JAC Class 12 History Important Questions Chapter 15 संविधान का निर्माण : एक नए युग की शुरुआत

Jharkhand Board JAC Class 12 History Important Questions Chapter 15 संविधान का निर्माण : एक नए युग की शुरुआत Important Questions and Answers.

JAC Board Class 12 History Important Questions Chapter 15 संविधान का निर्माण : एक नए युग की शुरुआत

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

1. भारतीय संविधान कब अस्तित्व में आया था?
(क) 26 जनवरी, 1949
(ख) 26 जनवरी, 1930
(ग) 26 जनवरी, 1950
(घ) 26 जनवरी, 1948
उत्तर:
(ग) 26 जनवरी, 1950

2. संविधान सभा के अध्यक्ष थे –
(क) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
(ख) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(ग) जवाहर लाल नेहरू
(घ) पट्टाभि सीतारमैया
उत्तर:
(ख) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

3. संविधान सभा के कुल कितने सत्र हुए थे –
(क) 11
(ग) 21
(ख) 19
(घ) 17
उत्तर:
(क) 11

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 15 संविधान का निर्माण : एक नए युग की शुरुआत

4. संविधान सभा के कितने प्रतिशत सदस्य काँग्रेस के भी सदस्य थे –
(क) 95 प्रतिशत
(ख) 75 प्रतिशत
(ग) 82 प्रतिशत
(घ) 62 प्रतिशत
उत्तर:
(ग) 82 प्रतिशत

5. भारतीय संविधान सभा को कब से कब तक के मध्य सूत्रबद्ध किया गया –
(क) दिसम्बर, 1946 से दिसम्बर, 1949 के बीच
(ख) जनवरी 1947 से अक्टूबर 1949 के बीच
(ग) दिसम्बर, 1945 से दिसम्बर, 1948 के बीच
(घ) सितम्बर, 1946 से दिसम्बर, 1949 के बीच
उत्तर:
(क) दिसम्बर, 1946 से दिसम्बर, 1949 के बीच

6. संविधान पर तीन साल तक चली बहस के बाद हस्ताक्षर किए गए –
(क) दिसम्बर, 1949 में
(ख) दिसम्बर, 1948 में
(ग) अक्टूबर, 1949 में
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(क) दिसम्बर, 1949 में

7. संविधान सभा के कितने दिन बैठकों में गए –
(क) 169 दिन
(ग) 175 दिन
(ख) 165 दिन
(घ) 140 दिन
उत्तर:
(ख) 165 दिन

8. रॉयल इण्डियन नेवी के सिपाहियों ने विद्रोह किया था –
(क) 1946 के बसंत में
(ख) 1942 के बसंत में
(ग) 1947 के बसंत में
(घ) 1944 के बसंत में
उत्तर:
(क) 1946 के बसंत में

9. संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे –
(क) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(ख) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
(ग) महात्मा गाँधी
(घ) सरदार पटेल
उत्तर:
(ख) डॉ. भीमराव अम्बेडकर

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 15 संविधान का निर्माण : एक नए युग की शुरुआत

10. विश्व का सबसे बड़ा संविधान निम्न में से किस देश का है?
(क) चीन
(ग) रूस
(ख) संयुक्त राज्य अमेरिका
(घ) भारत
उत्तर:
(घ) भारत

11. संविधान सभा का उद्देश्य प्रस्ताव किसने पढ़ा था?
(क) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(ख) जवाहर लाल नेहरू
(ग) गोविन्द वल्लभ पंत
(घ) महात्मा गाँधी
उत्तर:
(ख) जवाहर लाल नेहरू

12. “हम सिर्फ नकल करने वाले नहीं हैं।” यह कथन किसका है?
(क) जवाहरलाल नेहरू
(ख) महात्मा गाँधी
(ग) वल्लभ भाई पटेल
(घ) भीमराव अम्बेडकर
उत्तर:
(क) जवाहरलाल नेहरू

13. ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन में गवर्नमेंट ऑफ इण्डिया एक्ट के तहत निम्न में से किस वर्ष में प्रान्तीय संसद के चुनाव हुए थे?
(क) 1935
(ग) 1946
(ख) 1937
(घ) 1947
उत्तर:
(क) 1935

14. ” अंग्रेज तो चले गए, लेकिन जाते-जाते शरारत क बीज बो गए।” संविधान सभा में यह किसने कहा था?
(क) नेहरू ने
(ख) सरदार पटेल ने
(ग) जी.बी. पंत ने
(घ) जिन्ना ने
उत्तर:
(ख) सरदार पटेल ने

15. निम्न में से संविधान सभा के किस सदस्य को लगता था कि पृथक निर्वाचिका आत्मघाती साबित होगी?
(क) बेगम ऐजाज रसूल
(ख) भीमराव अम्बेडकर
(ग) एन. जी. रंगा
(घ) जे.बी. पन्त
उत्तर:
(क) बेगम ऐजाज रसूल

16. राष्ट्रीय आन्दोलन के दौरान किस राजनेता ने दमित जातियों के लिए पृथक् निर्वाचिकाओं की माँग की थी ?
(क) भीमराव अम्बेडकर
(ख) महात्मा गाँधी
(ग) जवाहरलाल नेहरू
(च) सुभाषचन्द्र बोस
उत्तर:
(क) भीमराव अम्बेडकर

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 15 संविधान का निर्माण : एक नए युग की शुरुआत

17. महात्मा गाँधी समर्थक थे-
(क) हिन्दुस्तानी भाषा के
(ख) हिन्दी के
(ग) उर्दू के
(घ) संस्कृत के
उत्तर:
(क) हिन्दुस्तानी भाषा के

18. “दक्षिण में हिन्दी का विरोध बहुत अधिक है।” यह कथन किसका है?
(क) दुर्गाबाई
(ख) बेगम एजाज रसूल
(घ) सन्तनम
(ग) पं. नेहरू
उत्तर:
(क) दुर्गाबाई

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:

1. संविधान सभा में कुल ……………. सदस्य थे।
2. ……………. को मुस्लिम लीग द्वारा ‘प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस ‘का ऐलान किया।
3. संविधान सभा का अधिवेशन ……………. को शुरू हुआ।
4. ……………. के दिन पाकिस्तान स्वतन्त्र हुआ तथा ……………. में जश्न हुआ।
5. भारत के संविधान को दिसम्बर नवम्बर ……………. के बीच सूत्रबद्ध किया गया।
6. बिर्रिश राज के दौरान उपमहाद्वीप का लगभग-क. ……………. भू-भाग नवाबों और रजवाड़ों के नियन्न्नण में था।
7. 13 दिसम्बर, 1946 को ……………. ने संविधान सभा के सामने उद्देश्र प्रस्ताव पेश किया।
8. गणराज्य शब्द में ……………. शब्द पहले से ही निहित होता है।
9. गवर्नमेंट ऑफ इण्डिया एक्ट के अन्तर्गत 1937 में चुनाव हुए तो कांगेस की सरकार 11 में से ……………. प्रान्तों में बनी।
10. ……………. के अनुसार जनसंख्या की दृष्टि से हरिजन अल्पसंख्यक नहीं है।
11. अनुच्छेद ……………. पर केन्द्र सरकार को राज्य सरकार के सारे अधिकार अपने हाथ में लेने का अधिकार है।
12. ……………. द्वारा सदन को यह बताया गया कि दक्षिण में हिन्दी का विरोध बहुत ज्यादा है।
उत्तर:
1. 300
2. 16 अगस्त, 1946
3. 9 दिसम्बर, 1946
4. 14 अगस्त, 1947 कराची
5. 1946, 19496. एक तिहाई
7. जवाहरलाल नेहरू
8. लोकतान्त्रिक
9. 8
10. नागप्पा
11. 356
12. दुर्गाबाई

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
भारतीय संविधान कब अस्तित्व में आया?
उत्तर:
26 जनवरी, 1950 को

प्रश्न 2.
भारत को स्वतंत्रता कब मिली?
उत्तर:
15 अगस्त, 1947 को

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 15 संविधान का निर्माण : एक नए युग की शुरुआत

प्रश्न 3.
रॉयल इंडियन नेवी के सिपाहियों ने विद्रोह कब और कहाँ किया ?
उत्तर:
1946 में बम्बई तथा अन्य शहरों में।

प्रश्न 4.
संविधान सभा में कितने सदस्य थे?
उत्तर:
तीन सौ।

प्रश्न 5.
संविधान सभा के तीन प्रमुख सदस्यों के नाम लिखिए जिनकी भूमिका महत्त्वपूर्ण रही।
उत्तर:
(1) पं. जवाहरलाल नेहरू
(2) बॅ. राजेन्द्र प्रसाद
(3) वल्लभभाई पटेल।

प्रश्न 6.
सरकारें सरकारी कागजों से नहीं बनतीं। सरकार जनता की इच्छा की अभिव्यक्ति होती है? यह कथन किसका था?
उत्तर:
पं. जवाहरलाल नेहरू का।

प्रश्न 7.
पृथक निर्वाचिका का समर्थन करने वाले एक सदस्य का नाम लिखिए।
उत्तर:
समर्थन करने वाले सदस्य मद्रास के बी. पोकर बहादुर थे।

प्रश्न 8.
पृथक् निर्वाचिका का विरोध करने वाले एक सदस्य का नाम लिखिए।
उत्तर:
आर.वी. धुलेकर।

प्रश्न 9.
“अंग्रेज तो चले गए, मगर जाते-जाते शरारत के बीज बो गए।” यह कथन किसका था?
उत्तर:
सरदार वल्लभ भाई पटेल का ।

प्रश्न 10.
एन. जी. रंगा के अनुसार कौन लोग असली अल्पसंख्यक थे?
उत्तर:
आदिवासी ।

प्रश्न 11.
किस अनुच्छेद के अनुसार गवर्नर की सिफारिश पर केन्द्र सरकार को राज्य सरकार के समस्त अधिकार अपने हाथ में लेने का अधिकार था ?
उत्तर:
अनुच्छेद 356

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 15 संविधान का निर्माण : एक नए युग की शुरुआत

प्रश्न 12.
महात्मा गाँधी किस भाषा को राष्ट्रीय भाषा बनाना चाहते थे?
उत्तर:
हिन्दुस्तानी भाषा को।

प्रश्न 13.
दो सदस्यों के नाम लिखिए जिन्होंने शक्तिशाली केन्द्र की हिमायत की थी?
उत्तर:
(1) डॉ. भीमराव अम्बेडकर तथा
(2) बालकृष्ण शर्मा।

प्रश्न 14.
किस आदिवासी नेता ने विधायिका में आदिवासियों को पृथक् निर्वाचिका का अधिकार दिए जाने की माँग की थी?
उत्तर:
जयपाल सिंह ने।

प्रश्न 15.
पृथक् निर्वाचिका का विरोध करने वाले दो सदस्यों का उल्लेख कीजिये।
उत्तर:
(1) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(2) गोविन्द वल्लभ पंत ।

प्रश्न 16.
स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद किसकी सलाह पर डॉ. अम्बेडकर को केन्द्रीय विधिमन्त्री बनाया गया था ?
उत्तर:
महात्मा गाँधी की सलाह पर

प्रश्न 17.
इस भूमिका में डॉ. अम्बेडकर ने किसके रूप में काम किया?
उत्तर:
संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में।

प्रश्न 18.
भारत के राष्ट्रीय ध्वज में किन रंगों की तीन बराबर चौड़ाई वाली पट्टियाँ हैं ?
उत्तर:
केसरिया, सफेद तथा गहरे हरे रंग की । प्रश्न 19. संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे? उत्तर- डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ।

प्रश्न 20.
संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?
उत्तर:
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर।

प्रश्न 21.
कौनसी सूची के विषय केवल राज्य सरकार के अन्तर्गत आते हैं?
उत्तर:
राज्य सूची के।

प्रश्न 22.
भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को क्यों लागू किया गया?
उत्तर:
26 जनवरी, 1930 को भारत में पहली बार स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया था। अतः 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 15 संविधान का निर्माण : एक नए युग की शुरुआत

प्रश्न 23.
भारतीय संविधान की प्रस्तावना के मुख्य आदर्श क्या हैं ?
उत्तर:
(1) न्याय
(2) स्वतन्त्रता
(3) समानता तथा
(4) अल्पसंख्यकों, पिछड़े तथा जनजातीय लोगों के लिए रक्षात्मक प्रावधान।

प्रश्न 24
विभाजित नवजात भारत राष्ट्र के सामने दो गंभीर समस्याएँ क्या थीं?
उत्तर:
(1) बर्बर हिंसा को समाप्त कर सांप्रदायिक सौहार्द स्थापित करना।
(2) देशी रियासतों के एकीकरण की समस्या।

प्रश्न 25.
भारत में हुए विभिन्न आन्दोलनों का एक अहम पहलू कौनसा था ?
उत्तर:
हिन्दू-मुस्लिम एकता।

प्रश्न 26.
संविधान सभा के सदस्यों को कैसे चुना गया?
उत्तर:
प्रान्तीय संसदों से संविधान सभा के सदस्यों को चुना गया।

प्रश्न 27.
नयी संविधान सभा में कौनसा दल प्रभावशाली था?
उत्तर:
कांग्रेस।

प्रश्न 28.
भारतीय संविधान के संवैधानिक सलाहकार कौन थे?
उत्तर:
बी.एन. राव ।

प्रश्न 29.
ब्रिटिश शासन में किन सुधारों के तहत प्रान्तीय विधायिकाओं में सीमित प्रतिनिधित्व की व्यवस्था लागू की गयी थी?
उत्तर:
मोंटेग्यू चेम्सफोर्ड सुधारों के तहत।

प्रश्न 30.
मद्रास की दक्षायणी वेलायुधान देश के कमजोर वर्ग के लिए क्या चाहती थी?
उत्तर:
मद्रास की दक्षायणी वेलायुधान देश के कमजोर वर्गों हेतु नैतिक सुरक्षा का आवरण चाहती थी।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 15 संविधान का निर्माण : एक नए युग की शुरुआत

प्रश्न 31.
क्या संविधान सभा के सदस्यों का चुनाव सार्वभौमिक मताधिकार के आधार पर हुआ था ?
उत्तर:
नहीं, संविधान सभा के सदस्यों का चुनाव सार्वभौमिक मताधिकार के आधार पर नहीं हुआ था।

प्रश्न 32.
संविधान सभा के सदस्यों को किसने चुना
उत्तर:
1945-46 में भारत के प्रांतों के निर्वाचित सांसदों ने संविधान सभा के सदस्यों को चुना ।

प्रश्न 33.
विभाजन के बाद बनी नई संविधान सभा में कौनसा दल सर्वाधिक प्रभावशाली था?
उत्तर:
भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस नामक राजनैतिक दल

प्रश्न 34.
संविधान सभा में किन छह सदस्यों की भूमिका महत्त्वपूर्ण रही?
उत्तर:
(1) जवाहर लाल नेहरू
(2) वल्लभ भाई पटेल
(3) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(4) डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
(5) के. एम. मुंशी और
(6) अल्लादि कृष्णा स्वामी अय्यर।

प्रश्न 35.
संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव कब और किसने प्रस्तुत किया?
उत्तर:
पं. जवाहरलाल नेहरू ने 13 दिसम्बर, 1946 को सभा के सामने उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

प्रश्न 36.
संविधान के मसविदे में कितनी सूचियाँ बनायी गई थीं, उनके नाम लिखिये।
उत्तर:
संविधान के मसविदे में तीन सूचियाँ –
(1) केन्द्रीय सूची
(2) राज्य सूची और
(3) समवर्ती सूची बनाई गई थीं।

प्रश्न 37.
केन्द्रीय सूची के विषय किस सरकार के अधीन हैं?
उत्तर:
केन्द्रीय सूची के विषय केवल केन्द्र सरकार के अधीन हैं।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 15 संविधान का निर्माण : एक नए युग की शुरुआत

प्रश्न 38.
संविधान के कोई दो केन्द्रीय अभिलक्षण लिखिये।
उत्तर:
(1) वयस्क मताधिकार
(2) धर्मनिरपेक्षता पर बल

प्रश्न 39.
संविधान क्या है?
उत्तर:
संविधान एक कानूनी दस्तावेज है, जिसके माध्यम से किसी भी देश का शासन चलाया जाता है।

प्रश्न 40.
भारत का संविधान कब बन कर तैयार हुआ?
उत्तर:
भारत का संविधान 26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ।

प्रश्न 41.
संविधान की प्रस्तावना का अर्थ समझाते हुए उसका महत्त्व बताइये।
उत्तर:
संविधान की प्रस्तावना के द्वारा संविधान का परिचय कराया जाता है, प्रस्तावना इसे सरकार को मार्ग- दर्शन प्राप्त होता है।

प्रश्न 42.
भारतीय संविधान में धर्मनिरपेक्षता शब्द कब जोड़ा गया ?
उत्तर:
भारतीय संविधान में धर्मनिरपेक्षता शब्द 1976 में 42वें संशोधन द्वारा जोड़ा गया।

प्रश्न 43.
धर्मनिरपेक्षता का अर्थ स्पष्ट कीजिये।
उत्तर:
धर्मनिरपेक्षता का अर्थ है कि राज्य की दृष्टि में सभी धर्म समान हैं, वह किसी भी धर्म को राजधर्म घोषित नहीं करेगा।

प्रश्न 44.
महिलाओं के लिए न्याय की माँग किसने की थी?
उत्तर:
बम्बई की हंसा मेहता

प्रश्न 45.
हंसा मेहता ने महिलाओं के लिए किस प्रकार के न्याय की मांग की थी?
उत्तर:
हंसा मेहता ने महिलाओं के लिए सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक न्याय की मांग की थी।

प्रश्न 46.
हिन्दुस्तानी भाषा के प्रश्न पर महात्मा गाँधी को क्या लगता था?
उत्तर:
महात्मा गाँधी को लगता था कि हिन्दुस्तानी भाषा विविध समुदायों के मध्य संचार की आदर्श भाषा हो सकती है।

प्रश्न 47.
हमारे संविधान ने सभी नागरिकों को धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान कर रखी है। इस धार्मिक स्वतंत्रता को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
इसका अर्थ है कि व्यक्ति स्वेच्छा से किसी भी धर्म को अपना सकता है और उसका प्रचार-प्रसार कर सकता है।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 15 संविधान का निर्माण : एक नए युग की शुरुआत

प्रश्न 48.
देशी रियासतों का एकीकरण किसके नेतृत्व में हुआ?
उत्तर:
देशी रियासतों का एकीकरण लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। प्रश्न 49 समानता का अधिकार क्या है ? उत्तर- इस अधिकार के तहत कानून की दृष्टि में सभी समान होंगे। सरकारी नौकरी पाने का सभी को समान अवसर मिलेगा।

प्रश्न 50.
भारतीय संविधान के आधारभूत सिद्धान्त व मान्यताएँ क्या थीं?
उत्तर:
संविधान के अनुसार भारत एक धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी लोकतांत्रिक गणराज्य होगा, जिसमें वयस्क मताधिकार के आधार पर एक संसदीय प्रणाली होगी।

प्रश्न 51.
संविधान सभा में राष्ट्रीय ध्वज का प्रस्ताव किसने पेश किया था?
उत्तर:
संविधान सभा में पं. जवाहरलाल नेहरू ने उद्देश्य प्रस्ताव के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज का प्रस्ताव भी पेश किया था।

प्रश्न 52.
शाही भारतीय सेना के सिपाहियों ने कब विद्रोह किया?
उत्तर:
1946 ई. के बसंत में

प्रश्न 53.
पृथक् निर्वाचिका के सवाल पर गोविन्द बल्लभ पंत ने क्या कहा था?
उत्तर:
गोविन्द वल्लभ पंत के अनुसार पृथक् निर्वाचिका अल्पसंख्यकों के लिए आत्मघाती होगी।

प्रश्न 54.
आप कैसे कह सकते हैं कि सारे मुसलमान पृथक् निर्वाचिका के पक्ष में नहीं थे?
उत्तर:
बेगम एजाज रसूल के अनुसार पृथक् निर्वाचिका आत्मघाती साबित होगी क्योंकि इससे अल्पसंख्यक बहुसंख्यकों से कट जाएँगे।

प्रश्न 55.
संविधान सभा की भाषा समिति ने राष्ट्रभाषा के सवाल पर क्या सुझाव दिया?
उत्तर;
भाषा समिति ने सुझाव दिया कि देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी भारत की राजकीय भाषा होगी।

प्रश्न 56.
संविधान निर्माण सभा के प्रमुख चार सदस्यों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  • जवाहरलाल नेहरू
  • सरदार पटेल
  • मौलाना अबुल कलाम आजाद।

प्रश्न 57.
संविधान सभा की प्रथम बैठक कब आयोजित की गई ?
उत्तर:
संविधान सभा की प्रथम बैठक 9 दिसम्बर, 1946 को आयोजित की गई।

प्रश्न 58.
भारत को कैब स्वतन्त्रता प्राप्त हुई ?
उत्तर:
15 अगस्त, 1947 को

लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
भारतीय संविधान के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले त्रिगुट का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
(1) पं. जवाहरलाल नेहरू ने उद्देश्य प्रस्ताव को प्रस्तुत करते हुए स्वतन्त्र भारत के संविधान के मूल आदर्शों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
(2) सरदार वल्लभ भाई पटेल ने कई महत्त्वपूर्ण रिपोर्टों के प्रारूप लिखने में विशेष सहायता की।
(3) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और संविधान सभा में चर्चा को रचनात्मक बनाए रखा।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 15 संविधान का निर्माण : एक नए युग की शुरुआत

प्रश्न 2.
हमारा संविधान 26 जनवरी, 1950 को क्यों लागू किया गया? सकारण उत्तर दीजिये।
उत्तर:
हमारा संविधान नवम्बर, 1949 को बनकर तैयार हो गया था लेकिन उसे 2 महीने बाद 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था। इसके पीछे यह कारण निहित है कि काँग्रेस के 1929 के दिसम्बर में लाहौर में आयोजित अधिवेशन में जवाहर लाल नेहरू ने पूर्ण स्वतंत्रता की घोषणा की तथा 26 जनवरी, 1930 को स्वतन्त्रता दिवस मनाने की घोषणा की। 26 जनवरी 1930 को औपनिवेशिक भारत में प्रथम स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

प्रश्न 3.
राज्य के नीति-निर्देशक तत्व न्यायिक अयोग्यता रखते हैं, क्यों?
उत्तर:
भारत के संविधान के भाग संख्या 4 में नागरिकों के लिए कुछ गारंटी दी गई हैं लेकिन ये न्याय योग्य नहीं हैं। इन्हें राज्य के नीति-निर्देशक तत्व कहा जाता है। इन्हें लागू करना पूर्णतः राज्य की इच्छा पर निर्भर करता है। इन्हें लागू करने के लिए सरकार को बाध्य नहीं किया जा सकता और न ही नागरिक उन्हें लागू करवाने हेतु न्यायालय की शरण में जा सकता है।

प्रश्न 4.
भारतीय संविधान की रूपरेखा पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
भारत की संविधान सभा का गठन 1946 की कैबिनेट मिशन योजना के अन्तर्गत हुआ। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद इस सभा के अध्यक्ष बनाए गए। उद्देश्य स्वतंत्र भारत के लिए एक था भारतीय संविधान सभा के संविधान सभा का प्रमुख संविधान का निर्माण करना अधिवेशन के 9 दिसम्बर, 1946 से 26 नवम्बर, 1949 तक कुल 11 सत्र हुए। मूल संविधान 395 धाराओं 22 भागों और आठ अनुसूचियों में बँटा हुआ है, जिसमें 90 हजार शब्द हैं।

प्रश्न 5.
संविधान सभा ने सम्पूर्ण देश का प्रतिनिधित्व किया तो भी यह एक ही पार्टी का समूह बनकर क्यों रह गयी ?
उत्तर:
संविधान सभा के सदस्यों का चुनाव 1946 ई. के प्रान्तीय चुनावों के आधार पर किया गया था। संविधान सभा में भारत के ब्रिटिश प्रान्तों द्वारा भेजे गये सदस्यों के अतिरिक्त रियासतों के प्रतिनिधि भी सम्मिलित थे। मुस्लिम लीग ने स्वतन्त्रता के पूर्व की संविधान सभा की बैठकों का बहिष्कार किया जिसके कारण इस दौर में संविधान सभा एक ही पार्टी का समूह बनकर रह गई थी। संविधान सभा के 82 प्रतिशत सदस्य कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे।

प्रश्न 6.
आप कैसे कह सकते हैं कि समस्त मुसलमान पृथक निर्वाचिका की माँग के समर्थन में नहीं थे?
उत्तर:
बेगम ऐजाज रसूल के संविधान सभा में दिए गए भाषण के आधार पर हम कह सकते हैं कि समस्त मुसलमान पृथक् निर्वाचिका के समर्थन में नहीं थे बेगम ऐजाज रसूल को लगता था कि पृथक् निर्वाचिका आत्मघाती सिद्ध होगी। क्योंकि इससे अल्पसंख्यक बहुसंख्यकों से कट जायेंगे।

प्रश्न 7.
संविधान में केन्द्र को अधिक शक्तिशाली बनाने के लिए किए गए किन्हीं तीन प्रावधानों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर;

  • केन्द्रीय सूची में बहुत अधिक विषय रखे गये।
  • खनिज पदार्थों एवं आधारभूत उद्योगों पर केन्द्र सरकार का ही नियन्त्रण रखा गया।
  • अनुच्छेद 356 के तहत राज्यपाल की सिफारिश पर केन्द्र सरकार को राज्य सरकार के समस्त अधिकार अपने हाथ में लेने का अधिकार दिया गया।

प्रश्न 8.
संविधान सभा में हुई चर्चाएँ जनमत से कैसे प्रभावित होती थी? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:

  • जब संविधान सभा में बहस होती थी तो विभिन्न पक्षों के तर्क समाचार-पत्रों में छपते थे तथा समस्त प्रस्तावों पर सार्वजनिक रूप से बहस चलती थी। इस तरह प्रेस में होने वाली इस आलोचना तथा जवाबी आलोचना से किसी मुद्दे पर बनने वाली सहमति या असहमति पर गहरा प्रभाव पड़ता था।
  • सामूहिक सहभागिता बनाने के लिए देश की जनता के सुझाव भी आमन्त्रित किये जाते थे।
  • कई भाषायी अल्पसंख्यक अपनी मातृभाषा की रक्षा की माँग करते थे।
  • धार्मिक अल्पसंख्यक अपने विशेष हित सुरक्षित करवाना चाहते थे और दलित जाति के लोग शोषण के अन्त की माँग करते हुए राजकीय संस्थाओं में आरक्षण चाहते थे।

प्रश्न 9.
भारतीय संविधान निर्माण से पहले के वर्ष काफी उथल-पुथल वाले थे क्यों ?
अथवा
“संविधान निर्माण के पूर्व के वर्ष उथल-पुथल के दौर से गुजर रहे थे।” उदाहरण देकर इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
15 अगस्त, 1947 को मिली आजादी के साथ ही देश को दो टुकड़ों में बाँट दिया गया। लोगों के मस्तिष्क में 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन की यादें अभी भी जीवित थीं, जो ब्रिटिश शासन के विरुद्ध सबसे बड़ा जन आन्दोलन था। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस द्वारा विदेशी सहायता से देश को स्वतंत्र कराने के प्रयास लोगों को बखूबी याद थे। 1946 के बसंत में बम्बई तथा अन्य शहरों में रॉयल इण्डियन नेवी (शाही भारतीय नौसेना) के सिपाहियों द्वारा किया जाने वाला विद्रोह भी उल्लेखनीय था।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 15 संविधान का निर्माण : एक नए युग की शुरुआत

प्रश्न 10.
स्वतन्त्रता के समय देशी रियासतों की समस्याओं का वर्णन कीजिये।
अथवा
नवजात राष्ट्र के सामने देशी रजवाड़ों के एकीकरण की समस्या बहुत ही गंभीर थी। विवेचना कीजिये।
उत्तर:
ब्रिटिश शासन के दौरान भारत का लगभग एक-तिहाई भू-भाग ऐसे नवाबों और रजवाड़ों के नियन्त्रण में था, जो ब्रिटिश ताज की अधीनता स्वीकार कर चुके थे। उन्हें काफी स्वतंत्रता प्राप्त थी अंग्रेजों के भारत से चले जाने के बाद इन राजाओं और नवाबों की संवैधानिक स्थिति बहुत विचित्र हो गई थी। एक प्रेक्षक ने कहा था कि कुछ शासक तो अनेक टुकड़ों में बटे भारत में स्वतन्त्र सत्ता का सपना देख रहे थे।

प्रश्न 11.
एक शक्तिशाली केन्द्र सरकार के पक्ष में नेहरूजी ने जो बयान दिया था उसे लिखिए।
उत्तर:
नेहरूजी शक्तिशाली केन्द्र के पक्ष में थे। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को लिखे पत्र में कहा था, “अब जबकि विभाजन एक हकीकत बन चुका है…… एक दुर्बल केन्द्रीय शासन व्यवस्था देश के लिए हानिकारक सिद्ध होगी क्योंकि ऐसा केन्द्र शान्ति स्थापित करने में आम सरोकारों के बीच समन्वय स्थापित करने में और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश के लिए आवाज उठाने में सक्षम नहीं होगा।”

प्रश्न 12.
संविधान निर्माण से पूर्व के कुछ आन्दोलनों का महत्त्वपूर्ण पहलू किस तरह से व्यापक हिन्दू-मुस्लिम एकता को धारण किए हुए था? संक्षेप में स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
संविधान निर्माण से पूर्व के कुछ आन्दोलनों का एक अहम पहलू व्यापक हिन्दू-मुस्लिम एकता इन जन आन्दोलनों का एक अहम पहलू था। इसके विपरीत काँग्रेस और मुस्लिम लीग दोनों प्रमुख राजनैतिक दल धार्मिक सौहार्द और सामाजिक सामंजस्य स्थापित करने के लिए सुलह-सफाई की कोशिशों में असफल होते जा रहे थे। अगस्त, 1946 में कलकत्ता में शुरू हुई हिंसा के साथ उत्तरी और पूर्वी भारत में लगभग साल भर चलने वाले दंगा- फसाद भड़क उठे ।

प्रश्न 13.
एक शक्तिशाली केन्द्र के विषय में के. सन्तनम के विचार लिखिए।
उत्तर:
एक शक्तिशाली केन्द्र के विषय में के. सन्तनम ने कहा कि न केवल राज्यों को बल्कि केन्द्र को मजबूत बनाने के लिए भी शक्तियों का पुनर्वितरण आवश्यक है। यदि केन्द्र के पास आवश्यकता से अधिक जिम्मेदारियाँ होंगी तो वह प्रभावी ढंग से कार्य नहीं कर पाएगा। उसके कुछ दायित्वों को राज्यों को सौंपने से केन्द्र अधिक मजबूत हो सकता है।

प्रश्न 14.
भारतीय संविधान सभा की भाषा समिति राष्ट्रभाषा के प्रश्न पर क्या सुझाव दिया?
उत्तर:
राष्ट्रभाषा के सवाल पर संविधान सभा की भाषा समिति ने सुझाव दिया कि देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी भारत की राजकीय भाषा होगी। परन्तु इस फार्मूले को समिति ने घोषित नहीं किया था। हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहिए। पहले 15 वर्षों तक राजकीय कार्यों में अंग्रेजी का प्रयोग जारी रहेगा।

प्रश्न 15.
अगस्त 1947 का अवसर अनेक मुसलमानों, हिन्दुओं और सिक्खों के लिए निर्मम चुनाव का क्षण किस तरह से था? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर;
15 अगस्त, 1947 को स्वतन्त्रता दिवस पर आनन्द व उम्मीद का वातावरण था परन्तु भारत के बहुत से मुसलमानों और पाकिस्तान में रहने वाले हिन्दुओं तथा सिखों के लिए यह एक निर्मम क्षण था उन्हें मृत्यु अथवा अपनी पीढ़ियों की पुरानी जगह छोड़ने के बीच चुनाव करना था। करोड़ों की संख्या में शरणार्थी इधर से उधर जा रहे थे। मुसलमान पूर्वी व पश्चिमी पाकिस्तान की ओर तो हिन्दू व सिख पश्चिमी बंगाल एवं पूर्वी पंजाब की ओर बड़े जा रहे थे। उन लोगों में अनेक कभी मंजिल तक ही नहीं पहुँच सके और बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 15 संविधान का निर्माण : एक नए युग की शुरुआत

प्रश्न 16.
एक शक्तिशाली केन्द्र सरकार के पक्ष में नेहरूजी ने संविधान सभा में क्या बयान दिया? टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
संविधान सभा में केन्द्र व राज्य सरकारों के अधिकारों को लेकर काफी बहस हुई शक्तिशाली केन्द्र के पक्ष में नेहरूजी ने अपने विचार प्रकट किये थे। उन्होंने संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को लिखे पत्र में कहा था- ” अब जबकि विभाजन एक हकीकत बन चुका है। एक कमजोर केन्द्रीय शासन व्यवस्था देश के लिए हानिकारक सिद्ध होगी क्योंकि ऐसा केन्द्र शान्ति स्थापित करने में आम सरोकारों के मध्य समन्वय स्थापित करने में और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पूरे देश के लिए आवाज उठाने में सक्षम नहीं होगा। इसलिए राज्यों से केन्द्र को अधिक ताकतवर बनाना ही ठीक होगा।”

प्रश्न 17.
17 अगस्त, 1947 की मध्य रात्रि को नेहरूजी ने संविधान सभा में जो भाषण दिया था उसके एक महत्त्वपूर्ण अंश की संक्षिप्त व्याख्या अपने शब्दों में कीजिए।
उत्तर:
14 अगस्त, 1947 को मध्य रात्रि में नेहरूजी ने संविधान सभा में भाषण देते हुए कहा था –
“बहुत समय पहले हमने नियति से साक्षात्कार किया था और अब समय आ चुका है कि हम अपने उस संकल्प को न केवल पूर्ण रूप से या समग्रता में बल्कि उल्लेखनीय रूप से साकार करें अर्द्धरात्रि के इस क्षण में जब दुनिया सो रही है, भारत जीवन और स्वतंत्रता की ओर जाग रहा है।”

प्रश्न 18.
उद्देश्य प्रस्ताव का स्वागत करते हुए आदिवासी प्रतिनिधि जयपाल सिंह ने जो विचार प्रकट किए उन्हें संक्षेप में लिखिए।
उत्तर:
अगर भारतीय समाज में कोई ऐसा समूह है –
जिसके साथ सही व्यवहार नहीं किया गया है तो वह मेरा समूह है जिसे पिछले 6000 वर्षों से अपमानित किया जा रहा है और उपेक्षा का शिकार हो रहा है। आदिवासी कबीले संख्या की दृष्टि से अल्पसंख्यक नहीं हैं लेकिन उन्हें संरक्षण की आवश्यकता है। उन्हें उनके चरागाहों व जंगलों से बचत कर दिया गया है। हम आपके साथ मेलजोल चाहते हैं। आदिवासियों को प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए सीटों के आरक्षण की व्यवस्था जरूरी है।

प्रश्न 19.
नई संविधान सभा में काँग्रेस प्रभावशाली क्यों थी?
उत्तर:

  1. प्रांतीय चुनावों में काँग्रेस ने सामान्य चुनाव क्षेत्रों में भारी जीत प्राप्त की।
  2. यद्यपि मुस्लिम लीग को अधिकांश आरक्षित मुस्लिम सीटें मिल गई थीं, लेकिन लीग ने संविधान सभा का बहिष्कार कर दिया था और वह पाकिस्तान की माँग जारी रखे हुए थी।
  3. प्रारम्भ में समाजवादी भी संविधान सभा से परे रहे क्योंकि वे उसे अँग्रेजों की बनाई संस्था मानते थे। वे मानते थे कि इस सभा का वाकई स्वायत्त होना असम्भव है।
  4. संविधान सभा के 82 प्रतिशत सदस्य काँग्रेस पार्टी के ही सदस्य थे।

प्रश्न 20.
भारतीय संविधान की रूपरेखा को संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
भारत के संविधान हेतु संविधान सभा का गठन त 1946 ई. के कैबिनेट मिशन योजना के अन्तर्गत हुआ। इस त संविधान सभा में 300 सदस्य थे डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को इस न संविधान सभा का अध्यक्ष बनाया गया था। भारतीय संविधान को 9 दिसम्बर, 1946 से 26 नवम्बर, 1949 के मध्य सूत्रबद्ध किया गया। संविधान सभा के कुल 11 सत्र हुए जिनमें 165 दिन बैठकों में गए मूल संविधान में 22 भाग, 395 अनुच्छेद एवं 8 अनुसूचियाँ थीं जिनके बाद में कई संशोधन हो चुके हैं। यह विश्व का सबसे लम्बा संविधान है जो 26 जनवरी, 1950 को अस्तित्व में आया।

प्रश्न 21.
नेहरूजी ने अपने उद्देश्य प्रस्ताव में अमेरिकी व फ्रांसीसी संविधान सभाओं से हमको प्रेरणा लेने की बात कही है। क्यों?
उत्तर:
नेहरूजी ने अपने उद्देश्य प्रस्ताव में अमेरिकी व फ्रांसीसी संविधान सभाओं का उल्लेख करते हुए कहा ” कि जिस प्रकार उन्होंने अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए संविधान के निर्माण का कार्य पूर्ण किया है उसी प्रकार हम भी उन संविधान सभाओं की तरह ही अपना संविधान बनाकर ही दम लेंगे चाहे इसके मार्ग में कितनी ही परेशानियाँ एवं रुकावटें आएँ हम भी उनकी ही तरह एक कालजयी संविधान का निर्माण करेंगे जो हमारी जनता के स्वभाव के अनुकूल होकर उनकी समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करेगा। हमारा संविधान भी उन संविधानों की तरह ही लोकतन्त्रात्मक, धर्मनिरपेक्ष एवं आर्थिक-सामाजिक न्याय को स्थापना करने वाला होगा।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 15 संविधान का निर्माण : एक नए युग की शुरुआत

प्रश्न 22.
नेहरू ने अमेरिकी संविधान निर्माताओं और फ्रांसीसी संविधान निर्माताओं का उल्लेख उद्देश्य प्रस्ताव में किसलिए किया?
उत्तर:
नेहरू ने अमेरिका संविधान निर्माण की प्रक्रिया के सम्बन्ध में कहा कि अमेरिकी राष्ट्र निर्माताओं ने एक ऐसा संविधान रचा जो डेढ़ सदी से भी ज्यादा समय से कसौटी पर खरा उतर रहा है। उन्होंने संविधान पर आधारित एक महान् राष्ट्र गढ़ा। दूसरे, नेहरू ने उस संविधान सभा का उल्लेख किया जो स्वतंत्रता के इतने सारे संघर्ष लड़ने वाले पेरिस के भव्य एवं खूबसूरत शहर में जुटी थी उस संविधान सभा ने अनेक मुश्किलों का सामना किया।

प्रश्न 23.
” संविधान सभा अंग्रेजों की बनाई हुई है और वह अंग्रेजों की योजना को साकार करने का काम कर रही है।” सोमनाथ लाहिड़ी के इस कथन पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।
उत्तर:
संविधान सभा के कम्युनिस्ट सदस्य सोमनाथ लाहिड़ी का कहना था कि संविधान सभा अंग्रेजों की बनाई हुई है और वह अंग्रेजों की योजना को साकार करने का काम कर रही है न केवल ब्रिटिश योजना ने भावी संविधान बना दिया है, बल्कि इससे यह भी संकेत मिलता है कि मामूली से मामूली मतभेद के लिए भी संघीय न्यायालय जाना होगा।

प्रश्न 24.
भारतीय संविधान में विषयों की तीन सूचियों और अनुच्छेद 356 का उल्लेख करें।
अथवा
संविधान के अनुसार केन्द्र और राज्य सरकारों के बीच शक्तियों का बँटवारा किस प्रकार किया गया?
अथवा
संघ सूची, राज्य सूची तथा समवर्ती सूची का संक्षिप्त वर्णन करें।
अथवा
राज्य सूची के विषय में आप क्या जानते हैं ? समवर्ती सूची पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
संविधान के मसविदे में समस्त विषयों की तीन सूचियाँ बनाई गई हैं। ये हैं –
(1) केन्द्रीय या संघ सूची
(2) राज्य सूची और
(3) समवर्ती सूची यथा
(1) केन्द्रीय सूची में दिए गए विषय केवल केन्द्र सरकार के अधीन रखे गए हैं। राज्य सूची
(2) अन्तर्गत रखे गये हैं। के विषय केवल राज्य सरकारों के
(3) समवर्ती सूची में दिए गए केन्द्र और राज्य दोनों की साझा जिम्मेदारी है।
अनुच्छेद 356 में गवर्नर की सिफारिश पर केन्द्र सरकार को राज्य सरकार के समस्त अधिकार अपने हाथ में लेने का अधिकार दिया गया है।

प्रश्न 25.
केन्द्र को अधिक शक्तिशाली बनाने वाले प्रावधानों का उल्लेख कीजिये ।
उत्तर:
(1) अन्य संघों की तुलना में केन्द्रीय सूची में बहुत ज्यादा विषयों को केवल केन्द्रीय नियन्त्रण में रखा गया है।
(2) समवर्ती सूची में भी प्रान्तों की इच्छाओं की उपेक्षा करते हुए बहुत ज्यादा विषय रखे गये हैं तथा राज्य की तुलना में केन्द्र को वरीयता दी गई है।
(3) खनिज पदार्थों तथा प्रमुख उद्योगों पर भी केन्द्र सरकार को ही नियन्त्रण दिया गया है।
(4) अनुच्छेद 356 में गवर्नर की सिफारिश पर केन्द्र सरकार को राज्य सरकार के सारे अधिकार अपने हाथ में लेने का अधिकार दिया गया है।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 15 संविधान का निर्माण : एक नए युग की शुरुआत

प्रश्न 26.
संविधान में राजकोषीय संघवाद की क्या व्यवस्था की गई है?
उत्तर:
(1) कुछ करों (जैसे सीमा शुल्क और कम्पनी कर) से होने वाली सारी आय केन्द्र सरकार के पास रखी गई है।
(2) कुछ अन्य मामलों में (जैसे- आय कर और आबकारी शुल्क) में होने वाली आय राज्य और केन्द्र सरकार के बीच बाँट दी गई है।
(3) कुछ अन्य मामलों (जैसे- राज्य स्तरीय शुल्क) से होने वाली आय पूरी तरह राज्यों को सौंप दी गई है। (4) राज्य सरकारों को अपने स्तर पर भी कुछ अधिभार और कर वसूलने का अधिकार दिया गया है।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
संविधान सभा में पृथक् निर्वाचिका की माँग किसके लिए की गई थी? यह माँग किसने उठाई तथा इसका क्या परिणाम रहा?
उत्तर:
पृथक निर्वाचिका की माँग अल्पसंख्यकों के लिए विभिन्न नेताओं ने समय-समय पर संविधान सभा में अपने तर्क देते हुए उठाई थी, उनकी माँग का विरोध भी किया गया।

(1) बी. पोकर बहादुर की माँग-27 अगस्त, 1947 को पास के थी. पोकर बहादुर ने पृथक् निर्वाचिका बनाए रखने के पक्ष में एक प्रभावशाली भाषण दिया। बहादुर कहा कि अल्पसंख्यक सब जगह होते हैं, हम उन्हें चाहकर भी हटा नहीं सकते। हमें जरूरत एक ऐसे ढाँचे की है जिसके भीतर अल्पसंख्यक भी औरों के साथ सद्भाव से रह सकें और समुदायों के बीच मतभेद कम से कम हों।

(2) एन. जी. रंगा का बयान-रंगा ने कहा था कि तथाकथित पाकिस्तानी प्रान्तों में रहने वाले हिन्दू, सिख यहाँ तक कि मुसलमान भी अल्पसंख्यक नहीं हैं। असली अल्पसंख्यक तो यहाँ की जनता है।

(3) जयपाल सिंह का बयान-जयपाल सिंह आदिवासी नेता थे। उन्होंने कहा कि आदिवासी कबीले संख्या की दृष्टि से अल्पसंख्यक नहीं हैं लेकिन उन्हें संरक्षण की जरूरत है। वे विधायिका में आदिवासियों के प्रतिनिधित्व के लिए आरक्षण की व्यवस्था चाहते थे।

(4) डॉ. अम्बेडकर की माँग डॉ. अम्बेडकर ने राष्ट्रीय आन्दोलन के दौरान पृथक् निर्वाचिका की माँग की थी।

(5) नागप्पा का बयान मद्रास के सदस्य जे. नागप्पा ने पृथक निर्वाचिका की माँग उठाई।

(6) के. जे. खाण्डेलकर का बयान-खाण्डेलकर ने कहा था—“हमें हजारों साल तक दबाया गया है। इस हद तक दबाया गया कि हमारे दिमाग, हमारी देह काम नहीं करती और अब हमारा हृदय भी भावशून्य हो चुका है।

” पृथक् निर्वाचिका का विरोध –
(1) पं. गोविन्द वल्लभ पंत के विचार-यह प्रस्ताव न केवल राष्ट्र के लिए बल्कि अल्पसंख्यकों के लिए भी खतरनाक है। उनका मानना था कि पृथक निर्वाचिका अल्पसंख्यकों के लिए आत्मघाती साबित होगी, जो उन्हें कमजोर बना देगी और शासन में उन्हें प्रभावी हिस्सेदारी नहीं मिल पायेगी।

(2) बेगम एजाज रसूल के विचार बेगम एजज रसूल को लगता था कि पृथक निर्वाचिका आत्मघाती साबित होगी क्योंकि इससे अल्पसंख्यक बहुसंख्यकों से कट जाएँगे।

(3) महात्मा गाँधी द्वारा विरोध-गाँधीजी ने यह कहते हुए अपना विरोध प्रकट किया था कि पृथक् निर्वाचिका की माँग करने से ये समुदाय शेष समुदायों से हमेशा के लिए कट जाएँगे। संविधान सभा का सुझाव-संविधान सभा ने अंततः यह सुझाव दिया कि अस्पृश्यता का उन्मूलन किया जाए, हिन्दू मन्दिरों के द्वार सभी जातियों के लिए खोल दिए जाएँ और निचली जातियों को विधायिकाओं और सरकारी नौकरियाँ में आरक्षण दिया जाए।

प्रश्न 2.
संविधान निर्माण से पूर्व के वर्ष भारत के लिए बहुत उथल-पुथल बाल थे।” उपर्युक्त कथन के समर्थन में उदाहरण सहित अपना तर्क लिखिए।
उत्तर:
इसमें कोई सन्देह नहीं है कि संविधान निर्माण से पूर्व के वर्ष भारत के लिए बहुत उथल-पुथल वाले थे। इस सम्बन्ध में निम्नलिखित तर्क दिए जा सकते हैं –
(1) 15 अगस्त, 1947 को भारत स्वतन्त्र तो हो गया, परन्तु इसके साथ ही इसे दो भागों भारत व पाकिस्तान के रूप में विभाजित भी कर दिया गया।

(2) लोगों की याद में 1942 भारत छोड़ो आन्दोलन अभी भी जीवित था जो ब्रिटिश औपनिवेशिक राज्य के विरुद्ध सम्भवतः सबसे व्यापक जनान्दोलन था

(3) विदेशी सहायता से सशस्त्र संघर्ष द्वारा के ता पाने के लिए सुभाष चन्द्र बोस द्वारा किए गए प्रयत्न भी लोगों को याद थे।

(4) सन् 1946 में बम्बई व देश के अन्य शहरों में रॉयल्स इण्डिया नेवी (शाही भारतीय नौसेना) के सिपाहियों का विद्रोह भी लोगों को बार-बार आन्दोलित कर रहा था। लोगों की सहानुभूति इन सिपाहियों के साथ थी।

(5) 1940 के दशक के अन्तिम वर्षों में देश के विभिन्न भागों में किसानों व मजदूरों के आन्दोलन भी हो रहे थे।

(6) हिन्दू मुस्लिम एकता विभिन्न जनान्दोलनों का एक महत्त्वपूर्ण पहलू था। इसके विपरीत कांग्रेस व मुस्लिम लीग दोनों ही मुख्य राजनीतिक दल धार्मिक सद्भावना और सामाजिक तालमेल स्थापित करने में सफल नहीं हो पा रहे थे।

(7) 16 अगस्त, 1946 में मुस्लिम लीग द्वारा प्रत्यक्ष कार्यवाही दिवस मनाने की घोषणा से कलकत्ता में हिंसा भड़क उठी।

(8) देश के भारत व पाकिस्तान के रूप में विभाजन की घोषणा के पश्चात् असंख्य लोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने लगे। जिससे शरणार्थियों की समस्या खड़ी हो गई थी।

(9) 15 अगस्त, 1947 को स्वतन्त्रता दिवस पर आनन्द और उम्मीद का वातावरण था। लेकिन भारत के मुसलमानों व पाकिस्तान में रहने वाले हिन्दुओं व सिखों के लिए यह एक निर्मम क्षण था। मुसलमान पूर्वी व पश्चिमी पाकिस्तान की ओर तो हिन्दू और सिख पश्चिमी बंगाल तथा पूर्वी पंजाब की ओर बढ़ रहे थे।

(10) नवजात राष्ट्र के समक्ष एक और समस्या देशी रियासतों को लेकर थी। ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के शासन काल के दौरान भारतीय उपमहाद्वीप का लगभग एक-तिहाई भू-भाग ऐसे नवाबों और रजवाड़ों के नियन्त्रण में था जो ब्रिटिश ताज की अधीनता स्वीकार कर चुके थे

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 15 संविधान का निर्माण : एक नए युग की शुरुआत

प्रश्न 3.
संविधान सभा में पृथक् निर्वाचिकाओं की माँग के जवाब में सरदार पटेल, धुलेकर तथा गोविन्द वल्लभ पंत आदि प्रमुख कांग्रेसी सदस्यों ने अनेक दलीलें प्रस्तुत कीं। इन दलीलों के पीछे कौनसी चिन्ता काम कर रही थी? अन्त में क्या सहमति बनी?
उत्तर:
पृथक् निर्वाचिकाओं की मांग के विरोध में दी गई समस्त दलीलों के पीछे एक एकीकृत राज्य के निर्माण की चिन्ता काम कर रही थी। वह इस प्रकार थी –
(1) व्यक्ति को नागरिक बनाना तथा प्रत्येक समूह को राष्ट्र का अंग बनाना-राजनीतिक एकता और राष्ट्र की स्थापना करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को राज्य के नागरिक के सांचे में ढालना था, हर समूह को राष्ट्र भीतर समाहित किया जाना था।

(2) नागरिकों में राज्य के प्रति निष्ठा का होना- संविधान नागरिकों को अधिकार देगा परन्तु नागरिकों को भी राज्य के प्रति अपनी निष्ठा का वचन लेना होगा।

(3) सभी समुदायों के सदस्यों को राज्य के सामान्य सदस्यों के रूप में काम करना-समुदायों को सांस्कृतिक इकाइयों के रूप में मान्यता दी जा सकती थी और उन्हें सांस्कृतिक अधिकारों का आश्वासन दिया जा सकता था मगर राजनीतिक रूप से सभी समुदायों के सदस्यों को राज्य के सामान्य सदस्य के रूप में काम करना था अन्यथा उनकी निष्ठाएँ विभाजित होतीं। पंत ने इसे स्पष्ट करते हुए कहा कि, “हमारे भीतर यह आत्मघाती और अपमानजनक आदत बनी हुई है कि हम कभी नागरिक के रूप में नहीं सोचते बल्कि समुदाय के रूप में ही सोच पाते हैं…….। हमें याद रखना चाहिए कि महत्व केवल नागरिक का होता है। सामाजिक पिरामिड का आधार भी और उसकी चोटी भी नागरिक ही होता है।”

(4) एक शक्तिशाली राष्ट्र व शक्तिशाली राज्य की स्थापना-जब सामुदायिक अधिकारों का महत्त्व रेखांकित किया जा रहा था, उस समय भी बहुत सारे राष्ट्रवादियों में यह भय सिर उठाने लगा था कि इससे निष्ठाएँ खण्डित होंगी और एक शक्तिशाली राष्ट्र व शक्तिशाली राज्य की स्थापना नहीं हो पायेगी।

(5) कुछ मुसलमान भी पृथक् निर्वाचिका की मांग के समर्थन में नहीं-सारे मुसलमान भी पृथक् निर्वाचिका की मांग के समर्थन में नहीं थे। उदाहरण के लिए बेगम एजाज रसूल को लगता था कि पृथक निर्वाचिका आत्मघाती साबित होगी क्योंकि इससे अल्पसंख्यक बहुसंख्यकों से कट जायेंगे।

पृथक् निर्वाचिका की माँग पर निर्णय सन् 1949 तक संविधान सभा के ज्यादातर सदस्य इस बात पर सहमत हो गए थे कि पृथक् निर्वाचिका का प्रस्ताव अल्पसंख्यकों के हितों के खिलाफ जाता है। इसकी बजाय मुसलमानों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए ताकि राजनीतिक व्यवस्था में उनको एक निर्णायक आवाज मिल सके।

प्रश्न 4.
संविधान सभा के ऐसे दो महत्त्वपूर्ण अभिलक्षणों का उल्लेख कीजिए जिन पर संविधान सभा में काफी हद तक सहमति थी।
उत्तर:
व्यापक सहमति वाले महत्त्वपूर्ण अभिलक्षण – भारतीय संविधान गहन विवादों और परिचर्चाओं से गुजरते हुए बना उसके कई प्रावधान लेन-देन की प्रक्रिया के जरिए बनाए गए थे उन पर सहमति तब बन पाई जब सदस्यों ने दो विरोधी विचारों के बीच की जमीन तैयार कर ली लेकिन संविधान के कुछ ऐसे महत्त्वपूर्ण अभिलक्षण भी हैं, जिन पर संविधान सभा में काफी हद तक सहमति थी। यथा –

(1) वयस्क मताधिकार संविधान का एक केन्द्रीय अभिलक्षण वयस्क मताधिकार है। इस पर संविधान सभा में प्रायः आम सहमति थी यह सहमति प्रत्येक वयस्क भारतीय को मताधिकार देने पर थी। इसके पीछे एक खास किस्म का भरोसा था जिसके पूर्व उदाहरण अन्य देश के इतिहास में नहीं थे। दूसरे लोकतंत्रों में पूर्ण वयस्क मताधिकार धीरे-धीरे कई चरणों से गुजरते हुए, लोगों को मिला। संयुक्त राज्य अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम जैसे देशों में शुरू-शुरू में मताधिकार केवल सम्पत्ति रखने वाले पुरुषों को ही दिया गया, फिर पढ़े-लिखे पुरुषों को इस विशेष वर्ग में शामिल किया गया। लम्बे व कटु संघर्षो के बाद श्रमिक व किसान वर्ग के पुरुषों को मताधिकार मिल पाया। ऐसा अधिकार पाने के लिए महिलाओं को और भी लम्बा संघर्ष करना पड़ा।

(2) धर्मनिरपेक्षता पर बल – हमारे संविधान का दूसरा महत्त्वपूर्ण अभिलक्षण था-
धर्मनिरपेक्षता पर बल। संविधान की प्रस्तावना में धर्मनिरपेक्षता के गुण तो नहीं गाए गए थे परन्तु संविधान व समाज को चलाने के लिए भारतीय सन्दर्भों में उसके मुख्य अभिलक्षणों का जिक्र आदर्श रूप में किया गया था। ऐसा मूल अधिकारों की श्रृंखला को रचने के जरिये किया गया, विशेषकर ‘धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार’ (अनुच्छेद 25-28), ‘सांस्कृतिक एवं शैक्षिक अधिकार’ (अनुच्छेद 29-30) एवं ‘समानता का अधिकार’ (अनुच्छेद 14, 16, 17)।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 15 संविधान का निर्माण : एक नए युग की शुरुआत

यथा –
(1) राज्य ने सभी धर्मों के प्रति समान व्यवहार की गारन्टी दी और उन्हें हितैषी संस्थाएँ बनाने का अधिकार भी दिया। और सरकारी स्कूलों व
(2) राज्य ने अपने आपको विभिन्न धार्मिक समुदायों से दूर रखने की कोशिश की कॉलेजों में अनिवार्य धार्मिक शिक्षा पर रोक लगा दी।
(3) सरकार ने रोजगार में धार्मिक भेदभाव को अवैध ठहराया।
(4) राज्य धार्मिक समुदायों से जुड़े सामाजिक सुधार मुं कार्यक्रमों के लिए अवश्य कुछ कानूनी गुंजाइश अर्थात् राज्य ने उसमें दखल देने की गुंजाइश रखी। ऐसा करके ही अस्पृश्यता पर कानूनी रोक लग पायी और इसी कारण इ व्यक्तिगत एवं पारिवारिक कानूनों में परिवर्तन हो पाये।
(5) भारतीय राजनीतिक धर्मनिरपेक्षता में राज्य व धर्म के बीच पूर्ण विच्छेद नहीं रहा। संविधान सभा ने इन दोनों के बीच एक विवेकपूर्ण फासला बनाने की कोशिश की है।

प्रश्न 5.
संविधान सभा के क्रियाकलापों में किन- किन सदस्यों की भूमिका सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण थी? उनकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालिए।
उत्तर:
संविधान सभा के कुल 300 सदस्यों में से 6 सदस्यों की भूमिका सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण थी। इनके नाम है –

  1. पं. जवाहरलाल नेहरू
  2. सरदार वल्लभ भाई पटेल
  3. डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
  4. डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर
  5. के.एम. मुंशी
  6. अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर।

(1) पं. जवाहरलाल नेहरू ने संविधान सभा में 13 दिसम्बर, 1946 को एक निर्णायक प्रस्ताव ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ प्रस्तुत किया था। यह एक ऐतिहासिक प्रस्ताव था जिसमें स्वतन्त्र भारत के संविधान के मूल आदर्शों की रूपरेखा प्रस्तुत की गयी थी तथा यह फ्रेमवर्क सुझाया गया था जिसके तहत संविधान का कार्य आगे बढ़ना था। पं. नेहरू ने संविधान सभा में झण्डा प्रस्ताव भी पेश किया था। नेहरू ने कहा था कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज केसरिया, सफेद एवं गहरे हरे रंग की तीन बराबर पट्टियों वाला तिरंगा झण्डा होगा जिसके मध्य में गहरे नीले रंग का चक्र होगा।

(2) जवाहरलाल नेहरू के विपरीत वल्लभ भाई पटेल की भूमिका परदे के पीछे की थी उन्होंने अनेक प्रतिवेदनों के प्रारूप लिखे।

(3) भारत के प्रथम राष्ट्रपति तथा संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सभा की चर्चाओं को रचनात्मक दिशा की ओर ले जाते थे। वे इस बात का भी ध्यान रखते थे कि सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का अवसर मिले।

(4) कांग्रेस के इस त्रिगुट के अतिरिक्त प्रसिद्ध विधिवेत्ता एवं अर्थशास्त्री डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर भी संविधान सभा के सबसे महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक थे भीमराव रामजी अम्बेडकर पर संविधान में संविधान के प्रारूप को पारित करवाने की जिम्मेदारी थी।

(5) संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर के साथ-साथ दो अन्य प्रसिद्ध वकील कार्य कर रहे थे, इनमें से एक गुजरात के के.एम. मुंशी तो द्वितीय मद्रास के अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर थे।

(6) संविधान सभा में इन छः सदस्यों के अतिरिक्त दो प्रशासनिक अधिकारी भी महत्त्वपूर्ण योगदान दे रहे थे। इनमें से एक बी. एन. राव संविधान सभा अथवा भारत के संवैधानिक सलाहकार थे। संविधान सभा में एस.एन. मुखर्जी की स्थिति भी अत्यधिक महत्त्वपूर्ण थी। वे संविधान सभा में मुख्य योजनाकार की भूमिका निभा रहे थे।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 15 संविधान का निर्माण : एक नए युग की शुरुआत

प्रश्न 6.
संविधान सभा के गठन का विवेचन कीजिये।
अथवा
संविधान सभा के निर्माण और कार्यप्रणाली की म चर्चा कीजिये।
अथवा
संविधान सभा कैसे घटित हुई थी?
उत्तर:
संविधान सभा का गठन संविधान सभा के सदस्यों का चुनाव सार्वभौमिक 3 मताधिकार के आधार पर नहीं हुआ था। 1945-46 की सर्दियों में भारत के प्रान्तों में चुनाव हुए थे। इसके पश्चात् में प्रान्तीय संसदों ने संविधान सभा के सदस्यों को चुना।

(1) नई संविधान सभा में कांग्रेस का प्रभावशाली या होना नई संविधान सभा में कांग्रेस प्रभावशाली थी। रू प्रान्तीय चुनावों में कांग्रेस ने सामान्य चुनाव क्षेत्रों में भारी क विजय प्राप्त की और मुस्लिम लीग को अधिकांश आरक्षित मुस्लिम सीटें मिल गई। परन्तु मुस्लिम लीग ने संविधान गा सभा का बहिष्कार उचित समझा और एक अन्य संविधान बनाकर उसने पाकिस्तान के निर्माण की माँग जारी रखी। प्रारम्भ में समाजवादी भी संविधान सभा से दूर रहे क्योंकि वे उसे अंग्रेजों के द्वारा बनाई हुई संस्था मानते थे। इन सभी कारणों से संविधान सभा के 82 प्रतिशत सदस्य के कांग्रेस पार्टी के ही सदस्य थे।

(2) कांग्रेस में मतभेद – सभी कांग्रेस सदस्य एकमत ते नहीं थे कई निर्णायक मुद्दों पर उनके भिन्न-भिन्न मत थे। सर कई कांग्रेसी समाजवाद से प्रेरित थे तो कई जमींदारी के समर्थक थे। कई कांग्रेसी समाजवाद से प्रेरित थे तो कई अन्य जमींदारी के समर्थक थे कुछ साम्प्रदायिक दलों के निकट थे, तो कुछ पक्के धर्मनिरपेक्ष थे राष्ट्रीय आन्दोलन के कारण कांग्रेसी बाद-विवाद करना और मतभेदों पर बातचीत कर समझौतों की खोज करना सीख गए थे। संविधान सभा में भी कांग्रेस सदस्यों ने इसी प्रकार का दृष्टिकोण अपनाया।

(3) संविधान सभा में हुई चर्चाओं का जनमत से प्रभावित होना-संविधान सभा में हुई चर्चाएँ जनमत से भी प्रभावित होती थीं। जब संविधान सभा में बहस होती थी, तो विभिन्न पक्षों के तर्क समाचार-पत्रों में भी प्रकाशित होते थे और समस्त प्रस्तावों पर सार्वजनिक रूप से बहस चलती थी। इस प्रकार की आलोचना और जवाबी आलोचना में किसी मुद्दे पर बनने वाली सहमति या असहमति पर गहरा प्रभाव पड़ता था।

(4) सामूहिक सहभागिता-सामूहिक सहभागिता बनाने के लिए जनता के सुझाव भी मांगे जाते थे। कई भाषाई अल्पसंख्यक अपनी मातृभाषा की रक्षा की मांग करते थे। धार्मिक अल्पसंख्यक अपने विशेष हित सुरक्षित करवाना चाहते थे और दलित वर्गों के लोग शोषण के अन्त की माँग करते हुए सरकारी संस्थाओं में आरक्षण चाहते थे।

प्रश्न 7.
संविधान सभा में विभिन्न सदस्यों की महत्त्वपूर्ण भूमिकाओं की विवेचना कीजिये।
उत्तर:
संविधान सभा में विभिन्न सदस्यों की भूमिका संविधान सभा में तीन सौ सदस्य थे। इनमें निम्नलिखित 6 सदस्यों की भूमिका बड़ी महत्त्वपूर्ण रही –
(1) पं. जवाहरलाल नेहरू-पं. जवाहरलाल नेहरू ने सविधान सभा में 13 दिसम्बर, 1946 को एक निर्णायक प्रस्ताव ‘उद्देश्य प्रस्ताव’ को प्रस्तुत किया था। इसमें उन्होंने स्वतन्त्र भारत के संविधान के मूल आदर्शों की रूपरेखा प्रस्तुत की थी। उन्होंने यह प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया था कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज केसरिया, सफेद और गहरे रंग की तीन बराबर चौड़ाई वाली पट्टियों का तिरंगा झंडा होगा जिसके बीच में गहरे नीले रंग का चक्र होगा।

(2) सरदार वल्लभ भाई पटेल- सरदार वल्लभ भाई पटेल ने मुख्य रूप से परदे के पीछे कई महत्त्वपूर्ण कार्य किये। उन्होंने कई महत्त्वपूर्ण रिपोर्टों के प्रारूप लिखने में विशेष सहायता की और कई परस्पर विरोधी विचारों के बीच सहमति उत्पन्न करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

(3) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद-डॉ. राजेन्द्र प्रसाद संविधान सभा के अध्यक्ष थे। उनकी ये जिम्मेदारियाँ थीं कि संविधान सभा में चर्चा रचनात्मक दिशा ले और सभी सदस्यों को अपनी बात कहने का अवसर मिले।

(4) डॉ. भीमराव अम्बेडकर डॉ. भीमराव अम्बेडकर एक प्रख्यात विधिवेत्ता तथा अर्थशास्त्री थे। वह संविधान सभा के सबसे महत्त्वपूर्ण सदस्यों में से एक थे। स्वतन्त्रता प्राप्त करने के बाद महात्मा गांधी की सलाह पर डॉ. अम्बेडकर को केन्द्रीय विधिमंत्री के पद पर नियुक्त किया गया था। इस भूमिका में उन्होंने संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उनके पास सभा में संविधान के प्रारूप को पारित करवाने की जिम्मेदारी थी।

JAC Class 12 History Important Questions Chapter 15 संविधान का निर्माण : एक नए युग की शुरुआत

(5) के. एम. मुंशी डॉ. अम्बेडकर के साथ दो अन्य वकील भी कार्य कर रहे थे। एक गुजरात के के. एम. मुंशी थे तथा दूसरे मद्रास के अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर। इन- दोनों ने संविधान के प्रारूप पर महत्त्वपूर्ण सुझाव दिए।

(6) दो प्रशासनिक अधिकारी-उपरोक्त 6 सदस्यों को दो प्रशासनिक अधिकारियों ने महत्त्वपूर्ण सहायता दी। इनमें से एक बी. एन. राव थे। वह भारत सरकार के संवैधानिक सलाहकार थे और उन्होंने अन्य देशों की राजनीतिक व्यवस्थाओं का गहन अध्ययन करके कई चर्चा- पत्र तैयार किए थे। दूसरे अधिकारी एस.एन. मुखर्जी थे। इनकी भूमिका मुख्य योजनाकार की थी। मुखर्जी जटिल प्रस्तावों को स्पष्ट वैधिक भाषा में व्यक्त करने की क्षमता रखते थे।

Leave a Comment