JAC Class 9 Science Notes Chapter 8 गति

Students must go through these JAC Class 9 Science Notes Chapter 8 गति to get a clear insight into all the important concepts.

JAC Board Class 9 Science Notes Chapter 8 गति

→ यदि किसी वस्तु की स्थिति अपने पास स्थित वस्तुओं से परिवर्तित होती है तो वस्तु को गति की अवस्था में कहा जाता है।

→ किसी वस्तु की स्थिति तथा उसकी गति का वर्णन करने के लिए एक निर्देश बिन्दु की आवश्यकता होती है।

→ किसी गतिमान वस्तु द्वारा अपने यात्रा के समय में तय किए गए पथ की कुल लम्बाई को वस्तु द्वारा तय की गई दूरी कहते हैं।

→ किसी गतिमान वस्तु के यात्राकाल में उसकी प्रारम्भिक स्थिति व अन्तिम स्थिति तक के बीच की न्यूनतम दूरी को वस्तु का विस्थापन कहते हैं।

→ एक समान गति में वस्तु सरल रेखा में गतिमान होती हुई समान समय अन्तरालों में समान दूरी तय करती है।

JAC Class 9 Science Notes Chapter 8 गति

→ यदि गतिमान वस्तु द्वारा समान समय अन्तरालों में असमान दूरियाँ तय की जाती हैं तब वस्तु की गति को असमान गति कहते हैं।

→ किसी वस्तु की गति दर अथवा वस्तु द्वारा दूरी तय करने की समय दर को वस्तु की चाल कहते हैं। चाल के मात्रक मीटर/सेकण्ड; सेमी/सेकण्ड तथा किमी/घन्टा हैं।

→ वस्तु की चाल तथा उसकी गति की दिशा दोनों को एक साथ व्यक्त करने के लिए वेग राशि का प्रयोग किया जाता है।

→ किसी गतिमान वस्तु के वेग परिवर्तन की दर को उस वस्तु का त्वरण कहते हैं।

→ एक समान त्वरण से चल रही किसी वस्तु की गति की व्याख्या निम्न तीन समीकरणों के माध्यम से की जा सकती है-

  • v = u + a t
  • s = u t + \(\frac { 1 }{ 2 }\) a t²
  • v² = u² + 2 a s

जहाँ u वस्तु का प्रारम्भिक वेग, v वस्तु का अन्तिम वेग तथा वस्तु t समय के लिए एक समान त्वरण a से गति करती है तथा t समय में तय की गई दूरी s है।

→ किसी वस्तु के दूरी-समय ग्राफ का ढाल उस वस्तु की चाल को व्यक्त करता है।

→ किसी वस्तु के वेग-समय ग्राफ तथा समय अक्ष के बीच घिरा क्षेत्रफल किसी समयान्तराल में वस्तु द्वारा तय की गई दूरी को व्यक्त करता है।

JAC Class 9 Science Notes Chapter 8 गति

→ वेग-समय ग्राफ का ढाल वस्तु के त्वरण को व्यक्त करता है।

→ एकसमान चाल से गतिमान वस्तु का दूरी-समय ग्राफ एक सरल रेखा होता है।

→ एकंसमान वेग से गतिमान वंस्तु का वेग-समय ग्राफ, समय अक्ष के समान्तर सरल रेखा होता है।

→ एकसमान त्वरण से गतिमान वस्तु का वेग-समय ग्राफ एक सरल रेखा होता है।

→ एकसमान चाल से किसी वृत्तीय पथ पर गतिमान वस्तु की गति एकसमान वृत्तीय गति कहलाती है।

→ वेग को किमी/घण्टा से मीटर/सेकण्ड में बदलने के लिए \(\frac { 5 }{ 18 }\) से गुणा करना चाहिए तथा मीटर/सेकण्ड को किमी/घण्टा में बदलने के लिए \(\frac { 18 }{ 5 }\) से गुणा करना चाहिए।

Leave a Comment