JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 10 मानव बस्ती

Jharkhand Board JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 10 मानव बस्ती Textbook Exercise Questions and Answers.

JAC Board Class 12 Geography Solutions Chapter 10 मानव बस्ती

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए

1.निम्न में से किस प्रकार की बस्तियां सड़क, नदी या नहर के किनारे होती हैं?
(क) वृत्ताकार
(ख) चौक पट्टी
(ग) रेखीय
(घ) वर्गाकार।
उत्तर:
(ग) रेखीय।

2. निम्न में से कौन-सी एक आर्थिक क्रिया ग्रामीण बस्तियों की मुख्य आर्थिक क्रिया है?
(क) प्राथमिक
(ख) तृतीयक
(ग) द्वितीयक
(घ) चतुर्थ।
उत्तर:
(क) प्राथमिक।

3. निम्न में से किस प्रदेश में प्रलेखित प्राचीनतम नगरीय बस्ती रही है?
(क) ह्वांगहो की घाटी
(ख) सिंधु घाटी
(ग) नील घाटी
(घ) मेसोपोटामिया।
उत्तर:
(ख) सिंधु घाटी।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 10 मानव बस्ती

4. 2006 के प्रारम्भ में भारत में कितने मिलियन सिटी थे?
(क) 40
(ख) 41
(ग) 42
(घ) 43.
उत्तर:
(ख) 41

5. विकासशील देशों की जनसंख्या के सामाजिक ढाँचे के विकास एवं आवश्यकताओं की पूर्ति में कौन से प्रकार के संसाधन सहायक हैं?
(क) वित्तीय
(ख) मानवीय
(ग) प्राकृतिक
(घ) सामाजिक।
उत्तर:
(क) वित्तीय।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए।

प्रश्न 1.
आप बस्ती को कैसे परिभाषित करेंगे?
उत्तर:
आवास मनुष्य की मूलभूत आवश्यकताओं में से एक है। यह एक झोंपड़ी, एक मकान, एक फ्लैट अथवा एक बड़ी हवेली हो सकता है। ‘बस्ती’ मनुष्यों के आवासों के संगठित निवास स्थान को कहते हैं। इनमें अस्थाई डेरे, स्थायी बस्ती जिसे गाँव कहते हैं तथा बृहत् नगरीय समूह को सम्मिलित किया जाता है। मानव बस्तियां कुछ घरों वाले एक छोटे पुरवे से लेकर बहुत से भवनों वाले नगर या मेगालोपोलिस हो सकते हैं।

प्रश्न 2.
स्थान (Site) एवं स्थिति (Situation) के मध्य अन्तर बताइए।
उत्तर:
बस्तियों का अध्ययन उनके स्थल, उनकी स्थिति, आकार, मकानों, प्रारूपों, कार्यों, आन्तरिक संरचना, बाहरी-संलग्नता तथा राष्ट्रीय एवं भूमंडलीय अर्थव्यवस्था में उनकी भूमिका के संदर्भ में किया जा सकता है। स्थल से तात्पर्य उस वास्तविक भूमि से है जिस पर बस्ती बनी हुई है। बस्ती की स्थिति से तात्पर्य उसके आस-पास के गाँवों के सम्बन्ध में उसकी अवस्थिति बताना है। बस्तियों के स्थल एवं स्थिति तथा उनके भवनों के प्रकारों का अध्ययन भौतिक पर्यावरण तथा सांस्कृतिक विरासत के संदर्भ में किया जा सकता है।

प्रश्न 3.
बस्तियों के वर्गीकरण का आधार क्या है?
उत्तर:
बस्तियों को सामान्यतः उनके आकार तथा प्रकार्यों के आधार पर ग्रामीण तथा नगरीय अथवा गाँवों तथा नगरों, दो प्रकारों में बांटते हैं। ग्रामीण और नगरीय शब्द सापेक्ष हैं। ग्रामीण बस्ती को नगरीय बस्ती से अलग करने का कोई सार्वभौम मापदण्ड नहीं है।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 10 मानव बस्ती

प्रश्न 4.
मानव भूगोल में मानव बस्तियों के अध्ययन का औचित्य बताएं।
उत्तर:
मानव बस्तियों का अध्ययन मानव भूगोल के अध्ययन का आधार है। किसी प्रदेश में मानव बस्तियों का प्रतिरूप उस प्रदेश के वातावरण को प्रकट करता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों से अधिक न हो

प्रश्न 1.
ग्रामीण एवं नगरीय बस्तियां किसे कहते हैं? इनकी विशेषताएं बताओ।
उत्तर:
नगरीय बस्तियां

  1. ये वे निवास स्थान है जहाँ लोगों का व्यवसाय निर्माण उद्योग, व्यापार तथा प्रशासन होता है।
  2. इस क्षेत्र में मानवीय क्रियाएं निर्मित क्षेत्र में सीमित होती हैं।
  3. इसका आकार बड़ा होता है।
  4. नगरों में परिवहन, चिकित्सा, शिक्षा आदि सेवाओं की अधिक सुविधाएं प्राप्त होती हैं।
  5. इन क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व अधिक होता है।
  6. नगरीय बस्तियों में संक्षिप्त निवास स्थल होता है।
  7. ये प्रदेश उद्योग प्रधान होते हैं।
  8. नगरीय क्षेत्रों में वायु प्रदूषण एक गम्भीर समस्या है।

ग्रामीण बस्तियां

  1. इन बस्तियों में लोग मुख्यतः कृषि तथा पशु-पालन पर निर्भर करते हैं।
  2. इन बस्तियों के लोगों की क्रियाएं ग्राम से बाहर तक फैली होती हैं।
  3. इसका आकार छोटा होता है।
  4. ग्रामीण बस्तियों में आधुनिक सुविधाएं कम होती हैं।
  5. इन क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व इतना अधिक नहीं होता।
  6. ग्रानीण बस्तियों में मकान बिखरे हुए होते हैं।
  7. ये प्रदेश कृषि प्रधान होते हैं।
  8. ग्रामीण क्षेत्रों में वायु प्रदूषण की समस्या नहीं है।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 10 मानव बस्ती

प्रश्न 2.
विकासशील देशों में नगरीय बस्तियों की समस्याओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
संसार के विकासशील प्रदेशों में नगरीय वृद्धि की प्रक्रिया विकसित प्रदेशों से भिन्न रही है। विकसित देशों में नगरीकरण में वृद्धि औद्योगिक विकास के साथ-साथ हुई पर विकासशील देशों में जनांकिकीय वृद्धि आर्थिक विकास से पहले हुई है।
1. बेरोज़गारी:
इन प्रदेशों में अप्रत्याशित नगरीय वृद्धि का मुख्य कारण ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों की कमी थी। इसकी तुलना में कस्बों तथा नगरों में संभावित रोज़गार के आकर्षण कम प्रभावी थे। 5 लाख की जनसंख्या वाले नगर से 1 करोड़ (100 लाख) वाले महानगर बनने में लन्दन को 190 वर्ष तथा न्यूयार्क को 140 वर्ष लगे थे, इसके विपरीत, मेक्सिको सिटी, साओपोलो, कोलकाता, सियोल तथा मुम्बई सभी की जनसंख्या को 5 लाख से 100 लाख (1 करोड़) की वृद्धि हेतु मात्र 75 वर्षों से कम का समय लगा था।

2. स्लम क्षेत्र:
इन नगरों ने अतिनगरीकरण तथा अनियंत्रित नगरीकरण के परिणामस्वरूप झुग्गी-झोंपड़ी जैसी गन्दी बस्तियों को जन्म दिया है। संसार में जहाँ कहीं भी ऐसी झुग्गी-झोंपड़ी बस्तियाँ बसी हैं, वहाँ नगरीय जीवन दुखद हो गया है। लगभग 60 करोड़ से अधिक लोग आज नगरों में असुरक्षित जीवन दशाओं में जी रहे हैं, जबकि 30 करोड़ लोग नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

3. प्रदूषण:
विकासशील देशों में वर्तमान नगरीकरण की प्रक्रिया ने ग्रामीण क्षेत्रों की योग्य श्रम शक्ति को छीन लिया है। पारिस्थितिकी के विकृत होने तथा सामाजिक प्रदूषण ने उनकी ऊर्जा को निचोड़ लिया है।

4. आवास की कमी:
इसके साथ ही, नगरीय बस्तियाँ भी आवास, परिवहन, स्वास्थ्य एवं अन्य सार्वजनिक सुविधाओं की कमी से अत्यधिक प्रभावित हुई हैं। इन दोनों ही स्थानों (ग्राम व नगर) पर गुणवत्ता युक्त जीवन का ह्मस हुआ है। अफ्रीका में, केवल एक तिहाई घरों में पेयजल की व्यवस्था है।

5. मल जल प्रणाली का अभाव:
एशिया प्रशान्त क्षेत्र में मात्र 38 प्रतिशत नगरीय घरों को ही मल जल प्रणाली से जोड़ा गया है। विकासशील देशों के बहुत-से नगरों में जनसंख्या का एक बढ़ता हुआ हिस्सा निम्न स्तरीय घरों अथवा सड़कों पर रहता है। भारत के अधिकांश दस लाख या इससे अधिक जनसंख्या वाले नगरों में, चार में से एक नागरिक अवैध बस्तियों में रहता है। इनमें नगर के शेष भागों की तुलना में दुगुनी वृद्धि हो रही है।

मानव बस्ती JAC Class 12 Geography Notes

→ आवास (Shelter): आवास मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता है।

→ बस्ती (Settlement): बस्ती मनुष्यों के आवास का समूह है।

→ बस्तियों के प्रकार (Types of Settlements): ग्रामीण तथा नगरीय।

→ ग्रामीण बस्ती की जनसंख्या (Population of a Rural Settlement): 5000 व्यक्ति तक।

→ नियोजित नगर (Planned City): इस प्रकार के नगर को बसाने से पूर्व सुव्यवस्थित योजना तैयार की जाती है। चण्डीगढ़।

→ विश्व में नगरीकरण (World Urbanisation): 47 % नगरीय जनसंख्या।

→ मेगा नगर (Mega City): 1 करोड़ से अधिक जनसंख्या वाला नगर।

→ विश्व का सबसे बड़ा महानगर (The largest Mega City): मेक्सिको सिटी।

→ सबसे बड़ी मलिन बस्ती (The biggest Slum): धारावी (मुम्बई)।

Leave a Comment