JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 1 जनसंख्या : वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन

Jharkhand Board JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 1 जनसंख्या : वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन Textbook Exercise Questions and Answers.

JAC Board Class 12 Geography Solutions Chapter Chapter 1 जनसंख्या : वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए.

1. सन् 2001 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या निम्नलिखित में से कौन-सी है?
(क) 102.8 करोड़
(ग) 328.7 करोड़
(ख) 318.2 करोड़
(घ) 2 करोड़।
उत्तर:
(क) 102.8 करोड़।

2. निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में जनसंख्या का घनत्व सर्वाधिक है?
(क) पश्चिमी बंगाल
(ग) उत्तर प्रदेश
(ख) केरल
(घ) पंजाब।
उत्तर:
(क) पश्चिमी बंगाल।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 1 जनसंख्या : वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन

3. सन् 2001 की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से किस राज्य में नगरीय जनसंख्या का अनुपात सर्वाधिक है?
(क) तमिलनाडु
(ग) केरल
(ख) महाराष्ट्र
(घ) गुजरात।
उत्तर:
(क) तमिलनाडु।

4. निम्नलिखित में से कौन-सा एक समूह भारत में विशालतम भाषाई समूह है?
(क) चीनी-तिब्बती
(ग) ऑस्ट्रिक
(ख) भारतीय-आर्य
(घ) द्राविड़। उत्तर-(ख) भारतीय-आर्य।

अति लघु आरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें

प्रश्न 1.
भारत के अत्यन्त उष्ण एवं शुष्क तथा अत्यन्त शीत व आर्द्र प्रदेशों में जनसंख्या घनत्व निम्न हैं। इस कथन के दृष्टिकोण से जनसंख्या के वितरण में जलवायु की भूमिका को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
तापमान तथा वर्षा जनसंख्या के घनत्व पर स्पष्ट प्रभाव डालते हैं। अत्यन्त उष्ण तथा शुष्क प्रदेशों में जनसंख्या घनत्व निम्न है जैसे राजस्थान में मरुस्थल के कारण जनसंख्या घनत्व 165 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी० है। गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश तथा कर्नाटक राज्यों में भारत के औसत जनसंख्या घनत्व से कम घनत्व है। इसी प्रकार अत्यन्त शीत एवं आर्द्र प्रदेशों में जनसंख्या घनत्व कम है जैसे कश्मीर, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश में जनसंख्या घनत्व लगभग 100 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी० है।

प्रश्न 2.
भारत के किन राज्यों में विशाल ग्रामीण जनसंख्या है ? इतनी विशाल ग्रामीण जनसंख्या के लिए उत्तरदायी एक कारण को लिखिए।
उत्तर:
भारत एक गांवों का देश है जहां 580781 गांव हैं। औसत ग्रामीण जनसंख्या 68.8% है। उत्तरी भारत में हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, उड़ीसा, बिहार, उत्तर प्रदेश में यह प्रतिशत 80% से अधिक है। जनसंख्या में ग्रामीण जनसंख्या का अत्यधिक प्रतिशत का कारण यह है कि इन राज्यों में लोगों का मुख्य क्रिया-कलाप कृषि है।

प्रश्न 3.
भारत के कुछ राज्यों में अन्य राज्यों की अपेक्षा श्रम सहभागिता ऊंची क्यों है?
उत्तर:
भारत में हिमाचल प्रदेश, नागालैंड जैसे राज्यों में कृषकों की संख्या अधिक है। परिणामस्वरूप द्वितीय और तृतीयक सैक्टर में सहभागिता बढ़ी है। श्रमिक खेत आधारित रोज़गारों पर निर्भर है परन्तु अब गैर-खेत आधारित रोज़गारों पर निर्भरता बढ़ रही है।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 1 जनसंख्या : वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन

प्रश्न 4.
कृषि सैक्टर में भारतीय श्रमिकों का सर्वाधिक अंश संलग्न है। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भारत की जनसंख्या का व्यावसायिक संघटन दर्शाता है कि प्राथमिक (कृषि) संकट में श्रमिकों की संख्या बहुत अधिक है। कुल श्रम जीवी जनसंख्या का 58.2% कृषक और कृषि मज़दूर हैं। कृषि भारत में लोगों का जीवन यापन का आधार है। गैर-कृषि कार्यों में कम जनसंख्या है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दें

प्रश्न 1.
भारत में जनसंख्या के घनत्व के स्थानिक वितरण की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
भारत में जनसंख्या का स्थानिक वितरण बहुत असमान है। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक जनसंख्या है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल तथा आंध्र प्रदेश में देश की लगभग आधी जनसंख्या निवास करती है। दिल्ली की जनसंख्या सभी केन्द्र शासित राज्यों की कुल जनसंख्या से अधिक है। मध्य प्रदेश में देश का 14% क्षेत्रफल है परन्तु, केवल 7.6% ही जनसंख्या है। पंजाब से लेकर पश्चिमी बंगाल तक की मेखला में उच्च घनत्व पाया जाता है।

गंगा-सतलुज मैदान के 23% क्षेत्र में 52% जनसंख्या का सकेंद्रण है। हिमालय पर्वत के 13% क्षेत्र में केवल 2% जनसंख्या निवास करती है। अरुणाचल प्रदेश में भारत में सबसे कम जनसंख्या घनत्व 13 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी० है। मध्य भारत के विशाल क्षेत्र में गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में जनसंख्या घनत्व औसत से कम है। इस प्रकार जनसंख्या का स्थानिक वितरण भौतिक, सामाजिक, आर्थिक तथा ऐतिहासिक कारकों पर निर्भर है।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 1 जनसंख्या : वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन

प्रश्न 2.
भारत की जनसंख्या के व्यावसायिक संघटन का विवरण दीजिए।
उत्तर:
व्यावसायिक संघटन से अर्थ है, किसी व्यक्ति के खेती, निर्माण, व्यापार, सेवाओं आदि क्रियाओं में लगे होना। भारत में कुल श्रमजीवी जनसंख्या का 58.2% भाग कृषि में संलग्न है। केवल 4.2% श्रमिक घरेलू उद्योगों में तथा 31.6% गैर-घरेलू, उद्योगों, व्यापार, वाणिज्य, विनिर्माण आदि सेवाओं में कार्यरत है। इस प्रकार भारत में प्राथमिक सैक्टर में श्रमजीवी लोगों की संख्या आम सैक्टरों की अपेक्षा अधिक है।

सन् 2001 के अनुसार व्यावसायिक संरचना जनसंख्या प्रतिशत
1. प्राथमिक सैक्टर 2,34,088,181 58.2
2. द्वितीयक सैक्टर 1,69,569,42 4.2
3. तृतीयक सैक्टर 1,5  189,601 37.6


जनसंख्या : वितरण, घनत्व, वृद्धि और संघटन JAC Class 12 Geography Notes

→ कुल जनसंख्या (Total Population): सन् 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में कुल जनसंख्या 121.02 करोड़ है।

→ विश्व में स्थान (Ranking in the world): भारत का विश्व में कुल जनसंख्या में चीन के पश्चात् दूसरा स्थान है। विश्व में प्रत्येक 6 व्यक्तियों में एक भारतीय है।

→ जनसंख्या घनत्व (Density of Population): भारत में औसत जनसंख्या घनत्व 382 व्यक्ति प्रति वर्ग कि० मी० है। सबसे अधिक घनत्व बिहार राज्य में 1102 व्यक्ति तथा सब से कम घनत्व अरुणाचल राज्य में 17 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी० है।

→ जनसंख्या वितरण (Distribution of Population): भारत में सबसे अधिक जनसंख्या उत्तर प्रदेश में लगभग 20 करोड़ है।

→ दिल्ली क्षेत्र (Delhi-NCR): भारत में केन्द्र शासित राज्यों में सबसे अधिक घनत्व दिल्ली में 11297 व्यक्ति प्रति वर्ग कि० मी० है।

→ जनसंख्या वृद्धि (Growth of Population): भारत में जनसंख्या वृद्धि दर 1.76 प्रतिशत प्रति वर्ष है।

→ जनसंख्या का दुगुना होना: भारत की जनसंख्या लगभग 35 वर्षों में दुगुनी हो जाती है।

→ नगरीय जनसंख्या: लगभग 37.7 करोड़ (31.2%) है। देश में 53 मिलियन नगर हैं।

Leave a Comment