JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं

Jharkhand Board JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं Important Questions and Answers.

JAC Board Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से तत्व को बताइए-
(a) साबुन
(b) वायु
(c) सिलिकॉन
(d) कैल्शियम कार्बोनेट।
उत्तर:
(c) सिलिकॉन।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित मिश्रणों में से विलयन को पहचानिए-
(a) वायु
(b) मिट्टी
(c) कोयला
(d) लकड़ी की राख।
उत्तर:
(a) वायु।

प्रश्न 3.
कोलाइड का उदाहरण है-
(a) दूध
(b) स्याही
(c) रक्त
(d) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(d) उपर्युक्त सभी।

प्रश्न 4.
दो या दो से अधिक प्रकार के तत्वों का रासायनिक रूप से संयोजित पदार्थ है-
(a) तत्व
(b) यौगिक।
(c) मिश्रण
(d) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(b) यौगिक

JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं

प्रश्न 5.
जिस विलयन में उसी ताप पर और अधिक
विलेय न घोला जा सके, उसे कहते हैं-
(a) असंतृप्त विलयन
(b) सम्पूर्ण विलयन
(c) संतृप्त विलयन
(d) घुलनशील विलयन।
उत्तर:
(c) संतृप्त विलयन।

प्रश्न 6.
विलयन की दी हुई मात्रा में उपस्थित विलेय की मात्रा कहलाती है-
(a) सान्द्रता
(b) यौगिक
(c) घुलनशीलता
(d) संतृप्तता।
उत्तर:
(a) सान्द्रता।

प्रश्न 7.
कमरे के ताप पर कौन-सा तत्व द्रव है?
(a) लोहा
(b) ताँबा
(c) ब्रोमीन
(d) एल्यूमिनियम।
उत्तर:
(c) ब्रोमीन।

प्रश्न 8.
उपधातु का उदाहरण है-
(a) ताँबा
(b) आयोडीन
(c) कार्बन
(d) जर्मेनियम।
उत्तर:
(d) जर्मेनियम।

प्रश्न 9.
विलयन में कणों का आकार लगभग क्या होता है?
(a) 10-6 मीटर
(b) 10-9 मीटर
(c) 10-15 मीटर
(b) 10-2 मीटर
उत्तर:
(b) 10-9 मीटर

प्रश्न 10.
पीतल का संघटन होता है-
(a) जिंक 50%, कॉपर 50%.
(b) कॉपर 30%, जिंक 70%
(c) जिंक 30%, कॉपर 70%
(d) जिंक 60%, कॉपर 40%
उत्तर:
(c) जिंक 30%, कॉपर 70%

प्रश्न 11.
दूध से क्रीम अलग की जाती है-
(a) अपकेन्द्रीकरण द्वारा
(c) निलंबन द्वारा
(b) वाष्पीकरण द्वारा
(d) आसवन द्वारा।
उत्तर:
(a) अपकेन्द्रीकरण द्वारा।

प्रश्न 12.
ऊष्मा तथा विद्युत की सर्वोत्तम चालक है-
(a) चाँदी
(b) एल्यूमिनियम
(c) ताँबा
(d) पीतल।
उत्तर:
(a) चाँदी।

प्रश्न 13.
एरोसॉल का उदाहरण है-
(a) पनीर
(b) दूध
(c) शेविंग क्रीम
(d) धुआँ।
उत्तर:
(d) धुआँ।

प्रश्न 14.
द्रवों के मिश्रण को अलग करने की तकनीक
(a) छानना
(b) प्रभाजी आसवन
(c) वाष्पन
(d) ऊर्ध्वपातन।
उत्तर:
(b) प्रभाजी आसवन।

JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं

प्रश्न 15.
ऑक्सीजन का क्वथनांक है-
(a) -200°C
(b) 182°C
(c) – 182°C
(d) – 186 °C1
उत्तर:
(c) – 182°C1

प्रश्न 16.
प्राकृतिक तत्वों की संख्या है-
(a) 92
(b) 100
(c) 83
(d) 104.
उत्तर:
(a) 92.

प्रश्न 17.
एक विलयन 320 ग्राम 40 ग्राम साधारण नमक रखता है, विलयन की सान्द्रता होगी-
(a) 19%
(b) 25%
(c) 5%
(d) 11.1%।
उत्तर:
(d) 11.1%

प्रश्न 18.
सल्फर है-
(a) धातु
(b) अधातु।
(c) उपधातु
(d) मिश्रण।
उत्तर:
(b) अधातु

प्रश्न 19.
निम्न चित्र क्या दर्शाता है?
(a) निलंबन
(b) वाष्पीकरण
(c) टिण्डल प्रभाव
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं।
JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं 1
उत्तर:
(c) टिण्डल प्रभाव।

प्रश्न 20.
निम्नलिखित में से भौतिक परिवर्तन है-
(a) लोहे के चूर्ण तथा बालू को मिलाना
(b) लोहे में जंग लगना
(c) भोजन का पाचन
(d) मोमबत्ती का जलना।
उत्तर:
(a) लोहे के चूर्ण तथा बालू को मिलाना।

रिक्त स्थान भरो-

  1. दो या दो से अधिक अवयवों का समांगी मिश्रण ……………….. कहलाता है।
  2. अस्थाई असामांगिक मिश्रण ……………….. कहलाता है।
  3. दो या दो से अधिक किसी भी भौतिक रूप से मिले पदार्थों को ……………….. कहते हैं।
  4. निश्चित अनुपात में दो या दो से अधिक पदार्थों के रासायनिक बंधनों से बने नए पदार्थ को ……………….. को कहते हैं।

उत्तर:

  1. वास्तविक विलयन
  2. निलंबन
  3. मिश्रण,
  4. यौगिक।

सुमेलन कीजिए-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
1. चीनी + पानी (क) कोलाइडी विलयन
2. अंडे की सफेदी + पानी (ख) यौगिक
3. मिट्टी (ग) वास्तविक विलयन
4. आयरन सल्फाइड (घ) मिश्रण

उत्तर:
1. (ग) वास्तविक विलयन
2. (क) कोलाइडी विलयन
3. (घ) मिश्रण
4. (ख) यौगिक

सत्य / असत्य-

  1. यौगिक के अवयवों को भौतिक विधियों से अलग किया जा सकता है।
  2. कॉपर सल्फेट को जल में घोलने पर रंगीन विलयन मिलता है।
  3. समांगी दिखने वाला विषमांगी विलयन कोलाइडी विलयन कहलाता है।
  4. वास्तविक विलयन अपारदर्शी होता है।

उत्तर:

  1. असत्य
  2. सत्य
  3. सत्य
  4. असत्य।

अति लघूत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
मिश्रण तथा विलयन में क्या अन्तर है?
उत्तर:
मिश्रण विषमांग होते हैं, जबकि विलयन समांग होते हैं।

प्रश्न 2.
किसी एक ठोस विलयन का नाम लिखिए।
उत्तर:
पीतल (जिंक 30% तथा कॉपर 70% का समांग मिश्रण) ठोस विलयन है।

प्रश्न 3.
परिक्षिप्त प्रावस्था क्या है?
उत्तर:
कोलाइडी कण, जब विलायक जैसे माध्यम, जिसे परिक्षेपण माध्यम कहा जाता है, में वितरित रहते हैं, परिक्षिप्त प्रावस्था बनाते हैं; जैसे- दूध में वसा, प्रोटीन तथा लैक्टोस जल में परिक्षिप्त होकर, परिक्षिप्त प्रावस्था बनाते हैं।

प्रश्न 4.
संसार में सबसे सस्ता एवं अच्छा विलायक कौन-सा है?
उत्तर:
संसार में सबसे सस्ता एवं अच्छा विलायक जल है।

प्रश्न 5.
क्रोमैटोग्राफी का प्रयोग किन पदार्थों पर किया जाता है?
उत्तर:
क्रोमैटोग्राफी का प्रयोग उन विलेय पदार्थों को पृथक् करने में होता है जो एक ही प्रकार के विलायक में घुले होते हैं।

JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं

प्रश्न 6.
किसी द्रव में ठोस के विलयन से ठोस प्राप्त करने की विधि बताइए।
उत्तर:
क्रिस्टलीकरण।

प्रश्न 7.
अतिसंतृप्त विलयन से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
यदि विलयन में विलेय पदार्थ की सान्द्रता संतृप्त स्तर से अधिक हो तो उसे अतिसंतृप्त विलयन कहते हैं।

प्रश्न 8.
जलीय विलयन के तीन उदाहरण दीजिए।
उत्तर:

  1. जल में चीनी का विलयन
  2. जल में दूध का विलयन
  3. जल में सिरके का विलयन।

प्रश्न 9.
दूध से दही बनना कौन सा परिवर्तन है?
उत्तर:
रासायनिक परिवर्तन।

प्रश्न 10.
यदि एक संतृप्त विलयन को गर्म किया जाए तब क्या होगा?
उत्तर:
संतृप्त

प्रश्न 11.
क्या कोलाइडी कणों को आँखों से देखा जा सकता है?
उत्तर:
नहीं।

प्रश्न 12.
जेल का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
पनीर।

प्रश्न 13.
इमल्शन का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
फेस क्रीम।

प्रश्न 14.
30 50K से अधिक क्वथनांक में अन्तर वाले मिश्रणीय द्रवों को पृथक् करने की विधि का नाम बताइए।
उत्तर:
साधारण आसवन।

प्रश्न 15.
ठोस में ठोस विलयन क्या है?
उत्तर:
मिश्र धातुएँ ठोस में ठोस विलयन कहलाती हैं। जैसे पीतल में 30% जिंक तथा 70% कॉपर होता है। यहाँ Cu विलायक तथा Zn विलेय है।

JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं

प्रश्न 16.
टिण्डल प्रभाव क्या होता है?
उत्तर:
कोलाइडल कणों के छोटे आकार के कारण हम इन्हें नग्न आँख से नहीं देख सकते, परन्तु ये कण प्रकाश की किरण को आसानी से फैला देते हैं। इस घटना को टिण्डल प्रभाव कहते हैं।

प्रश्न 17.
विलयन के द्रव्यमान प्रतिशत का सूत्र लिखिए।
उत्तर:
JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं 2

प्रश्न 18.
विलयन के आयतन प्रतिशत का सूत्र लिखिए।
उत्तर:
JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं 3

प्रश्न 19.
निम्नलिखित में से धातु तथा अधातु छाँटिए – जस्ता, बेरियम, नाइट्रोजन, सीसा, ऑक्सीजन, कार्बन, ताँबा, आयोडीन।
उत्तर:
जस्ता, बेरियम, सीसा तथा ताँबा धातुएँ हैं। नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, कार्बन तथा आयोडीन अधातुएँ हैं।

प्रश्न 20.
अपकेन्द्रण विधि में क्या होता है?
उत्तर:
अपकेन्द्रण विधि में जब किसी मिश्रण को अत्यन्त तीव्र गति से घुमाया जाता है तो भारी कण पात्र की तली में बैठ जाते हैं तथा हल्के कण ऊपर ही रह जाते हैं जिन्हें पृथक् करना सरल हो जाता है।

प्रश्न 21.
अपकेन्द्रण विधि किन मिश्रणों पर लागू की जाती है?
उत्तर:
अपकेन्द्रण विधि उन मिश्रणों पर लागू की जाती है जिनमें द्रव में उपस्थित ठोस कण इतने छोटे होते हैं जो कि छानक पत्र से बाहर निकल आते हैं। अतः छानक विधि का प्रयोग न करके अपकेन्द्रण विधि का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 22.
ऊर्ध्वपातन क्या है?
उत्तर:
कुछ ठोस पदार्थ गर्म करने पर बिना द्रव अवस्था में परिवर्तित हुए, सीधे गैस अवस्था में परिवर्तित हो जाते हैं, यह प्रक्रिया ऊर्ध्वपातन कहलाती है।

प्रश्न 23.
शुद्ध पदार्थ से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
जिन पदार्थों का संघटन समान होता है तथा जिनके गुण; जैसे- बनावट, स्वाद आदि समान होते हैं, शुद्ध पदार्थ कहलाते हैं; जैसे- जल, सोडियम क्लोराइड आदि।

प्रश्न 24.
समांगी मिश्रण की परिभाषा देते हुए एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
वह मिश्रण जिसका संघटन एकसमान होता है, समांगी मिश्रण कहलाता है; जैसे- कॉपर सल्फेट जल में घुलकर समांगी मिश्रण बनाता है।

प्रश्न 25.
विषमांगी मिश्रण की परिभाषा देते हुए एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
वह मिश्रण जिसका संघटन एकसमान नहीं होता, विषमांगी मिश्रण कहलाता है। उदाहरणार्थ – लवण तथा सल्फर का मिश्रण।

लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
धातु तथा अधातु क्या हैं? इनमें क्या अन्तर है? निम्नलिखित को धातु तथा अधातु में वर्गीकृत कीजिए – सोडियम, जस्ता, हाइड्रोजन, सीसा, ऑक्सीजन, गन्धक, ताँबा, फॉस्फोरस।
उत्तर:
धातु – “वे तत्व, जो सामान्य अभिक्रियाओं में अपने परमाणुओं से एक अथवा अधिक इलेक्ट्रॉन त्यागते हैं, धातु (metal) कहलाते हैं।” जैसे- सोडियम, जस्ता, सीसा तथा ताँबा आदि।

अधातु -“वे तत्व, जो सामान्य अभिक्रियाओं में दूसरे परमाणुओं से इलेक्ट्रॉन ग्रहण करते हैं, अधातु (non-metal) कहलाते हैं।” जैसे- हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, गन्धक तथा फॉस्फोरस आदि।

धातु तथा अधातु में अन्तर:

गुण धातु अधातु
अवस्था पारे के अतिरिक्त सभी धातुएँ साधारण ताप पर ठोस होती हैं; जैसे-लोहा, सोना, चाँदी, ताँबा, पीतल आदि। ये साधारण ताप पर ठोस, द्रव तथा गैस तीनों अवस्थाओं में पाई जाती है; जैसे-गन्धक (ठोस), ब्रोमीन (द्रव), ऑक्सीजन (गैस) आदि।
चमक इनमें एक विशेष प्रकार की धात्विक चमक होती है। ग्रेफाइट तथा आयोडीन के अतिरिक्त किसी भी अधातु में विशेष चमक नहीं होती है।
घनत्व इनका घनत्व प्रायः अधिक होता है इनका घनत्व प्रायः कम होता है।
मिश्र-धातु का निर्माण कुछ धातुएँ आपस में मिलकर समांग मिश्रण बनाती हैं, जो मिश्र-धातु कहलाता है। ये आपस में मिलकर मिश्र-धातु नहीं बनाती हैं, बल्कि इनकी थोड़ी मात्रा ही मिश्र-धातु बनाने में प्रयोग की जाती है।
आघात वर्धनीयता तथा तन्यता ये पीटने से बढ़ती हैं तथा इनके तार खीचे जा सकते हैं अर्थात् ये आघातवर्धनशील तथा तन्य होती हैं। ये पीटने से टूट जाती हैं तथा इनके तार भी नर्हीं खींचे जा सकते हैं अर्थात् ये आघात वर्धनशील तथा तन्य नहीं होती हैं।
कठोरता कुछ धातुओं; जैसे-सोडियम, पोटैशियम, आदि को छोड़कर सभी कठोर होती हैं। कठोर नहीं होती हैं।
गिरने या पीटने पर ध्वनि निकलती है। ध्वनि नहीं निकलती है।
ऊष्मा तथा विद्युत चालकता ऊष्मा तथा विद्युत की सूँचालक होती है। ऊष्मा तथा विद्युत की कुचालक होती है।
गलनांक तथा क्वथनांक प्रायः अधिक होते हैं। प्रायः कम होते हैं (कुछ को छोड़कर)

प्रश्न 2.
तत्वों का वर्गीकरण किस प्रकार किया जाता है?
उत्तर:
JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं 4

प्रश्न 3.
पदार्थों के वर्गीकरण की एक रूपरेखा दीजिए।
उत्तर:
JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं 5

प्रश्न 4.
25°C पर आप सोडियम क्लोराइड का जल के साथ विलयन किस प्रकार तैयार करोगे? यदि विलयन को 10°C तक ठण्डा किया जाए तो क्या होगा?
उत्तर:
संतृप्त विलयन तैयार करने के लिए, एक बीकर में 100 मिली. जल लेते हैं। जल में सोडियम क्लोराइड की थोड़ी-थोड़ी मात्रा धीरे-धीरे डालते हैं। ताप लगभग 25°C स्थिर रखते हैं और जल को हिलाते रहते हैं। धीं धीरे सोडियम क्लोराइड की मात्रा बढ़ाते जाते हैं। एक अजस्था ऐसी आती है जब सोडियम क्लोराइड घुलना बंद हो जाता है। इस अवस्था में अब यह एक संतृप्त विलयन तैयार हो जाता है। जब इस विलयन को 10°C तक ठंडा किया जाता तो सोडियम क्लोराइड (नमक) के क्रिस्टल बनने लग जाते और बीकर की तली में बैठ जाते हैं।

प्रश्न 5.
कैसे पता लगाओगे कि दिया हुआ पदार्थ यौगिक है या मिश्रण ?
उत्तर:
1. (a) पदार्थ को यदि इसके अवयवों में भौतिक विधियों द्वारा पृथक् किया जा सकता है तो यह मिश्रण है।
(b) पदार्थ को यदि इसके अवयवों में भौतिक विधियों द्वारा पृथक् नहीं किया जा सकता है तो यह यौगिक है।

2. (a) पदार्थ यदि अपने अवयवों के गुणधर्म प्रदर्शित करता है, तो यह मिश्रण है।
(b) पदार्थ के गुणधर्म यदि इसके अवयवों से पूर्णतया भिन्न हैं, तो यह यौगिक है।

3. (a) पदार्थ के बनने में यदि ऊष्मा, प्रकाश इत्यादि नहीं निकलता या अवशोषित होता है, तो वह मिश्रण है।
(b) पदार्थ के बनने में यदि ऊष्मा, प्रकाश इत्यादि निकलता है या अवशोषित होता है, तो यह यौगिक है।

JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं

प्रश्न 6.
विलयन क्या है? इसके चार उदाहरण दीजिए। विलयन के गुणधर्मों का भी उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
विलयन-विलयन दो या दो से अधिक पदार्थों का समांगी मिश्रण है। नीबू जल, सोडा जल आदि विलयन के उदाहरण हैं। एक विलयन के कणों में समांगिकता होती है। उदाहरण के लिए-नीबू जल का स्वाद सदैव समान रहता है। यह दर्शाता है कि इस विलयन में चीनी, नमक आदि के कण समान हूप से वितरित होते हैं।

विलयन सदैव तरल अवस्था में ही नहीं होते। प्रकृति में ठोस विलयन तथा गैसीय विलयन भी पाए जाते हैं। मिश्र-धातुएँ, ठोस विलयन का उदाहरण हैं तथा वायु एक गैसीय विलयन का उदाहरण है।

किसी विलयन को दो भागों में बाँटा जा सकता है-

  • विलेय तथा
  • विलायक।

इनका संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है-
विलेय-विलयन का वह घटक जो प्रायः कम मात्रा में होता है तथा विलायक में घुला होता है, विलेय (Solute) कहलाता है।
विलायक – विलयन का वह घटक जिसकी मात्रा दूसरे घटक से अधिक होती है तथा दूसरे घटक को विलयन में मिलाता है, विलायक (Solvent) कहलाता है।

उदाहरण के लिए –

  • चीनी और जल का विलयन एक तरल घोल में ठोस का उदाहरण है। इसमें चीनी विलेय है और जल विलायक है।
  • आयोडीन और एल्कोहॉल का विलयन जिसे टिंचर आयोडीन के नाम से जाना जाता है, इसमें आयोडीन विलेय है और एल्कोहॉल विलायक है।
  • वायुयुक्त पेय; जैसे- सोडा जल, कोक आदि तरल विलयन में गैस के रूप में हैं। इनमें कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस विलेय और जल विलायक है।
  • वायु में गैस का विलयन है। यह मुख्यतः दो घटकों ऑक्सीजन ( 21%) और नाइट्रोजन (78% ) का समांगी मिश्रण है। नाइट्रोजन को वायु का विलायक कहा जाता है। वायु में अन्य गैसें बहुत कम मात्रा में उपलब्ध होती हैं।

विलयन के गुणधर्म:
विलयन के कुछ महत्वपूर्ण गुणधर्म निम्नलिखित हैं-

  • विलयन एक समांगी मिश्रण है।
  • विलयन के कण व्यास में 1 नैनोमीटर (10 m) से भी छोटे होते हैं। इसलिए वे आँख से नहीं देखे जा सकते।
  • अपने छोटे आकार के कारण विलयन के कण, गुजर रही प्रकाश की किरण को नहीं फैलाते। इसलिए विलयन में प्रकाश का मार्ग दिखाई नहीं देता।
  • छानने की विधि द्वारा विलेय के कणों को विलयन में से पृथक् नहीं किया जा सकता है। विलयन को शान्त छोड़ देने पर विलेय के कण नीचे नहीं बैठते, अर्थात् विलयन स्थायी होता है।

प्रश्न 7.
तत्व तथा यौगिक में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
तत्व तथा यौगिक में अन्तर:

तत्व यौगिक
1. तत्व एक ही प्रकार के परमाणुओं से मिलकर बना होता है। यौगिक के अणु दो या दो से अधिक परमाणुओं से मिलकर बने होते हैं।
2. तत्व को भौतिक अथवा रासायनिक विधियों द्वारा दो या दो से अधिक भिन्न-भिन्न गुणधर्म वाले सरल पदार्थों में विभाजित नहीं किया जा सकता है। यौगिक को दो या दो से अधिक भिन्न-भिन्न गुणधर्म वाले सरल पदार्थौं में विभाजित किया जा सकता है। जैसे-सोडियम क्लोराइड को सोडियम तथा क्लोरीन में विभाजित किया जा सकता है।
3. तत्व के गुणधर्म उसके सूक्ष्मतम कण (परमाणु) के कारण होते हैं। यौगिक के गुणधर्म उसके सूक्ष्मतम कण (अणु) के कारण होते हैं। प्रायः यौगिक के गुणधर्म उसके अवयवी तत्वों के गुणों से भिन्न होते हैं।
4. कुछ तत्व परमाणुओं के रूप में पाए जाते हैं; जैसे कॉपर, सिल्वर, गोल्ड, सोडियम, पोटैशियम आदि। कुछ तत्व अणुओं के रूप में पाए जाते हैं; जैसे-हाइड्रोजन, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन आदि। यौगिक अणुओं के रूप में पाए जाते हैं; जैसे- जल, साधारण नमक, नौसादर आदि।

आंकिक प्रश्न

प्रश्न 1.
एक विलयन में 10 ग्राम ग्लूकोस, 90 ग्राम जल में विलेय है। द्रव्यमान प्रतिशत में विलयन की सान्द्रता ज्ञात कीजिए। = 10 ग्राम
उत्तर:
विलेय (ग्लूकोस) का द्रव्यमान = 10 ग्राम
विलयन का द्रव्यमान 10 + 90 = 100 ग्राम
JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं 6

प्रश्न 2.
90 मिली जल में 10 मिली H2 SO4 विलेय है। विलयन का आयतन प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
विलेय का आयतन = 10ml
विलयन का आयतन = 10 + 90 = 100ml
JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं 7

प्रश्न 3.
यदि 500g विलयन में 100g लवण उपस्थित है, तो विलयन की सान्द्रता की गणना कीजिए।
उत्तर:
JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं 8
विलयन का द्रव्यमान = 500 g
विलेय का द्रव्यमान = 100g
विलयन की सान्द्रता = \(\frac { 100 }{ 500 }\) x 100
= \(\frac { 100 }{ 5 }\)
= 20%

प्रश्न 4.
यदि एसीटोन के 5mL, इसके जलीय विलयन के 50 mL में उपस्थित हैं, तो इस विलयन की सान्द्रता की गणना कीजिए।
हल:
विलेय (एसीटोन) का आयतन = 5 mL
(विलेय + विलायक का आयतन) = 50ml
विलयन की सान्द्रता
JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं 9

प्रश्न 5.
एक विलयन में जल के 350 g में 50g शक्कर घुली है। इस विलयन की सान्द्रता की गणना कीजिए।
हल:
विलेय (शक्कर) का द्रव्यमान = 50 g
विलायक (जल) का द्रव्यमान = 350 g
विलयन की सान्द्रता
JAC Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं 10

Leave a Comment