JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 7 प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ

Jharkhand Board JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 7 प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ Textbook Exercise Questions and Answers.

JAC Board Class 11 Geography Solutions Chapter 7 प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ

बहु-विकल्पी प्रश्न (Multiple Choice Questions)

दिए गए चार वैकल्पिक उत्तरों में से सही उत्तर चुनिए
1. इनमें से किस राज्य में बाढ़ अधिक आती है?
(A) बिहार
(B) पश्चिम बंगाल
(C) असम
(D) उत्तर प्रदेश।
उत्तर:
(A) बिहार।

2. उत्तराखंड के किस जिले में मालपा भू-स्खलन आपदा घटित हुई थी?
(A) बागेश्वर
(B) चंपावत
(C) अल्मोड़ा
(D) पिथोरागढ़।
उत्तर:
(D) पिथोरागढ़।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 7 प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ

3. इनमें से कौन-से राज्य में सर्दी के महीनों में बाढ़ आती है?
(A) असम
(B) पश्चिम बंगाल
(C) केरल
(D) तमिलनाडु।
उत्तर:
(D) तमिलनाडु।

4. इनमें से किस नदी में मजौली तटीय द्वीप स्थित है?
(A) गंगा
(B) ब्रह्मपुत्र
(C) गोदावरी
(D) सिन्धु।
उत्तर:
(B) ब्रह्मपुत्र।

5. बर्फानी तूफ़ान किस तरह की प्राकृतिक आपदा है?
(A) वायुमण्डलीय
(B) जलीय
(C) भौमिकी
(D) जीव मण्डलीय।
उत्तर:
(A) वायुमण्डलीय।

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
संकट किस दशा में आपदा बन जाता है?
उत्तर:
प्रायः संकट और आपदा दोनों शब्दों का प्रयोग एक-दूसरे की जगह कर लेते हैं। संकट में प्रायः धन-जन या दोनों के नुकसान की सम्भावना होती है। जब यह घटना तीव्रता से होती है तथा बड़े पैमाने पर जन-धन की हानि होती है तो इसे आपदा कहते हैं।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 7 प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ

प्रश्न 2.
हिमालय और भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में अधिक भूकम्प क्यों आते हैं?
उत्तर:
भारत के उत्तर-पूर्वी सात राज्यों में तथा हिमालय पर्वत के साथ भूकम्प अधिक आते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि इण्डियन प्लेट प्रति वर्ष एक सें० मी० की गति से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रही है। इसलिए इण्डियन प्लेट तथा यूरेशियन प्लेट के टकराव के कारण हिमालय पर्वत की चाप के साथ-साथ भूकम्प अधिक आते हैं।

प्रश्न 3.
उष्ण कटिबन्धीय तूफ़ान की उत्पत्ति के लिए कौन-सी परिस्थितियां अनुकूल हैं?
उत्तर:

  1. उष्ण-आर्द्र वायु का उपलब्ध होना।
  2. कोरियोलिस बल का तीव्र होना।
  3. क्षोभ मण्डल में अस्थिरता।
  4. मज़बूत ऊर्ध्वाधर वायु की अनुपस्थिति।

प्रश्न 4.
पूर्वी भारत की बाढ़ पश्चिमी भारत की बाढ़ से अलग क्यों होती है?
उत्तर:
पूर्वी भारत में वर्षा की मात्रा अधिक होती है। यहां जल नदियों की क्षमता से अधिक मात्रा में बहता है तथा बाढ़ के रूप में फैल जाता है। पश्चिमी भारत में वर्षा की अचानक तथा अधिक तीव्रता के कारण कई क्षेत्र जल मग्न हो जाते हैं।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 7 प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ

प्रश्न 5.
पश्चिमी और मध्य भारत में सूखे ज्यादा क्यों पड़ते हैं?
उत्तर:
इन क्षेत्रों में वर्षा की अनिश्चितता अधिक है। वर्षा की परिवर्तिता 40% से अधिक है। इसलिए बार-बार लम्बे समय तक वर्षा न होने के कारण सूखा पड़ता है।

निबन्धात्मक प्रश्न (Essay Type Questions)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 125 शब्दों में दोप्रश्न 1.
भारत में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करें और इस आपदा के निवारण के कुछ उपाय बताए।
अथवा
भारत के विभिन्न भू-स्खलन क्षेत्रों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भू-स्खलन-भू-स्खलन द्वारा चट्टान समूह खिसककर ढाल से नीचे गिरता है। भू-स्खलन मुख्य रूप से स्थानीय कारणों से उत्पन्न होते हैं। इसलिए भू-स्खलन के बारे में आंकड़े एकत्र करना और इसकी सम्भावना का अनुमान लगाना न सिर्फ मुश्किल अपितु काफ़ी महंगा पड़ता है। प्रमुख क्षेत्र-इसके घटने को प्रभावित करने वाले कारकों, जैसे- भूविज्ञान, भूआकृतिक कारक, ढाल, भूमि उपयोग, वनस्पति आवरण और मानव क्रियाकलापों के आधार पर भारत को विभिन्न भू-स्खलन क्षेत्रों में बांटा गया है।

1. अत्यधिक सुभेद्यता क्षेत्र: ज्यादा अस्थिर हिमालय की युवा पर्वत श्रृंखलाएं, अंडमान और निकोबार, पश्चिमी घाट और नीलगिरी में अधिक वर्षा वाले क्षेत्र, उत्तर-पूर्वी क्षेत्र, भूकम्प प्रभावी क्षेत्र और अत्यधिक मानव क्रियाकलापों वाले क्षेत्र, जिसमें सड़क और बांध निर्माण इत्यादि आते हैं, अत्यधिक भू-स्खलन सुभेद्यता क्षेत्रों में रखे जाते हैं।

2. अधिक सुभेद्यता क्षेत्र: हिमालय क्षेत्र के सारे राज्य और उत्तर-पूर्वी भाग (असम को छोड़कर) इस क्षेत्र में शामिल हैं।

3. मध्यम और कम सुभेद्यता क्षेत्र: पार हिमालय के कम वृष्टि वाले क्षेत्र लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में स्पिती, अरावली पहाड़ियों में कम वर्षा वाला क्षेत्र, पश्चिमी व पूर्वी घाट के व दक्कन पठार के वृष्टि छाया क्षेत्र ऐसे इलाके हैं, जहां कभी-कभी भू-स्खलन होता है। इसके अलावा झारखण्ड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, गोवा और केरल में खाद्यानों और भूमि धंसने से भू-स्खलन होता रहता है।

4. अन्य क्षेत्र: भारत के अन्य क्षेत्र विशेषकर राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग जिले को छोड़कर), असम (कार्बी अनलोंग को छोड़कर) और दक्षिण प्रांतों के तटीय क्षेत्र भू-स्खलन युक्त हैं।
निवारण-भू-स्खलन से निपटने के उपाय अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग-अलग होने चाहिएं।

  1. अधिक भू-स्खलन सम्भावी क्षेत्रों में सड़क और बड़े बांध बनाने जैसे निर्माण कार्य तथा विकास कार्य पर प्रतिबन्ध होना चाहिए।
  2. इन क्षेत्रों में कृषि नदी घाटी तथा कम ढाल वाले क्षेत्रों तक सीमित होनी चाहिए तथा बड़ी विकास परियोजनाओं पर नियन्त्रण होना चाहिए।
  3. सकारात्मक कार्य जैसे-बृहत स्तर पर वनीकरण को बढ़ावा और जल बहाव को कम करने के लिए बांध का निर्माण भू-स्खलन के उपायों के पूरक हैं।
  4. स्थानान्तरी कृषि वाले उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में सीढ़ीनुमा खेत बनाकर कृषि की जानी चाहिए।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 7 प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ

प्रश्न 2.
सुभेद्यता क्या है? सूखे के आधार पर भारत को प्राकृतिक आपदा भेद्यता क्षेत्रों में विभाजित करें और इनके निवारण उपाय बताएं।
उत्तर:
सूखा ऐसी स्थिति है जब लम्बे समय तक कम वर्षा, अधिक वाष्पीकरण के कारण भूतल पर जल की कमी हो जाए। भारत में सूखां ग्रस्त क्षेत्र-भारतीय कृषि काफ़ी हद तक मानसून वर्षा पर निर्भर करती रही है। भारतीय जलवायु तन्त्र में सूखा और बाढ़ महत्त्वपूर्ण तत्त्व हैं। कुछ अनुमानों के अनुसार भारत में कुल भौगोलिक क्षेत्र का 19 प्रतिशत भाग और जनसंख्या का 12 प्रतिशत हिस्सा हर वर्ष सूखे से प्रभावित होता है।

देश का लगभग 30 प्रतिशत क्षेत्र सूखे से प्रभावित हो सकता है जिससे 5 करोड़ लोग इससे प्रभावित होते हैं। यह प्रायः देखा गया है कि जब देश के कुछ भागों में बाढ़ कहर ढा रही होती है, उसी समय दूसरे भाग सूखे से जूझ रहे होते हैं। यह मानसून में परिवर्तनशीलता और इसके व्यवहार में अनिश्चितता का परिणाम है। सूखे का प्रभाव भारत में बहुत व्यापक है, परन्तु कुछ क्षेत्र जहां ये बार-बार पड़ते हैं और जहां उनका असर अधिक है सूखे की तीव्रता के आधार पर अग्रलिखित क्षेत्रों में बांटा गया है

1. अत्यधिक सूखा प्रभावित क्षेत्र:
राजस्थान में ज्यादातर भाग, विशेषकर अरावली के पश्चिम में स्थित मरुस्थली और गुजरात का कच्छ क्षेत्र अत्यधिक सूखा प्रभावित है। इसमें राजस्थान के जैसलमेर और बाड़मेर जिले भी शामिल हैं, जहां 90 मिलीमीटर से कम औसत वार्षिक वर्षा होती है।

2. अधिक सूखा प्रभावित क्षेत्र:
इसमें राजस्थान के पूर्वी भाग, मध्य प्रदेश के ज्यादातर भाग, महाराष्ट्र के पूर्वी भाग, आन्ध्र प्रदेश के अंदरूनी भाग, कर्नाटक का पठार, तमिलनाडु के उत्तरी भाग, झारखण्ड का दक्षिणी भाग और उड़ीसा का आन्तरिक भाग शामिल है।

3. मध्यम सूखा प्रभावित क्षेत्र:
इस वर्ग में राजस्थान के उत्तरी भाग, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिले, गुजरात के बचे हुए जिले, कोंकण को छोड़कर महाराष्ट्र, झारखण्ड, तमिलनाडु में कोयम्बटूर पठार तथा कर्नाटक पठार शामिल हैं।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 7 प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ

प्रश्न 3.
किस स्थिति में विकास कार्य आपदा का कारण बन सकता है?
उत्तर:
आपदाओं की उत्पत्ति का सम्बन्ध मानव क्रियाकलापों से भी है। कुछ मानवीय गतिविधियां तो सीधे रूप से इन आपदाओं के लिए उत्तरदायी हैं। भोपाल गैस त्रासदी, चेरनोबिल नाभिकीय आपदा, युद्ध, सी०एफ०सी० (क्लोरोफ्लोरो कार्बन) गैसें वायुमण्डल में छोड़ना तथा ग्रीन हाऊस गैसें, ध्वनि, वायु, जल तथा मिट्टी सम्बन्धी पर्यावरण प्रदूषण आदि आपदाएं इसके उदाहरण हैं। कुछ मानवीय गतिविधियां परोक्ष रूप से भी आपदाओं को बढ़ावा देती हैं। वनों को काटने की वजह से भू-स्खलन और बाढ़, भंगुर ज़मीन पर निर्माण कार्य और अवैज्ञानिक भूमि उपयोग कुछ उदाहरण हैं।

यह सर्वमान्य है कि पिछले कुछ सालों से मानवकृत आपदाओं की संख्या और परिणाम, दोनों में ही वृद्धि हुई है और कई स्तर पर ऐसी घटनाओं से बचने के भरसक प्रयत्न किए जा रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन संस्थान की स्थापना, 1993 में रियो डि जनेरो, ब्राजील में भू- शिखर सम्मेलन (Earth Summit) और मई, 1994 में यॉकोहामा, जापान में आपदा प्रबन्ध पर विश्व संगोष्ठी आदि, विभिन्न स्तरों पर इस दिशा में उठाए जाने वाले ठोस कदम हैं।
प्रत्येक आपदा, अपने नियन्त्रणकारी सामाजिक-पर्यावरणीय घटकों, सामाजिक अनुक्रिया, जो यह उत्पन्न करते हैं तथा जिस ढंग से प्रत्येक सामाजिक वर्ग इससे निपटता है, अद्वितीय होती है।

मानव पारिस्थितिक तन्त्र के साथ ज्यादा छेड़छाड़ नहीं करता था। इसलिए इन आपदाओं से नुकसान कम होता था। तकनीकी विकास ने मानव को, पर्यावरण को प्रभावित करने की बहुत क्षमता प्रदान कर दी है। परिणामतः मनुष्य ने आपदा के खतरे वाले क्षेत्रों में गहन क्रियाकलाप शुरू कर दिया है और इस प्रकार आपदाओं की सुभेद्यता को बढ़ा दिया है। अधिकांश नदियों के बाढ़-मैदानों में भू-उपयोग तथा भूमि की कीमतों के कारण तथा तटों पर बड़े नगरों एवं बन्दरगाहों, जैसे मुम्बई तथा चेन्नई आदि के विकास ने इन क्षेत्रों को चक्रवातों, प्रभंजनों तथा सुनामी आदि के लिए सुभेद्य बना दिया है। पिछले 60 वर्षों में 12 गम्भीर प्राकृतिक आपदाओं से विभिन्न देशों में मरने वालों की संख्या बहुत अधिक हैं।

 प्राकृतिक संकट तथा आपदाएँ   JAC Class 11 Geography Notes

→ अस्थिर पृथ्वी (Unstable Earth): भू-तल स्थिर नहीं है। आंतरिक तथा बाहरी शक्तियां भू-तल पर परिवर्तन लाती रहती हैं। भारत में प्रतिवर्ष एक बड़ी संख्या में लोग प्राकृतिक आपदाओं का शिकार हो जाते हैं।

→ प्राकृतिक आपदाएं (Natural Hazards): भारतीय प्रमुख आपदाएं भूकम्प, बाढ़े, सूखा तथा भू-स्खलन हैं।

→ भारत की स्थिति (India’s Position ): भारत विश्व में प्रमुख दस देशों में से एक है जो प्राकृतिक | आपदाओं से प्रभावित होते हैं। यहां प्रति वर्ष छ: करोड़ लोग इन आपदाओं से प्रभावित होते हैं।

→ भूकम्प (Earthquakes ): भारत का लगभग 54% भाग भूकम्प से प्रभावित होता है। कच्छ प्रदेश, हिमालय पर्वत, उत्तरर-पूर्वी भाग तथा अण्डमान द्वीप भूकम्प क्षेत्र में शामिल हैं। गत दो शताब्दियों में भारत में 27 बड़े-बड़े भूकम्प आये हैं। भूकम्प से बचाव के लिए विशेष प्रकार के ढांचों का निर्माण करना चाहिए। कच्छ प्रदेश में, भुज में 26 जनवरी, 2001 को विनाशकारी भूकम्प से 30 हज़ार (30,000) व्यक्तियों की जानें गईं। दो करोड़ लोग प्रभावित हुए। 50% मकानों को हानि पहुंची तथा 50 हज़ार करोड़ की सम्पत्ति नष्ट हुई।

→ बाढ़ तथा सूखा (Floods and Droughts ): भारत में मानसून तथा अनिष्टता के कारण सूखा तथा बाढ़े आती हैं जो कृषि को हानि पहुंचाती हैं। दस लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल (कुल का 16%) सूखाग्रस्त तथा चार करोड़ हेक्टेयर (कुल का 12%) क्षेत्रफल बाढ़ग्रस्त है।

→ भू-स्खलन (Landslides ): भूमि के किसी जलभृत भाग के अचानक फिसल कर नीचे गिरने की क्रिया को भू-स्खलन कहते हैं। भू-स्खलन भारी वर्षा, भूकम्प के कारण होते हैं। ये प्राय: सड़क मार्गों में अवरोध पैदा करते हैं ।

Leave a Comment