JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 6 जल-संसाधन

Jharkhand Board JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 6 जल-संसाधन Important Questions and Answers.

JAC Board Class 12 Geography Important Questions Chapter 6 जल-संसाधन

बहुविकल्पीय प्रश्न (Multiple Choice Questions)

प्रश्न-दिए गए चार वैकल्पिक उत्तरों में से सही उत्तर चुनकर लिखें
1. पृथ्वी का लगभग कितने प्रतिशत भाग जल से ढका है ?
(A) 51%
(B) 61%
(C) 71%
(D) 81%
उत्तर:
(C) 71%

2. कुल जल संसाधनों में अलवणीय जल कितने प्रतिशत है ?
(A) 0.5
(B) 1.0
(C) 2.5
(D) 3.0
उत्तर:
(D) 3.0

3. भारत में विश्व के जल-संसाधनों का कितने प्रतिशत भाग है ?
(A) 1%
(B) 2%
(C) 3%
(D) 4%
उत्तर:
(D) 4%

4. देश के कुल उपयोगी जल संसाधन हैं
(A) 1122 घन कि० मी०
(B) 1222 घन कि० मी०
(C) 1322 घन कि० मी०
(D) 1422 घन कि० मी०।
उत्तर:
(A) 1122 घन कि० मी०

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 6 जल-संसाधन

5. भारत में धरातलीय जल का कितने % भाग उपयोग किया जा सकता है ? .
(A) 22%
(B) 25%
(C) 32%
(D) 35%.
उत्तर:
(C) 32%

6. बिहार राज्य में जल में किस तत्त्व का संकेन्द्रण बढ़ गया है ?
(A) नमक
(B) खारापन
(C) फलूओराइड
(D) संखिया।
उत्तर:
(D) संखिया।

7. भौम जल का कितने प्रतिशत कृषि में प्रयोग होता है ?
(A) 72%
(B) 82%
(C) 85%
(D) 92%.
उत्तर:
(D) 92%.

8. निम्नलिखित में से किस राज्य में भौम जल का अधिक उपयोग है ?
(A) पंजाब
(B) छत्तीसगढ़
(C) बिहार
(D) केरल।
उत्तर:
(A) पंजाब

9. पंजाब में निवल बोए गए क्षेत्र का कितने प्रतिशत भाग सिंचित है ?
(A) 65%
(B) 75%
(C) 80%
(D) 85%.
उत्तर:
(D) 85%.

10. नदी के किस भाग में जल की अच्छी गुणवत्ता होती है ?
(A) पहाड़ी
(B) मैदानी
(C) डेल्टा
(D) घाटी।
उत्तर:
(A) पहाड़ी

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

प्रश्न 1.
जल अभाव तथा घटती आपूर्ति के तीन कारण बताओ।
उत्तर:
(i) बढ़ती मांग
(ii) अति उपयोग
(iii) प्रदूषण।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 6 जल-संसाधन

प्रश्न 2.
धरातलीय जल के चार मुख्य स्रोत बताओ।
उत्तर:
नदियां, झीलें, तलैया और तालाब।

प्रश्न 3.
भारत में नदियों की संख्या कितनी है ? (1.6 कि० मी० से अधिक लम्बी)
उत्तर:
10360

प्रश्न 4.
भौम जल का अधिक उपयोग करने वाले तीन राज्य बताओ।
उत्तर:
पंजाब, हरियाणा, तमिलनाडु।।

प्रश्न 5.
जल सिंचाई के दो प्रभाव बताओ।
उत्तर:
बहुफ़सलीकरण से वृद्धि तथा उत्पादकता में वृद्धि।

प्रश्न 6.
महाराष्ट्र में भौम जल के अधिक उपयोग से किस तत्त्व का संकेन्द्रण बढ़ा है ?
उत्तर:
फ्लू ओराइड।

प्रश्न 7.
शद्ध जल से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर:
जब जल अनावश्यक बाहरी पदार्थों से रहित हो।

प्रश्न 8.
जल संभर प्रबन्धन के अधीन कौन-से तीन कार्यक्रम चलाए गए हैं ?
उत्तर:
हरियाली, नीरू-मीरू, अरवारी पानी संसद्।

प्रश्न 9.
जल अधिनियम कब बनाया गया ?
उत्तर:
1974 में।

प्रश्न 10.
भारत की सर्वाधिक प्रदूषित नदी कौन-सी है ?
उत्तर:
दिल्ली और इटावा के बीच यमुना नदी।

प्रश्न 11.
जल संग्रहण कुण्ड को राजस्थान में क्या कहते हैं ?
उत्तर:
टांका।

प्रश्न 12.
राष्ट्रीय जल नीति के दो उद्देश्य बताओ।
उत्तर:’
सिंचाई के लिए जल तथा पेय जल प्रदान करना।

प्रश्न 13.
भारत में जल की गुणवत्ता के निम्नीकरण का मुख्य कारण बताओ।
उत्तर:
जल रसायन तथा प्रदूषण।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 6 जल-संसाधन

प्रश्न 14.
विश्व के जल संसाधनों का कितने प्रतिशत भारत में उपलब्ध है ?
उत्तर:
4%.

अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
जल का संरक्षण क्यों आवश्यक है ?
उत्तर:
अलवणीय जल की उपलब्धता स्थान और समय के अनुसार भिन्न-भिन्न है। इस दुर्लभ संसाधन के आबंटन और नियन्त्रण पर तनाव और लड़ाई-झगडे, सम्प्रदायों, प्रदेशों और राज्यों के बीच विवाद का विषय बन गए हैं। विकास को सुनिश्चित करने के लिए जल का मूल्यांकन, कार्यक्षम उपयोग और संरक्षण आवश्यक हो गए हैं।

प्रश्न 2.
भारत में भौम जल संसाधनों का वर्णन करें।
उत्तर:
भौम जल संसाधन-देश में कुल पुनः पूर्तियोग्य भौम जल संसाधन लगभग 432 घन कि० मी० है। कुल पुनः पूर्तियोग्य भौम जल संसाधन का लगभग 46 प्रतिशत गंगा और ब्रह्मपुत्र बेसिनों में पाया जाता है। उत्तर-पश्चिमी प्रदेश और दक्षिणी भारत के कुछ भागों के नदी बेसिनों में भौम जल उपयोग अपेक्षाकृत अधिक है।

प्रश्न 3.
जल सिंचाई उपयोग से क्या लाभ है ?
उत्तर:
(1) सिंचाई की व्यवस्था बहुफ़सलीकरण को सम्भव बनाती है।
(2) ऐसा पाया गया है कि सिंचित भूमि की कृषि उत्पादकता असिंचित भूमि की अपेक्षा ज़्यादा होती है।
(3) फ़सलों की अधिक उपज देने वाली किस्मों के लिए आर्द्रता आपूर्ति नियमित रूप से आवश्यक है जो केवल विकसित सिंचाई तन्त्र से ही सम्भव होती है।
(4) वास्तव में ऐसा इसलिए है कि देश में कृषि विकास की हरित क्रान्ति की रणनीति पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक सफल हुई है।

प्रश्न 4.
कुछ राज्यों में भौम जल संसाधन के अत्यधिक उपयोग के दुष्परिणाम क्या हैं ?
उत्तर:
(1) इन राज्यों में भौम जल संसाधन के अत्यधिक उपयोग से भौम जल स्तर नीचा हो गया है।
(2) वास्तव में, कुछ राज्यों, जैसे-राजस्थान और महाराष्ट्र में अधिक जल निकालने के कारण भूमिगत जल में फ्लु ओराइड का संकेंद्रण बढ़ गया है।
(3) इस वजह से पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ भागों में संखिया के संकेंद्रण की वृद्धि हो गई है।

प्रश्न 5.
पंजाब तथा हरियाणा राज्यों में पर्याप्त जल संसाधन है, परन्तु यहां भौम जल स्तर नीचे गिर रहा है। क्यों ?
उत्तर:
पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में निवल बोए गए क्षेत्र का 85 प्रतिशत भाग सिंचाई के अन्तर्गत है। इन राज्यों में गेहूँ और चावल मुख्य रूप से सिंचाई की सहायता से पैदा किए जाते हैं। निवल सिंचित क्षेत्र का 76.1 प्रतिशत पंजाब में और 51.3 प्रतिशत हरियाणा में, कुओं और नलकूपों द्वारा सिंचित है। इससे यह ज्ञात होता है कि ये राज्य अपने सम्भावित भौम जल के एक बड़े भाग का उपयोग करते हैं जिससे कि इन राज्यों में भौम जल में कमी आ जाती है। .

प्रश्न 6.
जल के गुणों का ह्रास क्यों होता है ? इसके प्रभाव बताओ।
उत्तर:
जल गुणवत्ता से तात्पर्य जल की शुद्धता अथवा अनावश्यक बाहरी पदार्थों से रहित जल से है। जल बाह्य पदार्थों, जैसे-सूक्ष्म जीवों, रासायनिक पदार्थों, औद्योगिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों से प्रदूषित होता है। इस प्रकार के पदार्थ जल के गुणों में कमी लाते हैं और इसे मानव उपयोग के योग्य नहीं रहने देते हैं। जब विषैले पदार्थ झीलों, सरिताओं, नदियों, समुद्रों और अन्य जलाशयों में प्रवेश करते हैं, वे जल में घुल जाते हैं अथवा जल में निलम्बित हो जाते हैं। इससे जल-प्रदूषण बढ़ता है और जल के गुणों में कमी आने से जलीय तन्त्र प्रभावित होते हैं। कभी-कभी प्रदूषक नीचे तक पहुँच जाते हैं और भौम जल को प्रदूषित करते हैं। देश में गंगा और यमुना, दो अत्यधिक प्रदूषित नदियां हैं।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 6 जल-संसाधन

प्रश्न 7.
जल-संरक्षण क्यों आवश्यक है ? इसके उपाय बताओ।
उत्तर:
जल-संरक्षण और प्रबन्धन-अलवणीय जल की घटती हुई उपलब्धता और बढ़ती मांग से, सतत् पोषणीय विकास के लिए महत्त्वपूर्ण जीवनदायी संसाधन के संरक्षण और प्रबन्धन की आवश्यकता बढ़ गई है। विलवणीकरण द्वारा सागर/महासागर से प्राप्त जल उपलब्धता, उसकी अधिक लागत के कारण नगण्य हो गई है।

भारत को जल-संरक्षण के लिए तुरन्त कदम उठाने हैं और प्रभावशाली नीतियां और कानून बनाने हैं और जल-संरक्षण हेतु प्रभावशाली उपाय अपनाने हैं। जल बचत तकनीकी और विधियों के विकास के अतिरिक्त, प्रदूषण से बचाव के प्रयास भी करने चाहिएं। जल-संभर विकास, वर्षा जल संग्रहण, जल के पुनः चक्रण और पुन: उपयोग और लम्बे समय तक जल की आपूर्ति के लिए जल का संयुक्त उपयोग बढ़ाना होगा।

प्रश्न 8.
भौम जल के भण्डारों को पुनः भरण की कम लागत वाली तकनीक बताओ।
उत्तर:
(i) छत के वर्षा जल का संग्रहण
(ii) खुदे हुए कुओं का पुनर्भरण
(ii) हैंड पम्पों का पुनर्भरण
(iv) रिसाव गड्ढों का निर्माण
(v) खेतों के चारों ओर बन्धिकाएं और रोक बांध बनना।

प्रश्न 9.
जल संभर विकास से क्या उद्देश्य प्राप्त किए जा सकते हैं ?
उत्तर:

  1. मृदा संरक्षण
  2. जल संरक्षण
  3. कृषि योग्य भूमि का संरक्षण
  4. उद्यान कृषि का विकास
  5. वानिकी और वन वर्धन का विकास
  6. पर्यावरण का संरक्षण
  7. कृषि उत्पादन में वृद्धि
  8. परितन्त्रीय ह्रास को रोकना।

प्रश्न 10.
वर्षा जल संग्रहण के उद्देश्य बताओ।
उत्तर:
वर्षा जल संग्रहण-यह भौम जल के पुनर्भरण को बढ़ाने की तकनीक है। इस तकनीक में स्थानीय रूप से वर्षा जल को एकत्र करके भूमि जल भण्डारों में संगृहीत करना शामिल है, जिससे स्थानीय घरेलू मांग को पूरा किया जा सके। वर्षा जल संग्रहण के उद्देश्य ये हैं –

  • जल की निरन्तर जल मांग को पूरा करना
  • नालियों को रोकने वाले सतही जल प्रवाह को कम करना
  • सड़कों पर जल फैलाव को रोकना
  • भौम जल में वृद्धि करना तथा जल स्तर को ऊंचा उठाना
  • भौम जल प्रदूषण को रोकना
  • भौम जल की गुणवत्ता को सुधारना
  • मृदा अपरदन को कम करना
  • ग्रीष्म ऋतु और सूखे के समय जल की घरेलू आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता करना।

प्रश्न 11.
जल एक चक्रीय संसाधन है जो पृथ्वी पर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जल अभाव संभवतः इसकी बढ़ती हुई मांग, अति उपयोग तथा प्रदूषण के कारण घटती आपूर्ति के आधार पर सबसे बड़ी चुनौती है। उपरोक्त पंक्तियों को पढ़ो और निम्नलिखित के उत्तर दो –
(क) पृथ्वी का कितने प्रतिशत भाग जल से ढका है ?
उत्तर:
71 प्रतिशत।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 6 जल-संसाधन

(ख) कुल जल में अलवणीय जल कितना है ?
उत्तर:
3 प्रतिशत।

(ग) भारत में कृषि क्षेत्र में सिंचाई किन कारणों के चलते आवश्यक है ?
उत्तर:
कृषि में, जल का उपयोग मुख्य रूप से सिंचाई के लिए होता है। भारत में सिंचाई निम्नलिखित तथ्यों के कारण आवश्यक है –
(1) देश में वर्षा के स्थानिक-सामयिक परिवर्तिता के कारण सिंचाई की आवश्यकता होती है।
(2) देश के अधिकांश भाग वर्षाविहीन और सुखाग्रस्त हैं। उत्तर-पश्चिमी भारत और दक्कन का पठार इसके अन्तर्गत आते हैं।
(3) देश के अधिकांश भागों में शीत और ग्रीष्म ऋतुओं में न्यूनाधिक शुष्कता पाई जाती है। इसलिए शुष्क ऋतुओं में बिना सिंचाई के खेती करना कठिन होता है।

प्रश्न 12.
ऐसी कौन-सी आधारभूत मुख्य तकनीक हैं जिनके चलते भौम जल के भंडारों का पुन: संरक्षण कर सकते हैं ?
अथवा
भौम जल के भण्डारों को पुनः भरण की कम लागत वाली मुख्य तकनीक बताओ।
उत्तर:

  1. छत के वर्षा जल का संग्रहण
  2. खुदे हुए कुओं का पुनर्भरण
  3. हैंड पम्पों का पुनर्भरण
  4. रिसाव गड्ढों का निर्माण
  5. खेतों के चारों ओर बन्धिकाएं और रोक बांध बनाना।

लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

प्रश्न 1.
भारत के जल संसाधनों का वर्णन करो।
उत्तर:
भारत के जल संसाधन –

  1. भारत में विश्व के धरातलीय क्षेत्र का लगभग 2.45 प्रतिशत जल संसाधनों का 4 प्रतिशत उपलब्ध है, देश में विश्व जनसंख्या का लगभग 16 प्रतिशत भाग पाया जाता है।
  2. देश में एक वर्ष में वर्षण से प्राप्त कुल जल की मात्रा लगभग 4,000 घन कि० मी० है।
  3. धरातलीय जल और पुनः पूर्तियोग भौम जल से 1,869 घन कि० मी० जल उपलब्ध है।
  4. इसमें से केवल 60 प्रतिशत जल का लाभदायक उपयोग किया जा सकता है। (
  5. इस प्रकार देश में कुल उपयोगी जल संसाधन 1,122 घन कि० मी० है।

प्रश्न 2.
भारत के भौम जल संसाधनों के उपयोग का वर्णन करो।
उत्तर:
(1) अधिक उपयोग वाले राज्य-पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और तमिलनाडु राज्यों में भौम जल का उपयोग बहुत अधिक है।
(2) कम उपयोग वाले राज्य-कुछ राज्य जैसे छत्तीसगढ़, उड़ीसा, केरल आदि अपने भौम जल क्षमता का बहुत कम उपयोग करते हैं।
(3) मध्यम उपयोग वाले राज्य-गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, त्रिपुरा और महाराष्ट्र अपने भौम जल संसाधनों का मध्यम दर से उपयोग कर रहे हैं। यदि वर्तमान प्रवृत्ति जारी रहती है तो जल के मांग की आपूर्ति करने की आवश्यकता होगी। ऐसी स्थिति विकास के लिए हानिकारक होगी और सामाजिक उथल-पुथल और विघटन का कारण हो सकती है।

प्रश्न 3.
भारत के लैगून और पश्च जल का वर्णन करते हुए इनका उपयोग बताओ।
उत्तर:
लैगून और पश्च जल-भारत की समुद्र तट रेखा विशाल है और कुछ राज्यों में समुद्र तट बहुत दंतुरित है। इसी कारण बहुत-सी लैगून और झीलें बन गई हैं। केरल, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में इन लैगूनों और झीलों में बड़े धरातलीय जल संसाधन हैं। यद्यपि सामान्यतः इन जलाशयों में खारा जल है, इसका उपयोग मछली पालन और चावल की कुछ निश्चित किस्मों, नारियल आदि की सिंचाई में किया जाता है।

प्रश्न 4.
भारत में जल के उपयोग के विभिन्न क्षेत्रों का वर्णन करो।
उत्तर:
जल की मांग और उपयोग –
1. कृषि क्षेत्र-पारम्परिक रूप से भारत एक कृषि प्रधान अर्थव्यवस्था है और इसकी जनसंख्या का लगभग दो-तिहाई भाग कृषि पर निर्भर है। इसीलिए, पंचवर्षीय योजनाओं में, कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए सिंचाई के विकास को एक अति उच्च प्राथमिकता प्रदान की गई।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 6 जल-संसाधन

2. बहु-उद्देशीय नदी घाटी योजनाएं-बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएं जैसे-भाखड़ा नांगल, हीराकुड, दामोदर घाटी, नागार्जुन सागर, इन्दिरा गांधी नहर परियोजना आदि शुरू की गई है। वास्तव में, भारत की वर्तमान में जल की मांग, सिंचाई की आवश्यकताओं के लिए अधिक है। धरातलीय और भौम जल का सबसे अधिक उपयोग कृषि में होता है। इसमें धरातलीय जल का 89 प्रतिशत और भौम जल का 92 प्रतिशत जल उपयोग किया जाता है।

3. औद्योगिक सैक्टर-औद्योगिक सेक्टर में, सतह जल का केवल 2 प्रतिशत और भौम जल का 5 प्रतिशत भाग ही उपयोग में लाया जाता है।

4. घरेलू सैक्टर-घरेलू सैक्टर में धरातलीय जल का उपयोग भौम जल की तुलना में अधिक (9%) है। कुल जल उपयोग में कृषि सैक्टर का भाग दूसरे सैक्टरों से अधिक है। फिर भी, भविष्य में विकास के साथ-साथ देश में औद्योगिक और घरेलू सैक्टरों में जल का उपयोग बढ़ने की सम्भावना है।

प्रश्न 5.
भारत में कृषि क्षेत्र में सिंचाई क्यों आवश्यक है ? उदाहरण दो।
उत्तर:
कृषि में, जल का उपयोग मुख्य रूप से सिंचाई के लिए होता है।

  • देश में वर्षा के स्थानिक-सामयिक परिवर्तिता के कारण सिंचाई की आवश्यकता होती है।
  • देश के अधिकांश भाग वर्षाविहीन और सूखाग्रस्त हैं। उत्तर-पश्चिमी भारत और दक्कन का पठार इसके अन्तर्गत आते हैं।
  • देश के अधिकांश भागों में शीत और ग्रीष्म ऋतुओं में न्यूनाधिक शुष्कता पाई जाती है। इसलिए शुष्क ऋतुओं में बिना सिंचाई के खेती करना कठिन होता है।
  • पर्याप्त मात्रा में वर्षा वाले क्षेत्र जैसे पश्चिम बंगाल और बिहार में भी मानसून के मौसम में अवर्षा अथवा इसकी असफलता सूखा जैसी स्थिति उत्पन्न कर देती है जो कृषि के लिए हानिकारक होती है।
  • कुछ फसलों के लिए जल की कमी सिंचाई को आवश्यक बनाती है। उदाहरण के लिए चावल, गन्ना, जूट आदि के लिए अत्यधिक जल की आवश्यकता होती है जो केवल सिंचाई द्वारा सम्भव है।

प्रश्न 6.
जल के पुनःचक्र और पुन: उपयोग के उदाहरण दो।
उत्तर:
जल का पुनःचक्र और पुन: उपयोग-पुन:चक्र और पुन:उपयोग, दूसरे रास्ते हैं जिनके द्वारा अलवणीय जल की उपलब्धता को सुधारा जा सकता है। कम गुणवत्ता के जल का उपयोग, जैसे शोधित अपशिष्ट जल, उद्योगों के लिए एक आकर्षक विकल्प हैं और जिसका उपयोग शीतलन एवं अग्निशमन के लिए करके वे जल पर होने वाली लागत को कम कर सकते हैं।

इसी तरह नगरीय क्षेत्रों में स्नान और बर्तन धोने में प्रयुक्त जल को बागवानी के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। वाहनों को धोने के लिए प्रयुक्त जल का उपयोग भी बागवानी में किया जा सकता है। इससे अच्छी गुणवत्ता वाले जल का पीने के उद्देश्य के लिए संरक्षण होगा। वर्तमान में, पानी का पुनः चक्रण एक सीमित माप में किया गया है। फिर भी, पुनः चक्रण द्वारा पुनः पूर्तियोग्य जल की उपादेयता व्यापक है।

प्रश्न 7.
भारत में जल की दो समस्याएं कौन-सी हैं ? उपयक्त उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
जल गुणवत्ता से तात्पर्य जल की शुद्धता अथवा अनावश्यक बाहरी पदार्थों से रहित जल से है। जल बाह्य पदार्थों, जैसे-सूक्ष्म जीवों, रासायनिक पदार्थों, औद्योगिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों से प्रदूषित होता है। इस प्रकार के पदार्थ जल के गुणों में कमी लाते हैं और इसे मानव उपयोग के योग्य नहीं रहने देते हैं। जब विषैले पदार्थ झीलों, सरिताओं, नदियों, समुद्रों और अन्य जलाशयों में प्रवेश करते हैं, वे जल में घुल जाते हैं अथवा जल में निलम्बित हो जाते हैं।

इससे जल-प्रदूषण बढ़ता है और जल के गुणों में कमी आने से जलीय तन्त्र प्रभावित होते हैं। कभी-कभी प्रदूषक नीचे तक पहुंच जाते हैं और भौम जल को प्रदूषित करते हैं। देश में गंगा और यमुना, दो अत्यधिक प्रदूषित नदियां हैं। जल-संरक्षण और प्रबन्धन-अलवणीय जल की घटती हुई उपलब्धता और बढ़ती मांग से, सतत् पोषणीय विकास के लिए महत्त्वपूर्ण जीवनदायी संसाधन के संरक्षण और प्रबन्धन की आवश्यकता बढ़ गई है। विलवणीकरण द्वारा सागर/महासागर से प्राप्त जल उपलब्धता, उसकी अधिक लागत के कारण, नगण्य हो गई है।

भारत को जल-संरक्षण के लिए तुरन्त कदम उठाने हैं और प्रभावशाली नीतियां और कानून बनाने हैं और जल-संरक्षण हेतु प्रभावशाली उपाय अपनाने हैं। जल बचत तकनीकी और विधियों के विकास के अतिरिक्त, प्रदूषण से बचाव के प्रयास भी करने चाहिएं। जल-संभर विकास, वर्षा जल संग्रहण, जल के पुनः चक्रण और पुन: उपयोग और लम्बे समय तक जल की आपूर्ति के लिए जल का संयुक्त उपयोग बढ़ाना होगा।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 6 जल-संसाधन

निबन्धात्मक प्रश्न (Essay Type Questions)

प्रश्न 1.
भारतीय राष्ट्रीय जल नीति की मुख्य विशेषताएं बताओ।
उत्तर:
भारतीय राष्ट्रीय जल नीति, 2002 की मख्य विशेषताएं-राष्ट्रीय जल नीति 2002 जल आबंटन प्राथमिकताएं विस्तृत रूप में निम्नलिखित क्रम में निर्दिष्ट की गई हैं –

  1. पेयजल
  2. सिंचाई
  3. जलशक्ति
  4. नौकायान
  5. औद्योगिक और अन्य उपयोग।

इस नीति में जल व्यवस्था के लिए प्रगतिशील नए दृष्टिकोण निर्धारित किए गए हैं। इसके मुख्य लक्षण इस प्रकार हैं –

  • सिंचाई और बहुउद्देशीय परियोजनाओं में पीने का जल घटक में सम्मिलित करना चाहिए जहां पेय जल के स्रोत का कोई विकल्प नहीं है।
  • पेय जल सभी मानव जाति और प्राणियों को उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
  • भौम जल के शोषण को सीमित और नियमित करने के लिए उपाय करने चाहिए।
  • सतह और भौम जल दोनों की गुणवत्ता के लिए नियमित जांच होनी चाहिए। जल की गुणवत्ता सुधारने के लिए एक चरणबद्ध कार्यक्रम शुरू किया जाना चाहिए।
  • जल के सभी विविध प्रयोगों में कार्यक्षमता सुधारनी चाहिए।
  • दुर्लभ संसाधन के रूप में, जल के लिए जागरूकता विकसित करनी चाहिए।
  • शिक्षा विनिमय. उपक्रमणों. प्रेरकों और अनक्रमणों द्वारा संरक्षण चेतना बढानी चाहिए।

प्रश्न 2.
वर्षा जल संग्रहण की विधियों तथा प्रभावों का वर्णन करो।
उत्तर:
वर्षा जल संग्रहण-वर्षा जल संग्रहण विभिन्न उपयोगों के लिए वर्षा के जल को रोकने और एकत्र करने की विधि है। इसका उपयोग भूमिगत जलभृतों के पुनर्भरण के लिए भी किया जाता है। यह एक कम मूल्य और पारिस्थिति की अनुकूल विधि है जिसके द्वारा पानी की प्रत्येक बूंद संरक्षित करने के लिए वर्षा जल को नलकूपों, गड्ढों और कुओं में एकत्र किया जाता है।

  • वर्षा जल संग्रहण पानी की उपलब्धता को बढ़ाता है।
  • भूमिगत जल स्तर को नीचा होने से रोकता है।
  • फ्लुओराइड और नाइट्रेट्स जैसे संदूषकों को कम करके अवमिश्रण भूमिगत जल की गुणवत्ता बढ़ाता है।
  • मृदा अपरदन और बाढ़ को रोकता है। यदि इसे जलभृतों के पुनर्भरण के लिए उपयोग किया जाता है तो तटीय क्षेत्रों में लवणीय जल के प्रवेश को रोकता है।

विधियां – देश में विभिन्न समुदाय लम्बे समय से अनेक विधियों से वर्षा जल संग्रहण करते आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में परम्परागत वर्षा जल संग्रहण सतह संचयन जलाशयों, जैसे-झीलों, तालाबों, सिंचाई तालाबों आदि में किया जाता है। राजस्थान में वर्षा जल संग्रहण ढांचे जिन्हें कुंड अथवा टांका (एक ढका हुआ भूमिगत टंकी) के नाम से जानी जाती है।

लाभ – बहुमूल्य जल संसाधन के संरक्षण के लिए वर्षा जल संग्रहण प्रविधि का उपयोग करने का क्षेत्र व्यापक है। इसे घर की छतों और खुले स्थानों में वर्षा जल द्वारा संग्रहण किया जा सकता है। वर्षा जल संग्रहण घरेलू उपयोग के लिए, भूमिगत जल पर समुदाय की निर्भरता कम करता है। इसके अतिरिक्त मांग-आपूर्ति अन्तर के लिए सेतु बन्धन के कार्य के अतिरिक्त इससे भौम जल निकालने में ऊर्जा की बचत होती है क्योंकि पुनर्भरण से भौम जल स्तर में वृद्धि हो जाती है।

JAC Class 12 Geography Important Questions Chapter 6 जल-संसाधन

आजकल वर्षा जल संग्रहण विधि का देश के बहुत-से राज्यों में बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है। वर्षा जल संग्रहण से मुख्य रूप से नगरीय क्षेत्रों को लाभ मिल सकता है क्योंकि जल की मांग, अधिकांश नगरों और शहरों में पहले ही आपूर्ति से आगे बढ़ चुकी है। उपर्युक्त कारकों के अतिरिक्त विशेषकर तटीय क्षेत्रों में पानी के विलवणीकरण और शुष्क और अर्द्धशुष्क क्षेत्रों में खारे पानी की समस्या, नदियों को जोड़कर अधिक जल के क्षेत्रों से कम जल के क्षेत्रों में जल स्थानान्तरित करके भारत में जल समस्या को सुलझाने का महत्त्वपूर्ण उपाय है। फिर भी, वैयक्तिक उपभोक्ता, घरेलू और समुदायों के दृष्टिकोण से, सबसे बड़ी समस्या जल का मूल्य है।

Leave a Comment