JAC Class 9th Social Science Notes Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति 

JAC Board Class 9th Social Science Notes  Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

→ भारत विश्व की महान् प्राचीन संस्कृतियों में से एक है।

→ भारत एक विशाल देश है। अक्षांशीय स्थिति के सन्दर्भ में यह उत्तरी गोलार्द्ध में एवं देशान्तरीय स्थिति के सन्दर्भ में पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है।

→ भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तरी अक्षांश एवं देशान्तरीय विस्तार 68°7′ पूर्व से 97°25′ पूर्वी देशान्तर तक है।

→ कर्क रेखा (23°30′ उत्तर) भारत को लगभग दो बराबर भागों में बाँटती है।

→ भारत के मुख्य भू-भाग के दक्षिण-पूर्व में अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में एवं दक्षिण-पश्चिम में लक्षद्वीप द्वीप समूह अरब सागर में स्थित है।

→ भारत का कुल क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किमी. है जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है।

→ क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवाँ बड़ा देश है। छः अन्य बड़े देश रूस, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन ब्राजील और ऑस्ट्रेलिया हैं।

→ भारतीय स्थलीय सीमा की लम्बाई 15,200 किमी. एवं अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह एवं लक्षद्वीप सहित भारत की समुद्री तट रेखा की लम्बाई 7,5166 किमी. है।

JAC Class 9th Social Science Notes Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति 

→ भारत की उत्तर-दक्षिण सीमा की लम्बाई 3,214 किमी. एवं पूर्व-पश्चिम सीमा की लम्बाई 2,933 किमी. है। भारत की मानक याम्योत्तर (प्रधान मध्याह्न) रेखा 82°30′ पूर्वी देशान्तर को माना गया है जो उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर से गुजरती है।

→ भारत में 29 राज्य और 7 केन्द्र-शासित प्रदेश थे। लेकिन सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर की स्थिति में किये गये परिवर्तन तथा दादरा नगर हवेली और दमन-दीव को मिलाकर एक केन्द्रशासित प्रदेश बनाने के कारण अब 28 राज्य तथा 8 केन्द्रशासित प्रदेश हो गये हैं।

→ भारत के पड़ोसी देश चीन, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, म्यांमार, पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान हैं। इन देशों के साथ भारत की भूमि की सीमाएँ लगी हुई हैं।

→ दक्षिण में हमारे पड़ोसी देश श्रीलंका एवं मालदीव हैं।

→ हमारे देश का सबसे दक्षिणी बिन्दु ‘इन्दिरा बिन्दु’ कहा जाता था, जो सन् 2004 में सुनामी लहरों के कारण समुद्र में जलमग्न हो गया।

→ सन् 1869 में स्वेज नहर के खुल जाने से भारत और यूरोप के मध्य की दूरी 7,000 किमी. कम हो गयी है।

→ संस्कृति – किसी समाज, देश अथवा राष्ट्र में निवास करने वाले मानव समुदाय के धर्म, दर्शन, ज्ञान-विज्ञान से सम्बन्धित क्रिया-कलाप, रीति-रिवाज, खाने-पीने के तरीके, आदर्श, संस्कार आदि को सामूहिक रूप से संस्कृति कहते हैं।

→ उत्तरी गोलार्द्ध – पृथ्वी का वह भाग, जो विषुवत् वृत्त के उत्तर में स्थित है।

→ विषुवत रेखा – उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों के बीचोंबीच स्थित एक काल्पनिक रेखा जो पृथ्वी को दो गोलार्डों में बाँटती है। इसे 0° अक्षांश रेखा या भूमध्य रेखा भी कहते हैं।

→ कर्क रेखा-23°30′ उत्तरी अक्षांश रेखा।

→ अक्षांश – विषुवत् रेखा के उत्तर या दक्षिण स्थित किसी भी स्थान की विषुवत् रेखा से कोणीय दूरी।

→ देशान्तर – किसी भी स्थान की प्रधान याम्योत्तर (0° देशान्तर या ग्रीनविच रेखा से पूर्व या पश्चिम) से कोणीय दूरी।

→ अक्षांश रेखा – समान अक्षांश वाले स्थानों को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा।

JAC Class 9th Social Science Notes Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति 

→ देशान्तर रेखा – समान देशान्तर वाले स्थानों को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा, जो कि ध्रुवों से होकर गुजरती है।

→ द्वीप – जल से चारों ओर से घिरा हुआ एक भू-भाग।

→ द्वीप समूह – अनेक द्वीपों का समूह, जो सागर में एक-दूसरे के समीप स्थित होते हैं।

→ वलित पर्वत–नवीन मोड़दार पर्वत, जैसे-हिमालय पर्वत।

→ मानक याम्योत्तर भारत के लगभग मध्य से होकर गुजरने वाली 82°30′ पूर्वी देशान्तर रेखा जिसका स्थानीय समय सम्पूर्ण भारत पर लागू होता है।

→ स्थानीय समय-पृथ्वी पर किसी स्थान विशेष का वह समय जब सूर्य ठीक मध्य में चमकता है।

→ मानक समय-जब किसी देश में किसी देशान्तर के स्थानीय समय को सम्पूर्ण देश का समय मान लिया जाता है तो उसे मानक या प्रामाणिक समय कहते हैं। भारत में 82°30′ पूर्वी देशान्तर के समय को प्रामाणिक समय माना जाता

→ उपमहाद्वीप-एक विशाल भूखण्ड जो शेष महाद्वीप से एक पृथक् भौगोलिक इकाई के रूप में स्पष्टतया अलग होता है।

→ जल सन्धि-दो स्थल खण्डों के मध्य संकरा जलीय क्षेत्र जो दो सागरों या महासागरों को जोड़ता है, जैसे-भारत और श्रीलंका के मध्य पाक जलसन्धि।

→ स्थापत्य कला-भवन निर्माण कला।

→ महाद्वीप-पृथ्वी का विशाल भूभाग।

→ भारतीय भू-भाग-भारत का वह भाग, जो जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एवं मुजरात से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक फैला हुआ है।

→ रेशम मार्ग-विश्व प्रसिद्ध प्राचीन मार्ग जो भारत से गुजरता था तथा पूर्व और पश्चिम के देशों को जोड़ता था।

→ महासागर-पृथ्वी का विशाल जलक्षेत्र।

→ सागर-महासागर के छोटे भागों में से एक, जो आंशिक रूप से स्थलों से घिरा होता है, जैसे-अरब सागर।

→ खाड़ी-भूमि से अंशत: घिरा हुआ समुद्र का एक विशाल क्षेत्र।

→ दर्रा-पर्वत श्रृंखला अवरोध को पार करने के लिए एक सँकरा रास्ता।

JAC Class 9 Social Science Notes

Leave a Comment