JAC Class 10 Social Science Solutions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

JAC Board Class 10th Social Science Solutions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

JAC Class 10th Geography राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ Textbook Questions and Answers

बहुवैकल्पिक

प्रश्न 1.
(i) निम्नलिखित में कौन-से दो दूरस्थ स्थित स्थान पूर्वी-पश्चिमी गलियारे से जुड़े हैं ?
(क) मुम्बई तथा नागपुर
(ख) मुम्बई और कोलकाता
(ग) सिलचर तथा पोरबन्दर
(घ) नागपुर और सिलिगुड़ी
उत्तर:
(ग) सिलचर तथा पोरबन्दर

(ii) निम्नलिखित में से परिवहन का कौन-सा साधन वहनांतरण हानियों तथा देरी को घटाता है ?
(क) रेल परिवहन
(ख) पाइपलाइन
(ग) सड़क परिवहन
(घ) जल परिवहन
उत्तर:
(ख) पाइपलाइन

(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य हजीरा-विजयपुर-जगदीशपुर पाइपलाइन से नहीं जुड़ा है?
(क) मध्य प्रदेश
(ख) गुजरात
(ग) महाराष्ट्र
(घ) उत्तर
उत्तर:
(ग) महाराष्ट्र

(iv) इनमें से कौन-सा पत्तन पूर्वी तट पर स्थित है जो अन्तःस्थलीय तथा अधिकतम गहराई का पत्तन है तथा पूर्ण सुरक्षित है?
(क) चेन्नई
(ख) तूतीकोरिन
(ग) पारादीप
(घ) विशाखापट्नम
उत्तर:
(घ) विशाखापट्नम

(v) निम्नलिखित में से कौन-सा परिवहन साधन भारत में प्रमुख साधन है ?
(क) पाइपलाइन
(ख) सड़क परिवहन
(ग) रेल परिवहन
(घ) वायु परिवहन
उत्तर:
(ख) सड़क परिवहन

(vi) निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द दो या तक देशों के व्यापार को दर्शाता है ?
(क) आन्तरिक व्यापार
(ख) बाहरी व्यापार
(ग) अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार
(घ) स्थानीय व्यापार
उत्तर:
(ग) अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार

JAC Class 10 Social Science Solutions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए
(i) सड़क परिवहन के तीन गुण बताएँ।
उत्तर:
सड़क परिवहन के तीन गुण निम्नलिखित हैं

  1. सड़कों की निर्माण लागत बहुत कम है।
  2. अपेक्षाकृत ऊबड़-खाबड़ व विच्छिन्न भू-भागों पर सड़कें बनायी जा सकती हैं।
  3. सड़क परिवहन अन्य परिवहन साधनों के उपयोग में एक कड़ी के रूप में भी कार्य करता है।

(ii) रेल परिवहन कहाँ पर अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन का साधन है तथा क्यों ?
उत्तर:
रेल परिवहन मैदानी भागों में अत्यधिक सुविधाजनक परिवहन साधन है, क्योंकि मैदानों की समतल भूमि पर रेलमार्ग बनाना आसान होता है तथा लागत भी कम आती है। इसके अतिरिक्त मैदानी भागों में जनसंख्या की सघनता के कारण यात्रियों की संख्या अधिक होने से आय भी अधिक होती है।

(iii) सीमांत सड़कों का महत्व बताएँ।
उत्तर:
देश के सीमांत क्षेत्रों में सीमा सड़क संगठन द्वारा निर्मित सड़कें सामरिक महत्व की सड़कें हैं। इन सड़कों के विकास से दुर्गम क्षेत्रों में अभिगम्यता बढ़ी है तथा उत्तरी-पूर्वी क्षेत्रों के आर्थिक विकास में वृद्धि हुई है। इन सड़कों ने सेनाओं की आवाजाही को सुगम बना दिया है।

(iv) व्यापार से आप क्या समझते हैं ? स्थानीय व अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में अन्तर स्पष्ट करें।
अथवा
स्थानीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में क्या अन्तर है?
उत्तर:
व्यापार-राज्यों व देशों में व्यक्तियों के बीच वस्तुओं का आदान-प्रदान व्यापार कहलाता है। जब व्यापार शहरों, कस्बों व गाँवों में होता है तो वह स्थानीय व्यापार कहलाता है, किन्तु जब एक देश का दूसरे देश से वस्तुओं या मुद्रा के माध्यम से आदान-प्रदान होता है तो उसे अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार कहते हैं।

JAC Class 10 Social Science Solutions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

प्रश्न 3.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगान 120 शब्दों में दीजिए
(i) परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था क्यों कहे जाते हैं ?
अथवा
“परिवहन तथा संचार” के विभिन्न साधनों को किसी राष्ट्र की जीवन रेखाएँ क्यों कहा जाता है ?
अथवा
हमारे जीवन को समृद्ध तथा आरामदायक बनाने में परिवहन एवं संचार के साधनों की भूमिका की उदाहरण सहित परख कीजिए।
उत्तर:
परिवहन तथा संचार के साधन किसी देश की जीवनरेखा तथा अर्थव्यवस्था निम्नलिखित कारणों से कहे जाते

1. प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में विभिन्न सामग्रियों एवं सेवाओं का प्रयोग करता है। इनमें से कुछ तो उसके आस-पास उपलब्ध होती हैं जबकि कुछ अन्य वस्तुओं की जरूरतें दूसरे स्थान से लाकर पूरी की जाती हैं।

2. वस्तुएँ एवं सेवाएँ माँग स्थल से आपूर्ति स्थल पर अपने आप नहीं पहुँची. उनको आपूर्ति स्थलों से माँग स्थानों तक ले जाने के लिए परिवहन की आवश्यकता होती है।

3. एक देश के विकास की गति वस्तुओं एवं सेवाओं के उत्पादन के साथ-साथ उनके एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की सुविधा पर निर्भर है। इसलिए सक्षम परिवहन के साधन तीव्र विकास के लिए अत्यन्त आवश्यक हैं।

4. सक्षम एवं तीव्र गति वाले परिवहन से आज सम्पूर्ण विश्व एक बड़े गाँव में परिवर्तित हो गया है।

5. परिवहन का यह विकास संचार साधनों के विकास की सहायता से ही संभव हो सका है। इसलिए परिवहन, संचार और व्यापार एक-दूसरे के पूरक हैं।

6. आज भारत अपने विशाल आकार, विविधताओं, भाषायी एव सामाजिक व सांस्कृतिक बहुलताओं के बावजूद विश्व के समस्त क्षेत्रों से परिवहन और संचार के साधनों के माध्यम से जुड़ा हुआ है।

7. रेल, वायु एवं जल परिवहन, समाचारपत्र, रेडियो, दूरदर्शन, सिनेमा व इंटरनेट आदि भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में अनेक प्रकार से सहायक हैं।

8. परिवहन और संचार ने हमारे जीवन को समृद्ध किया है तथा आरामदायक जीवन के लिए सुविधाओं व साधनों में वृद्धि की है।

9. आधुनिक संचार एवं परिवहन के साधन हमारे देश व इसकी आधुनिक अर्थव्यवस्था को संचालित करते हैं इसलिए साधन व परिवहन का जाल व संचार के साधन आज सम्पूर्ण विश्व. राष्ट्र व स्थानीय व्यापार हेतु पूर्व-अपेक्षित हैं। अत: परिवहन व संचार के साधनों को देश की जीवन रेखा तथा अर्थव्यवस्था कहा जाता है।

JAC Class 10 Social Science Solutions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

(ii) पिछले पन्द्रह वर्षों में अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की बदलती प्रवृत्ति पर एक लेख लिखें।
उत्तर:
भारत के अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में पिछले पन्द्रह वर्षों में भारी बदलाव आया है। परिवर्तन की इस प्रवृत्ति को निम्नलिखित रूप में देखा जा सकता है:

  1. पहले भारत वस्तुओं का ही आदान-प्रदान करता था परन्तु अब सूचनाओं, ज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान में वृद्धि हुई है।
  2. आज भारत अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक सॉफ्टवेयर महाशक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है।
  3. वर्तमान में भारत सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से अत्यधिक मात्रा में विदेशी मुद्रा का अर्जन कर रहा है।
  4. पूर्व में भारत कच्चे माल का निर्यात अधिक करता था परन्तु अब औद्योगीकरण में प्रगति होने के कारण विदेशों को तैयार माल अधिक भेजा जाने लगा है।
  5. आज भारत कृषि उत्पादों का आवश्यकता से अधिक उत्पादन करने के कारण इसका निर्यात कर रहा है।
  6. पिछले कुछ वर्षों में भारत के निर्यात व्यापार में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है। विगत वर्षों में जिन वस्तुओं का निर्यात लगातार बढ़ रहा है उनमें कृषि उत्पाद, खनिज व अयस्क. रत्न व जवाहरात, रसायन व सम्बन्धित उत्पाद, इंजीनियरिंग सामान व पेट्रोलियम उत्पाद आदि प्रमुख हैं।
  7. भारत में पेट्रोलियम की माँग निरन्तर बढ़ते जाने के कारण आयातित पेट्रोलियम एवं पेट्रोलियम उत्पादों की मात्रा भी लगातार बढ़ती जा रही है। अन्य आयातित वस्तुओं में- मोती व बहुमूल्य रत्न, अकार्बनिक रसायन, कोयला, कोक व कोयले का गोला, मशीनरी आदि सम्मिलित हैं।
  8. उर्वरकों, खाद्यान्न, वनस्पति तेल एवं छपाई मशीनों के आयात में भी वृद्धि हुई है।
  9. भारत सरकार ने निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए करों में अनेक रियायतों का प्रावधान किया है तथा निजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी है।
  10. भारतीय अर्थव्यवस्था में उदारीकरण व आर्थिक सुधारों को अपनाया गया है। इसके अन्तर्गत अल्पकालीन व दीर्घकालीन उपाय करके मूल्य स्थिरता, उद्योग, विदेशी व्यापार, राजकोषीय प्रबन्धन, बैंकिंग, बीमा वित्तीय क्षेत्र, कर प्रणाली आदि क्षेत्रों में आवश्यक परिवर्तन किये गये तथा वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति बढ़ाने का प्रयास किया गया।
  11. विश्व व्यापार संगठन से किए गए वायदे के अनुरूप भारत ने आयात शुल्क में कमी कर अनेक वस्तुओं पर मात्रात्मक प्रतिबन्ध हटा दिये हैं।

प्रश्न पहेली

1. उत्तरी-दक्षिणी गलियारे (Corridor) का उत्तरी छोर।
2. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 का नाम।
3. दक्षिण रेलवे खंड का मुख्यालय।
4. 1.676 मीटर चौड़ाई वाले रेल मार्ग का नाम।
5. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 का दक्षिणतम किनारा।
6. एक नदीय पत्तन।
7. उत्तरी भारत का व्यस्ततम रेलवे जंक्शन। क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर तथा विकर्ण रूप से शुरू करते हुए देश के विभिन्न गंतव्यों को चिह्नित करें।
नोट: पहेली के उत्तर अंग्रेजी के शब्दों में हैं।
JAC Class 10 Social Science Solutions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ 1
उत्तर:

  1. SRINAGAR,
  2. SHER SHAH SURI MARG,
  3. CHENNAI,
  4. BROAD GAUGE,
  5. KANYAKUMARI,
  6. KOLKATA,
  7. MUGHAL SARAI.

क्रियाकलाप आधारित एवं अन्य सम्बन्धित प्रश्न

पृष्ठ संख्या 87

प्रश्न 1.
वर्तमान रेल प्रखंड व उनके मुख्यालय बताएँ । भारत के मानचित्र पर रेल प्रखंडों के मुख्यालयों को प्रदर्शित करें।
उत्तर:

वर्तमान रेल प्रखण्ड मुख्यालय
1. उत्तरी-पूर्वी सीमान्त रेल मण्डल माले गाँव – (गुवाहाटी)
2. उत्तरी-पूर्वी रेल मण्डल गोरखपुर
3. पूर्वी रेल मण्डल कोलकाता
4. दक्षिणी-पूर्वी रेल मण्डल कोलकाता
5. पूर्वी तटीय रेल मण्डल भुवनेश्वर
6. पूर्वी-मध्य रेल मण्डल हाजीपुर
7. उत्तर-मध्य रेल मण्डल बिलासपुर
8. दक्षिणी-पूर्वी मध्य रेल मण्डल इलाहाबाद
9. पश्चिम-मध्य रेल मण्डल जबलपुर
10. उत्तरी रेल मण्डल नई-दिल्ली
11. उत्तरी-पश्चिमी रेल मण्डल जयपुर
12. पश्चिमी रेल मण्डल मुम्बई (चर्च गेट)
13. मध्य रेल मण्डल सिकन्दराबाद
14. दक्षिणी-पश्चिमी रेल मण्डल मुम्बई (टर्मिनल)
15. दक्षिणी रेल मण्डल हुबली
16. मेट्रो रेल मण्डल चेन्नई
17. दक्षिण तटीय रेल मण्डल पार्कस्ट्रीट कोलकाता

नोट: उपरोक्त तालिका में दिए गए रेल मुख्यालयों को पाठ्य पुस्तक पृष्ठ सं. 89 पर दिए मानचित्र के अनुसार भारत के मानचित्र पर चिह्नित करें।

JAC Class 10 Social Science Solutions Geography Chapter 7 राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की जीवन रेखाएँ

पृष्ठ संख्या 91

प्रश्न 1.
उत्तर पूर्वी राज्यों में वायु परिवहन अधिक महत्वपूर्ण क्यों है?
उत्तर:
उत्तरी पूर्वी राज्यों में वायु परिवहन महत्वपूर्ण होने के निम्नलिखित कारण हैं

  1. बड़ी-बड़ी नदियों की उपस्थिति,
  2. विच्छिन्न धरातल,
  3. सघन वन,
  4. बाढ़ का लगातार आना,
  5. आस-पास अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं का होना।

पृष्ठ संख्या 93

प्रश्न 1.
इंडिया एयर इंडिया से जुड़े देशों के नाम बताएँ। उत्तर-इंडिया एयर इंडिया से जुड़े देशों के नाम निम्नलिखित हैं:
नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, मालदीव, पाकिस्तान, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, थाइलैंड, कुवैत, सऊदी अरब, कतर आदि।

JAC Class 10 Social Science Solutions

Leave a Comment