JAC Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 1 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?

JAC Board Class 9th Social Science Important Questions Civics Chapter 1 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

निम्नलिखित विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए
1. डेमोक्रेसी किस भाषा का शब्द है
(क) हिन्दी
(ख) संस्कृत
(ग) अरबी
(घ) यूनानी।
उत्तर:
(घ) यूनानी।

2. ‘जनता का, जनता के लिए एवं जनता द्वारा शासन’ यह कथन किस प्रसिद्ध राजनेता का है
(क) जवाहरलाल नेहरू
(ख) जार्ज वाशिंगटन
(ग) अब्राहम लिंकन
(घ) जार्ज बुश।
उत्तर:
(ग) अब्राहम लिंकन।

3. ‘जनता का शासन’ किस प्रकार की शासन व्यवस्था में होता है
(अ) राजतन्त्र
(ख) लोकतन्त्र तत्र
(ग) तानाशाही
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(ख) लोकतन्त्र।

4. अक्टूबर 1999 में पाकिस्तान में सैनिक तख्तापलट की अगुवाई की थी
(क) बेनजीर भुट्टो ने
(ख) नवाज शरीफ ने
(ग) परवेज मुशर्रफ ने
(घ) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर:
(ग) परवेज मुशर्रफ ने।

5. किस देश की संसद को कवांगुओ रेममिन दाइवियाओ दाहुई (राष्ट्रीय जन संसद)कहा जाता है
(क) चीन
(ख) जापान
(ग) रूस
(द) कोरिया।
उत्तर:
(क) चीन।

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
‘डेमोक्रेसी’ शब्द का क्या अर्थ है?
उत्तर:
‘डेमोक्रेसी’ शब्द की उत्पत्ति यूनानी भाषा के ‘डेमोक्रेसी’ से हुई है। यूनानी भाषा में डेमो का अर्थ होता है, जनता तथा क्रेशिया का अर्थ होता है, शासन अर्थात् डेमोक्रेसी शब्द का अर्थ होता है ‘जनता का शासन’।

प्रश्न 2.
चीन में चुनाव लड़ने से पहले किससे अनुमति लेनी होती है?
उत्तर:
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से।

प्रश्न 3.
लोकतन्त्र की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:

  1. स्वतन्त्र व निष्पक्ष चुनाव,
  2. समय पर चुनाव।

प्रश्न 4.
लोकतन्त्र की ऐसी परिभाषा दीजिए जो लोकतान्त्रिक देशों को गैर-लोकतान्त्रिक देशों से अलग करती हो?
उत्तर:
लोकतन्त्र सरकार का एक ऐसा रूप है | जिसमें जनता अपने शासकों का चुनाव करती है।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 1 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?

प्रश्न 5.
वयस्क मताधिकार से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
वयस्क मताधिकार में सभी वयस्कों को बिना किसी भेदभाव के मतदान करने का अधिकार दिया जाता है जिसके द्वारा वे अपने प्रतिनिधियों का चयन करते

प्रश्न 6.
राजशाही तथा सैनिक शासन में चुनी हुई संसद एवं सरकार होने के बावजूद उन्हें लोकतन्त्र नहीं कहा जा सकता। क्यों?
उत्तर:
क्योंकि चुनी हुई संसद नाममात्र की होती है, वास्तविक सत्ता उन्हीं लोगों के हाथ में होती है जिन्हें जनता ने नहीं चुना होता है।

प्रश्न 7.
लोकतन्त्र में अन्तिम निर्णय लेने की शक्ति किसके पास होती है।
उत्तर:
लोकतन्त्र में अन्तिम निर्णय लेने की शक्ति जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के हाथ में ही होती है।

प्रश्न 8.
सउदी अरब में औरतों को वोट देने का अधिकार कब प्राप्त हुआ?
उत्तर:
सन् 2015 में।

प्रश्न 9.
क्या समकालीन इराक को एक लोकतान्त्रिक देश कहा जा सकता है?
उत्तर:
नहीं, यद्यपि इराक में चुनी हुई सरकार है परन्तु वास्तविक शक्ति संयुक्त राज्य अमेरिका एवं मित्र देशों के पास ही है न कि चुने हुए स्थानीय प्रतिनिधियों के पास।

प्रश्न 10.
मताधिकार लोकतन्त्र से किस प्रकार सम्बन्धित है?
उत्तर:
लोकतन्त्र में प्रत्येक वयस्क नागरिक के पास एक मत होना चाहिए एवं प्रत्येक मत का मूल्य एक समान होना चाहिए।

प्रश्न 11.
चीन में नियमित रूप से चुनाव होते हैं? क्या इसे एक लोकतन्त्र कहा जा सकता है?
उत्तर:
नहीं, क्योंकि चुनाव सिर्फ कम्युनिस्ट पार्टी एवं उससे सम्बद्ध कुछ छोटी पार्टियों के सदस्यों के बीच लड़ा जाता है और हमेशा सरकार कम्युनिस्ट पार्टी की ही बनती है।

प्रश्न 12.
लोकतन्त्र के समर्थन में एक तर्क दीजिए।
उत्तर:
लोकतन्त्र बेहतर निर्णय लेने की सम्भावना बढ़ाता है।

प्रश्न 13.
लोकतन्त्र के विरोध में एक तर्क दीजिए।
उत्तर:
लोकतन्त्र में नेता बदलते रहते हैं। इससे अस्थिरता पैदा होती है।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 1 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?

प्रश्न 14.
लोकतान्त्रिक व्यवस्था दूसरों से बेहतर क्यों है?
उत्तर:
क्योंकि यह शासन का अधिक जवाब देही वाला स्वरूप है।

प्रश्न 15.
लोकतंत्र में अन्तिम निर्णय लेने की शक्ति किसके पास होती है?
उत्तर:
लोकतंत्र में अन्तिम निर्णय लेने की शक्ति चुने हुए प्रतिनिधियों के पास होती है।

प्रश्न 16.
चीन में हमेशा किस पार्टी की सरकार बनती है?
उत्तर:
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की।

प्रश्न 17.
आप लोकतन्त्र को सरकार के दूसरे रूपों से किस प्रकार अलग करेंगे?
उत्तर:
सरकार के दूसरे रूप; जैसे-राजशाही, तानाशाही, सैनिक शासन आदि में सभी नागरिक राजनीति में भाग नहीं लेते हैं जबकि लोकतन्त्र सभी नागरिकों की राजनीतिक सहभागिता पर निर्भर करता है।

प्रश्न 18.
स्थानीय लोकतन्त्र का क्या अर्थ है?
उत्तर:
ग्राम तथा नगरों के स्तर पर चुनी हुई स्वशासनिक संस्थाओं की प्रणाली को स्थानीय लोकतन्त्र कहते हैं।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
लोकतन्त्र, राजतन्त्र और सैनिक शासन से किस प्रकार भिन्न है? शासन के प्रत्येक रूप का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
1. लोकतन्त्र:
यह सरकार का एक ऐसा रूप है जिसमें जनता पर उसके चुने हुई प्रतिनिधियों द्वारा शासन किया जाता है, जैसे-भारत। राजतन्त्र-यह सरकार का एक ऐसा रूप है जिसमें राज्य के प्रमुख या शासक को शासन का अधिकार जन्म के आधार पर (वंशानुगत परम्परा) अपने पूर्ववर्ती शासक से प्राप्त होता है। इसमें जनता का कोई प्रतिनिधित्व नहीं होता, जैसे-सऊदी अरब।

2. सैनिक शासन:
सैनिक शासन में एक तानाशाह जनता की अनुमति के स्थान पर अपनी शक्ति के बल पर राज्य पर शासन करता है। यह शासन सेना पर नियन्त्रण वाले लोगों द्वारा संचालित होता है, जैसे-म्यांमार।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 1 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?

प्रश्न 2.
लोकतन्त्र राजनीतिक समानता के बुनियादी सिद्धान्त पर आधारित है। इस सिद्धान्त के उल्लंघन के उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
लोकतन्त्र राजनीतिक समानता के बुनियादी सिद्धान्त पर आधारित है। इस सिद्धान्त के उल्लंघन के निम्न तीन उदाहरण हैं

  1. एशियाई देश सऊदी अरब में महिलाओं को मत देने का अधिकार सन् 2015 से पहले नहीं था।
  2. एस्टोनिया ने अपना नागरिक कानून इस तरह बनाया है कि रूसी अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को मतदान का अधिकार प्राप्त करना बहुत कठिन हो गया है।
  3. फिजी की चुनाव प्रणाली इस तरह की है कि स्थानीय निवासी के मत का मूल्य भारतीय मूल के फिजी नागरिक के मत से अधिक होता है।

प्रश्न 3.
लोकतन्न की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
लोकतन्त्र की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  1. जनता द्वारा चुनी हुई सरकार।
  2. जनता के द्वारा निर्वाचित प्रतिनिधियों के हाथों में निर्णय करने की शक्ति।
  3. स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष चुनाव।
  4. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार
  5. प्रत्येक व्यक्ति के मत का मूल्य एक समान।
  6. कानून द्वारा शासन का संचालन।

प्रश्न 4.
लोकतान्त्रिक एवं अलोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
लोकतान्त्रिक एवं अलोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था में निम्नलिखित अन्तर हैंलोकतान्त्रिक

लोकतान्त्रिक अलोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था
1. लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था में चुनाव नियमित अंतराल पर होते हैं। 1. अलोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था में चुनाव का कोई महत्व नहीं होता है।
2. लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था में सत्ता के पदों पर पहुँच सबके लिए खुली होती है। 2. अलोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था में सत्ता के पदों पर पहुँच सबके लिए ख़ुली नहीं होती है। केवल शक्तिशाली व्यक्ति या वंशानुगत आधार पर व्यक्ति सर्वोच्च पद पर पहुँच सकता है।
3. लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था में राज्य के समस्त नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त होते हैं। 3. अलोकतान्त्रिक शासन-व्यवस्था में नागरिकों को समान अधिकार नहीं दिये जाते हैं।
4. लोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था में नागरिकों को सरकार का विरोध करने का अधिकार होता है। 4. अलोकतान्त्रिक शासन व्यवस्था में नागरिक सरकार के कार्यों का विरोध नहीं कर सकते।

प्रश्न 5.
लोकतन्त्र के विपक्ष में कोई चार तर्क दीजिए।
उत्तर:
लोकतन्त्र के विपक्ष में चार तर्क निम्नलिखित हैं

  1. लोकतन्त्र में नेतृत्व परिवर्तन होता रहता है जिससे अस्थिरता पैदा होती है।
  2. लोकतन्त्र में नैतिकता का कोई स्थान नहीं होता है।
  3. जनता द्वारा चुने हुए नेताओं को लोगों के हित की जानकारी नहीं होती है जिस कारण उनके द्वारा गलत फैसले लिए जाते हैं।
  4. लोकतन्त्र मूलत: चुनावी प्रतियोगिता पर आधारित होता है अत: इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है।

प्रश्न 6.
“निश्चित रूप से लोकतन्त्र सभी समस्याओं को खत्म करने वाली जादू की छड़ी नहीं है।” उक्त कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
निश्चित रूप से लोकतन्त्र सभी समस्याओं को खत्म करने वाली जादू की छड़ी नहीं है। क्योंकि जनता का शासकों को चुनने का फैसला हमेशा सही होगा यह नहीं कहा जा सकता है अर्थात् जनता भी गलत लोगों को चुन सकती है। इसके अतिरिक्त यह भी हो सकता है कि चुने हुए लोग जनता की समस्याओं से अनभिज्ञ हों या वे समाधान के लिए सक्षम ही न हों। कभी-कभी लम्बे समय में होने वाले परिवर्तनों पर नेतृत्व परिवर्तन का भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 1 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?

प्रश्न 7.
लोकतन्त्र राजनीतिक समानता के सिद्धान्त पर आधारित है। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
लोकतन्त्र राजनीतिक समानता के सिद्धान्त पर आधारित है। लोकतन्त्र में सबसे निर्धन एवं अशिक्षित व्यक्ति को भी वही दर्जा प्राप्त है जो धनवान और शिक्षित लोगों को है। लोग किसी शासक की प्रजा न होकर स्वयं अपने शासक हैं। अगर वे गलतियाँ करते हैं तब भी वे स्वयं इसके लिए जवाबदेह होते हैं।

प्रश्न 8.
जनता लोकतान्त्रिक सरकार क्यों चाहती है?
उत्तर;
जनता निम्नलिखित कारणों से लोकतान्त्रिक सरकार चाहती है

  1. लोकतन्त्र सभी लोगों के साथ समानता का व्यवहार करता है।
  2. लोकतन्त्र में बहुमत के सिद्धान्त के आधार पर फैसले लिये जाते हैं।
  3. लोकतन्त्र सरकार को अधिक जवाबदेह एवं सक्रिय बनाता है।
  4. लोकतन्त्र में सरकार को अपनी समस्त जनता के हितों की सुरक्षा करनी पड़ती है।
  5. लोकतन्त्र खुली बहस व विचार-विमर्श आदि में विश्वास करता है।

प्रश्न 9.
प्रतिनिधित्व लोकतन्त्र क्या है? यह क्यों जरूरी है?
उत्तर:
प्रतिनिधित्व लोकतान्त्रिक वह व्यवस्था है जिसमें सभी लोगों द्वारा शासन नहीं किया जाता है। जनता की ओर से एक बहुमत को निर्णय लेने की अनुमति प्रदान की जाती है।
प्रतिनिधित्व लोकतन्त्र इसलिए जरूरी है क्योंकि

  1. वर्तमान लोकतन्त्र व्यवस्था में इतने अधिक लोग होते हैं कि प्रत्येक बात के लिए सबको साथ बैठाकर सामूहिक फैसला कर पाना असम्भव है।
  2. यदि सभी लोग साथ बैठ भी लें तो निर्णय लेने की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अपेक्षित समय, इच्छा या योग्यता और कौशल आदि का उनमें अभाव होता है।

प्रश्न 10.
वर्तमान समय में प्रत्यक्ष लोकतन्त्र के स्थान पर किस लोकतान्त्रिक व्यवस्था को अपनाया गया है? इस व्यवस्था की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
वर्तमान समय में प्रत्यक्ष लोकतन्त्र के स्थान पर प्रतिनिधित्व लोकतन्त्र व्यवस्था को अपनाया गया है। इस व्यवस्था की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं

  1. इस शासन व्यवस्था में सर्वोच्च शक्ति जनता में ही निहित होती है। भले ही इस शक्ति का प्रयोग उनके प्रतिनिधियों के द्वारा किया जाये।
  2. यदि सरकार लोकहित के कार्य करने में असफल रहती है तो उसे बदला जा सकता है एवं उसके स्थान पर कोई दूसरा शासन स्थापित किया जा सकता है।
  3. इस शासन व्यवस्था में जनता अपने प्रतिनिधि चुनती है जो व्यवस्थापिका का निर्माण करते हैं। व्यवस्थापिका का कार्य कानून बनाना एवं सरकार के कार्यों पर निगरानी रखना है।
  4. इस व्यवस्था में चुनाव स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष होते हैं। किसी भी राजनीतिक दल को चुनाव में भाग लेने से नहीं रोका जा सकता।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 1 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?

प्रश्न 11.
लोकतन्त्र के पक्ष में तर्क दीजिए।
उत्तर:
लोकतन्त्र के पक्ष में निम्नलिखित तर्क दिये जा सकते हैं

  1. लोकतान्त्रिक शासन पद्धति अधिक जवाबदेही वाला स्वरूप है।
  2. लोकतन्त्र बेहतर निर्णय लेने की सम्भावना बढ़ाता है।
  3. लोकतन्त्र मतभेदों और टकरावों को संभालने का तरीका उपलब्ध कराता है।
  4. लोकतन्त्र नागरिकों का सम्मान बढ़ाता है।
  5. लोकतन्त्र में गलती ठीक करने का अवसर भी मिलता है।

प्रश्न 12.
‘लोकतन्त्र बेहतर निर्णय लेने की सम्भावना में वृद्धि करता है।’ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
गैर-लोकतान्त्रिक सरकारों की तुलना में लोकतान्त्रिक सरकारें बेहतर फैसला लेती हैं। बेहतर लोकतन्त्र का मूल आधार व्यापक चर्चा एवं बहसें हैं। लोकतान्त्रिक फैसले में हमेशा अधिक लोग सम्मिलित होते हैं। उनकी बैठकें होती हैं एवं चर्चा करके फैसले लिये जाते हैं। अगर किसी एक विषय पर अनेक लोगों की सोच सम्मिलित है तो उसमें गलतियाँ होने की गुंजाइश कम से कम रहती है।

इसमें समय जरूर अधिक लगता है पर महत्वपूर्ण विषयों पर थोड़ा अधिक समय लेकर फैसला करने के अपने लाभ भी हैं। इससे ज्यादा अच्छे फैसले होते हैं तथा गैर-जिम्मेदार व अधिक उग्र फैसले लेने की सम्भावना घटती है। इस प्रकार लोकतन्त्र बेहतर निर्णय लेने की सम्भावना में वृद्धि करता है।

प्रश्न 13.
निम्नलिखित देश लोकतान्त्रिक क्यों नहीं कहला सकते? कारण स्पष्ट कीजिए
1. फिजी,
2. एस्टोनिया,
3. सऊदी अरब।
उत्तर:
फिजी, एस्टोनिया एवं सऊदी अरब निम्नलिखित कारणों से लोकतान्त्रिक देश नहीं कहला सकते

  1. फिजी-फिजी की चुनाव प्रणाली में वहाँ के मूल निवासियों के मत का मूल्य भारतीय मूल के फिजी नागरिकों के मत से अधिक है।
  2. एस्टोनिया-एस्टोनिया ने नागरिकता के नियम कुछ इस तरह बनाये हैं कि रूसी अल्पसंख्यक समाज के एस्टोनियाई नागरिकों को मतदान का अधिकार प्राप्त करने में कठिनाई होती है।
  3. सऊदी अरब-सऊदी अरब में 2015 के बाद महिलाओं को वोट देने का अधिकार तो दे दिया गया है लेकिन अब भी वहाँ शासन के महत्वपूर्ण अधिकार राजा में ही निहित हैं, जो पैत्रिक रूप से चुना जाता है।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 1 लोकतंत्र क्या? लोकतंत्र क्यों?

प्रश्न 14.
जिम्बाब्वे को लोकतान्त्रिक देश क्यों नहीं कहा जा सकता? कारण दीजिए।
उत्तर:
जिम्बाब्वे को लोकतान्त्रिक देश निम्नलिखित कारणों से नहीं कहा जा सकता

  1. जिम्बाब्वे में नियमित चुनाव होते हैं परन्तु केवल एक ही पार्टी जानु-पीएफ द्वारा ही चुनाव जीते जाते हैं। यह दल चुनावों में गलत तरीके अपनाता है। यह बात लोकतन्त्र के नियमों के विरुद्ध है।
  2. जिम्बाब्वे में टेलीविजन एवं रेडियो पर वहाँ की सरकार का नियन्त्रण है।
  3. लोकतन्त्र में जनता और विपक्ष सरकार की आलोचना कर सकते हैं परन्तु ऐसा करने की जिम्बाब्वे में अनुमति नहीं है।
  4. जिम्बाब्वे में अखबार स्वतन्त्र हैं पर सरकार की आलोचना करने वाले पत्रकारों को परेशान किया जाता है।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
लोकतन्त्र क्या है? इसकी प्रमुख विशेषताओं का विस्तार से वर्णन कीजिए।
उत्तर:
लोकतन्त्र से आशय: जनता के लिए, जनता द्वारा, जनता की शासन व्यवस्था लोकतन्त्र कहलाती है। इसमें शासन के सभी निर्णयों में जनता के बहुमत की राय को ही सर्वोपरि माना जाता है। लोकतन्त्र की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं
1. प्रमुख फैसले निर्वाचित नेताओं के हाथ:
लोकतन्त्र में सभी प्रमुख निर्णय जनता द्वारा निर्वाचित नेताओं द्वारा किये जाते हैं। ये नेता जनता की राय को ध्यान में रखकर ही निर्णय लेते हैं। अत: नेताओं के सभी फैसलों में उनको वोट देने वाली जनता का हित शामिल होता है।

2. एक व्यक्ति एक वोट:
एक मोल-लोकतन्त्र के लिए यह आवश्यक है कि देश के सभी नागरिकों को वोट देने तथा चुनाव में खड़े होने एवं जीतकर सत्ता में शामिल होने के समान अवसर दिये जायें। इसमें किसी विशेष आधार पर नागरिकों को कम या अधिक महत्व देकर विभाजन नहीं किया जा सकता है।

3. स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष चुनावी मुकाबला:
चीन में प्रति 5 वर्ष बाद चुनाव होते हैं लेकिन वहाँ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की अनुमति के बिना कोई चुनाव नहीं लड़ सकता है अत: इसे लोकतंत्र नहीं कह सकते। लोकतन्त्र में सत्ता में बैठे लोगों तथा अन्य शेष लोगों को जीत-हार के समान अवसर मिलने चाहिए। यदि सत्ता में बैठे लोग सत्ता का दुरुपयोग करके पुन: सत्ता प्राप्त कर लेते हैं तो ऐसी स्थिति को लोकतन्त्र नहीं कहा जा सकता है।

4. कानून का राज और अधिकारों का आदर:
जिंबाब्वे में राष्ट्रपति मुगाबे स्वतन्त्रता के बाद से सन् 2017 तक गलत तरीके अपनाकर तथा अपने पक्ष में बार-बार संविधान में परिवर्तन करके राष्ट्रपति बने रहे, यह स्वस्थ लोकतंत्र नहीं है। एक लोकतान्त्रिक सरकार को संविधान द्वारा निर्धारित सीमाओं के अन्दर ही कार्य करना चाहिए तथा राष्ट्र के सभी लोगों को न्याय प्रदान करना चाहिए। लोकतान्त्रिक सरकार को अपनी आलोचना सुननी चाहिए तथा लोगों के अधिकारों की रक्षा करनी चाहिए।

JAC Class 9 Social Science Important Questions

Leave a Comment