JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 14 प्राकृतिक सम्पदा

Jharkhand Board JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 14 प्राकृतिक सम्पदा Important Questions and Answers.

JAC Board Class 9 Science Important Questions Chapter 14 प्राकृतिक सम्पदा

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

1. पृथ्वी के कितने प्रतिशत भाग पर जल है?
(a) 60% पर
(b) 70% पर
(c) 75% पर
(d) 80% पर।
उत्तर:
(c) 75% पर।

2. जीवन को आश्रय देने वाला पृथ्वी का घेरा कहलात है-
(a) वायुमण्डल
(b) स्थलमण्डल
(c) जलमण्डल
(d) जीवमण्डल।
उत्तर:
(d) जीवमण्डल।

3. ऊर्जा का नवीकरणीय स्रोत है-
(a) कोयला
(b) पेट्रोलियम
(c) कैरोसीन
(d) बायोगैस।
उत्तर:
(d) बायोगैस।

4. कम छिद्रयुक्त मिट्टी है-
(a) रेतीली मिट्टी
(b) दोमट मिट्टी
(c) चिकनी मिट्टी
(d) काली मिट्टी।
उत्तर:
(c) चिकनी मिट्टी

5. सबसे अच्छी उपजाऊ मिट्टी है-
(a) रेतीली मिट्टी
(b) ह्यूमस युक्त मिट्टी
(c) चिकनी मिट्टी
(d) क्षारीय मिट्टी।
उत्तर:
(b) ह्यूमस युक्त मिट्टी।

JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 14 प्राकृतिक सम्पदा

6. वायुमण्डल में नाइट्रोजन की प्रतिशत मात्रा होती है-
(a) 58%
(b) 68%
(c) 78%
(d) 88%।
उत्तर:
(c) 78%।

7. निम्न में से कौन-सा जीवों का मूल घटक है?
(a) ऑक्सीजन
(b) कार्बन डाइऑक्साइड
(c) नाइट्रोजन
(d) कार्बन।
उत्तर:
(d) कार्बन।

8. निम्न में से कौन नाइट्रोजन का स्थिरीकरण नहीं कर सकता?
(a) नाइट्रोसोमोनास
(b) राइजोबियम
(c) नील हरित शैवाल
(d) बैसिलस सबटिलिस।
उत्तर:
(d) बैसिलस सबटिलिस।

9. कौन-सी गैस ईंधन के जलने से निकलती है-
(a) हाइड्रोजन सल्फाइड
(b) कार्बन डाइऑक्साइड
(c) सल्फर डाइऑक्साइड
(d) नाइट्रोजन।
उत्तर:
(b) कार्बन डाइऑक्साइड।

10. ग्रीन हाउस प्रभाव उत्पन्न करने वाली गैस है-
(a) कार्बन डाइऑक्साइड
(b) ऑक्सीजन
(c) अमोनिया
(d) क्लोरीन।
उत्तर:
(a) कार्बन डाइऑक्साइड।

11. पौधे प्रकाश संश्लेषण में वायुमण्डल से गैस ग्रहण करते है-
(a) ऑक्सीजन
(b) कार्बन डाइऑक्साइड
(c) ओजोन
(d) नाइट्रस ऑक्साइड।
उत्तर:
(b) कार्बन डाइऑक्साइड।

JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 14 प्राकृतिक सम्पदा

12. ओजोन की परत किससे हमारी सुरक्षा करती है-
(a) सूर्य की किरणों से
(b) पराबैंगनी किरणों से
(c) कार्बन डाइऑक्साइड से
(d) क्लोरोफ्लोरो कार्बन से।
उत्तर:
(b) पराबैंगनी किरणों से।

रिक्त स्थान भरो-

  1. पृथ्वी की सबसे बाहरी परत को ……………….. कहते हैं।
  2. जैवमण्डल दो घटकों से मिलकर बना है ……………….. और ………………… घटक।
  3. स्मॉग ……………….. प्रदूषण का ही एक प्रकार है।
  4. ओजोन को सूत्र ……………….. है।

उत्तर:

  1. स्थलमंडल
  2. जैव, अजैव
  3. वायु
  4. O3

सुमेलन कीजिए-

कालम ‘क’ कॉलम ‘ख’
1. जैव घटक (क) मिट्टी
2. अजैव घटक (ख) H2SO4 + HNO3
3. स्मोग (ग) पौधे
4. अम्लीय वर्षा (घ) धुँआ + धुंध

उत्तर:
1. (ग) पौधे
2. (क) मिट्टी
3. (घ) धुँआ + धुंध
4. (ख) H2SO4 + HNO3

सत्य / असत्य –

  1. पृथ्वी की सतह लगभग 95% भाग पानी है।
  2. वायु प्रदूषण से मनुष्यों में श्वसन तथा गुर्दे की बीमारी, उच्च रक्तचाप, आँखों में जलन जैसी बीमारियाँ होती हैं।
  3. CFC का विस्तार रूप क्लारो क्लोरो कार्बन है।
  4. ह्यूमस मृदा का घटक है।

उत्तर:

  1. असत्य
  2. सत्य
  3. सत्य
  4. सत्य।

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जीवन के लिए किस-किस की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
जीवन के लिए परिवेश, ताप, पानी और भोजन की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 2.
सभी जीवों की मूल आवश्यकता की पूर्ति किसके द्वारा होती है?
उत्तर:
सभी जीवों की मूल आवश्यकता की पूर्ति सूर्य से प्राप्त ऊर्जा और पृथ्वी पर उपलब्ध सम्पदा द्वारा होती है।

प्रश्न 3.
पृथ्वी की सबसे बाहरी परत को क्या कहते हैं?
उत्तर:
पृथ्वी की सबसे बाहरी परत को स्थलमण्डल कहते हैं।

प्रश्न 4.
पृथ्वी के कितने प्रतिशत भाग पर जल है?
उत्तर:
पृथ्वी के 75% भाग पर जल है।

प्रश्न 5.
जीवमण्डल किसे कहते हैं?
उत्तर:
जीवन को आश्रय देने वाला पृथ्वी का वह घेरा जहाँ वायुमण्डल, स्थलमण्डल और जलमण्डल एक-दूसरे से मिलकर जीवन को सम्भव बनाते हैं, उसे जीवमण्डल कहते हैं।

JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 14 प्राकृतिक सम्पदा

प्रश्न 6.
जीवमण्डल के जैविक और निर्जीव घटक कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
सजीव जीवमण्डल के जैविक घटक हैं तथा वायु, जल और मृदा जीवमण्डल के निर्जीव घटक हैं।

प्रश्न 7.
वायु किन गैसों का मिश्रण है?
उत्तर:
वायु नाइट्रोजन ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड तथा जलवाष्प का मिश्रण है।

प्रश्न 8.
शुक्र और मंगल ग्रहों पर मुख्य रूप से कौन-सी गैस है?
उत्तर:
शुक्र और मंगल ग्रहों के वायुमण्डल में 95% से 97% तक CO2 गैस है।

प्रश्न 9.
दहन क्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर:
वह क्रिया जिसमें ऑक्सीजन की खपत तथा CO2 का उत्पादन होता है, उसे दहन क्रिया कहते हैं।

प्रश्न 10.
CO2 किन दो विधियों से स्थिर होती है?
उत्तर:

  1. हरे पेड़-पौधों के द्वारा CO2 को ग्लूकोज में बदलने से, तथा
  2. समुद्री जल में घुले कार्बोनेट से कवच बनाने से, CO2 स्थिर होती है।

प्रश्न 11.
पृथ्वी का औसत तापमान वर्ष भर किसके द्वारा नियत रहता है?
उत्तर:
पृथ्वी पर औसत तापमान वायुमण्डल द्वारा वर्ष भर नियत रहता है।

प्रश्न 12.
चन्द्रमा की सतह पर अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान कितना रहता है?
उत्तर:
चन्द्रमा की सतह पर न्यूनतम तापमान – 190°C तथा अधिकतम तापमान 110°C रहता है।

प्रश्न 13.
गर्म होने से वायु में कौन-सी धाराएं उत्पन्न होती हैं?
उत्तर:
गर्म होने से वायु में संवहन धाराएँ उत्पन्न होती हैं।

प्रश्न 14.
दिन के समय वायु किस दिशा से किस दिशा की ओर चलती है?
उत्तर:
दिन के समय वायु समुद्र से स्थल की ओर चलती है।

प्रश्न 15.
रात के समय वायु किस दिशा से किस दिशा की ओर चलती है।
उत्तर:
रात के समय वायु स्थल से समुद्र की ओर चलती है।

प्रश्न 16.
वायु की गति किसका परिणाम है?
उत्तर:
वायु की गति वायुमण्डलीय प्रक्रियाओं का परिणाम है।

प्रश्न 17.
हवाओं को कौन से कारक प्रभावित करते हैं?
उत्तर:
हवाओं को पृथ्वी की घूर्णन गति और पवन के मार्ग में आने वाली पर्वत शृंखलाएँ प्रभावित करती हैं।

प्रश्न 18.
बादल कैसे बनते हैं?
उत्तर:
गर्म वायु के साथ जलवाष्प ऊपर उठकर संघनित हो जाती है और हवा में उपस्थित कणों के चारों ओर एकत्र होकर बूँदों में बदलकर बादलों का रूप ले लेती है।

प्रश्न 19.
ओले कब गिरते हैं?
उत्तर:
जब कभी वायु का तापमान काफी कम हो जाता है तब वर्षा की बूँदें ओलों के रूप में गिरती हैं।

प्रश्न 20.
वर्षा का पैटर्न किस पैटर्न पर निर्भर करता है?
उत्तर:
वर्षा का पैटर्न पवनों के पैटर्न पर निर्भर करता है।

JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 14 प्राकृतिक सम्पदा

प्रश्न 21.
भारत के बड़े भू-भाग पर किसके कारण वर्षा होती है?
उत्तर:
भारत के बड़े भू-भाग पर अधिकतर वर्षां दक्षिण-पश्चिमी या पूर्व उत्तरी मानसून के कारण होती है।

प्रश्न 22.
अम्लीय वर्षा किस प्रकार होती है?
उत्तर:
SO2 और NO2 वर्षा के पानी के साथ मिलकर अम्लीय वर्षा होती है।

प्रश्न 23.
धूम कोहरा किससे बनता है और वह किस ओर संकेत करता है?
उत्तर:
सर्दी के मौसम में पानी के साथ हवा में संघनन से धूम कोहरा बनता है। यह वायु प्रदूषण की ओर संकेत करता है।

प्रश्न 24.
वायु प्रदूषण किसे कहते हैं?
उत्तर:
वायु में हानिकारक पदार्थों की वृद्धि को वायु प्रदूषण कहते हैं।

प्रश्न 25.
शुद्ध जल कहाँ विद्यमान है?
उत्तर:
शुद्ध जल ध्रुवों पर बर्फ के रूप में, भूमिगत जल, नदियों, झीलों और तालाबों में विद्यमान है।

प्रश्न 26.
जल प्रदूषण किसे कहते हैं?
उत्तर:
जल में मिली अवांछित और हानिकारक पदार्थों की उपस्थिति को जल प्रदूषण कहते हैं।

प्रश्न 27.
जलीय जीव प्रदूषण से कब प्रभावित होते हैं?
उत्तर:
प्रदूषण के कारण जल में ऑक्सीजन की कमी के फलस्वरूप जलीय जीव प्रभावित होते हैं।

प्रश्न 28.
भूमिगत जल स्तर के घटने के तीन कारण लिखो।
उत्तर:
भूमिगत जल स्तर घटने के तीन कारण हैं- कम वर्षा होना, भूमिगत जल का अत्यधिक उपयोग होना तथा वनों की अन्धाधुन्ध कटाई होना।

प्रश्न 29.
मिट्टी (मृदा) क्या है?
उत्तर:
चट्टानों के टूटने के बाद अन्त में बचे बारीक कण मिट्टी कहलाते हैं।

प्रश्न 30.
वे कौन से पौधे हैं जो मिट्टी बनाने में सहायक हैं?
उत्तर:
लाइकेन, मॉस तथा अन्य छोटे-छोटे और बड़े पेड़-पौधे मिट्टी बनाने में सहायक होते हैं।

प्रश्न 31.
ह्यूमस किसे कहते हैं?
उत्तर:
मिट्टी में सड़े-गले जीवों के टुकड़े ह्यूमस कहलाते हैं।

प्रश्न 32.
मिट्टी के गुण किस-किस के कारण होते हैं?
उत्तर:
मिट्टी के गुण उसमें हयूमस की मात्रा तथा सूक्ष्म जीवों के कारण होते हैं।

प्रश्न 33.
मिट्टी की संरचना किस के कारण बरबाद हो गई है?
उत्तर:
मिट्टी की संरचना पीड़कनाशकों तथा उर्वरकों के अधिक प्रयोग के कारण बरबाद हो गई है। इन पदार्थों ने सूक्ष्म जीवों तथा केंचुओं को नष्ट कर दिया है।

प्रश्न 34.
मिट्टी में स्थित जैव विविधता किस प्रकार नष्ट होती है?
उत्तर:
मिट्टी में स्थित जैव विविधता उपयोगी घटकों का मिट्टी से हटना तथा दूसरे हानिकारक पर्ने के मिट्टी में मिलने से नष्ट होती है।

प्रश्न 35.
मृदा का अपरदन किसे कहते हैं?
उत्तर:
जब भूमि की उपजाऊ सतह पर उपरिमृदा वायु द्वारा उड़कर तथा जल के बहाव द्वारा कटकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँच जाती है तो इसे मृदा का अपरदन कहते है।

प्रश्न 36.
मृदा अपरदन को रोकने का क्या उपाय है?
उत्तर:
मृदा अपरदन को रोकने के उपाय- अधिकाधिक वृक्षारोपण किया जाय, पशुओं की अनियन्त्रित चराई पर नियन्त्रण रखा जाय। पहाड़ी ढालों पर सीढ़ीदार, कन्टूर विधि से वेदिका बनाकर खेती की जाय।

JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 14 प्राकृतिक सम्पदा

प्रश्न 37.
वायुमण्डल में नाइट्रोजन की मात्रा कितने प्रतिशत है?
उत्तर:
वायुमण्डल में नाइट्रोजन की मात्रा 78% है।

प्रश्न 38.
नाइट्रोजन का उपयोग जीवन के लिए किस रूप में होता है?
उत्तर:
नाइट्रोजन का उपयोग जीवन के लिए प्रोटीन, न्यूक्लिक अम्ल, DNA, RNA और विटामिनों के रूप में होता है।

प्रश्न 39.
नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करने वाले बैक्टीरिया कहाँ मिलते हैं?
उत्तर:
नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करने वाले बैक्टीरिया राइजोबियम लेग्यूमीनोसेरम फलीदार पौधों, जैसे- चना, मटर, सेम आदि की जड़ों में स्थित मूल ग्रन्थिकाओं में मिलते हैं।

प्रश्न 40.
बादलों में चमकने वाली विद्युत (बिजली) का नाइट्रोजन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
बादलों में चमकने वाली बिजली नाइट्रोजन को नाइट्रोजन के ऑक्साइड में बदल देती है।

प्रश्न 41.
विभिन्न खनिजों में कार्बन किस रूप में पाया जाता है?
उत्तर:
विभिन्न खनिजों में कार्बन, कार्बोनेट और बाई कार्बोनेट के रूप में पाया जाता है।

प्रश्न 42.
जीवों में कार्बन आधारित अणुओं के नाम बताइये।
उत्तर:
जीवों में कार्बन आधारित अणु-प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स वसा, न्यूक्लिक अम्ल और विटामिन हैं।

प्रश्न 43.
श्वसन क्रिया में ग्लूकोज किसमें बदल जाता है?
उत्तर:
श्वसन क्रिया के फलस्वरूप ग्लूकोज ऊर्जा और CO2 में बदल जाता है।

प्रश्न 44.
ग्रीन हाउस प्रभाव किस गैस के कारण होता है?
उत्तर:
ग्रीन हाउस प्रभाव CO2 गैस के कारण होता है।

प्रश्न 45.
ग्रीन हाउस प्रभाव का पृथ्वी पर क्या असर पड़ रहा है?
उत्तर:
ग्रीन हाउस प्रभाव द्वारा वैश्विक ऊष्मीकरण (ग्लोबल वार्मिंग) की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

प्रश्न 46.
वायुमण्डल में ऑक्सीजन की मात्रा कितने प्रतिशत है?
उत्तर:
वायुमण्डल में ऑक्सीजन की मात्रा 21% है।

प्रश्न 47.
किन जैविक अणुओं में ऑक्सीजन पाई जाती है?
उत्तर:
कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, वसा और न्यूक्लिक अम्ल में ऑक्सीजन पाई जाती है।

प्रश्न 48.
ओजोन परत का कार्य बताइये।
उत्तर:
ओजोन परत सूर्य के हानिकारक विकिरणों (पराबैंगनी किरणों) को सोखकर पृथ्वी की सतह पर आने से रोकती है।

प्रश्न 49.
ओजोन परत की क्षति किसके कारण हो रही है?
उत्तर:
ओजोन परत की क्षति (ह्रास) क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFC) के कारण हो रही है।

प्रश्न 50.
ओजोन परत में छिद्र कहाँ पाया गया है?
उत्तर:
ओजोन परत में छिद्र अंटार्कटिका के ऊपर पाया गया है।

लघुत्तरात्मक एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
प्राकृतिक सम्पदा या संसाधन किन्हें कहते हैं?
उत्तर:
प्राकृतिक सम्पदा या संसाधन मानवों के लिए उपयोगी प्रकृति में पाए जाने वाले विभिन्न पदार्थों के भण्डार प्राकृतिक संसाधन कहलाते हैं। हमारी मौलिक आवश्यकताएँ जैसे- भोजन, आश्रय, वस्त्र आदि इन्हीं प्राकृतिक संसाधनों से पूरी होती हैं वायु, जल, मृदा, कोयला, पेट्रोलियम, खनिज धातुएँ, वनस्पति तथा जन्तु सभी प्राकृतिक संसाधन हैं। हमारी मूल आवश्यकताओं के अतिरिक्त ये ऊर्जा के स्रोत हैं।

प्रश्न 2.
प्राकृतिक संसाधनों के प्रकार उदाहरण सहित बताओ।
उत्तर:
प्राकृतिक संसाधनों के प्रकार प्राकृतिक संसाधन दो प्रकार के होते हैं-
1. क्षय योग्य या समाप्त होने वाले प्राकृतिक संसाधन – ये वे प्राकृतिक संसाधन हैं जिनके प्रकृति में सीमित भण्डार हैं। मानव क्रियाकलापों के द्वारा इनकी मात्रा एवं गुणवत्ता में कमी आ रही है। इनका पुनः पूरण या निर्माण लगभग असम्भव है। उदाहरणार्थ- कोयला, पेट्रोलियम, खनिज, वन्य जीव, मृदा आदि।

2. अक्षय या समाप्त न होने वाले प्राकृतिक संसाधन ये वे प्राकृतिक संसाधन हैं जो प्रकृति में असीमित मात्रा में पाए जाते हैं तथा मानवीय क्रिया कलापों द्वारा इनको समाप्त नहीं किया जा सकता है। उदाहरणार्थ- सौर ऊर्जा, वायु, जल आदि।

प्रश्न 3.
जल एक अद्भुत द्रव क्यों है?
उत्तर:
इसके उत्तर के लिए खण्ड 14.2 देखिये।

प्रश्न 4.
हमें शुद्ध जल कहाँ से और कैसे प्राप्त होता है?
उत्तर:
इसके उत्तर के लिए क्रियाकलाप 14.7 का तीसरा पैराग्राफ देखिए।

प्रश्न 5.
जल हमारे लिए महत्त्वपूर्ण क्यों है?
उत्तर:
इसके उत्तर के लिए क्रियाकलाप 14.7 का पैराग्राफ 5 देखिए।

JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 14 प्राकृतिक सम्पदा

प्रश्न 6.
जल प्रदूषण के प्रमुख कारण बताइए।
उत्तर:
जल प्रदूषण के कारण – खण्ड 14.2.1 देखिये।

प्रश्न 7.
मृदा बनाने वाली प्रमुख कारक प्रक्रियाएँ बताइये।
उत्तर:
मृदा बनाने वाली प्रमुख कारक प्रक्रियाएँ- खण्ड 14.3 के अन्तर्गत सूर्य, जल, वायु तथा जीव का अध्ययन कीजिए।

प्रश्न 8.
जैव-रासायनिक चक्रण क्या होता है?
उत्तर:
जैव-रासायनिक चक्रण-पौधे वातावरण से ऊर्जा के अतिरिक्त विभिन्न अजैविक पदार्थों को ग्रहण करके जटिल जैविक क्रियाओं द्वारा इनको कार्बनिक पदार्थों में परिवर्तित करते रहते हैं। मृत्यु के पश्चात् जटिल कार्बनिक पदार्थ पुनः अकार्बनिक यौगिकों में अपघटित कर दिये जाते हैं जिससे जीवधारी इनका पुनः उपयोग कर सकें। इसके अन्तर्गत जैविक, भौतिक तथा रासायनिक क्रियाएँ होती रहती हैं। पारिस्थितिक तन्त्र या जीवमण्डल में इनका पुनः प्रवेश करना जैव रासायनिक चक्रण कहलाता। जो प्रकृति में चलते रहते हैं।

उदाहरणार्थ- जलीय चक्र, नाइट्रोजन चक्र, कार्बन चक्र, ऑक्सीजन चक्र आदि।

प्रश्न 9.
प्रकृति में जलीय चक्र का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जलचक्र के लिए खण्ड 14.4.1 देखिए।

प्रश्न 10.
प्रकृति में नाइट्रोजन चक्र किस प्रकार चलता है? वर्णन कीजिए।
उत्तर:
नाइट्रोजन चक्र के लिए खण्ड 14.4.2 देखिए।

प्रश्न 11.
जीव मण्डल में कार्बन चक्र किस प्रकार सम्पन्न होता है? वर्णन कीजिए।
उत्तर:
जीवमण्डल में कार्बन चक्र के लिए खण्ड 14.43 देखिए।

प्रश्न 12.
ग्रीन हाउस प्रभाव क्या है? समझाइए।
उत्तर:
ग्रीन हाउस प्रभाव – सूर्य द्वारा उत्सर्जित विकिरण वायुमण्डल में प्रवेश करते हैं तथा पृथ्वी तल से टकराकर परावर्तित होते हैं। वायुमण्डल में उपस्थित CO2 गैस एवं कुछ अन्य गैसें पृथ्वी से परावर्तित विकिरणों को कुछ सीमा तक वायुमण्डल के ऊपरी भाग में रोकती हैं या परावर्तित विकिरणों को अवशोषित कर लेती हैं।

इससे वायुमण्डल के तापमान में वृद्धि हो जाती है। वायुमण्डलीय गैसों द्वारा पृथ्वी से परावर्तित विकिरणों का अवशोषण कर लेने के कारण वायुमण्डल का गर्म होना ग्रीन हाउस प्रभाव कहलाता है। CO2 एक ग्रीन हाउस प्रभाव वाली गैस है जो वायुमण्डल की ऊष्मा या ताप में वृद्धि कर वैश्विक ऊष्मीकरण (ग्लोबल वार्मिंग) की स्थिति उत्पन्न कर रही है। यदि यह अधिक बढ़ जाए तो पर्वतों तथा ध्रुवों पर जमी बर्फ पिघलने लगेगी जिससे मैदानी क्षेत्रों में बाढ़ भी आ सकती है।

प्रश्न 13.
प्रकृति में ऑक्सीजन चक्र का विवरण दीजिए।
उत्तर:
ऑक्सीजन चक्र का विवरण खण्ड 14.4.4 के अन्तर्गत देखिए।

प्रश्न 14.
ओजोन परत क्या है? इसका महत्व स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
ओजोन परत – वायुमण्डल में तत्वीय ऑक्सीजन सामान्यतः द्विपरमाण्विक अणु (O2) के रूप में पाई जाती है। परन्तु 16 किमी. की ऊँचाई पर सूर्य की किरणें वहाँ उपस्थित ऑक्सीजन (O) को तीन परमाणु वाले आणुओं अर्थात् ओजोन (O3) में परिवर्तित कर देती हैं। 23 किमी. की ऊँचाई तक ओजोन का घनत्व अधिकतम होता है।

ओजोन की परत पृथ्वी के समस्त जीवों के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। यह परत सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी विकिरणों को अवशोषित कर लेती है जिससे पराबैंगनी विकिरणें पृथ्वी तक नहीं पहुँच पातीं। पराबैंगनी विकिरणों का तरंगदैर्ध्य कम होने के कारण यह हमारे शरीर में बहुत गहराई तक प्रवेश कर सकती हैं और शरीर के विभिन्न ऊतकों को नष्ट करके त्वचा के कैंसर का कारण बन सकती हैं। ओजोन परत मनुष्य की पराबैंगनी विकिरणों के हानिकारक प्रभाव से रक्षा करती है।

प्रश्न 15.
क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFC) ओजोन परत को किस प्रकार हानि (क्षति) पहुँचाते हैं?
उत्तर:
क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFC) वातानुकूलन (एयर कण्डीशनर) तथा शीतलन संयंत्रों में प्रयुक्त किये जाते हैं। जब ये वायुमण्डल में स्थिर अवस्था में उपस्थित हो जाते हैं। तो ये स्थायी होने के कारण किसी भी जैविक क्रिया से विघटित नहीं होते हैं। एक बार जब ये ओजोन परत के समीप पहुँच जाते हैं तो वे विसरित होकर पराबैंगनी किरणें के प्रभाव से विखण्डित हो जाते हैं और फिर ओजोन परत को क्षतिग्रस्त कर देते हैं। हाल ही में अंटार्कटिका के ऊपर ओजोन परत में छिद्र का पाया जाना CFC के प्रभाव का परिणाम है।

Leave a Comment