JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

JAC Board Class 9th Social Science Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

JAC Class 9th Geography जनसंख्या InText Questions and Answers

प्रश्न 1.
भारत में जनसंख्या के असमान वितरण का क्या कारण है ? उत्तर-भारत में जनसंख्या के असमान वितरण के निम्नलिखित कारण हैं
1. उच्चावच: पर्वतीय व पठारी क्षेत्रों में धरातल काफी असमतल होता है। यहाँ कृषि के लिए भूमि उपलब्ध नहीं होती है, यातायात की भी समस्या रहती है अत: विरल जनसंख्या मिलती है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में धरातल समतल होता है। खेती के लिए पर्याप्त भूमि होती है और यातायात के साधन भी सरलता से उपलब्ध होते हैं। फलस्वरूप सघन जनसंख्या मिलती है, जैसे हिमालय पर्वतीय क्षेत्र एवं उत्तरी मैदान।

2. मृदा: जलोढ़ एवं काली मृदा वाले क्षेत्र कृषि के लिए सर्वाधिक उपयुक्त होते हैं अतः ऐसे क्षेत्रों में घनी जनसंख्या मिलती है। उत्तरी मैदान एवं डेल्टा क्षेत्रों की मिट्टी उपजाऊ है।

3. जलवायु: अति विषम जलवायु वाले क्षेत्र लोगों के निवास के योग्य नहीं होते। बहुत कम एवं बहुत अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में सामान्यतया विरल जनसंख्या पाई जाती है।

4. वन: उत्तरी पूर्वी भारत एवं देश के अन्य भागों में घने वनों वाले क्षेत्रों में विरल जनसंख्या पायी जाती है।

5. औद्योगिक क्षेत्र: औद्योगिक क्षेत्रों में जनसंख्या अधिक मिलती है।

JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 2.
वृद्धि दर में कमी के बावजूद प्रत्येक दशक लोगों की संख्या में नियमित से वृद्धि हो रही है। ऐसा क्यों?
उत्तर:
जनसंख्या वृद्धि दर में कमी के बावजूद लोगों की संख्या में नियमित वृद्धि के प्रमुख कारण निम्नलिखित

  1. जन्मदर में कमी हुई है लेकिन अभी जन्मदर सापेक्षिक बनी हुई है।
  2. स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के कारण मृत्युदर में कमी आयी है अत: जनसंख्या वृद्धि जारी है।
  3. तीसरा प्रमुख कारण अन्य देशों; जैसे पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान आदि से भारत में प्रवास का होना है इससे भी जनसंख्या वृद्धि में सहायता मिल रही है।

प्रश्न 3.
सबसे अधिक महिला साक्षरता दर कौन-से राज्य की है और क्यों?
उत्तर:
सबसे अधिक महिला साक्षरता दर केरल राज्य की है क्योंकि यहाँ लड़के और लड़की में कोई भेद नहीं समझा जाता है। दोनों को शिक्षा के समान अवसर दिये जाते हैं।

‘क्या आप जानते हैं?’ आधारित प्रश्न

प्रश्न 1.
दो देशों के नाम बताइए जिनका जनसंख्या घनत्व भारत से अधिक है?
उत्तर:
बांग्लादेश, जापान।

प्रश्न 2.
केरल, पुडुच्चेरी, दिल्ली तथा हरियाणा में प्रति एक हजार पुरुषों पर कितनी महिलाएँ हैं?
उत्तर:
केरल, पुडुच्चेरी, दिल्ली तथा हरियाणा में प्रति 1000 पुरुषों पर क्रमश: 1084, 1038, 866 तथा 877. महिलाएँ हैं।

JAC Class 9th Geography जनसंख्या Textbook Questions and Answers 

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए:
1. निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में प्रवास, आबादी की संख्या, वितरण एवं संरचना में परिवर्तन लाता
(क) प्रस्थान करने वाले क्षेत्र में
(ख) आगमन वाले क्षेत्र में
(ग) प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्रों में
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(ग) प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्रों में।

2. जनसंख्या में बच्चों का एक बहुत बड़ा अनुपात निम्नलिखित में से किसका परिणाम है
(क) उच्च जन्म-दर
(ख) उच्च मृत्यु-दर
(ग) उच्च जीवन-दर
(घ) अधिक विवाहित जोड़े।
उत्तर:
(क) उच्च जन्म-दर।

3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक जनसंख्या वृद्धि का परिमाण दर्शाता है
(क) एक क्षेत्र की कुल जनसंख्या
(ख) प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि
(ग) जनसंख्या वृद्धि की दर
(घ) प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या।
उत्तर:
(ख) प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि।

4. 2011 की जनगणना के अनुसार एक साक्षर’ व्यक्ति वह है
(क) जो अपने नाम को पढ़ एवं लिख सकता है
(ख) जो किसी भी भाषा में पढ़ एवं लिख सकता है।
(ग) जिसकी उम्र 7 वर्ष है तथा वह किसी भी भाषा को समझने के साथ पढ़ एवं लिख सकता है
(घ) जो पढ़ना-लिखना एवं अंकगणित, तीनों जानता है।
उत्तर:
(ग) जिसकी उम्र 7 वर्ष है तथा वह किसी भी भाषा को समझने के साथ पढ़ एवं लिख सकता है।

JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 2.
निम्नलिखित के उत्तर संक्षेप में दें:
1. जनसंख्या वृद्धि के महत्वपूर्ण घटकों की व्याख्या करें। उत्तर-जनसंख्या वृद्धि के महत्वपूर्ण घटक तीन हैं
(क) जन्म-दर,
(ख) मृत्यु-दर और
(ग) प्रवास।

(क) जन्म-दर: एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों पर जन्मे जीवित बच्चों की संख्या जन्म-दर कहलाती है। यह जनसंख्या वृद्धि का महत्वपूर्ण घटक है क्योंकि भारत में जन्म-दर हमेशा मृत्यु-दर से अधिक रही है।

(ख) मृत्यु-दर: एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में मरने वालों की संख्या को मृत्यु-दर कहा जाता है। मृत्यु-दर में तीव्र गिरावट भारत की जनसंख्या में वृद्धि का मुख्य कारण है।

(ग) प्रवास: लोगों के एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में चले जाने को प्रवास कहते हैं। अन्तर्राष्ट्रीय प्रवास जनसंख्या वृद्धि को प्रभावित करता है।

2. 1981 से भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर क्यों घट रही है?
उत्तर:
1981 से जनसंख्या वृद्धि की दर निम्नलिखित कारणों से घट रही है:

  1. जन्मदर नियंत्रण:
    सन् 1981 से जनसंख्या वृद्धि दर लगातार घट रही है इसका प्रमुख कारण जन्मदर में कमी आना है। सामाजिक जागरूकता के कारण जन्म दर नियन्त्रित हुई है।
  2. परिवार नियोजन:
    परिवार नियोजन कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार के कारण भी जनसंख्या वृद्धि दर में कमी आयी
  3. साक्षरता:
    शिक्षा के प्रसार के कारण लोग अब समझने लगे हैं कि अधिक जनसंख्या देश एवं समाज के विकास में बाधक है।
  4. स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार:
    स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के कारण लोगों में अच्छे भविष्य के प्रति विश्वास बना है जिससे जन्मदर में कमी आयी है। ।

3. आयु संरचना, जन्म-दर एवं मृत्यु-दर को परिभाषित करें।
उत्तर:
आयु संरचना-आयु संरचना से तात्पर्य किसी देश के लोगों के विभिन्न वर्गों के अनुसार जनसंख्या को कई आयु समूहों में बाँटना। भारत की जनसंख्या को तीन आयु वर्गों में बाँटा जाता है
(क) बच्चे (15 वर्ष से कम),
(ख) वयस्क (15-59 वर्ष),
(ग) वृद्ध (59 वर्ष से अधिक)।
जन्म दर: प्रति वर्ष प्रति एक हजार जनसंख्या पर जन्म लेने वाले जीवित बच्चों की संख्या को जन्म दर कहते हैं। मृत्यु दर प्रति वर्ष प्रति एक हजार जनसंख्या पर मरने वाले लोगों की संख्या को मृत्यु दर कहते हैं।

4. प्रवास, जनसंख्या परिवर्तन का एक कारक है।
उत्तर:
प्रवास जनसंख्या परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण कारक है। प्रवास का अर्थ है लोगों का एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में चले जाना। प्रवास दो प्रकार का होता है (क) आन्तरिक प्रवास, (ख) अन्तर्देशीय प्रवास।

आन्तरिक प्रवास जनसंख्या के आकार में कोई परिवर्तन नहीं लाता है किन्तु यह एक देश के भीतर जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करता है। वास्तव में प्रवास जनसंख्या परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण घटक माना जाता है। यह केवल जनसंख्या के आकार को ही प्रभावित नहीं करता, अपितु उम्र एवं लिंग के दृष्टिकोण से नगरीय एवं ग्रामीण जनसंख्या की संरचना को भी परिवर्तित करता है। प्रवास की इस प्रक्रिया के कारण भारत के नगरों की जनसंख्या स्थायी रूप से बढ़ती रहती है।

भारत में लोग रोजगार के अवसरों एवं बेहतर सुविधाओं से आकर्षित होकर नगरों की ओर स्थानान्तरित होते रहते हैं। भारत में इसी प्रवृत्ति के कारण शहरों की जनसंख्या में नियमित रूप से वृद्धि हुई है। सन् 1951 में कुल जनसंख्या की 17.29 प्रतिशत नगरीय जनसंख्या थी जो 2011 में बढ़कर 31.80 प्रतिशत हो गई। सन् 2001 से 2011 के मध्य दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरों की संख्या भी बढ़कर 35 से 53 हो गई। इस प्रकार स्पष्ट होता है कि प्रवास के कारण नगरों पर जनसंख्या का दबाव बढ़ता जा रहा है।

प्रश्न 3.
जनसंख्या वृद्धि एवं जनसंख्या परिवर्तन के बीच अन्तर स्पष्ट करें। उत्तर-जनसंख्या वृद्धि एवं जनसंख्या परिवर्तन

जनसंख्या वृद्धि जनसंख्या परिवर्तन
1. दो समय बिन्दुओं के मध्य किसी देश अथवा राज्य की जनसंख्या में होने वाले शुद्ध परिवर्तन को जनसंख्या वृद्धि कहते हैं। 1. जनसंख्या परिवर्तन से अभिप्राय जनसंख्या के स्वरूप में परिवर्तन से है।
2. इस प्रकार के परिवर्तन को दो प्रकार से व्यक्त किया जाता है: सापेक्ष वृद्धि, प्रतिवर्ष होने वाले प्रतिशत परिवर्तन के द्वारा। 2. जनसंख्या परिवर्तन को तीन कारक निर्धारित करते हैं: जन्म-दर, मृत्यु-दर, प्रवास।
3. इस प्रक्रिया में जनसंख्या के आकार में परिवर्तन आता है। 3. इस प्रक्रिया में जनसंख्या वितरण एवं व्यावसायिक संरचना में परिवर्तन आता है।

प्रश्न 4.
व्यावसायिक संरचना एवं विकास के बीच क्या सम्बन्ध है?
उत्तर:
व्यावसायिक संरचना एवं विकास के बीच गहरा सम्बन्ध होता है। व्यवसायों को मुख्य रूप से तीन वर्गों में विभाजित किया जाता है-प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक। प्राथमिक व्यवसाय कृषि, पशुपालन, मछली पालन एवं खनन आदि से, द्वितीयक व्यवसाय निर्माण उद्योगों से एवं तृतीयक व्यवसाय परिवहन, संचार, वाणिज्य, प्रशासन एवं सेवाओं से सम्बन्धित होते हैं।

जिस देश के अधिक लोग प्राथमिक व्यवसायों में लगे होते हैं वह देश अपनी जनसंख्या के विकास के निम्न स्तर पर होता है और विकासशील देश कहलाता है, जैसे-भारत। इसके विपरीत जिस देश के लोग द्वितीयक एवं तृतीयक व्यवसायों में लगे होते हैं तो उनकी आय का स्तर भी अधिक होता है एवं विकास का स्तर भी ऊँचा होता है।

ऐसे देश विकसित देश कहलाते हैं, जैसे-संयुक्त राज्य अमेरिका एवं जापान आदि। भारत में कुल जनसंख्या का 64 प्रतिशत भाग कृषि कार्य में लगा हुआ है। द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्र में क्रमशः 13 एवं 20 प्रतिशत लोग लगे हुए हैं। अतः स्पष्ट है कि हमारी जनसंख्या का लगभग 2/3 भाग कृषि में लगा होने के कारण हमारी जनसंख्या का विकास का स्तर नीचा है। इस आधार पर हम कह सकते हैं कि व्यावसायिक संरचना का विकास से घनिष्ठ सम्बन्ध होता है।

JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 5.
स्वस्थ जनसंख्या कैसे लाभकारी है?
उत्तर:
किसी भी देश के विकास में स्वस्थ जनसंख्या, मानव शक्ति के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। स्वस्थ जनसंख्या के निम्नलिखित लाभ हैं

  1. स्वस्थ जनसंख्या की कार्यक्षमता अधिक होती है। फलस्वरूप देश का उत्पादन बढ़ता है जिससे राष्ट्रीय आय में स्वतः ही वृद्धि हो जायेगी।
  2. स्वस्थ जनसंख्या से उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ती है।
  3. स्वस्थ जनसंख्या से देश का आर्थिक एवं सामाजिक विकास तीव्र गति से होने लगता है।
  4. स्वस्थ जनसंख्या से देश के प्राकृतिक संसाधनों का समुचित उपयोग होता है।
  5. स्वस्थ जनसंख्या स्वयं में किसी भी देश का एक महत्वपूर्ण संसाधन है।
  6. स्वस्थ जनसंख्या आश्रित अनुपात को कम करके राष्ट्रीय आय की वृद्धि में सहायक होती है।

JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 6 जनसंख्या

प्रश्न 6.
राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं? उत्तर-राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं
उत्तर:

  1. 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करना।
  2. शिशु मृत्यु-दर को प्रति 1000 में 30 से कम करना।
  3. व्यापक स्तर पर टीकारोधी बीमारियों से बच्चों को छुटकारा दिलाना।
  4. लड़कियों के विवाह की उम्र को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना।
  5. परिवार नियोजन कार्यक्रम को एक जनकेन्द्रित कार्यक्रम बनाने के लिए नीतिगत ढाँचा प्रदान करना।

परियोजना कार्य

प्रश्न 1.
एक प्रश्नावली बनाकर कक्षा की जनगणना कीजिए। प्रश्नावली में कम से कम पाँच प्रश्न होने चाहिए। ये प्रश्न विद्यार्थियों के परिवार जनों, कक्षा में उनकी उपलब्धि, उनके स्वास्थ्य आदि से सम्बन्धित हों। प्रत्येक विद्यार्थी को वह प्रश्नावली भरनी चाहिए। बाद में सूचनाओं को संख्याओं में (प्रतिशत में) संग्रहीत कीजिए। इस सूचना को वृत्त रेखा, दंड आरेख या अन्य किसी प्रकार से प्रदर्शित कीजिए।
उत्तर:
विद्यार्थी इस प्रश्न को शिक्षक की सहायता से स्वयं हल करें।

JAC Class 9 Social Science Solutions

Leave a Comment