JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 4 मानव बस्तियाँ

Jharkhand Board JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 4 मानव बस्तियाँ Textbook Exercise Questions and Answers.

JAC Board Class 12 Geography Solutions Chapter 4 मानव बस्तियाँ

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 4 मानव बस्तियाँ

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए

1. निम्नलिखित में से कौन-सा नगर नदी तट पर अवस्थित नहीं है?
(क) आगरा
(ग) पटना
(ख) भोपाल
(घ) कोलकाता।
उत्तर:
(ख) भोपाल।

2. भारत की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सी एक विशेषता नगर की परिभाषा का अंग नहीं है?
(क) जनसंख्या घनत्व 400 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी०
(ख) नगरपालिका, निगम का होना
(ग) 75% से अधिक जनसंख्या का प्राथमिक क्रियाओं संलग्न होना
(घ) जनसंख्या आकार 5000 व्यक्तियों से अधिक।
उत्तर:
(ग) 75% से अधिक जनसंख्या का प्राथमिक क्रियाओं में संलग्न होना।

3. निम्नलिखित में से किस पर्यावरण में परिक्षिप्त ग्रामीण बस्तियों की अपेक्षा नहीं की जा सकती?
(क) गंगा का जलोढ़ मैदान
(ख) राजस्थान के शुष्क और अर्ध-शुष्क प्रदेश
(ग) हिमालय की निचली घाटियां
(घ) उत्तर-पूर्व के वन और पहाड़ियां।
उत्तर:
(क) गंगा का जलोढ़ मैदान।

4. निम्नलिखित में से नगरों का कौन-सा वर्ग अपने पदानुक्रम के अनुसार क्रमबद्ध है?
(क) बृहत मुम्बई, बंगलौर, कोलकाता, चेन्नई
(ख) दिल्ली, बृहत मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता
(ग) कोलकाता, बृहत मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता
(घ) बृहत मुम्बई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई।
उत्तर:
(घ) बृहत मुम्बई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दो

प्रश्न 1.
गैरिसन नगर क्या होते हैं? इनका क्या कार्य होता है?
उत्तर:
गैरिसन (छावनी) नगर-इन नगरों का उदय गैरिसन नगरों के रूप में हुआ है, जैसे अम्बाला, जालन्धर, महू, बबीना, उधमपुर इत्यादि। इन नगरों में सैनिकों को प्रशिक्षण दिया जाता है। उनके निवास के लिए बैरिकें बनाई जाती हैं।

प्रश्न 2.
किसी नगरीय संकुल की पहचान किस प्रकार की जाती है?
उत्तर:
एक नगरीय संकुल की पहचान उसके साथ संलग्न नगरीय बहिबर्द्ध से किया जाता है जिससे नगरीय संकुल के प्रसार की पहचान होती है।

प्रश्न 3.
मरुस्थली प्रदेशों में गांवों के अवस्थिति के कौन-से मुख्य कारक होते हैं?
उत्तर:
मरुस्थली प्रदेशों में जल का अभाव होता है। इसलिए जल संसाधनों के निकट गांव बसाए जाते हैं। सामाजिक दृष्टि से गांव के ज़मींदार का निवास केन्द्र में होता है जबकि बाहरी भाग में निम्न वर्ग के लोग रहते हैं।

प्रश्न 4.
महानगर क्या होते हैं? ये नगरीय संकुलों से किस प्रकार भिन्न होते हैं?
उत्तर:
10 लाख से 50 लाख तक की जनसंख्या वाले नगर को महानगर कहते हैं। नगरीय संकुल में कई महानगर होते हैं तथा जनसंख्या 50 लाख से अधिक होती है।

लघु उत्तरीय प्रश्न ( Short Answer Type Questions) 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों में दो

प्रश्न 1.
विभिन्न प्रकार की ग्रामीण बस्तियों के लक्षणों की विवेचना कीजिए। विभिन्न भौतिक पर्यावरणों में बस्तियों के प्रारूपों के लिए उत्तरदायी कारक कौन-से हैं?
उत्तर:
ग्रामीण बस्तियों के चार प्रमुख प्रकार हैं

  • गुच्छित बस्तियां
  • अर्द्ध-गुच्छित बस्तियां
  • पल्लीकृत बस्तियां
  • परिक्षिप्त बस्तियां।

विभिन्न प्रकार की बस्तियों के लक्षण निम्नलिखित हैं
1. गुच्छित बस्तियां:
यह घरों का एक संकुलित समूह होता है, इस प्रकार के गांव में रहन-सहन क्षेत्र कृषि क्षेत्रों से अलग होता है। यह बस्तियां आयताकार, अरीय, रैखिक प्रतिरूप में मिलती हैं।

2. अर्द्ध:
गच्छित बस्तियां-ये बस्तियां किसी सीमित क्षेत्र में मिलती हैं। ये किसी बड़े संहत गांव के विखण्डन का परिणाम होती हैं। प्रायः ज़मींदार तथा प्रमुख समुदाय गांव के केन्द्रीय भाग में रहते हैं तथा समाज के निम्न वर्ग के लोग गांव के बाहरी भाग में रहते हैं।

3. पल्लीकृत बस्तियां:
जब किसी विशाल गांव का सामाजिक तथा जातीय आधार पर विखण्डन हो, तो बस्ती कई इकाइयों में बंट जाती हैं इसे पान्ना, पाढ़ा, पल्ली, नगला, ढाणी कहा जाता है।

4. परिक्षिप्त बस्तियां:
एकाकी बस्तियों को परिक्षिप्त बस्तियां कहते हैं। जंगलों में, पहाड़ियों की ढालों पर, खेतों पर आधारित विखण्डित बस्तियों को परिक्षिप्त बस्तियां कहते हैं।

बस्तियों के प्रारूपों के उत्तरदायी कारक:

  1. भू-भाग की प्रकृति
  2. ऊंचाई
  3. जलवायु
  4. जल की उपलब्धता

प्रश्न 2.
क्या एक प्रकार्य वाले नगर की कल्पना की जा सकती है। नगर बहु प्रकार्यात्मक क्यों हो जाते हैं?
उत्तर:
नगर आर्थिक विकास के केन्द्र होते हैं। वहां निवास स्थान उपलब्ध होता है। नगरों में विशेष सेवाएं प्राप्त होती हैं। नगर में एक विशेष कार्य की प्रधानता होती हैं जिसके लिए उसे जाना जाता है। जैसे शिक्षा नगर, खनन नगर आदि। परन्तु नगरों में एक से अधिक कार्य सम्पन्न किए जाते हैं। इसलिए एक प्रकार्य वाले ही नगर की कल्पना नहीं की जा सकती।

प्रत्येक नगर को कई सेवाओं तथा कार्यों का निष्पादन करना पड़ता है। लोगों को विभिन्न सेवाएं प्रदान करनी पड़ती हैं। इसलिए प्रत्येक नगर अनेक कार्य करता है। नगर के विभिन्न भाग विभिन्न कार्यों में सम्पन्न होते हैं। केन्द्रीय भाग मुख्य व्यापारिक केन्द्र होता है। इसलिए नगर बहु प्रकार्यात्मक बन जाते हैं।

मानव बस्तियाँ JAC Class 12 Geography Notes

→ भयाव मुख्य तथ्य मानव बस्तियाँ: मानव बस्तियां प्राय: संहत तथा बड़े आकार की होती हैं। नगरों के लोग अनेक प्रकार के गैरकृषि कार्य करते हैं।

→ नगरों का वर्गीकरण: नगर इतिहासवेत्ता भारतीय नगरों को तीन वर्गों में बांटते हैं

  1. प्राचीन नगर
  2. मध्यकालीन नगर
  3. आधुनिक नगर।

→ नगरीय जनसंख्या: सन् 2011 में भारत में कुल नगरीय जनसंख्या 37 करोड़ थी (31.2%)।

→ महानगर: भारत में 35 महानगर हैं, जिनकी जनसंख्या 10 लाख से अधिक है। बृहत मुम्बई भारत का सबसे बड़ा नगर है जिसकी जनसंख्या 164 लाख है।

Leave a Comment