JAC Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

JAC Board Class 9th Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

निम्नलिखित विकल्पों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए:

1. अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन है
(क) संयुक्त राष्ट्र संघ
(ख) एमनेस्टी इंटरनेशनल
(ग) इण्टरपोल
(घ) कोई नहीं।
उत्तर:
(ख) एमनेस्टी इंटरनेशनल।

2. निम्न में से कौन-सा मूल अधिकार नहीं है
(क) स्वतन्त्रता का अधिकार
(ख) समानता का अधिकार
(ग) धार्मिक स्वतन्त्रता का अधिकार
(घ) सम्पत्ति का अधिकार।
उत्तर:
(घ) सम्पत्ति का अधिकार।

3. भारतीय संविधान में कितने मूल अधिकार हैं
(क) छः
(ख) पाँच
(ग) सात
(घ) नौ।
उत्तर;
(क) छः।

4. मनुष्य जाति के अवैध व्यापार का निषेध करने वाले मूल अधिकार हैं
(क) समानता का अधिकार
(ख) धार्मिक स्वतन्त्रता का अधिकार
(ग) शोषण के विरुद्ध अधिकार
(द) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(ग) शोषण के विरुद्ध अधिकार।

5. कोई भी व्यवसाय चुनना किस मूल अधिकार के अन्तर्गत आता है
(क) स्वतन्त्रता का अधिकार
(ख) धार्मिक स्वतन्त्रता का अधिकार
(ग) संवैधानिक उपचारों का अधिकार
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(क) स्वतन्त्रता का अधिकार।

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
गुआंतानामो बे किस कारण चर्चा में है?
उत्तर:
गुतानामो बे क्यूबा के निकट एक टापू है जिस पर अमेरिकी नौसेना का नियन्त्रण है। यहाँ पर लगभग 600 लोगों को संदेह के आधार पर पकड़कर जेल में डाल | दिया गया है।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

प्रश्न 2.
एमनेस्टी इण्टरनेशनल के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर:
मानवाधिकारों के लिए कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं का एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है। यह संगठन दुनियाभर में मानवाधिकारों के उल्लंघन पर स्वतन्त्र रिपोर्ट प्रकाशित करता है।

प्रश्न 3.
किस संस्था ने यह रिपोर्ट दी थी कि गुआंतानामो बे की जेल में कैदियों को प्रताड़ित किया जा रहा है?
उत्तर:
एमनेस्टी इण्टरनेशनल ने।

प्रश्न 4.
गुआंतानामो बे की जेल के बारे में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने क्या कहा?
उत्तर:
गुआंतानामो बे की जेल को बन्द कर देना चाहिए।

प्रश्न 5.
किस देश में राजा या शाह को चुनने या बदलने में लोगों की कोई भूमिका नहीं होती?
उत्तर:
सऊदी अरब में।

प्रश्न 6.
पुराने यूगोस्लाविया के किस प्रान्त में जातीय नरसंहार हुआ?
उत्तर:
कोसोवो प्रान्त में।

प्रश्न 7.
किस देश में प्रत्येक नागरिक का मुसलमान होना आवश्यक है?
उत्तर:
सऊदी अरब में।

प्रश्न 8.
कोसोवो में किस वर्ष जातीय नरसंहार हुआ?
उत्तर:
सन् 1999 ई. में।

प्रश्न 9.
कानून के शासन से क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
इससे अभिप्राय है कि कानून सभी पर समान रूप से लागू होगा, चाहे व्यक्ति की हैसियत कुछ भी

प्रश्न 10.
अधिकार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
अधिकार किसी व्यक्ति के वे तार्किक दावे है जो वह दूसरे व्यक्तियों, समाज एवं सरकार पर करता है। इन्हें कानून की मान्यता प्राप्त होती है।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

प्रश्न 11.
लोकतन्त्र में अधिकारों की क्या आवश्यकता होती है?
उत्तर:
लोकतन्त्र की स्थापना के लिए अधिकारों की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 12.
मौलिक अधिकार से क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
कुछ ऐसे अधिकार जो हमारे जीवन के लिए मूलभूत एवं अति आवश्यक हैं, उन्हें विशेष स्थान दिया गया है। इन्हीं अधिकारों को मौलिक अधिकार कहते हैं।

प्रश्न 13.
समानता का क्या अभिप्राय है?
उत्तर:
समानता का अभिप्राय है प्रत्येक व्यक्ति को उसकी क्षमता के अनुसार कार्य करने का समान अवसर | उपलब्ध कराना।

प्रश्न 14.
संविधान में कौन-कौन सी बुराइयों को गैरकानूनी घोषित किया गया है?
उत्तर:

  1. मनुष्य जाति का अवैध व्यापार
  2. बेगार प्रथा
  3. बाल मजदूरी निषेध।

प्रश्न 15.
किस मूल अधिकार को हमारे संविधान की आत्मा और हृदय’ कहा गया है?
उत्तर:
संवैधानिक उपचारों के अधिकार को।

प्रश्न 16.
संवैधानिक उपचारों के अधिकार को किस विद्वान ने हमारे संविधान की ‘आत्मा और हृदय’ कहा है?
उत्तर:
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने।

प्रश्न 17.
समय-समय पर अदालतों ने ऐसे फैसले दिये हैं जिनसे अधिकारों का दायरा बढ़ा है? ये अधिकार कौन-कौन से हैं?
उत्तर:

  1. प्रेस की स्वतन्त्रता का अधिकार
  2. सूचना का अधिकार
  3. शिक्षा का अधिकार।

प्रश्न 18.
शिक्षा का अधिकार क्या है?
उत्तर:
6 से 14 वर्ष तक के समस्त बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा दिलाना।

प्रश्न 19.
भारतीय संविधान में कुल कितने मौलिक अधिकार दिये गये हैं?
उत्तर:
छः मौलिक अधिकार दिये गये हैं।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

प्रश्न 20.
सम्पत्ति रखने का अधिकार मौलिक अधिकार है या संवैधानिक अधिकार?
उत्तर:
संवैधानिक अधिकार।

प्रश्न 21.
दक्षिण अफ्रीका के संविधान में सम्मिलित किन्हीं दो अधिकारों के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. निजता का अधिकार
  2. पर्यावरण का अधिकार।

प्रश्न 22.
भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त समानता के अधिकार के किन्हीं तीन पहलुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:

  1. कानून के समक्ष समानता
  2. सरकारी सेवाओं में अवसरों की समानता
  3. छुआछूत की समाप्ति।

लघूत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
मिलोशेविक कौन था? अल्बानियाई लोगों के प्रति उसकी कैसी नीति थी? वह सर्बो से क्या चाहता था?
उत्तर:
मिलोशेविक एक संकीर्ण मानसिकता का उग्र सर्ब राष्ट्रवादी नेता था जो यूगोस्लाविया में चुनाव जीता था। उसकी सरकार ने कोसोवो के अल्बानियाई लोगों के प्रति बहुत ही कठोर व्यवहार किया। कोसोवो में अल्बानियाई लोगों की संख्या बहुत ज्यादा थी किन्तु सम्पूर्ण देश में सर्ब लोगों का बाहुल्य था। वह चाहता था कि देश पर सर्ब लोगों का ही पूर्ण नियन्त्रण हो।

प्रश्न 2.
वे कौन सी विशेषताएँ हैं जो किसी दावे को अधिकार बना देती हैं?
उत्तर:
वे निम्नलिखित विशेषताएँ हैं जो किसी दावे को अधिकार बना देती हैं

  1. यह तार्किक होता है कि इसे समान रूप से दूसरे लोगों को भी उपलब्ध कराया जा सकता है।
  2. इसे सम्पूर्ण समाज से भी स्वीकृति मिलनी चाहिए।
  3. इसे कानून द्वारा स्वीकार किया जाना चाहिए।

प्रश्न 3.
भारतीय संविधान द्वारा नागरिकों को दिये गये मौलिक अधिकार कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
भारतीय संविधान में नागरिक को निम्नलिखित छः अधिकार दिये गये हैं

  1. संवैधानिक उपचार का अधिकार
  2. समानता का अधिकार
  3. स्वतंत्रता का अधिकार
  4. शोषण के विरुद्ध अधिकार
  5. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
  6. शैक्षिक और सांस्कृतिक अधिकार।

प्रश्न 4.
‘कानून के शासन’ को संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
कानून का शासन किसी भी लोकतन्त्र का आधार है अर्थात् कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। इस आधार पर किसी राजनेता, सरकारी अधिकारी या सामान्य नागरिक में कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता है। देश के प्रधानमन्त्री से लेकर दूरदराज के खेतिहर मजदूर तक सब पर एक ही कानून लागू होता है। कोई भी व्यक्ति वैधानिक रूप से अपने पद या जन्म के आधार पर विशेषाधिकार या विशेष व्यवहार का दावा नहीं कर सकता।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

प्रश्न 5.
क्या आरक्षण की व्यवस्था समानता के अधिकार के विरुद्ध है? बताइए।
उत्तर:
नहीं, ऐसा नहीं है। क्योंकि समानता का अर्थ यह नहीं है कि सभी व्यक्तियों के साथ एक जैसा व्यवहार करना। समानता का अर्थ है-प्रत्येक व्यक्ति को उसकी क्षमता के अनुसार काम करने का समान अवसर उपलब्ध कराना। कभी-कभी अवसर की समानता को सुनिश्चित करने के लिए किसी व्यक्ति समूह को विशेष अवसर देना जरूरी होता है। सरकारी सेवाओं में आरक्षण भी इसी का एक उदाहरण है।

प्रश्न 6.
भारतीय संविधान में प्रत्येक नागरिक को कौन-कौन सी स्वतन्त्रताएँ दी गई हैं?
उत्तर:
भारतीय संविधान में प्रत्येक नागरिक को निम्नलिखित स्वतन्त्रताएँ दी गई हैं

  1. अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता।
  2. संगठन और संघ बनाने की स्वतन्त्रता।
  3. शान्तिपूर्ण ढंग से एकत्रित होने की स्वतन्त्रता।
  4. देश में कहीं भी आने-जाने की स्वतन्त्रता।
  5. देश के किसी भी भाग में रहने व बसने की स्वतन्त्रता।
  6. कोई भी काम धन्धा, व्यवसाय, व्यापार करने व चुनने की स्वतन्त्रता।

प्रश्न 7.
संविधान में शोषण के विरुद्ध अधिकार के अन्तर्गत कौन-कौन-सी तीन प्रमुख बुराइयों की चर्चा की गयी है?
उत्तर:
शोषण के विरुद्ध अधिकार के अन्तर्गत निम्नलिखित तीन बुराइयों की चर्चा की गयी है

  1. संविधान मनुष्य जाति के अवैध व्यापार का निषेध करता है। आमतौर पर इसमें अनैतिक कार्यों हेतु महिलाओं का शोषण होता है।
  2. हमारा बंधुआ मजदरी का निवर यो वर्ग के लोग इसके शिकार बनते हैं।
  3. संविधान बाल मजदूरी का निषेध करता है। 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चे इसके शिकार होते हैं। अत: उनसे कोई कार्य नहीं लिया जा सकता है।

प्रश्न 8.
अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता के बारे में संक्षेप में बताइए।
उत्तर:
अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता का अधिकार किसी भी लोकतन्त्र की एक अनिवार्य विशेषता है। अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता में बोलने, लिखने एवं कला के विभिन्न रूपों में स्वयं को व्यक्त करना सम्मिलित है। दूसरों से स्वतन्त्र ढंग से विचार-विमर्श और संवाद स्थापित करके ही हमारे विचारों और व्यक्तित्व का विकास होता है।

हमें अलग तरीके से सोचने तथा उसके अनुसार अपने विचारों को व्यक्त करने का अधिकार है। हम सरकार की किसी नीति या किसी संगठन की गतिविधियों की आलोचना करने के लिए स्वतन्त्र हैं। हम अपने विचारों को जनता में प्रेषित कर सकते हैं। इसे हम पेंटिंग, कविता या गीत के माध्यम से भी फैला सकते हैं।

प्रश्न 9.
किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करते अथवा हिरासत में लेते समय किन-किन नियमों का पालन करना पड़ता है?
उत्तर:
किसी भी व्यक्ति को गिरफ्तार करते अथवा हिरासत में लेते समय निम्न नियमों का पालन करना पड़ता

  1. गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए व्यक्ति को उसकी गिरफ्तारी और हिरासत में लेने के कारणों की जानकारी देनी होती है।
  2. गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए व्यक्ति को निकटतम मजिस्ट्रेट के समक्ष गिरफ्तारी के 24 घण्टों के अन्दर प्रस्तुत करना होता है।
  3. ऐसे व्यक्ति को किसी भी वकील से सम्पर्क करने या अपने बचाव के लिए वकील रखने का अधिकार होता है।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

प्रश्न 10.
भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है।’ इस कथन की पुष्टि कीजिए। – उत्तर-भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। उक्त कथन की पुष्टि हेतु निम्न प्रमाण प्रस्तुत हैं

  1. भारत में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसन्द के धर्म को मानने, उसका प्रबन्धन करने एवं उसके प्रचार-प्रसार का अधिकार है।
  2. भारत में सरकार किसी धर्म विशेष को किसी भी तरह से समर्थन नहीं देती है न ही यह किसी भी व्यक्ति को धार्मिक मान्यताओं के कारण सजा देती है या उसके साथ भेदभाव करती है।
  3. सरकार किसी धर्म या धार्मिक संस्था को बढ़ावा देने या उसके रखरखाव के लिए ‘कर’ देने हेतु किसी व्यक्ति को मजबूर नहीं करती।
  4. सरकार शैक्षिक संस्थानों में किसी भी प्रकार का धार्मिक निर्देश नहीं देती है।

प्रश्न 11.
संविधान अल्पसंख्यकों को कौन-कौन से सांस्कृतिक एवं शैक्षिक अधिकार देता है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
संविधान अल्पसंख्यकों को निम्नलिखित सांस्कृतिक एवं शैक्षिक अधिकार देता है

  1. नागरिकों में विशिष्ट भाषा एवं संस्कृति वाले किसी भी समूह को अपनी भाषा और संस्कृति को बचाने का अधिकार है।
  2. किसी भी राजकीय अथवा राजकीय अनुदान प्राप्त शैक्षिक संस्थान में किसी नागरिक को धर्म या भाषा के आधार पर प्रवेश लेने से नहीं रोका जा सकता।
  3. सभी अल्पसंख्यकों को अपनी पसन्द के शैक्षिक संस्थान की स्थापना करने व संचालन करने का अधिकार है।

JAC Class 9 Social Science Important Questions Civics Chapter 5 लोकतांत्रिक अधिकार

प्रश्न 12.
उन नये अधिकारों के बारे में बताइए जो दक्षिण अफ्रीका के संविधान द्वारा नागरिकों को दिए गए हैं?
उत्तर:
दक्षिण अफ्रीका में संविधान द्वारा निम्नलिखित नये अधिकार वहाँ के नागरिकों को दिए गए हैं

  1. निजता का अधिकार ताकि नागरिकों और उनके घरों की तलाशी न ली जाए। उनके फोन टेप नहीं किये जा सकते और उनके पत्र व्यवहार को खोलकर पढ़ा नहीं जा सकता।
  2. एक ऐसे पर्यावरण का अधिकार जो उनके स्वास्थ्य के प्रतिकूल न हो।
  3.  स्वास्थ्य सेवाओं, पर्याप्त भोजन और पानी तक पहुँच का अधिकार। किसी भी व्यक्ति को आपात चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने से इन्कार नहीं किया जा सकता।

JAC Class 9 Social Science Important Questions

Leave a Comment