JAC Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन

Jharkhand Board JAC Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन Important Questions and Answers.

JAC Board Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

1. संयुक्त राज्य अमेरिका की कौनसी सरहद (फ्रंटियर) खिसकती रहती थी-
(अ) पूर्वी
(ब) उत्तरी
(स) पश्चिमी
(द) दक्षिणी।
उत्तर:
(स) पश्चिमी

2. अमेरिका में गृह-युद्ध हुआ –
(अ) 1761-65
(ब) 1861-65
(स) 1961-65
(द) 1865-90
उत्तर:
(ब) 1861-65

3. अमेरिकां के संविधान में व्यक्ति के किस अधिकार को सम्मिलित किया गया-
(अ) जीवन का अधिकार
(ब) शिक्षा का अधिकार
(स) मताधिकार
(द) सम्पत्ति का अधिकार।
उत्तर:
(द) सम्पत्ति का अधिकार।

JAC Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन

4. ब्रिटेन ने संयुक्त राज्य अमेरिका को एक स्वतन्त्र देश के रूप में मान्यता दी –
(अ) 1783 में
(ब) 1883 में
(स) 1781 में
(द) 1791 में।
उत्तर:
(स) 1781 में

5. संयुक्त राज्य अमेरिका के तीसरे प्रेसिडेन्ट थे –
(अ) लायड जार्ज
(ब) थॉमस जैफर्सन
(स) जार्ज बुश
(द) केनेडी।
उत्तर:
(ब) थॉमस जैफर्सन

6. ब्रिटिश लोगों ने फ्रांस के साथ हुई लड़ाई में कनाडा को जीता था –
(अ) 1861
(ब) 1761
(स) 1769
(द) 1763
उत्तर:
(द) 1763

7. संयुक्त राज्य अमेरिका में रेलवे लाइनों के निर्माण के लिए किन श्रमिकों की नियुक्ति हुई –
(अ) चीनी
(ब) भारतीय
(स) अफ्रीकी
(द) ब्रिटिश।
उत्तर:
(अ) चीनी

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. उत्तरी अमेरिका के सबसे पहले वाशिंदे 30000 साल पहले ……………….. से आए थे।
2. उत्तरी अमेरिका के मूल निवासी जमीन पर अपनी मिल्कियत की कोई ……………. महसूस किए बगैर उससे मिलने वाले भोजन और आश्रय से संतुष्ट थे।
3. 18 वीं सदी में पश्चिमी यूरोप के लोगों को अमरीका के मूल निवासी ……………. प्रतीत हुए। महसूस किए बगैर उससे
4. 17 वीं सदी में यूरोपीय लोगों के कुछ समूह ईसाइयत से भिन्न सम्र्रदाय से ताल्लुक रखने की वजह से ……………. के शिकार थे।
5. संयुक्त राज्य अमेरिका की ………………… सरहद सिसकती रहती थी।
उत्तर:
1. एशिया
2. मिल्कियत
3. असभ्य
4. उत्पीड़न
5. पश्चिमी।

JAC Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन

निम्नलिखित में से सत्य/असत्य कथन छाँटिये –

1. ‘गोल्ड रश’ उस आपाधापी का नाम है, जिसमें हजारों की संख्या में आतुर यूरोपीय लोग चुटकियों में अपनी तकदीर सँवार लेने की उम्मीद में अमरीका पहुँचे।
2. उच्च अधिकारी अमरीका में मूल वाशिंदों की बेदखली को गलत मानते थे।
3. उत्तरी अमेरिका में मूल निवासी रिजर्वेशन्स में कैद कर दिए गए थे।
4. 1834 के इंडियन री ऑर्गेनाइजेशन एक्ट के द्वारा रिजर्वेशन्स में मूल निवासियों को जमीन खरीदने और ऋण लेने का अधिकार मिला।
5. 18 वीं सदी के आखिरी दौर में आस्ट्रेलिया में मूल निवासियों के 350 से 750 तक समुदाय थे।
उत्तर:
1. सत्य
2. असत्य
3. सत्य
4. असत्य
5. सत्य

निम्नलिखित स्तंभों के सही जोड़े बनाइये –

Table
उत्तर:
Table

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
कनाडा की प्रमुख फसलें कौनसी हैं ?
उत्तर:
गेहूँ, मकई और फल।

प्रश्न 2.
कनाडा का मुख्य उद्योग कौनसा है ?
उत्तर:
मत्स्य उद्योग

प्रश्न 3.
होपी लोग कौन थे ?
उत्तर:
होपी लोग कैलिफोर्निया के पास रहने वाले आदिवासी हैं।

प्रश्न 4.
अमेरिका के तीसरे राष्ट्रपति थामस जैफर्सन उत्तरी अमेरिका के मूल निवासियों को क्या मानते थे ?
उत्तर:
असभ्य लोग।

प्रश्न 5.
यूरोपवासी अमरीका से कौनसी वस्तुएँ प्राप्त करना चाहते थे ?
उत्तर:
मछली और रोएँदार खाल।

प्रश्न 6.
अमेरिका के उत्तरी राज्यों और दक्षिणी राज्यों में गृह-युद्ध कब हुआ ?
उत्तर:
1861-65 में।

प्रश्न 7.
अमेरिका के कौनसे राज्य दास प्रथा को समाप्त करने के समर्थक थे ?
उत्तर:
उत्तरी राज्य।

प्रश्न 8.
अमरीकी सरकार ने जार्जिया प्रान्त के किस कबीले को नागरिक अधिकार नहीं दिए थे?
उत्तर:
चिरोकी कबीले को।

प्रश्न 9.
अमेरिका के किस राष्ट्रपति ने चिरोकी कबीले के विरुद्ध सैनिक कार्यवाही करने के आदेश दिए?
उत्तर:
एंड्रिउ जैक्सन ने।

JAC Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन

प्रश्न 10.
उत्तरी अमेरिका के सबसे पहले निवासी कब आए और कहाँ से आए?
उत्तर:
(1) 30,000 वर्ष पूर्व
(2) एशिया से।

प्रश्न 11.
कनाडा को स्वायत्त राज्यों के एक महासंघ के रूप में कब संगठित किया गया ?
उत्तर:
1867 में।

प्रश्न 12.
कैलीफोर्निया में प्राप्त सोने को प्राप्त करने के लिए यूरोपीय लोगों में अमेरिका पहुँचने की होड़ मच गई। इसे क्या कहा गया ?
उत्तर:
‘गोल्ड रश’।

प्रश्न 13.
अमेरिका कब दुनिया की अग्रणी औद्योगिक शक्ति बन गया था ?
उत्तर:
1890 में।

प्रश्न 14.
संयुक्त राज्य अमेरिका में ‘फ्रंटियर’ की समस्या कब समाप्त हुई ?
उत्तर:
1892 में।

प्रश्न 15.
आस्ट्रेलिया के शहर अधिकतर कहाँ बसे हुए हैं?
उत्तर:
समुद्रतट के साथ।

प्रश्न 16.
आस्ट्रेलिया की राजधानी किसे बनाया गया और कब ?
उत्तर:
1911 में, कैनबरा को।

प्रश्न 17.
‘व्हाई वरन्ट वी टोल्ड’ (‘हमें बताया क्यों नहीं गया’ ) नामक पुस्तक का रचयिता कौन था ?
उत्तर:
हेनरी रेनॉल्ड्स।

प्रश्न 18.
1974 से आस्ट्रेलिया की राजकीय नीति क्या रही है?
उत्तर:
बहुसंस्कृतिवाद।

प्रश्न 19.
आस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के अधिकारों के लिए प्रबल आवाज उठाने वाली लेखिका कौन थी ?
उत्तर:
ज्यूडिथ राइट।

प्रश्न 20.
आस्ट्रेलिया के प्रारम्भिक मनुष्य या आदि मानव क्या कहलाते हैं ?
उत्तर:
‘एबारिजिनीज’।

प्रश्न 21.
यूरोपवासियों द्वारा कनाडा का नामकरण किस प्रकार किया गया ?
उत्तर:
‘कनाडा’ शब्द की उत्पत्ति ‘कनाटा’ से हुई है जिसका अर्थ है – गाँव।

प्रश्न 22.
अमेरिका में ‘सेटलर’ शब्द किसके लिए प्रयुक्त किया जाता था ?
उत्तर:
‘सेटलर’ (आबादकार) शब्द अमेरिका में यूरोपीय लोगों के लिए प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 23.
दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और अमरीका में यूरोपीय उपनिवेशों की राजभाषा कौनसी थी ?
उत्तर:
कनाडा को छोड़कर इन उपनिवेशों की राजभाषा अंग्रेजी थी। कनाडा में अंग्रेजी के साथ-साथ फ्रांसीसी भी एक राजभाषा थी।

प्रश्न 24.
उत्तरी अमरीका में किन चीजों का विकास किन लोगों के द्वारा हुआ है?
उत्तर:
उत्तरी अमरीका में खनन, उद्योग तथा बड़े पैमाने पर खेती का विकास पिछले 200 वर्षों में ही यूरोप, अफ्रीका तथा चीन के आप्रवासियों के द्वारा हुआ है

प्रश्न 25.
‘नेटिव’ का क्या अर्थ है ?
उत्तर:
‘नेटिव’ शब्द का प्रयोग उस व्यक्ति के लिए किया जाता है जो अपने वर्तमान निवास-स्थान में ही उत्पन्न हुआ हो।

JAC Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन

प्रश्न 26.
यूरोपीय लोग नेटिव शब्द का प्रयोग किन लोगों के लिए करते थे ?
उत्तर:
बीसवीं शताब्दी के आरम्भिक वर्षों तक इस शब्द का प्रयोग यूरोपीय लोगों द्वारा अपने उपनिवेशों के निवासियों के लिए किया जाता था।

प्रश्न 27.
‘अमरीका की पूर्व सन्ध्या’ से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
‘अमरीका की पूर्व सन्ध्या’ से अभिप्राय उस समय से है जब यूरोपीय लोग अमरीका में आए और इस महाद्वीप को उन्होंने अमरीका की संज्ञा दी।

प्रश्न 28.
उत्तरी अमरीका के मूल निवासियों की दो विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
(1) उत्तरी अमरीका के मूल निवासी नदी घाटी के गाँवों में समूह बनाकर रहते थे।
(2) वे मछली और माँस खाते थे तथा सब्जियाँ और मकई उगाते थे।

प्रश्न 29.
उत्तरी अमरीका के लोगों ने दक्षिणी अमरीका की भाँति राजशाही और साम्राज्य का विकास क्यों नहीं किया?
उत्तर:
उत्तरी अमरीका के लोग अपनी आवश्यकताओं से अधिक उत्पादन नहीं करते थे, इसलिए उन्होंने दक्षिणी अमरीका की भाँति राजशाही तथा साम्राज्य का विकास नहीं किया।

प्रश्न 30.
उत्तरी अमरीका के लोग धरती को किस प्रकार पढ़ सकते थे ?
उत्तर:
उत्तरी अमरीका के लोग जलवायु और विभिन्न भू-दृश्यों को उसी भाँति समझ सकते थे, जैसे शिक्षित लोग लिखी हुई चीजें पढ़ते हैं।

प्रश्न 31.
‘रेड इण्डियन’ कौन थे?
उत्तर:
‘रेड इण्डियन’ गेहुँए वर्ण के लोग थे, जिनके निवास स्थान को कोलम्बस ने गलती से इण्डिया समझ लिया था।

प्रश्न 32.
उत्तरी अमरीका के लोगों की परम्परा की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता बताइए।
उत्तर:
औपचारिक सम्बन्ध और मित्रता स्थापित करना तथा उपहारों का आदान-प्रदान करना।

प्रश्न 33.
स्थानीय उत्पादों के बदले में यूरोपीय लोग उत्तरी अमरीका के मूल निवासियों को कौनसी वस्तुएँ देते थे ?
उत्तर:
स्थानीय उत्पादों के बदले में यूरोपीय लोग उत्तरी अमरीका के मूल निवासियों को कम्बल, लोहे के बर्तन, बन्दूकें और शराब देते थे।

प्रश्न 34.
यूरोपवासियों द्वारा मूल निवासियों को शराब से परिचित कराना उनके लिए लाभप्रद सिद्ध क्यों हुआ ?
उत्तर:
क्योंकि इसने उन्हें व्यापार के लिए मूल निवासियों पर अपनी शर्तें थोपने में सक्षम बनाया।

प्रश्न 35.
अठारहवीं शताब्दी में पश्चिमी यूरोप के लोग ‘सभ्य’ मनुष्य की पहचान किन आधारों पर करते थे ?
उत्तर:
अठारहवीं शताब्दी में पश्चिमी यूरोप के लोग ‘सभ्य’ मनुष्य की पहचान साक्षरता, संगठित धर्म तथा शहरीपन के आधार पर करते थे।

प्रश्न 36.
अंग्रेजी के कवि विलियम वर्ड्सवर्थ ने उत्तरी अमरीका के मूल निवासियों के बारे में क्या विचार प्रकट किए हैं?
उत्तर:
“उत्तरी अमरीका के मूल निवासी ‘जंगलों’ में रहते हैं, जहाँ कल्पना शक्ति के पास उन्हें भाव सम्पन्न करने, उन्हें ऊँचा उठाने व परिष्कृत करने के अवसर बहुत कम हैं।”

JAC Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन

प्रश्न 37.
आप ‘वेमपुम बेल्ट’ से क्या समझते हैं ?
उत्तर:
‘वेमपुम बेल्ट’ रंगीन सीपियों को आपस में मिलाकर बनायी जाती थी। किसी समझौते के पश्चात् स्थानीय कबीलों के बीच इसका आदान-प्रदान होता था।

प्रश्न 38.
अमरीका के तीसरे राष्ट्रपति थॉमस जैफर्सन ने मूल निवासियों के बारे में क्या विचार प्रकट किए हैं?
उत्तर:
“यह अभागी नस्ल, जिसे सभ्य बनाने के लिए हमने इतनी जहमत उठाई ….अपने उन्मूलन का औचित्य सिद्ध करती है। ”

प्रश्न 39.
जमीन के प्रति यूरोपीय लोगों का दृष्टिकोण मूल निवासियों से किस प्रकार अलग था ?
उत्तर:
मूल निवासी जमीन का मालिक बनने के लिए उत्सुक नहीं थे। परन्तु यूरोपीय लोग जमीन का मालिक बनने के लिए लालायित रहते थे।

प्रश्न 40.
यूरोपीय बागान – मालिकों ने अफ्रीका से दास क्यों खरीदे ?
उत्तर:
दक्षिणी अमरीकी उपनिवेशों से दास बनाकर लाए गए मूल निवासी बहुत बड़ी संख्या में मर गए थे। इसलिए यूरोपीय बागान मालिकों ने अफ्रीका से दास खरीदे।

प्रश्न 41.
अमरीका के उत्तरी राज्यों और दक्षिणी राज्यों के बीच गृह-युद्ध कब हुआ और क्यों हुआ?
उत्तर:
1861-65 में दास प्रथा को लेकर अमरीका के उत्तरी राज्यों और दक्षिणी राज्यों में गृह-युद्ध हुआ।

प्रश्न 42.
अमरीकी गृह-युद्ध के क्या परिणाम हुए?
उत्तर:
(1) इस गृह-युद्ध में दास प्रथा विरोधियों की जीत हुई।
(2) दास प्रथा समाप्त कर दी गई।

प्रश्न 43.
कनाडा की सरकार को किस समस्या का सामना करना पड़ा ?
उत्तर:
1763 में ब्रिटिश लोगों ने फ्रांस के साथ हुई लड़ाई में कनाडा को जीता था। वहाँ बसे फ्रांसीसी लोग निरन्तर स्वायत्त राजनीतिक दर्जे की माँग कर रहे थे।

प्रश्न 44.
यूरोप के लोगों ने अमरीका में कौनसी फसलें उगाईं, जिनसे उन्हें बहुत मुनाफा हुआ?
उत्तर:
यूरोप के लोगों ने अमरीका में धान, कपास आदि की फसलें उगाईं, जो यूरोप में नहीं उगाई जा सकती थीं तथा जिन्हें ऊँचे मुनाफे पर बेचा जा सकता था।

प्रश्न 45.
अमरीका के उच्च अधिकारी भी मूल निवासियों को उनकी जमीनों से बेदखली को गलत नहीं मानते थे। इसका एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
जार्जिया के अधिकारियों ने कहा कि यद्यपि जार्जिया के चिरोकी कबीले के लोग राज्य के कानून से शासित तो होते हैं, परन्तु वे नागरिक अधिकारों का उपयोग नहीं कर सकते।

JAC Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन

प्रश्न 46.
चिरोकी लोग कौन थे ?
उत्तर:
चिरोकी कबीले के लोग संयुक्त राज्य अमेरिका के जार्जिया प्रान्त में रहते थे। उन्हें नागरिक अधिकार नहीं दिए गए थे।

प्रश्न 47.
1832 में जार्जिया के चिरोकी कबीले के बारे में अमरीका के मुख्य न्यायाधीश जॉन मार्शल ने क्या निर्णय सुनाया था?
उत्तर:
” चिरोकी कबीला एक विशिष्ट समुदाय है और उसके स्वत्वाधिकार वाले क्षेत्र में जार्जिया का कानून लागू नहीं होता। ”

प्रश्न 48.
अमरीकी राष्ट्रपति एन्ड्रिउ जैक्सन ने वहाँ के मुख्य न्यायाधीश की बात मानने से इन्कार करते हुए चिरोकी कबीले के विरुद्ध क्या कार्यवाही की ?
उत्तर:
अमरीकी राष्ट्रपति एन्ड्रिउ जैक्सन ने चिरोकी लोगों को अपनी जमीन से हाँककर विस्तृत अमरीकी भूमि की ओर खदेड़ने के लिए अमरीकी सेना भेज दी।

प्रश्न 49.
जिन लोगों ने अमरीका के मूल निवासियों से जमीनें ले ली थीं, वे किस आधार पर अपने को उचित मानते थे ?
उत्तर:
अमरीकी मूल निवासियों से जमीनें लेने वाले लोग इस आधार पर अपने को उचित ठहराते थे कि मूल निवासी जमीन का अधिकांश प्रयोग करना नहीं जानते।

प्रश्न 50.
यूरोपवासी मूल निवासियों की किस आधार पर आलोचना करते थे ?
उत्तर:
यूरोपवासी मूल निवासियों की इस आधार पर आलोचना करते थे कि वे आलसी हैं, इसलिए बाजार के लिए उत्पादन करने में अपने शिल्प कौशल का प्रयोग नहीं करते हैं।

प्रश्न 51.
एक फ्रांसीसी आगन्तुक ने लिखा था कि ” आदिम जानवरों के साथ-साथ आदिम मनुष्य लुप्त हो जायेंगे।” इसका अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
यूरोपवासी अमरीका के मूल निवासियों को असभ्य मानते थे। उनकी मान्यता थी कि अमरीकी मूल निवासी मर-खपने योग्य ही हैं।

प्रश्न 52.
‘रिजर्वेशन्स’ से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
अमरीका के मूल निवासी छोटे इलाकों तक सीमित कर दिए गए थे। इन्हें ‘रिजर्वेशन्स’ (आरक्षण) कहा जाता था।

प्रश्न 53.
अमरीका के मूल निवासियों ने संघर्ष के बाद ही अपनी जमीनों का परित्याग किया था। उदाहरण देकर स्पष्ट करें।
उत्तर:
यह तथ्य इस उदाहरण से स्पष्ट होता है कि अमरीका की सेना ने 1865 से 1890 के बीच मूल निवासियों के निरन्तर होने वाले विद्रोहों का दमन किया था।

प्रश्न 54.
उत्तरी अमरीका में मानवशास्त्र विषय का सूत्रपात कब हुआ और क्यों हुआ ?
उत्तर:
उत्तरी अमरीका में 1840 के दशक से मानवशास्त्र विषय का सूत्रपात स्थानीय आदिम समुदायों और यूरोप के सभ्य समुदायों के बीच के अन्तर के अध्ययन के लिए हुआ था।

प्रश्न 55.
मानवशास्त्रियों ने अमरीका के मूल निवासियों के विषय में किस सिद्धान्त का प्रतिपादन किया?
उत्तर:
कुछ मानवशास्त्रियों ने यह सिद्धान्त प्रतिपादित किया कि जिस प्रकार यूरोप में ‘आदिम’ लोग नहीं पाए जाते, उसी प्रकार अमरीकी मूल निवासी भी समाप्त हो जायेंगे।

प्रश्न 56.
‘गोल्ड रश’ से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
‘गोल्ड रश’ उस आपाधापी का नाम है जिसमें हजारों की संख्या में यूरोपीय लोग सोना पाने की आशा में अमरीका पहुँचे।

प्रश्न 57.
गोल्ड रश का अमरीका पर क्या प्रभाव पड़ा ?
उत्तर:
गोल्ड रश के कारण सम्पूर्ण महाद्वीप में रेलवे लाइनों का निर्माण हुआ। 1870 में संयुक्त राज्य अमरीका में तथा 1885 में कनाडा में रेलवे का काम पूरा हुआ।

प्रश्न 58.
उत्तरी अमरीका में उद्योगों के विकास के दो कारण लिखिए।
उत्तर:
(1) रेलवे के साज-सामान बनाने के लिए।
(2) ऐसे यन्त्रों का उत्पादन करने के लिए जिनसे खेती बड़े पैमाने पर की जा सके।

प्रश्न 59.
” संयुक्त राज्य अमरीका एक साम्राज्यवादी शक्ति बन चुका था।” उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
औद्योगिक क्षेत्र में उन्नति करने के बाद कुछ ही वर्षों में संयुक्त राज्य अमेरिका ने हवाई तथा फिलिपीन्स में अपने उपनिवेश स्थापित कर लिए।

प्रश्न 60.
संयुक्त राज्य अमरीका के संविधान की दो विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
(1) अमरीका में लोकतन्त्रात्मक शासन प्रणाली की स्थापना हुई।
(2) उनके संविधान में व्यक्ति के ‘सम्पत्ति के अधिकार’ को सम्मिलित किया गया।

प्रश्न 61.
1928 में समाज वैज्ञानिक लेवाइस मेरिअम के निर्देशन में किए गए सर्वेक्षण में क्या बताया गया था?
उत्तर:
इस सर्वेक्षण में रिजर्वेशन्स में रह रहे अमरीका के मूल निवासियों की स्वास्थ्य एवं शिक्षा सम्बन्धी सुविधाओं की दरिद्रता का भयंकर चित्र प्रस्तुत किया गया।

प्रश्न 62.
1934 के ‘इण्डियन रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट’ के द्वारा अमरीका के मूल निवासियों को क्या अधिकार प्राप्त हुआ ?
उत्तर:
1934 के ‘इण्डियन रीऑर्गेनाइजेशन एक्ट’ के द्वारा अमरीका के मूल निवासियों को जमीन खरीदने और ऋण लेने का अधिकार प्राप्त हुआ।

प्रश्न 63.
1954 में अमरीका के अनेक मूल निवासियों ने किन शर्तों के साथ अमरीका की नागरिकता स्वीकार की थी?
उत्तर:
उनके ‘रिजर्वेशन्स’ वापस नहीं लिए जायेंगे तथा उनकी परम्पराओं में हस्तक्षेप नहीं किया जायेगा।

JAC Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन

प्रश्न 64.
आदि मानव या एबारिजनीज आस्ट्रेलिया में कब आए ?
उत्तर:
आदिमानव या ‘एबारिजनीज’ आस्ट्रेलिया में 40,000 वर्ष पहले आने शुरू हुए।

प्रश्न 65.
आस्ट्रेलिया के उत्तर में रहने वाला समूह क्या कहलाता है? ये कौन लोग हैं?
उत्तर:
आस्ट्रेलिया के उत्तर में रहने वाला समूह टारसस्ट्रेट यपूवासी कहलाता है। ये लोग ‘एबारिजनीज’ नहीं कहलाते क्योंकि ये कहीं और से आए हैं और एक अलग नस्ल के हैं।

प्रश्न 66.
आस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के प्रति ब्रिटिश लोगों की क्या धारणा थी ?
उत्तर
प्रारम्भ में ब्रिटिश लोगों ने आस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के व्यवहार को मित्रतापूर्ण बताया था। कैप्टन कुक की हत्या के बाद ब्रिटिशों ने उनके व्यवहार को हिंसापूर्ण बताया।

प्रश्न 67.
‘व्हाई वरन्ट वी टोल्ड’ में किस बात की कटु आलोचना की गई है ?
उत्तर:
इस पुस्तक में आस्ट्रेलियाई इतिहास-लेखन के उस ढर्रे की कटु आलोचना की गई है जिसमें कैप्टन कुक की खोज से ही इतिहास की शुरुआत मानी जाती है।

प्रश्न 68.
आस्ट्रेलिया के मूल निवासियों की संस्कृतियों के अध्ययन के लिए किये गये उपायों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
(1) विश्वविद्यालयी विभागों की स्थापना की गई है।
(2) कलादीर्घाओं में देशी कलाओं की दीर्घाएँ सम्मिलित की गई हैं।

प्रश्न 69.
मूल निवासियों की जमीन सम्बन्धी शिकायतों को दूर करने के लिए आस्ट्रेलिया की सरकार द्वारा लिए गए निर्णय का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
इस निर्णय में इस बात को मान्यता दी गई कि मूल निवासियों का जमीन के साथ, मजबूत ऐतिहासिक सम्बन्ध रहा है और इसका आदर किया जाना चाहिए।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
साम्राज्यवादी देशों द्वारा अमरीका आदि देशों में उपनिवेश स्थापित करने के क्या कारण थे? उनकी . नियन्त्रण स्थापित करने की प्रकृति में क्या विविधताएँ थीं?
उत्तर:
साम्राज्यवादी देशों द्वारा अमरीका आदि देशों में उपनिवेश स्थापित करने का मूल कारण था –
उपनिवेशों से व्यापार करके मुनाफा कमाना। उनकी नियंत्रण स्थापित करने की प्रकृति में निम्नलिखित विविधताएँ थीं-
(1) दक्षिण एशिया में व्यापारिक कम्पनियों ने अपनी राजनीतिक सत्ता स्थापित की। उन्होंने स्थानीय शासकों को पराजित किया और अपने क्षेत्रों का विस्तार किया। उन्होंने पुरानी प्रशासकीय व्यवस्था जारी रखी तथा भू-स्वामियों से कर वसूल करते रहे। उन्होंने रेलवे का भी निर्माण किया, खदानें खुदवाईं और बड़े-बड़े बागान स्थापित किए।

(2) दक्षिणी अफ्रीका को छोड़कर शेष सम्पूर्ण अफ्रीका में यूरोपवासी हर जगह समुद्र तट पर ही व्यापार करते रहे। 19वीं शताब्दी के अन्तिम वर्षों में ही वे आन्तरिक प्रदेशों में जाने का साहस कर सके। कालान्तर में यूरोपीय देशों के मध्य अपने उपनिवेशों के रूप में अफ्रीका का विभाजन करने का समझौता हो गया।

(3) अमरीकी महाद्वीपों के क्षेत्रों में यूरोप से आए आप्रवासी बसने लगे। इस प्रक्रिया ने वहाँ के बहुत से मूल निवासियों को दूसरे इलाकों जाने पर मजबूर किया गया।

प्रश्न 2.
उत्तरी अमरीका की भौगोलिक स्थिति और विस्तार का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
उत्तरी अमरीका का महाद्वीप उत्तर ध्रुवीय वृत्त से लेकर कर्करेखा तक और प्रशान्त महासागर से अटलांटिक महासागर तक फैला है। पहाड़ों की श्रृंखला के पश्चिम में अरिजोना और नेवाडा के मरुस्थल हैं। थोड़ा और पश्चिम में सिएरा नेवाडा पर्वत है। पूरब में विस्तृत मैदानी प्रदेश, विस्तृत झीलें, मिसीसिपी, ओहियों और अप्पालाचियाँ पर्वतों की घाटियाँ हैं। दक्षिणी दिशा में मैक्सिको है। उत्तर में कनाडा है जिसका 40 प्रतिशत क्षेत्र जंगलों से ढका है।

प्रश्न 3.
यूरोपीय व्यापारियों का उत्तरी अमरीका जाने का क्या उद्देश्य था ? यहाँ के मूल निवासियों और यूरोपीय लोगों के बीच किन चीजों का आदान-प्रदान होता था ?
उत्तर:
यूरोपीय व्यापारी उत्तरी अमरीका से व्यापार कर भारी मुनाफा कमाना चाहते थे। यूरोपीय व्यापारी यहाँ मछली और रोएंदार खाल के व्यापार के लिए आए थे जिसमें उन्हें कुशल शिकारी देसी लोगों से काफी सहायता मिली। यहाँ के मूल निवासी यूरोपीय व्यापारियों को स्थानीय उत्पाद देते थे। इनके बदले में यूरोपीय लोग वहाँ के मूल निवासियों को कम्बल, लोहे के बर्तन, बन्दूकें और शराब देते थे। मूल निवासी शराब से परिचित नहीं थे, परन्तु शीघ्र ही वे भी शराब पीने के आदी हो गए। यूरोपीय लोगों ने मूल निवासियों से तम्बाकू की आदत ग्रहण की।

प्रश्न 4.
उत्तरी अमरीका के मूल निवासियों के प्रति यूरोपीय लोगों के स्वार्थपूर्ण व्यवहार का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
यूरोपीय लोग उत्तरी अमरीका के मूल निवासियों को ‘असभ्य’ समझते थे। वहाँ के मूल निवासी यूरोपीय लोगों के साथ जिन चीजों का आदान-प्रदान करते थे, वे उनके लिए मित्रता में दिए गए ‘उपहार’ थे। इसके विपरीत धनी बनने को उत्सुक यूरोपीय लोगों के लिए मछली और रोएँदार खाल मुनाफा कमाने की वस्तुएँ थीं। इन बेची जाने वाली वस्तुओं के मूल्य इनकी पूर्ति के आधार पर प्रति वर्ष बदलते रहते थे। मूल निवासी इसे समझने में असमर्थ थे क्योंकि उन्हें सुदूर यूरोप में स्थित ‘बाजार’ के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

प्रश्न 5.
जंगलों के बारे में अमरीका के मूल निवासियों और यूरोपीय लोगों के दृष्टिकोण में क्या अन्तर था ?
उत्तर:
जंगलों के बारे में अमरीका के मूल निवासियों और यूरोपीय लोगों का अलग-अलग दृष्टिकोण था। मूल निवासियों ने वनों में ऐसे रास्तों की पहचान की जो यूरोपीय लोगों के लिए अदृश्य थे। यूरोपीय लोग कटे हुए जंगल की कल्पना नहीं करते थे, बल्कि वे कटे हुए जंगल के स्थान पर मक्के के खेत देखना चाहते थे। अमरीकी राष्ट्रपति जैफर्सन एक ऐसे देश की कल्पना करते थे जो छोटे-छोटे खेतों वाले यूरोपीय लोगों से आबाद था। मूल निवासी केवल अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए फसलें उगाते थे, न कि बिक्री और मुनाफे के लिए। वे जमीन का ‘मालिक’ बनने को गलत मानते थे।

प्रश्न 6.
संयुक्त राज्य अमेरिका तथा कनाडा कब अस्तित्व में आए ? संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपनी सीमाओं का किस प्रकार विस्तार किया?
उत्तर:
संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा अपनी सीमाओं का विस्तार करना संयुक्त राज्य अमेरिका तथा कनाडा अठारहवीं शताब्दी के अन्त में अस्तित्व में आए। उस समय उनके पास वर्तमान क्षेत्रफल का एक छोटा भाग ही था। उन्होंने अगले सौ वर्षों में अपने नियन्त्रण वाले क्षेत्रों में काफी वृद्धि की। संयुक्त राज्य अमरीका ने कई विशाल क्षेत्रों को खरीद लिया। उसने दक्षिण में फ्रांस (लुइसियाना) तथा रूस (अलास्का) से जमीन खरीदी। इसके अतिरिक्त उसने युद्धों द्वारा भी जमीनें प्राप्त कीं। उदाहरण के लिए, दक्षिणी संयुक्त राज्य अमरीका का अधिकतर हिस्सा मैक्सिको से ही जीता गया है। संयुक्त राज्य अमरीका की पश्चिमी सीमा ( फ्रन्टियर) खिसकती रहती थी और जैसे-जैसे वह खिसकती जाती, मूल निवासियों को भी पीछे खिसकना पड़ता था।

JAC Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन

प्रश्न 7.
“19वीं सदी में अमरीका के भू-दृश्य में जबरदस्त परिवर्तन आया। ” स्पष्ट कीजिए।
अथवा
जमीन के प्रति यूरोपीय लोगों का क्या दृष्टिकोण था ?
उत्तर:
(1) ब्रिटेन और फ्रांस से आए कुछ प्रवासी ऐसे थे, जो छोटे पुत्र होने के कारण पिता की सम्पत्ति के उत्तराधिकारी नहीं बन सकते थे। वे इस कारण से अमरीका में जमीनों के मालिक बनना चाहते थे।

(2) कालान्तर में जर्मनी, स्वीडन और इटली से ऐसे आप्रवासी बड़ी संख्या में अमरीका आए, जिनकी जमीनें बड़े किसानों के कब्जे में चली गई थीं। वे ऐसी जमीन चाहते थे जिसे अपना कह सकें।

(3) पोलैण्ड से आए लोग प्रेयरी चरागाहों में काम करना पसन्द करते थे जो उन्हें अपने घरों के स्टेपीज (घास के मैदानों) की याद दिलाते थे। उन्हें यहाँ बहुत कम कीमत पर पड़ी सम्पत्तियाँ खरीदना बहुत रुचिकर लग रहा था।

(4) उन्होंने जमीनों की सफाई की और खेती का विकास किया। उन्होंने धान, कपास आदि फसलें उगाईं जो में नहीं उगाई जा सकती थीं।

(5) अपने खेतों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए उन्होंने शिकार के द्वारा उनका सफाया कर दिया। 1873 में कंटीले तारों की खोज के बाद उन्हें जंगली जानवरों से सुरक्षा प्राप्त हो गई।

प्रश्न 8.
अमरीका में 1861-65 में गृह युद्ध क्यों हुए? इसके क्या परिणाम हुए?
उत्तर:
यूरोपीयं बागान मालिकों ने अफ्रीका से दास खरीदे। दास प्रथा के विरोधियों ने इसके विरुद्ध आन्दोलन शुरू किया जिसके परिणामस्वरूप दासों के व्यापार पर तो प्रतिबन्ध लगा दिया गया, परन्तु जो अफ्रीकी संयुक्त राज्य अमरीका में थे, वे और उनके बच्चे दास ही बने रहे। संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी राज्यों ने दास प्रथा को समाप्त करने पर बल दिया। उन्होंने दास प्रथा को एक अमानवीय प्रथा बताया। 1861-65 में दास प्रथा के समर्थक तथा विरोधी राज्यों में गृह-युद्ध छिड़ गया।

परिणाम –
(1) इस गृह-युद्ध में दास प्रथा के विरोधियों की विजय हुई।
(2) संयुक्त राज्य अमरीका में दास- प्रथा समाप्त कर दी गई। परन्तु अफ्रीकी मूल के अमरीकियों को नागरिक स्वतन्त्रताओं हेतु अपने संघर्ष में विजय 20वीं सदी में आकर ही मिल पाई और तभी स्कूलों तथा ट्रेनों-बसों में उन्हें अलग रखने की व्यवस्था समाप्त हुई।

प्रश्न 9.
कनाडाई सरकार के समक्ष प्रमुख समस्या क्या थी और उसका हल किस प्रकार हुआ ?
उत्तर:
कनाडाई सरकार के समक्ष मुख्य समस्या यह थी कि उसे स्वायत्त राजनीतिक दर्जा प्राप्त हो। सन् 1763 ई. में ब्रिटिश लोगों ने फ्रांस के साथ हुई लड़ाई में कनाडा को जीता था। वहाँ फ्रांसीसी आबादकार लगातार स्वायत्त राजनीतिक दर्जे की मांग कर रहे थे। 1867 में कनाडा को स्वायत्त राज्यों के एक महासंघ के रूप में संगठित करके ही इस समस्या का हल निकल पाया।

प्रश्न 10.
आस्ट्रेलिया में मानव निवास के इतिहास का वर्णन कीजिए और वहाँ के मूल निवासियों का विवरण दीजिए।
उत्तर:
आस्ट्रेलिया में मानव निवास का इतिहास – आस्ट्रेलिया में मानव निवास का इतिहास लम्बा है। वहाँ के आदिमानव जिन्हें ‘एबारिजनीज’ कहते हैं, आस्ट्रेलिया में 40,000 वर्ष पहले आने शुरू हुए थे। वे न्यूगिनी से आए थे। मूल निवासियों की परम्पराओं के अनुसार वे आस्ट्रेलिया नहीं आए थे, बल्कि सदा से यहीं थे। मूल निवासियों के समुदाय – 18वीं सदी के अन्तिम चरण में आस्ट्रेलिया में मूल निवासियों के 350 से 750 तक समुदाय थे।

हर समुदाय की अपनी भाषा थी। देसी लोगों का एक और विशाल समूह उत्तर में रहता है। इस समुदाय को टारस स्ट्रेट टापूवासी कहते हैं। 2005 में कुल मिलाकर वे आस्ट्रेलिया की आबादी का 2.4 प्रतिशत भाग थे। आस्ट्रेलिया की आबादी छितराई हुई है। आज भी वहाँ के अधिकतर शहर समुद्र तट के साथ-साथ बसे हैं।

प्रश्न 11.
यूरोपवासियों की आस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के बारे में क्या धारणाएँ थीं? मूल निवासियों ने यूरोपियों के आगमन को खतरा क्यों नहीं माना?
उत्तर:
यूरोपवासियों की आस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के बारे में धारणाएँ – 1770 ई. में ब्रिटिश नाविक कैप्टन कुक ने आस्ट्रेलिया की खोज की थी। कैप्टन कुक तथा उसके साथी आस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के मित्रतापूर्ण व्यवहार से बड़े प्रभावित हुए। परन्तु बाद में जब एक मूल निवासी ने हवाई में कैप्टन कुक की हत्या कर दी, तो ब्रिटिश लोगों का दृष्टिकोण पूरी तरह से बदल गया। अब उन्होंने मूल निवासियों के हिंसक व्यवहार की आलोचना करना शुरू कर दिया।

JAC Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन

सभी औपनिवेशिक शक्तियाँ ऐसा ही आचरण करती हैं यूरोपीय लोगों के आगमन को खतरा न मानना-आस्ट्रेलिया के मूल निवासियों ने यूरोपीय लोगों के आगमन को खतरा नहीं माना। वे यह अनुमान नहीं लगा पाए कि 19वीं और 20वीं शताब्दियों के बीच कीटाणुओं के प्रभाव से, अपनी जमीनें खोने के चलते तथा यूरोपीय लोगों के साथ हुई लड़ाइयों में लगभग 90 प्रतिशत मूल निवासियों को अपने प्राण गँवाने पड़ेंगे।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
उत्तरी अमेरिका में मानव के आगमन के बारे में आप क्या जानते हैं? उनकी प्रमुख विशेषताओं का विवेचन कीजिए
उत्तर:
उत्तरी अमरीका में मानव का आगमन – उत्तरी अमरीका में सबसे पहले निवासी 30,000 वर्ष पहले बेरिंग स्ट्रेट्स के आर-पार फैले भूमि सेतु के मार्ग से एशिया से आए थे। लगभग 10,000 वर्ष पहले वे आगे दक्षिण की ओर बढ़े। अमरीका में मिलने वाली सबसे प्राचीन मानव कृति एक तीर की नोक 11,000 वर्ष पुरानी है। लगभग 5,000 वर्ष पहले जलवायु में अधिक स्थिरता आने पर मूल निवासियों की जनसंख्या बढ़ने लगी।

उत्तरी अमरीका के मूल निवासियों की प्रमुख विशेषताएँ उत्तरी अमरीका के मूल निवासियों की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित थीं –
1. भोजन और शिकार – उत्तरी अमरीका के मूल निवासी नदी घाटी के साथ-साथ बने गाँवों में समूह बनाकर रहते थे। वे मछली और मांस खाते थे। वे सब्जियाँ तथा मकई उगाते थे। वे प्रायः मांस की तलाश में लम्बी यात्राएँ करते थे। मुख्य रूप से उन्हें ‘बाइसन’ अर्थात् उन जंगली भैंसों की तलाश रहती थी, जो घास के मैदानों में घूमते थे। परन्तु वे उतने ही जानवर मारते थे, जितने की उन्हें भोजन के लिए आवश्यकता होती थी।

2. बड़े पैमाने पर खेती करने में रुचि न होना- उत्तरी अमरीका के मूल निवासियों की बड़े पैमाने पर खेती करने में रुचि नहीं थी। वे अपनी आवश्यकताओं से अधिक उत्पादन नहीं करते थे। इसलिए उन्होंने केन्द्रीय तथा दक्षिणी अमरीका की भाँति राजशाही और साम्राज्य का विकास नहीं किया। वे जमीन पर नियन्त्रण स्थापित करने के इच्छुक नहीं थे। वे अपनी जमीन पर अपना स्वामित्व स्थापित करने की आवश्यकता अनुभव नहीं करते थे और उससे प्राप्त होने वाले भोजन और से सन्तुष्ट थे।

3. परम्परा की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता – उनकी परम्परा की एक प्रमुख विशेषता औपचारिक सम्बन्ध और मित्रता स्थापित करना तथा उपहारों का आदान-प्रदान करना था।

4. अनेक भाषाओं का प्रचलित होना- उत्तरी अमरीका में अनेक भाषाएँ बोली जाती थीं, यद्यपि वे लिखी नहीं जाती थीं। उनका विश्वास था कि समय की गति चक्रीय है। प्रत्येक कबीले के पास अपनी उत्पत्ति और इतिहास के ब्यौरे थे, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलते आ रहे थे।

5. कुशल कारीगर – उत्तरी अमरीका के मूल निवासी कुशल कारीगर थे। वे सुन्दर कपड़े बनाते थे।

6. जलवायु और भू-दृश्यों की जानकारी – वे जलवायु और विभिन्न भू-दृश्यों को उसी प्रकार समझ सकते थे, जैसे शिक्षित लोग लिखी हुई चीजें पढ़ते हैं।

प्रश्न 2.
संयुक्त राज्य अमेरिका में अपनी जमीन से मूल निवासियों की बेदखली की नीति की विवेचना कीजिए। इस सम्बन्ध में उच्च अधिकारियों की क्या नीति थी?
उत्तर:
संयुक्त राज्य अमेरिका में अपनी जमीन से मूल निवासियों की बेदखली जब संयुक्त राज्य अमरीका ने अपनी बस्तियों का विस्तार करना शुरू किया, तो जमीन की बिक्री के समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद मूल निवासियों को वहाँ से हटने के लिए बाध्य या प्रेरित किया गया। उन्हें जो कीमतें दी गईं, वे बहुत कम थीं। ऐसे उदाहरण भी मिलते हैं कि अमरीका में रहने वाले यूरोपीय लोगों ने धोखे से मूल निवासियों से उनकी जमीनें ले लीं या उन्हें पैसा देने के सम्बन्ध में अपने वचनों का पालन नहीं किया।

1. उच्च अधिकारियों द्वारा बेदखली का समर्थन करना – संयुक्त राज्य अमरीका के उच्च अधिकारी भी मूल निवासियों की बेदखली को उचित मानते थे। संयुक्त राज्य अमरीका के जार्जिया नामक प्रान्त के उच्च अधिकारियों ने तर्क प्रस्तुत करते हुए कहा कि चिरोकी कबीला राज्य के कानून से शासित तो होता है, परन्तु वे नागरिक अधिकारों का उपयोग नहीं कर सकते। इन चिरोकी लोगों ने अंग्रेजी सीखने तथा अमरीकी जीवन-शैली को समझने का सर्वाधिक प्रयास किया था। इसके बावजूद उन्हें नागरिक अधिकार प्रदान नहीं किए गए।

2. चिरोकी लोगों को बेदखल करने के लिए सेना का प्रयोग करना – 1832 में संयुक्त राज्य अमरीका के मुख्य न्यायाधीश जॉन मार्शल ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय सुनाया। उन्होंने कहा कि, ” चिरोकी कबीला एक विशिष्ट समुदाय है और उसके स्वत्वाधिकार वाले क्षेत्र में जार्जिया का कानून लागू नहीं होता।” वे कुछ मामलों में सर्वप्रभुता – सम्पन्न हैं। परन्तु संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति एंड्रिउ जैक्सन ने मुख्य न्यायाधीश की भावनाओं का सम्मान नहीं किया और चिरोकियों को अपनी जमीन से बेदखल करने के लिए अमरीकी सेना भेज दी। सेना ने लगभग 15 हजार चिरोकियों को जमीन से बेदखल कर दिया। इनमें से एक-चौथाई अपने ‘आँसुओं की राह ‘ (Trail of Tears) की यात्रा में ही मर – खप गए।”

JAC Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन

3. जमीन से बेदखल करने के कार्य को उचित ठहराना -जिन लोगों ने मूल निवासियों की जमीनें प्राप्त कर लीं, वे इस आधार पर अपने को उचित ठहराते थे कि मूल निवासी जमीन का अधिकतम प्रयोग करना नहीं जानते। इसलिए वह जमीन उनके अधिकार में नहीं रहनी चाहिए।

वे इस कारण भी मूल निवासियों की आलोचना करते थे कि वे आलसी हैं और बाजार के लिए उत्पादन करने में अपने शिल्प कौशल का प्रयोग नहीं करते हैं। वे अंग्रेजी सीखने और ‘ढंग के कपड़े पहनने में भी उनकी रुचि नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि मूल निवासी वास्तव में ‘मर-खपने’ योग्य ही हैं। खेती के लिए प्रेयरीज साफ की गई और जंगली भैंसों को मार डाला गया। एक फ्रांसीसी आगन्तुक ने लिखा, “आदिम जानवरों के साथ- साथ आदिम मनुष्य लुप्त हो जाएगा।”

4. मूल निवासियों को स्थायी तौर पर दी गई जमीन से भी खदेड़ना – इस बीच मूल निवासी पश्चिम की ओर खदेड़ दिए गए थे। उन्हें स्थायी तौर पर अपनी जमीन दे दी गई थी। परन्तु उनकी जमीन के अन्दर सीसा, सोना या तेल जैसे खनिज के पता चलने पर प्रायः उन्हें उस स्थान से भी बेदखल कर दिया जाता था। प्रायः कई समूहों को मूलतः किसी एक के अधिकार वाली जमीन में ही साझा करने के लिए बाध्य किया जाता था। इससे उनके बीच झगड़े हो जाते थे।

5. रिजर्वेशन्स – अमरीका के मूल निवासी छोटे-छोटे क्षेत्रों में सीमित कर दिए गए थे, जिन्हें ‘रिजर्वेशन्स’ कहा जाता था। ये प्रायः ऐसी जमीन होती थीं जिनके साथ उनका पहले से कोई सम्बन्ध नहीं होता था। ऐसा नहीं है कि मूल निवासियों ने अपनी जमीनें बिना संघर्ष किये समर्पित की हों। संयुक्त राज्य अमरीका की सेना ने 1865 से 1890 के मध्य अनेक विद्रोहों का दमन किया था। कनाडा में 1869 से 1885 के बीच मेटिसों (यूरोपीय मूल निवासियों के वंशज) के सशस्त्र विद्रोह हुए। परन्तु इन लड़ाइयों के पश्चात् उन्होंने हार मान ली थी।

प्रश्न 3.
‘गोल्ड रश’ से क्या अभिप्राय है? इससे उद्योगों को बढ़ावा क्यों मिला?
अथवा
गोल्ड रश के संयुक्त राज्य अमेरिका के आर्थिक विकास में योगदान की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
‘गोल्ड रश’ से अभिप्राय – लोगों की यह धारणा थी कि उत्तरी अमरीका में पृथ्वी के नीचे सोना हैं। 1840 में संयुक्त राज्य अमरीका के कैलीफोर्निया में सोने के कुछ चिन्ह मिले। सोना प्राप्ति की लालसा ने ‘गोल्ड रश’ को जन्म दिया। ‘गोल्ड रश’ उस आपा-धापी का नाम है, जिसमें हजारों यूरोपीय लोग क्षण-भर में धनी बनने की आशा में अमरीका पहुँचे।

1. रेलवे का निर्माण – ‘गोल्ड रश’ ने अमरीका के बहुमुखी आर्थिक विकास को प्रोत्साहन दिया। गोल्ड रश के चलते सम्पूर्ण महाद्वीप में रेलवे लाइनों का निर्माण हुआ। रेलवे लाइनों के निर्माण के लिए हजारों चीनी श्रमिकों की नियुक्ति की गई। संयुक्त राज्य अमरीका में रेलवे का काम 1870 में तथा कनाडा में रेलवे का काम 1885 पूरा हुआ।

2. उद्योगों का विकास – उत्तरी अमरीका में उद्योगों का खूब विकास हुआ। उत्तरी अमरीका में उद्योगों के विकसित होने के दो कारण थे –
(i) रेलवे के साज-सामान बनाने के लिए यहाँ उद्योगों का विकास हुआ ताकि दूर-दूर के स्थानों को तीव्र परिवहन द्वारा जोड़ा जा सके।
(ii) ऐसे यन्त्रों का उत्पादन करने के लिए उद्योगों का विकास हुआ जिनसे बड़े पैमाने की खेती की जा सके।
गोल्ड रश के परिणामस्वरूप संयुक्त राज्य अमरीका तथा कनाडा, दोनों देशों में औद्योगिक नगरों का विकास हुआ और कारखानों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई। 1860 में संयुक्त राज्य अमरीका का अर्थतन्त्र अविकसित अवस्था में था। 1890 में वह विश्व की अग्रणी औद्योगिक शक्ति बन चुका था।

3. बड़े पैमाने की खेती का विस्तार – गोल्ड रश से संयुक्त राज्य अमरीका में बड़े पैमाने की खेती का भी विस्तार हुआ। वहाँ बड़े-बड़े इलाके साफ किए गए और उन्हें खेतों के रूप में बदल दिया गया। 1890 तक जंगलो भैंसों का लगभग पूरी तरह से सफाया किया जा चुका था। इस प्रकार शिकार वाली जीवनचर्या भी समाप्त हो गई जिसे मूल निवासी सदियों से जीते आ रहे थे।

4. महाद्वीपीय विस्तार – 1892 में संयुक्त राज्य अमरीका का महाद्वीपीय विस्तार पूरा हो चुका था। प्रशान्त महासागर तथा अटलांटिक महासागर के बीच का क्षेत्र राज्यों में विभाजित किया जा चुका था। अब कोई ‘फ्रंटियर’ नहीं रहा, जो कई दशकों तक यूरोपीय निवासियों को पश्चिम की ओर खींचता रहा था। प्रशान्त महासागर और अटलान्टिक महासागर के बीच का क्षेत्र राज्यों में विभाजित किया जा चुका था। कुछ ही वर्षों में संयुक्त राज्य अमरीका ने हवाई तथा फिलीपीन्स में अपने उपनिवेश स्थापित कर लिए। अब संयुक्त राज्य अमरीका एक साम्राज्यवादी शक्ति बन चुका था।

प्रश्न 4.
संयुक्त राज्य अमरीका की सरकार द्वारा मूल निवासियों की भलाई के लिए किये गये कार्यों का वर्णन कीजिए।
अथवा
संयुक्त राज्य अमेरिका में बदलाव की लहर पर एक लेख लिखिए।
उत्तर:
संयुक्त राज्य अमरीका की सरकार द्वारा मूल निवासियों की भलाई के कार्य 1920 के दशक तक संयुक्त राज्य अमरीका की सरकार ने मूल निवासियों की भलाई के लिए प्रभावशाली कदम नहीं उठाये। 1928 में समाज वैज्ञानिक लेवाइस मेरिअम के निर्देशन में सम्पन्न हुआ एक सर्वेक्षण प्रकाशित हुआ – ‘दि प्राब्लम ऑफ इण्डियन एडमिनिस्ट्रेशन’। इस सर्वेक्षण में रिजर्वेशन्स में रह रहे मूल निवासियों की स्वास्थ्य और शिक्षा सम्बन्धी सुविधाओं के न होने का बड़ा ही करुणाजनक चित्रण प्रस्तुत किया गया था। इस प्रकार उन्हें स्वास्थ्य तथा शिक्षा सम्बन्धी सुविधाओं से वंचित रखा गया। परन्तु कालान्तर में परिवर्तन की लहर आई और संयुक्त राज्य अमरीका की सरकार ने मूल निवासियों की भलाई के लिए निम्नलिखित कार्य किये –

1. रि- ऑर्गेनाइजेशन एक्ट – मूल निवासियों की करुणाजनक दशा देखकर गोरे अमरीकियों के मन में उनके प्रति सहानुभूति की भावना उत्पन्न हुई, जिन्हें अपनी संस्कृति का पालन करने से रोका जाता था तथा जिन्हें नागरिकता के लाभों से भी वंचित रखा जाता था। इसने संयुक्त राज्य अमरीका में एक युगान्तरकारी कानून को जन्म दिया। 1934 में इण्डियन रिआर्गेनाइजेशन एक्ट पारित हुआ जिसके द्वारा रिजर्वेशन्स में मूल निवासियों को जमीन खरीदने और ऋण लेने का अधिकार दिया गया।

2. मूल निवासियों के लिए किए गए विशेष प्रावधानों को समाप्त करने पर विचार करना – 1950 और 1960 के दशकों में संयुक्त राज्य अमरीका तथा कनाडा की सरकारों ने मूल निवासियों के लिए किए गए विशेष प्रावधानों को समाप्त करने का इस आशा से विचार किया कि वे मुख्य धारा में शामिल होंगे, अर्थात् वे यूरोपीय संस्कृति को अपनायेंगे।

JAC Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन

परन्तु मूल निवासी ऐसा नहीं चाहते थे। 1954 में अनेक मूल निवासियों ने अपने द्वारा तैयार किए गए ‘डिक्लेरेशन ऑफ संजीव पास बुक्स इण्डियन राइट्स’ में इस शर्त के साथ संयुक्त राज्य अमरीका की नागरिकता स्वीकार की कि उनके रिजर्वेशन्स वापस नहीं लिए जायेंगे और उनकी परम्पराओं में हस्तक्षेप नहीं किया जायेगा। कनाडा में भी कुछ ऐसी ही चीजें हुईं।

3. मूल निवासियों द्वारा सरकार की नीति का विरोध – 1969 में संयुक्त राज्य अमरीका की सरकार ने घोषणा की कि वह ” आदिवासी अधिकारों को मान्यता नहीं देगी।” परन्तु मूल निवासियों ने इसका प्रबल विरोध किया और धरनों-प्रदर्शनों का आयोजन किया। अन्त में, 1982 में एक संवैधानिक धारा के अन्तर्गत मूल निवासियों के वर्तमान आदिवासी अधिकारों तथा समझौता – आधारित अधिकारों को स्वीकृति प्रदान की गई। यद्यपि संयुक्त राज्य अमरीका तथा कनाडा दोनों के मूल निवासियों की संख्या 18वीं सदी के मुकाबले में बहुत कम हो गई है, फिर भी उन्होंने अपनी संस्कृति का पालन करने के अपने अधिकारों की प्रबल दावेदारी की है।

प्रश्न 5.
आस्ट्रेलिया के मूल निवासियों के यूरोपीय लोगों के प्रति दृष्टिकोण की विवेचना कीजिए और आस्ट्रेलिया के आर्थिक विकास पर प्रकाश डालिए।
उत्तर:
आस्ट्रेलिया के मूल निवासियों का यूरोपीय लोगों के प्रति दृष्टिकोण – आस्ट्रेलिया के मूल निवासियों का यूरोपीय लोगों के प्रति आरंभिक रूप में दोस्ताना व्यवहार था। यूरोपीय लोगों के आगमन को वहाँ के सभी मूल वाशिंदों ने खतरे की तरह नहीं देखा। लेकिन 19वीं और 20वीं सदी के दरम्यान कीटाणुओं के असर तथा आबादकारों के साथ जमीनों के लिए हुई लड़ाइयों के चलते 90 प्रतिशत मूल वाशिंदों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

आस्ट्रेलिया का आर्थिक विकास – आस्ट्रेलिया के आर्थिक विकास में बहुत लम्बा समय लगा। पहले भेड़ों के विशाल फार्म और खानें विकसित हुईं। इसके बाद शराब बनाने के लिए अंगूर के बाग और गेहूँ की खेती एक लम्बे समय में और काफी मेहनत से विकसित हो पाए। इसने आस्ट्रेलिया की सम्पन्नता की आधारशिला रखी। 1911 में आस्ट्रेलिया की नई राजधानी बनाने का निश्चय किया गया। प्रारम्भ में राजधानी के लिए ‘वूलव्हीट गोल्ड’ नाम का सुझाव दिया गया परन्तु अन्त में राजधानी का नाम ‘कैनबरा’ रखा गया। कैनबरा एक स्थानीय शब्द ‘कैमबरा’ से बना है, जिसका अर्थ है ‘ सभा-स्थल’।

मूल निवासियों का कठोर परिस्थितियों में खेतों में काम करना-आस्ट्रेलिया में कुछ मूल निवासियों को कठोर परिस्थितियों में खेतों में काम करना पड़ता था। उन्हें दासों जैसी कठोर परिस्थितियों में काम करना पड़ता था। परन्तु बाद में चीनी आप्रवासियों ने सस्ता श्रम उपलब्ध कराया। कुछ समय बाद सरकार ने चीनी आप्रवासियों पर प्रतिबन्ध लगा दिया ताकि गैर- गोरों पर निर्भरता न बढ़े। 1974 तक आस्ट्रेलिया के लोगों के मन में यह डर उत्पन्न हो गया था कि दक्षिण एशिया और दक्षिण-पूर्वी एशिया के ‘गहरी रंगत वाले’ लोग बड़ी संख्या में आस्ट्रेलिया आ सकते हैं। अत: ग़ैर- गोरों को आस्ट्रेलिया आने से रोकने के लिए सरकार ने एक नीति अपनाई।

प्रश्न 6.
आस्ट्रेलिया में आई परिवर्तन की लहर का वर्णन कीजिए। इसके परिणामस्वरूप आस्ट्रेलिया के मूल निवासियों की संस्कृति के अध्ययन के लिए किये गये उपायों पर प्रकाश डालिए।
अथवा
आस्ट्रेलिया में आई बदलाव की लहर पर एक निबन्ध लिखिए।
उत्तर:
आस्ट्रेलिया में परिवर्तन की लहर – 1968 में एक मानवशास्त्री डब्ल्यू. ई. एच. स्टैनर के एक व्याख्यान से आस्ट्रेलिया के लोगों में जागृति उत्पन्न हुई। व्याख्यान का शीर्षक था – दि ग्रेट आस्ट्रेलियन साइलेंस (महान आस्ट्रेलियाई चुप्पी ) – यह इतिहासकारों की मूल निवासियों के बारे में चुप्पी थी। 1970 के दशक से उत्तरी अमरीका की भाँति आस्ट्रेलिया में भी यहाँ के मूल निवासियों को एक नये रूप में समझने की लालसा पैदा हो चुकी थी। उन्हें विशिष्ट संस्कृतियों वाले समुदायों के रूप तथा प्रकृति और जलवायु को समझने की विशिष्ट पद्धतियों के रूप में समझने की आवश्यकता महसूस की गई।

उन्हें ऐसे समुदायों के रूप में समझा जाना था, जिनके पास अपनी कलाओं, कपड़ा-साजी, चित्रकारी, हस्तशिल्प आदि के कौशल का विशाल भण्डार था। उनका यह भण्डार प्रशंसा करने, सम्मान करने तथा अभिलेखन के योग्य था। इसलिए हेनरी रेनाल्ड्स ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक ‘व्हाइ वरंट वी टोल्ड ?’ में आस्ट्रेलियाई इतिहास, लेखन की उस पद्धति की आलोचना की गई थी, जिसमें ‘कैप्टन कुक की खोज’ से ही इतिहास की शुरुआत मानी जाती थी।

1. मूल निवासियों की संस्कृतियों के अध्ययन पर बल देना- उसके बाद से आस्ट्रेलिया के मूल निवासियों की संस्कृतियों का अध्ययन करने के लिए विश्वविद्यालयों में विभागों की स्थापना हुई है। कलादीर्घाओं (आर्ट गैलरीज) में तो इस देसी कलाओं की दीर्घाएँ सम्मिलित की गई हैं। इसके अतिरिक्त देसी संस्कृति पर प्रकाश डालने के लिए संग्रहालयों में सज्जित कमरों की व्यवस्था की गई है।

अब मूल निवासियों ने भी अपने जीवन – इतिहासों को लिखना आरम्भ किया है। यह एक प्रशंसनीय प्रयास है। यदि मूल निवासियों की संस्कृतियों के अध्ययन की ओर ध्यान नहीं दिया जाता, समय तक उसका बहुत कुछ हिस्सा भुला दिया गया होता। 1974 से ‘बहुसंस्कृतिवाद’ आस्ट्रेलिया की राजकीय नीति रही है, जिसने मूल निवासियों की संस्कृतियों तथा एशिया के आप्रवासियों की भिन्न-भिन्न संस्कृतियों को समान आदर दिया है।

2. भूमि अधिग्रहण सम्बन्धी समस्या – 1970 के दशक से, जब संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य अन्तर्राष्ट्रीय एजेन्सियों की बैठकों में ‘मानवाधिकार’ शब्द सुनाई पड़ने लगा, आस्ट्रेलिया की जनता को इस बात का बोध हुआ कि आस्ट्रेलिया में यूरोपीय लोगों द्वारा किए गए भूमि अधिग्रहण को औपचारिक बनाने के लिए मूल निवासियों के साथ कोई समझौता – पत्र तैयार नहीं किया गया था। सरकार सदा से आस्ट्रेलिया की जमीन को ‘टेरान्यूलिअस’ बताती आई थी। इसका अर्थ था- ‘जो किसी की नहीं है।’ इसके अतिरिक्त वहाँ अपने आदिवासी सम्बन्धियों से छीने गए मिश्रित रक्त वाले बच्चों का भीषण शोषण किया जाता था।

JAC Class 11 History Important Questions Chapter 10 मूल निवासियों का विस्थापन

आस्ट्रेलियाई जनता द्वारा इन प्रश्नों पर किये गए आन्दोलनों के परिणामस्वरूप दो महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए-

  • इस बात को मान्यता देना कि मूल निवासियों का जमीन के साथ, सुदृढ़ ऐतिहासिक सम्बन्ध रहा है और इसका आदर किया जाना चाहिए। जमीन उनके लिए पवित्र है।
  • पिछली गलतियों को मिटाया तो नहीं जा सकता, परन्तु ‘गोरों’ और ‘रंग-बिरंगे लोगों’ को अलग-अलग रखने का प्रयास करके बच्चों के साथ जो अन्याय किया गया है, उसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी माँगी जानी चाहिए।

Leave a Comment