JAC Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 2 संघवाद

JAC Board Class 10th Social Science Solutions Civics Chapter 2 संघवाद

JAC Class 10th Civics संघवाद Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
भारत के खाली राजनीतिक नक्शे पर इन राज्यों की उपस्थिति दर्शाएँ :
मणिपुर, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और गोवा।
उत्तर:
JAC Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 2 संघवाद 1

प्रश्न 2.
विश्व के खाली राजनीतिक मानचित्र पर भारत के अलावा संघीय शासन वाले तीन देशों की अवस्थिति बताएँ और उनके नक्शे को रंग से भरें।
JAC Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 2 संघवाद 2

प्रश्न 3.
भारत की संघीय व्यवस्था में बेल्जियम से मिलती-जुलती एक विशेषता और उससे अलग एक विशेषता को बताएँ।
उत्तर:
मिलती: जुलती विशेषता-बेल्जियम तथा भारत दोनों ही संघीय व्यवस्था वाले देश हैं तथा इनमें त्रि-स्तरीय सरकारें हैं।
अलग विशेषता-तीसरे स्तर पर बेल्जियम में सामुदायिक सरकार है। भारत में तीसरे स्तर पर स्थानीय स्वशासन है।

JAC Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 2 संघवाद

प्रश्न 4.
शासन के संघीय और एकात्मक स्वरूपों में क्या-क्या मुख्य अन्तर है ? इसे उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट करें।
अथवा
‘एकात्मक शासन’ की किन्हीं तीन विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
शासन के संघीय एवं एकात्मक स्वरूपों में मुख्य अन्तर निम्नलिखित हैं

संघीय शासन व्यवस्था एकात्मक शासन व्यवस्था
1. इस शासन के स्वरूप में दो स्तरों पर सरकारें होती हैं तथा सत्ता के इन दोनों स्तरों की सरकारें अपने-अपने राज्य सरकारें उसके अधीन होकर कार्य करती हैं। 1. इस शासन के स्वरूप में शासन का एक ही स्तर होता है तथा स्तर पर स्वतन्त्र होकर कार्य करती हैं।
2. इस व्यवस्था में राज्य सरकारों को शक्तियाँ संविधान प्राप्त होती हैं। 2. इसमें राज्य सरकारों को अपनी शक्तियाँ केन्द्रीय सरकार से से प्राप्त होती हैं।
3. इस व्यवस्था में संघ और राज्य सरकारों के बीच विषयों का विभाजन होता है। 3. इस व्यवस्था में विषयों का विभाजन नहीं होता है।
4. इस व्यवस्था में राज्य सरकारें अपने कार्यों के लिए केन्द्रीय सरकार के प्रति जिम्मेदार नहीं होती हैं। 4. इस व्यवस्था में राज्य सरकारें अपने कार्यों के लिए केन्द्रीय सरकार के प्रति जिम्मेदार होती हैं।
5. इस व्यवस्था में केन्द्रीय सरकार राज्य सरकारों को कुछ विशेष कार्य करने का आदेश नहीं दे सकती हैं। उदाहरण: भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, बेल्जियम, कनाडा व ऑस्ट्रेलिया ने संघीय शासन व्यवस्था को अपनाया है। 5. इस व्यवस्था में केन्द्रीय सरकार राज्य सरकारों को आदेश दे सकती है। उदाहरण: फ्रांस, हॉलैण्ड, जापान, इटली आदि देशों ने एकात्मक शासन व्यवस्था को अपनाया है।

प्रश्न 5.
1992 के संविधान के पहले और बाद के स्थानीय शासन के दो महत्वपूर्ण अन्तरों को बताएँ।
उत्तर:

स्थानीय शासन (1992 से पूर्व) स्थानीय शासन (1992 के बाद)
1. स्थानीय सरकारों का चुनाव नहीं होता था। 1. स्थानीय सरकारों का नियमित चुनाव होता है।
2. स्थानीय सरकार के पास स्वयं का आय का स्रोत नहीं था। 2. केन्द्र सरकार द्वारा स्थानीय सरकार को सीधे पैसा भेजा जाता है।

प्रश्न 6.
रिक्त स्थानों को भरें चँकि अमरीका……… तरह का संघ है इसलिए वहाँ सभी इकाइयों को समान अधिकार है। संघीय सरकार के मुकाबले प्रान्त……….. हैं। लेकिन भारत की संघीय प्रणाली……… की है और यहाँ कुछ राज्यों को औरों से ज्यादा शक्तियाँ प्राप्त हैं।
उत्तर:
‘साथ आकर संघ बनाने की’, शक्तिशाली एवं ‘सबको साथ लेकर चलने’ की नीति।

JAC Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 2 संघवाद

प्रश्न 7.
भारत की भाषा नीति पर नीचे तीन प्रतिक्रियाएँ दी गई हैं। इनमें से आप जिसे ठीक समझते हैं उसके पक्ष में तर्क और उदाहरण दें।
संगीता: प्रमुख भाषाओं को समाहित करने की नीति ने राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया है।
अरमान: भाषा के आधार पर राज्यों के गठन ने हमें बाँट दिया है। हम इसी कारण अपनी भाषा के प्रति सचेत हो गए हैं।
रीश: इस नीति ने अन्य भाषाओं के ऊपर अंग्रेजी के प्रभुत्व को मजबूत करने का काम किया है।
उत्तर:
मुझे संगीता की प्रतिक्रिया ठीक लगती है, क्योंकि यह सच है कि सामंजस्य की नीति ने हमारी राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया है। प्रारम्भ में हिन्दी को आधिकारिक भाषा बनाया गया और अंग्रेजी का प्रयोग आधिकारिक रूप से बन्द कर दिया गया। इस पर तमिलनाडु में लोगों ने आन्दोलन करना प्रारम्भ कर दिया।

हमारे देश में 121 प्रमुख भाषाएँ हैं, हमको इन सभी भाषाओं का आदर करना चाहिए, जिससे ये देश की उन्नति में मदद कर सकें और विकसित हो सकें। हमारे समक्ष श्रीलंका का उदाहरण है, जहाँ भाषायी विवाद ने देश को गृहयुद्ध के कगार पर ला खड़ा किया था।

प्रश्न 8.
संघीय सरकार की एक विशिष्टता है:
(क) राष्ट्रीय सरकार अपने कुछ अधिकार प्रान्तीय सरकारों को देती है।
(ख) अधिकार विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के बीच बँट जाते हैं।
(ग) निर्वाचित पदाधिकारी ही सरकार में सर्वोच्च ताकत का उपयोग करते हैं।
(घ) सरकार की शक्ति शासन के विभिन्न स्तरों के बीच बँट जाती है।
उत्तर:
(घ) सरकार की शक्ति शासन के विभिन्न स्तरों के बीच बँट जाती है।

प्रश्न 9.
भारतीय संविधान की विभिन्न सूचियों में दर्ज कुछ विषय यहाँ दिए गए हैं। इन्हें नीचे दी गई तालिका में संघीय सूची, राज्य सूची और समवर्ती सूची वाले समूहों में लिखें।
(क) रक्षा, (ख) पुलिस, (ग) कृषि, (घ) शिक्षा, (ङ) बैंकिंग, (च) वन, (छ) संचार, (ज) व्यापार, (झ) विवाह।

संघीय सूची (क) रक्षा (ङ) बैंकिंग (छ) संचार
राज्य सूची (ख) पुलिस (ग) कृषि (ज) व्यापार
समवर्ती सूची (घ) शिक्षा (च) वन (झ) विवाह

प्रश्न 10.
नीचे भारत में शासन के विभिन्न स्तरों और उनके कानून बनाने के अधिकार क्षेत्र के जोड़े दिए गए हैं। इनमें से कौन-सा जोड़ा सही मेल वाला नहीं है ?

(क) राज्य सरकार राज्य सूची
(ख) केन्द्र सरकार संघीय सूची
(ग) केन्द्र और राज्य सरकार समवर्ती सूची
(घ) स्थानीय सरकार अवशिष्ट अधिकार

उत्तर: (घ) स्थानीय सरकार-अवशिष्ट अधिकार।

JAC Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 2 संघवाद

प्रश्न 11.
सूची I और सूची II में मेल ढूँढें और नीचे दिए गए कोड के आधार पर सही उत्तर चुनें। सूची। ।

सूची I सूची II
1. भारतीय संघ (अ) प्रधानमन्त्री
2. राज्य (ब) सरपंच
3. नगर निगम (स) राज्यपाल
4. ग्राम पंचायत (द) मेयर
1 2 3 4
(सा)
(रे)
(गा)
(मा)

उत्तर:
(गा) 1. (अ), 2. (स), 3. (द), 4. (ब)

प्रश्न 12.
इन बयानों पर गौर करें:
(अ) संघीय व्यवस्था में संघ और प्रान्तीय सरकारों के अधिकार स्पष्ट रूप से तय होते हैं।
(ब) भारत एक संघ है क्योंकि केन्द्र और राज्य सरकारों के अधिकार संविधान में स्पष्ट रूप से दर्ज हैं और अपने-अपने विषयों पर उनका स्पष्ट अधिकार है।
(स) श्रीलंका में संघीय व्यवस्था है क्योंकि उसे प्रान्तों में बाँट दिया गया है।
(द) भारत में संघीय व्यवस्था नहीं रही, क्योंकि राज्यों के कुछ अधिकार स्थानीय शासन की इकाइयों में बाँट दिए गए हैं।

ऊपर दिए गए बयानों में कौन-कौन सही हैं।
(सा) अ, ब और स
(रे) अ, स और द
(गा) अ और ब
(मा) ब और स।
उत्तर:
(गा) अ और ब।

गतिविधि एवं क्रियाकलाप आधारित प्रश्न

उन्नी-मुन्नी के सवाल (पृष्ठ संख्या 14)

प्रश्न 1.
मैं थोड़ी उलझन में हूँ। आखिर, भारत की शासन-व्यवस्था को क्या नाम दिया जाए? यह एकात्मक है, संघात्मक अथवा केन्द्रीकृत?
उत्तर:
भारत राज्यों से मिलकर बना है, अतः भारत की शासन व्यवस्था को संघात्मक शासन व्यवस्था का नाम दिया जा सकता है। लेकिन इसमें राज्य सरकारों की तुलना में केन्द्र सरकार को अधिक शक्तिशाली बनाया गया है।

उन्नी-मुन्नी के सवाल (पृष्ठ संख्या 15)

प्रश्न 1.
संघीय व्यवस्था जब सिर्फ बड़े देशों के अनुकूल है तो बेल्जियम ने इसे क्यों अपनाया ?
उत्तर:
बेल्जियम एक छोटा देश है, लेकिन इसकी जनसंख्या में विविधता है। बेल्जियम में कई भाषा वाले लोग रहते हैं और उनमें अपने लाभ को लेकर आपसी संघर्ष हो सकता है। अतः सम्भावित संघर्ष तथा राजनैतिक अस्थिरता को रोकने के लिए बेल्जियम ने संघीय व्यवस्था को अपनाया।

क्या समझा? क्या जाना? (पृष्ठ संख्या 16)

प्रश्न 1.
कुछ नेपाली नागरिक अपने संविधान में संघीय व्यवस्था अपनाने की बात कर रहे थे। उनकी चर्चा कुछ इस प्रकार की थी
खगराज मुझे संघीय व्यवस्था पसन्द नहीं है। इससे भारत की तरह हमारे यहाँ भी सीटों को आरक्षित करना पड़ेगा।
मीता हमारा देश तो कोई बड़ा नहीं है। हमें संघ की क्या ज़रूरत है?
बाबूलाल: मुझे लगता है कि अगर तराई क्षेत्र की अपनी अलग राज्य सरकार बने तो क्षेत्र को ज़्यादा स्वायत्तता मिल सकेगी। रामगणेश: मुझे संघीय व्यवस्था पसन्द है क्योंकि इसका मतलब होगा कि पहले राजा जिन शक्तियों का प्रयोग करता था, उनका इस्तेमाल इस व्यवस्था में हमारे निर्वाचित प्रतिनिधि करेंगे। अगर आप इस चर्चा में शामिल होते तो प्रत्येक टिप्पणी पर आपकी क्या प्रतिक्रिया होती ? इनमें से किसने संघीय व्यवस्था को लेकर गलत टिप्पणी की है ?
उत्तर:
1. खगराज को उत्तर:
यह ज़रूरी नहीं है कि भारत की ही तरह नेपाल में भी सीटों को आरक्षित करना पड़े क्योंकि भारत में तो विभिन्न जातीय समूहों को जो भी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, वे उनके अधिकार हैं, जिनसे उन्हें वर्षों तक वंचित रखा गया था। संघीय व्यवस्था अपने उद्देश्य में तभी सफल हो सकती है जब लोगों में आपसी विश्वास की भावना बनी रहे।

2. मीता को उत्तर:
संघीय व्यवस्था के लिए देश का बड़ा होना आवश्यक नहीं है। बेल्जियम जो एक छोटा देश है, उसने भी संघीय व्यवस्था को अपनाया है। संघीय व्यवस्था सत्ता में सभी लोगों का प्रतिनिधित्व बढ़ाती है और उन्हें चुनाव लड़ने, मतदान करने का अधिकार प्रदान करती है।

3. बाबूलाल को उत्तर:
आपका विचार बहुत अच्छा है परन्तु आप यह क्यों चाहते हैं कि यह व्यवस्था केवल तराई क्षेत्र में हो, बल्कि इस व्यवस्था को तो पूरे देश में होना चाहिए जिससे सभी लोगों को उसमें भागीदारी करने का मौका मिल सके।

4. रामगणेश को उत्तर:
मैं आपके विचार से सहमत हूँ। संघीय व्यवस्था में शक्ति जनता के हाथ में निहित होती है। जनता अपना प्रतिनिधि चुनती है। चुना गया प्रतिनिधि जनता का प्रतिनिधित्व करता है।
खगराज और मीता ने संघीय व्यवस्था को लेकर गलत टिप्पणी की है।

JAC Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 2 संघवाद

उन्नी-मुन्नी के सवाल (पृष्ठ संख्या 16)

प्रश्न 1.
क्या यह कुछ अजीब बात नहीं है? क्या हमारे संविधान निर्माताओं को मालूम नहीं था कि संघीय व्यवस्था क्या होती है या वे इसके बारे में कहने से बचना चाहते थे ?
उत्तर:
यह कुछ अजीब बात नहीं है। संविधान निर्माताओं को संघीय व्यवस्था के बारे में मालूम था लेकिन हमारा लोकतन्त्र उस समय अपनी शैशवावस्था में था। उस समय इन राज्यों को संघीय व्यवस्था का अधिकार दिया जाता तो देश के कई टुकड़े हो सकते थे। उन्होंने सोचा कि जैसे-जैसे लोकतन्त्र मजबूत होता जायेगा, वैसे-वैसे संविधान में संशोधन करके · आवश्यक परिवर्तन किए जायेंगे।

उन्नी-मुन्नी के सवाल (पृष्ठ संख्या17)

प्रश्न 1.
अगर कृषि और वाणिज्य राज्य के विषय हैं तो केन्द्र में कृषि और वाणिज्य मन्त्री क्यों बनाए जाते हैं ?
उत्तर:
केन्द्र में कृषि और वाणिज्य मन्त्री इसलिए बनाये जाते हैं ताकि सभी राज्य नियन्त्रण में रहें। राज्यों को वाणिज्य और कृषि सम्बन्धी व्यवहार आपस में करने होते हैं। कई बार एक राज्य मूल्य आदि पर मनमाना रवैया अपनाता है तो केन्द्र द्वारा उस पर नियन्त्रण किया जाता है। कई बार एक देश को दूसरे देशों के साथ वाणिज्य अथवा कृषि सम्बन्धी व्यवहार करना पड़ता है। उस स्थिति में केन्द्र की भूमिका प्रमुख होती है। इसके लिए कृषि एवं वाणिज्य मन्त्रालय में मन्त्रियों की आवश्यकता होती है।

क्या समझा? क्या जाना? (पृष्ठ संख्या 18)

प्रश्न 1.
पोखरण, जहाँ भारत ने अपने परमाणु परीक्षण किए, राजस्थान में पड़ता है। मान लें कि अगर राजस्थान की सरकार केन्द्र सरकार की परमाणु-नीति की विरोधी होती तो क्या वह केन्द्र सरकार को परमाणु परीक्षण करने से रोक सकती थी?
उत्तर:
नहीं, राजस्थान सरकार, भारत सरकार को परमाणु परीक्षण करने से नहीं रोक सकती थी क्योंकि देश की सुरक्षा केन्द्रीय सूची का विषय है, जिससे सम्बन्धित प्रत्येक फैसला लेने का अधिकार केन्द्र सरकार को प्राप्त है।

प्रश्न 2.
मान लें कि सिक्किम की सरकार अपने स्कूलों में नई पाठ्य-पुस्तकें लागू करना चाहती है। मान लें कि केन्द्र सरकार को पाठ्य-पुस्तकों की विषय-वस्तु और शैली पसन्द नहीं है। ऐसी स्थिति में क्या राज्य सरकार को नई पाठ्य-पुस्तकें लागू करने के लिए केन्द्र सरकार से अनुमति लेना जरूरी है ?
उत्तर:
ऐसी स्थिति में राज्य सरकार को केन्द्र सरकार से अनुमति लेना आवश्यक है, क्योंकि शिक्षा सम्बन्धी विषयों पर राज्य तथा केन्द्र दोनों ही सरकार कानून बना सकती हैं, किन्तु विवाद की अवस्था में केवल केन्द्र सरकार का कानून ही मान्य होगा।

प्रश्न 3.
मान लें कि नक्सलियों से निपटने की नीतियों के बारे में आन्ध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमन्त्रियों की राय अलग-अलग है। क्या ऐसे मामले में भारत के प्रधानमन्त्री दखल दे सकते हैं और क्या ऐसा आदेश जारी कर सकते हैं जिसे सभी मुख्यमन्त्री मानें ?
उत्तर:
नहीं, पुलिस विभाग राज्य सरकार के अधीन आता है। पुलिस विभाग सम्बन्धी विषय पर केवल राज्य सरकार ही कानून बना सकती है। इसमें केन्द्र सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होता।

मानचित्र आधारित (पृष्ठ संख्या 19)

प्रश्न 1.
क्या आपका गाँव या शहर आजादी के बाद से एक ही प्रान्त के अन्तर्गत रहा है? अगर नहीं तो इससे पहले के राज्य का क्या नाम था ?
उत्तर:
हाँ, हमारा गाँव या शहर आजादी के बाद से राजस्थान प्रान्त के अन्तर्गत रहा है।

प्रश्न 2.
क्या आप सन् 1947 के तीन राज्यों के ऐसे नामों को याद कर सकते हैं, जो आज बदल गए हैं ?
उत्तर:

  1. राजस्थान ‘राजपूताना’ का अंग था।
  2. पंजाब ‘उत्तरी-पूर्वी प्रान्त’ का भाग था।
  3. मध्य प्रदेश को ‘केन्द्रीय प्रान्त’ कहा जाता था।

प्रश्न 3.
तीन ऐसे राज्यों की पहचान करें जिन्हें बड़े राज्यों को काटकर बनाया गया है।
उत्तर:

  1. बिहार से अलग होकर ‘झारखण्ड’ बना है।
  2. मध्य प्रदेश से अलग होकर ‘छत्तीसगढ़’ बना है।
  3. उत्तर प्रदेश से अलग होकर ‘उत्तराखण्ड’ बना है।

उन्नी-मुन्नी के सवाल (पृष्ठ संख्या 20)

प्रश्न 1.
हिन्दी ही क्यों ? बांग्ला या तेलुगु क्यों नहीं ?
उत्तर:
हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा को भारत सरकार ने अपने संविधान में आधिकारिक भाषाएँ घोषित किया है किन्तु सरकार उन राज्यों को जो हिन्दी भाषी नहीं हैं हिन्दी बोलने पर मजबूर नहीं करती है। उन लोगों को अपनी आधिकारिक भाषा चयन करने का अधिकार प्राप्त है। सभी लोग एक-दूसरे की भाषा तथा संस्कृति का सम्मान करते हैं। केन्द्र सरकार की यह नीति संघ के उन राज्यों की इच्छा के अनुसार है, जिन्होंने हिन्दी के साथ अंग्रेजी को भी आधिकारिक भाषा बनाए रखने की माँग की थी।

JAC Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 2 संघवाद

उन्नी-मुन्नी के सवाल (पृष्ठ संख्या 21)

प्रश्न 1.
आप यह कह रहे हैं कि क्षेत्रवाद लोकतन्त्र के लिए अच्छा है, क्या आप गम्भीरता से ऐसा कह रहे हैं ?
उत्तर:
नहीं, मैं ऐसा गम्भीरता से नहीं कह रहा हूँ क्योंकि क्षेत्रवाद लोकतन्त्र के लिए अच्छा नहीं है। हमारे देश में लोग विभिन्न भाषा, रंग-रूप, संस्कृति, परम्परा को मानते हैं। इन सभी से मिलकर यह देश बना हैं। किसी एक क्षेत्र को किसी भी मायने में समर्थन देना उचित नहीं है। देश की उन्नति तभी सम्भव है जब सभी क्षेत्र साथ-साथ वृद्धि एवं विकास करें।

एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर रहें। (पृष्ठ संख्या 22)

प्रश्न 1.
ऐसी तीन भाषाएँ ढूँढें जिनको भारत में बोला तो जाता है, पर जो इस सूची में नहीं हैं।
उत्तर:
बुन्देलखण्डी, राजस्थानी, भोजपुरी।

क्या समझा? क्या जाना? (पृष्ठ संख्या 23)

प्रश्न 1.
प्रसिद्ध इतिहासकार रामचन्द्र गुहा के आलेख से उद्धृत निम्नलिखित उद्धरणों को पढ़ें। यह आलेख ‘टाइम्स ऑफ इण्डिया’ में 1 नवम्बर, 2006 को छपा था।
अपने राज्य या अन्य किसी ऐसे राज्य का उदाहरण लें, जो भाषावार पुनर्गठन से प्रभावित हुआ। यहाँ जो तर्क दिया गया है उसके पक्ष या विपक्ष में उदाहरणों के साथ टिप्पणी लिखें।
उत्तर:
श्रीलंका में लोगों के बीच में भाषा के विवाद के कारण सामाजिक संघर्ष उत्पन्न हुआ और इस संघर्ष ने। गृह-युद्ध का रूप ले लिया। भारत में 121 भाषाएँ हैं। इतनी भाषाएँ होते हुए भी सभी भाषायी समुदाय साथ-साथ और प्रेम और सद्भावना से रहते हैं। तमिलनाडु में अंग्रेजी पर रोक लगाने से आन्दोलन होने लगा, भाषा के आधार पर राज्यों के निर्माण से हमारे देश की एकता और अखण्डता और मजबूत हुई है।

उन्नी-मुन्नी के सवाल (पृष्ठ संख्या 25)

प्रश्न 1.
प्रधानमन्त्री देश चलाता है। मुख्यमन्त्री राज्यों को चलाते हैं। इसी तर्क से जिला परिषद् के प्रधान को जिले का शासन चलाना चाहिए। फिर जिलों का शासन कलक्टर या जिलाधीश क्यों चलाते हैं ?
उत्तर:
जिले का शासन चलाने का अधिकार जिला परिषद् के प्रधान अर्थात् जिला प्रमुख को नहीं दिया जा सकता क्योंकि यदि उन्हें यह अधिकार दिया जाता है तो प्रत्येक जिले में अलग-अलग कानून व अलग-अलग नीतियाँ होंगी जिससे राज्य में अव्यवस्था फैल सकती है। अत: इस प्रशासनिक अव्यवस्था को रोकने के लिए वर्तमान व्यवस्था में राज्य सरकार द्वारा बनाई गई नीति के अनुसार समस्त जिलों का प्रशासन कलक्टर या जिलाधीश चलाते हैं जिससे शासन में एकरूपता एवं व्यवस्था बनी रहती है।

प्रश्न 2.
भारत में हुए विकेन्द्रीकरण के प्रयासों के बारे में अखबार की इन कतरनों में क्या कहा गया है ?
उत्तर:

  1. अखबार की इन कतरनों में पंचायतों से सम्बन्धित समाचार हैं।
  2. यह कतरनें पंचायतों में महिला प्रतिनिधियों की वृद्धि के बारे में बताती हैं अर्थात् राजनीति में महिलाओं की साझेदारी में वृद्धि हुई है।
  3. न्याय सभी को सुलभ हो गया है तथा सस्ता है।
  4. विकास हेतु पंचायतों को पैसा सीधे केन्द्र सरकार द्वारा दिया जाता है।”

JAC Class 10 Social Science Solutions

Leave a Comment