JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 4 मानव बस्तियाँ

Jharkhand Board JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 4 मानव बस्तियाँ Important Questions and Answers.

JAC Board Class 12 Geography Important Questions Chapter 4 मानव बस्तियाँ

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

प्रश्न – दिए गए चार वैकल्पिक उत्तरों में से सही उत्तर चुनकर लिखें
1. बस्तियों में लोगों के समूहन का आधार क्या है ?
(A) पोषण आधार
(B) जल आधार
(C) औद्योगिक आधार
(D) कृषि आधार।
उत्तर:
(A) पोषण आधार

2. ग्रामों में कौन-सी क्रिया प्रमुख होती है ?
(A) प्राथमिक
(C) तृतीयक
(B) द्वितीयक
(D) चतुर्थक
उत्तर:
(A) प्राथमिक

3. जलोढ़ मैदानों में किस प्रकार की बस्तियां मिलती हैं ?
(A) गुच्छित
(B) अर्द्ध-गुच्छित
(C) पल्लीकृत
(D) परिक्षिप्त
उत्तर:
(A) गुच्छित

4. गुजरात के मैदान तथा राजस्थान में किस प्रकार की बस्तियां मिलती हैं ?
(A) गुच्छित
(B) अर्द्ध-गुच्छित
(C) पल्लीकृत
(D) परिक्षिप्त।
उत्तर:
(B) अर्द्ध-गुच्छित

5. हड़प्पा तथा मोहनजोदड़ो नगर किस घाटी में स्थित थे ?
(A) गंगा
(B) नर्मदा
(C) सिन्धु
(D) ब्रह्मपुत्र
उत्तर:
(C) सिन्धु

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 4 मानव बस्तियाँ

6. भारत में सर्वाधिक प्राचीन नगर है –
(A) हैदराबाद
(B) वाराणसी
(C) आगरा
(D) चेन्नई।
उत्तर:
(B) वाराणसी

7. कौन-सा नगर मध्यकालीन नगर है ?
(A) पाटलिपुत्र
(B) दिल्ली
(C) मुम्बई
(D) चण्डीगढ़
उत्तर:
(B) दिल्ली

8. कौन – सा नगर एक प्रशासनिक नगर है ?
(A) वाराणसी
(B) सूरत
(C) गांधी नगर
(D) रोहतक
उत्तर:
(C) गांधी नगर

9. भारत में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत है
(A) 18
(B) 20
(C) 25
(D) 28.
उत्तर:
(D) 28.

10. 20वीं शताब्दी में भारत में नगरीय जनसंख्या कितने गुणा बढ़ी है ?
(A) 5
(B) 7
(C) 11
(D) 15.
उत्तर:
(C) 11

11. मेगा नगर की जनसंख्या कितनी जनसंख्या से अधिक होती है ?
(A) 1 लाख
(B) 5 लाख
(C) 10 लाख
(D) 50 लाख
उत्तर:
(D) 50 लाख

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 4 मानव बस्तियाँ

12. भारत में नगरों की संख्या है
(A) 4161
(B) 5161
(C) 6161
(D) 7161
उत्तर:
(B) 5161

13. भारत में एक लाख से अधिक जनसंख्या के नगर हैं
(A) 223
(B) 323
(C) 423
(D) 523
उत्तर:
(C) 423

14. भारत में दस लाख से अधिक जनसंख्या के नगर हैं
(A) 25
(B) 30
(C) 53
(D) 40
उत्तर:
(C) 53

15. मसूरी किस श्रेणी का नगर है ?
(A) शैक्षिक
(B) खनन
(C) पर्यटन
(D) औद्योगिक
उत्तर:
(C) पर्यटन

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

प्रश्न 1.
बस्ती किसे कहते हैं ?
उत्तर:
विभिन्न आकार के घरों के समूह को बस्ती कहते हैं।

प्रश्न 2.
बस्ती की मूल प्रक्रिया क्या है ?
उत्तर:
लोगों का समूहन तथा संसाधनों का आधार

प्रश्न 3.
ग्रामीण बस्तियों की मुख्य क्रिया बताओ
उत्तर:
प्राथमिक क्रियाएं

प्रश्न 4.
ग्रामीण व नगरीय बस्तियों में प्रकार्यात्मक सम्बन्ध का माध्यम बताओ।
उत्तर:
परिवहन – संचार

प्रश्न 5.
उत्तरी मैदान में किस प्रकार की बस्तियां मिलती हैं ?
उत्तर:
संहत

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 4 मानव बस्तियाँ

प्रश्न 6.
भारत में किन प्रदेशों में संहत बस्तियां मिलती हैं ?
उत्तर:
उत्तर पूर्वी राज्य, बुन्देलखण्ड, नागालैण्ड, राजस्थान।

प्रश्न 7.
अर्द्ध-गुच्छित बस्तियां किन प्रदेशों में मिलती हैं ?
उत्तर:
गुजरात व राजस्थान।

प्रश्न 8.
पल्ली बस्तियों के स्थानिक नाम बताओ
उत्तर:
पान्ना, पाढ़ा, पाली, नगला, ढाँणी।

प्रश्न 9.
पल्ली बस्तियां किन प्रदेशों में मिलती हैं ?
उत्तर:
मध्य व निम्न गंगा मैदान, छत्तीसगढ़, हिमालय की निचली घाटियां।

प्रश्न 10.
परिक्षिप्त बस्तियों के प्रदेश बताओ
उत्तर:
मेघालय, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, केरल

प्रश्न 11.
भारत में नगरों का उदय कब हुआ ?
उत्तर:
प्रागैतिहासिक काल के सिन्धु घाटी सभ्यता में मोहनजोदड़ो का हड़प्पा नगर ।

प्रश्न 12.
भारत का सर्वाधिक प्राचीन नगर बताओ।
उत्तर:
वाराणसी।

प्रश्न 13.
भारत के तीन प्रमुख नोड नगर बताओ।
उत्तर:
मुम्बई, चेन्नई, कोलकाता।

प्रश्न 14.
दिल्ली के निकट तीन अनुषंगी नगर बताओ।
उत्तर:
गाज़ियाबाद, रोहतक, गुड़गांव

प्रश्न 15.
भारत में छ: मैगा नगर बताओ
उत्तर:
मुम्बई, कोलकाता, दिल्ली, चेन्नई, बंगलौर, हैदराबाद

प्रश्न 16.
भारत में प्रथम श्रेणी के नगरों की संख्या का आकार क्या है ?
उत्तर:
1,00,000 जनसंख्या तथा इससे अधिक ।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 4 मानव बस्तियाँ

प्रश्न 17.
प्रदेश के सबसे बड़े महानगर का नाम बताइए। 2001 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या लिखिए
उत्तर:
उत्तर प्रदेश में कानपुर सबसे बड़ा महानगर है जिसकी जनसंख्या 2.69 मिलियन है।

प्रश्न 18.
भारत के किन्हीं तीन राज्यों के नाम बताइए, जिनमें से प्रत्येक में एक महानगर है। उन महानगरों के नाम भी लिखिए
उत्तर:
कर्नाटक – बंगलौर, राजस्थान – जयपुर, केरल – कोच्चि।

प्रश्न 19.
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े महानगर का नाम बताइए। 2001 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या कितनी थी ?
उत्तर:
इन्दौर मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा महानगर है। 2001 की जनसंख्या के अनुसार इसकी जनसंख्या 16.3 मिलियन है

प्रश्न 20.
भारतीय नगरों को तीन विभिन्न युगों में हुए उनके विकास के आधार पर वर्गीकृत कीजिए प्रत्येक युग से सम्बन्धित एक नगर का नाम बताइए।
उत्तर:
नगर इतिहासवेत्ता भारतीय नगरों को निम्नलिखित वर्गों में बांटते हैं –

  1. प्राचीन नगर : पाटलीपुत्र|
  2. मध्यकालीन नगर : आगरा।
  3. आधुनिक नगर : चण्डीगढ़।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
नगर आर्थिक वृद्धि के नोड (Node) के रूप में कार्य करते हैं । व्याख्या करो ।
उत्तर:
नगर आर्थिक वृद्धि के नोड (node) के रूप में कार्य करते हैं और न केवल नगर निवासियों को बल्कि अपने पश्च भूमि की ग्रामीण बस्तियों को भी भोजन और कच्चे माल के बदले वस्तुएं और सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। नगरीय और ग्रामीण बस्तियों के बीच प्रकार्यात्मक सम्बन्ध परिवहन और संचार परिपथ के माध्यम से स्थापित होता है

प्रश्न 2.
ग्रामीण और नगरीय बस्तियों में सामाजिक सम्बन्धों में अन्तर बताओ।
उत्तर:
ग्रामीण और नगयरीय बस्तियां सामाजिक सम्बन्धी अभिवृत्ति और दृष्टिकोण की दृष्टि से भी भिन्न होती हैं। ग्रामीण लोग कम गतिशील होते हैं और इसलिए उनमें सामाजिक सम्बन्ध घनिष्ठ होते हैं। दूसरी ओर नगरीय क्षेत्रों में जीवन का ढंग जटिल और तीव्र होता है और सामाजिक सम्बन्ध औपचारिक होते हैं ।

प्रश्न 3.
ग्रामीण बस्तियों की स्थिति किन कारकों पर निर्भर करती है ?
उत्तर:
ग्रामीण बस्तियों के विभिन्न प्रकारों के अनेक कारक और दशाएं उत्तरदायी हैं । इनके अन्तर्गत भौतिक लक्षण – भू-भाग की प्रकृति, ऊंचाई, जलवायु और जल की उपलब्धता, सांस्कृतिक और मानवजातीय कारक सामाजिक संरचना, जाति और धर्म, सुरक्षा सम्बन्धी कारक – चोरियों और डकैतियों से सुरक्षा करते हैं ।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 4 मानव बस्तियाँ

प्रश्न 4.
ग्रामीण बस्तियों के मुख्य प्रकार बताओ ।
अथवा
भारत की ग्रामीण बस्तियों के चार मुख्य प्रकार लिखिए।
उत्तर:
बृहत् तौर पर भारत की ग्रामीण बस्तियों को चार प्रकारों में रखा जा सकता है –

  • गुच्छित / संकुलित/आकेन्द्रित/समूहित/केन्द्रीय
  • अर्द्ध-गुच्छित अथवा विखण्डित
  • पल्लीकृत और
  • परिक्षिप्त अथवा एकाकी।

प्रश्न 5.
गुच्छित बस्तियों के विभिन्न आकार बताओ।
उत्तर:
संकुलित निर्मित क्षेत्र और इसकी मध्यवर्ती गलियां कुछ जाने-पहचाने प्रारूप अथवा ज्यामितीय आकृतियां प्रस्तुत करते हैं जैसे कि आयताकार, अरीय, रैखिक इत्यादि।

प्रश्न 6.
अर्द्ध-गुच्छित बस्तियों के बाहरी भाग में निम्न वर्ग के लोग क्यों रहते हैं ?
उत्तर:
गांव के केन्द्रीय भाग में शक्तिशाली ज़मींदार निवास करते हैं, निम्न कार्य करने वाले निम्न वर्ग के लोग बस्ती के बाहरी भाग में रहते हैं। इस प्रकार बस्ती का सामाजिक व जातीय विखण्डन होता है।

प्रश्न 7.
परिक्षिप्त बस्तियों का विकास क्यों होता है ?
उत्तर:
भारत में परिक्षिप्त अथवा एकाकी बस्ती प्रारूप सुदूर जंगलों में एकाकी झोंपड़ियों अथवा कुछ झोंपड़ियों की पल्ली अथवा छोटी पहाड़ियों की ढालों पर खेतों अथवा चरागाहों के रूप में दिखाई पड़ता है। बस्ती का चरम विक्षेपण प्रायः भू-भाग और निवास योग्य क्षेत्रों में भूमि संसाधन आधार की अत्यधिक विखण्डित प्रकृति के कारण होता है । मेघालय, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और केरल के अनेक भागों में बस्ती का यह प्रकार पाया जाता है।

प्रश्न 8.
मानव बस्ती का क्या अर्थ है ? इसका क्या आधार है ?
उत्तर:
मानव बस्ती का अर्थ है किसी भी प्रकार और आकार के घरों का समूह जिनमें मनुष्य रहते हैं। इस उद्देश्य के लिए लोग मकानों और अन्य इमारतों का निर्माण करते हैं और अपने आर्थिक पोषण – आधार के लिए कुछ क्षेत्र पर स्वामित्व रखते हैं। अतः बस्ती की प्रक्रिया में मूल रूप से लोगों के समूहन और उनके संसाधन आधार के रूप में क्षेत्र का आवंटन सम्मिलित होते हैं।

प्रश्न 9.
ग्रामीण बस्तियों तथा नगरीय बस्तियों में आधारभूत अन्तर क्या हैं ?
उत्तर:
ग्रामीण और नगरीय बस्तियों में आधारभूत अन्तर निम्नलिखित हैं ग्रामीण बस्तियां अपने जीवन का पोषण अथवा आधारभूत आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति भूमि आधारित प्राथमिक आर्थिक क्रियाओं से करती हैं जबकि नगरीय बस्तियां एक ओर कच्चे माल के प्रक्रमण और तैयार माल के विनिर्माण तथा दूसरी ओर विभिन्न प्रकार की सेवाओं पर निर्भर करती हैं।

प्रश्न 10.
एक नगरीय संकुल का विकास कैसे होता है ?
उत्तर:
नगरीय संकुल हैं। एक नगरीय संकुल में निम्नलिखित तीन संयोजकों में से किसी एक का समावेश होता है – (क) एक नगर व उसका संलग्न नगरीय बहिर्बद्ध, (ख) बहिर्बुद्ध के सहित अथवा रहित दो अथवा अधिक संस्पर्शी नगर और (ग) एक अथवा अधिक संलग्न नगरों के बहिर्बुद्ध से युक्त एक संस्पर्शी प्रसार नगर का निर्माण । नगरीय बहिबद्ध के उदाहरण गांव अथवा शहर या नगर से संलग्न गांव की राजस्व सीमा में अवस्थित रेलवे कॉलोनियां, विश्वविद्यालय परिसर, पत्तन क्षेत्र, सैनिक छावनी इत्यादि हैं।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 4 मानव बस्तियाँ

प्रश्न 11.
बस्ती के विकास की प्रक्रिया बताओ।
उत्तर:
बस्ती – किसी स्थान या क्षेत्र में रहने के लिए एकत्र होने की प्रक्रिया को बस्ती कहते हैं। इस उद्देश्य के लिए कई कार्य करने होते हैं ।

  1. मकान या ढांचे खड़े किए जाते हैं।
  2. किसी क्षेत्र पर अपने आर्थिक भरण पोषण के लिए अधिकार किया जाता है।
  3. इस क्षेत्र में लोग समूह में रहते हैं। इस प्रकार किसी बस्ती का विकास होता है।

प्रश्न 12.
‘नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में पारस्परिक विनिमय प्रक्रिया होती है स्पष्ट करो।
उत्तर:
नगर वस्तुएं तथा सेवाएं पैदा करते हैं। वे इन्हें ग्रामीण क्षेत्रों को भी प्रदान करते हैं। इसके बदले में नगर गांवों से कच्चा माल और खाद्य पदार्थ प्राप्त करते हैं। इस प्रकार संचार व परिवहन साधनों द्वारा यह पारस्परिक विनिमय की प्रक्रिया होती है।

प्रश्न 13.
‘ग्रामीण और नगरीय बस्तियों की जीवन शैली, व्यवहार तथा दृष्टिकोण में अंतर होता है स्पष्ट करो।
उत्तर:
ग्रामीण लोग कम गतिशील होते हैं। इनमें सामाजिक सम्बन्ध बहुत प्रगाढ़ होते हैं। ये अपने काम धन्धे साधारण तकनीकों के द्वारा पूरा करते हैं। इनके जीवन की गति धीमी होती है। नगरीय क्षेत्रों में लोगों का जीवन जटिल व तेज होता है । सामाजिक सम्बन्ध औपचारिक और दिखावटी होते हैं। इनकी पारिस्थितिकी तथा प्रौद्योगिकी ग्रामीण क्षेत्रों से उन्नत होती है।

प्रश्न 14.
भारत में स्थित किन्हीं तीन वर्ग के नगरों की मुख्य विशेषताएं बताओ जो कि प्रकार्यत्मक आधार पर है।
उत्तर:
भारत में नगर अपने कार्यों के आधार पर विभिन्न वर्गों में बांटे जाते हैं –
प्रशासनिक नगर – इस नगर में राज्यों की राजधानियां शामिल होती हैं। यहां सरकारी दफ्तर, कचहरी तथा कई शहरों के मुख्य कार्यालय स्थित होते हैं। इसके उदाहरण दिल्ली, चण्डीगढ़ हैं।
प्रतिरक्षा नगर – इन नगरों में स्थल सेना, नौसेना तथा वायु सेना के लिए महत्त्वपूर्ण होते हैं। यहां सैनिकों के लिए सड़कें बनाई जाती हैं। यहां सैनिकों को प्रशिक्षण दिया जाता है जैसे जोधपुर, जम्मू।
खनन केन्द्र – ये नगर खनिजों की प्राप्ति के पश्चात् बस जाते हैं। जैसे – कोयला क्षेत्र – रानीगंज आदि।

प्रश्न 15.
‘ग्रामीण और नगरीय बस्तियों में आप कौन मूल्यों के आधार पर अंतर स्पष्ट कर सकते हो ? जीवन-शैली, व्यवहार तथा दृष्टिकोण के आधार पर इन दोनों में अंतर किस प्रकार किया जा सकता है ?
उत्तर:
जीवन – शैली, व्यवहार तथा दृष्टिकोण के आधार पर इन दोनों में अंतर किए जा सकते हैं ग्रामीण लोग कम गतिशील होते हैं। इनमें सामाजिक सम्बन्ध बहुत प्रगाढ़ होते हैं। ये अपने काम-धन्धे साधारण तकनीकों के द्वारा पूरा करते हैं। इनके जीवन की गति धीमी होती है। नगरीय क्षेत्रों में लोगों का जीवन जटिल व तेज़ होता है। सामाजिक सम्बन्ध औपचारिक और दिखावटी होते हैं। इनकी पारिस्थितिकी तथा प्रौद्योगिकी ग्रामीण क्षेत्रों से उन्नत होती है।

प्रश्न 16.
बस्तियाँ आकार और प्रकार में भिन्न होती हैं। उनका परिसर एक पल्ली से लेकर महानगर तक होता है। आकार के साथ बस्तियों के अभिलक्षण और सामाजिक संरचना बदल जाती है और साथ ही बदल जाते हैं पारिस्थितिकी और प्रौद्योगिकी। बस्तियाँ छोटी और विरल रूप से लेकर बड़ी और संकुचित अवस्थित हो सकती हैं।
उपरोक्त पंक्तियों को पढ़ो और निम्नलिखित के उत्तर दो –
(क) बस्तियों के दो प्रकार बताओ।
उत्तर:
ग्रामीण तथा नगरीय।

(ख) ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का मुख्य व्यवसाय बताओ।
उत्तर:
प्राथमिक क्रिया।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 4 मानव बस्तियाँ

(ग) ग्रामीण बस्तियों तथा नगरीय बस्तियों में आधारभूत अन्तर क्या हैं ?
उत्तर:
ग्रामीण और नगरीय बस्तियों में आधारभूत अन्तर निम्नलिखित हैं –
ग्रामीण बस्तियां अपने जीवन का पोषण अथवा आधारभूत आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति भूमि आधारित प्राथमिक आर्थिक क्रियाओं से करती हैं जबकि नगरीय बस्तियां एक ओर कच्चे माल के प्रक्रमण और तैयार माल के विनिर्माण तथा दूसरी ओर विभिन्न प्रकार की सेवाओं पर निर्भर करती हैं।

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
‘बस्तियां आकार और प्रकार में भिन्न होती हैं।’ व्याख्या करो।
उत्तर:
बस्तियां आकार और प्रकार में भिन्न होती हैं। उनका परिसर एक पल्ली से लेकर महानगर तक होता है। आकार के साथ बस्तियों के आर्थिक अभिलक्षण और सामाजिक संरचना बदल जाती है और साथ ही बदल जाते हैं पारिस्थितिकी और प्रौद्योगिकी। बस्तियां छोटी और विरल रूप से लेकर बड़ी और संकुलित अवस्थित हो सकती हैं विरल रूप से अवस्थित छोटी बस्तियां, जो कृषि अथवा अन्य प्राथमिक क्रियाकलापों में विशिष्टता प्राप्त कर लेती हैं, गांव कहलाती हैं । दूसरी ओर कम, किन्तु बड़े अधिवास द्वितीयक और तृतीयक क्रियाकलापों में विशेषीकृत होते हैं जो इन्हें नगरीय बस्तियां कहा जाता है।

प्रश्न 2.
भारतीय नगरों की प्रमुख विशेषताएं बताओ।
उत्तर:
भारतीय नगर प्रमुख विशेषताएं – भारतीय नगरों की विशेषताएं निम्नलिखित हैं
(1) अधिकतर कस्बे और नगर बड़े गांव के विस्तृत रूप हैं। इनकी गलियों में गांव का स्वरूप स्पष्ट दिखाई पड़ता है।
(2) अपनी आदतों और व्यवहार में लोग अधिक ग्रामीण हैं जो उनके सामाजिक-आर्थिक दृष्टिकोण, मकानों की बनावट और अन्य पक्षों में स्पष्ट दिखाई देता है ।
(3) अधिकतर नगरों में अनेक मलिन बस्तियां हैं। ये प्रवास के प्रतिकर्ष कारकों का परिणाम हैं। इसमें आर्थिक अवसरों का योगदान कम है।
(4) अनेक नगरों में पूर्व शासकों और प्राचीन प्रकार्यों के चिह्न स्पष्ट दिखाई पड़ते हैं।
(5) प्रकार्यात्मक पृथक्करण स्पष्ट तथा प्रारम्भिक है। भारतीय नगरों की पश्चिमी देशों के नगरों के साथ इस संदर्भ में कोई तुलना नहीं की जा सकती।
(6) जनसंख्या का सामाजिक पृथक्करण, जाति, धर्म, आय अथवा व्यवसाय के आधार पर किया जाता

प्रश्न 3.
जनसंख्या के आधार पर भारत के नगरों का वर्गीकरण करो।
उत्तर:
जनसंख्या के आधार पर कस्बों और नगरों के वर्ग- भारत के जनगणना विभाग ने नगरीय केन्द्रों को 6 वर्गों में विभाजित किया है। एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरीय केन्द्र को नगर तथा एक लाख से कम जनसंख्या वाले नगर को कस्बा कहा जाता है। 10 से 50 लाख तक की जनसंख्या वाले नगरों को महानगर तथा 50 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरों को बृहत् नगर कहते हैं। अधिकतर महानगर और बृहत् नगर नगरीय संकुल हैं।

यह स्पष्ट है कि अधिकतर नगरीय जनसंख्या 423 नगरों में रहती है, जो कुल नगरों का मात्र 8.2 प्रतिशत है। इन नगरों में देश की कुल नगरीय जनसंख्या का 61.48 प्रतिशत भाग रहता है। 423 नगरों में से 35 महानगर या नगरीय संकुल हैं, जिनमें से प्रत्येक की जनसंख्या 10 लाख से अधिक है, इसीलिए इन्हें महानगर कहते हैं। इनमें से छः (मैगा ) बृहत् नगर हैं, जिनमें से प्रत्येक की जनसंख्या 50 लाख से अधिक है। इन बृहत् नगरों में कुल नगरीय जनसंख्या के पांचवें भाग से अधिक ( 21.0 प्रतिशत) लोग रहते हैं।

निबन्धात्मक प्रश्न (Essay Type Questions )

प्रश्न 1.
भारत में पाई जाने वाली ग्रामीण बस्तियों के प्रकार का वर्णन करो।
उत्तर:
भारत में कई प्रकार की ग्रामीण बस्तियां पाई जाती हैं। इनके आकार, आकृति तथा अभिन्यास में स्पष्ट भिन्नता मिलती है। मोटे तौर पर भारत में तीन प्रकार की ग्रामीण बस्तियां पाई जाती हैं –
1. केन्द्रीकृत बस्तियां ( गुच्छित बस्तियां ) – इन बस्तियों में संहत खण्ड पाए जाते हैं। घरों को दो कतारों की संकरी, तंग गलियां पृथक् करती हैं । इनका अभिन्यास प्रायः रैखिक, आयताकार तथा ‘L’ आकृति वाला होता है। घर पास-पास बने होते हैं। ये बस्तियां उपजाऊ मैदानों, शिवालिक घाटी तथा उत्तर पूर्वी राज्यों में मिलती हैं। ये बस्तियां राजस्थान, बुन्देल खण्ड, नागालैंड में पाई जाती हैं।

2. अर्द्ध – गुच्छित बस्तियां – इन बस्तियों में एक केन्द्र के चारों ओर छोटे आवास मुद्रिका के रूप में बिखरे होते हैं । प्रायः किसी बड़े संहत गांव के विखंडन के परिणामस्वरूप ये बस्तियां बनती हैं । प्रायः भू-स्वामी तथा प्रभावशाली लोग गांव के केन्द्रीय भाग में रहते हैं, जबकि समाज के निम्न वर्ग के लोग गांव के बाहरी भाग में रहते हैं। गुजरात के मैदान में ऐसी बस्तियां व्यापक रूप से पाई जाती हैं।

3. पुरवे वाली बस्तियां – कभी – कभी बस्ती एक-दूसरे से अलग इकाइयों के रूप में होती है तथा स्पष्ट दूरी पर होती है । देश के विभिन्न क्षेत्रों में इन्हें पल्ली, नंगला या ढाणी आदि स्थानीय नामों से जाना जाता है। गंगा के मध्यवर्ती और निचले मैदान, छत्तीसगढ़ और हिमालय की निचली घाटियों में प्रायः ऐसे गांव पाए जाते हैं । ये बस्तियां वनों में झोंपड़ियों के समूह के रूप में मिलती हैं। ऐसी बस्तियां छोटी पहाड़ी पर खेत या चरागाहों के निकट मिलती हैं । ये बस्तियां मेघालय, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में पाई जाती हैं।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 4 मानव बस्तियाँ

4. परिक्षिप्त बस्तियां – ये छोटे-छोटे हैमलेट आकार के बड़े क्षेत्र पर दूर-दूर बिखरे होते हैं। इन बस्तियों में केवल कुछ घर ही होते हैं । ये बस्तियां वनों में झोंपड़ियों के समूह के रूप में मिलती हैं। ऐसी बस्तियां छोटी पहाड़ी पर खेत या चरागाहों के निकट मिलती हैं । ये बस्तियां मेघालय, उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में पाई जाती हैं।

प्रश्न 2.
ग्रामीण बस्तियों के प्रकार को निर्धारित करने वाले कारकों की विवेचना करो।
उत्तर:
भारत में ग्रामीण बस्तियों के आकार, आकृति, प्रकार आदि में स्पष्ट विभिन्नता दिखाई देती है। ग्रामीण बस्तियों के प्रकार निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करते हैं –
1. भौतिक कारक – बस्तियों के प्रकार प्रायः भौतिक कारकों द्वारा निर्धारित होते हैं। उच्चावच, ऊंचाई, अपवाह तन्त्र, भौम जल-स्तर तथा जलवायु एवं मृदा एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शुष्क प्रदेशों में पानी की कमी के कारण प्रायः मकान तालाबों के चारों ओर बनाए जाते हैं। बस्तियां प्रायः संहित प्रकार की होती हैं।

2. सांस्कृतिक कारक – इनमें जन- जातीयता, सम्प्रदाय, जाति वर्ग बस्तियों के अभिन्यास पर प्रभाव डालते हैं। प्रायः गांव के मध्य में भू-स्वामियों के मकान होते हैं। इसके चारों ओर नौकरी – चाकरी करने वाली जातियों के मकान होते हैं। हरिजनों के मकान गांव की सीमा पार मुख्य बस्ती से दूर स्थित होते हैं। इस प्रकार का गांव कई सामाजिक इकाइयों में खण्डित हो जाता है।

3. ऐतिहासिक कारक – उत्तरी भारत के मैदानों में बाहरी आक्रमण होते रहे हैं। इन आक्रमणों से बचने के लिए प्रायः संहित बस्तियां पाई जाती हैं । लुटेरों से सुरक्षा पाने के लिए भी संहित बस्तियां बसाई जाती थीं।

प्रश्न 3.
नगर से क्या अभिप्राय है ? नगर इतिहास वेत्ताओं के अनुसार नगरों का वर्गीकरण तथा विकास बताओ।
उत्तर:
नगरों की परिभाषा – विभिन्न देशों में नगरों को विभिन्न रूपों में परिभाषित किया जाता है। भारत में 2001 की जनगणना में दो प्रकार के नगरों की पहचान की है –
संवैधानिक नगर – वे सभी स्थान, जिनमें नगरपालिका या नगर निगम या केंटूनमैंट बोर्ड या नौटीफाइड टाऊन एरिया कमेटी हैं।
जनगणना नगर – वे सभी स्थान जो निम्नलिखित कसौटियों पर खरे उतरते हैं

  1. जिनकी जनसंख्या कम से कम 5000 हो,
  2. जिनकी 75 प्रतिशत कार्यशील पुरुष जनसंख्या ग़ैर कृषि कार्यों में लगी हो, और
  3. जिनकी जनसंख्या का घनत्व कम से कम 400 व्यक्ति प्रति वर्ग कि०मी० हो।

भारत में नगरों का विकास – भारत में प्रागैतिहासिक काल में नगर फलते-फूलते रहे हैं। सिंधु घाटी सभ्यता के समय भी हड़प्पा और मोहनजोदड़ो जैसे नगरों का अस्तित्व था। 600 ईसा पूर्व नगरीकरण का दूसरा दौर प्रारम्भ हुआ। यह सिलसिला 18वीं शताब्दी में यूरोपवासियों के आने तक थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ निरन्तर चलता रहा। नगर इतिहासवेत्ता भारतीय नगरों को निम्नलिखित प्रकार से वर्गीकृत करते हैं –
(1) प्राचीन नगर
(2) मध्यकालीन नगर और
(3) आधुनिक नगर।

1. प्राचीन नगर – लगभग 45 नगरों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है। इनका अस्तित्व 2000 वर्षों से भी अधिक समय से है। इनमें से अधिकतर का विकास धार्मिक और सांस्कृतिक केन्द्रों के रूप में हुआ था। वाराणसी इनमें से एक महत्त्वपूर्ण नगर है। अयोध्या, प्रयाग (इलाहाबाद), पाटलिपुत्र (पटना), मथुरा और मदुरै कुछ प्राचीन नगरों के अन्य उदाहरण हैं।

2. मध्यकालीन नगर – लगभग 101 वर्तमान नगरों का विकास मध्य काल में हुआ, इनमें से अधिकतर नगर रियासतों और राज्यों के मुख्यालयों या राजधानियों के रूप में विकसित हुए। इनमें से अधिकतर दुर्गनगर हैं जो पहले से विद्यमान नगरों के खंडहरों से उभरे हैं। इनमें कुछ प्रसिद्ध नगर हैं – दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, आगरा और नागपुर।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 4 मानव बस्तियाँ

3. आधुनिक नगर – अंग्रेज़ों और अन्य यूरोपवासियों ने नगरीय परिदृश्य को बदल दिया। बाहरी शक्ति के रूप में इन्होंने पहले-पहल तटीय स्थानों पर अपने पैर जमाए थे। इन्होंने सबसे पहले कुछ व्यापारिक पत्तनों जैसे- सूरत, दमन, गोवा, पांडिचेरी आदि का विकास किया। बाद में अंग्रेज़ों ने तीन प्रमुख केन्द्रों – मुंबई (बम्बई), चेन्नई (मद्रास) और कोलकाता (कलकत्ता) से अपनी सत्ता को मज़बूत किया। उन्होंने इन नगरों का निर्माण अंग्रेज़ी स्थापत्य कला के अनुसार किया था। अंग्रेज़ों ने प्रत्यक्ष रूप से या बाह्य रूप से नियन्त्रण द्वारा देशी रियासतों पर अपना आधिपत्य बड़ी तेज़ी से स्थापित किया।

इसी दौरान उन्होंने प्रशासनिक केन्द्रों, पर्यटन स्थलों के रूप में पर्वतीय नगरों का विकास किया तथा पहले से विद्यमान नगरों में सिविल लाइंस, प्रशासनिक और छावनी क्षेत्र जोड़ दिए। भारत में आधुनिक उद्योगों पर आधारित नगरों का विकास भी 1850 के बाद ही हुआ । इस संदर्भ में जमशेदपुर का उल्लेख उदाहरण के रूप में किया जा सकता है। स्वतन्त्रता के बाद प्रशासनिक मुख्यालयों और औद्योगिक केन्द्रों के रूप में अनेक नगरों का उदय हुआ।

चण्डीगढ़, भुवनेश्वर, गांधीनगर, दिसपुर आदि प्रशासनिक मुख्यालय तथा दुर्गापुर, भिलाई, सिन्दरी, बरौनी, आदि औद्योगिक केन्द्रों के उदाहरण हैं। कुछ प्राचीन नगरों का महानगरों के चारों ओर उपनगरों के रूप में भी विकास हुआ है। दिल्ली के चारों ओर विकसित गाज़ियाबाद, नोएडा, रोहतक, गुड़गांव आदि ऐसे ही उपनगर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विनिवेश के बढ़ने के साथ ही सारे देश में काफ़ी बड़ी संख्या में मध्यम और छोटे कस्बों का विकास हुआ है।
JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 4 मानव बस्तियाँ - 1

स्मरणीय तथ्य (Points to Remember)
तालिका : भारत – वर्गानुसार शहरों और नगरों की संख्या एवं उनकी जनसंख्या, 2011

नगरीय संकुल / नगरों का नाम जनसंख्या (दस लाख में)
बृहत् मुंबई 18.41
दिल्ली 16.31
कोलकाता 14.11
चेन्नई 8.69
बंगलौर 8.49
हैदराबाद 7.74
अहमदाबाद 6.85
पुणे 5.04
सूरत 4.58
जयपुर 3.07
कानपुर 2.92
लखनऊ 2.90
पटना 2.49
गाजियाबाद 2.30
इंदौर 2.10
कोयंबटूर 2.15
कोच्चि 2.11
नागपुर 2.04
कोजीकोड 2.03
भोपाल 1.98
थ्रिस्सूर 1.95
वडोदरा 1.81
आगरा 1.74
विशाखापट्नम 1.73
मालापुरुम 1.61
तिरुवनंतपुरम 1.68
कन्नौज 1.64
लुधियाना 1.64
नासिक 1.56
विजयवाड़ा 1.44
मदुरई 1.43
वाराणसी 1.43
मेरठ 1.42
फरीदाबाद 1.40
राजकोट 1.39
जमशेदपुर 1.33
श्रीनगर 1.27
जबलपुर 1.26
आसनसोल 1.24
बसाई 1.22
इलाहाबाद 1.21
धनबाद 1.19
औरंगाबाद 1.15
अमृतसर 1.18
जोधपुर 1.13
रांची 1.12
रायपुर 1.12
कोल्लम 1.11
ग्वालियर 1.10
दुर्ग 1.06
चण्डीगढ़ 1.02
तिरुचिरापल्ली 1.02
कोटा 1.01

 

मानचित्र कौशल (Map Skill)

प्रश्न- भारत के रेखा मानचित्र में निम्नलिखित दिखाओ।
उत्तर:
(1) सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या प्रतिशत वाला राज्य – (हिमाचल प्रदेश)
(2) सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या प्रतिशत वाला राज्य। – (गोवा)
(3) भारत का सर्वाधिक प्राचीन नगर। – (वाराणसी)
(4) दिल्ली के गिर्द एक अनुषंगी नगर। – (गाज़ियाबाद)
(5) राज्य जहां सर्वाधिक मिलियन नगर हैं। – (उत्तर प्रदेश)
(6) भारत का सबसे बड़ा महानगर। – (मुम्बई)
(7) दक्षिणी भारत में तीन बृहत् संकुल। – (बंगलौर, हैदराबाद, चेन्नई)
(8) पूर्वी भारत में एक करोड़ से अधिक जनसंख्या वाला नगर। – (कोलकाता)
JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 4 मानव बस्तियाँ - 2

Leave a Comment