JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 3 जनसंख्या संघटन

Jharkhand Board JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 3 जनसंख्या संघटन Textbook Exercise Questions and Answers.

JAC Board Class 12 Geography Solutions Chapter 3 जनसंख्या संघटन

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

नीचे दिए गए चार विकल्पों में सही उत्तर को चुनिए

1. निम्नलिखित में से किसने संयुक्त अरब अमीरात के लिंग अनुपात को निम्न किया है?
(क) पुरुष कार्यशील जनसंख्या का चयनित प्रवास
(ख) पुरुषों की उच्च जन्म दर
(ग) स्त्रियों की निम्न जन्म दर
(घ) स्त्रियों का उच्च उत्प्रवास।
उत्तर:
(घ) स्त्रियों का उच्च उत्प्रवास।

2. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या जनसंख्या के कार्यशील आयु वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है?
(क) 15 से 65 वर्ष
(ख) 15 से 66 वर्ष
(ग) 15 से 64 वर्ष
(घ) 15 से 59 वर्ष।
उत्तर:
(घ) 15 से 59 वर्ष।

3. निम्नलिखित में से किस देश का लिंग अनुपात विश्व में सर्वाधिक है?
(क) लैटविया
(ख) जापान
(ग) संयुक्त अरब अमीरात
(घ) फ्रांस।
उत्तर:
(क) लैटविया।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 3 जनसंख्या संघटन

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1.
जनसंख्या संघटन से आप क्या समझते हो?
उत्तर:
जनसंख्या संघटन से अभिप्राय: है कि जनांकिकीय विशेषताओं का अध्ययन करना। इसमें लिंगानुपात, साक्षरता, जीवन प्रत्याशा व्यवसाय आदि का अध्ययन किया जाता है। इन तत्त्वों के आधार पर लोगों की पहचान की जाती है।

प्रश्न 2.
आयु संरचना का क्या महत्त्व है?
उत्तर:
आयु संरचना विभिन्न आयु वर्गों में लोगों की संख्या को प्रदर्शित करती है। जनसंख्या संघटन का यह एक महत्त्वपूर्ण घटक है। इससे किसी प्रदेश की श्रम शक्ति का ज्ञान होता है। इससे रोज़गार की स्थिति तथा आश्रित जनसंख्या का पता चलता है। इससे भविष्य में जनसंख्या वृद्धि का अनुमान होता है।

प्रश्न 3.
लिंगानुपात कैसे मापा जाता है ?
उत्तर:
लिंगानुपात किसी देश की जनसंख्या में स्त्रियों और पुरुषों की संख्या के बीच अनुपात है। इसकी गणना निम्न सूत्र द्वारा की जाती है
JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 3 जनसंख्या संघटन 1
कुल पुरुषों की संख्या इस प्रकार लिंगानुपात प्रति एक हज़ार पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या है।

लघु उत्तरीय प्रश्न। (Short Answer Type Questions)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए

प्रश्न 1.
(i) जनसंख्या के ग्रामीण-नगरीय संघटन का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
निवास के आधार पर जनसंख्या को दो वर्गों में बांटा जाता है
(क) ग्रामीण जनसंख्या
(ख) नगरीय जनसंख्या।
तुलना (Comparison)-दोनों वर्ग एक-दूसरे से कई पक्ष से भिन्न हैं

  1. (जीवन शैली
  2. आजीविका
  3. सामाजिक दशाएं
  4. जनसंख्या घनत्व
  5. विकास स्तर।

(a) ग्रामीण क्षेत्र वे क्षेत्र हैं जहां लोग प्राथमिक व्यवसायों में संलग्न होते हैं।
(b) नगरीय क्षेत्र वे क्षेत्र हैं जहां अधिकतर कार्यशील जनसंख्या गैर-प्राथमिक कार्यों में लगे होते हैं।

  1. कारण: नगरीय क्षेत्रों में स्त्रियों की संख्या अधिक होने का कारण यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों से स्त्रियां नौकरियों के लिए प्रवास कर जाती हैं।
  2. ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि में पुरुषों का प्रभुत्व होता है।
  3. विकासशील देशों में कृषि कार्यों में महिलाओं की सहभागिता की दर काफ़ी ऊंची है।
  4. महिलाएं गांवों से नगरों की ओर प्रवास से डरती हैं क्योंकि वहां सुरक्षा की कमी है तथा रहन-सहन की उच्च लागत है।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 3 जनसंख्या संघटन

(ii) विश्व के विभिन्न भागों में आयु लिंग में असन्तुलन के लिए उत्तरदायी कारकों तथा व्यावसायिक संरचना की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
लिंगानुपात स्त्रियों तथा पुरुषों की संख्या का अनुपात है। विकासशील देशों तथा विकसित देशों में लिंग संरचना में काफ़ी अन्तर मिलते हैं।

  1. ये अन्तर लिंग भेदभाव के कारण हैं।
  2. लिंगानुपात प्रतिकूल है जहां स्त्री भ्रूण हत्या तथा स्त्री शिशु हत्या तथा स्त्रियों के प्रति घरेलू हिंसा प्रचलित है।
  3. कई प्रदेशों में स्त्रियों का सामाजिक-आर्थिक स्तर निम्न है।

व्यावसायिक संरचना (Occupational Structure):
कार्यशील जनसंख्या (15 से 59 वर्ष की आयु) कई आर्थिक क्रियाओं में संलग्न रहती है जैसे कृषि, वानिकी, उद्योग, निर्माण, परिवहन, सेवाएं आदि इन व्यवसायों या क्रियाओं को प्राथमिक, द्वितीयक, तृतीयक तथा चतुर्थक क्रियाओं में बांटा जाता है। आर्थिक विकास में विभिन्नता के कारण विभिन्न प्रदेशों में ये क्रियाएं अलग-अलग हैं। आदिम आर्थिकता में लोग प्राथमिक क्रियाओं में अधिक कार्य करते हैं जबकि विकसित आर्थिकता में उद्योगों तथा अवसंरचना कार्यों से अधिक लोग सम्बन्धित होते हैं जो द्वितीयक तथा तृतीयक क्रियाओं में लगे होते हैं।

जनसंख्या संघटन JAC Class 12 Geography Notes

→ अध्याय के मुख्य तथ्य लिंगानुपात (Sex Ratio): स्त्रियों तथा पुरुषों की संख्या के बीच अनुपात।

→ औसत विश्व लिंगानुपात (Average World Sex Ratio): 990 महिलाएं प्रति 1000 पुरुष।

→ उच्चतम लिंगानुपात (Highest Sex Ratio): लैट विया में 1187 महिलाएं प्रति 1000 पुरुष।

→ निम्नतम लिंगानुपात (Lowest Sex Ratio): U.A.E. में 468 महिलाएं प्रति 1000 पुरुष।

→ आयु संरचना (Age Structure): विभिन्न आयु वर्गों में लोगों की संख्या।

→ जनसंख्या पिरामिड (Population Pyramid): जो आयु-लिंग संरचना प्रकट करे।

→ आयु वर्ग (Age groups): 0-14 वर्ष, 15-59 वर्ष, 60 वर्ष से अधिक।

→ जनसंख्या पिरामिड के प्रकार (Types of Population Pyramid): विस्तृत, स्थिर, ह्रासमान।

→ साक्षरता दर (Literacy Rate): सात वर्ष से अधिक आयु वाली जनसंख्या जो पढ़-लिख सके।

Leave a Comment