JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 9 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

Jharkhand Board JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 9 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार Textbook Exercise Questions and Answers.

JAC Board Class 12 Geography Solutions Chapter 9 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

बहुविकल्पीय प्रश्न। (Multiple Choice Questions)

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए

1. संसार के अधिकांश महान पत्तन इस प्रकार वर्गीकृत किए गए हैं
(क) नौसेना पत्तन
(ख) विस्तृत पत्तन
(ग) तैल पत्तन
(घ) औद्योगिक पत्तन।
उत्तर:
(क) विस्तृत पत्तन।

2. निम्नलिखित महाद्वीपों में से किस एक से विश्व व्यापार का सर्वाधिक प्रवाह होता है?
(क) एशिया
(ख) यूरोप
(ग) उत्तरी अमेरिका
(घ) अफ्रीका।
उत्तर:
(ग) उत्तरी अमेरिका।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 9 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

3. दक्षिण अमरीकी राष्ट्रों में से कौन-सा एक ओपेक का सदस्य है?
(क) ब्राज़ील
(ख) वेनेजुएला
(ग) चिली
(घ) पेरू।
उत्तर:
(ख) वेनेजुएला।

4. निम्न व्यापार समूहों में से भारत किसका एक सह-सदस्य है?
(क) साफ्टा (SAFTA)
(ख) आसियान (ASEAN)
(ग) ओइसीडी (OECD)
(घ) ओपेक (OPEC)
उत्तर:
(ख) आसियान (ASEAN).

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 30 शब्दों में दीजिए।

प्रश्न 1.
विश्व व्यापार संगठन के आधारभूत कार्य कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
जनवरी, 1995 से GATT को विश्व व्यापार संगठन (WTO) में रूपान्तरित कर दिया गया। इसके आधारभूत कार्य निम्नलिखत हैं

  1. विश्व व्यापार संगठन एकमात्र ऐसा अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है जो राष्ट्रों के मध्य वैश्विक नियमों का व्यवहार करता है।
  2. यह विश्वव्यापी व्यापार तन्त्र के लिए नियमों को नियत करता है।
  3. इसके सदस्य देशों के मध्य विवादों का निपटारा करते हैं।
  4. यह विश्व को उच्च सीमा शुल्क और विभिन्न प्रकार की बाधाओं से मुक्त करवाता है।

प्रश्न 2.
ऋणात्मक भुगतान सन्तुलन का होना किसी देश के लिए क्यों हानिकारक होता है?
उत्तर:
एक देश की आर्थिक स्थिति के लिए व्यापार सन्तुलन एवं भुगतान सन्तुलन के गम्भीर निहितार्थ होते हैं। एक ऋणात्मक सन्तुलन का अर्थ होगा कि देश वस्तुओं के क्रय पर उससे अधिक व्यय करता है जितना कि अपने सामानों के विक्रय से अर्जित करता है। यह अन्तिम रूप में वित्तीय संचय की समाप्ति को अभिप्रेरित करता है।

प्रश्न 3.
व्यापारिक समूहों के निर्माण द्वारा राष्ट्रों को क्या लाभ प्राप्त होते हैं?
उत्तर:
प्रादेशिक व्यापार समूह व्यापार की मदों में भौगोलिक सामीप्य, समरूपता और पूरकता के साथ देशों के मध्य व्यापार को बढ़ाने में सहायता करते हैं। ये व्यापार पर लगे प्रतिबन्ध हटाने में सहायता करते हैं। ये प्रादेशिक व्यापार को बढ़ावा देते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों से अधिक में दें।

प्रश्न 1.
पत्तन किस प्रकार व्यापार के लिए सहायक होते हैं? पत्तनों का वर्गीकरण उनकी उस स्थिति के आधार पर कीजिए।
उत्तर:
पत्तनों के लाभ:
1. अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की दुनिया के मुख्य प्रवेश द्वार (gateway) पोताश्रय तथा पत्तन होते हैं। इन्हीं पत्तनों के द्वारा जहाजी माल तथा यात्री विश्व के एक भाग से दूसरे भाग को जाते हैं।

2. पत्तन जहाज़ के लिए गोदी, लादने, उतारने तथा भण्डारण हेतु सुविधाएँ प्रदान करते हैं। इन सुविधाओं को प्रदान करने के उद्देश्य से पत्तन के प्राधिकारी नौगम्य द्वारों का रख-रखाव, रस्सों व बजरों (छोटी अतिरिक्त नौकाएँ) की व्यवस्था करने और श्रम एवं प्रबन्धकीय सेवाओं को उपलब्ध कराने की व्यवस्था करते हैं।

3. एक पत्तन के महत्त्व को नौभार के आकार और निपटान किए गए जहाजों की संख्या द्वारा निश्चित किया जाता है।

4. एक पत्तन द्वारा निपटाया नौभार उसके पृष्ठ प्रदेश के विकास के स्तर का सूचक है।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 9 अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

अवस्थिति के आधार पर पत्तनों के प्रकार:
1. अन्तर्देशीय पत्तन:
ये पत्तन समुद्री तट से दूर अवस्थित होते हैं। ये समुद्र से एक नदी अथवा नहर द्वारा जुड़े होते हैं। ऐसे पत्तन चौरस तल वाले जहाज़ या बजरे द्वारा ही गम्य होते हैं। उदाहरणस्वरूप मानचेस्टर एक नहर से जुड़ा है; मेंफिस मिसीसिपी नदी पर स्थित है; राइन के अनेक पत्तन हैं जैसे-मैनहीम तथा ड्यूसबर्ग; और कोलकाता हुगली नदी, जो गंगा नदी की एक शाखा है, पर स्थित है।

2. बाह्य पत्तन:
ये गहरे जल के पत्तन हैं जो वास्तविक पत्तन से दूर बने होते हैं। ये उन जहाज़ों, जो अपने बड़े आकार के कारण उन तक पहुँचने में अक्षम हैं, को ग्रहण करके पैतृक पत्तनों को सेवाएं प्रदान करते हैं। उदाहरणस्वरूप एथेंस तथा यूनान में इसके बाह्य पत्तन पिरेइअस एक उच्चकोटि का संयोजन है।

3. अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार से देश कैसे लाभ प्राप्त करते हैं?
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार उत्पादन में विशिष्टीकरण का परिणाम है।

  1. यह विश्व की अर्थव्यवस्था को लाभान्वित करता है, यदि विभिन्न राष्ट्र वस्तुओं के उत्पादन या सेवाओं की उपलब्धता में श्रम विभाजन तथा विशेषीकरण को प्रयोग में लाए।
  2. हर प्रकार का विशिष्टीकरण व्यापार को जन्म दे सकता है।
  3. इस प्रकार अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार वस्तुओं और सेवाओं के तुलनात्मक लाभ, परिपूरकता व हस्तांतरणीयता के सिद्धान्तों पर आधारित होता है और सिद्धान्ततः यह व्यापारिक भागीदारों को समान रूप से लाभदायक होना चाहिए।
  4. आधुनिक समय में व्यापार, विश्व के आर्थिक संगठन का आधार है और यह राष्ट्रों की विदेश नीति से सम्बन्धित है।
  5. सुविकसित परिवहन तथा संचार प्रणाली से युक्त कोई भी देश अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में भागीदारी से मिलने वाले लाभों को छोड़ने का इच्छुक नहीं है। FEED अन्य महत्त्वपूर्ण परीक्षाशैली प्रश्न

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार  JAC Class 12 Geography Notes

→ अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार: विश्व में दूसरे देशों के साथ वस्तुओं का आयात-निर्यात करना।

→ आर्थिक बैरोमीटर: अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को आर्थिक बैरोमीटर कहते हैं।

→ पत्तन: पत्तन जलीय जहाज़ों के लिए सामान लादने, उतारने तथा भण्डारण हेतु सुविधाएँ प्रदान करते हैं। पत्तन अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के द्वार हैं।

→ विश्व व्यापार: गत 25 वर्षों में विश्व व्यापार में तेजी से वृद्धि हुई है।

→ व्यापार संघ: कई व्यापार संघ अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को प्रभावित करते हैं

  • GATT
  • WTO
  • E.U.
  • EFTA
  • NAFTA
  • OPEC
  • ASEAN
  • SAARC

Leave a Comment