JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

Jharkhand Board JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 10 परिवहन तथा संचार Textbook Exercise Questions and Answers.

JAC Board Class 12 Geography Solutions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

बहुविकल्पीय प्रश्न (Muhiple Choice Questions)

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चनिए

1. भारतीय रेल प्रणाली को कितने मंडलों में विभाजित किया गया है?
(क) १
(ख) 12
(ग) 16
(घ) 14.
उत्तर:
(ग) 16.

2. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय महामार्ग है?
(क) एन एच-1
(ख) एन एच-6
(ग) एन एच-7
(घ) एन एच-8.
उत्तर;
(ग) एन एच-7.

3. राष्ट्रीय जल मार्ग संख्या-1 किस नदी पर तथा किन दो स्थानों के बीच पड़ता है?
(क) ब्रह्मपुत्र – सादिया – धुबरी
(ख) गंगा – हल्दिया – इलाहाबाद
(ग) पश्चिमी तट नहर – कोट्टापुरम से कोल्लाम।
उत्तर:
(ख) गंगा-हल्दिया-इलाहाबाद।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

4. निम्नलिखित में से किस वर्ष में पहला रेडियो कार्यक्रम प्रसारित हुआ था?
(क) 1911
(ख) 1936
(ग) 1927
(घ) 1923.
उत्तर:
(घ) 1923.

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दो

प्रश्न 1.
परिवहन किन क्रिया-कलापों को अभिव्यक्त करता है? परिवहन के तीन प्रमुख प्रकारों के नाम बताओ।
उत्तर:
परिवहन तृतीयक वर्ग का क्रिया-कलाप है। परिवहन कच्चे माल को कारखानों तक पहुंचाता है। यह वस्तुओं को उत्पादन स्थल बाज़ार तक भेजता है ताकि उपभोक्ता को ये उपलब्ध हो। इस प्रकार परिवहन वस्तुओं, पदार्थों तथा विचारों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए प्रयोग होता है। परिवहन के मुख्य साधन हैं: स्थल, जल, वायु।

प्रश्न 2.
पाइप लाइन परिवहन के लाभ एवं हानि की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
प्राकृतिक गैस तथा खनिज तेल के परिवहन का पाइप लाइन एक सुगम साधन है। यह एक सस्ता साधन है जो दुर्गम क्षेत्रों, घने वनों, मरुस्थलों तथा पर्वतों पर से गुज़रता है। परन्तु इसके गुणों की तुलना में अवगुण अधिक हैं।

  1. इस साधन में लोच का न होना एक प्रमुख अवगुण है।
  2. एक बार पाइप लाइन बिछा देने के पश्चात् इसकी क्षमता में वृद्धि नहीं की जा सकती।
  3. पाइप लाइन की सुरक्षा करना भी कठिन कार्य है।
  4. भूमिगत पाइप लाइन की मरम्मत में कठिनाई होती है तथा रिसाव का पता लगाना भी कठिन होता है।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 3.
संचार से आपका क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
हम केवल वस्तुएं ही नहीं बल्कि विचारों, दर्शन तथा संदेशों का भी उपयोग करते हैं। विभिन्न साधनों के माध्यम से संचार करते समय हम अपने विचारों, दर्शन और संदेशों का विनिमय एक स्थान से दूसरे स्थान तक अथवा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक करते हैं।

प्रश्न 4.
भारत के वायु परिवहन के क्षेत्र में एयर इण्डिया तथा इंडियन एयर लाइन्स के योगदान की विवेचना करो।
उत्तर:
भारत में वायु परिवहन के दो खण्ड हैं आन्तरिक सेवाएं तथा अन्तर्देशीय सेवाएं। एयर इण्डिया संगठन विदेशी उड़ानों का प्रबन्ध करती है। मुम्बई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई एयर इण्डिया के केन्द्र बिन्दु हैं। इण्डियन एयर लाइन्स देश के भीतरी भागों तथा पड़ोसी देशों के साथ वायु सेवाओं का प्रबन्ध करती है।

सन् 1981 से देश के भीतर दुर्गम भागों में वायुदूत एयर लाइन्स सेवाओं का भी प्रारम्भ किया गया है। 1985 में पवन हंस लिमिटेड की स्थापना दूरस्थ क्षेत्रों, वनाच्छादित तथा पहाड़ी क्षेत्रों को जोड़ने हेतु हेलीकाप्टर सेवाएं उत्पन्न करवाने के लिए की गई।

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

निम्नलिखित प्रश्न के उत्तर लगभग 150 शब्दों में करो

प्रश्न 1.
भारत में परिवहन के प्रमुख साधन कौन-कौन से हैं? इनके विकास को प्रभावित करने वाले कारकों की विवेचना करो।
उत्तर:
परिवहन साधन: भारत के परिवहन के स्थल, जल तथा वायु परिवहन के निम्नलिखित साधन हैं

  1. रेल मार्ग
  2. सड़कें
  3. वायुमार्ग
  4. जल मार्ग
  5. पाइप लाइनें। भारत के विभिन्न परिवहन साधनों के विकास को निम्नलिखित कारकों ने प्रभावित किया है

1. भौतिक कारक-भारत के समतल मैदानी भागों में सड़क व रेलमार्गों का अधिक विकास हुआ है। जैसे उत्तरी मैदान में। परन्तु पर्वतीय दुर्गम प्रदेशों में रेलमार्ग तथा सड़कें कम हैं जैसे असम तथा हिमालय प्रदेश में।
2. आर्थिक कारक-बड़े-बड़े औद्योगिक, व्यापारिक नगरों तथा प्रमुख पत्तनों के समीप रेलमार्गों तथा सड़कों का अधिक विस्तार हुआ है परन्तु राजस्थान में कम आर्थिक विकास के कारण रेलमार्ग तथा सड़कें कम हैं।
3. राजनीतिक कारक-ब्रिटिश प्रशासन ने देश के संसाधनों के शोषण की नीति के कारण प्रमुख पत्तनों को देश के आन्तरिक भागों से रेलमार्गों द्वारा जोड़ दिया।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 10 परिवहन तथा संचार

प्रश्न 2.
भारत के आर्थिक विकास में सड़कों की भूमिका का वर्णन करो।
उत्तर:
भारत में प्राचीनकाल से ही सड़कें महत्त्वपूर्ण रही हैं। शेरशाह सूरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रांड ट्रंक रोड का निर्माण किया। स्वाधीनता के पश्चात् 10 वर्षीय नागपुर योजना के अन्तर्गत सड़क मार्गों का विकास किया गया। भारत में अधिकतर पक्की सड़कें दक्षिणी भारत में हैं, क्योंकि यहां सड़कों को बनाने के लिए दक्षिणी पठार में पर्याप्त मात्रा में पत्थर मिल जाते हैं। भारतीय सड़कों की निम्नलिखित विशेषताएं हैं

  1. भारत की पक्की सड़कों की लम्बाई 7,47,000 किलोमीटर है तथा कच्ची सड़कों की लम्बाई 8 लाख 73 हज़ार किलोमीटर है।
  2. देश में राष्ट्रीय महामार्गों की लम्बाई 65769 किलोमीटर है।
  3. प्रमुख महामार्ग मुम्बई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, बंगलौर तथा श्रीनगर को मिलाते हैं।
  4. भारत में महामार्ग देश को पश्चिम में पाकिस्तान, उत्तर में तिब्बत तथा चीन, पूर्व में बांग्लादेश और बर्मा (म्यनमार) को जोड़ते हैं। (5) भारत में प्रति वर्ष 85% भागों तथा 70% भाग यातायात का परिवहन सड़कों द्वारा होता है।

परिवहन तथा संचार JAC Class 12 Geography Notes

जीवन रेखाएं (Life lines): यातायात के साधन किसी देश की जीवन रेखाएं हैं।

परिवहन तन्त्र (Transport lines): परिहवन तन्त्र भारत में सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक एकता मज़बूत करता है।

पत्तन (Ports): भारत में 12 मुख्य पत्तन हैं।

रेलमार्गों का विकास निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करता है

  • भौतिक कारक।
  • राजनीतिक कारक।
  • आर्थिक कारक। उत्तरी मैदान में रेलों की सघनता अधिक है।

राष्ट्रीय सड़क मार्ग (National Highways): भारत में राष्ट्रीय सड़क मार्गों की लम्बाई लगभग 65769 कि० मी० है।

रेल क्षेत्र (Railway Zones): भारतीय रेल मार्गों को 9 क्षेत्रों में बांटा गया है तथा 7 नए रेल क्षेत्र बनाए जा रहे हैं।

Leave a Comment