JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 4 मानव विकास

Jharkhand Board JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 4 मानव विकास Textbook Exercise Questions and Answers.

JAC Board Class 12 Geography Solutions Chapter 4 मानव विकास

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए

1. निम्नलिखित में से कौन-सा विकास का सर्वोत्तम वर्णन है?
(क) आकार में वृद्धि
(ख) गुणों में धनात्मक परिवर्तन
(ग) आकार में स्थिरता
(घ) गुणों में साधारण परिवर्तन।
उत्तर:
(ख) गुणों में धनात्मक परिवर्तन।

2. मानव विकास की अवधारणा निम्नलिखित में से किस विद्वान् की देन है?
(क) प्रो० अमर्त्य सेन
(ख) डॉ० महबूब-उल-हक
(ग) एलेन सी० सेम्पुल
(घ) रैट्ज़ेल।
उत्तर:
(ख) डॉ० महबूब-उल-हक।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा देश उच्च मानव विकास वाला नहीं है?
(क) नार्वे
(ख) अर्जेनटाइना
(घ) मिस्र।
(ग) जापान
उत्तर:
(घ) मिस्र।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 4 मानव विकास

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1.
मानव विकास के तीन मूलभूत क्षेत्र कौन-से हैं?
उत्तर:
संसाधनों तक पहुँच, स्वास्थ्य एवं शिक्षा मानव विकास के तीन मूलभूत क्षेत्र हैं।

प्रश्न 2.
मानव विकास के चार प्रमुख कारकों के नाम लिखिए।
उत्तर:
मानव विकास के चार प्रमुख घटक हैं-समता, सतत् पोषणीयता, उत्पादकता एवं सशक्तिकरण।

प्रश्न 3.
मानव विकास सूचकांक के आधार पर देशों का वर्गीकरण किस प्रकार किया जाता है?
उत्तर:
मानव विकास स्कोर के आधार पर देशों को तीन समूहों में बाँटा जाता है

मानव विकास स्तर | मानव विकास सूचकांक का स्कोर देशों की संख्या उच्च
उच्व 0.8 से ऊपर 57
मध्यम 0.5 से 3.99 तक 88
निम्न 0.5 से नीचे 32


JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 4 मानव विकास

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 150 शब्दों से अधिक न दीजिए

प्रश्न 1.
मानवीय विकास क्या है? इसके सूचक बताओ।
उत्तर:
मानवीय विकास (Human Development):
विकास एक प्रगतिशील विचारधारा है। यह किसी प्रदेश के संसाधनों के विकास के लिए अधिकतम शोषण की प्रक्रिया है। इसका मुख्य उद्देश्य किसी प्रदेश के आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है। इस सन्दर्भ में भूगोल वेत्ता विकसित देशों तथा विकासशील देशों के शब्द प्रयोग करते हैं। मानव भूतल पर सर्वोत्तम प्राणी है। मानव ने भूतल पर अनेक परिवर्तन किए हैं।

विज्ञान, शिक्षा तथा प्रौद्योगिकी में बहुत विकास हुआ है। फिर भी सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक तथा राजनीतिक क्षेत्र में अन्तर-प्रादेशिक विभिन्नताएं पाई जाती हैं। विकास से अभिप्राय एक ऐसे वातावरण की रचना करना है जिसमें प्रत्येक शिशु को शिक्षा प्राप्त हो, कोई भी मानव स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न हो, जहाँ प्रत्येक व्यक्ति अपनी क्षमताओं का पूरा प्रयोग कर सके।

मानवीय विकास के सूचक (Indicators of Human Development):
विश्व बैंक प्रति वर्ष विश्व विकास रिपोर्ट तैयार करके प्रस्तुत करता है। इसमें उत्पादन, खपत, मांग, ऊर्जा, वित्त, व्यापार, जनसंख्या वृद्धि, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के 177 देशों के आँकड़े एकत्रित किए जाते हैं। यह रिपोर्ट कुछ सूचकों पर आधारित होती है। मानवीय विकास के तीन मूल घटक हैं

  1. जीवन अवधि,
  2. ज्ञान
  3. रहन-सहन का स्तर।

भारत का विश्व में मानवीय विकास में 126वां स्थान है। मानवीय विकास के प्रमुख सूचक निम्नलिखित हैं

  1. जीवन प्रत्याशा
  2. साक्षरता
  3. प्रति व्यक्ति आय
  4. जनसंख्यात्मक विशेषताएं जैसे कि शिशु मृत्यु-दर, प्राकृतिक वृद्धि दर, आयु वर्ग आदि।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 4 मानव विकास

प्रश्न 2.
मानव विकास अवधारणा के अन्तर्गत समता और सतत पोषणीयता से आप क्या समझते हो ?
उत्तर:
समता से अभिप्राय प्रत्येक व्यक्ति को उपलब्ध अवसरों के लिए समान पहुंच की व्यवस्था करना है। लोगों को समान अवसर मिलने चाहिए। इसमें लिंग प्रजाति, आय तथा जाति के भेदभाव न हो। सतत् पोषणीयता का अर्थ है कि अवसरों की उपलब्धता निरन्तर हो। प्रत्येक पीढ़ी को समान अवसर मिलें। समस्त संसाधनों का उपयोग भविष्य की पीढ़ियों के लिए समान रूप से हो।

मानव विकास JAC Class 12 Geography Notes

→ मानव विकास (Human Development)

→ मानव विकास (Human Development): मानवीय विकास, मानव जीवन में उत्तम गुण एवं संसाधन सम्पन्नता उत्पन्न करने की धनात्मक क्रिया है।

→ मानव विकास के सूचक: जीवन प्रत्याशा, साक्षरता, प्रति व्यक्ति आय मुख्य सूचक हैं।

→ भारत विश्व में मानवीय विकास के 126वें स्थान पर है।

→ मानव विकास की अवधारणा का प्रतिपादन डॉ० महबूब-उल-हक (पाकिस्तान) के द्वारा तथा प्रो० अमर्त्य सेन के सहयोग से किया गया।

→ मानव विकास प्रतिवेदन सर्वप्रथम 1990 में प्रकाशित की गई।

→ समता, सतत पोषणीयता, उत्पादकता और सशक्तिकरण मानव विकास के चार स्तम्भ हैं।

→ मानव विकास सूचकांक (HDI): का मूल्य 0 से 1 तक है।

→ 57 देशों में उच्च मानव विकास स्तर है जबकि 32 देशों में निम्न विकास स्तर है।

→ मानव विकास प्रतिवेदन 2005 के अनुसार नार्वे, आइसलैंड, ऑस्ट्रेलिया, लक्ज़मबर्ग तथा कनाडा उच्च सूचकांक वाले 5 सर्वोच्च देश हैं।

Leave a Comment