JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 7 तृतीयक और चतर्थ क्रियाकलाप

Jharkhand Board JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 7 तृतीयक और चतर्थ क्रियाकलाप Textbook Exercise Questions and Answers.

JAC Board Class 12 Geography Solutions Chapter 7 तृतीयक और चतर्थ क्रियाकलाप

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए

प्रश्न 1.
1. निम्नलिखित में से कौन-सा एक तृतीयक क्रियाकलाप है?
(क) खेती
(ख) बुनाई
(ग) व्यापार
(घ) आखेट।
उत्तर:
(ग) व्यापार।

2. निम्नलिखित क्रियाकलापों में से कौन-सा एक द्वितीयक सेक्टर का क्रियाकलाप नहीं है?
(क) इस्पात प्रगलन
(ख) वस्त्र निर्माण
(ग) मछली पकड़ना
(घ) टोकरी बुनना।
उत्तर:
(ग) मछली पकड़ना।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक क्षेत्र दिल्ली, मुम्बई, चेन्नई और कोलकाता में सर्वाधिक रोजगार प्रदान करता है?
(क) प्राथमिक
(ख) द्वितीयक
(ग) पर्यटन
(घ) सेवा।
उत्तर:
(क) सेवा।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 7 तृतीयक और चतर्थ क्रियाकलाप

4. वे काम जिनमें उच्च परिणाम और स्तर वाले अन्वेषण सम्मिलित होते हैं, कहलाते हैं
(क) द्वितीयक क्रियाकलाप
(ख) पंचम क्रियाकलाप
(ग) चतुर्थ क्रियाकलाप
(घ) प्राथमिक क्रियाकलाप।
उत्तर:
(ख) पंचम क्रियाकलाप।

5. निम्नलिखित में से कौन-सा क्रियाकलाप चतुर्थ क्षेत्र से सम्बन्धित है?
(क) संगणक विनिर्माण
(ख) विश्वविद्यालयी अध्यापन
(ग) कागज़ और कच्ची लुगदी निर्माण
(घ) पुस्तकों का मुद्रण।
उत्तर:
(ख) विश्वविद्यालयी अध्यापन।

6. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सत्य नहीं है?
(क) बाह्यस्रोतन दक्षता को बढ़ाता है और लागतों को घटाता है।
(ख) कभी-कभार अभियांत्रिकी और विनिर्माण कार्यों की भी बाह्यस्रोतन की जा सकती है।
(ग) बी० पी० ओज़ के पास के० पी० ओज़ की तुलना में बेहतर व्यावसायिक अवसर होते हैं।
(घ) कामों के बाह्यस्रोतन करने वाले देशों में काम की तलाश करने वालों में असन्तोष पाया जाता है।
उत्तर:
(ग) बी० पी० ओज़ के पास के० पी० ओज़ की तुलना में बेहतर व्यावसायिक अवसर होते हैं।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1.
फुटकर व्यापार सेवा को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
फुटकर व्यापार सेवा (Retail Trading Service):
ये वह व्यापारिक क्रियाकलाप हैं जो उपभोक्ताओं को वस्तुओं के प्रत्यक्ष विक्रय से सम्बन्धित हैं। अधिकांश फुटकर व्यापार केवल विक्रय से नियत प्रतिष्ठानों और भण्डारों (Stores) में सम्पन्न होता है। उदाहरण-फेरी, रेहड़ी, द्वार से द्वार (Door to Door) डाक आदेश, दूरभाष, स्वचालित बिक्री मशीनें तथा इंटरनेट फुटकर बिक्री के भण्डार रहित उदाहरण हैं।

प्रश्न 2.
चतुर्थ सेवाओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
चतुर्थ सेवाएं ज्ञान आधारित सेवाएं हैं, ये सेवाएं शोध, विकास तथा उच्च सेवाओं पर केन्द्रित हैं जिनमें विशिष्ट ज्ञान, तकनीकी कुशलता तथा प्रबन्धकीय कुशलता की विशेषताएं हो।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 7 तृतीयक और चतर्थ क्रियाकलाप

प्रश्न 3.
विश्व के चिकित्सा पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से उभरते हुए देशों के नाम लिखिए।
उत्तर:
चिकित्सा पर्यटन (Medical Tourism) अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन से सम्बन्धित चिकित्सा उपचार है। भारत, थाइलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, स्विट्ज़रलैण्ड तथा ऑस्ट्रेलिया में यह क्रियाकलाप तेज़ी से बढ़ रहा है।

प्रश्न 4.
अंकीय विभाजक क्या है?
उत्तर:
सूचना और संचार प्रौद्योगिकी पर आधारित विकास से मिलने वाले अवसरों का वितरण पूरे ग्लोब पर असमान रूप से वितरित है। विकसित देश इस दिशा में आगे बढ़ गए हैं जबकि विकासशील देश पिछड़ गए हैं। इस प्रकार देशों में इस विभाजन को अंकीय विभाजन (Digital divide) कहते हैं।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 7 तृतीयक और चतर्थ क्रियाकलाप

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1.
आधुनिक आर्थिक विकास में सेवा क्षेत्र की सार्थकता और वृद्धि की चर्चा कीजिए।
उत्तर:
सेवाएं (Services) आधुनिक विकास में सेवाएं एक महत्त्वपूर्ण घटक हैं। इसमें सभी प्रकार की सेवाएंशिक्षा, स्वास्थ्य, भलाई, आराम, मनोरंजन, व्यापार आदि शामिल हैं। इनसे उत्पादन की क्षमता बढ़ती है। इनमें रोज़गार के साधन बढ़ते हैं। सेवाओं के प्रकार

  1. उद्योगों में लोगों तथा परिवहन का प्रयोग होता है।
  2. निम्न स्तरीय सेवाओं में दुकानदार, लांडरी शामिल हैं।
  3. उच्च स्तरीय सेवाओं में लेखाकार, परामर्शदाता तथा चिकित्सक है।
  4. शारीरिक बल प्रयोग करने वालों में माली, नाई आदि शामिल हैं।
  5. मानसिक परिचय के अध्यापक, वकील, संगीतकार शामिल हैं।

नई प्रवृत्तियां:

  1. महामार्गों, पुलों का निर्माण करना
  2. परिवहन, दूर संचार, बिजली तथा जल की बिक्री
  3. स्वास्थ्य, इंजीनियरिंग, वकील, प्रबन्ध आदि
  4. मनोरंजन सेवाएं।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 7 तृतीयक और चतर्थ क्रियाकलाप

प्रश्न 2.
परिवहन एवं संचार सेवाओं की सार्थकता को विस्तारपूर्वक स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
परिवहन सेवाएं: ये लोगों, वस्तुओं, सम्पत्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान तक भेजते हैं। ये मूलभूत वस्तुओं को गतिशीलता प्रदान करते हैं। इससे वस्तुओं का उत्पाद, वितरण तथा खपत बढ़ती है तथा मूल्य बढ़ता है। संचार साधन: संचार साधन शब्दों संदेशों, विचारों का आदान-प्रदान करते हैं। प्रायः परिवहन साधन इनके लिए प्रयोग किए जाते हैं जैसे-रेलें, सड़कें, वायुमार्ग, मोबाइल दूरभाष सबसे तेज़ साधन हैं जो इसे गति प्रदान करते हैं। अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाशैली प्रश्न

तृतीयक और चतर्थ क्रियाकलाप JAC Class 12 Geography Notes

→ सेवा क्षेत्र (Service Area): आर्थिक विकास के लिए सेवाएं बहुत महत्त्वपूर्ण हैं।

→ सेवाओं के प्रकार (Types of Services): शिक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण, मनोरंजन तथा वाणिज्यिक सेवाएं।

→ चतुर्थक क्रिया-कलाप (Quarternary activities): इस वर्ग में वे क्रियाएं शामिल हैं जो ज्ञान, शिक्षा, सूचना, शोध तथा विकास से सम्बन्धित हैं।

→ उच्च स्तरीय सेवाएं (Advanced Services): इनमें वित्त, बीमा, परामर्श, बचत तथा सूचना सेवाएं शामिल हैं।

→ सेवाओं के घटक (Components of Services): विज्ञापन, परामर्श, वित्त, बीमा, बचत, परिवहन, मनोरंजन, शिक्षा, वातावरण तथा ग्रामीण विकास।

→ वैश्विक नगर (Global cities): ये विश्व तंत्र में आर्थिक सम्बन्धों को जोड़ते हैं तथा नियन्त्रक केन्द्रों के रूप में काम करते हैं।

→ सूचना प्रौद्योगिकी (Information technology): यह कम्प्यूटर, दूर संचार, प्रसारण आदि का संयुक्त रूप है।

Leave a Comment