JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 9 सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान

Jharkhand Board JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 9 सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान Textbook Exercise Questions and Answers.

JAC Board Class 11 Geography Solutions Chapter 9 सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान

बहु-विकल्पी प्रश्न (Multiple Choice Questions)

प्रश्न-दिए गए चार वैकल्पिक उत्तरों में से सही उत्तर चुनिए
1. निम्नलिखित में से कौन-सी गैस वायुमण्डल में सबसे अधिक मात्रा में मौजूद है?
(A) ऑक्सीजन
(B) आर्गन
(C) नाइट्रोजन
(D) कार्बन डाइऑक्साइड।
उत्तर:
नाइट्रोजन।

2. 21 जून की दोपहर सूर्य लम्बवत् होता है
(A) विषुवत् रेखा पर
(B) 23.5°N
(C) 66.5°
(D) 66.5°N
उत्तर:
(B) 23.5°N.

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 9 सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान

3. निम्न में से किन शहरों में दिन ज्यादा लम्बा होता है?
(A) त्रिवेन्द्रम
(B) हैदराबाद
(C) चण्डीगढ़
(D) नागपुर।
उत्तर:
(C) चण्डीगढ़।

4. वायुमण्डल मुख्यतः गर्म होता है
(A) लघु तरंगदैर्ध्य वाले सौर विकिरण से
(B) लम्बी तरंगदैर्ध्य वाले स्थलीय विकिरण से
(C) परावर्तित सौर विकिरण से
(D) प्रकीर्णित सौर विकिरण से।
उत्तर:
(B) लम्बी तंरगदैर्ध्य वाले स्थलीय विकिरण से।

5. पृथ्वी के विषुवत् रेखीय क्षेत्रों की अपेक्षा उत्तरी गोलार्द्ध के उपोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों का तापमान अधिकतम होता है, इसका मुख्य कारण है
(A) विषुवत् रेखीय क्षेत्रों की अपेक्षा उपोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों में कम बादल होते हैं।
(B) उपोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों में गर्मी के दिनों की लम्बाई विषुवतीय क्षेत्रों से ज़्यादा होती है।
(C) उपोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों में ‘ग्रीन हाऊस प्रभाव’ विषुवतीय क्षेत्रों की अपेक्षा ज्यादा होता है।
(D) उपोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्र विषुवतीय क्षेत्रों की अपेक्षा महासागरीय क्षेत्र के ज्यादा करीब है।
उत्तर:
(A) विषुवत् रेखीय क्षेत्रों की अपेक्षा उपोष्ण कटिबन्धीय क्षेत्रों में कम बादल होते हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए।
प्रश्न 1.
पृथ्वी पर तापमान का असमान वितरण किस प्रकार जलवायु और मौसम को प्रभावित करता है?
उत्तर:
तापमान का असमान वितरण पाया जाता है। सूर्यातप की भिन्नता के परिणामस्वरूप पृथ्वी पर जलवायु तथा मौसम में भिन्नता पाई जाती है। उष्ण कटिबन्ध की अपेक्षा विषुवत् रेखा पर कम मात्रा में तापमान पाया जाता है।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 9 सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान

प्रश्न 2.
वे कौन-से कारक हैं जो पृथ्वी पर तापमान के वितरण को प्रभावित करते हैं?
उत्तर:
किसी भी स्थान पर वायु का तापमान निम्नलिखित कारकों द्वारा प्रभावित होता है

  1. उस स्थान का अक्षांश
  2. समुद्र तल से ऊंचाई
  3. समुद्र से दूरी
  4. वायुसंहति का परिसंचरण
  5. कोष्ण तथा ठण्डी महासागरीय धाराएं
  6. स्थानीय कारक।

प्रश्न 3.
भारत में मई में तापमान सर्वाधिक होता है लेकिन अत्यन्त ग्रीष्म के बाद तापमान अधिकतम नहीं होता। क्यों?
उत्तर:
भारत में मई मास सबसे अधिक गर्म होता है। सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर लम्ब पड़ती हैं जो कि भारत को दो भागों में बांटती हैं। इसके पश्चात् वर्षा ऋतु होने के कारण तापमान का औसत रूप 6’7°C गिर जाता है।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 9 सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान

प्रश्न 4.
साइबेरिया के मैदान में वार्षिक तापान्तर सर्वाधिक होता है। क्यों?
उत्तर:
साइबेरिया की स्थिति आर्कटिक वृत्त के उत्तर में है, यहां सर्वाधिक तापान्तर महाद्वीपीयता (Continentality) के कारण है। यहां ग्रीष्म ऋतु में 10°C तापमान होता है जबकि शीत ऋतु में-18°C से – 48°C तक तापमान गिर जाता है। इस प्रकार यहां वार्षिक तापान्तर 60°C रहता है।

निबन्धात्मक प्रश्न (Essay Type Questions)

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए।
प्रश्न 1.
अक्षांश और पृथ्वी के अक्ष का झुकाव किस प्रकार पृथ्वी की सतह पर प्राप्त होने वाली विकिरण की मात्रा को प्रभावित करते हैं?
उत्तर:
धरातल पर प्राप्त होने वाले सौर विकिरण को सूर्यातप कहते हैं। सूर्यातप की मात्रा सूर्य की किरणों के आपतन कोण पर निर्भर करती है।

  1. लम्ब किरणें तिरछी किरणों की अपेक्षा कम स्थान घेरती हैं। इस प्रकार प्रति इकाई क्षेत्र प्राप्त ताप अधिक होता है।
  2. लम्ब किरणों को तिरछी किरणों की अपेक्षा वायुमण्डल का थोड़ा भाग पार करना पड़ता है। इसलिए वायुमण्डल में मिली गैसें, जलवाष्प द्वारा अवशोषण, परावर्तन तथा बिखराव से सूर्यातप की मात्रा कम नष्ट होती है।

भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाते हुए तापमान लगातार कम होता जाता है। किसी भी अक्षांश पर तापमान सूर्य की किरणों के कोण पर निर्भर है। लम्ब किरणें तिरछी किरणों की अपेक्षा थोड़े स्थान को घेरती हैं। अतः प्रति इकाई क्षेत्र प्राप्त ऊष्मा अधिक होती है। तिरछी किरणें वायुमण्डल में अधिक दूरी तय करती हैं तथा इनकी बहुत-सी गर्मी जलवाष्प अथवा धूलकणों द्वारा सोख ली जाती है। भूमध्य रेखा पर सारा वर्ष सूर्य की किरणें लम्बवत् पड़ती हैं तथा इन प्रदेशों में उच्च तापमान पाए जाते हैं। ध्रुवों की ओर तिरछी किरणों के कारण कम तापमान पाए जाते हैं।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 9 सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान

प्रश्न 2.
पृथ्वी और वायुमण्डल किस प्रकार ताप को सन्तुलित करते हैं? इसकी व्याख्या करें।
उत्तर:
पृथ्वी तथा वायुमण्डल ताप का सन्तुलन रखते हैं जिसे ताप बजट कहते हैं।
ताप बजट (Heat Budget):
ताप बजट से अभिप्राय ताप सन्तुलन से भी है। पृथ्वी पर जितनी मात्रा में सूर्य विकिरण से ताप प्राप्त होता है, उतनी ही मात्रा में ताप स्थलीय विकिरण द्वारा अन्तरिक्ष में वापस चला जाता है। इस प्रकार पृथ्वी तथा वायुमण्डल के ताप में एक सन्तुलन स्थापित हो जाता है।

मान लो कि वायुमण्डल की ऊपरी सतह पर प्राप्त होने वाला ताप 100 इकाई है। इसमें से केवल 51 इकाई ताप ही पृथ्वी पर पहुंचता है। इसमें से 49 इकाई ताप वायुमण्डल तथा अन्तरिक्ष में लौट जाता है। शून्य में परावर्तन हुई इस ऊष्मा को एल्बेडो (Albedo of the earth) कहते हैं।
JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 9 सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान 1
इस प्रकार सूर्य से प्राप्त 51 इकाई ताप पुनः वायुमण्डल को गर्म करने में लग जाता है। इसे पृथ्वी का ताप सन्तुलन या बजट कहते हैं।
JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 9 सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान 2

प्रश्न 3.
जनवरी में पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध के बीच तापमान के विश्व व्यापी वितरण की तुलना करें।
उत्तर:
तापमान का विश्व वितरण-(जुलाई तथा जनवरी)-तापमान का वितरण मानचित्रों पर समताप रेखाओं द्वारा दिखाया जाता है। यह वितरण वार्षिक होता है। ग्रीष्म ऋतु का तापमान जुलाई तथा शीत ऋतु का तापमान जनवरी के महीनों के मानचित्रों द्वारा प्रकट किया जाता है।

1. जनवरी में तापमान वितरण के लक्षण:
जनवरी में अधिकतम तापमान महाद्वीपों पर पाया जाता है। दक्षिण अमेरिका, (अफ्रीका) तथा ऑस्ट्रेलिया के स्थल खण्डों पर तापमान 30°C से अधिक होता है। उच्चतम ताप मकर रेखा के साथ-साथ पाया जाता है। जनवरी मास में न्यूनतम तापमान उत्तर पूर्वी एशिया में पाया जाता है। साइबेरिया में वोयांस्क में-50°C तक निम्नतम तापमान पाया गया है। उत्तरी गोलार्द्ध में समताप रेखाएं महासागरों पर ध्रुवों की ओर तथा महाद्वीपों पर भूमध्य रेखा की ओर झुकी होती हैं।
JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 9 सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान 3
दक्षिणी गोलार्द्ध में समताप रेखाएं महासागरों पर भूमध्य रेखा की ओर तथा महाद्वीपों पर ध्रुवों की ओर झुकी होती हैं। इस प्रकार समताप रेखाएं सूर्य की स्थिति के साथ-साथ खिसक जाती हैं। दक्षिणी गोलार्द्ध में समताप रेखाएं नियमित तथा पूर्व-पश्चिम दिशा में अक्षांशों के समानान्तर पाई जाती हैं क्योंकि यहां जल की अधिकता है, परन्तु उत्तरी गोलार्द्ध में ये रेखाएं अनियमित होती हैं।

2. जुलाई की समताप रेखाएं (July Iso-therms):
जुलाई उत्तरी गोलार्द्ध का अत्यन्त उष्ण तथा दक्षिणी गोलार्द्ध का शीतल मास होता है। इस समय सूर्य उत्तरी गोलार्द्ध में कर्क रेखा पर लगभग लम्बवत पडता है, जिससे वहां ग्रीष्म ऋतु तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में शीत ऋतु होती है। इस समय उत्तरी गोलार्द्ध के एक अत्यधिक विस्तृत भाग में 30° सेल्सियस से भी अधिक तापमान रहता है।
JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 9 सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान 3

उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका तथा एशिया के मरुस्थलों एवं अर्द्धशुष्क भूमियों में भी भीषण गर्मी पड़ती है। पाकिस्तान में जेकोबाबाद (Jacobabad) तथा लीबिया में ऐल अजीजिया (EL Azizia) संसार के सबसे अधिक गर्म स्थान हैं। ऐल अज़ीज़िया में तो तापमान 58° सेल्सियस तक इंगित किया गया है। निम्नतम तापमान भी ग्रीनलैण्ड के मध्य भाग में मिलता है।

सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान JAC Class 11 Geography Notes

→ सूर्यातप-सूर्य वायुमण्डल के ताप का महत्त्वपूर्ण स्रोत है। इस प्रकार धरातल पर प्राप्त होने वाले सौर्य विकिरण को सूर्यातप कहते हैं। सूर्यातप तीन शब्दों के जोड़ से बना है।

→ सूर्यातप (Insolation) = In + sol + ation
In = Incoming
Sol = Solar
ation = Radiation

→ तापमान (Temperature): तापमान किसी पदार्थ में ताप की मात्रा का सू चक है। किसी स्थान पर छाया में वायु की मापी हुई गर्मी को तापमान कहते हैं।

→ तापमान का माप (Measurement of Temperature): स्क्सि के उच्चतम तथा न्यूनतम थर्मामीटर द्वारा तापमान मापा जाता है। ताप मापने की दो इकाइयां हैं
(i) सेंटीग्रेड मापक
(ii) फॉरनहाइट।

→ दैनिक तापान्तर (Daily Range of Temperature): किसी स्थान पर उस दिन के उच्चतम तथा न्यूनतम तापमान के अन्तर को उस स्थान का दैनिक तापान्तर कहते हैं।

→ वार्षिक तापान्तर (Annual Range of Temperature): किसी वर्ष के सबसे गर्म तथा सबसे ठण्डे महीनों के औसत मासिक तापमान के अन्तर को वार्षिक तापान्तर कहते हैं।

→ समताप रेखाएं (Isotherms): यह दो शब्दों के योग से बना है। Iso शब्द का अर्थ है-समान और therm शब्द का अर्थ है-तापमान। इसलिए समताप रेखाएं का अर्थ है-धरातल पर समान तापमान वाले स्थानों को जोड़ने वाली रेखाएं।

→ ताप कटिबन्ध (Temperature Zone): यूनानी विद्वानों ने तापमान तथा अक्षांशों के आधार पर पृथ्वी को तीन ताप कटिबन्धों में बांटा है

  • उष्ण कटिबन्ध (Torrid Zone): \(23 \frac{1}{2}\)° उत्तर से दक्षिण तक।
  • शीतोष्ण कटिबन्ध (Temperature Zone): दोनों गोलार्द्ध में \(23 \frac{1}{2}^{\circ} \) तथा \(66 \frac{1}{2}^{\circ}\) अक्षांश के मध्य।
  • शीत कटिबन्ध (Frigid Zone): ध्रुवों तथा के मध्य अक्षांश।

→ वायुमण्डल कैसे गर्म होता है? (Heating of Atmosphere): वायुमण्डल को गर्म करने में निम्नलिखित प्रक्रियाएं मुख्य भूमिका निभाती हैं

  • संचालन
  • संवहन क्रिया
  • विकिरण।

JAC Class 11 Geography Solutions Chapter 9 सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान

→ वायुमण्डल का ग्रीन हाऊस प्रभाव (Green House Effect of Atmosphere): वायुमण्डल भूतल द्वारा सौर विकिरण से गर्म होता है। इसकी तुलना एक शीशे के घर या ग्रीन हाऊस से की जाती है जिसमें ध्रुवीय प्रदेशों में फूल आदि उगाए जाते हैं। इन शीशे के घरों में बाहर से सौर विकिरण अन्दर प्रवेश कर
सकता है परन्तु यह ताप विकिरण बाहर नहीं जा सकता।

→ विश्व के तापमान में वृद्धि (Global warming):  ईंधनों के जलने से (कोयला, गैस, पेट्रोलियम), भूमि की कृषि, औद्योगीकरण, तीव्र गति वाले परिवहन के साधन तथा वनों की कटाई से पिछले 100 वर्षों में पृथ्वी का औसत तापमान 0.5°C बढ़ गया है।

→ तापमान प्रतिलोम (Inversion of Temperature): ऊँचाई के बढ़ने के साथ-साथ 1°C प्रति 165 मीटर की दर से तापमान कम होता जाता है, परन्तु कई बार अस्थाई रूप से ऊंचाई के साथ-साथ तापमान । में वृद्धि होती है। ऐसी स्थिति में जब ठण्डी वायु धरातल के निकट और गर्म वायु इसके ऊपर हो तो इसे तापमान प्रतिलोम कहते हैं।

→ तापमान को प्रभावित करने वाले कारक (Factors affecting Temperature):  स्थान-स्थान पर तथा विभिन्न अक्षांशों पर तापमान विभिन्नता निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करती है

  • अक्षांश
  • ऊंचाई
  • समुद्र से दूरी
  • प्रचलित पवनें
  • समुद्री धाराएं
  • पर्वतों की दिशा
  • भूमि की ढलान
  • मेघ तथा वर्षा
  • वनस्पति तथा मिट्टियां।

Leave a Comment