. त्रिपुरा|

प्रश्न 27.
भारत के पश्चिमी तट पर तटीय राज्यों के नाम बतायें।
उत्तर:

  1. गुजरात
  2. महाराष्ट्र
  3. गोआ
  4. कर्नाटक
  5. केरल।

प्रश्न 28.
भारत के पूर्वी तटों पर तटीय राज्यों के नाम बतायें।
उत्तर:

  1. तमिलनाडु
  2. आंध्र प्रदेश
  3. उड़ीसा
  4. पश्चिमी बंगाल।

प्रश्न 29.
उत्तर-पूर्वी भारत के पहाड़ी राज्य बताओ।
उत्तर:

  1. अरुणाचल प्रदेश
  2. असम
  3. नागालैंड
  4. मणिपुर
  5. मिज़ोरम
  6. त्रिपुरा
  7. मेघालय।

प्रश्न 30.
किस राज्य को Land of Dawn कहते हैं?
उत्तर;
अरुणाचल प्रदेश

प्रश्न 31.
क्षेत्रफल के आधार पर भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
उत्तर:
सातवां

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत – स्थिति

प्रश्न 32.
कौन-सी अक्षांश रेखाएं भारत का उत्तरी तथा दक्षिणी विस्तार बनाती हैं?
उत्तर:
37° उत्तर तथा 8° उत्तर।

प्रश्न 33.
इन्दिरा प्वाइंट का अक्षांश क्या है?
उत्तर:
6°04′.

प्रश्न 34.
भारत के नाम के पीछे किस समुद्र का नाम पड़ा है?
उत्तर:
हिन्द महासागर

प्रश्न 35.
भारत के पूर्वी तथा पश्चिमी सिरे में कितने समय का अन्तर है?
उत्तर:
2 घण्टे।

प्रश्न 36.
उस राज्य का नाम बतायें जिसकी सबसे लम्बी तट रेखा है?
उत्तर:
गुजरात।

प्रश्न 37.
उस केन्द्र प्रशासित प्रदेश का नाम बताएं जिसका क्षेत्रफल पूर्वी तट तथा पश्चिमी तट पर मिलता है?
उत्तर:
पुड्डूचेरी।

प्रश्न 38.
भारत के दो दक्षिणी पड़ोसी देशों के नाम लिखो।
उत्तर:
श्रीलंका तथा मालदीव।

प्रश्न 39.
भारत में क्रियाशील ज्वालामुखी द्वीप का नाम लिखें।
उत्तर:
निकोबार द्वीप के नज़दीक बैरन द्वीप।

प्रश्न 40.
कौन – सा चैनल निकोबार द्वीप को अण्डमान द्वीप से अलग करता है?
उत्तर:
10° चैनल।

प्रश्न 41.
अण्डमान तथा निकोबार द्वीपों का कैसे निर्माण हुआ है?
उत्तर:
जलमग्न पहाड़ियों के शिखरों के कारण।

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत – स्थिति

प्रश्न 42.
हिन्द महासागर के पूर्वी तथा पश्चिमी भाग में सागरों के नाम लिखो।
उत्तर:
अरब सागर तथा खाड़ी बंगाल।

प्रश्न 43.
हिन्द महासागर के साथ कौन-से महाद्वीप हैं?
उत्तर:
अफ्रीका, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अण्टार्कटिका।

प्रश्न 44.
क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से संसार में भारत का कौन-सा स्थान है?
उत्तर:
7वां तथा दूसरा।

प्रश्न 45.
भारत ने पश्चिम और पूर्व में स्थित दो-दो देशों के नाम बताइए।
उत्तर:
पश्चिम में पाकिस्तान, अफगानिस्तान। पूर्व में म्यनमार तथा बंगला देश।

प्रश्न 46.
तारिम बेसिन कहां स्थित है?
उत्तर:
मध्य एशिया में।

प्रश्न 47.
भारत के उत्तरी दक्षिणी अक्षांशों के नाम लिखो।
उत्तर:
37° N तथा 80° N.

प्रश्न 48.
भारत पूर्वी सिरे तथा पश्चिमी सिरे के देशांतर लिखें।
उत्तर:
97° E तथा 68°E.

प्रश्न 49.
भारत का कौन-सा राज्य सबसे घना वसा है तथा कौन-सा राज्य सबसे कम?
उत्तर:
पश्चिमी बंगाल तथा अरुणाचल प्रदेश।

प्रश्न 50.
भारत का क्षेत्रफल बताइए यह विश्व के स्थलीय भाग का कितने प्रतिशत है?
उत्तर:
क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग कि०मी० विश्व के स्थलीय धरातल का 2.4 प्रतिशत भाग है।

प्रश्न 51.
जून 2014 को बने नए राज्य का नाम बताओ।
तेलंगाना।
उत्तर:

प्रश्न 52.
तेलंगाना की राजधानी बताओ।
उत्तर:
हैदराबाद।

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत – स्थिति

प्रश्न 53.
संसार की छत (Roof of the world) किसे कहा जाता है?
उत्तर:
पामीर की गाँठ।

प्रश्न 54.
भारत के किस राज्य की तटीय सीमा रेखा की लम्बाई सबसे अधिक है?
उत्तर:
गुजरात।

प्रश्न 55.
कर्क रेखा भारत के कुल कितने राज्यों से गुज़रती है?
उत्तर:
आठ।

प्रश्न 56.
भारत में कुल कितने राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश हैं?
उत्तर:
28 राज्य व 9 केन्द्र शासित प्रदेश

प्रश्न 57.
तीन भारतीय शहरों के नाम बताएं जो कर्क रेखा पर बसे हुए हैं?
उत्तर:

  1. गांधी नगर
  2. जबलपुर
  3. रांची

प्रश्न 58.
जम्मू-कश्मीर व लद्दाख कब केन्द्र शासित राज्य बने?
उत्तर:
31 अक्तूबर, 2019

प्रश्न 59.
लक्षद्वीप (केन्द्र शासित) एवं मणिपुर राज्य की राजधानियों का नाम लिखें।
उत्तर:
लक्षद्वीप – कवरति
मणिपुर – इम्फाल

प्रश्न 60.
लद्दाख (केन्द्र शासित राज्य ) की राजधानी क्या है?
उत्तर:
लेहं।

भारत के पड़ोसी देश भारत का विस्तार
1. पाकिस्तान कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि॰मी०
2. बांग्लादेश अक्षांशीय विस्तार 8°4 उत्तर से 37°6 उत्तर
3. नेपाल देशान्तरीय विस्तार 68°7′ पूर्व से 97°25’पूर्व
4. भूटान
5. श्रीलंका पूर्व-पश्चिम लम्बाई 2933 कि॰मी०
6. मालदीव उत्तर-दक्षिण लम्बाई 3214 कि॰मी०


लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
उप-महाद्वीप किसे कहते हैं? इसकी व्याख्या दक्षिण एशिया की हिमालय पर्वत श्रेणी के दक्षिण स्थित देशों के सन्दर्भ में कीजिए।
उत्तर:
उप-महाद्वीप एक विशाल स्वतन्त्र भौगोलिक इकाई को कहा जाता है। यह स्थल खण्ड मुख्य महाद्वीप से स्पष्ट रूप से अलग होता है। इस विशालता के कारण इस भू-भाग में आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक स्वरूपों में विभिन्नताएं पाई जाती हैं। भू-भाग की सीमाएं विभिन्न स्थलाकृतियों द्वारा बनाई जाती हैं जो इसे सीमावर्ती प्रदेश से पृथक् करती हैं। भारत एक महान् देश है। इसे प्राय: भारतीय उप महाद्वीप (Indian Sub-Continent) भी कहा जाता है। हिमालय पर्वत की प्राकृतिक सीमा भारतीय उप महाद्वीप को एक परिबद्ध चरित्र देकर विलगता प्रदान करती है। यह भौगोलिक इकाई इस भूखण्ड को एशिया महाद्वीप से अलग करती है। इसमें पाकिस्तान, भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान तथा मालदीव के देश स्थित हैं। इन्हें सारक (SAARC) देश भी कहते हैं।

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत – स्थिति

प्रश्न 2.
क्षेत्र के आधार पर संसार के देशों में भारत की स्थिति क्या है?
उत्तर:
क्षेत्रफल के आधार पर भारत संसार में सातवां बड़ा देश है। भारत से अधिक क्षेत्रफल वाले छः देश रूस,
JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत – स्थिति  1

Based upon the Survey of India map with the permission of the Surveyor General of India. The responsibility for the correctness of internal details rests with the publisher. The territorial waters of India extend into the sea to a distance of twelve nautical miles measured from the appropriate base line.
ब्राज़ील, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ऑस्ट्रेलिया हैं। भारत का क्षेत्रफल रूस को छोड़ कर पूरे यूरोप के बराबर है। यह इंग्लैण्ड से 13 गुना तथा जापान से 9 गुना बड़ा है, परन्तु रूस भारत से 7 गुना तथा संयुक्त राज्य अमेरिका तीन गुना बड़ा है। भारत का पूर्व – पश्चिम तथा उत्तर-दक्षिण विस्तार पृथ्वी की परिधि का लगभग 1 / 12 भाग है।

प्रश्न 3.
उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित दर्रे तथा इनका महत्त्व बताओ।
उत्तर:
विदेशी उत्तर-पश्चिम में स्थित खैबर और बोलन दर्रों से होकर ही भारत में प्रवेश कर सकते थे खैबर, हिन्दुकुश पर्वत में सफेद कोह के निकट तथा बोलन, सुलेमान और किरथर पर्वत श्रेणियों के मध्य स्थित है। पहले तो मध्य और पश्चिम एशिया की जन-जातियां इन्हीं मार्गों द्वारा भारत में आईं और बाद में सिकंदर, अफ़गानी तथा फारसी फ़ौजों ने भी इन्हीं भागों का अनुसरण किया। व्यापार के लिए भारत पश्चिम एशिया, पूर्व अफ्रीका और दक्षिण – पूर्व एशिया से समुद्री मार्गों द्वारा जुड़ा था।

प्रश्न 4.
भारतीय उपमहाद्वीप के हिमालय पर्वत को पार करने वाले चार दरों के नाम बताओ।
उत्तर:
भारत के उत्तर में हिमालय एक पर्वतीय दीवार के रूप में आवागमन साधनों में एक रुकावट है। फिर भी इस पर्वत को पार करने के लिए कई दर्रे लाभदायक हैं, जैसे-

  1. सतलुज गार्ज से शिपकी लॉ दर्रा (भारत-तिब्बत सड़क मार्ग)।
  2. कराकोरम दर्रे से कश्मीर लेह मार्ग।
  3. सिक्किम में नाथूला दर्रा।
  4. सिक्किम में जैल्पला दर्रा (लहासा – कालिम्पोंग मार्ग )।

प्रश्न 5.
उन राज्यों और संघीय प्रदेशों के नाम बताइए जिनकी सीमा बांग्लादेश से मिलती है।
अथवा
भारत की स्थल सीमाओं का वर्णन करो। भारत के कौन-से राज्य सीमावर्ती देशों के साथ लगते हैं?

उत्तर:
1. बांग्लादेश के साथ स्थल सीमा:
भारत तथा बांग्लादेश के मध्य पूर्व में एक स्थलीय सीमा है। बांग्ला देश के पूर्व में असम, मेघालय, त्रिपुरा राज्य तथा मिज़ोरम प्रदेश की सीमाएं हैं। बांग्लादेश के पश्चिम में पश्चिमी बंगाल राज्य की सीमा है।

2. पाकिस्तान के साथ स्थल सीमा:
भारत तथा पाकिस्तान के बीच कश्मीर से लेकर खाड़ी कच्छ तक एक स्थलीय सीमा है। इस सीमा के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान तथा गुजरात राज्यों की सीमाएं मिलती हैं।

3. नेपाल के साथ स्थल सीमा:
भारत के उत्तर में हिमालय पर्वतों में स्थित नेपाल देश है। इन देशों के बीच यह एक प्राकृतिक सीमा है। इस सीमा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार, पश्चिमी बंगाल तथा सिक्किम राज्यों की सीमाएं मिलती हैं।

4. म्यनमार के साथ स्थल सीमा:
हिमालय पर्वत की पूर्वी शाखाएं भारत- बर्मा सीमा बनाती हैं। यह एक प्राकृतिक स्थलीय सीमा है। इस सीमा के साथ-साथ नागालैण्ड, मणिपुर राज्य, अरुणाचल और मिज़ोरम प्रदेश सीमाएं बनाते हैं।

5. पामीर गांठ के शीर्ष के साथ देश:
भारत की उत्तरी सीमा के शीर्ष ( पामीर गांठ) पर पांच देशों की सीमाएं आपस में मिलती हैं। इस मिलन बिन्दु पर भारत, चीन, तजाकिस्तान, अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान की सीमाएं मिलती हैं। पामीर गांठ को ‘संसार की छत’ (Roof of the World) कहते हैं।

प्रश्न 6.
मैक्मोहन रेखा किसे कहते हैं? इसका क्या महत्त्व है? इसका निर्धारण किस सिद्धान्त पर किया गया है?
‘उत्तर:
मैक्मोहन रेखा भारत तथा चीन के मध्य सीमा रेखा है। यह सीमा रेखा हिमालय रेखा के साथ-साथ कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक फैली हुई है। इस सीमा के पार चीन के सिक्यांग तथा तिब्बत पठार स्थित हैं। इसके उत्तर- पूर्वी भाग में म्यनमार (बर्मा), चीन एवं भारत आपस में मिलते हैं। यह सीमा रेखा अधिकांशत: प्राकृतिक है तथा ऐतिहासिक रूप से निर्धारित है। हिमालय पर्वत हमारी उत्तरी सीमा का प्रहरी है। उच्च हिमालय के शिखर भारत तथा चीन को अलग-अलग करते हैं। ये शिखर एक जल विभाजक के रूप में फैले हुए हैं तथा भारत-चीन सीमा रेखा को प्राकृतिक रूप देते हैं।

प्रश्न 7.
भारत के दक्षिण में स्थित महासागर को ‘हिन्द महासागर’ क्यों कहा जाता है? हिन्द महासागर भारत को किन देशों से जोड़ता है?
उत्तर:
हिन्द महासागर सचमुच ‘हिन्द’ (भारत) का महासागर है। यह संसार में एकमात्र महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम के कारण है। भारत की तट रेखा हिन्द महासागर के अधिकतर भाग को घेरती है। इस क्षेत्र में भारत जैसे महत्त्वपूर्ण देश का प्रभाव है। प्राचीन काल में इस क्षेत्र में भारत ही सबसे उन्नत देश था इस महत्त्व के कारण ही इसे हिन्द महासागर कहा जाता है। हिन्द महासागर भारत को पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण पश्चिमी एशिया, यूरोप तथा उत्तरी अमेरिका से स्वेज़ मार्ग द्वारा जोड़ता है। पूर्व में यह चीन, जापान तथा इण्डोनेशिया से जुड़ा हुआ है।

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत – स्थिति

प्रश्न 8.
जब अरुणाचल में सूर्योदय हो चुका होता है तब सौराष्ट्र में रात होती है। कारण बताओ।
अथवा
भारत के सबसे पूर्वी भाग अरुणाचल प्रदेश और सबसे पश्चिमी भाग गुजरात के स्थानीय समय में दो घण्टे का अन्तर क्यों है?
अथवा
भारत का देशान्तरीय विस्तार हमें किस प्रकार प्रभावित करता है?
उत्तर:
भारत पूर्व से पश्चिम की ओर लगभग तीन हज़ार किलोमीटर की दूरी में फैला हुआ है। इसकी सबसे पश्चिमी सीमा बिन्दु सौराष्ट्र में है, जबकि पूर्वी सीमा बिन्दु अरुणाचल प्रदेश में है। इस प्रकार भारत का पूर्व – पश्चिम विस्तार 30° देशान्तर है। सूर्य को 1° देशान्तर पार करने के लिए 4 मिनट का समय लगता है। इसलिए 30° देशान्तर के लिए ( 30 x 4 120) मिनट या दो घण्टे का समय लगेगा। अरुणाचल प्रदेश पूर्व में है। वह भाग सूर्य के सामने पहले आता है, इसलिए वहां सूर्योदय पहले होता है। पश्चिम में स्थित होने के कारण सौराष्ट्र में सूर्योदय बाद में अर्थात् दो घण्टे देर से होता है।

इसलिए जब अरुणाचल में सूर्य उदय हो चुका होता है तो सौराष्ट्र में रात होती है। इसलिए अरुणाचल को ‘सूर्योदय का प्रदेश’ (Land of Dawn) भी कहते हैं । इस तथ्य से भारत की विशालता का ज्ञान होता है परन्तु आधुनिक जेट युग में दूरियां अपना महत्त्व खो चुकी हैं। आप श्रीनगर में नाश्ता करके दोपहर के खाने पर तिरुवनन्तपुरम पहुंच सकते हैं । जामनगर और गुवाहाटी के मध्य की यात्रा उतना ही समय लेगी जितनी देर में आप एक भारतीय फिल्म देखते हैं

प्रश्न 9.
‘भारत न तो दानव है और न बौना’ इस कथन की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
अथवा
‘भारत न तो संसार का सबसे बड़ा देश है और न ही सबसे छोटा ।” उदाहरण सहित व्याख्या करो – भारत एक विशाल देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवां स्थान है। भारत पृथ्वी के धरातल के लगभग 2.2% क्षेत्रफल में फैला हुआ है। फिर भी कई देशों का आकार भारत से बड़ा है। रूस भारत से लगभग सात गुना तथा संयुक्त राज्य अमेरिका लगभग तीन गुना बड़ा है। भारत इंग्लैण्ड से 13 गुना तथा जापान से नौ गुना बड़ा है।
JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत – स्थिति  2
इस प्रकार क्षेत्रफल के आधार पर भारत न बहुत बड़ा और न ही बहुत छोटा देश है । इसलिए यह कथन सही है कि ” भारत न तो दानव है और न ही बौना ।” (“India is neither a giant nor a pigmy.”)

प्रश्न 10.
” भारत को हिन्द महासागर में सर्वाधिक केन्द्रीय स्थिति प्राप्त है।” यह कथन कहां तक सही है?
उत्तर:
हिन्द महासागर का विस्तार 40° पूर्व से 120° पूर्व देशान्तर तक है। भारत का दक्षिणी सिरा कन्याकुमारी लगभग 80° पूर्वी देशान्तर पर स्थित है। इस प्रकार भारत को हिन्द महासागर में केन्द्रीय स्थिति प्राप्त है। भारतीय प्रायद्वीप अरब सागर तथा खाड़ी बंगाल के मध्य में स्थित है। हिन्द महासागर में किसी भी देश की तट रेखा भारतीय तट रेखा जितनी लम्बी नहीं है। सभी समुद्री मार्ग भारत के तट को छू कर गुज़रते हैं। भारत पूर्व तथा पश्चिम दोनों दिशाओं में स्थित देशों के मध्य में स्थित है। इसलिए भारत को हिन्द महासागर में सर्वाधिक केन्द्रीय स्थिति प्राप्त है। भारत हिन्द महासागर में है। अतः हिन्द महासागर वास्तव में “हिन्द महासागर ” है।

प्रश्न 11.
भारत का प्रायद्वीपीय आकार किस प्रकार लाभदायक है? तीन उदाहरण देकर स्पष्ट करो।
अथवा
भारत की प्रायद्वीपीय स्थिति के तीन प्रभाव बताओ।
उत्तर:
भारतीय प्रायद्वीप त्रिभुजाकार है। इससे भारत के तीन पड़ोसी सागरों तक (बंगाल की खाड़ी, अरब सागर, हिन्द महासागर) पहुंच बहुत सुगम है। इस आकार के कारण मालाबार तट तथा कोरोमण्डल तट पर मत्स्य क्षेत्रों का विकास हुआ है। दोनों तटों पर कई प्राकृतिक बंदरगाहों जैसे – विशाखापट्टनम, चेन्नई, कोचीन, मुम्बई आदि का विकास हुआ है जहाँ से कई अन्तर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग गुज़रते हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न (Essay Type Questions)

प्रश्न 1.
क्या भारत को एक उप-महाद्वीप कहा जा सकता है?
उत्तर:
भारत – एक उप-महाद्वीप (India-A Sub-Continent):
भारत एक विशाल देश है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में सातवां स्थान है। भारत से अधिक क्षेत्रफल वाले छः देश रूस, ब्राज़ील, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, ऑस्ट्रेलिया हैं। भारत पृथ्वी के धरातल के लगभग 2.2% क्षेत्रफल में फैला हुआ है। फिर भी कई देशों का आकार भारत से बड़ा है। रूस भारत से लगभग सात गुना तथा संयुक्त राज्य अमेरिका लगभग तीन गुना बड़ा है। भारत इंग्लैण्ड से 13 गुना तथा जापान से नौ गुना बड़ा है। इस प्रकार क्षेत्रफल के आधार पर भारत न बहुत बड़ा और न ही बहुत छोटा देश है। इसलिए यह कथन सही है कि भारत न तो ” दानव है और न ही बौना ।” (India is neither a giant nor a pigmy.)

उप-महाद्वीप एक विशाल स्वतन्त्र भौगोलिक इकाई को कहा जाता है। यह स्थल खण्ड मुख्य महाद्वीप से स्पष्ट रूप से अलग होता है। इस विशालता के कारण इस भू-भाग में आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक स्वरूपों में विभिन्नताएं पाई जाती हैं। भू-भाग की सीमाएं विभिन्न स्थलाकृतियों द्वारा बनाई जाती हैं जो इसे सीमावर्ती प्रदेश से पृथक् करती हैं। भारत एक महान् देश है। इसे प्रायः भारतीय उप महाद्वीप ( Indian Sub – Continent) भी कहा जाता है। डॉ० क्रैसी के अनुसार भारत को यूरोप की भांति एक महाद्वीप कहलाने का अधिकार है। प्रायः ये कथन विशाल क्षेत्रफल तथा जनसंख्या के आधार पर कहे जाते हैं। ग्लोब पर एशिया महाद्वीप के दक्षिणी भाग में एक विशाल स्थलखण्ड के रूप में भारतीय उप महाद्वीप दिखाई देता है। इसे उप-महाद्वीप कहे जाने के कई कारण हैं:

1. प्राकृतिक सीमाएं:
भारत की प्राकृतिक सीमाएं इसे एक विलगता का स्वरूप प्रदान करती हैं। उत्तर में हिमालय पर्वत, दक्षिण में हिन्द महासागर, पूर्व में घने वन तथा पश्चिम में थार मरुस्थल इसे मुख्य महाद्वीप से पृथक् करके उप- महाद्वीप का स्वरूप प्रदान करते हैं।

2. परिबद्ध चरित्र:
भारत चारों ओर से एशिया के मुख्य क्षेत्रों से घिरा है। इसे विशाल पर्वतों ने हज़ारों किलोमीटर तक अखंड रूप से घेर कर परिबद्ध (Enclosed) चरित्र दे दिया है। इस पर्वतीय घेरे के कारण यह एशिया के अन्य क्षेत्रों से व्यावहारिक रूप से अलग-थलग है।

3. क्षेत्रफल तथा जनसंख्या:
क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत संसार का सातवां बड़ा देश है। यह देश भू-मण्डल के एक बड़े भाग में फैला हुआ है। चीन को छोड़कर यह संसार में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। यहां के लोगों की शारीरिक बनावट, रहन-सहन तथा संस्कृति संसार के दूसरे प्रदेशों से भिन्न है।

4. विविधता में एकता:
भारत एक विभिन्नताओं का देश है, फिर भी भारतीय सभ्यता में एक विशिष्ट एकरूपता विद्यमान है । इस आधार पर कई लेखकों ने इस भू-भाग को एक उप महाद्वीप की संज्ञा दी है।

5. जलवायु:
जलवायु के आधार पर सम्पूर्ण देश में उष्ण मानसूनी जलवायु पाई जाती है। इस भू-भाग पर मानसून पवनें एक स्वतन्त्र रूप में उत्पन्न होती हैं। मानसून पवनों का पूर्ण रूप इसी उप-महाद्वीप पर मिलता है । सम्पूर्ण देश में ऋतुओं का एक जैसा क्रम पाया जाता है। ये पवनें इसे एशिया महाद्वीप में पृथक् प्रकार की जलवायु प्रदान करके उप- महाद्वीप का स्वरूप प्रदान करने में सहायक हैं।

6. प्राकृतिक संसाधन:
भारत में प्राकृतिक साधनों की प्रचुरता है। सारे देश की आर्थिकता कृषि पर आधारित है। ये साधन किसी महाद्वीप में मिलने वाले साधनों की तुलना में कम नहीं हैं। इन विशेषताओं के आधार पर भारत को एक उप महाद्वीप कहना सही है।

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत – स्थिति

प्रश्न 2.
‘भारत की सीमाएं अधिकांशतः प्राकृतिक हैं और वे ऐतिहासिक रूप से निर्धारित हैं।” उदाहरण सहित स्पष्ट करो।
उत्तर:
भारतीय सभ्यता बहुत प्राचीन है। इसकी सीमाएं ऐतिहासिक हैं तथा अधिकांशतः प्राकृतिक हैं।

  1. हिन्द महासागर भारत की दक्षिणी सीमा बनाता है। समुद्र के पार हमारा निकटतम पड़ोसी देश श्रीलंका है जिसे पाक जलडमरू मध्य भारत से अलग करता है।
  2. इण्डोनेशिया निकोबार द्वीप के दक्षिण में अलग-थलग स्थित है।
  3. भारत की पूर्वी सीमा पर बंगाल की खाड़ी के पार बांग्लादेश, मलेशिया, म्यानमार, थाईलैण्ड, कम्बोडिया, वियतनाम तथा लाओस स्थित हैं। यह सीमा घने जंगलों तथा पूर्वांचल की पहाड़ियों द्वारा बनी हुई है।
  4. पश्चिम की ओर अरब सागर से परे ईराक, ईरान, अरब, मिस्र, सूडान, इथोपिया, केनिया आदि देश स्थित हैं।
  5. भारत की उत्तरी सीमा पर हिमालय पर्वत की एक अखण्ड दीवार के परे तिब्बत, चीन, सिक्यिांग बेसिन, तज़ाकिस्तान तथा अफगानिस्तान स्थित हैं। मैक्मोहन रेखा भारत तथा चीन के मध्य एक प्राकृतिक सीमा है।
  6. भारत की उत्तरी सीमा पर नेपाल तथा भूटान स्थित हैं।
  7.  हमारी पश्चिमी सीमा पाकिस्तान से लगती है। ये देश ऐतिहासिक रूप से प्राचीन सभ्यता के समय से भारत का सहभागी रहा है। पांच नदियों का देश (पंजाब) तथा राजस्थान मरुभूमि एवं सिंध (पाकिस्तान ) ऐतिहासिक रूप से समकाली प्रदेश हैं। इससे स्पष्ट है कि भारत की सीमाएं अधिकांशतः प्राकृतिक हैं तथा ऐतिहासिक रूप से निर्धारित हैं।

प्रश्न 3.
भारत की भौगोलिक स्थिति का महत्त्व बताओ।
उत्तर:
भारत की भौगोलिक स्थिति का महत्त्व (Importance of the Geographical Location of India) भारत की भौगोलिक स्थिति अनेक प्रकार से सुविधाजनक तथा महत्त्वपूर्ण है

  1. केन्द्रीय स्थिति (Central Location): भारत पूर्वी गोलार्द्ध के मध्य में स्थित है। यूरोप तथा अमेरिका के पश्चिमी भाग से भारत लगभग समान दूरी पर है।
  2. व्यापारिक मार्ग (Trade Routes ): अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की दृष्टि से भी भारत की स्थिति महत्त्वपूर्ण है। यहां से अनेक व्यापारिक मार्ग (Trade Routes) वायु तथा जल मार्ग से होकर जाते हैं।
  3. कर्क रेखा से समीपता (Nearness of Tropic of Cancer): कर्क रेखा देश के मध्य से होकर गुज़रती है, इसलिए भारत समूचे रूप से एक गर्म देश है। अधिक तापमान के कारण वर्ष भर खेती की सुविधा है, इसलिए भारत एक कृषि प्रधान देश है।
  4. लम्बी तट रेखा (Long Coast Line ): लम्बी तट रेखा के कारण अनेक बन्दरगाहों की सुविधा है।
  5. सुरक्षा (Defence ): देश की प्राकृतिक सीमाएं सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्त्वपूर्ण हैं।
  6.  हिन्द महासागर का प्रभाव (Effect of Indian Ocean): हिन्द महासागर के किनारे पर स्थित होने के कारण ही ग्रीष्म ऋतु की मानसून पवनों से वर्षा प्राप्त होती है।
  7. हिमालय पर्वत का प्रभाव (Effect of Himalayas ): हिमालय पर्वत अपनी स्थिति के कारण ही मानसून पवनों को रोक कर वर्षा करता है तथा शीत ऋतु में ठण्डी ध्रुवीय पवनों से उत्तरी भारत की रक्षा करता है।

प्रश्न 4.
भारत में बनाए गए नवीन राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश का नाम लिखें।
उत्तर:
2 जून, 2014 को आन्ध्र प्रदेश राज्य का पुनर्गठन करके दो राज्य बनाए गए। तेलंगाना तथा आन्ध्र प्रदेश । तेलंगाना भारतीय पठार के मध्यवर्ती भाग में बनाया गया नया राज्य है । इस राज्य का क्षेत्रफल 114,800 वर्ग कि०मी० है। इसमें कृष्णा तथा गोदावरी प्रमुख नदियां हैं। हैदराबाद नगर को दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी बनाया गया है जो 10 वर्षों तक ऐसे ही रहेगा। जम्मू-कश्मीर राज्य को भी 31 अक्तूबर, 2019 को केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया है। जम्मू कश्मीर को दो केन्द्र शासित राज्यों लदाख व जम्मू-कश्मीर में बांट दिया गया। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर तथा लदाख की राजधानी लेह है।
JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत – स्थिति  3

JAC Class 11 Geography Important Questions Chapter 1 भारत – स्थिति  4

Leave a Comment