JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

JAC Board Class 9th Social Science Solutions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

JAC Class 9th Geography भारत-आकार वे स्थिति  InText Questions and Answers 

प्रश्न 1.
82°30 पूर्व देशान्तर को भारत की मानक याम्योत्तर क्यों माना गया है?
उत्तर:
सम्पूर्ण देश में एक ही समय को स्वीकार करने के लिए भारत में 82°30′ पूर्व देशान्तर रेखा को मानक याम्योत्तर रेखा माना गया है। यह रेखा भारत के लगभग मध्य से होकर गुजरती है। इसके अतिरिक्त दूसरा कारण 75° पूर्व देशान्तर से 90° पूर्व देशान्तर का अन्तर्राष्ट्रीय समय क्षेत्र भारत के मध्य में पड़ता है। अत: 75° पूर्व एवं 90° पूर्व देशान्तरों के बीच की संख्या 82°30′ पूर्व देशान्तर होती है। अत: इसी देशान्तर रेखा को भारत की मानक याम्यात्तर रेखा निर्धारित किया गया है।

JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

प्रश्न 2.
कन्याकुमारी और कश्मीर में दिन-रात की अवधि में अन्तर क्यों है?
उत्तर:
कन्याकुमारी भूमध्य रेखा के समीप एवं कश्मीर भूमध्य रेखा से दूर स्थित है। भूमध्य रेखा के समीप दिन और रात की अवधि लगभग समान रहती है। कश्मीर भूमध्य रेखा से बहुत दूर स्थित है अत: दोनों स्थानों की दिन-रात की अवधि में लगभग 5 घण्टे का अन्तर रहता है।

प्रश्न 3.
पश्चिमी और पूर्वी तटों पर केन्द्र-शासित क्षेत्रों की संख्या ज्ञात कीजिए।
उत्तर:

  • पश्चिमी तट पर स्थित केन्द्र-शासित प्रदेश:
    1. दादरा नगर हवेली और दमन-दीव,
    2. लक्षद्वीप समूह।
  • पूर्वी तट पर स्थित केन्द्र-शासित क्षेत्र:
    1. पाण्डिचेरी (पुडुचेरी),
    2. अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह।

प्रश्न 4.
क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा एवं सबसे छोटा राज्य कौन-सा है?
उत्तर:
क्षेत्रफल के आधार पर सबसे बड़ा राज्य राजस्थान एवं सबसे छोटा राज्य गोवा है।

JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

प्रश्न 5.
कौन से राज्य अन्तर्राष्ट्रीय सीमा तथा समुद्र तट को स्पर्श नहीं करते हैं?
उत्तर:
हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं झारखण्ड राज्य अन्तर्राष्ट्रीय सीमा एवं समुद्र तट को स्पर्श नहीं करते

प्रश्न 6.
1. पाकिस्तान,
2. चीन,
3. म्यांमार, और
4. बांग्लादेश की सीमाओं को छूने वाले राज्यों को चार वर्गों में विभाजित कीजिए।
उदाहरणार्थ: उन राज्यों को एक वर्ग में रखिए, जिनकी सीमाएँ पाकिस्तान से मिलती हैं। इसी तरह अन्य शेष वर्ग बनाइए।
उत्तर:

  1. पाकिस्तान की सीमा को छूने वाले राज्य: राजस्थान, गुजरात, पंजाब एवं जम्मू और कश्मीर।
  2. चीन की सीमा को छूने वाले राज्य: जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश।
  3. म्यांमार की सीमा को छूने वाले राज्य: नागालैण्ड, असम, मणिपुर, मिजोरम एवं अरुणाचल प्रदेश।
  4. बांग्लादेश की सीमा को छूने वाले राज्य: पश्चिमी बंगाल, मेघालय, त्रिपुरा, असम और मिजोरम।

‘क्या आप जानते हैं” से सम्बन्धित प्रश्न

प्रश्न 1.
सन् 2004 से पूर्व भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिन्दु कौन-सा था?
उत्तर:
सन् 2004 से पूर्व भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिन्दु ‘इन्दिरा बिन्दु’ था जो अब सुनामी लहरों के कारण समुद्र में डूब चुका है।

प्रश्न 2.
सन् 1869 में स्वेज नहर के खुलने से भारत और यूरोप के बीच की दूरी कितने किमी कम हो गई।
उत्तर:
7,000 किमी।

प्रश्न 3.
सन् 1947 से पूर्व भारत में कितने प्रकार के राज्य थे?
उत्तर:
दो प्रकार के-प्रान्त और रियासत।

JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

प्रश्न 4.
सन् 1947 से पूर्व प्रान्त और रियासतों की शासन व्यवस्था कैसे चली थी?
उत्तर:
प्रान्तों में वायसराय द्वारा नियुक्त अंग्रेज अधिकारी शासन करते थे तथा रियासतों का शासन स्थानीय शासकों द्वारा पैतृकता के आधार पर अंग्रेजी शासकों की प्रभुत्ता मानकर स्वायत्तता से किया जाता था।

JAC Class 9th Geography  भारत-आकार वे स्थिति Textbook Questions and Answers 

प्रश्न 1.
निम्नलिखित घार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए:
1. कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है?
(क) राजस्थान
(ख) उड़ीसा
(ग) छत्तीसगढ़
(घ) त्रिपुरा।
उत्तर:
(ख) उड़ीसा।

2. भारत का सबसे पूर्वी देशान्तर कौन-सा है?
(क) 97°25′ पू.
(ख) 77°6′ पू.
(ग) 68°7′ पू.
(घ) 82°32′ पू.।
उत्तर:
(क) 97°25′ पू.।

3. उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती हैं?
(क) चीन
(ख) भूटान
(ग) नेपाल
(घ) म्यांमार।
उत्तर:
(ग) नेपाल।

4. ग्रीष्मावकाश में आप यदि कावारत्ती जाना चाहते हैं तो किस केन्द्र-शासित क्षेत्र में जाएँगे?
(क) पुडुचेरी
(ख) लक्षद्वीप
(ग) अण्डमान और निकोबार
(घ) दीव और दमन।
उत्तर:
(ख) लक्षद्वीप।

5. मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताइए, वह कौन-सा देश है?
(क) भूटान
(ख) ताजिकिस्तान
(ग) बांग्लादेश
(घ) नेपाल।
उत्तर:
(ख) ताजिकिस्तान।

JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

प्रश्न 2.
निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए
1. अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए।दक्षिण में कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं?
उत्तर:
अरब सागर में लक्षद्वीप समूह एवं बंगाल की खाड़ी में अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह स्थित हैं। दक्षिण में हमारे पड़ोसी द्वीपीय देश श्रीलंका और मालदीव हैं।

2. उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं ?
उत्तर:
क्षेत्रफल में भारत से बड़े देश:

  1. रूस,
  2. कनाडा,
  3. संयुक्त राज्य अमेरिका,
  4. चीन,
  5. ब्राजील,
  6. ऑस्ट्रेलिया हैं।

3. हमारे उत्तर पश्चिमी,उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी पड़ोसी देशों के नाम बताइए।
उत्तर:
हमारे उत्तर पश्चिमी पड़ोसी देश-पाकिस्तान, अफगानिस्तान। उत्तरी पड़ौसी देश-चीन, नेपाल, भूटान। उत्तरी पूर्वी पड़ौसी देश-बांग्लादेश, म्यांमार।

4. भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है, उनके नाम बताइए।
उत्तर:
भारत के निम्नलिखित 8 राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है

  1. गुजरात,
  2. राजस्थान,
  3. मध्य प्रदेश,
  4. छत्तीसगढ़,
  5. झारखण्ड,
  6. पश्चिमी बंगाल,
  7. त्रिपुरा,
  8. मिजोरम।

प्रश्न 3.
सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घण्टे पहले क्यों होता है, जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भारत का देशान्तरीय विस्तार 6807′ पूर्व से लेकर 97°25′ पूर्व तक है अर्थात् सर्वाधिक पूर्वी और पश्चिमी बिन्दुओं का अन्तर लगभग 30° का है। पृथ्वी अपने अक्ष पर एक बार घूर्णन करने में (360°) 24 घण्टे का समय लेती है। इसका अर्थ यह हुआ कि पृथ्वी से 1° देशान्तर पार करने में 4 मिनट का समय लगता है अत: 30° देशान्तरों को पार करने में कुल मिनट अर्थात् 2 घण्टे लगते हैं।

पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है इसलिए अरुणाचल प्रदेश में जो कि 97°25′ पूर्व पर स्थित है, सूर्य पहले दिखता है, जबकि गुजरात में, जो कि 68°07′ पूर्व पर स्थित है, सूर्य दो घण्टे बाद दिखता है। दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती हैं क्योंकि भारतीय मानक समय 82°30′ पूर्वी देशान्तर रेखा से मिर्धारित किया जाता है। इस देशान्तर का स्थानीय समय सम्पूर्ण भारत का मानक समय माना जाता है जिससे सम्पूर्ण भारत का समय एक समान रहता है।

JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

प्रश्न 4.
हिन्द महासागर में भारत की केन्द्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हआ है?
उत्तर:
हिन्द महासागर में भारत की केन्द्रीय स्थिति से इसे निम्नलिखित रूप में लाभ प्राप्त हुआ है
1. हिन्द महासागर में भारत की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। हमारे देश के अतिरिक्त संसार के किसी भी देश की इतनी लम्बी तट रेखा इस समुद्र के साथ नहीं है। इससे पश्चिम एशिया, अफ्रीका एवं यूरोप आदि के साथ समुद्री व्यापार सम्भव हुआ है।

2. स्वेज नहर के खुलने से भूमध्य सागर को हिन्द महासागर से जोड़ दिया गया है। इससे दक्षिण यूरोप और उत्तरी अफ्रीका भी हिन्द महासागर के प्रभाव क्षेत्र में आ गये हैं।

3. भारत ने अपनी केन्द्रीय स्थिति के कारण ही प्राचीन समय में अपने पड़ौसी देशों से मधुर व्यापारिक एवं सांस्कृतिक सम्बन्ध स्थापित किए हैं।

मानचित्र कौशल:  निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए:
1. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह।
2. भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बनता है?
3. कर्क रेखा कौन-कौन से राज्यों से गुजरती है?
4. भारत के मुख्य भू-भाग का दक्षिणी शीर्ष बिन्दु।
5. भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश।
6. अंशों में भारत के मुख्य भू-भाग का दक्षिणी अक्षांश।
7. भारत का सबसे पूर्वी और पश्चिमी देशान्तर।
8. सबसे लम्बी तट रेखा वाला राज्य।
9. भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जल सन्धि।
10. भारत के केन्द्र-शासित क्षेत्र।
JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति 1
उत्तर:

  1. संकेत: अरब सागर में लक्षद्वीप और बंगाल की खाड़ी में अण्डमान निकोबार द्वीप समूह।
  2. भारतीय उपमहाद्वीप भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, म्यांमार, श्रीलंका से मिलकर बना है।
  3. कर्क रेखा गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा और मिजोरम राज्यों से होकर गुजरती है।
  4. कन्याकुमारी,
  5. 37°6′,
  6. 8°4,
  7. भारत का सबसे पूर्वी देशान्तर 97°25′, पश्चिमी देशान्तर 68°7’।
  8. गुजरात।
  9. पाक जलसन्धि।
  10. भारत के केन्द्र- शासित क्षेत्र:
    • 1. अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह,
    • 2. चण्डीगढ़,
    • 3. दिल्ली,
    • 4. दमन-दीव और दादरा-नागर हवेली,
    • 5. पुडुचेरी (पाण्डिचेरी),
    • 6. लक्षद्वीप,
    • 7. जम्मू और कश्मीर
    • 8. लद्दाख।

परियोजना कार्य

प्रश्न 1. अपने राज्य का विस्तार अक्षांश और देशान्तर में ज्ञात कीजिए।
उत्तर:
किसी भी राज्य या स्थान का अक्षांश और देशान्तर रेखाओं का विस्तार जानने के लिए मानचित्र पर उस स्थान की सही जानकारी मालूम होनी चाहिए। प्रत्येक मानचित्र पर अक्षांश और देशान्तर की डिग्रियाँ (अंश) लिखे रहते हैं। अपने राज्य के अक्षांश को जानने के लिए उत्तर दक्षिण दिशा में एवं देशान्तर को जानने के लिए पूर्व-पश्चिम दिशा में भारत के मानचित्र पर समान्तर रेखाएँ खींचिए।

इनमें से कोई रेखा निश्चित रूप से आपके राज्य को स्पर्श करते हुए निकलेगी। जो रेखा उत्तर-दक्षिण दिशा में आपके राज्य को स्पर्श करे उसका मूल्य (अंश) ज्ञात कर लें। इसी प्रकार जो रेखा पूर्व-पश्चिम दिशा में आपके राज्य को स्पर्श करे उसका मूल्य (अंश) ज्ञात कर लें। यही मूल्य (अंश) आपके राज्य के अक्षांश एवं देशान्तर होंगे।

1. राजस्थान राज्य का अक्षांशीय विस्तार 23°3′ उत्तरी अक्षांश से 30°12′ उत्तरी अक्षांश एवं देशान्तरीय विस्तार 69°30′ पूर्वी देशान्तर से 78°17′ पूर्वी देशान्तर तक है।

2. मध्य प्रदेश का अक्षांशीय विस्तार 21°6 उत्तरी अक्षांश से 26°30′ उत्तरी अक्षांश एवं देशान्तरीय विस्तार 74° पूर्वी देशान्तर से 81°48′ पूर्वी देशान्तर तक है।

3. बिहार राज्य का अक्षांशीय विस्तार 21°28′ उत्तरी अक्षांश से 26°30 उत्तरी अक्षांश एवं देशान्तरीय विस्तार 80°15′ पूर्वी देशान्तर से 7817′ पूर्वी देशान्तर तक है।

4. छत्तीसगढ़ राज्य का अक्षांशीय विस्तार 17°46′ से 24°6′ उत्तरी अक्षांश से एवं देशान्तरीय विस्तार 80°15′ पूर्वी देशान्तर से 7817′ पूर्वी देशान्तर तक है।

5. उत्तराखण्ड राज्य का अक्षांशीय विस्तार 28°43′ से 31°27′ उत्तरी अक्षांश एवं देशान्तरीय विस्तार 69°30′ पूर्वी देशान्तर से 78°17′ पूर्वी देशान्तर तक है।

6. झारखण्ड राज्य का अक्षांशीय विस्तार 23°3′ उत्तरी अक्षांश से 30°12′ उत्तरी अक्षांश एवं देशान्तरीय विस्तार 69°30′ पूर्वी देशान्तर से 78°17′ पूर्वी देशान्तर तक है।

7. हरियाणा राज्य का अक्षांशीय विस्तार 23°3′ उत्तरी अक्षांश से 30°12′ उत्तरी अक्षांश एवं देशान्तरीय विस्तार 69°30′ पूर्वी देशान्तर से 78°17′ पूर्वी देशान्तर तक है।

JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 1 भारत-आकार वे स्थिति

प्रश्न 2.
‘रेशम मार्ग’ के बारे में सूचना एकत्र कीजिए। यह भी ज्ञात कीजिए कि किन नई विकास योजनाओं द्वारा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन के मार्ग विकसित किये गये हैं?
उत्तर:
रेशम मार्ग भारत, चीन, अफगानिस्तान और मध्य एशिया के देशों के मध्य पर्वतीय दरों से होकर जाने वाला प्राचीन मार्ग था। इस मार्ग के द्वारा व्यापारी चीन निर्मित रेशमी कपड़ा, रेशम एवं अन्य सामग्री याकों एवं खच्चरों की सहायता से भारत तथा अन्य देशों को पहुँचाया करते थे।

भारत से गर्म मसाले, रबड़, तम्बाकू, ऊनी वस्त्र, सूती वस्त्र एवं अन्य वस्तुएँ इसी मार्ग से उत्तरी पश्चिमी चीन, पश्चिमी एवं मध्य पूर्वी एशिया के देशों को भेजी जाती थीं। नई विकास योजनाओं द्वारा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन का विकास-प्राचीन काल में उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मानव के लिए एक-दूसरे से सम्पर्क स्थापित करने में बहुत अधिक बाधाएँ थीं।

वर्तमान समय में नई विकास योजनाओं के माध्यम से पर्वतों को काटकर आवागमन के नये मार्गों को विकसित किया गया है। वायु परिवहन के साधनों का भी तीव्र गति से पर्वतीय क्षेत्रों में विकास होने से दुर्गम क्षेत्रों में भी लोगों को आसानी से पहुँचाया एवं संकटपूर्ण परिस्थितियों में पाल उनको वहाँ से निकाला भी जा सकता है।

आज अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में सड़क मार्गों का जाल बन गया है। कहीं-कहीं रेलमार्गों का भी विकास किया गया है। उच्च पर्वतीय क्षेत्र के लोगों के अधिक विकास हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस प्रकार नई-नई विकास योजनाओं द्वारा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है।

JAC Class 9 Social Science Solutions

Leave a Comment