JAC Class 9 Science Notes Chapter 3 परमाणु एवं अणु

Students must go through these JAC Class 9 Science Notes Chapter 3 परमाणु एवं अणु to get a clear insight into all the important concepts.

JAC Board Class 9 Science Notes Chapter 3 परमाणु एवं अणु

→ किसी तत्व का वह छोटे से छोटा कण जो रासायनिक क्रिया में भाग लेता है, परमाणु कहलाता है।

→ परमाणु का आकार अत्यन्त सूक्ष्म होता है। इसकी त्रिज्या नैनोमीटर की कोटि की होती है।

→ किसी यौगिक का वह छोटे से छोटा कण जो प्रकृति में स्वतन्त्र अवस्था में रह सकता है, अणु कहलाता है।

→ द्रव्यमान संरक्षण के नियमानुसार किसी रासायनिक अभिक्रिया में द्रव्यमान का न तो सृजन किया जा सकता है न ही विनाश।

→ स्थिर अनुपात के नियमानुसार एक शुद्ध रासायनिक यौगिक में तत्व हमेशा द्रव्यमानों के निश्चित अनुपात में विद्यमान होते हैं।

→ किसी यौगिक का रासायनिक सूत्र उसके सभी संघटक तत्वों तथा संयोग करने वाले सभी तत्वों के परमाणुओं की संख्या को दर्शाता है।

JAC Class 9 Science Notes Chapter 3 परमाणु एवं अणु

→ आण्विक यौगिकों के रासायनिक सूत्र प्रत्येक तत्व की संयोजकता द्वारा निर्धारित होते हैं।

→ किसी तत्व का द्रव्यमान जिसका संख्यात्मक मान ग्राम में उसके परमाणु द्रव्यमान के बराबर हो, ग्राम अणु द्रव्यमान कहलाता है।

→ मोल-किसी पदार्थ की वह मात्रा है जिसमें उतने ही कण (परमाणु, अणु या आयन आदि) उपस्थित हों जितनी कार्बन (C-12) के 12 ग्राम (0.012 किग्रा) द्रव्यमान में कार्बन परमाणुओं की संख्या होती है।

→ ग्राम कार्बन (C-12) में कार्बन परमाणुओं की संख्या 6.022 x 1023 होती है। इस संख्या को आवोगाद्रो संख्या कहते हैं। इसे NA से प्रदर्शित करते हैं।

→ पदार्थ के एक मोल अणुओं का द्रव्यमान उसका मोलर द्रव्यमान कहलाता है।

Leave a Comment