JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

Jharkhand Board JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि Important Questions and Answers.

JAC Board Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

प्रश्न-दिए गए चार वैकल्पिक उत्तरों में से सही उत्तर चुनकर लिखें
1. 21वीं शताब्दी के आरम्भ में विश्व जनसंख्या कितनी थी ?
(A) 4 अरब
(B) 6 अरब
(C) 8 अरब
(D) 10 अरब।
उत्तर:
(B) 6 अरब

2. विश्व के वर्तमान समय में जनसंख्या वृद्धि दर क्या है ?
(A) 1.0%
(B) 1.2%
(C) 1.4%
(D) 1.6%.
उत्तर:
(C) 1.4%

3. गत 500 वर्षों में विश्व जनसंख्या कितने गुणा बढ़ी है ?
(A) 4
(B) 6
(C) 8
(D) 10.
उत्तर:
(D) 10.

4. विश्व जनसंख्या औसत घनत्व प्रति वर्ग कि० मी० कितना है ?
(A) 31
(B) 35
(C) 38
(D) 41.
उत्तर:
(D) 41.

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

5. किस देश में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व है ?
(A) चीन
(B) भारत
(C) सिंगापुर
(D) इन्डोनेशिया।
उत्तर:
(C) सिंगापुर

6. किस महाद्वीप में जनसंख्या वृद्धि दर सर्वाधिक है ?
(A) एशिया
(B) अफ्रीका
(C) यूरोप
(D) ऑस्ट्रेलिया।
उत्तर:
(B) अफ्रीका

7. औद्योगिक क्रान्ति के समय विश्व जनसंख्या कितनी थी ?
(A) 30 करोड़
(B) 40 करोड़
(C) 50 करोड़
(D) 60 करोड़।
उत्तर:
(C) 50 करोड़

8. विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश कौन-सा है ?
(A) चीन
(B) भारत
(C) रूस
(D) जर्मनी।
उत्तर:
(A) चीन

9. विश्व जनसंख्या में प्रति वर्ष कितने लोगों की वृद्धि होती है ?
(A) 6 करोड़
(B) 7 करोड़
(C) 8 करोड़
(D) 10 करोड़।
उत्तर:
(C) 8 करोड़

10. विश्व के दस सर्वाधिक जनसंख्या वाले देशों में विश्व जनसंख्या का कितने प्रतिशत भाग है ?
(A) 50%
(B) 60%
(C) 70%
(D) 80%.
उत्तर:
(B) 60%

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

प्रश्न 1.
किसी देश का वास्तविक धन क्या होता है ?
उत्तर:
वहां के निवासी (जन शक्ति)।

प्रश्न 2.
21वीं शताब्दी के आरम्भ में विश्व जनसंख्या कितनी थी ?
उत्तर:
6 अरब से अधिक।

प्रश्न 3.
किसी क्षेत्र की जनांकिकीय विशेषताओं को समझने में कौन-से दो तत्त्व सहायक हैं ?
उत्तर:
(i) जनसंख्या वितरण
(ii) जनसंख्या घनत्व।

प्रश्न 4.
जनसंख्या घनत्व किस प्रकार ज्ञात की जाती है ?
उत्तर:
JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि - 1

प्रश्न 5.
कौन-सा जलवायु कटिबन्ध घना बसा है ?
उत्तर:
समशीतोष्ण कटिबन्ध।

प्रश्न 6.
अफ्रीका का एक खनिज क्षेत्र बताओ जहां घनी जनसंख्या है।
उत्तर:
कटंगा-ज़ाम्बिया तांबा क्षेत्र।

प्रश्न 7.
जापान का कौन-सा औद्योगिक प्रदेश घना बसा है ?
उत्तर:
कोब-ओसाका प्रदेश।

प्रश्न 8.
विश्व जनसंख्या वृद्धि की वर्तमान दर क्या है ?
उत्तर:
1.3 प्रतिशत।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

प्रश्न 9.
गत 500 वर्षों में जनसंख्या कितने गुणा बढ़ी है ?
उत्तर:
10 गुणा।

प्रश्न 10.
विश्व जनसंख्या में भारत की जनसंख्या का क्या अनुपात है ?
उत्तर:
प्रत्येक छ: व्यक्तियों में एक भारतीय है।

प्रश्न 11.
संसार के 10 बड़े अधिक जनसंख्या वाले देशों में संसार की कुल जनसंख्या का कितने प्रतिशत भाग है ?
उत्तर:
60 प्रतिशत।

प्रश्न 12.
विश्व जनसंख्या में औसत घनत्व कितना है ?
उत्तर:
41 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर।

प्रश्न 13.
यूरोप महाद्वीप में औसत जनसंख्या घनत्व बताओ।
उत्तर:
104 व्यक्ति प्रति वर्ग कि० मी० ।

प्रश्न 14.
विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश बताओ।
उत्तर:
मकाऊ-21346 व्यक्ति / वर्ग कि० मी०।

प्रश्न 15.
सबसे अधिक जनसंख्या वृद्धि दर किस महाद्वीप में है ?
उत्तर:
अफ्रीका महाद्वीप।

प्रश्न 16.
औद्योगिक क्रान्ति के समय विश्व की जनसंख्या कितनी थी ?
उत्तर:
50 करोड़।

प्रश्न 17.
प्रति वर्ष विश्व जनसंख्या में कितने लोगों की वृद्धि होती है ?
उत्तर:
8 करोड़।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

प्रश्न 18.
आदिमकाल में कौन-सी दो नदी घाटियां घनी जनसंख्या वाले क्षेत्र थे ?
उत्तर:
सिन्धु घाटी तथा गंगा घाटी।

प्रश्न 19.
जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक बताओ।
उत्तर:
जन्म दर, मृत्यु दर, प्रवास।

प्रश्न 20.
‘जनसंख्या आर्थिक विकास का सूचक है’ चार क्षेत्र बताओ जहां इसका प्रभाव है ?
उत्तर:
सामाजिक उत्थान, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, आर्थिक विकास, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि।

प्रश्न 21.
आप्रवासी किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जो व्यक्ति किसी नए स्थान पर जाते हैं।

प्रश्न 22.
उत्प्रवासी किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जो व्यक्ति मूल स्थान से बाहर चले जाते हैं।

प्रश्न 23.
अत्यधिक जनसंख्या वृद्धि दर से उत्पन्न एक समस्या बताओ।
उत्तर:
संसाधनों का ह्रास।

प्रश्न 24.
कुछ विकासशील देशों में जीवन प्रत्याशा क्यों कम है ?
उत्तर:
चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण।

प्रश्न 25.
जन्मदर व मृत्यु दर में अन्तर को क्या कहते है ?
उत्तर:
जनसंख्या वृद्धि दर।

प्रश्न 26.
आप्रवास व उत्प्रवास क्या है ?
उत्तर:
प्रवासी जो किसी नए स्थान पर जाते हैं आप्रवासी कहलाते हैं। प्रवासी जो मूल स्थान से बाहर चले जाते हैं, उत्प्रवासी कहलाते हैं।

प्रश्न 27.
विश्व में मध्यम जनसंख्या वृद्धि दर (1.1 से 1.9%) वाले एक महाद्वीप का नाम लिखिए।
उत्तर:
दक्षिणी अमेरिका।।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

प्रश्न 28.
विश्व में न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर (0-1%) वाले एक महाद्वीप का नाम लिखिए।
उत्तर:
यूरोप।

अतिलघउत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
‘एक देश की पहचान उसके लोगों से होती है’ उपरोक्त कथन के समर्थन में तीन तर्क दो।
उत्तर:
किसी देश की जनशक्ति केवल संख्या द्वारा ही मापी नहीं जाती। एक स्वस्थ, परिश्रमी तथा शिक्षित जनसंख्या किसी देश का वास्तविक धन होती है। यह जनसंख्या देश के संसाधनों का शोषण कर सकती है तथा इसकी नीतियां निर्धारित करती है। यह जनसंख्या किसी देश की शक्ति का स्तम्भ है।

प्रश्न 2.
‘विश्व जनसंख्या का वितरण असमान है’ दो उदाहरण देकर समझाओ।
उत्तर:
विश्व जनसंख्या वितरण का प्रतिरूप असमान है।
(i) मोटे तौर पर विश्व की जनसंख्या का 90% इसके 10% स्थल भाग में निवास करता है।
(ii) विश्व के दस सर्वाधिक आबाद देशों में विश्व की लगभग 60% जनसंख्या निवास करती है। जार्ज जी० बी० क्रेसी की टिप्पणी के समान हम कह सकते हैं कि विश्व में बहुत अधिक स्थानों पर कम लोग और कम स्थानों पर बहुत अधिक लोग रहते हैं।

प्रश्न 3.
जनसंख्या घनत्व से क्या अभिप्राय है? इसकी गणना कैसे करते हैं ?
उत्तर:
जनसंख्या घनत्व भूमि तथा मानव में अनुपात है। लोगों की संख्या और भूमि के क्षेत्रफल के बीच अनुपात को जनसंख्या घनत्व कहते हैं। इसे प्रति वर्ग कि० मी० में रहने वाले व्यक्तियों के रूप में मापा जाता है।
JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि - 2

प्रश्न 4.
विश्व में जनसंख्या वितरण के प्रारूप का वर्णन करो।
उत्तर:
विश्व में जनसंख्या वितरण के प्रारूप जनसंख्या के वितरण और घनत्व के प्रारूप हमें किसी क्षेत्र की जनांकिकीय विशेषताओं को समझने में मदद करते हैं। ‘जनसंख्या वितरण’ शब्द का अर्थ भूपृष्ठ पर, लोग किस प्रकार वितरित हैं इस बात से लगाया जाता है। मोटे तौर पर विश्व की जनसंख्या का 90 प्रतिशत, इसके 10 प्रतिशत, स्थलभाग में निवास करता है। विश्व में दस सर्वाधिक आबाद देशों में विश्व की लगभग 60 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है इन दस देशों में से छह एशिया में अवस्थित हैं।

प्रश्न 5.
नगरीकरण एक बड़ी संख्या में प्रवासियों को क्यों आकर्षित करती है ? इस सन्दर्भ में कुछ अपकर्ष कारकों के नाम लिखो।
उत्तर:
नगरीकरण के कारण मिलियन तथा मैगा नगरों का विकास होता है। यह नगर रोज़गार के बेहतर अवसर, शैक्षणिक व चिकित्सा सुविधाएं, परिवहन-संचार के बेहतर साधन प्रस्तुत करते हैं। यह आकर्षण लोगों को नगरों की ओर आकर्षित करते हैं। मैगा नगर बड़ी संख्या में प्रवासियों को आकर्षित करते रहते हैं।

प्रश्न 6.
औद्योगिक क्षेत्र घने बसे होते हैं क्यों ? एक उदाहरण दो।
उत्तर:
औद्योगिक क्षेत्र रोजगार के अवसर उपलब्ध कराते हैं। बड़ी संख्या में लोग उद्योगों तथा कारख़ानों के गिर्द बस जाते हैं। इनमें श्रमिक, परिवहन चालक, दुकानदार, बैंक कर्मी, डॉक्टर, अध्यापक होते हैं। जापान का कोबे ओसाका प्रदेश इन उद्योगों की उपस्थिति के कारण सघन बसा हुआ है।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

प्रश्न 7.
जनसंख्या वृद्धि से क्या अभिप्राय है ? किसी क्षेत्र में इसके तीन प्रभाव बताओ।
उत्तर:
जनसंख्या वृद्धि से अभिप्राय किसी क्षेत्र में एक निश्चित समय में बसे हुए लोगों की संख्या में परिवर्तन से है। यह परिवर्तन दो प्रकार से होता है –
(i) धनात्मक
(ii) ऋणात्मक।

जनसंख्या वृद्धि के प्रभाव
(i) आर्थिक विकास
(ii) सामाजिक उत्थान
(iii) सांस्कृतिक विकास।

प्रश्न 8.
अशोधित जन्म दर से क्या अभिप्राय है ? इसके प्रभाव बताओ।
उत्तर:
अशोधित जन्म दर (CBR) को प्रति हजार स्त्रियों द्वारा जन्म दिए जीवित बच्चों के रूप में व्यक्त किया जाता है। इसकी गणना इस प्रकार की जाती है –
JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि - 3

प्रभाव –
(i) इससे जनसंख्या में परिवर्तन होता है।
(ii) यदि जन्म दर अधिक हो तो जनसंख्या वृद्धि दर धनात्मक होती है।

प्रश्न 9.
अशोधित मृत्यु दर से क्या अभिप्राय है ? इसके प्रभाव बताओ।
उत्तर:
अशोधित मृत्यु दर को किसी क्षेत्र विशेष में किसी वर्ष के दौरान प्रति हजार जनसंख्या के पीछे मृतकों की संख्या के रूप में अभिव्यक्त किया जाता है।

अशोधित मृत्यु दर की गणना इस प्रकार की जाती है –
JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि - 4

प्रभाव –
मोटे तौर पर मृत्यु दर किसी क्षेत्र की जनांकिकीय संरचना, सामाजिक उन्नति और आर्थिक विकास के स्तर द्वारा प्रभावित होती है। मृत्यु दर अधिक होने पर जनसंख्या वृद्धि ऋणात्मक होती है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
सघन बसे, मध्यम बसे तथा विरल बसे प्रदेशों में जनसंख्या घनत्व कितना-कितना है ? प्रत्येक वर्ग से दो उदाहरण दो।
उत्तर:
विश्व जनसंख्या का वितरण असमान है। कुछ प्रदेश अति सघन बसे हैं परन्तु कुछ प्रदेश निर्जन हैं।
(क) सघन बसे प्रदेश (Densely populated Areas) – इन प्रदेशों में जनसंख्या घनत्व 200 व्यक्ति प्रति वर्ग कि० मी० से अधिक है। ये प्रदेश उत्तर-पूर्वी संयुक्त राज्य, उत्तर-पश्चिमी यूरोप, दक्षिणी-पूर्वी तथा पूर्वी एशिया हैं।
(ख) मध्यम घनत्व वाले प्रदेश (Moderately Populated Areas) – इन प्रदेशों में जनसंख्या घनत्व 11-50 व्यक्ति प्रति वर्ग कि० मी० है। ये प्रदेश पश्चिमी चीन, दक्षिणी भारत, नार्वे, स्वीडन हैं।
(ग) विरल जनसंख्या वाले प्रदेश (Sparsely Populated Areas) – इन प्रदेशों में जनसंख्या घनत्व 1-10 व्यक्ति प्रति वर्ग कि. मी. है। ये प्रदेश टुण्ड्रा, ऊष्ण तथा शीत मरुस्थल तथा घने वन प्रदेश हैं।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

प्रश्न 2.
जनसंख्या वृद्धि से क्या अभिप्राय है ? इसके विभिन्न प्रकार बताओ।
उत्तर:
जनसंख्या वृद्धि (Growth of Population) – समय के दो अन्तरालों के बीच एक क्षेत्र विशेष में होने वाली जनसंख्या में परिवर्तन को जनसंख्या की वृद्धि कहा जाता है। यह जन्म दर तथा मृत्यु दर के अन्तर द्वारा ज्ञात की जाती है।
JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि - 5
भारत का उदाहरण लो। भारत की आधार वर्ष 2001 में जनसंख्या थी = 102.70 करोड़
भारत की वर्तमान वर्ष 2011 में जनसंख्या थी = 121.02 करोड़
अन्तर = वर्तमान वर्ष की जनसंख्या – आधार वर्ष की जनसंख्या
= 121.02 करोड़ – 102.7 करोड़
अन्तर = 18.32 करोड़
JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि - 6
जनसंख्या वृद्धि के तीन प्रकार हैं –

  1. जनसंख्या की प्राकृतिक वृद्धि-किसी क्षेत्र विशेष में दो समय अन्तरालों में जन्म और मृत्यु के अन्तर को प्राकृतिक वृद्धि कहते हैं। प्राकृतिक वृद्धि = जन्म दर – मृत्यु दर
  2. जनसंख्या की धनात्मक वृद्धि-जब जन्म दर मृत्यु दर से अधिक होती है या अन्य देशों से लोग स्थायी रूप से उस देश में प्रवास कर जाएं।
  3. जनसंख्या की ऋणात्मक वृद्धि-जब मृत्यु दर जन्म दर से अधिक हो या लोग अन्य देशों में प्रवास कर जाएं।

प्रश्न 3.
जनसंख्या घनत्व से क्या अभिप्राय है ? इसके प्रकार बताओ।
अथवा
गणितीय घनत्व तथा कायिक घनत्व में अन्तर स्पष्ट करो।
उत्तर:
जनसंख्या घनत्व (Density of Population) – जनसंख्या घनत्व किसी प्रदेश में एक निश्चित समय में जनसंख्या तथा भूमि का अनुपात (Man land Ratio) हैं।

जनसंख्या घनत्व के प्रकार (Types of Population Density):
(i) गणितीय घनत्व (Arithmatic Density) – प्रति वर्ग किलोमीटर व्यक्तियों की संख्या को गणितीय घनत्व कहते हैं।
JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि - 7
यह घनत्व किसी क्षेत्र में जनसंख्या संकेन्द्रण का द्योतक है। यद्यपि किसी क्षेत्र में आन्तरिक विभिन्नताएं होती हैं, फिर भी विभिन्न देशों की जनसंख्या की तुलना करने के लिए यह एक संवेदनशील विधि है। संयुक्त राज्य में जनसंख्या घनत्व केवल 28 व्यक्ति प्रति वर्ग कि० मी० है। जबकि यूरोप में यह 104 व्यक्ति प्रति वर्ग कि० मी० है।

(ii) कायिक घनत्व (Physiological Density) – यह विधि प्रायः मानव-भूमि अनुपात ज्ञात करने के लिए प्रयोग की जाती है। यह कुल जनसंख्या तथा कुल कृषिकृत क्षेत्र में अनुपात है। विकासशील देशों में गहन कृषि के कारण प्रति व्यक्ति भूमि कम है। (लगभग 0.4 हैक्टेयर प्रति मनुष्य) इसलिए अधिक लोग इस भूमि पर निर्भर हैं। भारत में 1 हैक्टेयर भूमि पर 5 व्यक्ति, चीन में 12 व्यक्ति निर्भर हैं। जबकि संयुक्त राज्य में 1.5 व्यक्ति निर्भर हैं।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

प्रश्न 4.
स्पष्ट करो कि पिछली कुछ शताब्दियों से जनसंख्या वृद्धि दर तीव्र रही है ?
उत्तर:
किसी क्षेत्र में एक निश्चित समय में जनसंख्या में परिवर्तन को जनसंख्या वद्धि कहते हैं। पिछली कछ शताब्दियों से विश्व जनसंख्या में जनसंख्या वृद्धि दर बहुत तीव्र रही है। पहली शताब्दी में विश्व जनसंख्या केवल 25 करोड़ थी जो अब 700 करोड़ है। वर्तमान वृद्धि दर 1.4 प्रतिशत रही है।

  1. मानव इतिहास के आरम्भ में जनसंख्या वृद्धि बहुत कम थी।
  2. ईसा से 8000 वर्ष पूर्व मानव ने कृषि करना आरम्भ किया। इसे कृषि-युग का प्रारम्भ कहते हैं। इसके कारण जनसंख्या वृद्धि दर धीमी-धीमी बढ़ने लगी।
  3. 1779 में औद्योगिक क्रान्ति के कारण जनसंख्या वृद्धि दर 0.5 प्रतिशत थी।
  4. इसके पश्चात प्रौद्योगिकी के विकास के कारण संसाधनों का विशाल पैमाने पर शोषण आरम्भ हुआ तथा जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ने लगी।
  5. चिकित्सा सुविधाओं में सुधार के कारण जनसंख्या का आकार बढ़ गया।
  6. मृत्यु-दर के कम होने से तथा महामारियों से बचाव के कारण भी जनसंख्या वृद्धि दर तीव्र हो गई।
  7. सन् 1960 में जनसंख्या वृद्धि दर 2.1% हो गई। विकासशील देशों में यह वृद्धि दर 3 प्रतिशत से भी अधिक हो गई। यहां लोगों के रहन-सहन का स्तर नीचा हो गया।

प्रश्न 5.
भविष्य में जनसंख्या वृद्धि की प्रवृत्तियों का विश्लेषण करें।
उत्तर:
इस समय जनसंख्या वृद्धि दर घट रही है। यह प्रवृत्ति जारी रहने की सम्भावना है। यह दर विकासशील देशों तथा विकसित देशों में भिन्न-भिन्न है। विकसित देशों में जनसंख्या वृद्धि दर 0.1 प्रतिशत तक हो गई है। विकासशील देशों में भी वृद्धि दर घट कर 1 प्रतिशत तक रह गई है। एक अनुमान है कि सन् 2010 तक विश्व जनसंख्या 6.8 बिलियन तथा 2025 तक 10 बिलियन हो जाएगी। अगले 25 वर्षों में विश्व जनसंख्या में वृद्धि का 98% भाग विकासशील देशों में होगा। वर्तमान समय में विकसित देशों में कुल जनसंख्या का 20% भाग है परन्तु 2025 तक यह भाग केवल 15% होगा।

प्रश्न 6.
विश्व में जनसंख्या के दुगुना होने के समय पर नोट लिखो।
उत्तर:
विभिन्न देशों की जनसंख्या वृद्धि की तुलना उनके दुगुना होने के समय (Doubling Time) से भी की जा सकती है। यह समय विश्व जनसंख्या के सम्बन्ध में अग्रलिखित तालिका में दिया गया है –

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

Doubling Time of World Population

अवधि जनसंख्या (Million) जनसंख्या के दुगुना होने का समय (वर्ष)
10,000 B.C. 5
1650 A.D. 500 1500
1850 A.D. 1000 200
1930 A.D. 2000 80
1975 A.D. 4000 45
2012 A.D. 8000 37

निम्नलिखित तालिका से स्पष्ट है कि विकसित देशों में जनसंख्या के दुगुना होने से अधिक समय लगेगा। 71 देशों में जनसंख्या वृद्धि दर 2.0 से 2.9% है। इनकी जनसंख्या 24-35 वर्षों में दुगुनी होगी। 14 देशों में जनसंख्या वृद्धि दर 3.0 से 4.4% है। इनकी जनसंख्या 16-23 वर्षों में दुगुनी होगी। भारत में वर्तमान वृद्धि दर 1.9% है तथा इसकी जनसंख्या 36 वर्षों में दुगुनी होगी। विश्व जनसंख्या को एक अरब से दो अरब तक बढ़ने में 80 लाख वर्ष लगे परन्तु 5 अरब से 6 अरब तक पहुंचने में केवल 12 वर्ष लगे हैं। जनसंख्या के दुगुना होने में समय घट रहा है।

अन्तर स्पष्ट करो

प्रश्न 1.
जनसंख्या वृद्धि तथा जनसंख्या वृद्धि दर में अन्तर स्पष्ट करो। उदाहरण दो।
उत्तर:

जनसंख्या वृद्धि जनसंख्या वृद्धि दर
(1) यह कुल संख्या में मापी जाती है। (1) यह प्रतिशत में मापी जाती है।
(2) भारत में 2001-2011 में जनसंख्या वृद्धि (16.3%) 18.3 करोड़ थी। (2) 2001-11 के दशक में जनसंख्या वृद्धि दर 16.7% थी।
(3) यह किसी प्रदेश के आर्थिक विकास पर प्रभाव डालती है। (3) यह किसी प्रदेश के जनांकिकी विशेषताओं पर प्रभाव डालती है।

 

प्रश्न 2.
धनात्मक जनसंख्या वृद्धि दर तथा ऋणात्मक जनसंख्या वृद्धि दर में अन्तर स्पष्ट करो। उत्तर
उत्तर:

धनात्मक वृद्धि दर ऋणात्मक वृद्धि दर
(1) जब जन्म दर मृत्यु से अधिक हो। (1) जब मृत्यु दर जन्म दर से अधिक हो।
(2) यह जनसंख्या में वृद्धि करती है। (2) इससे जनसंख्या घटती है।
(3) इससे संसाधनों का उपयोग होता है। (3) इससे संसाधन का उपयोग घटता है।

 

निबन्धात्मक प्रश्न (Essay Type Questions)

प्रश्न 1.
पृथ्वी पर जनसंख्या के वितरण का वर्णन करो।
अथवा
जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मानवीय भूगोल के अध्ययन में मनुष्य का केन्द्रीय स्थान है (Man is the pivotal points)। मनुष्य अपने प्राकृतिक तथा सांस्कृतिक वातावरण से प्रभावित होता है और उसमें परिवर्तन करता है। पृथ्वी पर जनसंख्या के वितरण में लगातार परिवर्तन होता चला आया है। इस समय जनसंख्या के वितरण में बहुत असमानता है। इस असमानता के प्रमुख कारण विश्वव्यापी (Universal) तत्त्व हैं।

जनसंख्या वितरण के मुख्य तथ्य (Main facts):
(1) विश्व जनसंख्या 1650 ई० में 50 करोड़ से बढ़कर, 2000 ई० में 700 करोड़ (अर्थात् 14 गुणा) बढ़ गई है।
(2) वर्तमान वृद्धि दर से वर्तमान जनसंख्या 2050 ई० में 1000 करोड़ तक हो जाने का अनुमान है।
(3) वर्तमान समय में भूतल के लगभग 14.5 करोड़ वर्ग कि० मी० क्षेत्रफल पर 700 करोड़ लोग निवास करते हैं।
(4) विश्व का औसत जनसंख्या घनत्व 41 व्यक्ति प्रति वर्ग कि० मी० है।
(5) एशिया महाद्वीप में सबसे अधिक जनसंख्या 360 करोड़ है।
(6) चीन देश में सबसे अधिक जनसंख्या 127 करोड़ है।
(7) बांग्लादेश विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व 805 व्यक्ति प्रति वर्ग कि० मी० है।
(8) विश्व में 10% भूमि पर लगभग 90% जनसंख्या निवास करती है।
(9) उत्तरी महाद्वीपों में 90% जनसंख्या है जबकि दक्षिणी महाद्वीपों में केवल 10% जनसंख्या है। विश्व की 75% जनसंख्या कर्क रेखा से 70° उत्तर अक्षांश के मध्य निवास करती है।
(10) विश्व की आधे से अधिक जनसंख्या 20°N से 40°N अक्षांशों के मध्य निवास करती है। विश्व की 4/5 जनसंख्या 20 °N से 60°N के मध्य मिलती है।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

विश्व जनसंख्या : 2011

विश्व जनसंख्या: 2011 कुल जनसंख्या (करोड़) कुल जनसंख्या का % भाग घनत्व प्रति वर्ग कि० मी०
महाद्वीप जनसंख्या 360 60.0 108
एशिया 72 10.0 101
यूरोप 89 12.0 20
अफ्रीका 60 8.0 21
दक्षिणी अमेरिका 40 5.5 14
उत्तरी अमेरिका 30 4.0 17
रूस (C.I.S.) 4 0.5 3
ऑस्ट्रेलिया 665 41

प्रमुख देशों की जनसंख्या : 2011

देश कुल जनसंख्या (मिलियन)। जनसंख्या घनत्व प्रति वर्ग कि० मी०
चीन 1277 135
भारत 1210 382
रूस 147 18
सं० रा० अमेरिका 281 35
जापान 126 405
ब्राजील 170 21
इण्डोनेशिया 212 120
पाकिस्तान 156 165
बांग्लादेश 129 805

जनसंख्या का वितरण (Distribution of Population):
पृथ्वी पर जनसंख्या का वितरण बड़ा असमान है। पृथ्वी पर थोड़े-से भाग घने बसे हुए हैं जबकि अधिक भाग खाली पड़े हैं। विश्व की 90% जनसंख्या केवल 10% स्थल भाग पर निवास करती है जबकि 90% स्थल भाग पर केवल 10% लोग रहते हैं।

जनसंख्या के घनत्व के आधार पर पृथ्वी को तीन भागों में बांटा जा सकता है –
I. अधिक घनत्व वाले प्रदेश (Areas of High Density) – इन क्षेत्रों में जनसंख्या का घनत्व 200 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर से अधिक है। इस अधिक घनत्व के दो आधार हैं –
1. कृषि प्रधान देश-पूर्वी एशिया तथा दक्षिणी एशिया में।
2. औद्योगिक प्रदेश–पश्चिमी यूरोप तथा उत्तर पूर्वी अमेरिका में।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

1. दक्षिणी तथा पूर्वी एशिया-पूर्वी एशिया में चीन, जापान, फिलीपाइन द्वीप तथा ताईवान में घनी जनसंख्या मिलती है। दक्षिणी एशिया में भारत. श्रीलंका, पाकिस्तान तथा बांग्लादेश में जनसंख्या का घनत्व अधिक है। इसके अतिरिक्त जावा द्वीप, नील नदी-घाटी में भी घनी जनसंख्या मिलती है। चीन में संसार की लगभग एक चौथाई जनसंख्या निवास करती है। ह्वांग-हो, यंगसी तथा सिकियांग घाटी घनी जनसंख्या वाले क्षेत्र हैं। भारत में गंगा के मैदान तथा पूर्वी तटीय मैदान में जनसंख्या का अधिक जमाव है। जापान में क्वांटो मैदान (Kwanto Plain), बांग्लादेश में गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा, बर्मा (म्यनमार) में इरावदी डेल्टा, पाकिस्तान में सिन्धु घाटी अधिक जनसंख्या वाले क्षेत्र हैं। बांग्ला देश में संसार का सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व 805 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।

अधिक घनत्व के कारण एवं जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले कारक –
(1) ऊष्ण-आर्द्र मानसूनी जलवायु।
(2) खाद्यान्नों की वर्ष में दो फसल।
(3) चावल का अधिक उत्पादन।
(4) नदी-घाटियों की उपजाऊ मिट्टी।
(5) जल-सिंचाई की पर्याप्त सुविधाओं का होना।
(6) जापान में अधिक उद्योगों का विकास।
(7) समतल भूमि की अधिकता।
(8) खनिज पदार्थों का विकास।
(9) जापान में अधिक मछली पकड़ने से भोजन की पूर्ति।
(10) निर्धन लोगों का निम्न जीवन-स्तर।

2. पश्चिमी यूरोप तथा उत्तरी-पूर्वी अमेरिका – पश्चिमी यूरोप में इंग्लिश चैनल से लेकर रूस के यूक्रेन क्षेत्र तक 50° उत्तरी अक्षांशों के साथ-साथ घनी जनसंख्या मिलती है। यूरोप में 50° अक्षांश को जनसंख्या की धुरी (Axis of Population) कहते हैं। इन क्षेत्रों इंग्लैंड, जर्मनी में रूहर घाटी, इटली में पो डेल्टा, फ्रांस में पेरिस बेसिन, रूस में मास्को-यूक्रेन क्षेत्र अधिक जनसंख्या वाले प्रदेश हैं। उत्तरी अमेरिका के पूर्वी भाग में अटलांटिक तट, सैंट लारैस घाटी तथा महान् झीलों के क्षेत्र में अधिक जनसंख्या घनत्व है। इन सब प्रदेशों में जनसंख्या का आधार उद्योग हैं।

अधिक घनत्व के कारण एवं जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले कारक –

  1. निर्माण उद्योगों का अधिक होना।
  2. सम शीतोष्ण जलवायु।
  3. समुद्री मार्गों तथा व्यापार का अधिक उन्नत होना।
  4. मिश्रित कृषि के कारण अधिक उत्पादन।
  5. खनिज क्षेत्रों के विशाल भण्डार।
  6. तटीय स्थिति।
  7. लोगों का उच्च जीवन-स्तर।
  8. वैज्ञानिक तथा तकनीकी ज्ञान में अधिक वृद्धि।
  9. नगरीकरण (Urbanisation) के कारण बड़े-बड़े नगरों का विकास।

II. मध्यम घनत्व वाले प्रदेश (Areas of Moderate Density) – इन प्रदेशों में 25 से 200 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर घनत्व मिलता है। इस भाग में निम्नलिखित प्रदेश शामिल हैं –
(1) उत्तरी अमेरिका में प्रेयरीज का मध्य मैदान
(ख) अफ्रीका का पश्चिमी भाग
(ग) यूरोप में पूर्वी यूरोप तथा पूर्वी रूस
(घ) दक्षिणी अमेरिका में उत्तर-पूर्वी ब्राज़ील, मध्य चिली, मैक्सिको का पठार
(ङ) एशिया में भारत का दक्षिणी पठार, पश्चिमी चीन तथा हिन्द-चीनी
(च) पूर्वी ऑस्टेलिया।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

मध्यम घनत्व के कारण एवं जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले कारक –

  1. ये प्रदेश अधिक घनत्व वाले क्षेत्रों के किनारों पर स्थित हैं जहां अधिक घनत्व के केन्द्रों से धीरे-धीरे जनसंख्या घटती रहती है।
  2. इन क्षेत्रों में विस्तृत खेती-बाड़ी में आधुनिक मशीनों का प्रयोग किया जाता है इसलिए जनसंख्या कम है।
  3. जलवायु पशुपालन के अनुकूल है। मांस तथा डेयरी पदार्थों का निर्यात किया जाता है।
  4. कई प्रदेशों में खनिज पदार्थों के कारण मध्यम जनसंख्या है।
  5. कई पर्वतीय क्षेत्रों तथा पठारों के कारण अधिक जनसंख्या नहीं है।
  6. अफ्रीका में कहवा, कोको आदि रोपण कृषि (Plantation Crops) के कारण जनसंख्या बढ़ गई है।

III. कम घनत्व वाले प्रदेश (Areas of Low Density) – इन प्रदेशों में जनसंख्या घनत्व 25 व्यक्ति वर्ग किलोमीटर से कम है। लगभग 50% क्षेत्र में जनसंख्या घनत्व केवल 2 से 3 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। यह लगभग निर्जन प्रदेश है। इस भाग में ऊंचे पर्वतीय तथा पठारी प्रदेश, शुष्क मरुस्थल, उष्ण-आर्द्र घने वन तथा टुण्डा जलवायु के ठण्डे प्रदेश शामिल हैं।

जैसे –
(क) उच्च पर्वतीय भाग (High Mountains) – हिमालय, रॉकी, एण्डीज़, मध्य एशिया के पर्वत तथा तिब्बत का पठार।
(ख) मरुस्थल (Deserts) – सहारा, कालाहारी, अटाकामा, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया तथा गोबी मरुस्थल।
(ग) घने वन (Dense Forests) – भूमध्य रेखा के खण्ड में अमेज़न तथा कांगो घाटी।
(घ) टुण्ड्रा प्रदेश – अन्टार्कटिका, ग्रीनलैण्ड तथा कनाडा और रूस का उत्तरी भाग।

कम घनत्व के कारण एवं जनसंख्या वितरण को प्रभावित करने वाले कारक – इन प्रदेशों में मानवीय जीवन के लिए बहुत कम सुविधाएं प्राप्त हैं तथा लोग कठिनाइयों भरा जीवन व्यतीत करते हैं। इन प्रदेशों को सतत् कठिनाइयों के प्रदेश (Regions of everlasting difficulties) भी कहा जाता है।
(1) पर्वतीय भागों में समतल भूमि की कमी।
(2) पथरीली तथा रेतीली मिट्टी।
(3) ठण्डे प्रदेशों में कठोर शीत जलवायु।
(4) पानी की कमी तथा छोटे उपज काल के कारण कृषि का अभाव।
(5) टुण्ड्रा प्रदेशों में स्थायी बर्फ (Perma Frost)।
(6) परिवहन के साधनों की कमी।
(7) घातक कीड़ों तथा बीमारियों के कारण कम जनसंख्या।
(8) खनिज पदार्थों तथा उद्योगों का अभाव।

प्रश्न 2.
विश्व जनसंख्या में वृद्धि, इसके निर्धारक तथा क्षेत्रीय प्रतिरूप का वर्णन करो।
उत्तर:
जनसंख्या वृद्धि से आशय (Meaning of Population Growth)-किसी क्षेत्र विशेष में किसी दिये गये समय में जनसंख्या के आकार में परिवर्तन को जनसंख्या वृद्धि कहा जाता है। जनसंख्या की यह वृद्धि धनात्मक (Positive) एवं ऋणात्मक (Negative) दोनों ही हो सकती है। जनसंख्या में धनात्मक वृद्धि सदैव के लिए नहीं हो सकती क्योंकि भूसतह पर स्थान सीमित हैं, उनको बढ़ाया नहीं जा सकता। विश्व में जनसंख्या की धनात्मक वृद्धि का प्रमुख कारण मृत्यु-दर की तुलना में जन्म-दर का अधिक होना है। वास्तव में किसी क्षेत्र की जनसंख्या में वृद्धि जनसंख्या में हुई प्राकृतिक वृद्धि का द्योतक है जो उस क्षेत्र की जनसंख्या में दिये गये समय में हुए जन्मों को जोड़कर तथा मृत्युओं को घटाकर प्राप्त की जाती है।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

जनसंख्या वृद्धि का आकलन जन्म व मृत्यु के शुद्ध अन्तर के आधार पर किया जाता है। इस विधि में जन्म व मृत्यु के पंजीकृत आंकड़ों का प्रयोग किया जाता है। इस विधि में जनसंख्या वृद्धि की गणना निम्नलिखित सूत्र की सहायता से की जाती है –
JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि - 8

जनसंख्या वृद्धि दर को प्रभावित करने वाले कारक
(Determinants of Population Growth Rate)
किसी देश की जनसंख्या वृद्धि दर पर निम्नलिखित तीन कारकों का प्रमुख रूप से प्रभाव रहता है –
(1) जन्म-दर (Birth Rate)
(2) मृत्यु-दर (Death Rate)
(3) जनसंख्या की गतिशीलता (Mobility of Population) / प्रवास (Migration)

1. जन्म-दर का जनसंख्या वृद्धि दर पर प्रभाव – किसी क्षेत्र की जनसंख्या वृद्धि प्रमुख रूप से उस क्षेत्र में दी गई अवधि में हुए कुल जन्मों की संख्या तथा मृत्युओं की संख्या का अन्तर होता है। अत: जिन देशों में जन्म-दर अधिक है तो उन देशों में जनसंख्या वृद्धि दर भी अधिक होने की सम्भावना रहती है। उदाहरण के लिए विकासशील व आर्थिक रूप से पिछड़े राष्ट्रों में जनसंख्या की जन्म-दर विकसित राष्ट्रों की तुलना में अधिक रहती है। यही कारण है कि उन देशों में विकसित राष्ट्रों की तुलना में वृद्धि दर भी अधिक रहती है। दूसरी ओर विश्व के कई विकसित राष्ट्र ऐसे हैं जहां जन्म दर अधिक गिर जाने के कारण जनसंख्या के आकार में ह्रास होने लगा है।

2. मृत्यु-दर का जनसंख्या वृद्धि दर पर प्रभाव – मृत्यु-दर का सीधा सम्बन्ध जनसंख्या वृद्धि दर से रहता है। अधिक मृत्यु-दर अधिक जन्म-दर होने के बावजूद भी जनसंख्या वृद्धि दर को नहीं बढ़ने देती। वस्तुतः जनसंख्या वृद्धि दर उस समय अधिक रहती है जबकि जन्म-दर अधिक हो तथा मृत्यु-दर कम हो। दूसरी ओर जन्म-दर कम होने के साथ-साथ यदि मृत्यु-दर भी कम रहे तो जनसंख्या वृद्धि दर भी कम रहती है।

3. जनसंख्या गतिशीलता का जनसंख्या वृद्धि दर पर प्रभाव – जनसंख्या का जिन क्षेत्रों से बर्हिप्रवास होता है, उन क्षेत्रों में जनसंख्या की वृद्धि दर पर ऋणात्मक प्रभाव होते हैं, जबकि जिन क्षेत्रों में अन्तर्प्रवास होता है, उन क्षेत्रों की जनसंख्या वृद्धि दर पर धनात्मक प्रभाव होते हैं। सन् 1880 से 1920 की अवधि में यूरोप के विभिन्न देशों से लगभग 4 करोड़ व्यक्ति संयुक्त राज्य अमेरिका तथा कनाडा में जाकर बस गए, जिसके कारण एक ओर संयुक्त राज्य अमेरिका तथा कनाडा की जनसंख्या वृद्धि दर में तीव्र वृद्धि हुई जबकि यूरोप के सम्बन्धित विभिन्न देशों की जनसंख्या वृद्धि दर में गिरावट अनुभव की गई।

World Population Growth (1650 to 2000)
JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि - 9

विश्व के महाद्वीपों में जनसंख्या वृद्धि दर
(सन् 1985 से सन् 2000 के मध्य)

महाद्वीप/प्रदेश जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर (प्रतिशत)
विश्व 1.7
विकासशील राष्ट 2.1
विकसित राष्ट्र 0.5
एशिया 1.8
अफ्रीका 3.0
दक्षिणी अमेरिका 1.9
उत्तरी अमेरिका 0.7
यूरोप 0.2
ऑस्ट्रेलिया व न्यूज़ीलैण्ड 1.1
पूर्व सोवियत संघ 0.7
भारत 1.9

 

जनसंख्या वृद्धि का क्षेत्रीय प्रतिरूप:
विश्व के विभिन्न महाद्वीपों व प्रदेशों की जनसंख्या वृद्धि दर में अति असमानताएं हैं। विश्व के समस्त राष्ट्रों को जनसंख्या वृद्धि दर की विभिन्नताओं के आधार पर निम्नलिखित चार वर्गों में रखा जा सकता है –
(1) अति उच्च जनसंख्या वृद्धि दर के क्षेत्र
(2) उच्च जनसंख्या वृद्धि दर के क्षेत्र
(3) मध्यम जनसंख्या वृद्धि दर के क्षेत्र
(4) निम्न जनसंख्या वृद्धि दर के क्षेत्र।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

1. अति उच्च जनसंख्या वृद्धि दर के क्षेत्र – इस वर्ग में विश्व के वह देश सम्मिलित हैं जिनमें जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर 3.0 प्रतिशत से अधिक मिलती है। इस वर्ग में विश्व के निम्नलिखित राष्ट्र सम्मिलित हैं-अफ्रीका, मध्य अमेरिका, दक्षिणी-पश्चिमी एशिया, दक्षिणी अमेरिका।

2. उच्च जनसंख्या वृद्धि दर के क्षेत्र – इस वर्ग के अन्तर्गत विश्व के वे राष्ट्र सम्मिलित हैं जिनमें जनसंख्या की
वार्षिक वृद्धि दर 2 से 2.9 प्रतिशत के मध्य मिलती है। इस वर्ग में विश्व के निम्नलिखित राष्ट्र सम्मिलित हैं-दक्षिणी अमेरिका, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया।

3. मध्यम जनसंख्या वृद्धि दर के क्षेत्र – इस वर्ग में विश्व के वे क्षेत्र आते हैं जिनमें वार्षिक वृद्धि दर 1 से 1.9 प्रतिशत तक रहती है। इस वर्ग में विश्व के निम्नलिखित राष्ट्र सम्मिलित हैं –
(1) दक्षिणी अमेरिका
(2) कैरीबियन देश तथा
(3) एशिया।

4. निम्न जनसंख्या वृद्धि दर के क्षेत्र-इस वर्ग में विश्व के वे राष्ट्र आते हैं जिनमें जनसंख्या की वार्षिक वृद्धि दर 1 प्रतिशत से कम रहती है। इस वर्ग में निम्नलिखित राष्ट्र सम्मिलित हैं–उत्तरी अमेरिका में कनाडा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप, पूर्व सोवियत संघ तथा जापान तथा ओसीनिया में न्यूज़ीलैण्ड।

प्रश्न 3.
प्रवास से क्या अभिप्राय है ? इसके क्या कारण हैं ? इसके विभिन्न प्रकार बताओ।
उत्तर:
प्रवास (Migration) – जनसंख्या की गतिशीलता का एक महत्त्वपूर्ण घटक स्थानान्तरण है। यह जनसंख्या तथा संसाधनों में एक सन्तुलन स्थापित करने का प्रयत्न है। सामान्यत: प्रवास मानव को अपने निवास स्थान से किसी दूसरे स्थान पर जाकर निवास करने से होता है। प्रजननता (Fertility) तथा मृत्यु क्रम (Motality) की अपेक्षा जनसंख्या संरचना में प्रवास का महत्त्वपूर्ण स्थान है।

प्रवास की धाराएँ (Streams of Migration) – प्रवास की निम्नलिखित धाराएं हैं –

  1. ग्रामों से नगर की ओर
  2. नगर से ग्राम की ओर
  3. ग्राम से ग्राम की ओर
  4. नगर से नगर की ओर।

प्रवास के सामान्यत प्रकार निम्नलिखित हैं –
1. मौसमी प्रवास (Seasonal Migration) – प्रवास स्थायी अथवा अस्थायी हो सकता है। अस्थायी प्रवास मौसमी होती है। गहन कृषि में श्रमिकों की आवश्यकता के लिए श्रमिक प्रवास कर जाते हैं। कई बार एक मौसम से अधिक समय के प्रवास स्थायी रूप धारण कर लेता है।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 2 विश्व जनसंख्या वितरण, घनत्व और वृद्धि

2. अन्तर्राष्ट्रीय प्रवास (International Migration) – यह प्रवास अन्तर्महाद्वीपीय होता है। यह थोड़े समय में जनसंख्या संरचना में परिवर्तन कर देता है। पिछले दशकों में अन्तर्राष्ट्रीय प्रवास में बहुत वृद्धि हुई है। यादों के कारण कई क्षेत्रों में शरणार्थी प्रवास कर रहे हैं। इस शताब्दी के शुरू में U.N.O. के अनुसार 12 करोड़ लोग विदेशों में बस गए हैं। जिनमें 1.5 करोड़ शरणार्थी हैं।

3. आन्तरिक प्रवास (Internal Migration) – यह प्रवास व्यापक रूप से होता है। लाखों लोग ग्रामीण क्षेत्रों से नगरों की ओर रोजगार की तलाश में प्रवास करते हैं। यह आकर्षक कारक (Pull Factors) तथा प्रत्याकर्षक कारकों (Push Factors) द्वारा होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धनता, बेरोजगारी, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के कारण लोग नगरों की ओर प्रवास करते हैं। जहां उच्च वेतन, सस्ती भूमि, रहन-सहन तथा विकास की उच्च सेवाएं प्राप्त होती हैं। नगरों में कई झुग्गी-झोंपड़ी क्षेत्र बन जाते हैं।

4. ग्रामीण प्रवास (Rural Migration) – कई बार एक ग्रामीण क्षेत्र से दूसरे ग्रामीण क्षेत्र में प्रवास होता है जहां उन्नत कृषि होती है तथा नई तकनीकों के कारण प्रति हेक्टेयर उत्पादन अधिक होता है।

Leave a Comment