JAC Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी

JAC Board Class 10th Social Science Solutions Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी

JAC Class 10th Civics सत्ता की साझेदारी Textbook Questions and Answers

प्रश्न 1.
आधुनिक लोकतान्त्रिक व्यवस्थाओं में सत्ता की साझेदारी के अलग-अलग तरीके क्या हैं ? इनमें से प्रत्येक का एक उदाहरण भी दें।
अथवा
सत्ता की साझेदारी के किन्हीं तीन रूपों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
आधुनिक लोकतान्त्रिक व्यवस्थाओं में सत्ता की साझेदारी के अनेक रूप हो सकते हैं:

1. शासन के विभिन्न अंग; जैसे-विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका के बीच सत्ता का बँटवारा रहता है। न्यायपालिका, कार्यपालिका पर तथा विधायिका द्वारा बने कानून पर अंकुश रखती है।

2.सरकारों के बीच विभिन्न स्तरों पर सत्ता का बँटवारा हो सकता है। जैसे पूरे देश के लिए एक सामान्य सरकार हो और फिर राज्य या क्षेत्रीय स्तर पर अलग-अलग सरकार रहे।

3. सत्ता का बँटवारा विभिन्न सामाजिक समूहों, मसलन भाषायी और धार्मिक समूहों के बीच हो सकता है। बेल्जियम में सामुदायिक सरकार इस व्यवस्था का एक अच्छा उदाहरण है।

4. सत्ता के बँटवारे का एक रूप हम विभिन्न प्रकार के दबाव-समूह और आन्दोलनों द्वारा शासन को प्रभावित और नियन्त्रित करने के तरीके में भी लक्ष्य कर सकते हैं। लोकतन्त्र में लोगों के समक्ष सत्ता के दावेदारों के बीच चुनाव का विकल्प रहता है। इसमें विभिन्न राजनीतिक दल सत्ता के लिए आपस में प्रतिस्पर्धा करते हैं। दलों की यह प्रतिद्वन्द्विता ही इस बात को सुनिश्चित करती है कि सत्ता एक व्यक्ति या समूह के हाथ में न रहे। सत्ता विभिन्न दलों के मध्य आती-जाती रहती है।

JAC Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी

प्रश्न 2.
भारतीय सन्दर्भ में सत्ता की हिस्सेदारी का एक उदाहरण देते हुए इसका एक युक्तिपरक और एक नैतिक कारण बताएँ।
उत्तर:
भारत जनसांख्यिक विविधता वाला देश है, जहाँ समाज में एक जाति व्यवस्था कायम है। प्रत्येक जाति का अपना हित है। अतः किसी संघर्ष तथा राजनीतिक अस्थिरता को कम करने के लिए सत्ता में भागीदारी समान रूप से रखी गयी है। भारत में लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था अपनायी गयी है।

पिछड़े वर्गों को प्राचीनकाल से ही राजनीतिक अधिकारों से वंचित रखा गया है। जनसंख्या अधिक होने पर भी उनकी राजनीतिक भागीदारी संख्या के आधार पर कम है। अब उन्हें सत्ता में भागीदारी करने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। सत्ता की हिस्सेदारी का यह दृष्टिकोण नैतिक दृष्टिकोण कहलाता है।

प्रश्न 3.
इस अध्याय को पढ़ने के बाद तीन छात्रों ने अलग-अलग निष्कर्ष निकाले। आप इनमें से किससे सहमत हैं और क्यों ? अपना जवाब करीब 50 शब्दों में दें। थम्मन-जिन समाजों में क्षेत्रीय, भाषायी और जातीय आधार पर विभाजन हो, सिर्फ वहीं सत्ता की साझेदारी ज़रूरी है। मथाई सत्ता की साझेदारी सिर्फ ऐसे बड़े देशों के लिए उपयुक्त है, जहाँ क्षेत्रीय विभाजन मौजूद होते हैं। औसेफ-हर समाज में सत्ता की साझेदारी की ज़रूरत होती है, भले ही वह छोटा हो या उसमें सामाजिक विभाजन न हों।
उत्तर:
औसेफ का निष्कर्ष उत्तम है। मैं औसेफ के निष्कर्ष से सहमत हूँ, जिसमें प्रत्येक समाज की सत्ता में साझेदारी आवश्यक होती है। चाहे वह समाज छोटा हो या बड़ा, उसमें सामाजिक विभाजन हो या न हो, क्योंकि यह लोकतन्त्र का मौलिक सिद्धान्त है। इसमें लोग अपने प्रतिनिधियों द्वारा स्वयं शासन करते हैं। समाज छोटा हो या बड़ा या उसमें विभाजन हो अथवा न हो। इससे किसी भी प्रकार की राजनीतिक अस्थिरता को रोका जा सकता है तथा संघर्ष की सम्भावना नहीं रहती इसलिए सभी को सत्ता में भागीदारी का अवसर प्रदान करना चाहिए।

JAC Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी

प्रश्न 4.
बेल्जियम में ब्रूसेल्स के निकट स्थित शहर मर्चटेम के मेयर ने अपने यहाँ के स्कूलों में फ्रेंच बोलने पर लगी रोक को सही बताया है। उन्होंने कहा कि इससे डच भाषा न बोलने वाले लोगों को इस फ्लेमिश शहर के लोगों से जुड़ने में मदद मिलेगी। क्या आपको लगता है कि यह फैसला बेल्जियम की सत्ता की साझेदारी की व्यवस्था की मूल भावना से मेल खाता है ? अपना जवाब करीब 50 शब्दों में लिखें।
उत्तर:
नहीं, यह प्रतिबन्ध बेल्जियम में सत्ता में भागीदारी की व्यवस्था से मेल नहीं खाता है, क्योंकि बेल्जियम में विभिन्न भाषा-भाषी लोग रहते हैं। यहाँ डच बोलने वाले लोग रहते हैं, जो फ्लेमिश क्षेत्र में निवास करते हैं तथा वेलोनिया क्षेत्र में रहने वाले लोग फ्रेंच बोलते हैं।

यदि एक क्षेत्र में एक भाषा पर प्रतिबन्ध लगाया जाता है तो दूसरे क्षेत्र में रहने वाले लोग दूसरी भाषा पर प्रतिबन्ध लगाने की माँग करेंगे, इससे राजनीतिक अस्थिरता और संघर्ष प्रारम्भ हो जायेगा और देश में अशान्ति फैल जायेगी। अतः यह फैसला सत्ता की भागीदारी की व्यवस्था की मूल भावना से मेल नहीं खाता है।

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए उद्धरण को गौर से पढ़ें और इसमें सत्ता की साझेदारी के जो युक्तिपरक कारण बताए गए हैं, उसमें से किसी एक का चुनाव करें।
“महात्मा गाँधी के सपनों को साकार करने और अपने संविधान निर्माताओं की उम्मीदों को पूरा करने के लिए हमें पंचायतों को अधिकार देने की ज़रूरत है। पंचायती राज ही वास्तविक लोकतन्त्र की स्थापना करता है। यह सत्ता उन लोगों के हाथों में सौंपता है, जिनके हाथों में इसे होना चाहिए। भ्रष्टाचार कम करने और प्रशासनिक कुशलता को बढ़ाने का एक उपाय पंचायतों को अधिकार देना भी है। जब विकास की योजनाओं को बनाने और लागू करने में लोगों की भागीदारी होगी तो इन योजनाओं पर उनका नियन्त्रण बढ़ेगा। इससे भ्रष्ट बिचौलियों को खत्म किया जा सकेगा। इस प्रकार पंचायती राज लोकतन्त्र की नींव को मज़बूत करेगा।”
उत्तर:
साझेदारी का युक्तिपरक कारण-पंचायतों को शक्ति देना भ्रष्टाचार को कम करने तथा प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने का भी एक तरीका है।

JAC Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी

प्रश्न 6.
सत्ता के बँटवारे के पक्ष और विपक्ष में कई तरह के तर्क दिए जाते हैं। इनमें से जो तर्क सत्ता के बँटवारे के पक्ष में हैं, उनकी पहचान करें और नीचे दिए गए कोड से अपने उत्तर का चुनाव करें। सत्ता की साझेदारी
(क) विभिन्न समुदायों के बीच टकराव को कम करती है।
(ख) पक्षपात का अंदेशा कम करती है।
(ग) निर्णय लेने की प्रक्रिया को अटका देती है।
(घ) विविधताओं को अपने में समेट लेती है।
(ङ) अस्थिरता और आपसी फूट को बढ़ाती है।
(च) सत्ता में लोगों की भागीदारी बढ़ाती है।
(छ) देश की एकता को कमज़ोर करती है।

JAC Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी 1

उत्तर:
(सा) क, ख, घ, च

प्रश्न 7.
बेल्जियम और श्रीलंका की सत्ता में साझेदारी की व्यवस्था के बारे में निम्नलिखित बयानों पर विचार करें:
(क) बेल्जियम में डच-भाषी बहुसंख्यकों ने फ्रेंच-भाषी अल्पसंख्यकों पर अपना प्रभुत्व जमाने का प्रयास किया।
(ख) सरकार की नीतियों ने सिंहली-भाषी बहुसंख्यकों का प्रभुत्व बनाए रखने का प्रयास किया।
(ग) अपनी संस्कृति और भाषा को बचाने तथा शिक्षा तथा रोजगार में समानता के अवसर के लिए श्रीलंका के तमिलों ने सत्ता को संघीय ढाँचे पर बाँटने की माँग की।
(घ) बेल्जियम में एकात्मक सरकार की जगह संघीय शासन व्यवस्था लाकर मुल्क को भाषा के आधार पर टूटने से बचा लिया गया।
ऊपर दिए गए बयानों में से कौन-से सही हैं ?
(सा) क. ख, ग और घ
(रे) क, ख और घ
(गा) ग घ और ख
(मा) ख, ग और घ
उत्तर:
(२) क, ख, ग और घ।

JAC Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी

प्रश्न 8.
सूची 1 (सत्ता के बँटवारे के स्वरूप) और सूची 2 (शासन के स्वरूप) में मेल कराएँ और नीचे दिए गए कोड का उपयोग करते हुए सही जवाब दें

सूची 1 सूची 2
1. सरकार के विभिन्न अंगों के बीच सत्ता का बँटवारा (क) सामुदायिक सरकार
2. विभिन्न स्तर की सरकारों के बीच अधिकारों का बँटवारा (ख) अधिकारों का वितरण
3. विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच सत्ता की साझेदारी (ग) गठबन्धन सरकार
4. दो या अधिक दलों के बीच सत्ता की साझेदारी (घ) संघीय सरकार

JAC Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी 2
उत्तर:
(गा) 1. ख, 2. घ, 3. क, 4. ग।

प्रश्न 9.
सत्ता की साझेदारी के बारे में निम्नलिखित दो बयानों पर गौर करें और नीचे दिए गए कोड के आधार पर जवाब दें
(अ) सत्ता की साझेदारी लोकतन्त्र के लिए लाभकर है।
(ब) इससे सामाजिक समूहों में टकराव का अंदेशा घटता है। इन बयानों में कौन सही है और कौन गलत?
(क) अ सही है लेकिन ब गलत है।
(ख) अ और ब दोनों सही हैं।
(ग) अ और ब दोनों गलत हैं।
(घ) अ गलत है लेकिन ब सही है।
उत्तर:
(ख) अ और ब दोनों सही हैं।

गतिविधि एवं क्रियाकलाप आधारित प्रश्न

उन्नी-मुन्नी के सवाल (पृष्ठ संख्या 2)

प्रश्न 1.
मेरे दिमाग में सीधा-सा समीकरण यह है कि सत्ता बँटवारा = सत्ता के टुकड़े करना = देश को कमज़ोर करना। हम इस बात से शुरुआत क्यों कर रहे हैं ?
उत्तर:
ऐसा कुछ भी नहीं है कि सत्ता के बँटवारे या सत्ता के टुकड़े करने से देश कमज़ोर होगा। वास्तविकता यह है कि सत्ता के टुकड़े करने अर्थात् सत्ता की साझेदारी से देश मज़बूत होता है। यूरोप का बेल्जियम नामक देश इसका स्पष्ट उदाहरण है।

मानचित्र (पृष्ठ संख्या 2, 3)

प्रश्न 2.
बेल्जियम और श्रीलंका के मानचित्रों को देखें। इनके किस इलाके में विभिन्न समुदायों की सघन आबादी नज़र आ रही है?
उत्तर:
1. बेल्जियम में फ्रेंच और डच भाषी लोगों के समूह हैं। फ्रेंच भाषी लोग देश के उत्तर में स्थित वेलोनिया में रहते हैं तथा डच भाषी लोग फ्लेमिश इलाके में रहते हैं, जो दक्षिण प्रदेश है। जर्मन बोलने वाले लोग र्वी बेल्जियम में रहते हैं।

2. श्रीलंका में सिंहलियों का समूह प्रमुख है। सिंहली कुछ भागों को छोड़कर सम्पूर्ण श्रीलंका निवास करते हैं। श्रीलंका के तमिल भाषी लोग उत्तरी एवं पूर्वी समुद्रतटीय प्रदेशों में रहते हैं। भारतीय मूल के तमिल भाषी लोग उत्तरी, दक्षिणी तथा केन्द्रीय प्रदेश में निवास करते हैं। मुस्लिम समुदाय भी अल्प मात्रा में श्रीलंका में निवास करता है।

उन्नी-मुन्नी के सवाल (पृष्ठ सं. 4)

प्रश्न 3.
बहुसंख्यक समुदाय के शासन में क्या हर्ज है ? अगर श्रीलंका में सिंहलियों का राज नहीं होगा तो किसका राज होगा?
उत्तर:
जो राजनीतिक दल सबसे अधिक सीटें प्राप्त करता है, वही शासन करता है। चाहे वह अल्पसंख्यक हो या बहुसंख्यक। यदि शासन बहुसंख्यक, समुदाय के प्रतिनिधियों द्वारा चलाया जाता है तो उसे सभी समुदायों के विकास के लिए कार्य करना होगा। यदि सिंहली सर्वाधिक सीटें प्राप्त नहीं करते तो इस स्थिति में जिस दल को सर्वाधिक सीटें प्राप्त होंगी वह शासन करेगा।

JAC Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी

प्रश्न 4.
एनिते बेल्जियम के उत्तरी इलाके के एक डच माध्यम के स्कूल में पढ़ती है। फ्रेंच बोलने वाले उसके अनेक स्कूली साथी चाहते हैं कि पढ़ाई फ्रेंच में ही हो। सेल्वी श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के एक स्कूल में पढ़ती है। वह और उसके स्कूल के बहुत-से दोस्त तमिल-भाषी हैं और इनके माता-पिता पढ़ाई का माध्यम तमिल ही रखना चाहते हैं।
कौन-सी सरकार एनिते और सेल्वी के माता-पिता की इच्छा पूरी कर सकती है ? किसे सफलता मिलने की सम्भावना अधिक है और क्यों ?
उत्तर:
बेल्जियम की सरकार एनिते के माता-पिता की इच्छा पूरी कर सकती है। एनिते के माता-पिता को सफलता मिलने की अधिक सम्भावना है क्योंकि बेल्जियम में सामुदायिक सरकार का चुनाव एक ही भाषायी समुदाय द्वारा किया जाता है। इस सरकार को सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं भाषायी समस्याओं के समाधान की शक्ति प्राप्त है।

पाठगत प्रश्न (पृष्ठ संख्या 7)

प्रश्न 5.
क्या आप बेचारे विक्रम को बेताल के सवाल का जवाब देने में मदद कर सकते हैं ?
उत्तर:
हाँ, मैं विक्रम को बेताल के सवाल का जवाब देने में मदद कर सकता हूँ। विक्रम के लिए बेताल का सवाल

प्रश्न 6.
अगर आपको लेबनान का कानून फिर से लिखने का अधिकार होता तो आप क्या करते ?
उत्तर:
अगर मुझे लेबनान का कानून फिर से लिखने का अधिकार होता तो मैं सभी लोगों के लिए समान कानून बनाता, जिसमें किसी भी समुदाय का व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है।

प्रश्न 7.
क्या आप पुरानी व्यवस्था ही चलने देते या आप कुछ नया करते ?
उत्तर:
नहीं, मैं पुरानी व्यवस्था को हटाकर सभी समुदायों की भागीदारी से सभी पदों पर अच्छे लोगों के चयन की व्यवस्था करता, चाहे वे किसी भी जाति या समुदाय के हों।

कार्टून (पृष्ठ संख्या 8)

प्रश्न 8.
कार्टून के अनुसार लोकतन्त्र और सत्ता के केन्द्रीकरण में क्या सम्बन्ध है? यहाँ जिस चीज की तरफ ध्यान खींचा गया है उसकी पुष्टि में क्या आप कुछ और कार्टून जुटा सकते हैं ?
उत्तर:
कार्टून में दर्शाया गया है लोकतन्त्र को अपने हाथों में रखने के लिए ब्लादिमीर ने ऐसे कानून बनाये जिससे कि वह लोकतन्त्र को अपने इशारों पर नचा सके। लोकतन्त्र मात्र दिखावे के लिए है, इसी बात को इस कार्टून में दिखाया गया है। (कार्टून छात्र स्वयं बनाएँ)

JAC Class 10 Social Science Solutions Civics Chapter 1 सत्ता की साझेदारी

उन्नी-मुन्नी के सवाल (पृष्ठ संख्या 9)

प्रश्न 9.
मेरे स्कूल में हर महीने क्लास मॉनीटर बदल जाता है। क्या आप इसे ही सत्ता की भागीदारी बता रहे हैं ?
उत्तर:
हर महीने क्लास मॉनीटर का बदला जाना सत्ता की भागीदारी नहीं है। सत्ता में भागीदारी करने वाली पार्टियाँ अपनी शक्तियों का प्रयोग करके एक-दूसरे के कार्यों पर नियन्त्रण रखती व प्रभावित करती हैं। क्या समझा? क्या जाना?

(पृष्ठ संख्या 10)

प्रश्न 10.
सत्ता के बँटवारे के कुछ उदाहरण निम्नलिखित हैं। ये सत्ता की साझेदारी की चार श्रेणियों में से किसमें आते हैं? यहाँ सत्ता का साझा कौन किसके साथ कर रहा है ?
मुम्बई उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार को आदेश दिया कि वह तत्काल कार्रवाई करे और मुम्बई के सात अनाथालयों के 2000 बच्चों के रख-रखाव में सुधार करे।
उत्तर:

  1. यह सरकार के विभिन्न अंगों के बीच शक्ति के विभाजन का उदाहरण है।
  2. सरकार न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच में साझेदारी कर रही है।

1. कनाडा के ओंटेरियो प्रान्त की सरकार ने वहाँ के मूलवासी समुदाय के साथ जमीन के दावों का निपटारा करने पर सहमति दे दी। स्थानीय मामलों के लिए जवाबदेह मन्त्री ने घोषणा की कि सरकार मूलवासी समुदाय के साथ पारस्परिक सम्मान और सहयोग की भावना से काम करेगी।
उत्तर:

  1. यह विभिन्न सामाजिक समूहों के बीच सत्ता की भागीदारी का उदाहरण है।
  2. यहाँ आदिवासियों तथा अन्य सामाजिक समूहों के बीच सत्ता की साझेदारी हो रही है।

2. रूस की दो प्रभावशाली राजनीतिक पार्टियों-द यूनियन ऑन राइट फोर्सेज और लिबरल याब्लोको मूवमेन्ट ने एक मजबूत दक्षिणपंथी गठबन्धन बनाने के लिए अपने संगठनों के विलय का फैसला किया। इनका प्रस्ताव है कि अगले संसदीय चुनाव में हम उम्मीदवारों की साझा सूची बनाएँगे।
उत्तर:

  1. जिस तरह से राजनीतिक दल, दबाव समूह तथा आन्दोलन सत्ता को नियन्त्रित या प्रभावित करते हैं, सत्ता का यह विभाजन उसी का उदाहरण है।
  2. यहाँ द यूनियन ऑफ राइट फोर्सेज तथा लिबरल याब्लोको मूवमेन्ट के बीच सत्ता की साझेदारी हो रही है।

3. नाइजीरिया के विभिन्न प्रान्तों के वित्तमन्त्रियों ने एकजुट होकर माँग की है कि संघीय सरकार अपनी आमदनी के स्रोतों को घोषित करे। वे यह भी जानना चाहते थे कि विभिन्न प्रान्तों के बीच राजस्व का बँटवारा किस आधार पर होता है ?
उत्तर:

  1. यह विभिन्न स्तरों पर सत्ता में भागीदारी का उदाहरण है।
  2. यहाँ संघीय सरकार तथा राज्य सरकारों के बीच आपस में सत्ता की भागीदारी हो रही है।

JAC Class 10 Social Science Solutions

Leave a Comment