JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

Jharkhand Board JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ Important Questions and Answers.

JAC Board Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
शुद्ध गलती हुई बर्फ का तापमान है-
(a) 200K
(b) 373 K
(c) 273 K
(d) OK
उत्तर:
(c) 273 K

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से कौन गैस है?
(a) दूध
(c) मोम
(b) लोहा
(d) कार्बन डाई ऑक्साइड।
उत्तर:
(d) कार्बन डाई ऑक्साइड।

प्रश्न 3.
दर्शाए गए चित्र में (i), (ii) व (iii) प्रक्रियाओं के नाम क्रमश: हैं-
JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ 1
(a) वाष्पीकरण, ऊर्ध्वपातन, जमना
(b) संगलन, वाष्पीकरण, निक्षेपण
(c) ऊर्ध्वपातन, संगलन, वाष्पीकरण
(d) संगलन, ऊर्ध्वपातन, वाष्पीकरण।
उत्तर:
(b) संगलन, वाष्पीकरण, निक्षेपण।

प्रश्न 4.
तापमान का अन्तर्राष्ट्रीय मात्रक है-
(a) केल्विन (K)
(b) डिग्री सेल्सियस
(c) फारेनहाइट
(d) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(a) केल्विन (K)।

प्रश्न 5.
गुब्बारे वाले गुब्बारों में कौन-सी गैस भरते हैं?
(a) नाइट्रोजन
(b) ऑक्सीजन
(c) कार्बन डाई ऑक्साइड
(d) हाइड्रोजन।
उत्तर:
(d) हाइड्रोजन।

JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

प्रश्न 6.
पंचतत्व के अन्तर्गत आते हैं-
(a) जल
(b) पृथ्वी
(d) उपरोक्त सभी।
(c) अग्नि
उत्तर:
(d) उपरोक्त सभी।

प्रश्न 7.
विसरित होने का गुण नहीं होता है-
(a) ठोसों में में
(b) द्रवों में
(c) गैसों
(d) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(a) ठोसों में।

प्रश्न 8.
दाब मापने की S. I. इकाई है-
(a) पास्कल (Pa)
(b) न्यूटन
(d) वॉट
(c) जूल
उत्तर:
(a) पास्कल (Pa)।

प्रश्न 9.
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है?
(a) ठोसों का आकार तथा आयतन दोनों निश्चित होते हैं।
(b) ठोसों को आसानी से दबाया जा सकता है।
(c) ठोस अपने बर्तन को पूर्णतया भर देते हैं।
(d) ठोस आसानी से बहते हैं।
उत्तर:
(a) ठोसों का आकार तथा आयतन दोनों निश्चित होते हैं।

प्रश्न 10.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
(a) गैसें अपने बर्तन को पूर्णतया नहीं भरती हैं।
(b) गैसों को अधिक दबाया नहीं जा सकता है।
(c) गैसों का न तो निश्चित आकार होता है और न निश्चित आयतन।
(d) गैसों का आकार निश्चित होता है परन्तु उनका आयतन निश्चित नहीं होता है।
उत्तर:
(c) गैसों का न तो निश्चित आकार होता है और न निश्चित आयतन।

प्रश्न 11.
संपीड्यता अधिक होती है-
(a) ठोसों की
(b) द्रवों की
(c) गैसों की
(d) निम्न में से कोई नहीं।
उत्तर:
(c) गैसों की।

प्रश्न 12.
रबर बैंड को माना जाता है-
(a) ठोस
(b) द्रव
(c) गैस
(d) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(a) ठोस।

JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

प्रश्न 13.
127°C के संगत केल्विन में ताप होगा-
(a) 300°C
(b) 400 K
(c) 246 K
(d) 310°C
उत्तर:
(b) 400K

प्रश्न 14.
ताप बढ़ने पर वाष्पन की दर-
(a) घट जाती है
(b) बढ़ जाती है।
(c) कोई प्रभाव नहीं पड़ता है
(d) पहले घटती है फिर बढ़ती है।
उत्तर:
(b) बढ़ जाती है।

प्रश्न 15.
दो विभिन्न पदार्थों का स्वयं मिलना कहलाता है-
(a) ऊर्ध्वपातन
(b) वाष्पीकरण
(c) संघनन
(d) विसरण।
उत्तर:
(d) विसरण।

प्रश्न 16.
जल में घुली निम्न में से कौन-सी गैस विसरित होकर पौधों को जीवन प्रदान करती है?
(a) ऑक्सीजन
(c) हाइड्रोजन
(b) कार्बन डाई ऑक्साइड
(d) नाइट्रोजन
उत्तर:
(b) कार्बन डाई ऑक्साइड।

प्रश्न 17.
ठोस, द्रव व गैस के अणुओं के बीच की दूरी के सम्बन्ध में कौन-सा विकल्प सही है?
(a) ठोस > द्रव > गैस
(b) ठोस < द्रव < गैस
(c) ठोस < द्रव > गैस
(d) गैस < ठोस > द्रव।
उत्तर:
(b) ठोस < द्रव < गैस।

प्रश्न 18.
गुप्त ऊष्मा का SI मात्रक है-
(a) जूल
(b) जूल प्रति
(c) जूल प्रति केल्विन
(d) जूल केल्विन।
उत्तर:
(b) जूल प्रति

प्रश्न 19.
स्पंज है-
(a) ठोस
(b) द्रव
(c) गैस
(d) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(a) ठोस।

प्रश्न 20.
एक वायुमण्डल दाब का मान होता है-
(a) 1.01 x 10³ पास्कल
(b) 1.01 × 109 पास्कल
(c) 1.01 × 105 पास्कल
(d) 1.01 × 105 पास्कल
उत्तर:
(c) 1.01 × 105 पास्कल

रिक्त स्थान भरो-

  1. पदार्थ ……………. से मिलकर बनता है।
  2. पदार्थ के कणों के बीच ……………. स्थान होता है।
  3. पदार्थ के कण निरंतर ……………. होते हैं।
  4. पदार्थ की मुख्यत: तीन अवस्थाएँ हैं ……………. और ……….!

उत्तर:

  1. कणों
  2. रिक्त
  3. गतिशील
  4. ठोस, द्रव, गैस।

सुमेलन कीजिए-

कॉलम ‘क’ कौलम ‘ख’
1. 0°C (क) तत्त्व
2. 100°C (ख) जल का क्वथनांक
3. कपूर (ग) बर्फ का गलनांक
4. सोना (घ) ऊर्ध्वपातन

उत्तर:
1. (ग)
2. (ख)
3. (घ)
4. (क)।

सत्य / असत्य –

  1. तापमान में वृद्धि से वाष्पीकरण कम होता है।
  2. दाब में परिवर्तन करने पर पदार्थ की अवस्था में कोई बदलाव नहीं होता है।
  3. पदार्थ के कण एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।
  4. हमारे विचार तथा भावनाएँ भी पदार्थ का उदाहरण हैं।

उत्तर:

  1. असत्य
  2. असत्य
  3. सत्य
  4. असत्य।

अतिलघूत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पदार्थ की तीन अवस्थाएँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर:
ठोस, द्रव व गैस।

प्रश्न 2.
ठोसों को ज्यादा क्यों नहीं दबाया जा सकता है?
उत्तर:
ठोसों के अणु अत्यन्त पास-पास एक व्यवस्थित क्रम में सजे रहते हैं तथा उनके बीच अन्तराणुक स्थान कम होता। इस कारण से ठोसों को अधिक दबाया नहीं जा सकता है।

प्रश्न 3.
विसरण से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
दो या दो से अधिक पदार्थों का स्वतः एक दूसरे से मिलकर समांग मिश्रण बना लेना विसरण कहलाता है।

प्रश्न 4.
गर्मियों में मिट्टी से बने घड़े में पानी ठण्डा कैसे रहता है?
उत्तर:
मिट्टी के घड़े में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं जिनसे होकर जल का वाष्पीकरण होता रहता है तथा घड़े में भरा जल ठण्डा हो जाता है।

प्रश्न 5.
दूध को ठण्डा करने के लिए गिलास में से कटोरी या तश्तरी में क्यों उड़ेलते हैं?
उत्तर:
दूध को कटोरी या तश्तरी में उड़ेलने से दूध का सतह क्षेत्रफल बढ़ जाता है जिससे अधिक ऊष्मा विकिरित होती है तथा दूध शीघ्रता से ठण्डा हो जाता है।

JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

प्रश्न 6.
गलनांक किसे कहते हैं?
उत्तर:
वह निश्चित ताप जिस पर सम्पूर्ण पदार्थ ऊष्मा ग्रहण करके द्रव अवस्था में बदल जाता है, गलनांक कहलाता है।

प्रश्न 7.
तारों में प्लाज्मा क्यों बनता है?
उत्तर:
उच्च तापमान के कारण।

प्रश्न 8.
BEC का पूर्ण नाम बताइए।
उत्तर:
बोस-आइस्टाइन कंडनसेट।

प्रश्न 9.
BEC किस प्रकार तैयार किया जाता है?
उत्तर:
सामान्य वायु के घनत्व के एक लाखवें भाग जितने कम घनत्व वाली गैस को बहुत ही कम तापमान पर ठण्डा करने पर BEC तैयार होता है।

प्रश्न 10.
सूर्य और तारों में चमक किस कारण होती है?
उत्तर:
प्लाज्मा के कारण।

प्रश्न 11.
द्रवों के गुण बताइए।
उत्तर:
द्रवों में बहने का गुण तथा आकार परिवर्तन का गुण होता है।

प्रश्न 12.
पदार्थ के कणों के मध्य उपस्थित आकर्षण बल का क्या प्रभाव होता है?
उत्तर:
इस आकर्षण बल के कारण ही पदार्थ के कण आपस में बँधे रहते हैं तथा पदार्थ का आकार एवं सीमाएँ निश्चित रहती हैं।

प्रश्न 13.
सामान्य दाब क्या होता है?
उत्तर:
समुद्र की सतह पर वायुमण्डलीय दाब एक वायुमण्डल होता है, इसे ही सामान्य दाब (1 atm) कहते हैं।

प्रश्न 14.
प्लाज्मा अवस्था में कण किस रूप में रहते हैं?
उत्तर:
प्लाज्मा अवस्था में कण अत्यधिक ऊर्जा वाले तथा अत्यधिक उत्तेजित होते हैं। ये कण आयनीकृत गैस के रूप में रहते हैं।

प्रश्न 15.
फ्लोरसेंट ट्यूब में क्या होता है?
उत्तर:
प्लाज्मा।

प्रश्न 16.
BEC की अवस्था प्राप्त करने के लिए भौतिकी में किसे नोबेल पुरस्कार दिया गया था?
उत्तर:
सन् 2001 में अमेरिका के एरिक ए कॉर्नेल, उल्फगैंग केटरले और कार्ल ई. वेमैन को नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रश्न 17.
एसीटोन को हथेली पर गिराने पर हथेली ठण्डी होने की घटना का स्पष्टीकरण किसके द्वारा किया जा सकता है?
उत्तर:
वाष्पीकरण द्वारा।

प्रश्न 18.
पदार्थ की किस अवस्था में अन्तरा अणुक दूरी सबसे कम होती है?
उत्तर:
ठोस में।

प्रश्न 19.
पदार्थ को परिभाषित कीजिए।
उत्तर:
विश्व की प्रत्येक वस्तु, जो स्थान घेरती है तथा जिनमें द्रव्यमान होता है, उसे पदार्थ कहा जाता है।

प्रश्न 20.
स्वतन्त्र अवस्था में रह सकने वाले पदार्थ का सबसे छोटा कण क्या है?
उत्तर:
अणु।

JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

प्रश्न 21.
ठोस कार्बनडाई ऑक्साइड को क्या कहा जाता है?
उत्तर:
शुष्क बर्फ।

प्रश्न 22.
LPG व CNG के पूरे नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. LPG : Liquified Petroleum Gas (द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस)
  2. CNG: Compressed Natural Gas ( संपीडित प्राकृतिक गैस)

प्रश्न 23.
कौन-सा पदार्थ तीनों अवस्थाओं में रह सकता है?
उत्तर:
जल।

प्रश्न 24.
जल का क्वथनांक कितना होता है?
उत्तर:
373 K या 100°C

प्रश्न 25.
द्रव आसानी से क्यों बहते हैं?
उत्तर:
द्रवों में अन्तरा अणुक आकर्षण बल कुछ कमजोर होने के कारण उसके अणु एक-दूसरे के ऊपर फिसलने की क्षमता रखते हैं, इसीलिए द्रव आसानी से बहते हैं।

प्रश्न 26.
द्रव्य का वर्गीकरण किस आधार पर किया जाता है?
उत्तर:
द्रव्य का वर्गीकरण उनके भौतिक गुण एवं रासायनिक गुणों के आधार पर किया जाता है।

लघूत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
वाष्पन की परिभाषा दीजिए। वाष्पन किन घटकों पर निर्भर करता है?
उत्तर:
वह प्रक्रिया जिसमें कोई द्रव अपने क्वथनांक से कम ताप पर वाष्प में परिवर्तित हो जाए, वाष्पन कहलाती है। वाष्पन निम्नलिखित घटकों पर निर्भर करता है-

  • ताप वृद्धि से वाष्पन की दर अधिक हो जाती है।
  • सतह के क्षेत्रफल में वृद्धि से वाष्पन की दर अधिक हो जाती है।
  • आर्द्रता में कमी से वाष्पन की दर बढ़ती है तथा आर्द्रता अधिक होने पर वाष्पन की दर कम हो जाती है।

प्रश्न 2.
कोई ठोस किस प्रकार पिघलता है? समझाइए।
उत्तर:
ठोस के तापमान को बढ़ाने पर उसके कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती है, इस वृद्धि के कारण कण अधिक तेजी से कम्पन करने लगते हैं। ऊष्मा के द्वारा प्रदान की जाने वाली ऊर्जा कर्णों के बीच के आकर्षण बल को पार कर लेती है। इस कारण कण अपने नियत स्थान को छोड़कर अधिक स्वतन्त्र होकर गति करने लगते हैं तब एक ऐसी अवस्था आती है जब ठोस पिघलकर द्रव में परिवर्तित हो जाता है।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित को परिभाषित कीजिए- (1) संघनन (2) हिमीकरण (3) संगलन
उत्तर:

  1. संघनन (Condensation) – वह प्रक्रम जिसमें वाष्प को ठण्डा करने पर द्रव में परिवर्तित किया जाता है, संघनन कहलाता है।
  2. हिमीकरण (Freezing ) – वह प्रक्रम जिसमें ठण्डा करने पर द्रव ठोस में परिवर्तित होता है, हिमीकरण कहलाता है।
  3. संगलन – वह प्रक्रम जिसमें गर्म करने पर ठोस, द्रव में परिवर्तित होता है, संगलन कहलाता है।

JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ

प्रश्न 4.
उबलने तथा वाष्पन में भेद कीजिए।
उत्तर:

उबलना वाष्पन
1. यह एक निशिचत ताप पर होता है। 1. यह प्रत्येक ताप पर होता है।
2. यह जल्दी-जल्दी होता है 2. यह धीरे-धीरे होता है।
3. यह सम्पूर्ण द्रव में होता है। 3. यह केवल ऊपरी सतह पर ही होता है।
4. इस क्रिया में ध्वनि उत्पन्न होती है। 4. इस क्रिया में कोई ध्वनि उत्पन्न नहीं होती है, यह एक शान्त क्रिया है।

प्रश्न 5.
पदार्थ की अवस्था पर ताप का क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
दिए गए पदार्थ की भौतिक अवस्था को गर्म या ठण्डा करके परिवर्तित किया जा सकता है जैसे-बर्फ गर्म करने पर पिघल कर द्रव बनाती है तथा द्रव अवस्था में जल को गर्म करने पर यह भाप में परिवर्तित हो जाता है अतः पदार्थ की विभिन्न अवस्थाएँ अन्तः परिवर्तनीय हैं।
JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 1 हमारे आस-पास के पदार्थ 2

प्रश्न 6.
गैस बर्तन की दीवार पर दाब कैसे डालती है?
उत्तर:
गैस के अणुओं के बीच आकर्षण बल बहुत कम होता है, इस कारण से गैस के अणु किसी भी दिशा में गति करने के लिए स्वतन्त्र रहते हैं। गैस के अणुओं की गति अनियमित तथा अत्यधिक तीव्र होती है। इस अनियमित गति के कारण ये कण आपस में एवं वर्तन की दीवारों से टकराते हैं। वर्तन की दीवार पर गैस कणों द्वारा प्रति इकाई क्षेत्रफल पर लगे बल के कारण गैस का दबाव बनता है।

प्रश्न 7.
पदार्थ को परिभाषित कीजिए पदार्थ की अवस्थाओं से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
पदार्थ पदार्थ वह वस्तु है जिसमें द्रव्यमान तथा भार होता है और जो परिवर्तन का विरोध करता है। पदार्थ का अनुभव ज्ञानेन्द्रियों द्वारा किया जा सकता है। जैसे- मेज, किताब, जल आदि पदार्थ ठोस, द्रव और गैस के रूप में विद्यमान हैं।

पदार्थ की अवस्थाएँ – पदार्थ की तीन अवस्थाएँ ठोस, द्रव व गैस होती हैं।

ठोस – इस भौतिक अवस्था में आकार तथा आयतन दोनों निश्चित होते हैं; जैसे- लोहा, पत्थर आदि। द्रव पदार्थ की वह भौतिक अवस्था जिसमें आयतन निश्चित परन्तु आकार अनिश्चित होता है जैसे- दूध, जल आदि।

गैस – पदार्थ की वह भौतिक अवस्था जिसमें आकार एवं आयतन दोनों ही अनिश्चित होते हैं, गैस कहलाती है। जैसे – वायु, धुँआ आदि।

प्रश्न 8.
पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
पदार्थ की ठोस, द्रव तथा गैस अवस्थाओं के गुणधर्म निम्नलिखित हैं-
पदार्थ की ठोस अवस्था के गुणधर्म-

  • आकार ठोस अवस्था में उसके कणों की स्थितियाँ निश्चित क्रम के अनुसार होती हैं जिसके कारण ठोसों का आकार निश्चित होता है।
  • आकर्षण बल ठोसों में कणों के बीच अन्तराणुक स्थान बहुत कम होता है तथा आकर्षण बल बहुत शक्तिशाली होता है।
  • घनत्व – ठोस में कणों के बहुत अधिक पास-पास होने के कारण टोस का घनत्व अधिक होता है जिसके कारण ठोस कठोर होते हैं।
  • आयतन ठोस पर दाब डालने पर उसके आयतन में परिवर्तन नहीं होता क्योंकि उसके कण पास-पास स्थित होते हैं अतः ठोस का आयतन भी निश्चित होता है।

पदार्थ की द्रव अवस्था के गुणधर्म-
(i) आकार द्रवों के कण गति करते रहते हैं, जिसके फलस्वरूप इसके स्थान स्थिर नहीं रहते हैं। इस कारण से द्रवों का आकार निश्चित नहीं होता है।

(ii) आयतन – द्रव के कण सीमा के अन्दर ही स्वतन्त्रता- पूर्वक गति करते हैं। जब द्रव की ऊपरी सतह तक अणु पहुँचता है तब द्रव के अन्दर के कण उसे आकर्षित करते हैं। इस कारण द्रवों का आयतन निश्चित रहता है।

(iii) तरलता – द्रव, कणों की गतिशीलता के कारण ही तरल होते हैं। गाढ़े द्रवों में कण कम गतिशील तथा तरल द्रवों में कण अधिक गतिशील होते हैं।

(iv) वाष्पन – कणों के अधिक गतिमान होने के कारण द्रव से वाष्प अवस्था में बदलने की इस क्रिया को वाष्पन कहते हैं।

(v) क्वथन – द्रव को गर्म करने पर इसके कणों की गतिज ऊर्जा में तेजी से वृद्धि होती है। अतः तेज गति वाले कण द्रव की सतह को तेजी से छोड़कर वायुमण्डल में आ जाते हैं। द्रव को लगातार गर्म करते रहने पर वाष्पन की क्रिया पूरे द्रव में होने लगती है तथा द्रव उबलने लगता है। इस स्थिति में द्रव के सभी कणों की ऊर्जा इतनी हो जाती है। कि वे सभी समूहों के रूप में द्रव की सतह को छोड़कर जाने लगते हैं। इस क्रिया को क्वथन कहते हैं तथा जिस ताप पर यह क्रिया होती है, उसे क्वथनांक कहते हैं।

(vi) जमना तथा हिमांक- द्रव को ठण्डा करने पर उसके कणों का वेग कम होता जाता है तथा अन्तराणुक आकर्षण बल गति को नियन्त्रित कर लेता है और कणों की स्थितियाँ निश्चित होने लगती हैं। जिससे ये अत्यन्त समीप आ जाते हैं। तथा अन्तराणुक स्थान कम हो जाता है। यही जमने की प्रक्रिया है।

पदार्थ की गैस अवस्था के गुणधर्म-
(i) आकार – गैसों के कण अत्यन्त तीव्र वेग में गति करते रहते हैं। इसके कणों के स्थान निश्चित नहीं रहते हैं। अतः गैसों का आकार अनिश्चित होता है।

(ii) आयतन – अत्यन्त तीव्र वेग से गैसों के कण अनियमित पथ पर सभी सम्भव दिशाओं में निरन्तर गति करते रहते हैं। इसलिए गैसों का आयतन निश्चित नहीं होता है।

(iii) दाब – गैस के कण बर्तन की दीवारों पर निरन्तर टकराते रहते हैं जिससे वेग और दिशा में परिवर्तन होता रहता है। बर्तन की दीवार पर कणों के निरन्तर टकराने के दौरान कण बर्तन की दीवारों को संवेग स्थानान्तरित करते हैं जिसके फलस्वरूप दाब उत्पन्न होता है।

(iv) गतिज ऊर्जा – गैसीय अवस्था में पूर्णतया गतिज ऊर्जा होती है। इस अवस्था में स्थितिज ऊर्जा, गतिज ऊर्जा में बदल जाती है।

(v) द्रवण – गैस पर दाब लगाने पर उसका ताप कम करने पर अणु पास-पास आने पर उनकी गति मन्द होती जाती है। अतः दाब डालकर गैस को ठण्डा करने पर वह द्रव में बदल जाती है। गैस के द्रव बनने की इस क्रिया को द्रवण कहते हैं।

प्रश्न 9.
गैसों की संपीड्यता के अधिक होने के उपयोग लिखिए।
उत्तर:
गैसों की संपीड्यता अधिक होने के निम्नलिखित उपयोग हैं-

  • वाहनों के ईंधन के रूप में प्रयोग होने वाली सी. एन. जी. (CNG) सिलिण्डरों में संपीडित की जाती है।
  • अस्पतालों में मरीज को दी जाने वाली ऑक्सीजन गैस सिलिण्डरों में संपीडित की जाती है।
  • घरेलू उपयोग में एल. पी. जी. सिलिण्डरों में संपीडित की जाती है।

Leave a Comment