JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 3 अपवाह

JAC Board Class 9th Social Science Solutions Geography Chapter 3 अपवाह

JAC Class 9th Geography अपवाह InText Questions and Answers 

प्रश्न 1.
भारत में किस नदी की अपवाह द्रोणी सबसे बड़ी है।
उत्तर:
भारत में गंगा नदी की अपवाह द्रोणी सबसे बड़ी है।

प्रश्न 2.
भारत का सबसे बड़ा जल प्रपात कौन-सा है?
उत्तर:
भारत का सबसे बड़ा जल प्रपात जोग जल प्रपात है जो शरावती नदी द्वारा निर्मित है।

‘क्या आप जानते हैं’ पर आधारित प्रश्न

प्रश्न 1.
विश्व की सबसे बड़ी अपवाह द्रोणी किस नदी की है?
उत्तर:
अमेजन नदी की।

प्रश्न 2.
सिंधु जल समझौता, 1960 के अनुसार भारत सिंधु नदी के कितने प्रतिशत जल का उपभोग कर सकता है?
उत्तर:
20 प्रतिशत जल का।

प्रश्न 3.
विश्व का सबसे बड़ा एवं तेजी से वृद्धि करने वाला डेल्टा कौन-सा है?
उत्तर:
सुन्दर डेल्टा।

प्रश्न 4.
ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत एवं बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर:
ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में सांगपो एवं बांग्लादेश में जमुना कहा जाता है।

प्रश्न 5.
भारत में दूसरा सबसे बड़ा जलप्रपात कौन-सी नदी बनाती है?
उत्तर:
कावेरी नदी।

JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 6.
भारत में दूसरा सबसे बड़ा जल प्रपात कौन-सा है?
उत्तर:
कावेरी नदी द्वारा बनाया गया शिवसमुद्रम् जलप्रपात।

प्रश्न 7.
पृथ्वी के धरातल का लगभग कितने प्रतिशत भाग जल से ढंका है?
उत्तर:
71 प्रतिशत।

प्रश्न 8.
पृथ्वी पर उपलब्ध समस्त जल का लगभग कितने प्रतिशत जल स्वच्छ है?
उत्तर:
3 प्रतिशत।

प्रश्न 9.
बड़े आकार वाली झीलों को क्या कहा जाता है?
उत्तर:
समुद्र कहा जाता है।

प्रश्न 10.
पृथ्वी पर उपलब्ध जल का कितने प्रतिशत लवणीय है?
उत्तर:
97 प्रतिशत।

क्रियाकलाप आधारित प्रश्न

प्रश्न 1.
एटलस की सहायता से प्राकृतिक तथा मानव निर्मित झीलों की सूची तैयार कीजिए।
उत्तर:

  • प्राकृतिक झील:
    1. डल झील (जम्मू और कश्मीर),
    2. वूलर झील (जम्मू और कश्मीर),
    3. भीमताल झील (उत्तराखण्ड),
    4. नैनीताल झील (उत्तराखण्ड),
    5. लोनार झील (महाराष्ट्र),
    6. पुष्कर झील (राजस्थान),
    7. कोलेरु झील (आन्ध्र प्रदेश),
    8. चिल्का झील (उड़ीसा),
    9. वेम्बनाद झील (केरल),
    10. सांभर झील (राजस्थान),
    11. लोकतक झील (मणिपुर),
    12. पुलीकट झील (आन्ध्र प्रदेश)।
  • मानव निर्मित झील:
    1. गोविन्द सागर झील (हिमाचल प्रदेश),
    2. नागार्जुन सागर (आन्ध्र प्रदेश)
    3. राणा प्रताप सागर (राजस्थान),
    4. हीराकुण्ड (उड़ीसा),
    5. गांधी सागर (मध्य प्रदेश),
    6. गोविन्द बल्लभ सागर (उत्तर प्रदेश)।

JAC Class 9th Geography अपवाह Textbook Questions and Answers 

प्रश्न 1.
दिए गये चार विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए।
1. वूलर झील निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है
(क) राजस्थान
(ख) पंजाब
(ग) उत्तर प्रदेश
(घ) जम्मू-कश्मीर।
उत्तर:
(घ) जम्मू-कश्मीर।

2. नर्मदा नदी का उद्गम कहाँ से है
(क) सतपुड़ा
(ख) अमरकंटक
(ग) ब्रह्मगिरी
(घ) पश्चिमी घाट के ढाल।
उत्तर:
(ख) अमरकंटक।

3. निम्नलिखित में से कौन-सी लवणीय जल वाली झील है
(क) सांभर
(ख) वूलर
(ग) डल
(घ) गोविन्द सागर।
उत्तर:
(क) सांभर।

4. निम्नलिखित में से कौन-सी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है
(क) नर्मदा
(ख) गोदावरी
(ग) कृष्णा
(घ) महानदी।
उत्तर:
(ख) गोदावरी।

5. निम्नलिखित नदियों में से कौन-सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है
(क) महानदी
(ख) कृष्णा
(ग) तुंगभद्रा
(घ) तापी।
उत्तर:
(घ) तापी।

JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 2.
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए
1. जल विभाजक का क्या कार्य है? एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
जल विभाजक वह उच्च स्थलीय भाग है जो दो अपवाह द्रोणियों को एक-दूसरे से पृथक् करता है। उदाहरण के लिए; अंबाला नगर सिंधु और गंगा नदी तन्त्रों के बीच जल विभाजक पर स्थित है।

2. भारत में सबसे विशाल नदी द्रोणी कौन-सी है?
उत्तर:
गंगा द्रोणी।

3. सिंध एवं गंगा नदियाँ कहाँ से निकलती हैं?
उत्तर:
सिंधु नदी मानसरोवर झील (तिब्बत) के निकट से एवं गंगा नदी गंगोत्री नामक हिमानी (उत्तराखण्ड) से निकलती है।

4. गंगा की दो मुख्य धाराओं के नाम लिखिए।ये कहाँ पर एक-दूसरे से मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती
उत्तर:
गंगा की दो मुख्य धाराएँ भागीरथी एवं अलकनंदा हैं। ये दोनों धाराएँ एक-दूसरे से उत्तराखण्ड राज्य के देवप्रयाग (जनपद टिहरी) नामक स्थान पर मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती हैं।

5. लम्बी धारा होने के बावजूद तिब्बत के क्षेत्रों में ब्रह्मपुत्र में कम गाद(सिल्ट क्यों है?
उत्तर:
लम्बी धारा होने के बावजूद तिब्बत के क्षेत्रों में ब्रह्मपुत्र में कम गाद (सिल्ट) है क्योंकि यह एक शीत एवं शुष्क क्षेत्र है अतः यहाँ इस नदी में जल की मात्रा कम है जिसके फलस्वरूप अपरदन कम होता है।

6. कौन-सी दो प्रायद्वीपीय नदियाँ गर्त से होकर बहती हैं? समुद्र में प्रवेश करने से पहले वे किस प्रकार की आकृतियों का निर्माण करती हैं?
उत्तर:
नर्मदा एवं तापी दो प्रायद्वीपीय नदियाँ हैं जो गर्त से होकर बहती हैं। समुद्र में प्रवेश करने से पहले वे ज्वारनदमुख का निर्माण करती हैं।

7. नदियों तथा झीलों के कुछ आर्थिक महत्व को बताइएं।
उत्तर:

  • नदियों का आर्थिक महत्व:
    1. नदियाँ घरेलू कार्यों, उद्योगों एवं फसलों की सिंचाई के लिए जल उपलब्ध करवाती हैं।
    2. नदियाँ गाद और तलछट को बहाकर लाती हैं जो बाढ़ के मैदानों को उपजाऊ बनाती हैं तथा देश को उपजाऊ कृषि भूमि प्रदान करती हैं।
    3. नदियाँ जल विद्युत के उत्पादन में सहायक हैं।
    4. नदियाँ नौ-संचालन में प्रयोग होती हैं।
  • झीलों का आर्थिक महत्व:
    1. झीलें प्राकृतिक सुन्दरता एवं पर्यटन को बढ़ावा देती हैं तथा हमें मनोरंजन प्रदान करती हैं।
    2. झीलें नदी के बहाव को सुचारु बनाये रखती हैं।
    3. झीलों का प्रयोग जल विद्युत उत्पादन में किया जाता है।
    4. अत्यधिक वर्षा के समय झीलें बाढ़ के पानी को रोकती हैं।
    5. झीलों का प्रयोग नौका संचालन में भी किया जाता है।
    6. सूखे के मौसम में झीलें पानी के बहाव को सन्तुलित करने में सहायता करती हैं।
    7. झीलें आस-पास के क्षेत्रों की जलवायु को सामान्य बनाती हैं।
    8. झीलें जलीय पारितन्त्र को सन्तुलित रखती हैं।

JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 3.
नीचे भारत की कुछ झीलों के नाम दिये गए हैं। इन्हें प्राकृतिक तथा मानव निर्मित वर्गों में बाँटिए
(क) वूलर
(ग) नैनीताल
(ङ) गोविन्द सागर
(छ) बारापानी
(झ) सांभर
(ट) निजामसागर
(ड) नागार्जुन सागर
(ख) डल
(घ) भीमताल
(च) लोकताल
(ज) चिल्का
(अ) राणा प्रताप सागर
(ठ) पुलिकट
(ढ) हीराकुण्ड
उत्तर:
1. प्राकृतिक झीलें: (क) वूलर, (ख) डल, (ग) नैनीताल, (घ) भीमताल, (च) लोकताल, (छ) बारापानी, (ज) चिल्का, (झ) सांभर, (ठ) पुलिकट।

2. मानव निर्मित झीलें: (ङ) गोविन्द सागर, (ब) राणाप्रताप सागर, (ट) निजाम सागर, (ठ) नागार्जुन सागर, (ढ) हीराकुण्ड।

प्रश्न 4.
हिमालय तथा प्रायद्वीपीय नदियों के मुख्य अन्तरों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
हिमालय तथा प्रायद्वीपीय नदियों में मुख्य अन्तर निम्नलिखित हैंहिमालयी नदियाँ

हिमालयी नदियाँ प्रायद्वीपीय नदियाँ
1. हिमालय से निकलने वाली नदियों का अपवाह क्षेत्र लम्बा है। 1. प्रायद्वीपीय नदियों का अपवाह क्षेत्र छोटा है।
2. हिमालय से निकलने वाली अधिकांश नदियाँ बारहमासी हैं। इनमें पूरे वर्ष भर पानी बना रहता है। 2. प्रायद्वीपीय नदियाँ मौसमी हैं। इनका प्रवाह वर्षा पर निर्भर करता है।
3. हिमालय से निकलने वाली अधिकांश नदियों का जन्म हिमानियों से हुआ है। 3. प्रायद्वीपीय भारत की नदियाँ वर्षा जल पर निर्भर हैं। यहाँ कोई हिमानी नहीं है।
4. अपने ऊपरी मार्ग में ये नदियाँ तीव्र गति से अपरदन कार्य करती हैं फलस्वरूप ये अपने साथ भारी मात्रा में गाद एवं तलछट लाती हैं। 4. धीमे ढलानों के कारण ये नदियाँ अपेक्षाकृत धीमी गति से अपरदन कार्य करती हैं।
5. समतल भूभाग में होकर बहने के कारण ये नदियाँ नौकायन करने योग्य हैं। 5. ये नदियाँ मार्ग में जल प्रपात बनाती हैं अतः तटीय मैदानों को छोड़कर ये नदियाँ नहीं हैं।
6. ये नदियाँ विशाल डेल्टा बनाती हैं। 6. ये नदियाँ अपेक्षाकुत छोटे डेल्टा बनाती हैं।

JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 5.
प्रायद्वीपीय पठार के पूर्व एवं पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों की तुलना कीजिए।
उत्तर:
प्रायद्वीपीय पठार के पूर्व एवं पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों की तुलना निम्न प्रकार से हैपूर्व की ओर बहने वाली नदियाँ

पूर्व की ओर बहने वाली नदियाँ पशिचम की ओर बहने वाली नदियाँ
1. ये नदियाँ बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं। 1. ये नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं।
2. ये नदियाँ डेल्टा का निर्माण करती हैं। 2. ये नदियाँ ज्वारनदमुख का निर्माण करती हैं।
3. ये नदियाँ अधिक लम्बी दूरी को पार करती हैं तथा अपनी घाटी का स्वयं निर्माण करती हैं। 3. नर्मदा एवं तापी को छोड़कर सभी नदियाँ अत्यन्त छोटी हैं तथा तेजी से तीव्र ढाल पर बहती हुई अरब सागर में गिरती हैं।
4. पूर्व की ओर बहने वाली नदियों में महानदी, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी आदि प्रमुख हैं। 4. पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों में नर्मदा एवं तापी आदि प्रमुख हैं।

प्रश्न 6.
किसी देश की अर्थव्यवस्था के लिए नदियाँ महत्वपूर्ण क्यों हैं?
उत्तर:
किसी देश की अर्थव्यवस्था के लिए नदियाँ महत्वपूर्ण हैं क्योंकि

  1. नदियाँ घरेलू कार्यों, उद्योगों एवं फसलों की सिंचाई हेतु जल उपलब्ध कराती हैं विशेषकर भारत जैसे देश में जहाँ फसल मानसून पर निर्भर होती है।
  2. नदियाँ परिवहन के साधन एवं अन्तर्देशीय जल मार्ग उपलब्ध करवाती हैं।
  3. नदियों के किनारे नगर, मनोरंजन केन्द्र, पर्यटन एवं मत्स्य संग्रहण केन्द्र भी विकसित होते हैं।
  4. नदियाँ गाद और तलछट बहाकर लाती हैं जो बाढ़ के मैदानों को उपजाऊ बनाती हैं।
  5. नदियाँ अवशिष्ट को जमने नहीं देतीं, उसे गलाकर नष्ट कर देती हैं।
  6. नदियों का उपयोग जल विद्युत उत्पादन में किया जाता है। उपरोक्त विवरण से स्पष्ट है कि मानव सभ्यता की जीवन रेखायें यह नदियाँ ही हैं।

मानचित्र कौशल

भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित नदियों को चिह्नित कीजिए तथा उनके नाम लिखिए गंगा, सतलुज, दामोदर, कृष्णा, नर्मदा, तापी, महानदी, दिहांग।
उत्तर:
JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 3 अपवाह 1

JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 3 अपवाह

प्रश्न 2.
भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित झीलों को चिह्नित कीजिए तथा उनके नाम लिखिए: चिल्का, सांभर, वूलर, पुलिकट तथा कोलेरू।
उत्तर:
JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 3 अपवाह 2

क्रियाकलाप

नीचे दी गई वर्ग पहेली को हल करें नोट: पहेली के उत्तर अंग्रेजी के शब्दों में हैं।

  • बाएँ से दाएँ:
    1. नागार्जुन सागर नदी परियोजना किस नदी पर है?
    2. भारत की सबसे लम्बी नदी।
    3. व्यास कुण्ड से उत्पन्न होने वाली नदी।
    4. मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से उत्पन्न होकर पश्चिम की ओर बहने वाली नदी।
    5. प. बंगाल का ‘शोक’ के नाम से जानी जाने वाली नदी। मूल रूप से पाठ्य-पुस्तक में बिहार का शोक है। लेकिन पहेली में स्थान दामोदर के लिए छोड़ा गया है उस हिसाब से प. बंगाल का शोक ठीक है।
    6. किस नदी से इंदिरा गांधी नहर निकाली गयी है?
    7. रोहतांग दर्रा के पास किस नदी का स्रोत है?
    8. प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लम्बी नदी।
  • ऊपर से नीचे
    1. सिन्धु नदी की सहायक नदी, जिसका उद्गम हिमाचल प्रदेश में है।
    2. भ्रंश अपवाह होकर अरब सागर में मिलने वाली नदी।
    3. दक्षिण भारतीय नदी, जो ग्रीष्म तथा शीत ऋतु दोनों में वर्षा का जल प्राप्त करती है।
    4. लद्दाख, गिलगित तथा पाकिस्तान में बहने वाली नदी।
    5. भारतीय मरुस्थल की एक महत्वपूर्ण नदी।
    6. पाकिस्तान में चिनाव से मिलने वाली नदी।
    7. यमुनोत्री हिमानी से निकलने वाली नदी।

JAC Class 9 Social Science Solutions Geography Chapter 3 अपवाह 3

JAC Class 9 Social Science Solutions

Leave a Comment