JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

JAC Board Class 9th Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
दिए गए चार विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए:
(i) प्रायद्वीपीय भाग की मुख्य नदी है
(क) सिंधु
(ख) गंगा
(ग) महानदी
(घ) ब्रह्मपुत्र।
उत्तर:
(ग) महानदी।

(ii) गोविन्द सागर झील निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है
(क) आन्ध्र प्रदेश
(ख) गुजरात
(ग) जम्मू और कश्मीर
(घ) हिमाचल प्रदेश।
उत्तर:
(घ) हिमाचल प्रदेश।

(iii) कावेरी नदी का उद्गम कहाँ से है
(क) ब्रह्मगिरि श्रृंखला
(ख) महाबलेश्वर
(ग) नासिक
(घ) सतपुड़ा शृंखला।
उत्तर:
(क) ब्रह्मगिरि श्रृंखला।

(iv) निम्न में से प्राकृतिक झील है
(क) हीराकुण्ड
(ख) गोविन्द सागर
(ग) नागार्जुन सागर
(घ) नैनीताल।
उत्तर:
(घ) नैनीताल।

(v) निम्न में से सिन्धु नदी तंत्र की नदी नहीं है
(क) गंगा
(ख) सिंधु
(ग) सतलुज
(घ) व्यास।
उत्तर:
(क) गंगा।

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
विश्व की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी कौन-सी नदी की है?
उत्तर:
विश्व की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी अमेजन नदी की है।

प्रश्न 2.
अपवाह किसे कहते हैं ?
उत्तर:
किसी क्षेत्र के नदी तंत्र को अपवाह कहते हैं।

प्रश्न 3.
अपवाह द्रोणी किसे कहते हैं?
उत्तर:
एक नदी तंत्र द्वारा जिस क्षेत्र का जल प्रवाहित होता है उसे एक अपवाह द्रोणी कहते हैं।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 4.
हिमालय से निकलने वाली प्रमुख नदियाँ कौन-कौनसी हैं?
उत्तर:
सिन्धु, गंगा तथा ब्रह्मपुत्र।

प्रश्न 5.
भारत के अपवाह तंत्र का नियंत्रण किसके द्वारा होता है?
उत्तर:
भारत के अपवाह तंत्र का नियन्त्रण मुख्यत: भौगोलिक आकृतियों के द्वारा होता है।

प्रश्न 6.
नदी तन्त्र से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
मुख्य नदी, उसकी सहायक नदियाँ एवं वितरिकाओं के समूह को नदी तंत्र कहते हैं।

प्रश्न 7.
जल विभाजक किसे कहते हैं?
उत्तर:
दो अपवाह द्रोणियों के मध्य स्थित उच्च स्थलीय भूभाग या पर्वत जो दोनों के प्रवाह को अलग करता है, जल विभाजक कहलाता है।

प्रश्न 8.
अपवाह तन्त्र के आधार पर भारत के नदी तन्त्र को कितने भागों में बाँटा जा सकता है?
उत्तर:

  1. हिमालय की नदियाँ,
  2. प्रायद्वीपीय नदियाँ।

प्रश्न 9.
सिन्धु नदी का उद्गम स्थल कहाँ है?
उत्तर:
तिब्बत में मानसरोवर झील के निकट।

प्रश्न 10.
सिन्धु नदी भारत में कहाँ से प्रवेश करती है?
उत्तर:
सिन्धु नदी भारत में लद्दाख (केन्द्रश्रासित प्रदेश) से प्रवेश करती है।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 11.
सिन्धु नदी तन्त्र की प्रमुख नदियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
सिन्धु, सतलुज, व्यास, रावी, चिनाव, झेलम।

प्रश्न 12.
सिन्धु नदी की लम्बाई़ कितनी है?
उत्तर:
2.900 किमी.।

प्रश्न 13.
भारत और पाकिस्तान के बीच सिन्धु जल समझौते पर कब हस्ताक्षर किये गये?
उत्तर:
सन् 1960 में।

प्रश्न 14.
सिन्धु जल समझाँते के अनुसार भारत सिन्धु नदी के कितने प्रतिशत जल का उपयोग कर सकता है?
उत्तर:
20 प्रतिशत जल का।

प्रश्न 15.
गंगा की मुख्य धारा का क्या नाम है?
उत्तर:
भागीरथी।

प्रश्न 16.
भागीरथी और अलकनंदा कहाँ मिलती हैं?
उत्तर:
उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में।

प्रश्न 17.
गंगा पर्वतीय भाग को छोड़कर मैदानी भाग में कहाँ से प्रवेश करती है?
उत्तर:
हरिद्वार के पास।

प्रश्न 18.
गंगा की प्रमुख सहायक नदियाँ कौन-कौनसी हैं?
उत्तर:
यमुना, घाधरा, गंडक एवं कोसी।

प्रश्न 19.
गंगा की उन सहायक नदियों के नाम बताइए जो प्रायद्वीपीय उच्च भूमि से निकलती हैं?
उत्तर:
चंबल, बेतवा और सोन।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 20.
गंगा डेल्टा का सबसे उत्तरी बिन्दु कौन-सा है?
उत्तर:
पश्चिम बंगाल में फरक्का।

प्रश्न 21.
गंगा नदी कब मेघना कहलाती हैं?
उत्तर:
जब गंगा नदी बांग्लादेश में ब्रह्नपुत्र से मिलती है, तो उसे मेघना कहते हैं।

प्रश्न 22.
किन नदियों द्वारा सुन्दर वन डेल्टा का निर्मांण होता है?
उत्तर:
णंगा एवं ब्रहपुत्र द्वारा।

प्रश्न 23.
विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा कौन-सा
उत्तर:
सुन्दर वन।

प्रश्न 24.
गंगा नदी की लम्बाई कितनी किमी. है?
उत्तर:
लगभा 2,500 किमी .।

प्रश्न 25.
अंबाला नगर कहाँ स्थित है?
उत्तर:
सिन्धु एवं गंगा नदी तन्त्रों के बीच जल विभाजक पर।

प्रश्न 26.
ब्रह्मपुत्र नदी ‘U’ आकार का मोड़ कहाँ बनाती है?
उत्तर:
नामचा बारवा के निकट।

प्रश्न 27.
खह्रपुत्र नदी का उद्गम स्थिल बताइए।
उत्तर:
तिब्बत की मानसरोवर झील के निकट।

प्रश्न 28.
किस नदी को दिहांग के नाम से जाना जाता है?
उत्तर:
ब्रह्यपुत्र नदी को अरुणाचल प्रदेश में दिहांग के नाम से जाना जाता है।

प्रश्न 29.
ब्रहपपुत्र नदी को तिब्यत में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर:
सांगपो।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 30.
बांग्लादेश में जमुना किस नदी को कहा जाता है?
उत्तर:
ब्रह्मपुत्र नदी को।

प्रश्न 31.
क्या कारण है कि ख्रहुपत्र में तिब्बत में बहते समय बहुत कम जल एवं सिल्ट की मात्रा होती है, जयकि भारत में इसमें प्रचुर जल एवं सिल्ट की मात्रा होती है ?
उत्तर:
क्योकि तिब्बत में यह ठण्डे और शुष्क क्षेत्र से होकर गुजरती है, जबकि भारत में यह उच्च वर्षा वाले क्षेत्र से होकर गुजरती है।

प्रश्न 32.
कौन-सी नदी असम में एक गुम्फित नदी के रूप में बहती है?
उत्तर:
ब्रह्यपुत्र नदी।

प्रश्न 33.
ब्रह्मपुत्र नदी द्वारा निर्मित विश्व के सबसे बड़े नदीय द्वीप का क्या नाम है?
उत्तर:
माजोली द्वीप।

प्रश्न 34.
प्रायद्वीपीय भारत का प्रमुख जल विभाजक कौन है?
उत्तर:
पशिचमी घाट।

प्रश्न 35.
प्रायद्वीपीय भाग की पूर्व की ओर बहने वाली नदियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
महानदी, गोदावरी, कृष्णा एवं कावेरी।

प्रश्न 36.
पश्चिमी घाट से पश्चिम की ओर बहने वाली दो प्रमुख नदियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
नर्मदा एवं तापी।

प्रश्न 37.
प्रायद्वीपीय भाग के पूर्व एवं पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों में कोई एक अन्तर बताइए।
उत्तर:
पूर्व की ओर बहने वाली नदियाँ डेल्टा का जबकि पश्चिम की ओर बहने वाली नदियाँ ज्वारनदमुख का निर्माण करती हैं।

प्रश्न 38.
नर्मदा नदी के उद्गम क्षेत्र को बताइए।
उत्तर:
मध्य प्रदेश में अमरकंटक पहाड़ी के निकट।

प्रश्न 39.
नर्मदा नदी द्वारा निर्मित जल प्रपात का नाम बताइए।
उत्तर:
धुआआधार जल प्रपात।

प्रश्न 40.
भ्रंश घाटी में कौन-कौनसी नदियौं बहती हैं?
उत्तर:

  1. नर्मदा,
  2. तापी।

प्रश्न 41.
तापी नदी का उद्गम कहाँ है?
उत्तर:
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले की सतपुड़ा श्रृंखलाओं में।

प्रश्न 42.
सबसे बड़ी प्रायद्वीपीय नदी कौन-सी है?
उत्तर:
गोदावरी नदी।

प्रश्न 43.
किस प्रायद्वीपीय नदी का अपवाह क्षेत्र सबसे बड़ा है?
उत्तर:
गोदावरी नदी।

प्रश्न 44.
किस नदी को दक्षिण गंगा के नाम से जाना जाता है?
उत्तर:
गोदावरी नदी को।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 45.
महानदी के उद्गम स्थल का नाम लिखिए।
उत्तर:
छत्तीसगढ़ की उच्च भूमि।

प्रश्न 46.
कृष्णा नदी का उद्गम स्थल एवं लम्बाई बताइए।
उत्तर:
महाबलेश्वर के निकट एक स्रोत से,

प्रश्न 47.
भारत का दूसरा सबसे बड़ा जल प्रपात कौन-सा है एवं किस नदी द्वारा निर्मित है।
उत्तर:
शिवसमुद्रम जल प्रपात। यह कावेरी नदी द्वारा निर्मित है।

प्रश्न 48.
समुद्र किसे कहा जाता है? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
बड़े आकार वाली झीलों को समुद्र कहा जाता है। उदाहरण-कैस्पियन सागर, मृत सागर एवं अरल सागर।

प्रश्न 49.
भारत की प्रमुख लैगून झील कौन-कौनसी हैं?
उत्तर:
चिल्का, पुलिकट एवं कोलेरू झील।

प्रश्न 50.
लवणीय जल वाली झील कौन-सी है ?
उत्तर:
राजस्थान की सांभर झील।

प्रश्न 51.
भारत में मीठे पानी की अधिकांश झीलें किस क्षेत्र में पायी जाती हैं?

प्रश्न 52.
भूगर्भीय क्रियाओं द्वारा निर्मित झील का एक उदाहरण बताइए।
उत्तर:
वूलर झील (जम्मू और कश्मीर)।

प्रश्न 53.
भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की प्राकृतिक झील कौनसी है?
उत्तर:
वूलर झील (जम्मू और कश्मीर)।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 54.
मीठे पानी की झीलों के नाम लिखिए।
उत्तर:
वूलर झील, डल झील, भीमताल, नैनीताल, लोकताल एवं बारापानी।

प्रश्न 55.
सुन्दर वन डेल्टा कहाँ स्थित है एवं इसका यह नाम कैसे पड़ा?
उत्तर:
सुन्दर वन डेल्टा पश्चिम बंगाल राज्य में स्थित है। यहाँ पाये जाने वाले सुन्दरी वृक्ष के कारण इसका यह नाम पड़ा।

प्रश्न 56.
दो प्रमुख अपवाह द्रोणियों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. सिन्धु,
  2. ब्रह्मपुत्र।

प्रश्न 57.
गंगा की दो शीर्ष धाराओं के नाम बताइए।
उत्तर:

  1. भागीरथी,
  2. अलकनंदा।

प्रश्न 58.
गंगा में प्रदूषण को कम करने के लिए 1985 में कौन-सी योजना प्रारम्भ की गयी है?
उत्तर:
गंगा कार्य योजना।

प्रश्न 59.
नदी जल की गुणवत्ता किस कारण प्रभावित हुई है?
उत्तर:
नदी जल की घरेलू, औद्योगिक एवं कृषि में बढ़ती माँग के कारण इसकी गुणवत्ता प्रभावित हुई है।

प्रश्न 60.
लद्दाख में सिन्धु नदी की सहायक नदियाँ कौन-सी हैं?
उत्तर:
जास्कर, श्योक और नूबरा लद्दाख क्षेत्र में सिन्ध नदी की सहायक नदियाँ हैं।

लघूत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भारतीय अपवाह तंत्र के कोई चार लक्षण बताइए।
उत्तर:
भारतीय अपवाह तंत्र के चार लक्षण निम्नलिखित हैं

  1. भारत के अपवाह तंत्र का नियन्त्रण मुख्यतः भौगोलिक आकृतियों के द्वारा होता है।
  2. भारतीय नदियों को दो मुख्य वर्गों में विभाजित किया जाता है-हिमालय की नदियाँ एवं प्रायद्वीपीय नदियाँ।
  3. भारत में बारहमासी एवं मौसमी दोनों प्रकार की नदियाँ पायी जाती हैं।
  4. भारतीय नदियाँ अपने अपवाह मार्ग में अनेक प्रकार की स्थलाकृतियाँ बनाती हैं।

प्रश्न 2.
हिमालय की नदियों की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
हिमालय की नदियों की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  1. हिमालय की अधिकांश नदियाँ बारहमासी हैं। इनमें वर्षभर पानी रहता है।
  2. हिमालय की नदियाँ अपने उत्पत्ति स्थान से लेकर समुद्र तक के लम्बे रास्ते को तय करती हैं।
  3. ये नदियाँ अपने मार्ग के ऊपरी भागों में तीव्र अपरदन क्रिया करती हैं।
  4. ये नदियाँ अपने साथ बहुत अधिक मात्रा में सिल्ट एवं बालू का परिवहन करती हैं।
  5. ये नदियाँ मध्य एवं निचले भागों में अनेक निक्षेप जनित स्थलाकृतियाँ, जैसे-विसर्प, गोखुर झील एवं बाढ़ के मैदान का निर्माण करती हैं।
  6. ये नदियाँ पूर्ण विकसित डेल्टाओं का निर्माण करती हैं।

प्रश्न 3.
प्रायद्वीपीय नदियों की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
प्रायद्वीपीय नदियों की प्रमुख विशेषताएँ निम्न हैं

  1. अधिकांश प्रायद्वीपीय नदियाँ मौसमी हैं। इनका प्रवाह वर्षा पर निर्भर करता है।
  2. हिमालयी नदियों की तुलना में इन नदियों की लम्बाई कम एवं छिछली है।
  3. अधिकांश प्रायद्वीपीय नदियाँ पश्चिमी घाट से निकलती हैं तथा बंगाल की खाड़ी की तरफ बहती हैं।
  4. शुष्क मौसम में बड़ी प्रायद्वीपीय नदियों का जल भी घटकर छोटी-छोटी धाराओं में बहने लगता है।

प्रश्न 4.
सिन्धु नदी तंत्र के बारे में आप क्या जानते हैं? संक्षेप में बताइए।
उत्तर:

  1. सिन्धु नदी इस तन्त्र की सबसे बड़ी नदी है। इसका उद्गम स्थल मानसरोवर झील के निकट तिब्बत में
  2. सिन्धु नदी की कुल लम्बाई 2900 किमी. है।
  3. सिन्धु नदी की प्रमुख सहायक नदियों में जास्कर, नूबरा, श्योक, हुंजा, सतलुज, व्यास, रावी, चिनाव एवं झेलम आदि हैं।
  4. सिन्धु नदी द्वारा एक मन्द ढाल वाले मैदान का निर्माण किया जाता है। इसका एक-तिहाई से थोड़ा अधिक हिस्सा भारत में है, जबकि शेष हिस्सा पाकिस्तान में है।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 5.
गंगा नदी तन्त्र के प्रमुख लक्षण लिखिए।
उत्तर:
गंगा नदी तंत्र के प्रमुख लक्षण निम्नलिखित हैं

  1. गंगा नदी की दो शीर्ष धाराएँ हैं-अलकनंदा एवं भागीरथी। ये दोनों उत्तराखण्ड के देव प्रयाग में मिलती हैं।
  2. गंगा हरिद्वार के पास पर्वतीय भाग को छोड़कर मैदान में प्रवेश करती है। हिमालय से निकलने वाली इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ, जैसे-यमुना, घाघरा, गंडक एवं कोसी आदि हैं।
  3. प्रायद्वीपीय उच्च भूमि से निकलने वाली नदियाँ चंबल, बेतवा एवं सोन आदि भी इसमें मिलती हैं।
  4. गंगा नदी की लम्बाई लगभग 2500 किमी. है।

प्रश्न 6.
सहायक नदी और वितरिका में क्या अन्तर है?
उत्तर:
सहायक नदी सहायक नदी वह नदी है जो मुख्य नदी से आकर मिलती है तथा जल की मात्रा को बढ़ा देती है। यह प्रायः नदी की ऊपरी या मध्य धारा में पायी जाती है। उदाहरण यमुना नदी, गंगा की प्रमुख सहायक नदी है। वितरिका-वितरिका वह नदी है जो मुख्य नदी से उत्पन्न होती है। यह समुद्र में गिरने से पहले नदी के मुहाने के पास बनती है। यह नदी की निचली धारा में पायी जाती है। उदाहरण हुगली नदी, गंगा नदी की प्रमुख वितरिका है।

प्रश्न 7.
ब्रह्मपुत्र नदी तंत्र पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:

  1. ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत से निकलती है। यह एक गॉर्ज के माध्यम से भारत के अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करती है।
  2. तिब्बत में इसका नाम सांगपो एवं अरुणाचल में प्रवेश करने के स्थान पर इसे दिहाँग के नाम से जाना जाता है।
  3. असम में जब इसमें दिबांग, लोहित, केनुला आदि सहायक नदियाँ आकर मिलती हैं तो इसे ब्रह्मपुत्र कहा जाता
  4. इसके द्वारा असम एवं बांग्लादेश में बाढ़ से भयंकर विनाश होता है।
  5. तिब्बत के भागों में इसे बहुत कम जल मिलता है और इसमें सिल्ट (गाद) भी कम होती है परन्तु भारत में इसमें विशाल मात्रा में जल एवं सिल्ट भी बहकर आती है।
  6. इस नदी को लगातार अपने बहाव में परिवर्तन के लिए जाना जाता है।
  7. असम में यह नदी अनेक धाराओं में बहकर एक गुम्फित नदी के रूप में बहती है। इसकी धारा के मध्य में कई बड़े-बड़े नदी द्वीप भी हैं।

प्रश्न 8.
कावेरी नदी तन्त्र पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:

  1. कावेरी नदी पश्चिमी घाट की ब्रह्मगिरि श्रृंखला से निकलती है।
  2. इनकी लम्बाई 760 किमी. है।
  3. इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ-अमरावती, हेमावती, भवानी एवं काबिनि हैं।
  4. इसकी द्रोणी तमिलनाडु, केरल एवं कर्नाटक में विस्तृत है।
  5. यह तमिलनाडु में कुडलूर के दक्षिण में बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।

प्रश्न 9.
गोदावरी नदी तंत्र की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
गोदावरी नदी तंत्र की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  1. गोदावरी सबसे बड़ी प्रायद्वीपीय नदी है। यह महाराष्ट्र के नासिक जिले में पश्चिमी घाट के ढालों से निकलती है।
  2. बड़े आकार और विस्तार के कारण इसे ‘दक्षिण गंगा’ के नाम से भी जाना जाता है।
  3. इसकी लम्बाई लगभग 1500 किमी. है।
  4. प्रायद्वीपीय नदियों में इसका अपवाह तंत्र सबसे बड़ा है।
  5. इसकी द्रोणी महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उड़ीसा एवं आंध्र प्रदेश में स्थित है।
  6. इसकी प्रमुख सहायक नदियाँ पूर्णा, माजरा, वर्धा, वेनगंगा एवं पेनगंगा, प्रान्हिता आदि हैं।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 10.
पश्चिम की ओर बहने वाली प्रायद्वीपीय नदियाँ कौन-कौन सी हैं? संक्षेप में इनकी विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
पश्चिम की ओर बहने वाली दो प्रायद्वीपीय नदियाँ हैं:
1. नर्मदा नदी की विशेषताएँ:
(अ) यह नदी मध्य प्रदेश में अमरकंटक की पहाड़ियों से निकलती है।
(ब) यह पश्चिम की ओर एक भ्रंश घाटी में बहती है।
(स) नर्मदा नदी की द्रोणी मध्य प्रदेश एवं गुजरात में विस्तृत है।
(द) इस नदी द्वारा धुंआधार प्रपात का निर्माण किया गया है।

2. तापी नदी की विशेषताएँ:
(अ) यह मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में सतपुड़ा श्रेणी से निकलती है।
(ब) यह नर्मदा के समानान्तर एक भ्रंश घाटी में बहती है।
(स) इसकी द्रोणी मध्य प्रदेश, गुजरात एवं महाराष्ट्र राज्य में है।

प्रश्न 11.
गंगा एक्शन प्लान क्यों आरम्भ किया गया? इसका महत्व बताइए।
उत्तर:
गंगा नदी को प्रदूषण रहित करने के लिए सन् 1985 में गंगा एक्शन प्लान प्रारम्भ किया गया था। इसका प्रथम चरण 31 मार्च, 2000 को पूर्ण हो गया। राष्ट्रीय नदी संरक्षण प्राधिकरण की कार्यकारी समिति ने इस योजना के प्रथम चरण की समीक्षा कर आवश्यक सुझाव दिये। इस कार्य योजना को देश की प्रमुख प्रदूषित नदियों में राष्ट्रीय नदी योजना के अन्तर्गत लागू किया गया है।

विस्तृत राष्ट्रीय नदी संरक्षण योजना में 16 राज्यों की 27 नदियों के किनारे बसे 152 शहरों को सम्मिलित किया गया है। इस कार्य योजना के तहत् 57 जिलों में प्रदूषण को कम करने के प्रयास किये जा रहे हैं। इस योजना के अन्तर्गत लाखों लीटर प्रदूषित जल को रोककर उसके मार्ग में परिवर्तन करके परिष्करण का लक्ष्य रखा गया है।

प्रश्न 12.
निर्माण प्रक्रिया के आधार पर झीलों को वर्गीकृत कीजिए।
उत्तर:
निर्माण प्रक्रिया के आधार पर झीलों 0को निम्नलिखित भागों में वर्गीकृत किया जा सकता है

  1. भूगर्भिक क्रियाओं द्वारा निर्मित झीलें-वूलर झील।
  2. हिमानी द्वारा निर्मित झीलें-नैनीताल, भीमताल झील (उत्तराखण्ड)।
  3. वायु द्वारा निर्मित झीलें-सांभर, पचभद्रा झील (राजस्थान)।
  4. लैगून झीलें-चिल्का (उड़ीसा), पुलिकट (आन्ध्र प्रदेश), कोलेरू झील (आन्ध्र प्रदेश)।
  5. ज्वालामुखी झीलें-लोनार झील (महाराष्ट्र)।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
हिमालय से निकलने वाली प्रमुख तीन नदी तन्त्रों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
किसी नदी तथा उसकी सहायक नदियों को नदी तन्त्र कहा जाता है। हिमालय से निकलने वाली प्रमुख नदियाँ सिंधु, गंगा तथा ब्रह्मपुत्र हैं। इनका विस्तार से वर्णन निम्न प्रकार है।
1. सिंधु नदी तंत्र:
सिंधु नदी का उद्गम मानसरोवर झील के निकट तिब्बत से हुआ है। यह भारत के केन्द्रशासित प्रदेश लद्दाख में प्रवेश करती है। इस क्षेत्र की सहायक नदियाँ जास्कर, नूबरा, श्योक तथा हुआ इसमें मिलती हैं आगे यह बलूचिस्तान तथा गिलगिल से बहते हुए अटक में पर्वतीय क्षेत्र से बाहर निकलती है। सतलुज, ब्यास, रावी, चेनाब तथा झेलम आपस में मिलकर पाकिस्तान में मिठानकोट के पास सिंधु नदी में मिल जाती हैं।

इसके बाद यह नदी दक्षिण की तरफ बहती हुई करांची से पूर्व की ओर अरब सागर में मिल जाती है। इसकी लम्बाई 2900 कि. मी. है भारत में इसके जल का उपयोग पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान के दक्षिण पश्चिम भागों में सिंचाई के लिए होता है।

2. गंगा नदी तंत्र:
गंगा की मुख्यधारा भागीरथी तथा अलकनंदा है। भागीरथी गंगोत्री हिमानी से निकलकर उत्तराखण्ड के देवप्रयाग में अलकनंदा से मिलती है। हरिद्वार से गंगा पर्वत को छोड़कर मैदानी भाग में प्रवेश करती है। हिमालय से निकलने वाली यमुना, घाघरा, गंडक तथा कोसी नदी आगे चलकर गंगा में मिल जाती हैं। प्रायद्वीपीय उच्चभूमि से आने सिचु वाली चंबल, बेतवा, सोन नदी भी गंगा में ही मिल जाती हैं।

अन्त में गंगा की मुख्य धारा दक्षिण की ओर बहती हुई बांग्लादेश में प्रवेश करती है एवं ब्रह्मपुत्र नदी इससे आकर मिलती है। दोनों मिलकर मेघना के नाम से जानी जाती हैं तथा बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। गंगा की लम्बाई 2500 कि. मी. से अधिक है।

3. ब्रह्मपुत्र नदी तन्त्र:
ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत की मानसरोवर झील के पूर्व तथा सिन्धु एवं सतलुज के स्रोतों के पास से निकलती है। इसका अधिकांश भाग भारत के बाहर है। भारत के अरुणाचल प्रदेश में यह प्रवेश करती है। यहाँ इसे दिहांग के नाम से जाना जाता है तथा दिबांग, लोहित, केनुला एवं दूसरी सहायक नदियाँ इससे मिलकर असम में ब्रह्मपुत्र का निर्माण करती हैं। इस नदी में सिल्ट निक्षेपण की मात्रा बहुत अधिक होती है। अंत में यह बंगाल की खाड़ी में मिलने से पहले गंगा के साथ मिलकर मेघना के नाम से जानी जाती है।

मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए
JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 3 अपवाह 1

  1. नदियाँ-सिन्धु, रावी, ब्यास, चिनाब, झेलम, चम्बल, यमुना, पेनगंगा, कावेरी, तुंगभद्रा, गोदावरी, सांगपो, नर्मदा, कोसी।
  2. झीलें-वेबनाद झील, लोकतक, हीराकुंड, गोविन्द सागर, डल झील, भीमताल।

JAC Class 9 Social Science Important Questions