JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास : प्रकार, कारण और परिणाम

Jharkhand Board JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास : प्रकार, कारण और परिणाम Textbook Exercise Questions and Answers.

JAC Board Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास : प्रकार, कारण और परिणाम

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए।

1. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में पुरुष प्रवास का मुख्य कारण है?
(क) शिक्षा
(ग) काम और रोज़गार
(ख) व्यवसाय
(घ) विवाह।
उत्तर:
(ग) काम और रोज़गार।

2. निम्नलिखित में से किस राज्य में सर्वाधिक संख्या में अप्रवासी आते हैं?
(क) उत्तर प्रदेश
(ग) महाराष्ट्र
(ख) दिल्ली
(घ) बिहार।
उत्तर:
(ग) महाराष्ट्र।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास : प्रकार, कारण और परिणाम

3. भारत में प्रवास की निम्नलिखित धाराओं में से कौन-सी एक धारा पुरुष प्रधान है?
(क) ग्रामीण से ग्रामीण
(ग) ग्रामीण से नगरीय
(ख) नगरीय से ग्रामीण
(घ) नगरीय से नगरीय।
उत्तर:
(ग) ग्रामीण से नगरीय

4. निम्नलिखित में से किस नगरीय समूहन में प्रवासी जनसंख्या का अंश सर्वाधिक है?
(क) मुंबई नगरीय समूहन
(ग) बंगलौर नगरीय समूहन
(ख) दिल्ली नगरीय समूहन
(घ) चेन्नई नगरीय समूहन।
उत्तर:
(क) मुंबई नगरीय समूहन।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दो

प्रश्न 1.
जीवन पर्यंत प्रवासी और पिछले निवास के अनुसार प्रवासी में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जनगणना में दो तत्त्वों की जानकारी पर आधारित जीवन पर्यंत प्रवासी और प्रवासी में अन्तर पाया जाता है। ये दो तथ्य हैं

  1. जन्म स्थान व जनगणना का स्थान। यदि जन्म का स्थान जनगणना के स्थान से भिन्न है तो उसे जीवन पर्यंत प्रवासी कहते हैं।
  2. यदि निवास का पिछला स्थान जनगणना के स्थान से भिन्न है तो इसे प्रवासी कहते हैं।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास : प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 2.
पुरुष/स्त्री वरणात्मक प्रवास के मुख्य कारण की पहचान कीजिए।
उत्तर:
स्त्री प्रवास का मुख्य कारण विवाह है। विवाह के पश्चात् स्त्रियों को दूसरे स्थान पर निवास करना पड़ता है। पुरुष प्रवास का मुख्य कारण आर्थिक है। काम व रोजगार की तलाश में पुरुष नगरों को प्रवास करते हैं।

प्रश्न 3.
उद्गम और गंतव्य स्थान की आयु एवं लिंग संरचना पर ग्रामीण नगरीय प्रवास का क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
ग्रामीण-नगरीय प्रवास से आयु व लिंग संरचना में असन्तुलन उत्पन्न हो जाता है। उद्गम स्थान पर लिंगानुपात बढ़ जाता है तथा युवा वर्ग कम हो जाता है। इसके विपरीत गंतव्य स्थान पर लिंगानुपात कम हो जाता है तथा युवा वर्ग का अनुपात बढ़ जाता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दो

प्रश्न 1.
भारत में अन्तर्राष्ट्रीय प्रवास के कारणों की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
1. भारत में बहुत बड़ी संख्या में लोग बेहतर अवसरों की तलाश में विभिन्न विदेशों के मध्यपूर्व, पश्चिमी यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और पूर्वी और दक्षिणी पूर्वी एशिया में प्रवास करते हैं। उपनिवेश काल में अंग्रेज़ों द्वारा मॉरीशस, पश्चिमी द्वीप समूह, फ़िजी, दक्षिणी अफ्रीका, फ्रांसीसी तथा डच लोगों, पुर्तगालियों द्वारा गोवा, दमन-दीव से अंगोला आदि देशों में रोपण कृषि के काम करने के लिए श्रमिकों को भेजा जाता रहा।

2. इसके पश्चात् व्यवसायियों, शिल्पियों, व्यापारियों के रूप में थाइलैण्ड, मलेशिया, सिंगापुर, ब्रुनई में भारत से अर्द्ध कुशल-कुशल श्रमिकों का प्रवास होता रहा।

3. 1960 के बाद भारत से सॉफ्टवेयर अभियंताओं, प्रबन्धकों, वित्तीय विशेषज्ञों आदि का संयुक्त राज्य, कनाडा, यू० के०, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी में प्रवास होता रहा है।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 2 प्रवास : प्रकार, कारण और परिणाम

प्रश्न 2.
प्रवास के सामाजिक, जनांकिकीय परिणाम क्या-क्या हैं?
उत्तर:

  • जनांकिकीय परिणाम-प्रवास से आयु-लिंगानुपात में असन्तुलन उत्पन्न होता है।
    1. नगरों में लिंगानुपात घट जाता है तथा युवा वर्ग श्रमिकों का अनुपात बढ़ जाता है।
    2. ग्रामीण क्षेत्रों में लिंगानुपात बढ़ जाता है तथा कुशल युवा श्रमिकों का अनुपात घट जाता है।
  • सामाजिक परिणाम
    1. नवीन प्रौद्योगिकी, परिवार नियोजन, बालिका शिक्षा आदि नए विचारों का ग्रामीण क्षेत्रों में प्रसार होता है।
    2. विविध संस्कृतियों का अंतमिश्रण होता है।
    3. प्रवास लोगों को अपराध और औषध दुरुपयोग जैसी असामाजिक क्रियाओं में फंसा देता है।

प्रवास : प्रकार, कारण और परिणाम JAC Class 12 Geography Notes

→ प्रवास (Migration): अपने मूल स्थान से दूसरी जगह जाकर बसना प्रवास कहलाता है।

→ प्रवासियों की संख्या (Number of Migrants): 30.3 करोड़ (30 प्रतिशत) (जन्म स्थान के अनुसार)

→ प्रवास की धाराएं (Streams of Migration):

  • ग्रामीण से ग्रामीण
  • ग्रामीण से नगरीय
  • नगरीय से नगरीय
  • नगरीय से ग्रामीण।

→ बांग्लादेश से प्रवासी (Immigrants from Bangladesh): 30 lakhs

→ महाराष्ट्र: राज्य में प्रवासियों की संख्या सबसे अधिक है।

→ उत्तर प्रदेश: राज्य में उत्प्रवासियों की संख्या सर्वाधिक है।

→ प्रवास के कारण (Causes of Migration): प्रतिकर्ष कारक तथा अपकर्ष कारक।

Leave a Comment