JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

JAC Board Class 9th Social Science Solutions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

JAC Class 9th Geography भारत का भौतिक स्वरूप  InText Questions and Answers 

‘ज्ञात कीजिए’ आधारित प्रश्न

प्रश्न 1.
महान हिमालय में पायी जाने वाली हिमानियों तथा दरों के नाम।
उत्तर:

  1. महान हिमालय में पायी जाने वाली हिमानियाँ: सियाचिन, मिलाम, गंगोत्री, जेमू, बाल्टोरो, बिआफो।
  2. महान हिमालय में पाये जाने वाले दर्रे”: बुर्जिल, जोजीला, शिपकी ला, बारालाचा ला. जेलेप ला, बोमडी ला, थागा ला, लोपूलेख ला।

प्रश्न 2.
भारत के उन राज्यों के नाम जहाँ ऊपर दिए गए ऊँचे शिखर स्थित हैं।
उत्तर:

पर्वत शिखर राज्य
कंचनजंघा सिक्किम
नंगा पर्वत जम्मू और कश्मीर
नन्दा देवी उत्तराखण्ड
कामेट उत्तराखण्ड
नामचा बरुआ अरुणाचल प्रदेश।

JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 3.
एटलस से मसूरी, नैनीताल एवं रानीखेत की स्थिति देखें तथा उन राज्यों के नाम लिखें जहाँ वे स्थित
उत्तर:

स्थान राज्य
मसूरी उत्तराखण्ड
नैनीताल उत्तराखण्ड
रानीखेत उत्तराखण्ड

‘क्या आप जानते हैं’ से सम्बन्धित प्रश्न

प्रश्न 1.
विश्व का सबसे बड़ा नदीयद्वीप, जिस पर लोग निवास करते हैं, कौन-सा है?
उत्तर:
ब्रह्मपुत्र नदी में स्थित माजोली नदीय द्वीप।

प्रश्न 2.
‘दोआब’ का क्या अर्थ है?
उत्तर:
‘दोआब’ का अर्थ है दो नदियों के बीच का भाग। यह दो शब्दों से मिलकर बना है-दो तथा आब अर्थात् पानी।

प्रश्न 3.
‘पंजाब’ किन दो शब्दों से मिलकर बना है?
उत्तर:
‘पंज’ तथा ‘आब’ इन दो शब्दों से मिलकर बना है। इसमें पंज का अर्थ है पाँच तथा आब का अर्थ है पानी।

प्रश्न 4.
भारत में खारे पानी की सबसे बड़ी झील कौन-सी है?
उत्तर:
चिल्का झील।

प्रश्न 5.
चिल्का झील कहाँ स्थित है?
उत्तर:
चिल्का झील उड़ीसा में महानदी डेल्टा के दक्षिण में स्थित है।

JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 6.
भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कहाँ स्थित है?
उत्तर:
अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह के बैरेन द्वीप पर।

JAC Class 9th Geography भारत का भौतिक स्वरूप Textbook Questions and Answers 

प्रश्न 1.
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
1. एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो
(क) तट
(ख) प्रायद्वीप
(ग) द्वीप
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(ख) प्रायद्वीप।

2. भारत के पूर्वी भाग में म्यांमार की सीमा का निर्धारण करने वाले पर्वतों का संयुक्त नाम
(क) हिमाचल
(ख) पूर्वांचल
(ग) उत्तराखण्ड
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(ख) पूर्वांचल।

3. गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी
(क) कोरोमण्डल
(ख) कन्नड़
(ग) कोंकण
(घ) उत्तरी सरकार।
उत्तर:
(ग) कोंकण।

4. पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर
(क) अनाईमुडी
(ख) महेन्द्रगिरि
(ग) कंचनजंघा
(घ) खासी।
उत्तर:
(ख) महेन्द्रगिरि।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए:
1. भाबर क्या है?
उत्तर:
नदियाँ पर्वतों से नीचे उतरते समय शिवालिक के ढाल पर 8 से 16 किमी. की चौड़ी पट्टी में गुटिका का निक्षेपण करती हैं। इसे भाबर के नाम से जाना जाता है।

2. हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में बताइए।
उत्तर:

  1. हिमाद्रि,
  2. हिमाचल,
  3. शिवालिक।

3. अरावली और विन्ध्याचल की पहाड़ियों में कौन-सा पठार स्थित है?
उत्तर:
मालवा का पठार।

4. भारत के उन द्वीपों के नाम बताइए जो प्रवाल भित्ति के हैं।
उत्तर:
लकादीव, मिनीकाय एवं एमीनदीव। इन्हें आजकल लक्षद्वीप द्वीप समूह के नाम से जाना जाता है।

JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में अन्तर स्पष्ट कीजिए:
1. बांगर और खादर:

बांगर खादर
1. उत्तरी मैदान के पुराने जलोढ़ को बांगर कहते हैं। 1. बाढ़ के मैदानों के नवीन जलोढ़ को खादर कहते हैं।
2. ये नदियों के बाढ़ वाले मैदान के ऊपर स्थित हैं। यहाँ बाढ़ का पानी नहीं पहुँच पाता है। 2. इन क्षेत्रों में बाढ़ के समय नदी का पानी सम्पूर्ण क्षेत्र में फैल जाता है तथा नयी जलोढ़ की परत जम जाती है।
3. इनका प्रत्येक वर्ष पुर्नर्निर्माण नहीं होता है। 3. इनका प्रत्येक वर्ष पुनर्निर्माण होता है।
4. यह कम उपजाऊ होते हैं। 4. यह अधिक उपजाऊ होते हैं।

2. पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट पूर्वी घाट:

पूर्वी घाट पशिचमी घाट
1. दक्षिणी पठार के पूर्वी सिरे पर पूर्वी घाट स्थित है। 1. दक्षिणी पठार के पश्चिमी सिरे पर पश्चिमी घाट स्थित है।
2. ये शृंग पर्वतमाला है जो पूर्वी तट के समानान्तर फैली हुई है। 2. यह सतत् पर्वतमाला है जो पश्चिमी तट के समानान्तर स्थित है।
3. पूर्वी घाट कम ऊँचे हैं। इन घाटों की औसत ऊँचाई 600 मीटर है। 3. पश्चमी घाट अधिक ऊँचे हैं। इन घाटों की औसत ऊँचाई 900 से 1600 मीटर है।
4. पूर्वी घाट को बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियों ने काट दिया है। 4. पश्चिमी घाट निरन्तरता लिए हुए हैं और इन्हें दर्रों से होकर ही पार किया जा सकता है।
5. महेन्द्रगिरि ( 1,500 मी.) पूर्वी घाट का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है। 5. अनाईमुडी (2,695 मी.) पश्चिमी घाट का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है।

प्रश्न 4.
भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग कौन-से हैं ? हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीपीय पठार के उच्चावच लक्षणों में क्या अन्तर है?
उत्तर:
भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग निम्नलिखित हैं

  1. हिमालय पर्वत श्रृंखला,
  2. उत्तरी मैदान,
  3. प्रायद्वीपीय पठार,
  4. भारतीय मरुस्थल,
  5. तटीय मैदान,
  6. द्वीप समूह।

हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीप पठार के उच्चावच लक्षणों में अन्तर निम्न प्रकार से हैंहिमालय क्षेत्र

हिमालय क्षेत्र प्रायद्वीपीय पठार
1. यह नवीन वलित पर्वतीय क्षेत्र है। 1. यह पठारी क्षेत्र अति प्राचीन भूखण्ड है।
2. हिमालय पर्वतीय क्षेत्र की तीन वलित श्रेणियाँ हैं: हिमाद्रि, निम्न हिमालय, शिवालिक। 2. प्रायद्वीपीय पठार के दो भाग हैं: मध्यवर्ती भूमि, दक्कन (दक्षिण) का पठार।
3. हिमालय क्षेत्र में ऊँचे पर्वत शिखर एवं गहरी घाटियाँ हैं। 3. इस पठारी भाग में चौड़ी तथा छिछली घाटियाँ एवं गोलाकार पहाड़ियाँ हैं।
4. हिमालय क्षेत्र में अधिक हिमनद एवं दरे पाये जाते हैं। 4. पठारी भूमि होने के कारण हिमनद नहीं पाये जाते हैं। केवल सीमित मात्रा में दर्रे पाये जाते हैं।
5. इस पर्वतीय क्षेत्र का निर्माण मुख्य रूप से अत्यधिक संपीडित तथा परिवर्तित शैलों से हुआ है। 5. इस पठारी क्षेत्र का निर्माण पुराने क्रिस्टलीय, आग्नेय एवं रूपान्तरित शैलों से हुआ है।

JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप

प्रश्न 5.
भारत के उत्तरी मैदान का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
भारत के उत्तरी मैदान का वर्णन निम्न प्रकार से है

  1. उत्तरी मैदान हिमालय पर्वतीय प्रदेश एवं प्रायद्वीपीय पठार के मध्य में स्थित है।
  2. इस मैदानी क्षेत्र का विस्तार 7 लाख वर्ग किमी. क्षेत्र में है। यह मैदान लगभग 2400 किमी. लम्बा एवं 240 से 320 किमी. चौड़ा है।
  3. यह मैदान उत्तर में हिमालय से आने वाली नदियों द्वारा लाये गये महीन जलोढ़कों द्वारा निर्मित है।
  4. उच्चावच में बहुत कम विषमताओं वाला यह लगभग समतल भू-भाग है।
  5. यह मैदान तीन प्रमुख नदी प्रणालियों सिन्धु, गंगा एवं ब्रह्मपुत्र तथा इनकी सहायक नदियों से निर्मित हुआ है।
  6. इस मैदानी क्षेत्र की उपजाऊ मृदा, पर्याप्त जलापूर्ति एवं अनुकूल जलवायु इसे कृषि के लिए आदर्श बनाती है।
  7. आकृतिक भिन्नता के आधार पर उत्तरी मैदानों को चार भागों में विभाजित किया जा सकता है:
    • भाबर,
    • तराई,
    • भांगर (बांगर),
    • खादर।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणियाँ लिखिए
1. मध्य हिमालय,
2. मध्य उच्च भूमि,
3. भारत के द्वीप समूह।
उत्तर:
(i) मध्य हिमालय:

  1. मध्य हिमालय पर्वत श्रृंखला हिमालय पर्वत की सर्वोच्च श्रेणी हिमाद्रि के दक्षिण में समानान्तर रूप में फैली हुई है। इसे हिमाचल या निम्न हिमालय के नाम से भी जाना जाता है।
  2. इसकी औसत ऊँचाई 3700 से 4500 मीटर है तथा औसत चौड़ाई लगभग 50 किलोमीटर है।
  3. यह हिमालय की मध्यवर्ती श्रेणी है।
  4. इसका सर्वाधिक भाग असम राज्य में है।
  5. इसमें पीरपंजाल श्रृंखला सबसे लम्बी एवं सबसे महत्वपूर्ण श्रृंखला है। धौलाधर एवं महाभारत श्रृंखलाएँ भी महत्वपूर्ण हैं।
  6. इसी पर्वत श्रृंखला में कश्मीर की घाटी एवं हिमाचल के कांगड़ा एवं कुल्लू की घाटियाँ स्थित हैं।
  7. धर्मशाला, शिमला, मसूरी, नैनीताल एवं दार्जिलिंग यहाँ के प्रमुख स्वास्थ्यवर्द्धक पर्वतीय स्थल हैं।

(ii) मध्य उच्च भूमि:

  1. नर्मदा नदी के उत्तर में प्रायद्वीपीय पठार का वह भाग जो मालवा के पठार के अधिकांश भागों पर फैला है, मध्य उच्च भूमि के नाम से जाना जाता है।
  2. इस क्षेत्र में बहने वाली नदियाँ-चम्बल, सिंध, बेतवा एवं केन दक्षिण-पश्चिम से उत्तर पूर्व की तरफ बहती हैं।
  3. मध्यवर्ती उच्च भूमि पश्चिम में चौड़ी एवं पूर्व में सँकरी है।
  4. इस पठार के पूर्वी विस्तार को स्थानीय रूप में बुन्देलखंड एवं बघेलखंड के नाम से जाना जाता है।
  5. सोन नदी के पूर्व में छोटा नागपुर का पठार स्थित है। यह पठारी भाग लावा के निक्षेपों की परतों से बना है।

(iii) भारत के द्वीप समूह भारत के द्वीप समूह को दो वर्गों में बाँटा जाता है लक्षद्वीप द्वीप समूह:

  1. केरल के मालाबार तट के समीप स्थित छोटे-छोटे द्वीपों के समूह को लक्षद्वीप कहते हैं।
  2. द्वीपों का यह समूह छोटे प्रवाल द्वीपों से मिलकर बना है।
  3. इन द्वीपों को पहले लकादीव, मीनीकाय एवं एमीनदीव के नाम से जाना जाता था।
  4. यह द्वीप समूह 32 किमी. के छोटे से क्षेत्र में फैला हुआ है।
  5. कावारत्ती द्वीप लक्षद्वीप का प्रशासनिक मुख्यालय है।
  6. इस द्वीप समूह पर वनस्पति एवं जन्तुओं के अनेक प्रकार पाये जाते हैं।
  7. पिटली द्वीप पर मनुष्यों का निवास नहीं है। यहाँ एक पक्षी अभयारण्य स्थित है।

(iv) अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह:

  1. ये द्वीप बंगाल की खाड़ी में उत्तर से दक्षिण की ओर फैले हुए हैं।
  2. ये द्वीप समूह आकार में बड़े, संख्या में बहुल एवं बिखरे हुए हैं।
  3. इन द्वीप समूहों को मुख्यत: दो भागों में बाँटा गया है-उत्तर में अण्डमान तथा दक्षिण में निकोबार।
  4. यह माना जाता है कि यह द्वीप समूह निमज्जित पर्वत श्रेणियों के ऊपर उठे हुए भाग हैं।
  5. यह द्वीप समूह देश की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस द्वीप समूह का मुख्यालय पोर्ट ब्लेयर में है।
  6. इन द्वीप समूह में पाये जाने वाले पादप और जन्तुओं में बहुत अधिक विविधता पायी जाती है।
  7. ये द्वीप विषुवत् वृत्त के समीप स्थित हैं।
  8. इन द्वीपों की जलवायु विषुवतीय है।
  9. ये द्वीप घने वनों से आच्छादित हैं।

मानचित्र कार्य

प्रश्न 1.
भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए:
1. पर्वत शिखर-के-2, कंचनजंघा, नंगा पर्वत, अनाईमुडी।
2. पठार-शिलांग, छोटा नागपुर, मालवा तथा बुन्देलखंड।
3. थार मरुस्थल, पश्चिमी घाट, लक्षद्वीप समूह, गंगा-यमुना दोआब तथा कोरोमण्डल तट।
उत्तर:
JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप 2

क्रियाकलाप

प्रश्न 1.
दी गई वर्ग पहेली में कुछ शिखरों, दरों, श्रेणियों, पठारों, पहाड़ियों एवं घाटियों के नाम छपे हैं। उन्हें ढूंढ़िए। ज्ञात कीजिए कि ये आकृतियाँ कहाँ स्थित हैं? आप अपनी खोज क्षैतिज, ऊर्ध्वाधर या विकर्णीय दिशा में कर सकते नोट-पहेली के उत्तर अंग्रेजी के शब्दों में हैं।
JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 2 भारत का भौतिक स्वरूप 1
उत्तर:

  1. शिखर-कंचनजंघा (हिमालय पर्वत), एवरेस्ट (हिमालय पर्वत), अनाईमुडी (पश्चिमी घाट)
  2. दरे-नाथू-ला (हिमालय पर्वत), शिपकी-ला (हिमालय पर्वत), बोमडी-ला (हिमालय पर्वत)
  3. पर्वत श्रेणियाँ-मैकाल, सह्याद्रि, विन्ध्यन (प्रायद्वीपीय पठार)
  4. पठार–छोटा नागपुर, मालवा (प्रायद्वीपीय पठार)
  5. पहाड़ियाँ-जयंतिया (पूर्वांचल), कैमूर (प्रायद्वीपीय पठार), गारो (पूर्वांचल), नीलगिरी (प्रायद्वीपीय पठार)
  6. घाटियाँ-भोरघाट, पालघाट (पश्चिमी घाट)।

JAC Class 9 Social Science Solutions

Leave a Comment