JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 8 परिवहन एवं संचा

Jharkhand Board JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 8 परिवहन एवं संचा Textbook Exercise Questions and Answers.

JAC Board Class 12 Geography Solutions Chapter 8 परिवहन एवं संचार

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए

1. पारमहाद्वीपीय स्टुवर्ट महामार्ग किनके मध्य से गुज़रता है?
(क) डार्विन और मेलबोर्न
(ख) एडमंटन और एंकारेज
(ग) बैंकूवर और सेंट जॉन नगर
(घ) चेगडू और ल्हासा।
उत्तर:
(क) डार्विन और मेलबोर्न।

2. किस देश में रेलमार्गों के जाल का सघनतम घनत्व पाया जाता है?
(क) ब्राजील
(ख) कनाडा
(ग) संयुक्त राज्य अमेरिका
(घ) रूस।
उत्तर:
(ग) संयुक्त राज्य अमेरिका।

3. बृहद ट्रंक मार्ग होकर जाता है
(क) भूमध्य सागर हिंद महासागर से होकर
(ख) उत्तर अटलांटिक महासागर से होकर
(ग) दक्षिण अटलांटिक महासागर से होकर
(घ) उत्तर प्रशान्त महासागर से होकर।
उत्तर:
(स) उत्तर अटलांटिक महासागर से होकर।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 8 परिवहन एवं संचा

4. ‘बिग इंच’ पाइप लाइन के द्वारा परिवहित किया जाता है?
(क) दूध
(ख) जल
(ग) तरल पेट्रोलियम गैस
(घ) पेट्रोलियम।
उत्तर;
(घ) पेट्रोलियम।

5. चैनल टनल जोड़ता है
(क) लंदन-बर्लिन
(ग) पेरिस-लंदन
(ख) बर्लिन-पेरिस
(घ) बार्सीलोना-बर्लिन।
उत्तर:
(ग) पेरिस-लंदन।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1.
पर्वतों, मरुस्थलों तथा बाढ़ संभावित प्रदेशों में स्थल परिवहन की क्या-क्या समस्याएं हैं ?
उत्तर:
पर्वतीय भागों में सड़क निर्माण एक कठिन प्रक्रिया है, क्योंकि इस प्रदेश में कई पुलों का निर्माण करना पड़ता है। मरुस्थलों में रेतीली भूमि के कारण सड़कें बनाना कठिन है। बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पुल बह जाते हैं। इस ऋतु में सड़कें मोटर वाहन के योग्य नहीं होती।

प्रश्न 2.
पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग क्या होता है?
उत्तर:
पारमहाद्वीपीय रेलमार्ग पूरे महाद्वीप से गुजरते हुए इसके दोनों छोरों को जोड़ते हैं। ये रेलमार्ग महाद्वीपों के विपरीत तटों को आपस में जोड़ते हैं।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 8 परिवहन एवं संचा

प्रश्न 3.
जल परिवहन के क्या लाभ हैं?
अथवा
तटीय नौ परिवहन से क्या लाभ है?
उत्तर:

  1. इसमें मार्गों का निर्माण नहीं करना पड़ता।
  2. महासागर एक-दूसरे से जुड़े हुए होते हैं।
  3. इनमें विभिन्न प्रकार के जहाज़ चलाए जा सकते हैं।
  4. यह परिवहन का सबसे सस्ता साधन है।
  5. जल परिवहन की ऊर्जा लागत अपेक्षाकृत कम होती है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों से अधिक न हों

प्रश्न 1.
एक सुप्रबंधित परिवहन प्रणाली में विभिन्न साधन एक-दूसरे के संपूरक होते हैं। इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
अंतादेशिक (Inter Regional) तथा अंतरा-प्रादेशिक (Intra-Regional) परिवहन के लिए विभिन्न साधनों का प्रयोग किया जाता है, ये यात्रियों तथा माल दोनों का वहन करते हैं। विभिन्न साधन इस प्रकार कार्य करते हैं

  1. वस्तुओं के अंतर्राष्ट्रीय संचालन का निपटान भारवाही जलयानों द्वारा किया जाता है।
  2. कम दूरी एवं एक घर से, दूसरे घर की सेवाएं प्रदान करने में सड़क परिवहन सस्ता एवं तीव्रगामी साधन है।
  3. लंबी दूरियों तक परिवहन करने के लिए रेल सर्वाधिक अनुकूल साधन है।
  4. उच्च मूल्य वाली हल्की तथा नाशवान वस्तुओं का वायुमार्गों द्वारा परिवहन सर्वश्रेष्ठ होता है। इस प्रकार विभिन्न साधन एक सुप्रबंधित परिवहन प्रणाली में पूरक होते हैं।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 8 परिवहन एवं संचा

प्रश्न 2.
विश्व के कौन-कौन से प्रमुख प्रदेश हैं जहां वायुमार्ग का सघन तंत्र पाया जाता है?
उत्तर:
विश्व के कुल वायुमार्गों के 60 प्रतिशत भाग का प्रयोग अकेला संयुक्त राज्य अमेरिका करता है। वायुमार्गों के सघन जाल अग्रलिखित क्षेत्रों में पाए जाते हैं

  1. पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका
  2. पश्चिमी यूरोप
  3. दक्षिण-पूर्वी एशिया।

प्रश्न 3.
वे कौन-सी विधियां हैं जिनके द्वारा साइबर स्पेस मनुष्यों के समकालीन और सामाजिक स्पेस की वृद्धि करेगा?
उत्तर:
साइबर-स्पेस इंटरनेट (Cyber Space Internet):
साईबर स्पेस विद्युत् द्वारा कंप्यूटरीकृत स्पेस का संसार है। यह वर्ल्ड वाइड वेबसाइट (WorldWide Website) (www) जैसे इंटरनेट द्वारा आवृत हैं। सरल शब्दों में यह भेजने वाले और प्राप्त करने वाले के शारीरिक संचलन के बिना कंप्यूटर पर सूचनाओं के प्रेषण और प्राप्ति की विद्युतीय अंकीय (Digital) दुनिया ह । यो इंटरनेट के नाम से भी जाना जाता है।

साइबर स्पेस हर जगह विद्यमान है। यह किसी कार्यालय में, जल में चलती नौका में, उड़ते जहाज़ों में और वास्तव में कहीं भी हो सकता है। साइबर स्पेस में प्रगति: जिस गति से इलैक्ट्रॉनिक नेटवर्क का विस्तार हुआ है वह मानव इतिहास में अभूतपूर्व है।

  1. इंटरनेट प्रयोक्ता 1995 में 5 करोड़, 2000 में 40 करोड़ और 2005 में 100 करोड़ हैं।
  2. अगले 100 करोड़ प्रयोक्ता 2010 तक जुड़ जाएंगे।
  3. विगत 5 वर्षों में वैश्विक प्रयोक्ताओं का संयुक्त राज्य अमेरिका से विकासशील देशों में स्थानांतरण हुआ है। संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रयोक्ताओं का प्रतिशत अंश 1995 में 66 प्रतिशत रह गया।
  4. अब विश्व के अधिकांश प्रयोक्ता संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, जापान, चीन और भारत में है।

भविष्य (Future):
जैसे कि करोड़ों लोग प्रतिवर्ष इंटरनेट का प्रयोग करते हैं। साइबर स्पेस लोगों के समकालीन आर्थिक और सामाजिक स्पेस का

  1. ई० मेल,
  2. ई० वाणिज्य,
  3. ई० शिक्षा और
  4. ई० प्रशासन के माध्यम से विस्तृत करेगा।
  5. फैक्स,
  6. टेलीविजन और
  7. रेडियो के साथ इंटरनेट समय और स्थान की सीमाओं को लाँघते हुए अधिक-से-अधिक लोगों तक पहुँचेगा। ये आधुनिक संचार प्रणालियाँ हैं जिन्होंने परिवहन से कहीं ज्यादा वैश्विक ग्राम की संकल्पना को साकार किया है।

 परिवहन एवं संचा JAC Class 12 Geography Notes

→ परिवहन के साधन: परिवहन साधनों को किसी देश की जीवन रेखाएं कहते हैं।

→ परिवहन के प्रकार: स्थल, जल तथा वायु परिवहन।

→ ट्रांस: साईबेरियन रेलमार्ग-ट्रांस-साईबेरियन रेलमार्ग (8880 km लम्बा) विश्व में सबसे लम्बा रेलमार्ग है।

→ उत्तरी अन्ध महासागरीय मार्ग: यह मार्ग विश्व में सबसे व्यस्त जलमार्ग है।

→ स्वेज नहर: स्वेज नहर सबसे लम्बी जहाज़ी नहर है।

→ संचार साधन; आधुनिक प्रौद्योगिकी ने दूरसंचार को आसान बना दिया है।

→ उपग्रह संचार: भारत में आर्यभट्ट उपग्रह 19 अप्रैल, 1975 को अन्तरिक्ष में छोड़ा गया।

Leave a Comment