JAC Class 10 Science Important Questions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय

Jharkhand Board JAC Class 10 Science Important Questions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय Important Questions and Answers.

JAC Board Class 10 Science Important Questions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पौधों में जैविक क्रियाओं को नियन्त्रित करने वाले रसायन को क्या कहते हैं?
उत्तर:
पौधों में जैविक क्रियाओं को नियन्त्रित करने वाले रसायन को पादप हॉर्मोन्स कहते हैं।

प्रश्न 2.
मनुष्य में पाई जाने वाली अन्तःस्रावी ग्रन्थियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
मनुष्य में पाई जाने वाली अंत:स्रावी ग्रन्थियाँ हैं-थॉयराइड, पेंक्रियास, एड्रिनल, पीयूष, अण्डाशय एवं वृषण।

प्रश्न 3.
न्यूरॉन एवं एक्सान (तंत्रिकाक्ष) के कार्य लिखिए।
उत्तर:
न्यूरॉन सन्देश संजिन का कार्य करता है तथा एक्सान डेन्ड्राइट द्वारा किये गये संवेदना को विद्युत आवेश के रूप में वहन करने का कार्य करता है।

JAC Class 10 Science Important Questions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय

प्रश्न 4.
अण्डाशय एवं वृषण से स्रावित होने वाले हॉर्मोन के नाम तथा कार्य लिखिए।
उत्तर:
अण्डाशय द्वारा स्रावित होने वाला हॉर्मोन एस्ट्रोजन है इसका कार्य मादा लैंगिक लक्षणों का विकास करना है।
वृषण द्वारा स्रावित होने वाला हॉर्मोन टेस्टोस्टेरॉन है। इसका कार्य पुरुषों में लैंगिक लक्षणों का विकास करना है।

प्रश्न 5.
रसायनानुवर्तन का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
परागनलिका का बीजांड की ओर वृद्धि करना।

प्रश्न 6.
मानवों में पश्चमस्तिष्क का एक कार्य बताइए।
उत्तर:
अनैच्छिक क्रियाएँ; जैसे-रक्तदाब, लार आना तथा वमन पश्चमस्तिष्क स्थित मेडुला द्वारा नियंत्रित होती हैं।

प्रश्न 7.
बहुकोशिकीय जीवों में नियंत्रण तथा समन्वय प्रदान करने वाले दो ऊतकों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  • तंत्रिका ऊतक
  • पेशी ऊतक।

प्रश्न 8.
कौन-सी अंतःस्तावी ग्रंधि वृद्धि हॉर्मोंन का स्ताव करती है?
उत्तर:
पीयूष ग्रंथि (Pituitary gland)।

प्रश्न 9.
कोशिका विभाजन को बड़ावा देने वाले पादप हॉमोंन का नाम लिखिए।
उत्तर:
साइटोकाइनिन कोशिका।

प्रश्न 10.
तने की वृद्धि के लिए उत्तरदायी पादप हॉर्मोन का नाम बताइए।
उत्तर:
जिब्येरेलिन।

प्रश्न 11.
क्या होगा यदि हमारे द्वारा भोजन में आयोडीन कम मात्रा में ली जाए?
उत्तर:
थायरॉक्सिन हॉर्मोन बनने के लिए आयोडीन जरूरी होता है, जिसकी कमी से हम गॉयटर (घेंधा) रोग से ग्रसित हो सकते हैं।

प्रश्न 12.
सूत्र-युग्मन क्या है?
उत्तर:
वह स्थान जहाँ दो न्यूरॉन मिलते हैं, सूत्र-युग्मन कहलाता है।

प्रश्न 13.
अग्याशय से स्रावित होने वाले हॉर्मोन का नाम एवं कार्य लिखिए।
उत्तर:
अग्न्याशय से स्रावित होने वाला हॉमोन इन्सुलिन है। इसका कार्य शर्करा उपापचय का नियन्त्रण करना है।

प्रश्न 14.
प्रतिवर्ती क्रिया किस अंग द्वारा नियन्तित होती है?
उत्तर:
प्रतिवर्ती क्रिया मेरुण्जु द्वारा नियन्त्रित होती है।

JAC Class 10 Science Important Questions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय

प्रश्न 15.
ABA के कार्य लिखिए।
उत्तर:
ABA के कार्य निम्नलिखित हैं-

  • यह पौधों की वृद्धि की गति कम करता है।
  • पतझड़ की क्रिया को बढ़ता है।
  • पत्तियों एवं फूलों के खुलने एवं बन्द करने की क्रिया को नियन्त्रित करता है।

प्रश्न 16.
मास्टर ग्रान्थि किसे कहते हैं?
उत्तर:
पीयूष ग्रन्थि को मास्टर ग्रन्थि कहते हैं।

प्रश्न 17.
एड्रीनलिन होर्मोन किस ग्रंधि द्वारा स्रावित होता है?
उत्तर:
मेडुला में।

प्रश्न 18.
एड़ीनलिन हॉमोंन का एक कार्ब लिखिए।
उत्तर:
एड्रीनलिन हॉर्मोन दिल की धड़कन को बड़ा देता है। यह खतरे का सामना करने के लिए शरीर को तैयार करता है।

प्रश्न 19.
प्रोजेस्टरॉन का क्या कार्य है?
उत्तर:
प्रोजेस्टरॉन का स्राव कार्पस ल्यूटियस से होता है। गर्भाशय में होने वाले वे सभी अंतिम परिवर्तन हैं जो गर्भावस्था को बनाए रखने के लिए गर्भास्य के भीतर के की वृद्धि के लिए आवश्यक है।

प्रश्न 20.
मास्टर ग्रंथि का दूसरा नाम क्या है?
उत्तर:
पिट्यूटरी ग्रंथि को ही मास्टर ग्रंथि कहते हैं।

प्रश्न 21.
फेरोमोन से से आपका क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
फेरोमोन वे वे स्राव होते हैं जो एक जीव द्वारा स्त्रावित होते हैं, लेकिन वे प्रभाव किसी दूसरे व्यक्ति या जीव पर डालते हैं। यह हॉर्मोन कुछ कीट अपने साथियों को आकर्षित करने के लिए स्त्रावित करते हैं।

प्रश्न 22.
हॉर्मोन स्त्राव पर नियंत्रण कौन-सी ग्रंथि द्वारा होता है?
उत्तर:
पिट्यूटरी ग्रंथि अंतःस्रावी ग्रंथियों के क्रिया- कलाप का नियंत्रण और नियमन करती है और स्वयं हाइपोथैलेमस के नियंत्रण में होती है।

प्रश्न 23.
फेरोमोन किन बातों में हॉर्मोन से अलग होते हैं?
उत्तर:
हॉर्मोन उसी जीव को प्रभावित करता है जिससे उत्पन्न हुआ होता है जबकि फेरोमोन दूसरे जीवों को प्रभावित करता है।

प्रश्न 24.
‘एक सीधी रेखा में चलना’ मस्तिष्क के किस भाग द्वारा नियंत्रित होगा?
उत्तर:
अनुमस्तिष्क द्वारा।

प्रश्न 25.
प्ररोह के प्रकाश की ओर झुक जाने को हम क्या कहते हैं?
उत्तर:
प्रकाशानुवर्तन।

प्रश्न 26.
कोशिकाओं की लंबाई में वृद्धि के लिए उत्तरदायी पादप हॉर्मोन का नाम लिखिए।
उत्तर:
ऑक्सिन।

प्रश्न 27.
मस्तिष्क का कौन-सा भाग शरीर की संस्थिति एवं संतुलन के लिए उत्तरदायी है?
उत्तर:
पश्चमस्तिष्क स्थित भाग अनुमस्तिष्क द्वारा।

प्रश्न 28.
जब कोई सुई हाथ में चुभती है या गर्म वस्तु का स्पर्श हो जाता है, तो हम तुरंत अपना हाथ पीछे खींच लेते हैं हैं। इस प्रक्रिया से सम्बन्धित प्रतिक्रिया का क्या नाम है?
उत्तर:
प्रतिवर्ती प्रतिक्रिया (Reflex action)।

प्रश्न 29.
उस अंतःस्त्रावी ग्रंथि का क्या नाम है, जो हमारे शरीर में इन्सुलिन का स्राव करती है?
उत्तर:
अग्न्याशय।

प्रश्न 30.
निम्नलिखित छूने पर प्रक्रियाओं में से रसायनानुवर्तन का उदाहरण कौन-सा है? स्पर्श सुग्राही पादप (छुई-मुई) में गति, मानव टाँग में गति
उत्तर:
स्पर्श-सुग्राही पादप (छुई-मुई) में गति।

JAC Class 10 Science Important Questions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय

प्रश्न 31.
मेडुला ऑब्लांगेटा कहाँ स्थित होता है?
उत्तर:
यह मस्तिष्क का अंतिम भाग होता है, जो मेरुरज्जु से जुड़ा रहता है। यह श्वास लेने, खाँसने व निगलने आदि का केन्द्र है। इसके अलावा यह हृदयस्पंदन, आहारनाल के क्रमाकुंचन तथा अनेक अनैच्छिक क्रियाओं पर नियंत्रण करता है।

प्रश्न 32.
हाइपोथैलेमस का प्रमुख कार्य क्या है?
उत्तर:
यह समस्थापन तथा पिट्यूटरी ग्रंथि का नियंत्रण करते हैं तथा संवेदी आवेगों के लिए रिले केंद्र होता है।

प्रश्न 33.
सुनने के लिए कौन-सा संवेदी अंग कार्य करता है?
उत्तर:
कान के द्वारा हम अलग-अलग ध्वनियों को सुन सकते हैं। कान वायु में मौजूद कंपनों को तंत्रिका आवेगों में बदल देते हैं जो आगे मस्तिष्क में संदेश भेजते हैं।

प्रश्न 34.
एक ऐसे रसायन का नाम बताइए, जो एक्सॉन के अंतिम सिरों से निकलकर अगले न्यूरॉन में एक नया आवेग शुरू कर देता है।
उत्तर:
ऐसीटिलकोलिन।

प्रश्न 35.
होमोस्टेटिस किसे कहते हैं?
उत्तर:
जीवों द्वारा बाह्य वातावरण और जीवों की आन्तरिक स्थितियों स्थायित्व की स्थिति और स्थिरता बनाये रखने की क्षमता को होमोस्टेटिस कहते हैं। वास्तव में होमोस्टेटिस का अर्थ है- समान दशा।

प्रश्न 36.
तन्त्रिका तन्त्र क्या है?
उत्तर:
तंत्रिका तंत्र वह तंत्र होता है जो कि सोचने, समझने याद रखने के साथ-साथ शरीर के विभिन्न अंगों के क्रियाकलापों में सामंजस्य एवं समन्वय स्थापित करके शरीर पर नियंत्रण रखता है।

प्रश्न 37.
इन्सुलिन क्या है? इसका क्या कार्य है?
उत्तर:
अन्त:स्त्रावी ग्रन्थि पेंक्रियास द्वारा स्त्रावित हॉर्मोन का नाम इंसुलिन है। यह शर्करा उपापचय का नियन्त्रण करता है।

प्रश्न 38.
पादप हॉर्मोन को कितने वर्गों में विभाजित किया गया है? नाम लिखिए।
उत्तर:
पादप हॉर्मोन्स को 4 वर्गों में विभाजित किया गया है-

  • ऑक्सिन
  • जिबरलिन
  • साइटोकाइनिन
  • वृद्धिरोधक ABA हॉर्मोन।

प्रश्न 39.
साइटोकाइनिन के अन्तर्गत आने वाले रसायन के नाम लिखिए।
उत्तर:
साइटोकाइनिन के अन्तर्गत –

  • काइनिन
  • केलाइन
  • जिएटिन
  • फ्लोकोजिन आदि रसायन आते हैं।

प्रश्न 40.
नलिकाविहीन ग्रन्थियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
सभी अन्त: स्रावी ग्रन्थियाँ नलिकाविहीन होती हैं, ये हैं-

  • थायरॉइड
  • पेंक्रियास
  • एड्रिनल
  • पीयूष
  • अण्डाशय
  • वृषण।

प्रश्न 41.
तन्त्रिका कोशिकाएँ (न्यूरॉन) कितने ‘की होती हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
तन्त्रिका कोशिकाएँ तीन प्रकार की होती हैं-

  • प्रेरक तन्त्रिका कोशिका
  • संवेदी तंत्रिका कोशिका
  • बहुध्रुवीय तन्त्रिका कोशिका।

प्रश्न 42.
मनुष्य में लिंग निर्धारित करने वाली ग्रन्थियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
महिला में 1 में लिंग निर्धारण – अण्डाशय द्वारा। पुरुष में लिंग निर्धारण – वृषण द्वारा।

प्रश्न 43.
हॉर्मोन तथा ग्रंथियाँ किसे कहते हैं?
उत्तर:
हॉर्मोन – वह रासायनिक पदार्थ जो शरीर के किसी भाग में ग्रंथियों से स्त्रावित होता है और रक्त द्वारा शरीर के अन्य भागों में पहुँचा दिया जाता है, उसे हॉर्मोन कहते हैं।
ग्रंथि – वह संरचना, जो एक विशेष प्रकार का रासायनिक पदार्थ स्त्रावित करती है। यह दो प्रकार की होती है- बहिःस्रावी व अंत: स्रावी

प्रश्न 44.
अंत: स्रावी ग्रंथियों की क्या विशेषता होती है?
उत्तर:
अंत: स्रावी ग्रंथियाँ अपना स्राव सीधे रक्त में छोड़ती और ये वाहिकाहीन ग्रंथियाँ होती हैं।

JAC Class 10 Science Important Questions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय

प्रश्न 45.
थायरॉइड ग्रंथि कहाँ स्थित होती है?
उत्तर:
गर्दन के सामने Larynx के ठीक नीचे।

प्रश्न 46.
थायरॉइड ग्रंथि किस हॉर्मोन का स्त्राव करती है?
उत्तर:
थायरॉक्सिन और कैल्सीटोनिन।

प्रश्न 47.
उच्च वर्ग के जन्तुओं के समन्वय केन्द्र का नाम लिखिए।
उत्तर:
उच्च वर्ग के जन्तुओं के समन्वय केन्द्र हैं- मस्तिष्क और मेरुरज्जु।

प्रश्न 48.
मस्तिष्क के विभिन्न भाग क्या हैं?
उत्तर:
मस्तिष्क के विभिन्न भाग हैं-

  • अग्र मस्तिष्क
  • मध्य-मस्तिष्क
  • पश्च मस्तिष्क

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
हॉर्मोन क्या हैं?
उत्तर:
जन्तुओं एवं पौधों के शरीर में विभिन्न जैविक क्रियाओं को नियन्त्रित करने के लिए कुछ विशेष रसायन होते हैं जिन्हें हॉर्मोन कहते हैं। ये हॉर्मोन अन्तःस्रावी ग्रन्थियों द्वारा स्त्रावित किये जाते हैं।

प्रश्न 2.
तंत्रिका कोशा (न्यूरॉन) का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:
तंत्रिका कोशा (न्यूरॉन) का नामांकित चित्र
JAC Class 10 Science Important Questions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय 1

प्रश्न 3.
पीयूष ग्रन्थि को मास्टर ग्रन्थि क्यों कहते
उत्तर:
पीयूष ग्रन्थि से 13 से भी अधिक प्रकार के हॉर्मोन्स स्त्रावित होते हैं जिनका प्रभाव शरीर के विभिन्न भागों के कार्यों पर होता है। इतना ही नहीं ये अन्य अन्तःस्रावी ग्रन्थियों को भी प्रभावित करते इसलिए पीयूष ग्रन्थि को मास्टर ग्रन्थि कहते हैं।

प्रश्न 4.
प्रतिवर्ती क्रिया किसे कहते हैं? एक उदाहरण देकर समझाइए।
उत्तर:
हमारे शरीर में होने वाली कुछ ऐसी अभिक्रियाएँ हैं जो मस्तिष्क के आदेश के बिना ही तुरन्त हो जाती हैं। इस प्रकार की अनुक्रियाएँ प्रतिवर्ती या स्वत: प्रेरित क्रियाएँ कहलाती हैं जो मेरुरज्जु द्वारा ही सम्पन्न हो जाती हैं। पलकों का झपकना, छींकना या खाँसना सभी प्रतिवर्ती क्रियाएँ हैं।

उदाहरण के लिए, जब हाथ पर मुई चुभोई जाती है तो एकदम हाथ हट जाता है, यह प्रतिवर्ती क्रिया है। जब मुई चुभोते हैं तो शरीर का यह भाग उत्तेजित हो जाता है। फलस्वरूप यह उत्तेजना (उद्दीपन) आवेग के रूप में बदल जाता है, यह आवेग डेन्ड्राइट ग्रहण कर लेते हैं। यहाँ से आवेग मेरुरज्जु में पहुँचता है। यह आवेग मेरुरज्जु से होते हुए न्यूरॉन में जाता है जहाँ से यह अपवाही अंग में पहुँच
जाता है। अपवाही अंग में प्रेरणा के पहुँचते ही शरीर के इस भाग को उद्दीपन के स्थान से हटा लिया जाता है।

प्रश्न 5.
हाइड्रा में तंत्रिका समन्वय चित्र द्वारा समझाइए।
उत्तर:
हाइड़ा के तन्त्रिका तन्त्र को नीचे चित्र में दर्शाया गया है-
JAC Class 10 Science Important Questions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय 2
हाइड़ा एक निम्न वर्ग का जन्तु है। इसमें सन्देश एक ही न्यूरॉन (तन्त्रिका कोशिका) द्वारा ग्रहण किया जाता है जो कि पूरे शरीर में फैली रहती है। हाइड्रा में मस्तिष्क नहीं होता है परन्तु फिर भी मनुष्य तथा हाइड्रा में सन्देश संवहन की क्रिया – विधि मूलतः एक जैसी होती है।

प्रश्न 6.
मानव मस्तिष्क के कार्य लिखिए।
उत्तर:
मानव मस्तिष्क के विभिन्न कार्य निम्नलिखित हैं-

  • सभी संवेदी अंगों आवेश ग्रहण करना।
  • इन आवेशों पर प्रेरित तंत्रिकाओं द्वारा ग्रन्थियों और पेशियों को निर्देश भेजना जिससे वे उचित अनुक्रिया करें।
  • विभिन्न संवेदी अंगों से विभिन्न प्रकार के उद्दीपनों में सम्बन्ध स्थापित कर इस प्रकार समन्वय करना जिससे शरीर अधिक क्षमता से क्रियाकलाप कर सके।
  • सूचनाओं को ज्ञान या चेतना के रूप में एकत्रित करना और व्यवहार में पूर्व अनुभव के आधार पर परिवर्तन करना।
  • अनुमस्तिष्क सही-सही गतियों को नियन्त्रित तथा समन्वित करता है। इसका लम्बा भाग मेरुरज्जु से जुड़ा रहता है जो हृदय धड़कन, रुधिर परिवहन, श्वसन तथा अधिकांश अनैच्छिक क्रियाओं एवं प्रतिवर्ती क्रियाओं पर नियन्त्रण रखता है।

JAC Class 10 Science Important Questions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय

प्रश्न 7.
मेरुरज्जु के कार्य लिखिए।
उत्तर:
मेरुरज्जु प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-

  • यह अनैच्छिक क्रियाओं, प्रतिवर्ती क्रियाओं आदि का प्रमुख केन्द्र है, जिनका संचालन का कार्य करता है।
  • यह मस्तिष्क से आने वाले तथा मस्तिष्क को जाने वाले सन्देश को मार्ग प्रदान करते हैं।

प्रश्न 8.
अभिग्राहक से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
अभिग्राहक जंतुओं में एक में एक विशेष प्रकार की संरचना वाले तंत्रिका अंग होते हैं हैं जो प्रकाश, ध्वनि एवं गंध के द्वारा बाहरी सूचनाओं का पता लगाते हैं। इन्हें प्रकाशग्राही, ध्वनिग्राही व गंधग्राही कहते हैं। अभिग्राहक एक विशेष प्रकार की तंत्रिका कोशिकाओं के द्वारा मस्तिष्क को सूचनाएँ प्रेषित करते हैं जिन्हें संवेदी पथिकाएँ भी कहते हैं।

प्रश्न 9.
अमीबा, हाइड्रा, केंचुए व कॉकरोच में तंत्रिका तंत्र किस प्रकार कार्य करता है?
उत्तर:
अमीबा में एक कोशिका होती है जो स्वयं ही उद्दीपनों के प्रति अनुक्रिया करती है। हाइड्रा में तंत्रिका कोशिकाओं का एक जाल होता है जो सारे शरीर हुआ होता है। केंचुए में एक अधर तंत्रिकारज्जु होता तथा उसमें खंडशः व्यवस्थित गैंग्लिया एवं तंत्रिकाएँ होती हैं कॉकरोच में एक स्पष्ट मस्तिष्क और अधर तंत्रिकारज्जु में श्रृंखलाबद्ध गैंग्लिया होते हैं।

प्रश्न 10.
पादप हॉर्मोन क्या हैं? किन्हीं दो पादप हॉर्मोनों के नाम बताइए।
उत्तर:
वो हॉर्मोन जो पादपों के एक भाग में उत्पन्न होते हैं तथा पौधे के अन्य भागों में क्रिया को प्रेरित करते हैं। यह वृद्धि नियामक होते हैं।
जैसे-

  • ऑक्सिन
  • जिब्रेलिन
  • साइटोकाइनिन।

प्रश्न 11.
ऑक्सिन क्या है? इसके कोई 4 कार्य लिखिए।
उत्तर:
ऑक्सिन पौधों में पाया जाने वाला एक हॉर्मोन है, जो तने के शीर्ष पर उत्पन्न होता है। इसे IAA (इन्डोल एसीटिक एसिड) के नाम से जाना जाता है। इसके कार्य निम्नलिखित हैं-

  • यह तने की लम्बाई में वृद्धि करता है तथा जड़ों की वृद्धि को रोकता है।
  • फलों एवं पत्तियों को झड़ने से रोकता है।
  • बीजरहित फल के उत्पादन में सहायता करता है।
  • यह कोशिका विभाजन करता है।

प्रश्न 12.
पीयूष ग्रन्थि के कोई चार प्रमुख कार्य लिखिए।
उत्तर:
पीयूष ग्रन्थि के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-

  • ऊतकों और हड्डियों की वृद्धि का नियमन करना।
  • वृक्कों द्वारा जल के पुनः अवशोषण का नियमन करना।
  • कार्टीसोन बनाने में एड्रिनल कॉर्टेक्स को प्रेरित करना।
  • थाइरॉक्सिन स्रावण के लिए थायराइड को प्रेरित करना।

प्रश्न 13.
साइटोकाइनिन के कोई चार प्रमुख कार्य लिखिए।
उत्तर:
साइटोकाइनिन के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-

  • प्रोटीन के उत्पादन (संश्लेषण) में सहायता करना।
  • कोशिकाओं की लम्बाई में वृद्धि करना।
  • अंकुरण के समय उत्प्रेरक उत्पन्न करना।
  • पार्श्व कलिकाओं की वृद्धि करना।
  • पत्तियों की वृद्धि को रोकना व तने की लम्बाई में

प्रश्न 14.
वृद्धिरोधक ABA हॉर्मोन के कोई चार वृद्धि करना। प्रमुख कार्य लिखिए।
उत्तर:
वृद्धिरोधक ABA हॉर्मोन के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-

  • पौधों में वृद्धि की गति को कम करना।
  • पतझड़ क्रिया को बढ़ाना।
  • पत्तियों में खुलने एवं बन्द करने की क्रिया को नियन्त्रित करना।
  • फूलों को खुलने एवं बन्द करने की क्रिया को नियन्त्रित करना।

प्रश्न 15.
सूत्र – युग्मन किसे कहते हैं? समझाइए।
अथवा
सूत्र – युग्मन की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
दो न्यूरॉन जहाँ मिलते हैं उस स्थान को सूत्र – युग्मन कहते हैं। बहुधा सन्देश एक न्यूरॉन से दूसरे न्यूरॉन तक सूत्र – युग्मन के द्वारा पहुँचाया जाता है। उदाहरण के लिए, आपके पैर के अँगूठे में दर्द होता है तो सबसे पहले संवेदना डेन्ड्राइट या न्यूरॉन के बहुशाखित संरचना द्वारा ग्रहण कर तन्त्रिका द्वारा विद्युत आवेश के रूप में वहन की जाती है। सूत्र युग्मन के जरिए दूसरे न्यूरॉन में और अन्त में यह तन्त्रिका केन्द्र तक पहुँच जाती है। अनुक्रिया प्रेरक तन्त्रिका द्वारा पैर की मांसपेशियों में पहुँच जाती है और पैर उसके अनुसार प्रतिक्रिया करता है।

प्रश्न 16.
तंत्रिका तंत्र के कोई चार प्रमुख कार्य लिखिए।
उत्तर:
तंत्रिका तंत्र के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-

  • यह शरीर के सभी अंगों के कार्यों पर नियन्त्रण एवं समन्वय बनाये रखता है।
  • यह तंत्र जीवधारी को बाहरी वातावरणीय परिवर्तनों के प्रति अनुक्रिया देने में मदद करता है।
  • यह अनुभवों को याद रखने में सहायता करता है।
  • यह प्रतिवर्ती क्रियाओं के द्वारा हमारी सुरक्षा करता है।

प्रश्न 17.
ऑक्सिन के पौधों पर कोई दो कार्य बताइए।
उत्तर:

  • कायिका की लंबाई बढ़ाने में।
  • पौधों की जड़ों को बहुत तेजी से बढ़ाना।

प्रश्न 18.
गुरुत्वानुवर्तन गति व स्पर्शानुवर्तन एक अंतर बताइए।
उत्तर:
पौधों में जो गति गुरुत्वाकर्षण के कारण होती है, उन्हें गुरुत्वावर्त गति कहते हैं, जबकि जिन पौधों में के कारण होती है, उन्हें स्पर्शानुवर्तन कहते हैं।

प्रश्न 19.
ऑक्सिन और साइटोकाइनिन में क्या अंतर है?
उत्तर:
ऑक्सिन का निम्न सांद्रण वृद्धि को जाग्रत करता है। लेकिन सांद्रण की मात्रा अधिक होने पर वृद्धि कम हो जाती है। लेकिन तने में वृद्धि बढ़ जाती है जबकि साइटोकाइनिन हॉर्मोन सक्रिय रूप से बुद्धिमान ऊतकों, जैसे- भ्रूणों, परिवर्धमान फलों और जड़ों में उत्पन्न होते हैं। इनके कारण कोशिका विभाजन हो जाता है और जीर्णता देर से आती है।

प्रश्न 20.
प्रतिवर्ती क्रिया के कोई चार उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
प्रतिवर्ती क्रिया के उदाहरण हैं-

  • छींकना एवं खाँसना।
  • मिठाई देखने पर मुँह में लार आना।
  • तेज रोशनी (बिजली चमकना) में पलकों का झपकना।
  • सुई चुभने पर तुरन्त अंग को हटाना।

प्रश्न 21.
मनुष्य में जनन ग्रन्थि को समझाइए।
उत्तर:
मनुष्य पायी जाने वाली मुख्यतः दो ग्रन्थि हैं-

  • वृषण
  • अण्डाशय।

(1) वृषण – यह पुरुष में होते हैं जो उदरगुहा के बाहर स्थित होते हैं। यह टेस्टोस्टेरॉन नामक हॉर्मोन स्रावित करते हैं जिसका कार्य दाढ़ी-मूंछ का विकास, आवाज भारी होने वाले लक्षण तथा शुक्राणु उत्पन्न करना।

(2) अण्डाशय यह स्त्री में होता है जो उदरगुहा में स्थित होता है। यह एस्ट्रोजन तथा प्रोजेस्ट्रॉन हॉर्मोन स्रावित करता है जिसका कार्य स्तनों का विकास, आवाज पतली होना, रजोधर्म का होना तथा अण्डज उत्पन्न करना होता है।

प्रश्न 22.
जन्तुओं में रासायनिक समन्वय किस प्रकार होता है? समझाइये।
उत्तर:
जन्तुओं में रासायनिक समन्वय कुछ विशिष्ट प्रकार के रसायन द्वारा होता है जिन्हें हॉर्मोन कहते हैं। हॉर्मोन विशिष्ट ग्रन्थियों में निर्मित होते हैं जिन्हें अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ कहते हैं। ये ग्रन्थियाँ नलिकाविहीन होने के कारण हॉर्मोन के सीधे रक्त प्रवाह में स्रावित करती हैं। ये हॉर्मोन शरीर को विभिन्न भागों में पहुँचकर अपना विशिष्ट प्रकार दिखाते हैं, जैसे- वृद्धि दर, विकास, रुधिर दाब, लैंगिक परिपक्वता आदि। फलस्वरूप शरीर में विभिन्न क्रिया-कलापों में तालमेल बना रहता है।

प्रश्न 23.
मानव शरीर में पायी जाने वाली अन्तःस्त्रावी ग्रन्थियों के नाम एवं उनसे स्त्रावित होने वाले हॉर्मोन्स के नाम लिखिए।
अथवा
कोई भी तीन अन्तःस्रावी ग्रन्थियों के नाम एवं उनसे स्त्रावित हॉर्मोन को लिखिए।
उत्तर:
प्रमुख अन्तःस्रावी ग्रन्थियाँ एवं उनसे स्त्रावित हॉर्मोन्स निम्नलिखित हैं-

ग्रन्थि का नाम हॉर्मोन
(i) थॉयराइड थॉयरॉक्सिन
(ii) पेंक्रियास इन्सुलिन
(iii) एड्रिनल कार्टीसोन
(iv) पीयूष ग्रन्थि वृद्धि हॉर्मोन ADH, ACTH, FSH, TSH
(v) अण्डाशय एस्ट्रोजन
(vi) वृषण टेस्टोस्टेरॉन

प्रश्न 24.
अण्डाशय से निकलने वाले प्रमुख हॉर्मोन को उनके कार्य सहित लिखिए।
उत्तर:
अण्डाशय द्वारा स्रावित प्रमुख हॉर्मोन एस्ट्रोजन हैं जिनके कार्य निम्न हैं-

  • स्तन ग्रन्थियों का विकास करना।
  • गर्भाशय, फेलोपियन नलिका तथा योनि की वृद्धि एवं परिवर्धन।
  • मादा में द्वितीयक लैंगिक लक्षणों का विकास करना।
  • ऋतुस्राव चक्र का नियमन करना।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रतिवर्ती क्रिया किसे कहते हैं? उदाहरण सहित क्रिया पथ को समझाइए।
उत्तर:
प्रतिवर्ती क्रिया – अभ्यासार्थ लघु उत्तरीय प्रश्न क्रमांक 3 का उत्तर देखिए।
प्रतिवर्ती क्रिया का पथ निम्नलिखित प्रकार होता है-
उद्दीपन → ग्राही अंग → संवेदन तन्त्रिका → मेरुरज्जु → प्रेरित तंत्रिका → मांसपेशियों द्वारा क्रियाएँ।
JAC Class 10 Science Important Questions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय 3

प्रश्न 2.
पादप हॉर्मोन को कितने वर्गों में विभाजित किया गया है? प्रत्येक के कार्य लिखिए।
उत्तर:
पादप हॉर्मोन को चार वर्गों में विभाजित किया गया है-

  • ऑक्सिन
  • जिब्रेलिन
  • साइटोकाइनिन
  • वृद्धिरोधक ABA हॉर्मोन।

कार्य-
(i) ऑक्सिन – इसका प्रमुख कार्य कोशिकाओं को दीर्घीकरण करना है। इनके द्वारा कोशिका विभाजन होता है। पौधों की गतियों पर नियन्त्रण रखता है। इससे पत्तियों का गिरना रुकता है तथा यह बीजरहित फलों के उत्पादन में सहायक है।

(ii) जिब्रेलिन – इसके कारण पौधों की लम्बाई बढ़ जाती है। यह कोशिका विभाजन में सहायक होता है।

(iii) साइटोकाइनिन – इसके अन्तर्गत

  • काइनिन
  • केलाइन
  • जिएटिन
  • फ्लोकोजिन आदि रसायन आते हैं जो प्रोटीन के उत्पादन में सहायता करते हैं। ये बीज अंकुरण में सहायता करते हैं पाश्र्व कलिका की वृद्धि करते हैं, मूल वृद्धि को रोकते हैं, पत्तियों की वृद्धि को रोकते हैं तथा तने की लम्बाई में वृद्धि करते हैं। की गति कम करता है, पतझड़ की क्रिया को बढ़ाता है,

(iv) वृद्धिरोधक ABA हॉर्मोन – यह पौधे की वृद्धि पत्तियों एवं फलों के खुलने एवं बन्द करने की क्रिया को यह पदार्थ नियन्त्रित करता है।

प्रश्न 3.
मानव मस्तिष्क के विभिन्न भागों के कार्य लिखिए।
उत्तर:
मानव मस्तिष्क तीन भागों में विभाजित हैं जिनके कार्य निम्नलिखित है-

  • अग्र-मस्तिष्क
  • मध्य-मस्तिष्क
  • पश्च मस्तिष्क।

(1) अग्र-मस्तिष्क- इसके निम्नलिखित कार्य हैं-

  • अग्र-मस्तिष्क घ्राण पिण्ड सुगन्ध का बोध कराता है।
  • प्रमस्तिष्क मनुष्य की बुद्धि, स्मृति व चेतना तर्क का केन्द्र माना जाता है। यह इच्छाओं, भावनाओं तथा सुनने का केन्द्र होता है।
  • डाइनसिफेलॉन भाग भूख प्यास, नींद, थकावट, क्रोध तथा प्रसन्नता का केन्द्र है।

(2) मध्य-मस्तिष्क – यह भाग वस्तुओं के प्रतिबिम्बों की पहचान के नियन्त्रण का कार्य करता है इसलिए इसे दृष्टि पिण्ड कहते हैं।

(3) पश्च-मस्तिष्क- ये तीन भागों –

  • अनुमस्तिष्क
  • मेडुला ऑब्लांगेटा
  • मेरुरज्जु से मिलकर बने होते हैं।

इनके निम्नलिखित कार्य हैं-
(a) अनुमस्तिष्क का कार्य-

  • यह शरीर में सन्तुलन स्थापित रखता है।
  • यह कंकाल पेशियों के संकुचन एवं शिथिलन को भी नियन्त्रित करता है।

(b) मेडुला ऑब्लांगेटा शरीर के सभी अनैच्छिक क्रियाओं का केन्द्र है।

(c) मेरुरज्जु के कार्य-

  • यह प्रतिवर्ती क्रियाओं का मुख्य केन्द्र है।
  • यह अनैच्छिक क्रियाओं को सन्तुलित करती है।

JAC Class 10 Science Important Questions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय

प्रश्न 4.
मानव शरीर की विभिन्न ग्रन्थियों से उत्पन्न पाँच महत्त्वपूर्ण हॉर्मोन्स तथा उनके कार्य की सारणी बनाइये।
उत्तर:
अन्तःस्त्रावी ग्रन्थि और उनके कार्य

ग्रा्थि/स्थिति हॉर्मोन का नाम हॉर्मोन के कार्य
1. पीयूष ग्रन्थि (मस्तिष्क में) वृद्धि हॉर्मोन ऊतकों और हड्डियों की वृद्धि का नियन्त्रण।
2. थायरॉइड ग्रन्थि (गर्दन में) थायरॉक्सिन (i) वृद्धि और उपापचय को नियन्त्रित करना।
(ii) इसकी कमी से घेंघा रोग होता है।
(iii) अत्यधिक स्रावण से दुर्बलता, पतलापन और अधिक क्रियाशीलता आती है।
3. एड्रीनल (वृक्कों के ऊपर) एड्रीनेलीन यह शरीर में रक्त प्रवाह की दर को नियन्त्रित करता है।
4. पेंक्रियास (ग्रहणी के पास) इन्सुलिन (i) शर्करा उपापचय का नियंत्रण। (ii) इसकी कमी से मधुमेह रोग (डायबिटीज) होता है। पुरुष द्वितीय लैंगिक लक्षणों (दाढ़ी, मूँछ का निकलना, आवाज का भारीपन) के विकास के लिए उत्तरदायी है।
5. वृषण (नर जननांग) टेस्टोस्टेरॉन

प्रश्न 5.
जन्तुओं में नियन्त्रण एवं समन्वय प्रक्रिया को समझाइए।
उत्तर:
नियंत्रण और समन्वय सभी जन्तुओं में बहुत महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इनमें शारीरिक क्रियाओं के लिए अलग-अलग अंग या क्रियात्मक तंत्र पाए जाते हैं। जन्तुओं में दो प्रकार का समन्वय पाया जाता है-

  • रासायनिक एवं
  • तंत्रिकीय समन्वय।

(1) जन्तुओं में रासायनिक समन्वय एवं नियन्त्रण -जन्तुओं में कुछ विशिष्ट प्रकार के रसायन स्रावित होते हैं जिन्हें हॉर्मोन कहते हैं, ये विशिष्ट ग्रन्थियों में निर्मित होते हैं जिन्हें अंत: स्रावी ग्रन्थियाँ कहते हैं। ये हॉर्मोन को सीधे ही रक्त प्रवाह में स्रावित करती हैं। शरीर के विभिन्न भागों में पहुँचकर ये हॉर्मोन अपना विशिष्ट प्रभाव दिखाते हैं; जैसे – वृद्धि करना, लैंगिक परिपक्वता आदि। नीचे कुछ
ग्रन्थि एवं उनसे स्रावित हॉर्मोन का नाम दर्शाया गया है-

ग्रन्थि का नाम हॉर्मोन
(i) थॉयराइड थॉयरॉक्सिन
(ii) पेंक्रियास इन्सुलिन
(iii) एड्रिनल कार्टीसोन
(iv) पीयूष ग्रन्थि वृद्धि हॉर्मोन ADH, ACTH, FSH, TSH
(v) अण्डाशय एस्ट्रोजन
(vi) वृषण टेस्टोस्टेरॉन

(2) तंत्रिकीय समन्वय एवं नियन्त्रण- नियन्त्रण एवं समन्वय का कार्य एक और तंत्र द्वारा किया जाता है, यह हैं- तंत्रिका तंत्र।

तंत्रिका कोशिका, इसकी संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई है जो पूरे शरीर में फैलकर विद्युत संवाहित कोशिकाओं का एक जाल बनाते हैं। इन्हीं के द्वारा सन्देश शरीर के एक भाग से दूसरे भाग तक पहुँचाये जाते हैं। तंत्रिका तन्त्र के तीन प्रमुख भाग होते हैं जो विभिन्न कार्यों का नियन्त्रण एवं समन्वय करते हैं। ये निम्नलिखित हैं –
(A) केन्द्रीय तन्त्रिका तन्त्र- इसमें

  • मस्तिष्क
  • मेरुरज्जु शामिल हैं।

(B) परिधीय तंत्रिका तंत्र- इसमें

  • क्रेनियल तथा
  • स्पाइनल तंत्रिकाएँ शामिल हैं।

(C) स्वायत्त तंत्रिका तंत्र- इसमें

  • अनुकम्पीय तंत्रिकाएँ तथा
  • परानुकम्पी तंत्रिका तंत्र शामिल हैं।

प्रश्न 6.
मनुष्य के मस्तिष्क की काट का नामांकित चित्र बनाइए।
उत्तर:
मनुष्य के मस्तिष्क की काट का नामांकित चित्र-
JAC Class 10 Science Important Questions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय 4

बहुविकल्पीय प्रश्न

1. शरीर की अनैच्छिक क्रियाओं का नियंत्रण होता है-
(a) अग्र-मस्तिष्क के मेडुला से
(b) मध्य-मस्तिष्क के मेडुला से
(c) पश्च-मस्तिष्क के मेडुला से
(d) मेरुरज्जु के मेडुला से
उत्तर:
(c) पश्च-मस्तिष्क के मेडुला से

2. सूर्य के मार्ग के अनुसार सूरज की गति किसके कारण होती है?
(a) प्रकाशानुवर्तन के
(b) गुरुत्वानुवर्तन के
(c) रसायनानुवर्तन के
(d) जलानुवर्तन के
उत्तर:
(a) प्रकाशानुवर्तन के

3. मस्तिष्क का मुख्य सोचने वाला भाग है-
(a) अग्रमस्तिष्क
(b) मध्यमस्तिष्क
(c) अनुमस्तिष्क
(d) पश्चमस्तिष्क
उत्तर:
(a) अग्रमस्तिष्क

4. सुनने, सूँघने, देखने आदि के लिए विशिष्टीकृत क्षेत्र होते हैं-
(a) अग्रमस्तिष्क
(b) मेडुला
(c) अनुमस्तिष्क
(d) पश्चमस्तिष्क
उत्तर:
(a) अग्रमस्तिष्क

5. कौन-सा हॉर्मोन शरीर को आपातकाल के लिए तैयार करता है?
(a) एड्रीनलिन
(b) इन्सुलिन
(c) मेलाटोनिन
(d) थाइमोसिन
उत्तर:
(a) एड्रीनलिन

6. मेरुरज्जु कहाँ से निकलती है?
(a) मेडुला से
(b) प्रमस्तिष्क से
(c) अनुमस्तिष्क से
(d) अग्रमस्तिष्क से
उत्तर:
(a) मेडुला से

7. प्ररोह का प्रकाश की ओर गति क्या कहलाती है?
(a) गुरुत्वानुवर्तन
(b) रसायनानुवर्तन
(c) जलानुवर्तन
(d) प्रकाशानुवर्तन
उत्तर:
(d) प्रकाशानुवर्तन

8. पराग नलियों की अंडाणु की तरफ वृद्धि किसके कारण होती है?
(a) जलानुवर्तन के
(b) रसोनुवर्तन (रसायनानुवर्तन) के
(c) गुरुत्वानुवर्तन
(d) प्रकाशानुवर्तन
उत्तर:
(b) रसोनुवर्तन (रसायनानुवर्तन) के

9. बौनेपन का क्या कारण है?
(a) एडीनलिन के स्राव की कमी।
(b) वृद्धि – हॉर्मोन के स्राव की अधिकता
(c) वृद्धि हॉर्मोन के स्राव की कमी
(d) इन्सुलिन की अधिकता
उत्तर:
(c) वृद्धि हॉर्मोन के स्राव की कमी

10. एक तंत्रिका कोशिका का ऐक्सॉन अगली तंत्रिका कोशिका के डेंड्राइटों के समीप होता है। दो तंत्रिका कोशिकाओं की इस संधि को क्या कहते हैं?
(a) सिनेप्स
(b) संवेदी तंत्रिकाएँ
(c) मिश्रित तंत्रिकाएँ
(d) प्रेरक तंत्रिकाएँ
उत्तर:
(a) सिनेप्स

JAC Class 10 Science Important Questions Chapter 7 नियंत्रण एवं समन्वय

11. निम्न में से फाइटोक्रोम (Phytochrome) कौन-सा है?
(a) ऑक्सिन
(b) जिब्रेलिन
(c) साइटोकाइनिन
(d) ये सभी।
उत्तर:
(d) ये सभी।

12. निम्न में से मस्तिष्क का कौन-सा भाग है?
(a) प्रमस्तिष्क
(b) अनुमस्तिष्क
(c) मेडुला
(d) ये सभी
उत्तर:
(d) ये सभी

13. छुई-मुई के पौधे में किस प्रकार की गति होती है?
(a) रासायनिक गति
(b) तंत्रिका गति
(c) पेशीय गति
(d) ये सभी।
उत्तर:
(a) रासायनिक गति

14. कौन जल की मात्रा में परिवर्तन करके अपनी आकृति बदल लेती है?
(a) छुई-मुई का पौधा
(b) तंत्रिका कोशिका
(c) गुलाब का पौधा
(d) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(a) छुई-मुई का पौधा

15. पादपों में कोशिकाओं के लंबी होने के लिए उत्तरदायी हॉर्मोन हैं—
(a) जिब्रेलिन
(b) ऑक्सिन
(c) साइटोकायनिन
(d) ऐब्सिजिक अम्ल
उत्तर:
(b) ऑक्सिन

16. पौधे में वृद्धि का संदमन करने वाले हॉर्मोन का एक उदाहरण है1
(a) एब्सिसिक अम्ल
(b) टार्टरिक अम्ल
(c) ऐसीटिक अम्ल
(d) सल्फ्यूरिक अम्ल
उत्तर:
(a) एब्सिसिक अम्ल

17. इंसुलिन के बारे में गलत कथन चुनिए-
(a) यह अग्न्याशय से उत्पन्न होता है।
(b) यह शरीर की वृद्धि और उसके परिवर्धन (विकास) का नियमन करता है।
(c) यह रुधिर में शर्करा के स्तर का नियमन करता है।
(d) इंसुलिन के अपर्याप्त स्त्रावण से डायबिटीज नामक रोग हो जाता है।
उत्तर:
(b) यह शरीर की वृद्धि और उसके परिवर्धन (विकास) का नियमन करता है।

18. मटर के पौधों में प्रतान की वृद्धि किसके कारण होती है?
(a) प्रकाश के प्रभाव के
(b) गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव के
(c) प्रतान की उन कोशिकाओं में तीव्र विभाजन के कारण जो अवलंब से दूर होती हैं।
(d) प्रतान की उन कोशिकाओं में तीव्र विभाजन के कारण जो अवलंब के संपर्क में होती हैं।
उत्तर:
(c) प्रतान की उन कोशिकाओं में तीव्र विभाजन के कारण जो अवलंब से दूर होती हैं।

19. मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग कौन-सा होता है?
(a) प्रमस्तिष्क
(b) अनुमस्तिष्क
(c) मेडुला ऑब्लांगेटा
(d) मस्तिष्क
उत्तर:
(a) प्रमस्तिष्क

20. अनुमस्तिष्क निम्न में से कौन-सा कार्य करता है?
(a) यह शरीर का संतुलन बनाए रखता है।
(b) यह अत्यावश्यक प्रतिवर्त केन्द्रों का नियंत्रण करता है।
(c) यह सभी अनैच्छिक क्रियाओं का नियंत्रण करता है।
(d) यह हमारी भावनाओं, इच्छाशक्ति एवं वाक्शक्ति को नियंत्रित करता है।
उत्तर:
(a) यह शरीर का संतुलन बनाए रखता है।

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

  1. पुरुषों में द्वितीयक लैंगिक लक्षण …………………… हॉर्मोन द्वारा विकसित होते हैं।
  2. किसी उद्दीपन के प्रति तुरन्त होने वाली अनुक्रिया …………………… क्रिया कहलाती है।
  3. प्रतिवर्ती क्रिया …………………… द्वारा संपन्न होती है।
  4. अग्न्याशय पाचक एंजाइम के साथ …………………… भी स्त्रावित करता है।
  5. वृषण शुक्राणुओं के साथ-साथ …………………… हॉर्मोन भी उत्पन्न करता है।
  6. अनैच्छिक प्रक्रियाएँ …………………… के द्वारा नियंत्रित होती हैं।
  7. विभिन्न अंगों का एक-दूसरे के साथ कार्य करना …………………… कहलाता है।
  8. लड़कियों में वक्ष स्थल का विकास गर्भाशय द्वारा स्रावित हॉर्मोन …………………… द्वारा किया जाता है।
  9. ऑक्सिन मूल की वृद्धि को …………………… करते हैं।
  10. तने की वृद्धि एवं कोशिका विभाजन के लिए उत्तरदायी है ……………………।

उत्तर:

  1. टेस्टोस्टेरोन
  2. प्रतिवर्ती
  3. मेरुरज्जु
  4. हॉर्मोन
  5. टेस्टोस्टेरोन
  6. मेरुरज्जु
  7. समन्वयन
  8. एस्ट्रोजन
  9. कम
  10. जिब्रेलिन।

Leave a Comment