JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

JAC Board Class 9th Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

निम्नलिखित चार विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर धुनिएप्रश्न:
1. भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश कौन-सा है
(क) 37°6′
(ख)8°4
(ग) 97°25
(घ) 68°7′
उत्तर:
(क) 37°6′.

प्रश्न 2.
मिजोरम, मणिपुर, नागालैण्ड एवं अरुणाचल प्रदेश की सीमाएँ किस देश को छूती हैं
(क) बांग्लादेश
(ख) पाकिस्तान
(ग) अफगानिस्तान
(घ) म्यांमार।
उत्तर:
(घ) म्यांमार।

प्रश्न 3.
भारत की मुख्य भूमि का दक्षिणतम बिन्दु है
(क) कन्याकुमारी
(ख) इन्दिरा बिन्दु
(ग) अण्डमान
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(क) कन्याकुमारी।

प्रश्न 4.
कौन-सी रेखा भारत को दो भागों में बाँटती है
(क) मकर रेखा
(ख) भूमध्य रेखा
(ग) कर्क रेखा
(घ) मानक याम्योत्तर रेखा।
उत्तर:
(ग) कर्क रेखा।

प्रश्न 5.
भारत और यूरोप के मध्य किस नहर के कारण दूरी कम हो गई है
(क) पनामा नहर
(ख) स्वेज नहर
(ग) गंग नहर
(घ) इन्दिरा गाँधी नहर।
उत्तर:
(ख) स्वेज नहर।।

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है?
उत्तर:
भारत उत्तरी गोलार्ध में स्थित है।

प्रश्न 2.
भारत का अक्षाशीय विस्तार क्या है?
उत्तर:
भारत 8° 4 उत्तरी से 37° 6 उत्तरी अक्षांशों के मध्य स्थित है।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

प्रश्न 3.
भारत का देशान्तरीय विस्तार क्या है?
उत्तर:
भारत का देशान्तरीय विस्तार 68° 7 पूर्व से 97° 25 पूर्वी देशान्तर के मध्य है।

प्रश्न 4.
अरुणाघल शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर:
अरुणाचल शब्द का अर्थ है सूरोंदय की भूमि। हमारे देश के एक पूर्वी प्रान्त का क्षेत्र अरुणाचल प्रदेश है।

प्रश्न 5.
भारत के दो प्रमुख द्वीप समूं कौन-कौन से हैं? नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह।
  2. लक्षद्वीप द्वीप समूह।

प्रश्न 6.
भारत के भू-भाग का कुल क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर:
लगभग 32.8 लाख वर्ग किमी।

प्रश्न 7.
भारत का क्षेत्रफल सम्पूर्ण विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है?
उत्तर:
2.4 प्रतिशत।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

प्रश्न 8.
भारत की स्थलीय सीमा रेखा की लम्बाई कितनी है?
उत्तर:
लगभग 15,200 किमी।

प्रश्न 9.
भारतीय भूखण्ड कहाँ स्थित है?
उत्तर:
भारतीय भूखण्ड एशिया महाद्वीप के पूर्व और पश्चिम के मध्य में स्थित है।

प्रश्न 10.
स्वेज नहर के खुलने से भारत और यूरोप के मध्य कितनी दूरी कम हो गई?
उत्तर:
7,000 किमी.।

प्रश्न 11.
भारत का मानक याम्योत्तर किस देशान्तर रेखा को माना गया है?
उत्तर:
82°30′ पूर्वी देशान्तर रेखा को।

प्रश्न 12.
भारत की मानक याम्योत्तर रेखा कहाँ से गुजरती है?
उत्तर:
भारत की मानक याम्योत्तर रेखा उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर से गुजरती है।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

प्रश्न 13.
भारत में कितने राज्य और केन्द्र-शासित क्षेत्र हैं?
उत्तर:
भारत में 28 राज्य और 8 केन्द्र-शासित क्षेत्र हैं।

प्रश्न 14.
भारत के पड़ोसी दो द्वीपीय राष्ट्रों के नाम लिखिए।
उत्तर:
श्रीलंका और मालदीव।

प्रश्न 15.
सन् 1947 से पूर्व भारत में कितने प्रकार के राज्य थे? नाम लिखिए।
उत्तर:
प्रान्त, रियासत।

प्रश्न 16.
भारत की उत्तर-दक्षिण लम्बाई कितनी है ?
उत्तर:
3,214 किमी.।

प्रश्न 17.
भारत की पूर्व-पश्चिम चौड़ाई कितनी है?
उत्तर:
2,933 किमी.।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

प्रश्न 18.
सन् 2004 से पूर्व भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिन्दु कौन-सा था?
उत्तर:
इन्दिरा बिन्दु।

प्रश्न 19.
भारत का कौन-सा स्थान जो सन् 2004 में सुनामी लहरों के कारण समुद्र में जलमग्न हो गया?
उत्तर:
इन्दिरा बिन्दु।

प्रश्न 20.
भारत के दक्षिण में कौन-सा महासागर स्थित है?
उत्तर:
हिन्द महासागर।

प्रश्न 21.
अण्डमान और निकोबार एवं लक्षद्वीप सहित भारत की मुख्य भूमि की तट रेखा की कुल लम्बाई कितनी है?
उत्तर:
लगभग 7,5166 किमी.।

प्रश्न 22.
भारत की कौन-सी सीमा पर नवीनतम वलित पर्वत स्थित है?
उत्तर:
भारत के उत्तर-पश्चिम, उत्तर एवं उत्तर-पूर्वी सीमा पर नवीनतम वलित पर्वत स्थित है।

प्रश्न 23.
गुजरात से अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय समय में कितना अन्तर है?
उत्तर:
लगभग 2 घण्टे का।

प्रश्न 24.
भारत के अक्षांशीय विस्तार का एक प्रभाव बताइए।
उत्तर:
भारत के अक्षांशीय विस्तार का प्रभाव दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ने पर दिन और रात की अवधि पर पड़ता है।

प्रश्न 25.
भारत और श्रीलंका के मध्य जलसच्धि एवं खाड़ी का नाम बताइए।
उत्तर:
पाक जल सन्धि एवं मन्नार की खाड़ी।

प्रश्न 26.
स्वेज नहर को अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए कब खोला गया?
उत्तर:
सन् 1869 ई. में।

प्रश्न 27.
भारत के किन-किन राज्यों की सीमाएँ नेपाल से लगती हैं।
उत्तर’:
उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल एवं सिक्किम।

प्रश्न 28.
मालदीव कहाँ स्थित है?
उत्तर:
मालदीव लक्षद्वीप समूह के दक्षिण में स्थित है।

प्रश्न 29.
ऐसी दो वस्तुओं के नाम बताइए जिनका प्राचीन काल में भारत से निर्यात होता था?
उत्तर:
मसाले तथा मलमल।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

प्रश्न 30.
पड़ौसी देशों के साथ भारत के भौगोलिक एवं ऐतिहासिक सम्बन्ध कैसे रहे हैं?
उत्तर:
अपने पड़ौसी देशों के साथ भारत के भौगोलिक एवं ऐतिहासिक सम्बन्ध बहुत अच्छे रहे हैं।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत के अक्षांशीय तथा देशान्तरीय विस्तार के प्रभावों को संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
भारत के अक्षांशीय तथा देशान्तरीय विस्तार के प्रमुख प्रभाव निम्नलिखित हैं

  1. भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4′ उत्तरी से 37°6′ उत्तरी अक्षांश है। इसके अधिक विस्तार के कारण उत्तरी भागों की जलवायु परिस्थितियाँ अत्यन्त कठोर हैं अर्थात् सर्दियों में अधिक सर्दी एवं गर्मियों में अधिक गर्मियाँ पड़ती हैं।
  2. भारत का देशान्तरीय विस्तार 6807′ पूर्वी से 97°25′ पूर्वी देशान्तर के मध्य है। इस प्रकार देशान्तरीय विस्तार लगभग 30° है। इस वृहद् विस्तार के कारण भारत के पूर्वी भाग में सूर्योदय पश्चिमी भागों की तुलना में पहले हो जाता है। इसके बीच दो घण्टे का अन्तर होता है।
  3. अक्षांश का प्रभाव दक्षिण से उत्तर की ओर दिन-रात की अवधि पर पड़ता है। भारत के दक्षिण में स्थित कन्याकुमारी में दिन-रात की अवधि में कम अन्तर पाया जाता है, जबकि भारत के उत्तर में स्थित कश्मीर में अधिक पाया जाता है।

प्रश्न 2.
आकार की दृष्टि से भारत एक विशाल देश है। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भारत विश्व का सातवाँ बड़ा देश है। भारत के कुल भूभाग का क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग कि. मी. है। यह विश्व के भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है। भारत की स्थल सीमारेखा की लम्बाई 15,200 कि. मी. है तथा इसकी समुद्र तटरेखा की लम्बाई 7,516.6 कि. मी. है। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि भारत आकार की दृष्टि से एक विशाल देश

प्रश्न 3.
भारत के सन्दर्भ में स्थलीय एवं समुद्रीय मार्गों के महत्व की संक्षेप में चर्चा कीजिए।
उत्तर:
भारत के सन्दर्भ में स्थलीय एवं समुद्रीय मार्गों का महत्व निम्नलिखित है

  1. भारत का विश्व के अन्य देशों के साथ सम्पर्क बहुत पुराना है परन्तु यह सम्पर्क समुद्री जलमार्गों की अपेक्षा स्थलीय भागों से अधिक था। इन मार्गों ने प्राचीन समय से ही विचार एवं वस्तुओं के आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  2. इस प्रकार से उपनिषदों एवं रामायण के विचार, पंचतन्त्र की कहानियाँ, भारतीय अंक एवं दशमलव प्रणाली आदि विश्व के विभिन्न भागों तक फैल गये।
  3. मसाले, मलमल एवं वस्त्र तथा ऐसी बहुत-सी व्यापारिक वस्तुएँ भारत से विभिन्न देशों तक पहुँची।
  4. दूसरी ओर यूनानी स्थापत्यकला तथा पश्चिमी एशिया की मीनार एवं गुम्बदों की वास्तुकला शैलियाँ भारत के विभिन्न भागों में देखी गयी हैं।

प्रश्न 4.
भारत तथा हिन्दमहासागर के बीच सम्बन्ध को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भारत एशिया महाद्वीप के पूर्व और पश्चिम के मध्य में स्थित है। भारतीय भू-भाग एशिया महाद्वीप का दक्षिणी विस्तार है। हिन्द महासागर जो कि पश्चिम में यूरोपीय देशों और पूर्वी एशियाई देशों को मिलाता है इसलिए भारत को केन्द्रीय स्थिति प्रदान करता है। हिन्द महासागर में किसी भी देश की तटीय सीमा भारत जैसी नहीं है। भारत की इसी महत्वपूर्ण स्थिति के कारण इसका नाम हिन्द महासागर रखा गया है।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

प्रश्न 5.
उपमहाद्वीप किसे कहते हैं? भारत को प्रायः उपमहाद्वीप क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
एक विशाल एवं विशिष्ट भौगोलिक इकाई, जो शेष महाद्वीप से एक स्पष्ट भिन्नता रखती है, उसे उपमहाद्वीप कहते हैं। हिमालय पर्वत भारत को शेष एशिया महाद्वीप से स्पष्ट भिन्नता प्रदान करता है इसलिए भारत को प्रायः एक उपमहाद्वीप कहा जाता है। इसके अन्तर्गत भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान एवं बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका आते हैं।

प्रश्न 6.
भारत के लिए हमें एक मानक याम्योत्तर की आवश्यकता क्यों है? संक्षेप में बताइए। उत्तर-भारत के लिए हमें एक मानक याम्योत्तर की आवश्यकता निम्न कारणों से है

  1. भारत का देशान्तरीय विस्तार विस्तृत है अर्थात् यह 6807′ पूर्वी देशान्तर से 97°25′ पूर्वी देशान्तर तक लगभग 30° में फैला हुआ है।
  2. भारत के सबसे पूर्वी एवं सबसे पश्चिमी स्थानों के मध्य लगभग 2 घण्टे के समय का अन्तर है अर्थात् अरुणाचल प्रदेश से गुजरात के स्थानीय समय में दो घण्टे का अन्तर है।
  3. भारत तथा अन्य किसी भी देश के लिए एक मानक समय के निर्धारण की आवश्यकता होती है अन्यथा देश के विभिन्न भागों की घड़ियों में अलग-अलग समय होगा जिससे अनेक प्रकार की व्यावहारिक समस्याएँ उत्पन्न होंगी। इसलिए प्रत्येक देश में मानक समय निर्धारण के लिए एक मानक याम्योत्तर का निर्धारण आवश्यक है। अत: स्थानीय समय में समानता लाने के लिए भारत के लिए 82°30′ पूर्वी देशान्तर को मानक याम्योत्तर रेखा माना गया है।

मानचित्र सम्बन्धी प्रश्न

प्रश्न 1.
संसार के रेखीय मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए

  1. भारत,
  2. एशिया,
  3. यूरोप,
  4. अफ्रीका,
  5. ऑस्ट्रेलिया,
  6. उत्तरी अमेरिका,
  7. दक्षिणी अमेरिका,
  8. अटलांटिक महासागर,
  9. हिन्द महासागर,
  10. प्रशान्त महासागर।

उत्तर:
JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति 1

प्रश्न 2.
दिये गये रेखा मानचित्र में निम्न को दर्शाइए:
1. दिल्ली और बैंकाक के मध्य वायु मार्ग।
2. कोलकाता और टोकियो के मध्य वायु मार्ग।
3. मुम्बई और सिंगापुर के मध्य समुद्री मार्ग।
4. मुम्बई और स्वेज नहर के मध्य समुद्री मार्ग।
उत्तर:
JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति 2

प्रश्न 3.
भारत के रेखा मानचित्र में निम्न को दर्शाइए:

  1. सबसे बड़ा राज्य,
  2. सबसे छोटा राज्य,
  3. मानक याम्योत्तर रेखा,
  4. मध्य प्रदेश,
  5. प. बंगाल,
  6. गुजरात,
  7. केरल,
  8. कर्क रेखा।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति 3

प्रश्न 4.
दिए गए रेखाचित्र का अध्ययन कर निम्न प्रश्नों का
उत्तर:
JAC Class 9 Social Science Important Questions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति 4
दीजिए चित्र-विश्व के सात बड़े देश
1. दिए गए रेखाचित्र में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश कौन-सा है?
2. दिए गए रेखाचित्र में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा देश कौन-सा है?
3. किन्हीं दो देशों के नाम बताइए जिनका क्षेत्रफल भारत से अधिक है?
उत्तर:

  1. रूस,
  2. भारत,
  3. रूस एवं चीन।

JAC Class 9 Social Science Important Questions

Leave a Comment