JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 1 भूगोल एक विषय के रूप में

Jharkhand Board JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 1 भूगोल एक विषय के रूप में Textbook Exercise Questions and Answers.

JAC Board Class 11 Geography Solutions Chapter 1 भूगोल एक विषय के रूप में

बहु-विकल्पी प्रश्न (Multiple Choice Questions)

प्रश्न-दिए गए चार वैकल्पिक उत्तरों में से सही उत्तर चुनिए
1. निम्नलिखित में से किस विद्वान् ने भूगोल शब्द का प्रयोग किया?
(A) हेरोडोटस
(B) गैलिलियो
(C) इरेटा स्थिनीज़
(D) अरस्तु।
उत्तर:
इरेटा स्थिनीज़।

2. निम्नलिखित में से किस लक्षण को भौतिक लक्षण कहा जा सकता है?
(A) बन्दरगाह
(B) मैदान
(C) सड़क
(D) जल, उघात।
उत्तर:
मैदान।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 1 भूगोल एक विषय के रूप में

3. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रश्न कार्य-कारण सम्बन्ध से जुड़ा हुआ है?
(A) क्यों
(B) क्या
(C) कहां
(D) कब।
उत्तर:
क्यों।

4. निम्नलिखित में से कौन-सा विषय कालिक संश्लेषण करता है?
(A) समाज शास्त्र
(B) नृ-विज्ञान
(C) इतिहास
(D) भूगोल।
उत्तर:
इतिहास।

Matching Statements

प्रश्न 1.
स्तम्भ I एवं II के अन्तर्गत लिखे गए विषयों को पढ़िए।

स्तम्भ I

(Column I)

प्राकृतिक/सामाजिक विज्ञान

स्तम्भ II

(Column II)

भूगोल की शाखाएँ

1. मौसम विज्ञान (A) जनसंख्या भूगोल
2. जनांकिकी (B) मृदा भूगोल
3. समाज शास्त्र (C) जलवायु विज्ञान
4. मृदा विज्ञान (D) सामाजिक भूगोल।

सही मेल को चिह्नांकित कीजिए:
(क) 1. (B), 2. (C), 3. (A), 4. (D)
(ख) 1. (D), 2. (B), 3. (C), 4. (A)
(ग) 1. (A), 2. (D), 3. (B), 4. (C)
(घ) 1. (C), 2. (A), 3. (D), 4. (B)
उत्तर:
1. (C), 2. (A), 3. (D), 4. (B).

(स्व) लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
भूगोल क्षेत्रीय विभिन्नताओं का अध्ययन है। उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए।
उत्तर:
भूगोल पृथ्वी का अध्ययन है। भूगोल पृथ्वी को मानव का निवास स्थान या घर मानकर अध्ययन करता है। भूगोल सभी सामाजिक तथा प्राकृतिक विज्ञानों से सूचना प्राप्त करके यह अध्ययन करता है। पृथ्वी पर भौतिक तथा सांस्कृतिक वातावरण में भिन्नता दिखाई देती है। अतएव भूगोल को क्षेत्रीय-भिन्नताओं का अध्ययन मानना तार्किक है। भूगोल उन सभी तथ्यों का अध्ययन करता है जो क्षेत्रीय सन्दर्भ में भिन्न होते हैं।

भूगोल कार्य-कारण नियम (Cause and effect) द्वारा इन विभिन्नताओं के उत्पत्ति के कारणों का भी अध्ययन करता है। इस सम्बन्ध में रिचर्ड हार्टशोर्न के अनुसार, “भूगोल का उद्देश्य धरातल की प्रादेशिक/क्षेत्रीय भिन्नता का वर्णन एवं व्याख्या करना है।” अल्फ्रेड हैटनर के अनुसार, “भूगोल धरातल के विभिन्न भागों में कारणात्मक रूप से सम्बन्धित तथ्यों में भिन्नता का अध्ययन करता है।”

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 1 भूगोल एक विषय के रूप में

प्रश्न 2.
आप विश्वविद्यालय जाते समय किन महत्त्वपूर्ण सांस्कृतिक लक्षणों का पर्यवेक्षण करते हैं? क्या वे सभी समान हैं अथवा असमान हैं। इन्हें भूगोल के अध्ययन में सम्मिलित करना चाहिए अथवा नहीं? क्यों?
उत्तर:
विश्व विद्यालय जाते समय हम सड़क, रेल, बाज़ार, सिनेमाघर आदि सांस्कृतिक लक्षण देखते हैं। ये सभी लक्षण असमान हैं। उन सभी लक्षणों को भूगोल के अध्ययन में शामिल करना चाहिए क्योंकि इनका सम्बन्ध भौतिक भूगोल से है।

प्रश्न 3.
एक टेनिस गेंद, क्रिकेट गेंद, सन्तरा व लौकी में से कौन सी वस्तु की आकृति पृथ्वी की आकृति से मिलती जुलती है।
उत्तर:
सन्तरे की आकृति पृथ्वी की आकृति से मिलती-जुलती है क्योंकि यह फल पृथ्वी के समान दोनों सिरों पर चपटा होता है।

प्रश्न 4.
वनमहोत्सव में वृक्षारोपण किस प्रकार पारिस्थैतिक सन्तुलन बनाए रखते हैं?
उत्तर:
वनों की कमी को वृक्षारोपण से पूरा किया जाता है। वृक्ष हमें ऑक्सीजन, नम जलवायु तथा शीतलता प्रदान करते हैं। वृक्ष वन्य प्राणियों के आवास स्थल होते हैं तथा पारिस्थितिक सन्तुलन बनाए रखते हैं।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 1 भूगोल एक विषय के रूप में

प्रश्न 5.
हाथी, हिरण, वन्य प्राणी किस मण्डल में निवास करते हैं?
उत्तर:
ये सभी जैव मण्डल में रहते हैं। परीक्षा शैली पर आधारित अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

भूगोल एक विषय के रूप में JAC Class 11 Geography Notes

→ भूगोल एक विज्ञान के रूप में: भूगोल एक क्षेत्रीय विज्ञान है। भूगोल दो शब्दों का सुमेल है-भू-पृथ्वी। + गोल-गोलाकार (Ge = earth, Grapho = description)

→ भूगोल में समग्रता (Synthesis of Geography): मैकिंडर ने भौतिक तथा मानवीय भूगोल के संश्लेषण का विचार प्रकट किया।

→ भूगोल एक स्वतन्त्र विषय: आधुनिक युग में भूगोल को एक विज्ञान का रूप दिया जाता है। यह क्षेत्रीय विज्ञान है जो प्राकृतिक तथा सामाजिक लक्षणों का अध्ययन है।

→ भूगोल के लक्ष्य तथा उद्देश्य: भूगोल किसी क्षेत्र को उसकी समग्रता के रूप में अध्ययन करता है। इस सम्बन्ध में दो विधियां-प्रादेशिक अध्ययन तथा क्रमबद्ध अध्ययन प्रयोग की जाती हैं।

→ अन्य विषयों से सम्बन्ध: भूगोल का सम्बन्ध भू-आकृति विज्ञान, अर्थशास्त्र, इतिहास आदि से है। भौतिक तथा मानवीय भूगोल दो मुख्य विषय हैं। इनके अन्तर्गत भू-विज्ञान, जलवायु विज्ञान, मृदा विज्ञान, सामाजिक भूगोल, आर्थिक भूगोल, जनसंख्या भूगोल तथा राजनीतिक भूगोल के विषय हैं।

Leave a Comment