JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 7 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन

Jharkhand Board JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 7 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन Textbook Exercise Questions and Answers.

JAC Board Class 12 Geography Solutions Chapter 7 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए

1. निम्नलिखित में से किस राज्य में प्रमुख तेल क्षेत्र स्थित हैं?
(क) असम
(ग) राजस्थान
(ख) बिहार
(घ) तमिलनाडु।
उत्तर:
(क) असम।

2. निम्नलिखित में से किस स्थान पर पहला परमाणु ऊर्जा स्टेशन स्थापित किया गया था?
(क) कलपक्कम
(ग) राणाप्रताप सागर
(ख) नरोरा
(घ) तारापुर।
उत्तर:
(घ) तारापुर।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 7 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन

3. निम्नलिखित में कौन-सा खनिज ‘भूरा हीरा’ के नाम से जाना जाता है?
(क) लौह
(ग) मैंगनीज़
(ख) लिगनाइट
(घ) अभ्रक।
उत्तर:
(ख)लिगनाइट।

4. निम्नलिखित में कौन-सा ऊर्जा का अनवीकरणीय स्रोत है?
(क) जल
(ग) ताप
(ख) सौर
(घ) पवन।
उत्तर;
वाप।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर लगभग 30 शब्दों में दें

प्रश्न 1.
भारत में अभ्रक के वितरण का विवरण दें।
उत्तर:
भारत में अभ्रक मुख्तया झारखण्ड, आन्ध्र प्रदेश व राजस्थान में पाया जाता है। इसके पश्चात् तमिलनाडु, पं. बंगाल और मध्य प्रदेश भी आते हैं।

  1. झारखण्ड में उच्च गुणवत्ता वाला अभ्रक निचले हज़ारीबाग पठार की 150 कि० मी० लम्बी व 22 कि० मी० चौड़ी पट्टी में जाता है।
  2. आन्ध्र प्रदेश में, नेल्लोर जिले में सर्वोत्तम प्रकार के अभ्रक का उत्पादन किया जाता है।
  3. राजस्थान में अभ्रक की पट्टी लगभग 320 कि० मी० लम्बाई में जयपुर से भीलवाड़ा और उदयपुर के आसपास विस्तृत है।
  4. कर्नाटक के मैसूर व हासन जिले।
  5. तमिलनाडु के कोयम्बटूर, तिरूचिरापल्ली, मदुरई तथा कन्याकुमारी ज़िले।
  6. महाराष्ट्र के रत्नागिरी तथा पश्चिमी बंगाल के पुरुलिया एवं बाकुरा ज़िलों में भी अभ्रक के निक्षेप पाए जाते हैं।

प्रश्न 2.
नाभिकीय ऊर्जा क्या है? भारत के प्रमुख नाभिकीय ऊर्जा केन्द्रों के नाम लिखें।
उत्तर:
भारत में अणु-शक्ति उत्पन्न करने के लिए 1948 में अण-शक्ति आयोग स्थापित किया गया। देश में चार परमाणु बिजली घर हैं। अणु शक्ति यूरोनियम तथा थोरियम खनिजों के विघटन से उत्पन्न की जाती है।

  1. तारापुर (महाराष्ट्र में)
  2. राणा प्रताप सागर (राजस्थान में कोटा के समीप
  3. कल्पक्कम (चेन्नई के निकट)
  4. नरोरा (उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर के निकट)। ककरपारा (गुजरात) तथा कैगा (कर्नाटक) में अणु केन्द्र योजना स्तर पर ही है।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 7 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन

प्रश्न 3.
अलौह धातुओं के नाम बताएं। उनके स्थानिक वितरण की विवेचना करें।
उत्तर:
(i) तांबा तथा बॉक्साइड प्रमुख अलौह धातुएँ हैं बॉक्साइट:

  1. उड़ीसा बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक है। कालाहांडी तथा संभलपुर अग्रणी उत्पादन हैं। दो अन्य क्षेत्र जो अपने उत्पादन को बढ़ा रहे हैं वे बोलनगीर तथा कोरापुट हैं।
  2. झारखण्ड में लोहारडागा जिले की पैटलैंड्स में इसके समृद्ध निक्षेप हैं। गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र अन्य प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।
  3. गुजरात के भावनगर और जामनगर में इसके प्रमुख निक्षेप हैं।
  4. छत्तीसगढ़ में बॉक्साइट निक्षेप अमरकंटक के पठार में पाए जाते हैं।
  5. मध्य प्रदेश में कटनी, जबलपुर तथा बालाघाट में बॉक्साइट के महत्त्वपूर्ण निक्षेप हैं।
  6. महाराष्ट्र में कोलाबा, थाणे, रत्नागिरी, सतारा, पुणे तथा कोल्हापुर महत्त्वपूर्ण उत्पादक हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु तथा गोआ बॉक्साइट के गौण उत्पादक हैं।

(ii) तांबा-देश के तांबे के कुल भण्डार 54 करोड़ टन हैं। मुख्य रूप से ये भण्डार झारखण्ड, मध्य प्रदेश, राजस्थान में हैं। तांबे का उत्पादन 31 लाख टन है। मध्य प्रदेश में मलंजखण्ड-बालाघाट, राजस्थान में झुनझुनु, अलवर, खेतड़ी, झारखण्ड में सिंहभूम प्रमुख उत्पादक हैं।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 7 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन

प्रश्न 4.
ऊर्जा के अपारम्परिक स्रोत कौन-से हैं?
उत्तर:
कोयला, पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस तथा परमाणु ऊर्जा, ऊर्जा के पारम्परिक स्रोत हैं जबकि सौर ऊर्जा, पवन, भूतापीय, बायोगैस, ज्वारीय ऊर्जा अपरम्परागत ऊर्जा स्रोत हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न। (Short Answer Type Questions)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दें

प्रश्न 1.
भारत के पेट्रोलियम संसाधनों पर विस्तृत टिप्पणी लिखें।
उत्तर:

भारत में खनिज तेल की खोज
(Exploration of Oil in India)

भारत में सबसे पहला कुआं असम में नहोर पोंग नामक स्थान पर सन् 1857 में खोदा गया। यह कुआं 36 मीटर गहरा था। सन् 1893 में असम में डिगबोई तेल शोधनशाला स्थापित की गई। स्वतन्त्रता से पहले केवल असम राज्य से ही तेल प्राप्त होता था। सन् 1955 में तेल तथा प्राकृतिक गैस आयोग (Natural Gas Commission) की स्थापना हुई। इस आयोग द्वारा देश के भीतरी तथा तटवर्ती क्षेत्रों में तेल की खोज का कार्य किया जाता है।

तेल के भण्डार (Oil Reserves):
भारत में तेल के भण्डार टरशरी युग की तलछटी चट्टानों में मिलते हैं। भारत में 10 लाख वर्ग कि० मी० क्षेत्र में तेल मिलने की आशा है। एक अनुमान के अनुसार देश में लगभग 17 अरब टन तेल के भण्डार हैं। ये भण्डार असम, बम्बई हाई तथा गुजरात में स्थित हैं। देश में तेल की बढ़ती खपत को देखते हुए हम कह सकते हैं ये भण्डार अधिक देर तक नहीं चलेंगे। इसलिए तेल के नये क्षेत्रों की खोज तथा संरक्षण आवश्यक है।

भारत में मुख्य तेल-क्षेत्र (Major oil fields in India):
1. असम-असम राज्य में उत्तर-पूर्वी भाग में लखीमपुर जिले में पाया जाता है। यह भारत का सबसे प्राचीन तेल क्षेत्र है। इस राज्य में निम्नलिखित तेल क्षेत्र महत्त्वपूर्ण हैं

  • डिगबोई क्षेत्र (Digboi oil field): यह असम प्रदेश में भारत का सबसे प्राचीन तथा अधिक तेल वाला क्षेत्र है। यहां सन् 1882 में तेल का उत्पादन आरम्भ हुआ। 21 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में 3 तेलकूप हैं-डिगबोई, बापापुंग तथा हुंसापुंग। इस क्षेत्र में भारत का 30 % खनिज तेल प्राप्त होता है।
  • सुरमा घाटी (Surma Valley): इस क्षेत्र में बदरपुर, मसीमपुर पथरिया नामक कूपों में घटिया किस्म का तेल थोड़ी मात्रा में पैदा किया जाता है।
  • नाहरकटिया क्षेत्र (Naharkatiya oil fields): असम में यह एक नवीन तेल क्षेत्र है जिसमें नहरकटिया, लकवा प्रमुख तेलकूप हैं।
  • हुगरीजन-मोरान तेल क्षेत्र (Hugrijan-Moran oil fields)
  • शिव सागर तेल क्षेत्र (Sibsagar oil fields)

2. गुजरात तेल क्षेत्र (Gujarat oil fields):
कैम्बे तथा कच्छ की खाड़ी के निकट अंकलेश्वर, लयुनेज, कलोल नामक स्थान पर तेल का उत्पादन आरम्भ हो गया है। इस क्षेत्र से प्रति वर्ष 30 लाख टन तेल प्राप्त होता है। इस राज्य में तेल क्षेत्र बड़ौदा, सूरत, मेहसना ज़िलों में फैला हुआ है। इस क्षेत्र में मेहसना, ढोल्का, नवगाम, सानन्द आदि कई स्थानों पर तेल मिला है। यहां से तेल ट्राम्बे तथा कोयली के तेल शोधन कारखानों को भी भेजा जाता है।

3. अपतटीय तेल क्षेत्र (Off shore oil fields):
भारत के महाद्वीपीय निमग्न तट (Continental shelf) के 200 मीटर गहरे पानी में लगभग 4 लाख वर्ग कि० मी० क्षेत्र में तेल मिलने की सम्भावना है।

(i) बम्बई हाई क्षेत्र (Bombay High Fields) (खाड़ी कच्छ के कम गहरे समुद्री भाग (Off Shore region) में भी तेल मिल गया है। यहां बम्बई हाई क्षेत्र में 19 फरवरी, 1974 को ‘सागर सम्राट्’ नामक जहाज़ द्वारा की गई खुदाई से (Bombay High) के क्षेत्र में तेल मिला है।

(ii) इस क्षेत्र से 21 मई, 1976 से तेल निकलना आरम्भ हो गया। यहां से प्रतिवर्ष 150 लाख टन तेल निकालने का लक्ष्य है। यह क्षेत्र बम्बई (मुम्बई) के उत्तर-पश्चिमी में 176 कि० मी० दूरी पर स्थित है।

JAC Class 12 Geography Solutions Chapter 7 खनिज तथा ऊर्जा संसाधन

प्रश्न 2.
भारत में जल विद्युत् पर एक निबन्ध लिखें।
उत्तर:

जल विद्युत्
(Hydel Power)

आधुनिक युग में कृषि तथा उद्योगों में विद्युत् शक्ति का महत्त्वपूर्ण स्थान है। कोयला तथा खनिज शीघ्र ही समाप्त हो जाने वाले साधन हैं। परन्तु विद्युत् शक्ति एक असमाप्य साधन है। विद्युत् शक्ति मुख्यतः तीन प्रकार से प्राप्त होती है-जल विद्युत्, ताप विद्युत्, परमाणु विद्युत्। भारत में जल विद्युत् शक्ति का मुख्य स्रोत है। पहला विद्युत् गृह कर्नाटक में शिव समुद्रम् नामक स्थान पर स्थापित किया गया था। स्वतन्त्रता के पश्चात् देश में कई विद्युत् ग्रिड स्थापित किए गये हैं।

भौगोलिक कारक (Geographical Factors): जल विद्युत् का उत्पादन निम्नलिखित भौगोलिक कारकों पर निर्भर करता है

  1. ऊंची नीची भूमि (Uneven-Relief): जल विद्युत् के विकास के लिए ऊंची-नीची तथा ढालू भूमि होनी चाहिए।
  2. अधिक वर्षा (Abundant Rainfall): जल विद्युत् के लिए सारा वर्ष निरन्तर जल की मात्रा उपलब्ध होनी चाहिए।
  3. विशाल नदियों तथा जल-प्रपातों का होना (Water falls and huge rivers): नदियों में जल की मात्रा अधिक होनी चाहिए ताकि वर्ष भर समान रूप से जल प्राप्त हो सके।
  4. मार्ग में झीलों का होना (Presence of Lakes): नदी मार्ग में झीलें अनुकूल होती हैं। यह रेत के कणों को रोककर मशीनों को हानि से बचाती हैं।

आर्थिक कारक (Economic factors)
(क) बाजार की समीपता
(ख) अधिक मांग का होना
(ग) पूंजी का होना

भारत की स्थिति: भारत में जल-विद्युत् उत्पादन की सभी दशाएं सामान्य रूप से अनुकूल हैं। देश में वर्ष-पर्यन्त बहने वाली नदियां हैं। पठारी धरातल और प्राकृतिक झरने मिलते हैं। बांध निर्माण के लिए श्रमिक, तकनीकी ज्ञान उपलब्ध है। जल-विद्युत् के पश्चात् जल का सिंचाई में प्रयोग किया जाता है। परन्तु देश में वर्षा का वितरण मौसमी, अनिश्चित तथा दोषपूर्ण है। इसलिए बांध बनाकर कृत्रिम झीलों से बिजली घरों को जल प्रदान किया जाता है।

जल विद्युत् का उत्पादन भारत में आवश्यक है क्योंकि देश में कोयले तथा तेल के भण्डार पर्याप्त नहीं हैं। उद्योगों के विकेन्द्रीकरण के लिए जल-विद्युत् का उत्पादन आवश्यक है। एक अनुमान के अनुसार देश में कुल जल राशि में लगभग 90,000 M.W. शक्ति प्राप्त करने की क्षमता है। भारत में प्रति वर्ष 322 Billion KWH शक्ति उत्पन्न की जाती है।

भारत में जल-विद्युत् उत्पादन
(Hydel Power in India):

भारत में जल विद्युत् का उत्पादन दक्षिणी पठार पर अधिक है। यहां कोयले की कमी है। कई भागों में जल प्रपात पाए जाते हैं। औद्योगिक विकास के कारण मांग भी अधिक है।
(i) कर्नाटक:
इस राज्य को विद्युत् उत्पादन में प्रथम स्थान प्राप्त है। इस राज्य की मुख्य योजनाएं निम्नलिखित हैं

  1. महात्मा गांधी जल विद्युत् केन्द्र
  2. शिव समुद्रम जल-विद्युत् केन्द्र
  3. शिमसा परियोजना
  4. शराबती जल-विद्युत् केन्द्र

(ii) तमिलनाडु:
इस राज्य की मुख्य जल-विद्युत् योजनाएं निम्नलिखित हैं

  1. कावेरी नदी पर मैटूर योजना।
  2. पायकारा नदी पर पायकारा योजना।
  3. ताम्र परनी नदी पर पापनसाम योजना।
  4. पेरियार योजना तथा कुण्डा परियोजना।

(iii) महाराष्ट्र:

  1. टाटा जल विद्युत् योजना
  2. कोयना योजना
  3. ककरपारा योजना

(iv) उत्तर प्रदेश:
इस राज्य में ऊपरी गंगा नहर पर गंगा विद्युत् संगठन क्रम बनाया गया है। इस नहर पर 12 स्थानों पर जल प्रपात बनते हैं। इन सभी केन्द्रों से लगभग 23,800 किलोवाट विद्युत् उत्पन्न की जाती है।

(v) पंजाब:
पंजाब राज्य में भाखड़ा नंगल योजना तथा ब्यास योजना मुख्य जल-विद्युत् योजनाएं हैं।

  1. भाखड़ा नंगल परियोजना
  2. ब्यास परियोजना
  3. थीन योजना-रावी नदी पर।

(iv) अन्य प्रदेश:
1. हिमाचल प्रदेश:
इस राज्य की प्रमुख विद्युत् योजना मण्डी योजना है। ब्यास नदी की सहायक नदी उहल का जल 609 मीटर ऊंचाई से गिराकर जोगिन्दर नगर नामक स्थान पर जल-विद्युत् पर जल-विद्युत् उत्पन्न की जाती है। चमेरा योजना तथा बैरा सियोल योजना अन्य योजनाएं हैं।

2. जम्मू-कश्मीर:
जम्मू-कश्मीर में जेहलम नदी बारामूला विद्युत् तथा लिद्र नदी पर पहलगांव योजना महत्त्वपूर्ण है।

खनिज तथा ऊर्जा संसाधन JAC Class 12 Geography Notes

→ खनिज संसाधन (Mineral Resources): भारत खनिज पदार्थों में लगभग आत्मनिर्भर है।

→ खनिज भण्डार (Mineral Reserves): भारत में खनिजों के पर्याप्त भण्डार मिलते हैं।

→ खनिजों की संख्या (Number of Minerals): भारत में लगभग 100 खनिज पाए जाते हैं।

→ खनिजों का मूल्य (Value of Minerals): भारत में निकाले गए खनिजों का मूल्य 4.80 अरब रुपए है।

→ खनिजों का वितरण (Distribution of Minerals): भारत में अधिकतर खनिज दामोदर घाटी में पाए जाते हैं।

→ खनिज पेटियां (Mineral Belts): भारत में तीन खनिज पेटियां हैं-उत्तरी पूर्वी पठार, दक्षिण-पश्चिमी पठार, उत्तर-पश्चिमी प्रदेश।

→ ऊर्जा संसाधन (Energy Resources): भारत में कोयला, खनिज तेल, जलविद्युत् गैस तथा अणुशक्ति प्रमुख ऊर्जा संसाधन हैं।

→ अपारम्परिक ऊर्जा के स्रोत (Non-Conventional Sources of Energy): भारत में सौर ऊर्जा, पवन शक्ति, बायोगैस, ज्वारीय ऊर्जा, भूतापीय ऊर्जा प्रमुख स्रोत हैं।

Leave a Comment