JAC Class 9 Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.1

Jharkhand Board JAC Class 9 Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Ex 4.1 Textbook Exercise Questions and Answers.

JAC Board Class 9 Maths Solutions Chapter 4 दो चरों वाले रैखिक समीकरण Exercise 4.1

प्रश्न 1.
एक नोटबुक की कीमत एक कलम की कीमत से दोगुनी है। इस कथन को निरूपित करने के लिए दो चरों वाला एक रैखिक समीकरण लिखिए।
हल:
माना एक नोटबुक की कीमत = x
तथा एक कलम की कीमत = y
प्रश्नानुसार,
नोटबुक की कीमत = 2 × कलम की कीमत
∴ रैखिक समीकरण, x = 2y या x – 2y = 0.

प्रश्न 2.
निम्नलिखित रैखिक समीकरणों को ax + by + c = 0 के रूप में व्यक्त कीजिए और प्रत्येक स्थिति में a, b और c के मान बताइए:
(i) 2x + 3y = \(9.3 \overline{5}\)
(ii) x – \(\frac{y}{5}\) – 10 = 0
(iii) -2x + 3y = 6
(iv) x = 3y
(v) 2x = -5y
(vi) 3x + 2 = 0
(vii) y – 2 = 0
(viii) 5 = 2x.
हल:
(i) समीकरण 2x + 3 = \(9.3 \overline{5}\) का मानक रूप 2x + 3y – \(9.3 \overline{5}\) = 0 है।
इसकी तुलना ax + by + c = 0 से करने पर,
a = 2, b = 3 और c = –\(9.3 \overline{5}\)

(ii) समीकरण x – \(\frac{y}{5}\) – 10 = 0 की तुलना ax + by + c = 0 से करने पर,
a = 1, b = \(-\frac{1}{5}\) और c = -10.

(iii) समीकरण -2x + 3y = 6 का मानक रूप = -2x + 3y – 6 = 0 है|
इसकी तुलना ax + by + c = 0 से करने पर,
a = -2, b = 3, C = -6.

(iv) समीकरण x = 3y का मानक रूप = x – 3y + 0 = 0 है। इसकी तुलना ax + by + c = 0 से करने पर,
a = 1, b = -3, c = 0.

(v) समीकरण 2x = -5y का मानक रूप 2x + 5y + 0 = 0 है।
इसकी तुलना ax + by + c = 0 से करने पर,
a = 2, b = 5, c = 0

(vi) समीकरण 3x + 2 = 0 का मानक रूप 3x + 0.y + 2 = 0 है।
इसकी तुलना ax + by + c = 0 से करने पर,
a = 3, b = 0, c = 2.

(vii) समीकरण y – 2 = 0 ⇒ 0x + y – 2 = 0 की तुलना ax + by + c = 0 से करने पर,
a = 0, b = 1 और c = -2.

(viii) समीकरण 5 = 2x को 2x + 0. y – 5 = 0 के रूप में लिख सकते हैं। इस समीकरण की तुलना ax + bx + c = 0 से करने पर, a = 2, b = 0 और c = -5.

Leave a Comment