JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

Jharkhand Board JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन Important Questions and Answers.

JAC Board Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

बहुचयनात्मक प्रश्न

1. इजराइल ने लेबनान पर हमला किया।
(अ) फरवरी, 2006
(स) अक्टूबर, 2006
(ब) जून, 2006
(द) जनवरी, 2006
उत्तर:
(ब) जून, 2006

2. संयुक्त राष्ट्रसंघ के दूसरे महासचिव थे
(अ) एंटोनियो गुटेरेस
(ब) यू थांट
(स) बान की मून
(द) डेग हैमरशोल्ड
उत्तर:
(द) डेग हैमरशोल्ड

3. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में कितने सदस्य हैं?
(अ) 193
(ब) 191
(स) 190
(द) 189
उत्तर:
(द) 189

4. अमरीकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट और ब्रितानी प्रधानमंत्री चर्चिल ने अटलांटिक चार्टर पर हस्ताक्षर किए-
(अ) फरवरी, 1945
(स) अक्टूबर, 1945
(ब) जून, 1941
(द) अगस्त, 1941
उत्तर:
(द) अगस्त, 1941

5. संयुक्त राष्ट्र संघ की वर्तमान सदस्य संख्या कितनी है
(अ) 193
(ब) 190
(स) 189
(द) 191
उत्तर:
(अ) 193

6. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब की गई-
(अ) 24 अक्टूबर, 1945
(ब) 1 जनवरी, 1945
(स) 1 जून, 1945
(द) 31 दिसम्बर, 1945
उत्तर:
(अ) 24 अक्टूबर, 1945

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

7. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय का मुख्यालय कहाँ है-
(अ) वाशिंगटन में
(ब) न्यूयार्क में
(स) हेग में
(द) जिनेवा में
उत्तर:
(स) हेग में

8. भारत संयुक्त राष्ट्रसंघ में कब शामिल हुआ?
(अ) 24 अक्टूबर, 1995
(ब) 30 अक्टूबर, 1945
(स) 26 जून, 1945
(द) 15 अक्टूबर, 1945
उत्तर:
(ब) 30 अक्टूबर, 1945

9. संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस प्रतिवर्ष मनाया जाता है
(अ) 24 अक्टूबर को
(स) 15 अगस्त को
(ब) 20 जनवरी को
(द) 26 जनवरी को
उत्तर:
(अ) 24 अक्टूबर को

10. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या है।
अ) 11
(ब) 9
(स) 15
(द) 16
उत्तर:
(स) 15

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :

1. संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रतीक चिह्न में ……………………….. की पत्तियाँ हैं, जो कि ……………………. का संकेत करती हैं।
उत्तर:
जैतून, विश्व शांति

2. ………………………. का सबसे प्रभावकारी समाधान वैश्विक तापवृद्धि को रोकना है।
उत्तर:
ग्लोबल वार्मिंग

3. अंतराष्ट्रीय मुद्राकोष में समूह -7 के सदस्यों के पास …………………….. प्रतिशत मत है।
उत्तर:
41.29

4. IMF में अमरीका का मताधिकार ……………………. प्रतिशत है।
उत्तर:
16.52

5. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में न्यायाधीशों का चुनाव ………………………. तथा ………………………… में पूर्ण बहुमत द्वारा होता है।
उत्तर:
आम सभा, सुरक्षा परिषद्

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
दूसरा विश्व युद्ध कब समाप्त हुआ?
उत्तर:
दूसरा विश्व युद्ध 1945 में समाप्त हुआ।

प्रश्न 2.
विश्व बैंक की औपचारिक स्थापना कब हुई?
उत्तर:
द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सन् 1944 में विश्व बैंक की औपचारिक स्थापना हुई।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 3.
संयुक्त राष्ट्रसंघ का प्रतीक चिह्न क्या है?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रतीक चिह्न में दुनिया का नक्शा बना हुआ है और इसके चारों तरफ जैतून की पत्तियाँ हैं।

प्रश्न 4.
समूह -7 के सदस्य देशों के नाम लिखिए।
उत्तर:
समूह – 7 के सदस्य देशों के नाम- अमरीका, जापान, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली और कनाडा है।

प्रश्न 5.
संयुक्त राष्ट्रसंघ की घोषणा पर हस्ताक्षर कब हुआ?
उत्तर:
धुरी शक्तियों के खिलाफ लड़ रहे 26 मित्र राष्ट्र अटलांटिक चार्टर के समर्थन में वाशिंग्टन में मिले ओर दिसंबर, 1943 में संयुक्त राष्ट्रसंघ की घोषणा पर हस्ताक्षर हुए।

प्रश्न 6.
संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव की नियुक्ति कौन करता है?
उत्तर:
सुरक्षा परिषद् की सिफारिश के आधार पर महासभा महासचिव को नियुक्त करती है।

प्रश्न 7.
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के समय कुल कितने सदस्य थे?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के समय कुल 51 सदस्य थे

प्रश्न 8.
संयुक्त राष्ट्रसंघ के नौवें महासचिव कौन हैं?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्रसंघ के नौवें महासचिव एंटोनियो गुटेरेस हैं। इन्होंने महासचिव का पद 1 जनवरी, 2017 को संभाला।

प्रश्न 9.
विश्व की एकमात्र सुपर पॉवर ( महाशक्ति) का नाम बताइये।
उत्तर:
विश्व की एकमात्र महाशक्ति ‘संयुक्त राज्य अमेरिका’ है।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 10.
आई. एम. एफ. का पूरा नाम लिखें।
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund)

प्रश्न 11.
डब्ल्यू. एच. ओ. (W.H.O.) का पूरा नाम लिखें।
उत्तर:
विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization )

प्रश्न 12.
यूनेस्को (UNESCO) का पूरा नाम लिखें।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific Cultural Organization)

प्रश्न 13.
इजरायल ने लेबनान पर कब हमला किया? उसने अपने आक्रमण को क्यों जरूरी बताया?
उत्तर:
इजरायल ने लेबनान पर 2006 में हमला किया। उसने उग्रवादी गुट हिजबुल्लाह पर अंकुश लगाने हेतु आक्रमण को आवश्यक बताया।

प्रश्न 14.
इजरायल के लेबनान पर आक्रमण के प्रति संयुक्त राष्ट्र संघ का क्या दृष्टिकोण रहा?
उत्तर:
इजरायल के लेबनान पर 2006 के आक्रमण के प्रति संयुक्त राष्ट्र संघ का यह दृष्टिकोण रहा कि इजरायली सैन्य बल इस क्षेत्र से वापस जाये।

प्रश्न 15.
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष का प्रमुख कार्य क्या है?
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष मांगे जाने पर सदस्य देशों को वित्तीय एवं तकनीकी मदद उपलब्ध कराता है।

प्रश्न 16.
विश्व व्यापार संगठन की स्थापना कब हुई?
उत्तर:
1 जनवरी, 1995 को।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 17.
विश्व व्यापार संगठन की क्या भूमिका है?
उत्तर:
विश्व व्यापार संगठन की मुख्य भूमिका विश्व के देशों में समान आर्थिक नियमों को लागू करना एवं मुक्त व्यापार को बढ़ावा देना है।

प्रश्न 18.
विश्व व्यापार संगठन की सदस्य संख्या क्या है?
उत्तर:
विश्व व्यापार संगठन की सदस्य संख्या 150 है।

प्रश्न 19.
विश्व व्यापार संगठन में फैसले कैसे लिये जाते हैं?
उत्तर:
विश्व व्यापार संगठन में फैसले आम सहमति से लिये जाते हैं।

प्रश्न 20.
अन्तर्राष्ट्रीय आणविक ऊर्जा एजेन्सी से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
इस संगठन का मुख्य उद्देश्य परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देना तथा सैन्य उद्देश्यों में इसके प्रयोग को रोकना है।

प्रश्न 21.
अन्तर्राष्ट्रीय आणविक ऊर्जा एजेन्सी (आई.ए.ई.ए.) का स्थापना वर्ष लिखिये
उत्तर:
सन् 1957 ई.

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 22.
अन्तर्राष्ट्रीय आणविक ऊर्जा एजेन्सी क्या प्रयास करता है?
उत्तर:
यह संगठन परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने का कार्य करता है।

प्रश्न 23.
संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्य उद्देश्य शांति और सुरक्षा कायम करना है।

प्रश्न 24.
संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय न्यूयार्क में स्थित है।

प्रश्न 25.
अमरीका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस और चीन को संयुक्त राष्ट्रसंघ का स्थायी सदस्य क्यों चुना गया?
उत्तर:
दूसरे विश्वयुद्ध के तुरंत बाद के समय में ये देश सबसे ज्यादा ताकतवर थे और इस महायुद्ध के विजेता भी रहे, इसलिए इन्हें स्थायी सदस्य के रूप में चुना गया।

प्रश्न 26.
संयुक्त राष्ट्र संघ का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण अंग कौनसा है?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ का सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण अंग ‘सुरक्षा परिषद्’ है।

प्रश्न 27.
संयुक्त राष्ट्र संघ का दूसरा महत्त्वपूर्ण अंग कौनसा है, जिसके सभी सदस्य राष्ट्र सदस्य हैं?
उत्तर:
आम सभा या महासभा।

प्रश्न 28.
संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य अंग कितने हैं? उनके नाम लिखिये।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख 6 अंग हैं। ये हैं।

  1. महासभा
  2. सुरक्षा परिषद्
  3. आर्थिक और सामाजिक परिषद्
  4. न्यास परिषद्
  5. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय और
  6. सचिवालय।

प्रश्न 29.
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों का कार्यकाल 9 वर्ष का होता है । प्रश्न 30. संयुक्त राष्ट्र संघ के किन्हीं दो विशिष्ट अभिकरणों के नाम लिखिये।
उत्तर:
कृषि एवं खाद्य संगठन, विश्व स्वास्थ्य संगठन

प्रश्न 31.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्यों की संख्या कितनी है और उनका कार्यकाल कितना है?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्यों की संख्या 10 है तथा उनका कार्यकाल 4 वर्ष का है।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 32.
संयुक्त राष्ट्र संघ के दो उद्देश्यों का वर्णन कीजिये।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख उद्देश्य ये हैं।

  1. सामूहिक व्यवस्था द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा कायम रखना और आक्रामक प्रवृत्तियों को नियंत्रण में रखना।
  2. अन्तर्राष्ट्रीय विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करना।

प्रश्न 33.
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के दो कार्य बताइये।
उत्तर:

  1. साधारण सभा की वार्षिक रिपोर्ट तैयार करना
  2. सुरक्षा सम्बन्धी विवादों को महासभा के समक्ष प्रस्तुत करना।

प्रश्न 34.
अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहे किन्हीं दो गैर-सरकारी संगठनों के नाम लिखें।
अथवा
मानवाधिकारों की रक्षा में संलग्न दो गैर सरकारी अन्तर्राष्ट्रीय संगठन कौन से हैं?
उत्तर:

  1. एमनेस्टी इन्टरनेशनल
  2. ह्यमन राइट्स वॉच।

प्रश्न 35.
संयुक्त राष्ट्र संघ के कोई दो कार्य बताइये।
उत्तर:

  1. अन्तर्राष्ट्रीय शांति सुरक्षा बनाये रखना।
  2. अन्तर्राष्ट्रीय कानून सम्बन्धी व्याख्या करना।

प्रश्न 36.
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 1950 में ‘शांति के लिए एकता’ प्रस्ताव की दो विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:

  1. महासभा का आपातकालीन अधिवेशन बुलाना
  2. शांति निरीक्षण आयोग की स्थापना करना।

प्रश्न 37.
संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा के दो कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:

  1. संयुक्त राष्ट्र संघ का बजट पारित करना।
  2. सुरक्षा परिषद् तथा अन्य संस्थाओं व संगठनों की रिपोर्ट पर विचार करना।

प्रश्न 38.
संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्यों के नाम लिखिये।
उत्तर:
सुरक्षा परिषद् के 5 स्थायी सदस्य हैं। ये हैं।

  1. संयुक्त राज्य अमेरिका
  2.  ब्रिटेन
  3. फ्रांस
  4. रूस व
  5. चीन।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 39.
सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्यों को कौन निर्वाचित करता है? अस्थायी सदस्यों का कार्यकाल कितना होता है?
उत्तर:
सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्यों को महासभा निर्वाचित करती है तथा अस्थायी सदस्यों का कार्यकाल चार वर्ष का होता है।

प्रश्न 40.
वर्तमान में सुरक्षा परिषद् के सदस्यों की कुल संख्या कितनी है?
उत्तर:
वर्तमान में सुरक्षा परिषद् के सदस्यों की कुल संख्या 15 है। इनमें 5 सदस्य स्थायी हैं और 10 अस्थायी हैं । प्रश्न 41. संयुक्त राष्ट्र महासभा की प्रतिष्ठा में वृद्धि के कोई दो कारण बताइये।
उत्तर:

  1. महासभा में प्रायः सभी देशों को प्रतिनिधित्व प्राप्त है।
  2. शांति के लिये एकता प्रस्ताव के कारण।

प्रश्न 42.
जी 8 के सदस्य देशों के नाम लिखिये।
उत्तर:
जी 8 के सदस्य देश हैं।

  1. अमरीका
  2. जापान
  3. जर्मनी
  4. फ्रांस
  5. ब्रिटेन
  6. इटली
  7. कनाडा और
  8. रूस।

प्रश्न 43.
संयुक्त राष्ट्र संघ के वार्षिक बजट में सर्वाधिक योगदान किस देश का है और कितना है?
उत्तर:
संयुक्त राज्य अमेरिका का लगभग 22 प्रतिशत।

प्रश्न 44.
एमनेस्टी इण्टरनेशनल का क्या उत्तरदायित्व है?
उत्तर:
इसका उत्तरदायित्व है। मानवाधिकारों से सम्बद्ध रिपोर्ट तैयार करना तथा उन्हें प्रकाशित करना।

प्रश्न 45.
संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रथम महासचिव कौन थे?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्रसंघ के प्रथम महासचिव ट्राइग्व ली थे।

प्रश्न 46.
संयुक्त राष्ट्रसंघ में अस्थायी सदस्य कितने वर्षों के लिए चुने जाते हैं?
उत्तर:
दो वर्षों के लिए।

प्रश्न 47.
मानवाधिकार परिषद् कब से सक्रिय है?
उत्तर:
मानवाधिकार परिषद् 19 जून, 2006 से सक्रिय है।

प्रश्न 48.
विश्व व्यापार संगठन किसके उत्तराधिकारी के रूप में कार्य करता है?
उत्तर:
जनरल एग्रींट ऑन ट्रेड एंड टैरिफ

प्रश्न 49.
विश्व बैंक के मुख्य कार्य क्या हैं?
उत्तर:
कृषि, ग्रामीण, विकास, पर्यावरण सुरक्षा, सुशासन तथा आधारभूत ढाँचे के लिए काम करता है।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 50.
अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष के कार्य लिखिए।
उत्तर:
विश्व स्तर पर वित्त व्यवस्था की देखरेख तथा वित्तीय व तकनीकी सहायता देना।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सुरक्षा परिषद् के अस्थाई सदस्यों का भौगोलिक वितरण किस प्रकार किया गया है?
उत्तर:
सुरक्षा परिषद् के अस्थायी सदस्यों का भौगोलिक वितरण इस प्रकार है। अफ्रीका और एशिया के पाँच सदस्य, पूर्वी यूरोप का एक सदस्य, लातीन अमेरिका के दो सदस्य, पश्चिमी यूरोप तथा अन्य राज्यों के दो सदस्य।

प्रश्न 2.
वीटो किसे कहते हैं?
उत्तर:
वीटो का शब्दार्थ है, “मैं मना करता हूँ।” सुरक्षा परिषद् का कोई स्थायी सदस्य यदि किसी महत्त्वपूर्ण या सारवान प्रश्न पर असहमति प्रकट करता है तो उसे अस्वीकृत कर दिया जाता है। उसके इस अधिकार/ शक्ति को ही वीटो शक्ति कहा जाता है।

प्रश्न 3.
संयुक्त राष्ट्र संघ के पुनर्गठन या लोकतंत्रीकरण से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ के पुनर्गठन या लोकतन्त्रीकरण से अभिप्राय है— सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्यों में विस्तार करना तथा उसमें विकासशील देशों को समुचित प्रतिनिधित्व देना।

प्रश्न 4.
संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद् में स्थायी सदस्यता हेतु भारत की दावेदारी के समर्थन में दो तर्क लिखिये।
उत्तर:

  1. भारत विश्व का सबसे बड़ा प्रजातंत्रीय देश है।
  2. भारत सैनिक, आर्थिक तथा प्रौद्योगिक दृष्टि से एक सशक्त राष्ट्र- है

प्रश्न 5.
संयुक्त राष्ट्र संघ के संगठन एवं प्रक्रिया में सुधार के लिये कोई दो सुझाव दें।
उत्तर:

  1. वीटो की समाप्ति-सुरक्षा परिषद् की कार्यप्रणाली को व्यवस्थित एवं लोकतांत्रिक बनाने के लिए वीटो की शक्ति को समाप्त कर देना चाहिए।
  2. समान सदस्यता- सुरक्षा परिषद् में अस्थाई सदस्यों की धारणा को समाप्त करके सबको समान स्तर की. सदस्यता प्रदान करनी चाहिए।

प्रश्न 6.
‘ग्लोबल वार्मिंग’ की समस्या को स्पष्ट करें।
उत्तर:
‘ग्लोबल वार्मिंग’ से आशय है। वातावरण में ग्रीनहाउस गैसों के बढ़ने से तापमान में वृद्धि इससे समुद्रतल की ऊँचाई बढ़ने का खतरा है। ऐसा होने पर विश्व के समुद्रतटीय इलाके जलमग्न हो सकते हैं। इस समस्या का सबसे प्रभावकारी समाधान वैश्विक तापवृद्धि को रोकना है।

प्रश्न 7.
‘लीग ऑव नेशंस’ की उत्पत्ति क्यों हुई?
उत्तर:
प्रथम विश्वयुद्ध के पश्चात् विश्व को एक ऐसे अंतर्राष्ट्रीय संगठन की जरूरत का आभास हुआ जो अंतर्राष्ट्रीय झगड़ों का निपटारा बातचीत द्वारा कर सके जिससे युद्ध जैसे विनाशकारी स्थिति को टाला जा सके। इसके परिणामस्वरूप ‘लीग ऑव नेशंस’ का जन्म हुआ।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 8.
एंटोनियो गुटेरेस के बारे में संक्षेप में लिखिये।
उत्तर:
एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्रसंघ के नौवें महासचिव हैं। उन्होंने महासचिव का पद 1 जनवरी, 2017 को ग्रहण किया। ये 1995 से 2002 तक पुर्तगाल के प्रधानमंत्री और 2005 से 2015 तक यूनाइटेड नेशंस हाई कमीशनर फॉर रिफ्यूजीज रहे। 1999-2005 तक ये सोशलिस्ट
इंटरनेशनल के अध्यक्ष भी रहे।

प्रश्न 9.
संयुक्त राष्ट्र संघ की चार विशिष्ट एजेन्सियों के नाम लिखो।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ की चार विशिष्ट एजेन्सियों के नाम इस प्रकार हैं।

  1. अन्तर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (I.L.O.)
  2. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (UNESCO)
  3. विश्व स्वास्थ्य संगठन., (W.H.O.)
  4. खाद्य एवं कृषि संगठन।

प्रश्न 10.
संयुक्त राष्ट्र संघ के कोई तीन सिद्धान्त लिखिए।
उत्तर:

  1. संयुक्त राष्ट्र संघ सदस्यों की संप्रभु समानता पर आधारित है।
  2. संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य ईमानदारी से घोषणा-पत्र के अन्तर्गत निर्धारित दायित्वों का पालन करेंगे।
  3. संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य अपने विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से निपटायेंगे ।0

प्रश्न 11.
संयुक्त राष्ट्रसंघ के द्वितीय महासचिव कौन थे? उनके द्वारा किए गए कार्यों का विवरण कीजिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्रसंघ के द्वितीय महासचिव डेग हैमरशोल्ड थे। ये स्वीडन से थे तथा अर्थशास्त्री और वकील थे इन्होंने स्वेज नहर से जुड़े विवादों को सुलझाने तथा अफ्रीका के अनौपनिवेशीकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांगो- संकट को सुलझाने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए मरणोपरांत इन्हें नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया। हालाँकि सोवियत संघ और फ्रांस ने अफ्रीका में इनकी भूमिका की आलोचना की थी।

प्रश्न 12.
सुरक्षा परिषद् में स्थायी सदस्यों को प्राप्त निषेधाधिकार (Veto) शक्ति से क्या आशय है?
उत्तर:
सुरक्षा परिषद् में स्थायी सदस्यों को प्राप्त निषेधाधिकार की शक्ति का अर्थ है कि यदि पांच स्थायी सदस्यों में से कोई भी एक सदस्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में रखे गये प्रस्ताव के विरोध में वोट डाल दे तो वह प्रस्ताव पास नहीं होगा।

प्रश्न 13.
संयुक्त राष्ट्रसंघ के समक्ष कौन से दो बुनियादी सुधारों का मसला है?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्रसंघ के समक्ष निम्न दो बुनियादी सुधारों का मसला है।

  1. एक तो इस संगठन की बनावट और इसकी प्रक्रियाओं में सुधार किया जाए।
  2. दूसरा, इस संगठन के न्यायाधिकार में आने वाले मुद्दों की समीक्षा की जाए।

प्रश्न 14.
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई ? आजकल इसके कितने सदस्य हैं?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ की विधिवत् स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 ई. को हुई थी। इस संस्था का मुख्य कार्यालय न्यूयार्क अमेरिका में है। आजकल संसार के छोटे-बड़े लगभग 193 देश इसके सदस्य हैं। करना।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 15.
संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख उद्देश्यों का उल्लेख कीजिये।
उत्तर:
उद्देश्य-संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना के मुख्य उद्देश्य निम्न हैं।

  1. अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को बनाये रखना।
  2. भिन्न-भिन्न राष्ट्रों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ाना।
  3. आपसी सहयोग द्वारा आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा मानवीय ढंग की अन्तर्राष्ट्रीय समस्याओं को हल

प्रश्न 16.
संयुक्त राष्ट्र की महासभा के संगठन को संक्षिप्त में बताइये।
उत्तर:
हासभा-महासभा संयुक्त राष्ट्र संघ का सबसे बड़ा अंग है। संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य इसके सदस्य होते हैं और प्रत्येक सदस्य राष्ट्र इसमें पाँच प्रतिनिधि भेजता है परन्तु उनका मत एक ही होता है। प्राय: वर्ष में इसका एक बार अधिवेशन होता है। वर्तमान में इसके सदस्यों की कुल संख्या 193 है।

प्रश्न 17.
सुरक्षा परिषद् के संगठन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
उत्तर:
सुरक्षा परिषद् संयुक्त राष्ट्र की कार्यपालिका के समान है। इसके 15 सदस्य होते हैं। जिनमें पाँच स्थाई सदस्य हैं। अमेरिका, इंग्लैंड, फ्रांस, चीन और रूस । इसके अलावा 10 अस्थायी सदस्य दो वर्षों के लिये महासभा द्वारा चुने जाते हैं। सुरक्षा परिषद् के पाँच स्थायी सदस्यों को निषेधाधिकार प्राप्त है।

प्रश्न 18.
अन्तर्राष्ट्रीय आणविक ऊर्जा एजेन्सी क्या है?
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय आणविक ऊर्जा एजेन्सी परमाणविक ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने और सैन्य उद्देश्यों में इसके प्रयोग को रोकने की कोशिश करता है। इसके अधिकारी विश्व की परमाणविक सुविधाओं की जाँच करते हैं ताकि नागरिक परमाणु संयंत्रों का इस्तेमाल सैन्य उद्देश्यों के लिए न हो।

प्रश्न 19.
एमनेस्टी इंटरनेशनल क्या है?
उत्तर:
एमनेस्टी इन्टरनेशनल
एमनेस्टी इंटरनेशनल एक स्वयंसेवी संगठन है। यह पूरे विश्व में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए अभियान चलाता है। यह संगठन मानवाधिकारों से जुड़ी रिपोर्ट तैयार और प्रकाशित करता है। ये रिपोर्टें मानवाधिकारों से संबंधित अनुसंधान और तरफदारी में बड़ी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

प्रश्न 20.
ह्यूमन राइट वाच क्या है?
उत्तर:
ह्यूमन राइट वाच (Human Right Watch):
ह्यमन राइट वाच मानवाधिकारों की वकालत और उनसे संबंधित अनुसंधान करने वाला एक अन्तर्राष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठन है। यह अमरीका का सबसे बड़ा अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन है। यह विश्व की मीडिया का ध्यान मानवाधिकारों के उल्लंघन की ओर खींचता है।

प्रश्न 21.
विश्व व्यापार संगठन क्या है?
उत्तर:
विश्व व्यापार संगठन (WTO):
‘विश्व व्यापार संगठन’ (World Trade Organization) एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है। यह वैश्विक व्यापार के नियमों को तय करता है। इसकी स्थापना सन् 1995 में हुई। इसके सदस्यों की संख्या 164 है।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 22.
सन् 2018 तक स्थायी सदस्यों द्वारा वीटो पॉवर का इस्तेमाल कितनी-कितनी बार किया गया है? उत्तर-सन् 2018 तक स्थायी सदस्यों द्वारा वीटो पॉवर का इस्तेमाल इस प्रकार किया गया है।

  1. सोवियत संघ / रूस द्वारा 135 बार
  2. अमरीका द्वारा 84 बार
  3. ब्रिटेन द्वारा 32 बार
  4. फ्रांस द्वारा 18 बार
  5. चीन द्वारा 11 बार।

प्रश्न 23.
सन् 1992 में संयुक्त राष्ट्रसंघ की आमसभा में किन तीन शिकायतों का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था?
उत्तर:
सन् 1992 में संयुक्त राष्ट्रसंघ की आम सभा में निम्न तीन शिकायतों का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ था।

  1. सुरक्षा परिषद् राजनीतिक वास्तविकताओं की नुमाइंदगी नहीं करती।
  2. इनके फैसलों पर पश्चिमी देशों के मूल्यों और हितों की छाप होती है और इन फैसलों पर चंद देशों का दबदबा होता है।
  3. सुरक्षा परिषद् में बराबर का प्रतिनिधित्व नहीं है।

प्रश्न 24.
सुरक्षा परिषद् के पांच स्थायी सदस्यों को वीटो का अधिकार क्यों दिया गया?
उत्तर:
सुरक्षा परिषद् के पांच स्थायी सदस्यों को वीटो का अधिकार इसलिये दिया गया क्योंकि-

  1. ये देश द्वितीय विश्व युद्ध के विजेता थे।
  2. राजनीतिक मामलों में इनकी सहमति सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण थी।
  3. वीटो का अधिकार न देने पर संभवतः ये समस्याओं में अधिक रुचि नहीं लेते।

प्रश्न 25.
मानवाधिकार परिषद् के संस्थापक कौन थे? इनके कुछ प्रमुख उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
मानवाधिकार परिषद् के आयोग की स्थापना कोफी ए. अन्नान ने की। इनकी कुछ उपलब्धियाँ निम्नलिखित

  1. ये (1997 से 2006 तक) संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव रहे।
  2. इन्होंने एड्स, टीबी और मलेरिया से लड़ने के लिए एक वैश्विक कोष बनाया।
  3. इन्होंने शान्ति संस्थापक आयोग की स्थापना 2005 में की।
  4. महासचिव के रूप में किए गए कार्यों के कारण 2001 में इनको नोबेल शान्ति पुरस्कार दिया गया।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 26.
” सोवियत संघ की गैर मौजूदगी में अमरीका एक भाग महाशक्ति है।” इस कथन का सत्यापन
कीजिए।
उत्तर:
सोवियत संघ की गैर मौजूदगी में अमरीका एकमात्र महाशक्ति है। क्योंकि

  1. अमरीका की ताकत पर आसानी से अंकुश नहीं लगाया जा सकता।
  2. अपनी सैन्य और आर्थिक ताकत के सहारे अमरीका संयुक्त राष्ट्रसंघ या किसी अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठन की अनदेखी कर सकता है।
  3. संयुक्त राष्ट्रसंघ के भीतर अमरीका का खास प्रभाव है क्योंकि वह संयुक्त राष्ट्रसंघ के बजट में सबसे ज्यादा योगदान करता है। संयुक्त राष्ट्रसंघ अमरीकी भू-क्षेत्र में स्थित है। संयुक्त राष्ट्रसंघ के कई नौकरशाह अमरीका के नागरिक हैं।

प्रश्न 27.
“अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के हर सदस्य की राय का वजन बराबर नहीं है।” स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
अंतराष्ट्रीय मुद्राकोष में 189 सदस्य हैं लेकिन हर सदस्य की राय का वजन बराबर नहीं है। क्योंकि

  1. समूह – 7 के सदस्य ( अमरीका, जापान, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली और कनाडा) के पास 41.29% मत हैं। अकेले अमरीका के पास 16.52% मताधिकार है।
  2. अन्य अग्रणी सदस्यों में चीन ( 6.09%), भारत (2.64%), रूस (2.59% ), ब्राजील (2.22%) और सऊदी अरब (0.02%) है।

प्रश्न 28.
अंतर्राष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता क्यों है?
उत्तर:
अंतर्राष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता निम्न कारणों की वजह से है-

  1. समस्याओं का शांतिपूर्ण समाधान हेतु।
  2. ये संगठन सहयोग के उपाय जुटाने मेंसहायक होते हैं।
  3. ये संगठन नियमों तथा नौकरशाही की रूपरेखा तैयार करते हैं।
  4. ये शांति और प्रगति के प्रति मानवता की आशा का प्रतीक़ होते हैं

प्रश्न 29.
संयुक्त राष्ट्र के सिद्धान्तों का वर्णन कीजिये।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र के सिद्धान्त-संयुक्त राष्ट्र संघ अपने उद्देश्यों की पूर्ति के लिये निम्नलिखित सिद्धान्तों के. अनुसार कार्य करता है।

  1. संयुक्त राष्ट्र · सभी सदस्यों की प्रभुसत्ता और समानता के सिद्धान्त में विश्वास रखता है।
  2. सभी राष्ट्रों की अखण्डता और राजनीतिक स्वाधीनता का आदर करें।
  3. संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार कोई कार्यवाही करें तो सभी सदस्य राष्ट्रों को उसकी सहायता करनी चाहिये।
  4. सभी राष्ट्र अपने विवादों को शांतिपूर्ण तरीकों से निपटायें।
  5. संयुक्त राष्ट्र उन मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा जो अनिवार्य रूप से किसी राज्य के आंतरिक अधिकार क्षेत्र में आते हैं।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 30.
क्या संयुक्त राष्ट्र अमरीकी प्रभुत्व के खिलाफ संतुलन के रूप में कार्य कर सकता है?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्रसंघ का अमरीकी प्रभुत्व के खिलाफ संतुलन के रूप में कार्य न कर पाने की निम्न वजहें हैं।

  1. अमरीका अपने वीटो पावर के द्वारा ऐसे किसी भी कदम को रोक सकती है जिससे उसका हित ना सधता हो।
  2. 1991 के बाद से अमरीका एकमात्र महाशक्ति बन कर उभरा है जो अपनी आर्थिक और सैन्य ताकत से किसी भी अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की अनदेखी कर सकता है।
  3. अपनी ताकत और निषेधाधिकार के कारण संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव के चयन में भी अमरीका की बात बहुत वजन रखती है।

प्रश्न 31.
” भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् का स्थायी सदस्य बनना चाहता है।” क्या इस कथन से आप सहमत हैं? तर्कों के माध्यम से स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् का स्थायी सदस्य बनना चाहता है। इस कथन से मैं सहमत हूँ। निम्न कथनों के द्वारा इस कथन को स्पष्ट किया जा सकता है-

  1. भारत विश्व में आबादी वाला दूसरा बड़ा देश है।
  2. भारत में विश्व की कुछ जनसंख्या का 1/5 वाँ हिस्सा निवास करता है।
  3. भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।
  4. भारत ने संयुक्त राष्ट्र की लगभग सभी पहलकदमियों में भाग लिया है।
  5. संयुक्त राष्ट्रसंघ के शांति बहाल करने के प्रयासों में भारत लंबे समय से ठोस भूमिका निभाता आ रहा है।
  6. भारत तेजी से अंतर्राष्ट्रीय फलक पर आर्थिक शक्ति बनकर उभर रहा है।
  7. भारत ने संयुक्त राष्ट्रसंघ के बजट में नियमित रूप से अपना योगदान दिया है कभी भी यह अपने भुगतान से चुका नहीं है।

प्रश्न 32.
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के 5 स्थायी सदस्यों के नाम बताइये तथा इसकी कार्यप्रणाली की कमियाँ बताइये।
उत्तर:

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के 5 स्थायी सदस्य हैं।
    1. अमेरिका
    2. फ्रांस
    3. ब्रिटेन
    4. रूस
    5. चीन।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की कार्यप्रणाली की कमियाँ ये हैं।
    1. सुरक्षा परिषद् अब राजनीतिक वास्तविकताओं की नुमाइंदगी नहीं करती।
    2. इसके फैसलों पर पश्चिमी मूल्यों और हितों की छाप तथा चंद देशों का दबदबा होता है।
    3. इसमें बराबर का प्रतिनिधित्व नहीं है।

प्रश्न 33.
एक ध्रुवीय विश्व में संयुक्त राष्ट्रसंघ की प्रासंगिकता को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:

  1. संयुक्त राष्ट्रसंघ क्षेत्रीय या विश्वव्यापी विवाद के मुद्दों पर सभी देशों का बातचीत करके हल निकालने का मंच देता है।
  2. अमरीकी सरकार यह जानती है कि झगड़ों और सामाजिक आर्थिक विकास के मसलों पर संयुक्त राष्ट्रसंघ के माध्यम से 193 राष्ट्रों को एकत्रित किया जा सकता है।
  3. शेष विश्व के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ एक ऐसा मंच है जहाँ अमरीकी रवैये और नीतियों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 34.
एक ध्रुवीय विश्व में संयुक्त राष्ट्र संघ की क्या भूमिका है? व्याख्या कीजिये।
अथवा
क्या आप इस बात से सहमत हैं कि संयुक्त राष्ट्र संघ जैसा अन्तर्राष्ट्रीय संगठन पूरे विश्व के लिए अपरिहार्य है? अपने उत्तर के पक्ष में कोई चार कारण स्पष्ट कीजिए। एक ध्रुवीय विश्व में संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रासंगिकता को स्पष्ट कीजिये।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ जैसा अन्तर्राष्ट्रीय संगठन पूरे विश्व के लिए अपरिहार्य है। एक ध्रुवीय विश्व में संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रासंगिकता या अपरिहार्यता को निम्न प्रकार स्पष्ट किया जा सकता है।

  1. संयुक्त राष्ट्र संघ अमरीका और शेष विश्व के बीच विभिन्न मुद्दों पर बातचीत कायम कर सकता है।
  2. झगड़ों और सामाजिक-आर्थिक विकास के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र संघ के जरिये 193 देशों को एक साथ किया जा सकता है।
  3. शेष विश्व संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच के माध्यम से अमरीकी रवैये और नीतियों पर कुछ न कुछ अंकुश लगा सकता है।
  4. आज विभिन्न समाजों और मुद्दों के बीच आपसी तार जुड़ते जा रहे हैं। आने वाले दिनों में पारस्परिक निर्भरता बढ़ती जायेगी । इसलिये संयुक्त राष्ट्र संघ का महत्त्व भी निरन्तर बढ़ेगा ।

प्रश्न 35.
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्राकोष पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये।
अथवा
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्राकोष क्या है? कितने देश इसके सदस्य हैं?
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष: यह संगठन वैश्विक स्तर की वित्त व्यवस्था की देखरेख करता है और मांगे जाने. पर वित्तीय तथा तकनीकी सहायता मुहैया करता है। वैश्विक स्तर की वित्त व्यवस्था का आशय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर काम करने वाली वित्तीय संस्थाओं और लागू होने वाले नियमों से है। वर्तमान में 189 देश अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के सदस्य हैं लेकिन हर सदस्य की राय का वजन बराबर नहीं है। समूह -7 के सदस्य (अमरीका, जापान, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, इटली और कनाडा) के पास 41.29 प्रतिशत मत है। अन्य अग्रणी सदस्यों में चीन ( 6.09%), भारत (2.64%), रूस (2.59%), ब्राजील. (2.22%) और सऊदी अरब (2.02%) है। अकेले अमरीका के पास 16.52% मताधिकार है।

प्रश्न 36.
विश्व बैंक की स्थापना कब हुई? इसके प्रमुख कार्यों को संक्षेप में बताइये।
उत्तर:
विश्व बैंक – दूसरे विश्व युद्ध के तुरन्त बाद सन् 1945 में विश्व बैंक की औपचारिक स्थापना हुई। विश्व बैंक के कार्य-विश्व बैंक की गतिविधियाँ प्रमुख रूप से विकासशील देशों से संबंधित हैं। यथा

  1. यह बैंक मानवीय विकास ( शिक्षा, स्वास्थ्य), कृषि और ग्रामीण विकास (सिंचाई, ग्रामीण सेवाएँ), पर्यावरण सुरक्षा (प्रदूषण में कमी, नियमों का निर्माण और उन्हें लागू करना), आधारभूत ढाँचा (सड़क, शहरी विकास, बिजली) तथा सुशासन ( कदाचार का विरोध, विधिक संस्थाओं का विकास) के लिए काम करता है ।
  2. यह अपने सदस्य देशों को आसान ऋण और अनुदान देता है । ज्यादा गरीब देशों को ये अनुदान वापिस नहीं चुकाने पड़ते। इस अर्थ में यह संस्था समकालीन वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित करती है।

प्रश्न 37.
अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता के कोई दो बिन्दु बताइये।
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता – अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता को निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत स्पष्ट किया गया है।

  1. समस्याओं के शांतिपूर्ण समाधान के लिए आवश्यक – बातचीत के माध्यम से दो या अधिक देशों के मध्य के झगड़ों और विभेदों को बिना युद्ध के हल करने की दृष्टि से अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है। अन्तर्राष्ट्रीय संगठन समस्याओं के शांतिपूर्ण समाधान में सदस्य देशों की मदद करते हैं।
  2. चुनौतीपूर्ण समस्याओं को निपटाने में विभिन्न देशों को मिलकर कार्य करने में सहायता करना- अन्तर्राष्ट्रीय संगठन ऐसी चुनौतीपूर्ण समस्याओं को निपटाने के लिए आवश्यक है, जिनसे निपटने के लिए विभिन्न देशों को मिलाकर सहयोग करना आवश्यक होता है।

प्रश्न 38.
1991 के बाद वैश्विक – व्यवस्था में क्या प्रमुख परिवर्तन आये हैं?’
उत्तर:
1991 के बाद विश्व की राजनीतिक और आर्थिक स्थितियों में निम्नलिखित परिवर्तन आए हैं।

  1. 1991 के बाद शीत युद्ध काल की दो महाशक्तियों – सोवियत संघ और संयुक्त राज्य अमेरिका में से एक महाशक्ति सोवियत संघ का पतन हो गया है तथा वह बिखर गया है।
  2. सोवियत संघ के उत्तराधिकारी राज्य रूस और अमरीका के बीच अब संबंध कहीं ज्यादा सहयोगात्मक हैं।
  3. चीन बड़ी तेजी से एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है।
  4. सोवियत संघ से स्वतंत्र हुए अनेक नये देश संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल हुए हैं।
  5. वर्तमान में विश्व के सामने नयी चुनौतियों की एक पूरी कड़ी विद्यमान है। ये चुनौतियाँ हैं। जनसंहार, गृहयुद्ध, जातीय संघर्ष, आतंकवाद, परंमाणविक प्रसार, जलवायु में बदलाव, पर्यावरण की हानि, महामारी आदि।

प्रश्न 39.
संयुक्त राष्ट्र संघ को अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए हाल ही में क्या कदम उठाये गये हैं?
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ को अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए हाल ही में निम्नलिखित कदम उठाये गये हैं।

  1. शांति संस्थापक आयोग का गठन किया गया है।
  2. यदि कोई राष्ट्र अपने नागरिकों को अत्याचारों से बचाने में असफल हो जाए तो विश्व बिरादरी इसका उत्तरदायित्व ले- इस बात की स्वीकृति।
  3. मानवाधिकार परिषद की स्थापना
  4. सहस्राब्दि विकास लक्ष्य को प्राप्त करने पर सहमति
  5. हर रूप रीति के आतंकवाद की निंदा करना
  6. एक लोकतंत्र कोष का गठन।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 40.
सुरक्षा परिषद् के स्थायी व अस्थायी सदस्यों के लिए सुझाये गये कोई चार मानदण्ड बताइये।
उत्तर:
सुरक्षा परिषद् के स्थायी व अस्थायी सदस्यों के लिए चार आवश्यक मानदण्ड ये होने चाहिए:

  1. वह देश क्षेत्र तथा जनसंख्या की दृष्टि से बड़ा देश हो।
  2. वह एक लोकतांत्रिक देश हो।
  3. वह आर्थिक तथा सैनिक शक्ति के रूप में उभर रहा हो तथा संयुक्त राष्ट्र संघ के बजट में अपना नियमित योगदान देता आ रहा हो।
  4. वह संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति बहाल करने के प्रयासों में निरन्तर अपनी प्रभावी भूमिका निभाता आ रहा हो।

प्रश्न 41.
संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्य: संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख उद्देश्य निम्नलिखित हैं।

  1. अन्तर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखना।
  2. सभी राष्ट्रों के बीच लोगों के समान अधिकार एवं स्वतंत्रता के सिद्धान्तों पर आधारित मैत्रीपूर्ण सम्बन्धों पर विकास करना और विश्व शान्ति को सुदृढ़ बनाने के लिए उचित उपाय करना।
  3. सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और मानवीय क्षेत्रों में अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहित व मजबूत करना तथा सबके लिए मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रताओं के सम्मान को बढ़ाना और प्रोत्साहन देना।
  4. उपर्युक्त सामूहिक उद्देश्यों की प्राप्ति में राष्ट्रों के कार्यों में समन्वय बनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ को केन्द्र बनाना।

प्रश्न 42.
एक विश्व संस्था के रूप में संयुक्त राष्ट्रसंघ की असफलताओं पर प्रकाश डालिये।
उत्तर:
एक विश्व संस्था के रूप में संयुक्त राष्ट्रसंघ की असफलताएँ निम्न हैं-

  1. कुछ मसलों पर जैसे निःशस्त्रीकरण, विकसित और विकासशील देशों के बीच आर्थिक असन्तुलन कम करने में आंशिक सफलता ही मिली।
  2. संयुक्त राष्ट्रसंघ अनेक विवादों को सुलझाने तथा महाशक्तियों की मनमानी को रोकने में असफल रहा है।

प्रश्न 43.
‘पारस्परिक निर्भरता’ से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
पारस्परिक निर्भरता – हालाँकि संयुक्त राष्ट्रसंघ में थोड़ी कमियाँ हैं लेकिन इसका अस्तित्व आवश्यक है क्योंकि इसके बिना दुनिया और बदहाल हो जाएगी। संयुक्त राष्ट्रसंघ विश्व के सात अरब लोगों को एक साथ रहने के लिए मददगार है। आज विभिन्न समाजों और मसलों के बीच तार जुड़ते जा रहे हैं, इसे ही ‘पारस्परिक निर्भरता’ का नाम दिया गया है।

प्रश्न 44.
संयुक्त राष्ट्रसंघ की आर्थिक ओर सामाजिक परिषद् के ऊपर संक्षेप में टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्रसंघ की आर्थिक और सामाजिक परिषद् में कुल 54 सदस्य होते हैं जिनका चुनाव महासभा 2/3 बहुमत से तीन वर्ष के लिए करती है। इसके 1/3 सदस्य प्रतिवर्ष अवकाश ग्रहण करते हैं । इस प्रकार यह परिषद् एक स्थायी संस्था है।

प्रश्न 45.
संयुक्त राष्ट्रसंघ की सफलताओं पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्रसंघ की सफलताओं को निम्न बिन्दुओं द्वारा स्पष्ट किया जा सकता है।

  1. आतंकवाद का विरोध करने में।
  2. निःशस्त्रीकरण।
  3. शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करने में।
  4. अन्तर्राष्ट्रीय भावना का विकास करने में।
  5. मानवाधिकारों का संरक्षण करने में।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
हमें अन्तर्राष्ट्रीय संगठन क्यों चाहिए? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता हमें अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की आवश्यकता है। इसके प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं।

  1. समस्याओं के शांतिपूर्ण समाधान हेतु: अन्तर्राष्ट्रीय संगठन देशों की समस्याओं के शांतिपूर्ण समाधान में सदस्य देशों की सहायता करते हैं। अन्तर्राष्ट्रीय संगठन का निर्माण विभिन्न राज्य ही करते हैं और यह उनके मामलों के लिए जवाबदेह होता है। एक बार इसका निर्माण हो जाने के बाद ये सदस्य देशों की समस्याओं के शांतिपूर्ण समाधान में सहायता करते हैं।
  2. सहयोग के उपाय जुटाने में सहायक: एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन सहयोग करने के उपाय तथा सूचनाएँ एकत्रित करने में मदद कर सकता है।
  3. नियमों तथा नौकरशाही की रूपरेखा: एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन नियमों और नौकरशाही की एक रूपरेखा दे सकता है ताकि सदस्यों को यह विश्वास हो कि आने वाली लागत में सबकी समुचित साझेदारी होगी, लाभ का बँटवारा न्यायोचित होगा और यदि कोई सदस्य उस समझौते में शामिल हो जाता है तो वह इस समझौते के नियम और शर्तों का पालन करेगा।
  4. शांति और प्रगति के प्रति मानवता की आशा का प्रतीक: एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन शांति और प्रगति प्रति मानवता की आशा का प्रतीक होता है। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ इसका प्रतीक है। इस संगठन को विश्व भर के अधिकांश लोग एक अनिवार्य संगठन मानते हैं।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 2.
संयुक्त राष्ट्र संघ के विकास क्रम एवं उसकी स्थापना का वर्णन कीजिये।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ का विकास क्रम एवं स्थापना: संयुक्त राष्ट्र संघ के विकास क्रम को निम्न प्रकार स्पष्ट किया गया है।

  1. अटलांटिक चार्टर ( अगस्त, 1941 ): 14 अगस्त, 1941 को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चर्चिल और अमरीकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने विश्व शांति की स्थापना के आधारभूत सिद्धान्तों की व्यवस्था की। इस पर दोनों देशों के अध्यक्षों ने हस्ताक्षर किये। इसे अटलांटिक चार्टर के नाम से जाना जाता है।
  2. संयुक्त राष्ट्र घोषणा-पत्र: धुरी शक्तियों के खिलाफ लड़ रहे 26 मित्र राष्ट्र अटलांटिक चार्टर के समर्थन में वाशिंगटन में मिले और दिसम्बर 1943 में संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किये।
  3. याल्टा सम्मेलन ( फरवरी, 1945 ): तीन बड़े नेताओं ( रूजवेल्ट, स्टालिन और चर्चिल) ने याल्टा सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र संघ के गठन, उसकी सदस्यता एवं प्रकृति पर विचार किया तथा एक सम्मेलन करने का निर्णय किया।
  4. सेनफ्रांसिस्को सम्मेलन (अप्रेल-मई 1945): सेन फ्रांसिस्को सम्मेलन में 50 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें संयुक्त राष्ट्र संघ का चार्टर तैयार किया गया । 26 जून, 1945 को इस घोषणा पत्र (चार्टर) पर 50 देशों के प्रतिनिधियों ने तथा पोलैंड ने 15 अक्टूबर, 1945 को हस्ताक्षर किये। इस तरह संयुक्त राष्ट्र संघ में 51 मूल संस्थापक सदस्य हैं।
  5. संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना: 24 अक्टूबर, 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई । इसीलिए 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र संघ का स्थापना दिवस मनाया जाता है। 10 फरवरी, 1946 को संयुक्त राष्ट्र संघ के विभिन्न पदाधिकारियों के चुनाव हुए।

प्रश्न 3.
संयुक्त राष्ट्र संघ के संगठन पर एक निबन्ध लिखिये।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ का संगठन: संयुक्त राष्ट्र संघ के संगठन का विवेचन निम्नलिखित बिन्दुओं के अन्तर्गत किया गया है।

  • संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता: वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्यों की संख्या 193 है।
  • अधिकारिक भाषाएँ तथा मुख्यालय: सामान्य तौर पर संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यवाही की दो भाषाएँ हैं- अंग्रेजी व फ्रेंच। इनके अतिरिक्त चीनी, अरबी, स्पेनिश तथा रशियन भाषाओं को भी मान्यता प्राप्त है। इसका मुख्यालय न्यूयार्क शहर के मैनहट्टन द्वीप में है।
  • संयुक्त राष्ट्र संघ के मुख्य अंग ( निकाय ) संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख 6 अंग हैं। यथा
    1. महासभा (आमसभा ) महासभा संयुक्त राष्ट्र का मुख्य विचार-विनिमय निकाय है। इसमें सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि होते हैं।
    2. सुरक्षा परिषद् सुरक्षा परिषद् में कुल 15 सदस्य होते हैं। इसमें 5 स्थायी तथा 10 अस्थायी होते हैं। 5 स्थायी सदस्य देश हैं। अमरीका, चीन, रूस, ब्रिटेन और फ्रांस पाँचों स्थायी सदस्यों को ‘वीटो’ की शक्ति दी गई है।
    3. आर्थिक व सामाजिक परिषद्: आर्थिक-सामाजिक परिषद् के 54 सदस्य हैं, जिनका चुनाव महासभा 2/3 बहुमत से तीन वर्ष के लिए करती है। इसके 1/3 सदस्य प्रतिवर्ष अवकाश ग्रहण करते हैं। इस प्रकार यह परिषद् एक स्थायी संस्था है।
    4. ट्रस्टीशिप परिषद्: इस परिषद् का उद्देश्य 11 ट्रस्ट क्षेत्रों के प्रशासन की देखभाल करना था। 1994 तक ये . सभी ट्रस्ट स्वतंत्र हो चुके हैं।
    5. अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय: अन्तर्राष्ट्रीय न्यायालय में 15 न्यायाधीश होते हैं जिनका चयन महासभा और सुरक्षा परिषद् द्वारा एक साथ ही किया जाता है। न्यायाधीशों का कार्यकाल 9 वर्ष का होता है। इसका मुख्यालय हेग में है।
    6. सचिवालय: सचिवालय में महासचिव तथा संघ की आवश्यकता के अनुसार कर्मचारी रहते हैं।

प्रश्न 4.
संयुक्त राष्ट्र संघ के सुधारों में भारत की भूमिका का वर्णन करें।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्र संघ के सुधारों में भारत की भूमिका: भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ के ढांचे में सुधार के मुद्दे को निम्नलिखित आधारों पर समर्थन दिया है।

  • (1) संयुक्त राष्ट्र संघ की मजबूती पर बल: बदलते हुए विश्व में संयुक्त राष्ट्र संघ की मजबूती और दृढ़ता जरूरी है।
  • (2) विकास के मुद्दे पर बल: संयुक्त राष्ट्र संघ विभिन्न देशों के बीच सहयोग बढ़ाने और विकास को बढ़ावा देने में ज्यादा बड़ी भूमिका निभाए ।
  • (3) सुरक्षा परिषद् की संरचना में सुधार किया जाये:  इस संदर्भ में भारत के प्रमुख तर्क अग्रलिखित हैं।
    1. सुरक्षा परिषद् की संरचना प्रतिनिधित्वमूलक हो:  भारत का तर्क है कि सुरक्षा परिषद् का विस्तार करने पर वह ज्यादा प्रतिनिधिमूलक होगी तथा उसे विश्व – बिरादरी का अधिक समर्थन मिलेगा।
    2. सुरक्षा परिषद् में विकासशील देशों की संख्या बढ़ायी जाये – संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा में ज्यादातर विकासशील सदस्य देश हैं। इसलिए सुरक्षा परिषद् में उनका यथोचित प्रतिनिधित्व होना चाहिए।
    3. सुरक्षा परिषद् की गतिविधियों का दायरा बढ़ा है: सुरक्षा परिषद् के काम-काज की सफलता विश्व- बिरादरी के समर्थन पर निर्भर है। इस कारण सुरक्षा परिषद् के पुनर्गठन की कोई योजना व्यापक धरातल पर बननी चाहिए।
    4. भारत को सुरक्षा परिषद् का स्थायी सदस्य बनाया जाये:  भारत स्वयं भी पुनर्गठित सुरक्षा परिषद् में एक स्थायी सदस्य बनना चाहता है।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 5.
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव के पद पर बैठने वाले दो एशियाई व्यक्तियों के नाम लिखिए। उनके कार्यकाल के दौरान उनके कार्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव के पद पर बैठने वाले दो एशियाई व्यक्ति हैं।
1. यू थांट-यू थांट 1961 से 1971 तक संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव के पद पर बने रहे। ये बर्मा (म्यांमार) से थे। पेशे से ये शिक्षक और राजनयिक थे। अपने महासचिव के कार्यकाल के दौरान इन्होंने क्यूबा के मिसाइल – संकट के समाधान और कांगो के संकट की समाप्ति के लिए प्रयास किए। साइप्रस में संयुक्त राष्ट्रसंघ की सेना बहाल की। वियतनाम युद्ध के दौरान अमरीका की आलोचना की।

2. बान की मून-बान की मून कोरिया गणराज्य से थे और 2007 से 2016 तक संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव रहे। ये संयुक्त राष्ट्रसंघ के आठवें महासचिव थे। महासचिव के पद पर बैठने वाले ये दूसरे एशियाई हैं। अपने कार्यकाल के दौरान इन्होंने जलवायु परिवर्तन पर विश्व का ध्यान खींचा। इनका ध्यान सहस्राब्दि विकास लक्ष्य और सतत विकास लक्ष्य की तरफ रहा। इन्होंने यूएन वीमेन के निर्माण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई । युद्ध वियोजन और परमाणु निरस्त्रीकरण पर जोर दिया।

प्रश्न 6.
1997 के बाद के सालों में सुरक्षा परिषद् की स्थायी और अस्थायी सदस्यता हेतु नए मानदंड सुझाए · गए, इनकी संक्षेप में व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
1997 के बाद के सालों में सुरक्षा परिषद् की स्थायी और अस्थायी सदस्यता हेतु नये मानदंड सुझाए गए। इस सुझावों के अनुसार नए सदस्य को-

  1. बड़ी आर्थिक ताकत होना चाहिए।
  2. बड़ी सैन्य ताकत होना चाहिए।
  3. संयुक्त राष्ट्रसंघ के बजट में ऐसे देशों का योगदान ज्यादा होना चाहिए।
  4. आबादी के लिहाज से वह राष्ट्र बड़ा होना चाहिए।
  5. वह देश लोकतंत्र और मानवाधिकार का सम्मान करता हो।
  6. वह देश ऐसा हो जो अपने भूगोल, अर्थव्यवस्था और संस्कृति के लिहाज से विश्व की विविधता में नुमाइंदगी करता हो।

प्रश्न 7.
एक विश्व संस्था के रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ की सफलताओं और असफलताओं पर एक लेख लिखिए।
उत्तर:
एक विश्व संस्था के रूप में संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रमुख सफलताएँ व असफलताएँ निम्नलिखित हैं- संयुक्त राष्ट्र संघ की सफलताएँ

  1. शांति एवं सुरक्षा की स्थापना: संयुक्त राष्ट्र संघ ने अनेक अन्तर्राष्ट्रीय विवादों, मतभेदों व तनावों को अनेक बार युद्ध में परिणत होने से बचाया है।
  2. आतंकवाद का विरोध: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सब प्रकार के आतंकवाद के विरुद्ध एक प्रस्ताव पारित कर विश्व – -समुदाय से आतंकवाद की चुनौती को मिलकर सामना करने का आग्रह किया है।
  3. निःशस्त्रीकरण: संयुक्त राष्ट्र संघ ने निःशस्त्रीकरण के लिए अनेक प्रयास किये हैं।
  4. साम्राज्यवाद और उपनिवेशवाद का विरोध: संयुक्त राष्ट्र संघ ने साम्राज्यवाद और उपनिवेशवाद को समाप्त करने में बहुत सहायता दी है।
  5. आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सफलताएँ – आर्थिक व सामाजिक असन्तोष, भूख, दरिद्रता, निरक्षरता आदि को दूर करने में संयुक्त राष्ट्र संघ ने निरन्तर प्रयत्न किये हैं।
  6. अन्तर्राष्ट्रीय भावना का विकास-संयुक्त राष्ट्र संघ निरन्तर अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग, सद्भावना और सहअस्तित्व की भावना का विकास कर रहा है।
  7. मानवाधिकारों का संरक्षक: मानवाधिकार आयोग के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र संघ विश्व में मानवाधिकारों के संरक्षक की भूमिका निभा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र संघ की असफलताएँ

  1. आंशिक सफलताएँ: संयुक्त राष्ट्र संघ को निःशस्त्रीकरण, हिन्द महासागर को शांति क्षेत्र बनाने, विकसित और विकासशील देशों के बीच आर्थिक असन्तुलन को कम करने, समुद्री सम्पदा के उचित दोहन आदि मामलों में आंशिक सफलता ही मिली है।
  2. पूर्णतः असफलताएँ: संयुक्त राष्ट्र संघ अनेक विवादों को सुलझाने तथा महाशक्तियों की मनमानी रोकने में असफल रहा है।

प्रश्न 8.
एक ध्रुवीय विश्व में संयुक्त राष्ट्र संघ क्या अमरीका की मनमानी को रोक सकता है? यदि नहीं तो क्यों? एक ध्रुवीय विश्व में संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रासंगिकता को स्पष्ट कीजिये।
उत्तर:
एक – ध्रुवीय विश्व में संयुक्त राष्ट्र संघ एक-ध्रुवीय विश्व में संयुक्त राष्ट्र अमरीका की मनमानी को नहीं रोक सकता क्योंकि

  1. अपनी सैन्य और आर्थिक ताकत के बल पर अमरीका संयुक्त राष्ट्र संघ या किसी अन्य अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की अनदेखी कर सकता है।
  2. संयुक्त राष्ट्र संघ के भीतर उसके बजट, अमरीकी भू क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थिति आदि के कारण अमरीका का अत्यधिक प्रभाव है।
  3. सुरक्षा परिषद् का वह स्थायी सदस्य है तथा उसके पास वीटो की शक्ति है।
  4. अमरीका अपनी ताकत और निषेधाधिकार के कारण संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के चयन में भी दखल रखता है।
  5. अमरीका अपनी सैन्य और आर्थिक शक्ति के बल पर विश्व बिरादरी में फूट डाल सकता है।

एक – ध्रुवीय विश्व में संयुक्त राष्ट्र की प्रासंगिकता: एक – ध्रुवीय विश्व में संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रासंगिकता को निम्न प्रकार बताया जा सकता है।

  1. संयुक्त राष्ट्र संघ क्षेत्रीय या विश्वव्यापी विवाद के मुद्दों पर सभी देशों के बीच बातचीत का एक मंच प्रस्तुत करता है।
  2. अमरीकी नेता समझते हैं कि झगड़ों और सामाजिक-आर्थिक विकास के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र संघ के जरिये 193 राष्ट्रों को एक साथ किया जा सकता है।
  3. शेष विश्व के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ एक ऐसा मंच है जहाँ अमरीकी रवैये और नीतियों पर कुछ अंकुश लगाया जा सकता है।

JAC Class 12 Political Science Important Questions Chapter 6 अंतर्राष्ट्रीय संगठन

प्रश्न 9.
‘विश्व व्यापार संगठन’ पर टिप्पणी लिखिए।
उत्तर:
विश्व व्यापार संगठन (WTO):
यह एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो कि वैश्विक व्यापार के नियमों को तय करता है। इस संगठन की स्थापना 1995 में हुई थी। यह संगठन ‘जनरल एग्रीमेंट ऑन ट्रेड एंड टैरिफ के उत्तराधिकारी के रूप में काम करता है जो कि दूसरे विश्वयुद्ध के बाद अस्तित्व में आया था । 29 जुलाई, 2016 तक इसके सदस्यों की संख्या 164 थी।

इस संगठन में हर फैसला सभी सदस्यों की सहमति से किया जाता है लेकिन अमरीका, यूरोपीय संघ तथा जापान जैसी बड़ी आर्थिक शक्तियाँ विश्व व्यापार संगठन में व्यापार के नियमों को इस तरह बना दिया है जिससे उनका हित सधता हो। विकासशील देशों की अक्सर शिकायत रहती है इस संगठन की कार्यविधि पारदर्शी नहीं है और बड़ी आर्थिक ताकतें इन देशों को पीछे ढकेलती है।’

प्रश्न 10.
संयुक्त राष्ट्रसंघ के सुरक्षा परिषद् की संरचना का वर्णन कीजिए। इसके स्थायी और अस्थायी सदस्यों को दिए गए विशेषाधिकारों में क्या अंतर है।
उत्तर:
सुरक्षा परिषद् में पाँच स्थायी और दस अस्थायी सदस्य हैं।

  1. स्थायी सदस्य: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद दुनिया में स्थिरता कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्रसंघ के घोषणा पत्र में पाँच स्थायी सदस्यों को विशेष हैसियत दी गई। पाँच स्थायी सदस्यों की सदस्यता स्थायी होगी और उन्हें ‘वीटो ‘ का अधिकार होगा।
  2. अस्थायी सदस्य: अस्थायी सदस्य दो वर्षों के लिए चुने जाते हैं और इस अवधि के बाद उनकी जगह नए सदस्यों का चयन होता है। दो साल की अवधि तक अस्थायी सदस्य रहने के तत्काल बाद किसी देश को फिर से इस पद के लिए नहीं चुना जा सकता अस्थायी सदस्यों का निर्वाचन इस प्रकार होता है कि विश्व के सभी महादेशों का प्रतिनिधित्व हो सके अस्थायी देशों को वीटो का अधिकार नहीं है।

प्रश्न 11.
कुछ देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के स्थायी सदस्य के रूप में भारत को शामिल करने के मुद्दे पर सवाल क्यों उठाते हैं? व्याख्या कीजिए।
अथवा
भारत या किसी और देश के लिए भविष्य में संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद् का स्थायी सदस्य बन पाना मुश्किल लगता है। क्यों?
उत्तर:
यद्यपि भारत चाहता है कि वह संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद् का स्थायी सदस्य बने तथा उसे भी निषेधाधिकार प्राप्त हो लेकिन कुछ देश सुरक्षा परिषद् में भारत की स्थायी सदस्यता का विरोध करते हैं। यथा।

  1. सिर्फ पड़ोसी पाकिस्तान ही नहीं, जिनके साथ भारत के संबंध दिक्कततलब रहे हैं, बल्कि कुछ और देश भी चाहते हैं कि भारत को सुरक्षा परिषद् में वीटोधारी सदस्य के रूप में ना शामिल किया जाए।
  2. कुछ देश भारत के परमाणु हथियारों को लेकर चिंतित हैं।
  3. कुछ देशों का मानना है कि पाकिस्तान के साथ संबंधों में कठिनाई के कारण भारत स्थायी सदस्य के रूप में प्रभावी नहीं रहेगा।
  4. कुछ अन्य देशों की राय है कि उभरती हुई ताकत के रूप में अन्य देशों जैसे कि -ब्राजील, जर्मनी, जापान और शायद दक्षिण अफ्रीका को भी शामिल करना पड़ेगा जिसका ये देश विरोध करते हैं।
  5. कुछ देशों का मत है कि यदि सुरक्षा परिषद् में किसी तरह का विस्तार होता है तो अफ्रीका और दक्षिणी अमरीका को जरूर प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए क्योंकि मौजूदा सुरक्षा परिषद् में इन्हीं महादेशों की नुमाइंदगी नहीं है। उपर्युक्त वजहों को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि भारत या किसी और देश के लिए निकट भविष्य में संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद् का स्थायी सदस्य बन पाना मुश्किल है।

प्रश्न 12.
“संयुक्त राष्ट्रसंघ एक अपरिहार्य संगठन है।” स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
संयुक्त राष्ट्रसंघ एक अपरिहार्य संगठन है। इस कथन को निम्न तर्कों से स्पष्ट किया जा सकता है।

  1. संयुक्त राष्ट्रसंघ ही वो माध्यम है जिसके द्वारा अमरीका जो महाशक्ति है और बाकी विभिन्न देशों को विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एकत्रित किया जा सकता है।
  2. संयुक्त राष्ट्रसंघ ने संघर्ष और आर्थिक विकास से निपटने के लिए 190 से अधिक देशों को एक साथ लाने का कार्य किया है।
  3. संयुक्त राष्ट्रसंघ अमरीका के अलावा बाकी देशों को बातचीत करने का मंच प्रदान करवाता है जहाँ अमरीकी दृष्टिकोण और नीतियों को संशोधित करना संभव हो। हालाँकि अमरीका के खिलाफ देशों को शायद ही एकजुट किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र एक ऐसा मंच है जहाँ अमरीकी दृष्टिकोण तथा नीतियों के खिलाफ बहस सुनी जाती है और उसके अनुरूप बदलाव किया जा सकता है।
  4. वैश्वीकरण को इस आधुनिक दुनिया में संयुक्त राष्ट्रसंघ में कमियों के बावजूद इसका अस्तित्व आवश्यक है। आज़ विभिन्न समाजों और मसलों के बीच तार जुड़ते जा रहे हैं। इसे ‘पारस्परिक निर्भरता’ का नाम दिया गया है। प्रौद्योगिकी यह सिद्ध कर रही है कि आने वाले समय में विश्व में पारस्परिक निर्भरता बढ़ती जाएगी। ऐसी स्थिति में संयुक्त राष्ट्रसंघ उन तरीकों को खोजने में मददगार होगा जो अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के हितों के अनुरूप होगा।

Leave a Comment