JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 मानव बस्ती

Jharkhand Board JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 मानव बस्ती Important Questions and Answers.

JAC Board Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 मानव बस्ती

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

प्रश्न-नीचे दिए गए चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए
1. कौन सा बस्ती प्रतिरूप तटों के साथ मिलता है ?
(A) आयताकार
(B) रैखिक
(C) त्रिभुजाकार
(D) तारे के आकार।
उत्तर:
(B) रैखिक

2. विश्व में कितने मिलियन नगर हैं ?
(A) 300
(B) 350
(C) 400
(D) 438.
उत्तर:
(D) 438.

3. किस नगर में विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या है ?
(A) मेक्सिको सिटी
(B) लन्दन
(C) टोक्यो
(D) मुम्बई।
उत्तर:
(C) टोक्यो

4. संसार में कितने प्रतिशत नगरीय जनसंख्या है ?
(A) 38%
(B) 42%
(C) 48%
(D) 58%.
उत्तर:
(C) 48%

5. एक मैगा नगर की कितनी जनसंख्या होती है ?
(A) 60 लाख
(B) 70 लाख
(C) 80 लाख
(D) 100 लाख।
उत्तर:
(D) 100 लाख।

6. विश्व में कितने मैगा नगर हैं ?
(A) 15
(B) 20
(C) 22
(D) 25.
उत्तर:
(D) 25.

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 मानव बस्ती

7. एशिया में सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है
(A) शंघाई
(B) मुम्बई
(C) टोक्यो
(D) कराची।
उत्तर:
(C) टोक्यो

8. दक्षिणी अमेरिका में सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है
(A) साओ पालो
(B) रियो डी जनेरो
(C) ब्यूनस आयर्स
(D) सैंटास।
उत्तर:
(A) साओ पालो

9. भारत में किसी नगर की कितनी जनसंख्या होनी चाहिए
(A) 2000
(B) 4000
(C) 5000
(D) 6000
उत्तर:
(C) 5000

10. भारत में एक नगर में जनसंख्या घनत्व प्रति वर्ग कि०मी० कितना है ?
(A) 200
(B) 250
(C) 350
(D) 400.
उत्तर:
(D) 400.

11. शुष्क बिन्दु बस्तियां कहां पाई जाती हैं ?
(A) डेल्टा में
(B) नदी वेदिकाओं के साथ
(C) झरनों के साथ
(D) घाटियों के साथ।
उत्तर:
(B) नदी वेदिकाओं के साथ

12. किस प्रदेश में इग्लू मकान मिलते हैं ?
(A) टुंड्रा .
(B) सवाना
(C) सेल्वास
(D) स्टैप।
उत्तर:
(A) टुंड्रा .

13. सड़क के साथ-साथ कौन सा बस्ती प्रतिरूपं मिलता है ?
(A) आयताकार
(B) वृत्ताकार
(C) रैखिक
(D) तारे के आकार।
उत्तर:
(C) रैखिक

14. लन्दन किस प्रकार का नगर है ?
(A) व्यापारिक
(B) पत्तन नगर
(C) धार्मिक नगर
(D) औद्योगिक नगर।
उत्तर:
(B) पत्तन नगर

15. केनबरा किस देश की राजधानी है ?
(A) इथोपिया
(B) आस्ट्रेलिया
(C) न्यूज़ीलैंड
(D) इण्डोनेशिया।
उत्तर:
(B) आस्ट्रेलिया

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

प्रश्न 1.
बस्तियों के प्रकार बताओ।
उत्तर:
ग्रामीण एवं नगरीय बस्तियां।

प्रश्न 2.
कितनी सीमा तक ग्राम की जनसंख्या होती है ?
उत्तर:
5000 व्यक्तियों तक।

प्रश्न 3.
ग्रामीण बस्तियों में लोगों का मख्य व्यवसाय बताओ।
उत्तर:
कृषि।

प्रश्न 4.
रैखिक बस्ती प्रतिरूप कहां पाया जाता है ?
उत्तर:
सड़क मार्ग के साथ।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 मानव बस्ती

प्रश्न 5.
एक नगरीय बस्ती में कितना जनसंख्या घनत्व होना चाहिए ?
उत्तर:
400 व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी.

प्रश्न 6.
एक प्रशासनिक नगर का उदाहरण दो।
उत्तर:
नई दिल्ली।

प्रश्न 7.
विश्व में कितने मिलियन नगर हैं ?
उत्तर:
438.

प्रश्न 8.
एक मैगा नगर में कितनी जनसंख्या होती है ?
उत्तर:
100 लाख।

प्रश्न 9.
विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर कौन-सा है ?
उत्तर:
टोक्यो।

प्रश्न 10.
किसी उप-नगरीय क्षेत्र से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर:
किसी नगर के गिर्द बस्ती।

प्रश्न.11.
नम बिन्दु बस्ती में क्या अभिप्राय है ?
उत्तर:
नदियों, झीलों, झरनों के गिर्द जल पर निर्भर बस्तियां।

प्रश्न 12.
शुष्क बिन्दु बस्तियां क्या हैं ?
उत्तर:
नदी वेदिकाओं तथा तटबन्धों पर स्थित बस्तियां।

प्रश्न 13.
दक्षिण पूर्व एशिया में अधिकतर लोग निचले प्रदेशों में क्यों बसते हैं ?
उत्तर:
ये प्रदेश आर्द्र धान की कृषि के अनुकूल है।

प्रश्न 14.
आरम्भ में बस्तियां वनों के साफ किए क्षेत्रों में क्यों थीं ?
उत्तर:
यहां लकड़ी उपलब्ध थी।

प्रश्न 15.
सुरक्षा की दृष्टि से पहाड़ियों तथा द्वीपों पर बनी बस्तियों के उदाहरण दो।
उत्तर:
(i) नाईजीरिया के इन्सेलबर्ग पर बनी बस्तियां।
(ii) भारत में दुर्गों पर बनी बस्तियां।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 मानव बस्ती

प्रश्न 16.
बस्तियों के रैखित प्रतिरूप कहां मिलते हैं ?
उत्तर:

  1. सड़क मार्ग के साथ
  2. रेल मार्ग के साथ
  3. नदी के साथ
  4. नहर के साथ
  5. तटबन्ध के साथ।

प्रश्न 17.
किन जलाशयों के गिर्द वृत्ताकार रूप में बस्तियां मिलती हैं
उत्तर:
(i) झीलों के गिर्द
(ii) तालाबों के गिर्द।

प्रश्न 18.
T-आकार का बस्ती प्रतिरूप कहां मिलता है ?
उत्तर:
सड़क मार्गों के तिराहे पर।

प्रश्न 19.
कौन सा नगर सबसे पहले मिलियन नगर बना ?
उत्तर:
लन्दन 1810 में।

प्रश्न 20.
ग्रामीण बस्तियों की दो समस्याएं बताओ।
उत्तर:
(i) अपर्याप्त जल पूर्ति
(ii) बाढ़ तथा सूखा।

प्रश्न 21.
ग्रामीणीकरण से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर:
जब घर बिखरे-बिखरे हों तो उसे एक संहित ग्राम की व्यवस्था में रखा जाए।

प्रश्न 22.
विश्व में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत कितना है ?
उत्तर:
48 प्रतिशत।

प्रश्न 23.
भारत में एक नगरीय बस्ती में कितनी जनसंख्या होती है ?
उत्तर:
5000 व्यक्ति से अधिक।

प्रश्न 24.
कार्यों के आधार पर बस्तियों के तीन प्रकार बताओ।
उत्तर:
(i) प्रशासनिक नगर
(ii) व्यापारिक नगर
(iii) सांस्कृतिक नगर।

प्रश्न 25.
धार्मिक तीर्थ स्थानों के चार उदाहरण दो।
उत्तर:
जेरुसलम, मक्का, पुरी तथा वाराणसी।

प्रश्न 26.
प्रति वर्ष कितने लोग नगरों की ओर प्रवास करते हैं ?
उत्तर:
20-30 मिलियन।

प्रश्न 27.
अदीस अबाबा की स्थिति बताओ।
उत्तर:
यह इथोपिया की राजधानी है जो 1878 में स्थापित हुई।

प्रश्न 28.
केनबरा नगर की स्थिति बताओ।
उत्तर:
यह ऑस्ट्रेलिया की राजधानी है जो 1912 में स्थापित हुई।

प्रश्न 29.
किसी मेगा नगर की जनसंख्या कितनी होती है ?
उत्तर:
100 लाख।

प्रश्न 30.
विश्व में मैगा नगरों की संख्या बताओ।
उत्तर:
25.

प्रश्न 31.
भारत में किस प्रकार की ग्रामीण बस्तियों में पन्ना, पारा, पाल्ली, नागरा, घानी पाई जाती है?
उत्तर:
हैमलेटिड बस्तियां।

प्रश्न 32.
औद्योगिक नगर का एक उदाहरण दो।
उत्तर:
जमशेदपुर।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 मानव बस्ती

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
बस्ती से क्या अभिप्रायः है ? इसके तीन उदाहरण दो।
उत्तर:
घरों के समूह को बस्ती कहते हैं। यह एक ग्राम, नगर या शहर हो सकता है।

प्रश्न 2.
किस प्रकार एक बस्ती स्थाई रूप धारण करती है ?
उत्तर:
किसी बस्ती में मनुष्य लगभग स्थाई रूप से निवास करते हैं। स्थायी रूप से बसे स्थान को ही बस्ती कहते हैं। मकानों का स्वरूप बदला जा सकता है, उसके कार्य बदल सकते हैं परन्तु बस्तियां समय एवं स्थान के साथ निरन्तर बसती रहेंगी।

प्रश्न 3.
नगरों तथा ग्रामों में आधारभूत अन्तर स्पष्ट करो।
उत्तर:
जनसंख्या के आकार के आधार पर एक ग्राम नगर से भिन्न होता है। परन्तु मूलभूत अन्तर लोगों के व्यवसाय में है। नगरों में लोगों के व्यवसाय द्वितीयक तथा तृतीयक क्रिया कलापों से जुड़े होते हैं, परन्तु ग्रामों में अधिकतर लोग प्राथमिक क्रियाओं में लगे होते हैं।

प्रश्न 4.
उप नगरों से क्या अभिप्रायः है ? लोग उपनगरों की ओर क्यों प्रवास करते हैं ? (H.B. 2012)
उत्तर:
बड़े नगरों के समीप छोटे-छोटे से नगर बस जाते हैं जिन्हें उपनगर कहते हैं। लोग नगर के घने बसे क्षेत्रों से हटकर रहन-सहन की अच्छी गुणवत्ता की खोज में शहर के बाहर स्वच्छ एवं खुले क्षेत्रों में रहना पसन्द करते हैं।

प्रश्न 5.
ग्रामीण बस्तियों का सम्बन्ध भूमि से क्यों होता है ? .
उत्तर:
ग्रामीण बस्तियों में प्राथमिक क्रिया-कलापों की अधिकता होती है। यहां लोग भूमि से सीधे रूप से संसाधन प्राप्त करते हैं। इनके क्रिया-कलाप जैसे कृषि, पशुपालन, मत्स्यन आदि भूमि से जुड़े होते हैं।

प्रश्न 6.
घरों के निर्माण में कौन-सी विभिन्न प्रकार की सामग्री प्रयोग की जाती है ?
उत्तर:
ईंट, पत्थर, लकड़ी, सीमेंट, चिकनी मिट्टी, चूना, बालू, लौह आदि।

प्रश्न 7.
नहरी बस्तियों से क्या अभिप्राय है? एक उदाहरण दो।
उत्तर:
सरकार द्वारा कई क्षेत्रों में नियोजित बस्तियां बसाई जाती हैं जहां आवास, पानी तथा अब संरचना की सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। नहरों के किनारों के साथ नहरी बस्तियां बसाई जाती हैं। भारत में इन्दिरा गांधी नगर के कमांड क्षेत्र में नहरी बस्तियां बसाई गई हैं।

प्रश्न 8.
ग्रामीण बस्तियों के प्रतिरूप किन कारकों पर निर्भर करते हैं ?
उत्तर”

  1. घरों की एक-दूसरे के साथ स्थिति।
  2. ग्राम की स्थिति।
  3. समीपवर्ती धरातल।
  4. स्थल रूप रेखा।
  5. ग्राम की आकृति व आकार।

प्रश्न 9.
विन्यास के आधार पर विभिन्न प्रकार के ग्राम बताओ।
उत्तर:

  1. मैदानी ग्राम
  2. पठारी ग्राम
  3. तटीय ग्राम
  4. वन ग्राम
  5. मरुस्थलीय ग्राम।

प्रश्न 10.
कार्यों के आधार पर विभिन्न प्रकार के ग्राम बताओ।
उत्तर:

  1. कृषि ग्राम
  2. मछुआरों के ग्राम
  3. लकड़हारों के ग्राम
  4. पशुपालक ग्राम।

प्रश्न 11.
आकृति के आधार पर विभिन्न ग्राम बताओ।
उत्तर:

  1. रैखिक
  2. आयताकार
  3. वृत्ताकार
  4. तारे के आकार का
  5. T-आकार
  6. दोहरे ग्राम
  7. क्रॉस आकार।

प्रश्न 12.
आरम्भिक काल में नगरीय बस्तियों के बसने का आधार क्या था ?
उत्तर:

  1. जल आपूर्ति
  2. गृह निर्माण सामग्री
  3. उपजाऊ भूमि।

प्रश्न 13.
नगरों के विभिन्न कार्य बताओ।
उत्तर:
आरम्भिक काल में नगर केन्द्र थे जहां प्रशासन, व्यापार, उद्योग सुरक्षा तथा धर्म महत्त्वपूर्ण कार्य थे। आधुनिक नगर बहुमुखी कार्य करते हैं, जैसे मनोरंजन, रिहायश, परिवहन, खनन, निर्माण तथा सूचना प्रौद्योगिकी।

प्रश्न 14.
अपने कार्यात्मक रूप से शैफ़ील्ड, लन्दन तथा चण्डीगढ़ किस वर्ग के नगर हैं ?
उत्तर:
(क) शैफ़ील्ड एक औद्योगिक नगर है।
(ख) लन्दन एक पत्तन नगर एवं प्रशासनिक नगर है।
(ग) चण्डीगढ़ एक प्रशासनिक नगर है।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 मानव बस्ती

प्रश्न 15.
भारत में पाई जाने वाली केन्द्रीकृत ग्रामीण बस्तियों की नई तीन विशेषताएं बताओ।
उत्तर:

  1. इसमें घर पास-पास बने होते हैं।
  2. इसमें निवास क्षेत्र कृषि क्षेत्र से पृथक् होता है।
  3. ये बस्तियां रैखिक या आयताकार आकार में होती हैं।.

प्रश्न 16.
भारत में स्थित किन्हीं तीन वर्ग के नगरों की मुख्य विशेषताएं बताओ जोकि प्रकार्यत्म आधार पर वर्गीकृत है।
उत्तर:
भारत में नगर अपने कार्यों के आधार पर विभिन्न वर्गों में बांटे जाते हैं –

  1. प्रशासनिक नगर-इस नगर में राज्यों की राजधानियां शामिल होती हैं। यहां सरकारी दफ्तर, कचहरी तथा कई प्रतिष्ठानों के मुख्य कार्यालय स्थित होते हैं। इसके उदाहरण दिल्ली, चण्डीगढ़ हैं।।
  2. प्रतिरक्षा नगर-ये नगर स्थल सेना, नौसेना तथा वायु सेना के लिए महत्त्वपूर्ण होते हैं। यहां सैनिकों के लिए बैरकें बनाई जाती हैं। यहां सैनिकों को प्रशिक्षण दिया जाता है जैसे जोधपुर, जम्मू।
  3. खनन केन्द्र-ये नगर खनिजों की प्राप्ति के पश्चात् बस जाते हैं। जैसे-कोयला क्षेत्र-रानीगंज, सेना क्षेत्र-कोलार।

प्रश्न 17.
संहत बस्तियां क्या हैं ?
उत्तर:
संहत, बस्तियां उपजाऊ नदी घाटियों में मिलती हैं। इनके घर एक-दूसरे के निकट होते हैं। भूमि कम होने के कारण इनका आकार छोटा होता है।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 मानव बस्ती

प्रश्न 18.
आपके विचार से ग्रामीण बस्तियों की क्या समस्याएं हैं ?
उत्तर:

  1. अपर्याप्त जल आपूर्ति
  2. जल जनित बीमारियां
  3. मल जल प्रणाली का अभाव
  4. सड़कों की कमी।

प्रश्न 19.
नगरीय बस्तियों की किन्हीं तीन समस्याओं का वर्णन करें।
उत्तर:

  1. नगरीय बस्तियों में जनसंख्या के अधिक होने के कारण आवास की कमी होती है। गन्दी बस्तियों का विस्तार अधिक होता है।
  2. रोज़गार की कमी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से अधिकतर जनसंख्या नगरों की ओर प्रवास करती हैं।
  3. नगरीय जनसंख्या का सामाजिक स्तर नीचा रहता है। इन नगरों में लिंगानुपात भी असंतुलित होता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
भारत की 1991 की जनगणना के अनुसार, नगर की परिभाषा दो।
उत्तर:
नगर के लिए निम्नलिखित आवश्यक तथ्य हैं –

  1. नगर में एक नगरपालिका, कार्पोरेशन या छावनी या इड नगर कमेटी होनी चाहिए।
  2. नगर की कम-से-कम जनसंख्या 5000 हो।
  3. नगर में 75% से अधिक जनसंख्या और गैर-कृषि कार्य हों।
  4. नगर में जनसंख्या घनत्व कम-से-कम 400 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर हो।

प्रश्न 2.
संहत बस्तियों तथा परिक्षिप्त बस्तियों में अन्तर स्पष्ट करो।
उत्तर:
1. संहत बस्तियां (Compact Settlements) – संहत बस्तियां उपजाऊ नदी घाटियों में मिलती हैं। जल पूर्ति के साधन और निवास स्थान इनका आधार बनाते हैं। घर एक-दूसरे के निकट होते हैं। भूमि कम होने के कारण इनका आकार कम होता है। इन बस्तियों में प्रायः एक ही कुल के लोग रहते हैं। भारत के उत्तरी मैदान में ऐसी बस्तियां मिलती हैं।

2. परिक्षिप्त बस्तियां (Dispersed Settlements) – इन बिखरी हुई बस्तियों में अलग-अलग घर होते हैं। प्रायः गिरजाघर या मस्जिद या मन्दिर के गिर्द तीन-चार घर बसे होते हैं। भारत में ऐसी बस्तियां पहाडी प्रदेशों में तथा कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम में मिलती हैं।

प्रश्न 3.
नम बिन्दु बस्तियां क्या हैं ? इनके तीन लाभ बताओ।
उत्तर:
साधारणतया ग्रामीण बस्तियां जलराशियों के समीप स्थित होती हैं, जैसे नदियां, झीलें, झरने आदि। इन्द्र नम बिन्दु (Wet Point) बस्तियां कहते हैं। कई असुविधाओं के होते हुए भी ये द्वीपों तथा दलदली क्षेत्रों के निकट बस जाती हैं।

लाभ –

  1. यहां लोगों की जल की आवश्यकता पूरी होती हैं।
  2. नदियां तथा झीलें खेतों के लिए जल सिंचाई प्रदान करती हैं।
  3. जलराशियों में मत्स्यन क्रिया की जाती हैं।
  4. नदियां तथा झीलें जल परिवहन भी प्रदान करती हैं।

प्रश्न 4.
विकसित देशों तथा विकासशील देशों के नगरों में अन्तर स्पष्ट करें।
उत्तर:
विकसित एवं विकासशील देशों के कस्बे एवं नगर उनके विकास एवं नगर नियोजन में कई तरह की विभिन्नताएं रखते हैं। विकसित देशों में अधिकतर नगर योजनाबद्ध तरीके से बसाये गए हैं जबकि विकासशील देशों में अधिकतर नगरों की उत्पत्ति ऐतिहासिक है तथा उनकी आकृति अनियमित है। उदाहरण के तौर पर चण्डीगढ़ एवं केनबरा नियोजित नगर हैं, जबकि भारत में छोटे कस्बे ऐतिहासिक रूप से परकोटे से बाहर की ओर बड़े नगरीय फैलाव में गैर योजनाबद्ध तरीके से विकसित हुए हैं।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 मानव बस्ती

प्रश्न 5.
“नगरीय केन्द्रों की स्थिति उनके द्वारा सम्पन्न कार्यों के आधार पर देखी जाती है।” व्याख्या करो।
उत्तर:
नगरीय केन्द्रों की स्थिति उनके द्वारा सम्पन्न कार्यों के आधार पर देखी जाती है।

  1. उदाहरण के तौर पर किसी अवकाश सैरगाह की स्थिति के लिए जो आवश्यक बातें होनी चाहिएं वो औद्योगिक नगर, सेना नगर या एक समुद्री पत्तन नगर के लिए आवश्यक स्थितियों से भिन्न होती हैं।
  2. सामरिक नगरों की स्थिति ऐसी जगह हो जहां इसे प्राकृतिक सुरक्षा मिले।
  3. खनिज नगरों के लिए क्षेत्र में आर्थिक दृष्टिकोण से उपयोगी खनिजों का पाया जाना आवश्यक है।
  4. औद्योगिक नगरों के लिए स्थानीय शक्ति के साधन एवं कच्चा माल।
  5. पर्यटन केन्द्र के लिए आकर्षक दृश्य या सामुद्रिक तट, औषधीय जल वाला झरना या कोई ऐतिहासिक अवशेष।
  6. पत्तन के लिए पोताश्रय का होना।

प्रश्न 6.
“ग्रामीण बस्तियां नियोजकों के सम्मुख बड़ी चुनौती है।” ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए व्याख्या करें।
उत्तर:
ग्रामीण बस्तियों की समस्याएं-विकासशील देशों में ग्रामीण बस्तियों की संख्या अधिक है एवं इनका आधारभूत ढांचा भी अविकसित है। ये नियोजकों के सम्मुख बड़ी चुनौती और सुअवसर प्रस्तुत करते हैं।
(1) विकासशील देशों में ग्रामीण बस्तियों में जल की आपूर्ति भी पर्याप्त नहीं है। पर्वतीय एवं शुष्क क्षेत्रों में निवासियों को पेयजल हेतु लम्बी दूरियां तय करनी पड़ती हैं।
(2) जल जनित बीमारियां जैसे हैजा, पीलिया आदि सामान्य समस्या है।
(3) दक्षिणी एशिया के देश प्रायः बाढ एवं सखे से ग्रस्त रहते हैं।
(4) सिंचाई सुविधाएं कम होने से कृषि कार्य पर भी प्रभाव पड़ता है।

प्रश्न 7.
एक स्वस्थ शहर (Healthy City) क्या है ?
उत्तर:
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बतलाया कि एक स्वस्थ शहर में निम्न सुविधाएं अवश्य होनी चाहिएं :

  • स्वच्छ’ एवं ‘सुरक्षित’ वातावरण
  • सभी निवासियों की आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्ति
  • स्थानीय सरकार में समुदाय की भागीदारी
  • सभी के लिए आसानी से उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाएं।

प्रश्न 8.
प्रशासनिक एवं सांस्कृतिक बस्तियों में अन्तर स्पष्ट करो।
उत्तर:
प्रशासनिक नगर-राष्ट्रीय सरकारों के प्रशासनिक विभागों के मुख्यालय, जैसे-नई दिल्ली, केनबरा, मास्को, बीजिंग, अदीस अबाबा, वाशिंगटन डी० सी०, पेरिस, लन्दन आदि राष्ट्रीय राजधानियां हैं। भारत में जयपुर, भोपाल, पटना तथा बंगलौर, राज्य के प्रशासनिक मुख्यालय (राजधानियां) हैं। सांस्कृतिक नगर-सांस्कृतिक नगर धार्मिक केन्द्र, शैक्षिक केन्द्र अथवा मनोरंजन या आमोद-प्रमोद के केन्द्र होते हैं। जेरूसेलम, मक्का, अयोध्या, हरिद्वार तथा वाराणसी का धार्मिक महत्त्व है। वाराणसी शिक्षा का भी केन्द्र है।

प्रश्न 9.
किसी बस्ती द्वारा नगरीय बस्ती निर्धारित करने के लिए विभिन्न देशों द्वारा प्रयुक्त मापदण्डों की विवेचना कीजिए।
उत्तर:
विभिन्न देशों ने अपनी आवश्यकता अनुसार नगरीय बस्ती के मापदण्ड विकसित किए हैं। भारत में 5000 से अधिक जनसंख्या वाली बस्ती नगर कहलाती है। कनाडा में 1000 से अधिक जनसंख्या वाली बस्ती, संयुक्त राज्य अमेरिका में 2500 से अधिक जनसंख्या वाली बस्ती, जापान में 30000 से अधिक जनसंख्या वाली बस्ती नगर कहलाती है। निम्न जनसंख्या वाले देशों में नगर की जनसंख्या कम हो सकती है। डेनमार्क, स्वीडन में 250 से अधिक, वेनेजुएला में 1000 से अधिक तथा कोलंबिया में 1500 से अधिक जनसंख्या वाली बस्ती नगर कहलाती है।

प्रश्न 10.
नम बिन्दु बस्तियाँ क्या हैं ? इनके दो लाभ लिखिए।
उत्तर:
साधारणतया ग्रामीण बस्तियाँ जलराशियों के समीप स्थित होती हैं; जैसे-नदियां, झीलें, झरने आदि नम बिन्दु (Wet Point) बस्तियाँ कहते हैं। कई असुविधाओं के होते हुए भी ये द्वीपों तथा दलदली क्षेत्रों के निकट बस जाती हैं।
लाभ –
1. यहाँ लोगों की जल की आवश्यकता पूरी होती है।
2. नदियां तथा झीलें खेतों के लिए सिंचाई हेतु जल प्रदान करती हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न (Essay Type Questions)

प्रश्न 1.
ग्रामीण बस्तियों की स्थिति किन कारकों पर निर्भर करती है ? उदाहरण दो। (H.B. 2013)
उत्तर:
1. जल आपूर्ति (Water Supply) –
साधारणतया ग्रामीण बस्तियां जल स्त्रोतों या जलराशियों जैसे नदियां, झीलें एवं झरनों इत्यादि के समीप स्थित होती हैं, जहां जल आसानी से उपलब्ध हो जाता है। कभी-कभी पानी की आवश्यकता लोगों को अन्यथा असुविधाजनक स्थानों जैसे दलदल से घिरे द्वीपों अथवा नदी किनारों के निचले क्षेत्रों में बसने के लिए प्रेरित करते हैं। अधिकांश जल आधारित ‘नम बिन्दु’ (Wet Point) बस्तियों में पीने, खाना बनाने, वस्त्र धोने आदि के लिए जल की उपलब्धि जैसे अनेक लाभ उपलब्ध होते हैं। फार्म भूमि की सिंचाई के लिए नदियों और झीलों का उपयोग किया जा सकता है। इन्हीं जल स्रोतों से वहां के निवासी भोजन हेतु मछली पकड़ते हैं तथा नाव चलाने योग्य नदियां एवं झीलें जल यातायात के लिए भी प्रयोग की जा सकती हैं।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 मानव बस्ती

2. भमि (Land):
मनष्य बसने के लिए उस जगह का चनाव करता है जहां की भमि कषि कार्य के लिए उपयक्त व उपजाऊ हो। यूरोप में दलदली क्षेत्र एवं निचले क्षेत्र में बस्तियां नहीं बसाई जाती हैं जबकि दक्षिणी पूर्वी एशिया में रहने वाले लोग नदी घाटियों के निम्न भाग एवं तटवर्ती मैदानों के निकट बस्तियां बसाते हैं जोकि उन्हें नम चावल की । कृषि के लिए सहायक होते हैं। किसी भी क्षेत्र में प्रारम्भिक अधिवासी उपजाऊ एवं समतल क्षेत्रों में ही बसते थे।

3. उच्च भूमि के क्षेत्र (Upland):
मानव ने अपने अधिवास हेतु ऊंचे क्षेत्रों को इसलिए चुना कि वहां पर बाढ़ के समय होने वाली क्षति से बचा जा सके एवं मकान व जीवन सुरक्षित रह सके। नदी बेसिन के निम्न भाग में बस्तियां नदी वेदिकाओं एवं तटबंधों पर बसाई जाती हैं क्योंकि ये भाग ‘शुष्क बिन्दु’ (Dry Point) होते हैं। उष्ण कटिबंधीय देशों के दलदली क्षेत्रों के निकट लोग अपने मकान स्तम्भों पर बनाते हैं जिससे कि बाढ़ एवं कीड़े-मकोड़ों से बचा जा सके।

4. गृह निर्माण सामग्री (Shelter):
मानव बस्तियों के विकसित होने से गृहनिर्माण सामग्री की उपलब्धता भी एक बड़ा कारक होती है। जहां आसानी से लकड़ी, पत्थर आदि प्राप्त हो जाते हैं मनुष्य वहीं अपनी बस्तियां बसाता है। वनों को काट कर प्राचीन गांवों को बनाया गया था जहां लकड़ी बहुतायत में थी। चीन के लोयस क्षेत्र में वहां के निवासी कंदराओं में मकान बनाते थे एवं अफ्रीका के सवाना प्रदेश में कच्ची ईंटों के मकान बनते थे जबकि ध्रुवीय क्षेत्र में एस्किमो हिम खण्डों से पहले इग्लू का निर्माण करते हैं।

5. सुरक्षा (Defence):
राजनीतिक अस्थिरता, युद्ध या पड़ोसी समूहों के उपद्रवी होने की स्थिति में गांवों को सुरक्षात्मक पहाड़ियों एवं द्वीपों पर बसाया जाता था। नाइजीरिया में खड़े इंसेलबर्ग अच्छी सुरक्षित स्थिति प्रदान करते .. हैं। भारत में अधिकतर दुर्ग ऊंचे स्थानों अथवा पहाड़ियों पर स्थित हैं।

6. नियोजित बस्तियां (Planned Settlements):
इस तरह की बस्तियां सरकार द्वारा बसाई जाती हैं। ग्रामवासियों द्वारा स्वतः जिन बस्तियों की स्थिति का चयन नहीं किया जाता, सरकार द्वारा अधिगृहित की गई ऐसी भूमि पर निवासियों को सभी प्रकार की सुविधाएं जैसे-आवास, पानी तथा अन्य अवसंरचना आदि उपलब्ध कराकर बस्तियों को विकसित करती हैं। इथोपिया में सरकार द्वारा ग्रामीणीकरण योजना एवं भारत में इंदिरा गांधी नहर के क्षेत्र में नहरी बस्तियों का विकास इसके अच्छे उदाहरण हैं।

प्रश्न 2.
ग्रामीण बस्तियों के विभिन्न प्रतिरूपों का वर्णन करो।
उत्तर:
ग्रामीण बस्तियों के प्रतिरूप (Rural Settlement Pattern) ग्रामीण बस्तियों का प्रतिरूप यह दर्शाता है कि मकानों की स्थिति किस प्रकार एक-दूसरे से संबंधित है। गांव की आकृति एवं प्रसार को प्रभावित करने वाले कारकों में गांव की स्थिति, समीपवर्ती स्थलाकृति एवं क्षेत्र का भूभाग प्रमुख स्थान रखते हैं।
ग्रामीण बस्तियों का वर्गीकरण कई मापदण्डों के आधार पर किया जा सकता है –
JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 मानव बस्ती - 1
चित्र-ग्रामीण बस्तियों के प्रतिरूप

  1. विन्यास के आधार पर इनके मुख्य प्रकार हैं-मैदानी ग्राम, पठारी ग्राम, तटीय ग्राम, वन ग्राम एवं मरुस्थलीय ग्राम।
  2. कार्य के आधार पर इसमें कृषि ग्राम, मछुवारों के ग्राम, लकड़हारों के ग्राम, पशुपालक ग्राम आदि आते हैं।
  3. बस्तियों की आकृति के आधार पर इसमें कई प्रकार की ज्यामितिक आकृतियां हो सकती हैं जैसे कि रेखीय, आयताकार, वृत्ताकार, तारे के आकार की, ‘टी’ के आकार की, चौक पट्टी, दोहरे ग्राम इत्यादि।

(क) रैखिक प्रतिरूप-उस प्रकार की बस्तियों में मकान सड़कों, रेल लाइनों, नदियों, नहरों, घाटी के किनारे अथवा तटबंधों पर स्थित होते हैं।

(ख) आयताकार प्रतिरूप-ग्रामीण बस्तियों का यह प्रतिरूप समतल क्षेत्रों अथवा चौड़ी अंतरा पर्वतीय घाटियों में पाया जाता है। इसमें सड़कें आयताकार होती हैं जो एक-दूसरे को समकोण पर काटती हैं।

(ग) वृत्ताकार प्रतिरूप-इस प्रकार के गांव झीलों व तालाबों आदि क्षेत्रों के चारों ओर बस्ती बस जाने से विकसित होते हैं। कभी-कभी ग्राम को इस योजना से बसाया जाता है कि उसका मध्य भाग खुला रहे जिसमें पशुओं को रखा जाए ताकि वे जंगली जानवरों से सुरक्षित रहें।

(घ) तारे के आकार का प्रतिरूप-जहां कई मार्ग आकर एक स्थान पर मिलते हैं और उन मार्गों के सहारे मकान बन जाते हैं। वहां तारे के आकार की बस्तियां विकसित होती हैं।

(ङ) ‘टी’ आकार, ‘वाई’ आकार, ‘क्रॉस’ आकार : टी के आकार की बस्तियां सड़क के तिराहे पर विकसित होती हैं। जबकि वाई आकार की बस्तियां उन क्षेत्रों में पाई जाती हैं जहां पर दो मार्ग आकर तीसरे मार्ग से मिलते हैं। क्रॉस आकार की बस्तियां चौराहों पर प्रारम्भ होती हैं जहां चौराहे से चारों दिशा में बसाव आरम्भ हो जाता है।

(च) दोहरे ग्राम-नदी पर पुल या फेरी के दोनों ओर इन बस्तियों का विस्तार होता है।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 मानव बस्ती

प्रश्न 3.
नगरों का प्रकार्यात्मक वर्गीकरण करो।
उत्तर:
नगरों में अनेक प्रकार के व्यवसाय मिलते हैं। सभी नगरों में एक समान कार्य सम्पन्न नहीं होते हैं। कुछ नगरों में सामाजिक या आर्थिक महत्त्व के कार्य पाए जाते हैं तो कुछ नगर उद्योग या सैनिक महत्त्व के होते हैं। फिर भी किसी एक कार्य की विशेष प्रधानता के कारण किसी नगर को विशेष वर्ग में रखा जाता है। इस प्रकार कार्य और व्यवस्था के आधार पर नगरों को निम्नलिखित वर्गों में रखा जाता है –

1. प्रशासनिक नगर (Administrative Towns):
प्रशासनिक नगरों का मुख्य सम्बन्ध जन प्रशासन से होता है। देशों और राज्यों की राजधानियां तथा जिलों के मुख्यालय प्रशासनिक नगरों के वर्ग में रखे जाते हैं। इन नगरों में बहुत सी सरकारी इमारतें, दफ्तर, न्यायालय, व्यापारिक प्रतिष्ठानों आदि के मुख्य दफ्तर होते हैं। ये नगर योजनानुसार सुन्दर ढंग से बनाए जाते हैं। लन्दन, दिल्ली, चण्डीगढ़, इस्लामाबाद प्रशासनिक नगरों के कुछ उदाहरण हैं।

2. प्रतिरक्षा नगर (Defensive Towns)/मैरीसन (छावनी) नगर:
सैनिकों को प्रशिक्षण देने वाले नगरों को प्रतिरक्षा या फौजी छावनियां भी कहा जाता है। इन नगरों में स्थल सेना, नौ सेना तथा वायु सेना के सैनिकों के रहने के लिए बैरकें बनाई जाती हैं। सैनिकों के प्रशिक्षण के लिए तथा अभ्यास के लिए पर्याप्त स्थान होता है। सुरक्षा की दृष्टि से ये केन्द्र नगरीय बस्तियों से कुछ दूरी पर होते हैं। जोधपुर, मेरठ, अम्बाला आदि प्रतिरक्षा नगरों के उदाहरण हैं।

3. सांस्कृतिक नगर (Cultural Towns):
शिक्षा, कला और धर्म आदि सांस्कृतिक कार्यों के आधार पर बसने वाले नगरों को सांस्कृतिक नगर कहते हैं ; जैसे, –

(क) शिक्षा केन्द्र – शिक्षा की सुविधाओं के कारण कई शिक्षा नगरों का विकास होता है। विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालयों की स्थापना के कारण ऐसे नगर बस जाते हैं। कहीं-कहीं विश्वविद्यालय नगरों के साथ ही मिले होते हैं। जैसे-आगरा, अलीगढ़ आदि। परन्तु कई नगरों में शिक्षा केन्द्र मुख्य नगर से बाहर होते हैं। जैसे-ऑक्सफोर्ड, शान्ति निकेतन आदि।

(ख) मनोरंजन केन्द्र – कुछ नगरों का मुख्य कार्य कला और मनोरंजन होता है जिसके द्वारा लोगों को मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद सम्बन्धी सुविधाएं प्रदान होती हैं। जैसे-हॉलीवुड, मुम्बई आदि।

(ग) धार्मिक नगर (Religious Towns) – विभिन्न धर्मों तथा तीर्थ स्थानों के कारण अनेक प्रकार के धार्मिक केन्द्रों का विकास होता है। जैसे-रोम (वेटीकन सिटी), लहासा (तिब्बत), मक्का, वाराणसी, अमृतसर आदि तीर्थ स्थान धार्मिक नगरों के उदाहरण हैं।

4. संग्रह केन्द्र (Collection Towns) – कुछ नगरों में कच्चे माल कारखानों में भेजने से पहले इकट्ठे किए जाते हैं। इन नगरों को संग्रह केन्द्र कहा जाता है। ये नगर खनन, मत्स्य और लकड़ी काटने के केन्द्र होते हैं।
(क) खनन केन्द्र (Mining Towns) – खनिज पदार्थों की प्राप्ति के क्षेत्रों के इर्द-गिर्द कुछ नगर बस जाते हैं। इन्हें खनन केन्द्र कहते हैं। जैसे-रानीगंज, कोलार, जोहन्सबर्ग आदि।

(ख) मत्स्य पत्तन (Fishing Ports) – समुद्र तटों पर मत्स्य उद्योग से सम्बन्धित कार्यों के लिए मत्स्य पत्तन बस जाते हैं। यहां मछलियां पकड़ने, सुखाने, डिब्बों में बन्द करने आदि सभी कार्यों की सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। ये नगर प्राय: सुरक्षित स्थानों पर होते हैं। यहां जहाजों के ठहरने की सुविधाएं प्राप्त होती हैं। जैसे-कोचीन, हॉलीफैक्स, कालीकट आदि।

(ग) काष्ठ कर्तन नगर (Lumbering Towns) – वन क्षेत्रों में लकड़ी के लट्ठों को इकट्ठा करना, चीरना और तख्ते बनाने के लिए कुछ आरा मिलों के इर्द-गिर्द नगरों का विकास हो जाता है। यहां कागज़ की लुग्दी तथा कागज़ बनाने के कारखाने भी होते हैं। जैसे–नेपानगर, काठगोदाम आदि।

5. उत्पादन केन्द्र – निर्माण उद्योगों के कारण नये नगरों की स्थापना भी होती है। इन नगरों को उत्पादन केन्द्र कहते हैं। प्रायः इन नगरों में श्रमिकों के रहने के लिए मकान, बड़े-बड़े गोदाम, बैंकों आदि की सुविधाएं होती हैं। इन नगरों में कच्चे माल तथा तैयार माल के परिवहन के लिए यातायात के साधनों की उत्तम व्यवस्था होती है।

एक विशिष्ट प्रकार के उद्योग की स्थापना के कारण विभिन्न नगरों की दृश्य भूमि अलग-अलग होती है। उदाहरण के तौर पर पिट्सबर्ग, जमशेदपुर, बर्मिंघम में बड़े-बड़े इस्पात कारखानों के कारण धुएं की विशाल मात्रा निकलती है। इन प्रदेशों को काला प्रदेश (Black Country) कहा जाता है। इसकी तुलना में बिजली की वस्तुएं या सूती कपड़े का उत्पादन करने वाले साफ़-सुथरे दिखाई देते हैं। जैसे-टोक्यो, अहमदाबाद आदि।

6. वितरण केन्द्र (Distribution Centres) – कच्चे माल तथा तैयार वस्तुओं के वितरण करने वाले व्यापारिक केन्द्रों को वितरण नगर कहते हैं।

(क) बाजार नगर (Market Towns) व्यापारिक मण्डियां इस वर्ग के नगरों में आती हैं। इन नगरों में मुख्यतः व्यापारी तथा व्यापारी संगठनों के कार्यालय होते हैं। जैसे-हापुड़, मोगा आदि।

(ख) पत्तन नगर (Port Towns)-तटीय भागों में विभिन्न प्रकार के पत्तन व्यापारिक केन्द्र तथा वितरण केन्द्र बन जाते हैं। इन नगरों में आयात, निर्यात तथा अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार की सुविधाएं होती हैं। जैसे-टोकियो, मुम्बई, सिंगापुर
आदि।

(ग) वित्तीय नगर (Financial Towns)-व्यापार सम्बन्धी वित्तीय सुविधाओं वाले नगरों को वित्तीय नगर कहा जाता है। इन नगरों में सट्टा बाज़ार, बीमा कम्पनियों, बैंक स्टॉक एक्सचेंज के कार्यालय होते हैं। जैसे-पश्चिमी जर्मनी में फ्रैंकफर्ट, स्विट्जरलैंड में ज्यूरिख आदि।

7. विनोदप्रिय नगर (Tourists Resorts) – स्वास्थ्य-वर्द्धक जलवायु तथा प्राकृतिक सौन्दर्य के आकर्षण के कारण कई नगर पर्यटन केन्द्र बन जाते हैं। यहां पर्यटक बड़ी संख्या में मनोरंजन करने आते हैं। ऐसे नगर विनोदप्रिय नगर कहलाते हैं। यहां मनोरंजन की विभिन्न सुविधाएं प्राप्त होती हैं। जैसे-दार्जिलिंग, मसूरी, वेनिस आदि।

8. निवास नगर (Residential Towns) – बड़े-बड़े नगरों के सीमांतों पर उपनगरों का विकास हो जाता है। ऐसे नगर शहरी जनसंख्या को निवास सम्बन्धी सुविधाएं प्रदान करते हैं। दिल्ली के चारों ओर सोनीपत, फरीदाबाद, गाज़ियाबाद आदि उपनगर निवास नगरों के उदाहरण हैं।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 10 मानव बस्ती

प्रश्न 4.
जनसंख्या के आकार के अनुसार नगरों का वर्गीकरण करो।
उत्तर:
नगरीय बस्तियों के प्रकार (Types of Urban Settlements)-नगरीय बस्ती अपने आकार, उपलब्ध सुविधाओं एवं उनके द्वारा सम्पन्न किए जाने वाले कार्यों के आधार पर कई नामों से पुकारी जाती हैं जैसे नगर, शहर, मिलियन सिटी, सन्नगर, विश्वनगरी।
1. नगर (Town) – नगर की संकल्पना को ग्राम के सन्दर्भ में आसानी से समझा जा सकता है। केवल जनसंख्या का आकार ही मापदण्ड नहीं होता है। नगरों एवं ग्रामों में कार्यों की विषमता सदैव स्पष्ट नहीं होती है परन्तु कुछ विशेष कार्य जैसे निर्माण, खुदरा एवं थोक व्यापार एवं व्यावसायिक सेवाएं नगरों में ही विद्यमान होती हैं।

2. शहर (City) – यह अग्रणी नगर होता है। जो अपने स्थानीय व क्षेत्रीय प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ देता है। लेविस ममफोर्ड के शब्दों में, ‘वास्तव में शहर उच्च एवं अधिक जटिल प्रकार के सहचारी जीवन का भौतिक रूप है।’ शहर नगरों से बड़े होते हैं एवं इनके आर्थिक कार्य भी अधिक होते हैं। यहां पर प्रमुख वित्तीय संस्थान, प्रादेशिक प्रशासकीय कार्यालय एवं यातायात के केन्द्र होते हैं।

3. मिलियन नगर (Million City) – जब इनकी जनसंख्या 10 लाख से अधिक हो जाती है तब इन्हें मिलियन सिटी कहा जाता है।

4. सन्नगर (Conurbation) – इस शताब्दी का प्रयोग 1915 में पैट्रिक गिडिज ने किया था। यह विशाल विकसित नगरीय क्षेत्र होते हैं जोकि मूलत: अलग-अलग नगरों या शहरों के आपस में मिल जाने से एक विशाल नगरीय विकास क्षेत्र परिवर्तित हो जाता है। ग्रेटर लंदन, मानचेस्टर, शिकागो एवं टोक्यो इसके उदाहरण हैं। क्या आप भारत से ऐसा उदाहरण दे सकते हैं ?

5. विश्वनगरी (Megalopolis) – यह यूनानी शब्द ‘मेगालोपोलिस’ से बना है जिसका अर्थ होता है ‘विशाल नगर’। इसका प्रयोग 1957 में जीन गोटमेन ने किया। यह बड़ा महानगर प्रदेश होता है जिसमें सन्नगरों का समूह होता है। विश्वनगरी को सबसे अच्छा उदाहरण संयुक्त राज्य अमेरिका में है जहां उत्तर में बोस्टन से दक्षिण में वाशिंगटन तक नगरीय भृदृश्य के रूप में दिखाई देता है।

6. मिलियन सिटी – विश्व में मिलियन सिटी की संख्या पहले की अपेक्षा निरन्तर बढ़ रही है। 1800 में लन्दन इस श्रेणी में आया, 1850 में पेरिम, 1860 में न्यूयार्क तथा 1950 तक विश्व में 80 शहर मिलियन सिटी थे। मिलियन सिटी की वृद्धि प्रत्येक तीसरे दशक में तीन गुनी हुई है। 1975 में इनकी संख्या 160 थी जो बढ़कर 2005 में 438 हो गई।

महाद्वीप आरम्भिक 1950 1970 के दशक के मध्य 2000 के मध्य
यूरोप 23 30 58
एशिया 32 69 206
उत्तरी एवं मध्य अमेरिका 16 36 79
दक्षिणी अमेरिका 8 17 43
अफ्रीका 3 8 46
ऑस्ट्रेलिया 2 2 6
विश्व योग 84 162 438

7. मेगासिटी का वितरण (Megacity):
एक मेगासिटी शब्दावली उन नगरों के लिए प्रयुक्त की जाती है जिनकी जनसंख्या मुख्य नगर व उपनगरों को मिलाकर एक करोड़ से अधिक हो। सबसे पहले 1950 में न्यूयार्क ने यह स्थान प्राप्त किया तथा इसकी जनसंख्या 125 लाख थी विश्व में 25 मेगासिटी है।

तालिका : विश्व के मेगासिटी
(28.1.2006 के अनुसार)

नगर का नाम देश जनसंख्या (दस लाख में)
1. टोक्यो जापान 34.2
2. मेक्सिको सिटी मेक्सिको 22.8
3. सिओल दक्षिण कोरिया 22.3
4. न्यूयार्क सं०रा० अमेरिका 21.9
5. साओ पाओलो ब्राजील 20.2
6. मुम्बई भारत 19.9
7. दिल्ली भारत 19.7
8. शंघाई चीन 18.2
9. लोस एंजेल्स सं०रा० अमेरिका 18.0
10. ओसाका जापान 16.8
11. जकार्ता इंडोनेशिया 16.6
12. कोलकाता भारत 15.7
13. काहिरा मिस्र (इजिप्ट) 15.6
14. मनीला फिलीपींस 15.0
15. कराची पाकिस्तान 14.3
16. मास्को रूस 13.8
17. ब्युन्स आयर्स अर्जेंटाइना 13.5
18. ढाका बांग्लादेश 13.3
19. रियो डी जेनेरो ब्राजील 12.2
20. बीजिंग चीन 12.1
21. लंदन ग्रेट ब्रिटेन 12.0

Leave a Comment