JAC Class 9 Science Notes Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई

Students must go through these JAC Class 9 Science Notes Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई to get a clear insight into all the important concepts.

JAC Board Class 9 Science Notes Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई

→ कोशिका- कोशिका जीवन की मूलभूत संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई है।

→ कोशिका के चारों ओर प्लाज्मा झिल्ली होती है। यह झिल्ली लिपिड तथा प्रोटीन की बनी होती है।

→ कोशिका झिल्ली कोशिका का सक्रिय भाग है। यह पदार्थों की गति को कोशिका के भीतर तथा बाहरी वातावरण से नियमित करती है।

→ पादप कोशिका में कोशिका झिल्ली के चारों ओर एक कोशिका भित्ति होती है। कोशिका भित्ति सेल्यूलोज की बनी होती है।

→ पादप कोशिका में स्थित कोशिका भित्ति फंजाई तथा बैक्टीरिया को अल्प परासरण दाबी घोल (माध्यम) में बिना फटे जीवित रहने देती है।

JAC Class 9 Science Notes Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई

→ संरचना के आधार पर कोशिकाएँ दो प्रकार की होती हैं-

  • यूकैरियोटिक कोशिकाएँ
  • प्रोकैरियोटिक कोशिकाएँ।

→ यूकैरियोटिक कोशिकाओं में केन्द्रक दोहरी झिल्ली द्वारा कोशिका द्रव्य से अलग होता है। यह कोशिका की जीवन प्रक्रियाओं को निर्देशित करता है।

→ अन्तर्द्रव्यी जालिका (ER)-यह अन्त: कोशिकीय परिवहन तथा उत्पादक सतह के रूप में कार्य करता है।

→ गॉल्जी उपकरण झिल्ली युक्त पुटिकाओं का स्तम्भ है। यह कोशिकाओं में बने पदार्थों का संचयन, रूपान्तरण तथा पैकेजिंग करतां है।

→ अधिकांश पादप कोशिकाओं में झिल्ली युक्त अंगक जैसे प्लास्टिड होते हैं। ये दो प्रकार होते हैं-क्रोमोप्लास्ट तथा ल्यूकोप्लास्ट।

→ क्लोरोफिल युक्त क्रोमोप्लास्ट्स को क्लोरोप्लास्ट कहते हैं। ये प्रकाश संश्लेषण का कार्य करते हैं।

→ ल्यूकोप्लास्ट का प्राथमिक कार्य संचय करना है।

JAC Class 9 Science Notes Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई

→ अधिकांश परिपक्व पादप कोशिकाओं में एक बड़ी केन्द्रीय रसधानी होती है। यह कोशिका की स्फीति को बनाये रखती है और अपशिष्ट पदार्थों सहित महत्वपूर्ण पदार्थों का संचय करती है।

→ प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में कोई भी झिल्ली युक्त अंगक नहीं होता। इनमें क्रोमोसोम के स्थान पर न्यूक्लीयक अम्ल होता है और केवल छोटे राइबोसोम अंगक के रूप में होते हैं।

Leave a Comment